Thursday, 10 Sep 2026 | 01:10 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Mexico vs South Africa, South Korea vs Czech Republic

Google Preferred Source CTA

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs South Africa, South Korea Vs Czech Republic स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से शुरु होगा। दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन खेलने वाली चारों टीमें ग्रुप- A में मौजूद हैं। मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुईं। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी। फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस। दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी। मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिडेंगी। साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा। वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रोमांचक मैच की उम्मदी जगा रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन। चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

India-A vs Afghanistan-A Cricket Match

श्रीलंका4 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था। 1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था। मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे। गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई। —————————– ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले वनडे में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका-ए को 8 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। स्टोरी में जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ… मेक्सिको तीसरी बार मेजबान 2002 में जापान और कोरिया ने पहली बार मिलकर FIFA वर्ल्ड कप होस्ट किया था। अब 3 देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको हैं। मेक्सिको पहला ऐसा देश है, जिसे तीन बार (1970, 1986 और 2026) मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला। पहली बार 48 टीमें खेलेंगी। 1998 से अब तक केवल 32 देश इसमें हिस्सा लेते थे। 16 शहरों में 104 मैच होंगे (पहले 64 होते थे)। फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी रखा जाएगा। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी यानी 24 टीमें। हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में बेस्ट 8 को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। इस तरह 32 टीमें नॉकआउट में एंट्री करेंगी। नॉकआउट में 32 टीमों के मैच के बाद 16 टीमें बचेंगी, इनके मुकाबले के बाद 8 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। इस नए फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो इसे FIFA इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है। फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं। गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी FIFA के अनुसार टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। दोनों के बीच 25 साल से ज्यादा का अंतर है। इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं। क्रेग ने 2004 से अब तक स्कॉटलैंड के लिए 84 मैच खेले हैं। मोरा ने मेक्सिको के लिए 2025 में डेब्यू किया और अब तक 8 मैच खेले हैं। वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरोसाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इसके अलावा, हैती 1974 के बाद पहली बार आया है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड 1998 के बाद लौट रहे हैं। चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा (USD 655 मिलियन) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (USD 50 मिलियन) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए (USD 33 मिलियन) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान की टीम को लगभग 232 करोड़ रुपए मिलेंगे। ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बनी है। 1930 में हुई थी शुरुआत FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी, जहां मेजबान उरुग्वे ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद वर्ल्ड कप हर चार साल में होने लगा। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में टूर्नामेंट नहीं खेला गया। शुरुआती सालों में टूर्नामेंट में सीमित टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन बाद 1998 से 2022 तक वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती रहीं। यह फोटो 1930 वर्ल्ड कप की है। इस मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था। अर्जेंटीना ने जीता था वर्ल्ड कप 2022 FIFA वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी। अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। 12 अलग टाइम जोन में मुकाबले मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM। दैनिक भास्कर को

India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया 6 ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम ने 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत इस बार ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका जैसी टीमें हैं। भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान से होगा। स्टोरी में टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ जानिए … टूर्नामेंट की शुरुआत कब और कैसे हुई? 2009 में पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था। टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल थीं। मेजबान इंग्लैंड ही पहली चैंपियन बनी थी। शुरुआती 3 वर्ल्ड कप तक 8 टीमें खेलती थीं। 2014 से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हुई। 2026 में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड 17 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा ? 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। भारत का अभियान कब शुरू होगा? भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ग्रुप-A को इस बार ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। स्क्वॉड में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसे खिलाड़ी हैं। पहली बार क्या हो रहा है? पहली बार 12 टीमें: यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन होगा। जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 10 टीमें खेली थीं। नीदरलैंड्स का डेब्यू: नीदरलैंड्स पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा। टीम ने ग्लोबल क्वालिफायर में चौथा स्थान हासिल कर टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारत ने अब तक सभी 9 वर्ल्डकप खेले हैं। टीम 2020 में पहली और इकलौती बार फाइनल में पहुंची थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। भारत 4 बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचा है। भारत ने टूर्नामेंट में 40 मैच खेले हैं। इसमें 22 जीते और 18 हारे हैं। उसका जीत प्रतिशत 55% रहा है। किन मैदानों पर होंगे मुकाबले? टूर्नामेंट के सभी 33 मैच इंग्लैंड के 7 मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल लॉर्ड्स में और दोनों सेमीफाइनल द ओवल में खेले जाएंगे। मैच कितने बजे शुरू होंगे? टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे और रात 11 बजे खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। खिताब का सबसे बड़ा दावेदार कौन? 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मजबूत दावेदार मानी जा रही है। भारत, साउथ अफ्रीका और मेजबान इंग्लैंड भी खिताब की दौड़ में हैं। भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीता है। टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वहीं, साउथ अफ्रीका पिछले तीन ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के फाइनल खेल चुकी है। प्राइज मनी कितनी? ICC ने इस बार रिकॉर्ड 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 83.74 करोड़ रुपए) की कुल प्राइज मनी घोषित की है। 2009 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप विनर को 2.34 मिलियन डॉलर (लगभग ₹22.36 करोड़ रुपए) मिले थे। विमेंस वर्ल्ड कप के टॉप रिकॉर्ड्स कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। पूरा शेड्यूल ———————————————– विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय टीम वार्म-अप मैच हारी, इंग्लैंड ने 5 रन से हराया ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III Crew

Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III Crew

Hindi News Career Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III Crew 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. NASA ने आर्टेमिस III के क्रू का ऐलान किया 9 जून को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने आर्टेमिस III (Artemis) मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान किया। इस क्रू में कमांडर रैंडी ब्रेसनिक, पायलट लुका परमिटानो, मिशन स्पेशलिस्ट आंद्रे डगलस और फ्रैंक रुबियो शामिल हैं। पायलट लुका परमिटानो इटली के हैं जबकि बाकी तीनों अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी नागरिक हैं। एस्ट्रोनोट बॉब हाइन्स को बैकअप पायलट के तौर पर नॉमिनेट किया गया है। वे मुख्य क्रू के साथ ही ट्रेनिंग लेंगे। चार सदस्यों का ये क्रू इलॉन मस्क की स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के चंद्रयानों का पहली बार अंतरिक्ष में परीक्षण करेगा। आर्टेमिस III मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि उसकी कक्षा का चक्‍कर लगाएंगे। आर्टेमिस III को 2027 के लिए निर्धारित किया गया है और इसे अब तक के सबसे जटिल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से एक माना जा रहा है। आर्टेमिस III मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव को उतारना है। यह मिशन मंगल ग्रह पर भविष्य के मानव मिशनों के लिए आधार तैयार करेगा। इससे पहले 1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया था। आर्टेमिस-II ने हाल ही में चंद्रमा का चक्कर लगाकर अपोलो 13 का सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड तोड़ा था। बांए से दांए – आंद्रे डगलस, लुका परमिटानो, रैंडी ब्रेसनिक और फ्रैंक रुबियो। नेशनल (NATIONAL) 2.वबजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव इस्तीफा देंगे बजाज फिनसर्व की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा देंगे। राजीव 31 जुलाई को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद डायरेक्टर पद से हट जाएंगे। राजीव ने अपनी जिम्मेदारियों को कम करने और ऑटोमोबाइल बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है। कंपनी ने बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड और बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड की स्थापना की है। राजीव अप्रैल में बजाज फाइनेंस के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी हट चुके हैं। बजाज ऑटो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। राजीव, राहुल बजाज के बेटे हैं, जिन्होंने बजाज ऑटो को ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। राजीव 5 मार्च 2002 को कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे और अप्रैल 2005 में उन्होंने बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला था। राजीव ने 1990 में बजाज ऑटो से अपने करियर की शुरुआत की थी। 3. रिलायंस और मेटा भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएंगे 10 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मेटा (Meta) के साथ AI डेटा सेंटर के लिए पार्टनरशिप की है। ये मेटा का पहला डेटा सेंटर है। इसे गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा। इस डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट (MW) होगी। इस डेटा सेंटर को अगले 2 साल में तैयार कर लिया जाएगा। मेटा के अनुसार, यह डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा और कूलिंग के लिए खारे पानी को मीठा बनाकर (डीसैलिनेटेड सी-वॉटर) इस्तेमाल करेगा। ये भारत में अपनी तरह का पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ (खास जरूरत के हिसाब से बनाया गया) डेटा सेंटर होगा। मेटा ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था। 2025 में दोनों कंपनियों ने Llama AI मॉडल बेस्ड एंटरप्राइज AI सोल्यूशन डेवलप करने के लिए भी पार्टनरशिप की थी। भारत मेटा के सबसे बड़े मार्केट में से एक है, जहां Facebook, Instagram और WhatsApp पर करोड़ों यूजर्स हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. सृष्टि किरण अंडर-13 नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनीं 10 जून को भारतीय टेनिस प्लेयर सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया। सृष्टि को लगातार 5 ITF सर्किट जूनियर खिताब जीतने के बाद ये रैंकिंग मिली है। सृष्टि ने 4 साल की उम्र में कर्नाटक स्टेट लोन टेनिस एसोसिएशन के साथ खेलना शुरू किया था। सृष्टि 2024 में अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA ) अंडर-10 चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं। दिसंबर 2024 में AITA गर्ल्स अंडर-12 रैंकिंग में सृष्टि नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंची। सृष्टि ने 2024 में अंडर-12 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सीनियर लेवल टेनिस में भारत का कोई भी खिलाड़ी आज तक टॉप 10 रैंकिंग में नहीं पहुंचा है। सृष्टि जूनियर लेवल में नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। निधन (DEATH) 4. तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन 10 जून को तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीराजा की प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने ‘सोलवां सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। 2004 में भारतीराजा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। भारतीराजा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारतीराजा ने चार दशक से ज्यादा के लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत में 3 विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस शुरू होंगे 10 जून को शिक्षा मंत्रालय ने तीन प्रमुख विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस शुरू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoP) जारी किए। शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और UGC प्रेसिडेंट डॉ. विनीत जोशी ने ये अनुमोदन पत्र सौंपे। इन यूनिवर्सिटी में ब्रिस्टल (University of Bristol), यॉर्क (University of York) और UNSW (University of New South Wales) शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क अपने कैंपस मुंबई में स्थापित करेंगी। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स अपना कैंपस बेंगलुरु में शुरू करेगी। इन कैंपस में इंटरनेशनल फैकल्टी और ग्लोबल सिलेबस की सुविधा होगी। यूनिवर्सिटी बिजनेस, कंप्यूटर साइंस, साइबर

Mexico vs South Africa, South Korea vs Czech Republic

Google Preferred Source CTA

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs South Africa, South Korea Vs Czech Republic स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से शुरु होगा। दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन खेलने वाली चारों टीमें ग्रुप- A में मौजूद हैं। मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुईं। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी। फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस। दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी। मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिडेंगी। साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा। वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रोमांचक मैच की उम्मदी जगा रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन। चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ट्राई सीरीज में इंडिया-A का दूसरा मैच:अफगानिस्तान-A के खिलाफ उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी; बारिश के 50% चांस

ट्राई सीरीज में इंडिया-A का दूसरा मैच:अफगानिस्तान-A के खिलाफ उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी; बारिश के 50% चांस

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया-A आज अफगानिस्तान-A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत-A ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-A को 8 रन से हराया था। उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड ने शतक लगाया था। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। दांबुला में बारिश की संभावना दांबुला में गुरुवार को बारिश की संभावना 50% है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी 76% और हवा की रफ्तार 27 किमी प्रति घंटा रह सकती है। बादल छाए रहने और नमी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों मुकाबलों में भारत-A का दबदबा भारत-A और अफगानिस्तान-A के बीच अब तक दो लिस्ट-A मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। भारत-A ने 2017 में खेले गए दोनों मैचों में अफगानिस्तान-A को हराया था। 1 अगस्त 2017 को हुए मुकाबले में भारत-A ने 113 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 28 जुलाई 2017 को भारत-A ने अफगानिस्तान-A को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 116 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। गायकवाड ने पहले मैच में जमाया था शतक श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत-A की जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड रहे थे। उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया था। मीर-फरीदून पर रहेगी जिम्मेदारी अफगानिस्तान-A की कप्तानी इमरान मीर कर रहे हैं। उन्होंने 43 लिस्ट-A मैचों में 1338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.63 रहा है और वे 4 शतक व 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बल्लेबाजी में हसन इसाखिल, बहीर शाह, नूर रहमान और मोहम्मद इशाक भी टीम की अहम कड़ी होंगे। गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई ने 16 लिस्ट-A मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनका बवसत प्रदर्शन 52 रन देकर 3 विकेट रहा है। उनके अलावा जहीर खान पक्तीन भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 71 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था, जबकि सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-A: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई।