Sapna Chaudhary Delhi Show | Refuses To Sing With Masoom Sharma
हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने मासूम शर्मा के साथ गीत गाने से मना किया। हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ चल रही फैमिली डिस्प्यूट के चलते सुर्खियों में है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी सपना चौधरी की बातों में यहीं टीस देखने को मिली। मंच पर उन्होंने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ गाना ग . हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसे सुनकर मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। मगर, मासूम शर्मा सिर नीचे झुकाए खड़े दिखाई दिए। दिल्ली मंच की घटना को उनके पति से चल रहे विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सपना ने पुरुषों को लेकर पब्लिक मंच से कुछ कहा है। इससे पहले एक पॉडकास्ट में वे पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने यह कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता। मासूस शर्मा के साथ सपना चौधरी के 2 PHOTOS… इसी साल 24 अप्रैल को मासूम की फिल्म लाइसेंस रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वे सपना चौधरी के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे थे। यह तस्वीर दिल्ली कार्यक्रम की है, जिसमें सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। सिंगर मासूम शर्मा उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। अब पढ़िए सपना चौधरी ने कार्यक्रम में क्या-क्या कहा… मंच पर पहुंचते ही बोलीं- दिमाग कहीं ओर जा रहा है सपना चौधरी ने मंच संभालते हुए कहा कि आज यहां स्टूडियो में पहुंची हूं तो सामने देख रही हूं, लेकिन दिमाग कहीं ओर जा रहा है और उधर देख रही हूं तो दिमाग कहीं ओर जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सभी को राम-राम और नमस्ते कहा। पूछा कि सब ठीक हो ना, खुश हो ना। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों से पूछा कि किसी को जलन हो रही है क्या? फिर दोबारा सवाल दोहराते हुए कहा कि हो रही है या नहीं? कलाकारों के सामने कहा- मैं गाना भी गाना जानती हूं कार्यक्रम में हरियाणा के कई प्रसिद्ध कलाकार मौजूद थे। मंच संचालन कर रहे हरियाणवी कलाकार जगबीर राठी ने सभी कलाकारों को एक साथ गीत गाने के लिए मंच पर बुलाया। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वह आज सभी कलाकारों का यह भ्रम भी दूर करना चाहती हैं कि वह सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि गाना भी गाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत उन्हें बेहद पसंद है और वह इसे आज खुद गाएंगी। इस पर जगबीर राठी ने कहा कि गीत की शुरुआत वह करेंगे तो सपना चौधरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खत्म मैं करूंगी। आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही जब गीत के दौरान जगबीर राठी ने कहा कि मासूम शर्मा इसमें और ज्यादा सुर लगाएंगे और उन्हें सपना चौधरी के करीब आकर गाने के लिए कहा, तभी माहौल अचानक दिलचस्प हो गया। जैसे ही संगीत बजना शुरू हुआ, सपना चौधरी ने हंसते हुए कहा, “आजकल मेरी आदमियों के साथ बन नहीं रही है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। कलाकारों ने इसे एक साथ दो लोगों पर किया गया कटाक्ष माना। कुछ लोगों का मानना था कि सपना ने एक तरफ अपने पति वीर साहू की ओर इशारा किया तो दूसरी तरफ मजाकिया अंदाज में मासूम शर्मा को भी निशाने पर ले लिया। दिल्ली कार्यक्रम के दौरान मंच पर सपना चौधरी खिलखिलाती हुई भी नजर आईं। ‘मका डट जाओ’, कलाकारों पर भी किया तंज बाद में सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर “बोल तेरे मीठे-मीठे” गीत प्रस्तुत किया। गीत के दौरान सपना चौधरी पूरी तरह संगीत में डूबी नजर आईं। जब गीत की पंक्तियां आईं… “रात ने नींद ना आवे, आवे सपने आवे, या दुनिया दुश्मन दिखे, मन्ने अपने ना भावे…रूह मेरी भटकी-भटकी, तेरे पे अटकी-अटकी…”। गीत समाप्त होने के बाद सपना चौधरी ने कहा, “मका डट जाओ, शांति से गा लो। आज सारा ही टैलेंट दिखाओगे क्या, सारे ही घुसे जा रहे हैं।” उनकी इस बात पर मंच और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे। पुराने गानों का जिक्र कर बोलीं- ये मेरे जीवन का हिस्सा हैं सपना चौधरी ने कहा कि वह देशभर में काफी शो करती हैं और कुछ गीत उनके जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि “आंखों का काजल”, “बोल तेरे मीठे-मीठे”, “चेतक”, “इंग्लिश मीडियम” और “तू चीज लाजवाब है” जैसे गीतों की मांग आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले उनके कार्यक्रमों में आती है। सपना ने बताया कि इन गीतों को रिलीज हुए करीब 12 से 13 साल हो चुके हैं, लेकिन लोगों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है। कलाकारों को परिवार से भी ज्यादा समय देने की बात कही सपना चौधरी ने मंच से कहा कि हम अपने भाई-बहन और माता-पिता को भी उतना समय नहीं दे पाते, जितना कलाकार एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी ही हूं, मुझे आज याद करो, कल याद करो या बुढ़ापे में याद करो, मैं तब भी ऐसी ही रहूंगी। सपना चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि गाने हिट हों या न हों, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह लोगों के बीच जाकर यह कहना चाहती हैं कि उन्हें अपने चाहने वालों की जरूरत है और उनके लिए वही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। पॉडकास्ट में भी मर्दों को लेकर खुलकर रख चुकी हैं राय मंच से “आजकल मेरी मर्दों के साथ नहीं बन रही” कहने से पहले भी सपना चौधरी एक पॉडकास्ट में पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं।
मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए
कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं…, ये बेहतरीन सदाबहार डायलॉग हैं डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के जो आज 76 साल के हो चुके हैं। बीते साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से हुई भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। काम की तलाश में मिथुन ने कभी गरीबी में कई महीने काटे, तो कभी कई दिनों तक भूखे रहे। कभी उन्होंने हेलन और रेखा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के स्पॉटबॉय का भी काम किया और नाम तक बदल लिया, लेकिन समय के साथ हुनर और लगन ने उन्हें हिंदी सिनेमा का टॉप एक्टर बना दिया। मिथुन चक्रवर्ती ही वो पहले एक्टर हैं, जिनकी फिल्म डिस्को डांसर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर पढ़िए, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से- किस्सा- 1 गुस्से में शक्ति कपूर को कर दिया था टकला शक्ति कपूर और मिथुन चक्रवर्ती ने पुणे के FTII से पढ़ाई की थी। मिथुन सीनियर थे, जबकि शक्ति कपूर ने उनके बाद दाखिला लिया था। दोनों की पहली मुलाकात ठीक नहीं रही और रैगिंग के नाम पर मिथुन ने शक्ति के बाल खींचे और टकला कर दिया। हुआ कुछ यूं कि शक्ति कपूर अपना होमटाउन दिल्ली छोड़कर पुणे के FTII जा रहे थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जो खुद भी वहीं एडमिशन लेने जा रहा था। लेकिन कोर्स शुरू होने में समय था, तो वो शख्स बहन की शादी के लिए मुंबई जाने वाला था। रास्ते में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और शक्ति भी उस लड़के के साथ मुंबई चले गए। मुंबई में उन्हें पता चला कि वो शादी उस वक्त के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना की है। शादी में राकेश रोशन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं। स्टार्स के बीच खड़े शक्ति कपूर भी खुद को स्टार समझने लगे। शादी खत्म होने के बाद राकेश रोशन और विनोद खन्ना के भाई प्रमोद, शक्ति और उनके दोस्त को होस्टल छोड़ने गए। गेट पर उन्हें धोती पहने हुए एक शख्स दिखा। डीडी उर्दू को दिए इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बताया है कि उस शख्स की धोती में इतने छेद थे, जिन्हें गिना भी नहीं जा सकता था। उस शख्स ने राकेश रोशन के पैर छुए। पास खड़े शक्ति कपूर के हाथ में बीयर थी, तो उन्होंने इंप्रेशन झाड़ते हुए उस शख्स से पूछा, ‘बीयर पियोगे?’ वो शख्स थे मिथुन चक्रवर्ती। उन्होंने गुस्से में कहा, हॉस्टल में इसकी अनुमति नहीं है। जैसे ही राकेश रोशन और प्रमोद वहां से निकले वैसे ही मिथुन ने शक्ति कपूर के बाल पकड़ लिए और कहा- ‘मैं तुम्हारा सीनियर हूं। तुम क्या खुद को स्टार समझते हो।’ ये कहते ही शक्ति कपूर के बाल काट दिए गए। रैगिंग लेते हुए, सारे सीनियर्स ने शक्ति को पूल के कई चक्कर कटवाए। थक हारकर शक्ति कपूर जोर-जोर से रोने लगे और कहा, मैं घर वापस जाना चाहता हूं, मुझे नहीं बनना एक्टर। कुछ देर बाद मिथुन को दया आ गई और वो उन्हें सबसे बचाकर एक कमरे में ले गए। किस्सा- 2 सांवले रंग से परेशान रहते थे मिथुन, शबाना आजमी की मां से की थी शिकायत FTII में पढ़ते हुए शबाना आजमी मिथुन चक्रवर्ती की सीनियर हुआ करती थीं। उनकी और शबाना की गहरी दोस्ती हो गई और कई बार मिथुन उनके घर भी जाया करते थे। वो अक्सर सबसे कहा करते थे कि वो रंग गोरा न होने से बेहद परेशान रहते हैं। एक दिन शबाना उन्हें घर ले गईं। उस दिन शबाना की मां शौकत आजमी से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने उनसे सांवले रंग की शिकायत की। ये सुनते ही ही शौकत आजमी ने उन्हें गले लगा लिया और कहा- ‘ये सब सोचकर परेशान मत हो। तुम बहुत अच्छा डांस करते हो।’ ये किस्सा शबाना आजमी ने अरबाज खान के चैट शो में सुनाया था। किस्सा- 3 रहने का ठिकाना नहीं था, तो गार्ड से छिपकर टंकी में सोते थे मिथुन पुणे से पढ़ाई पूरी कर मिथुन चक्रवर्ती काम की तलाश में मुंबई आ गए। यहां न उनके पास रहने के लिए कोई जगह थी और न ही किराया देने के लिए पैसे। ऐसे में वो लंबे समय तक कुछ बिल्डिंग्स की छतों पर बनी टंकी में छिपकर सोते थे, जिससे गार्ड उन्हें देखकर भगा न दे। डांस प्लस 5 रियलिटी शो में पहुंचे मिथुन ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा, “मैंने कभी सपने देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का सामना किया। जब मैं मुंबई आया था, मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था और वे ऐसे दिन थे जब मैं इमारतों की छतों पर बनी पानी की टंकियों पर छिप जाता था और वहीं सो जाता था ताकि सिक्योरिटी गार्ड मुझे देख न सकें और मुझे वहां से बाहर न निकाल दें। किस्सा- 4 रूममेट ने घर से निकाला, बाथरूम साफ करने की शर्त रखी गई मुंबई में रहते हुए उन्हें एक दोस्त ने अपने कमरे में जगह दे दी। कुछ दिनों बाद उस लड़के ने भी मिथुन को घर से निकाल दिया। ऐसे में मिथुन कई दिनों तक फुटपाथ में ही गुजारा करते रहे। मिथुन बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए एक जिम जाते थे, ऐसे में जिम के मालिक ने शर्त रखी थी कि अगर बाथरूम यूज करना है, तो रोज आकर सफाई करनी पड़ेगी। ये किस्सा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। डांस इंडिया डांस शो में मिथुन ने बताया कि उन्होंने कई रातें भूख में फुटपाथ में सोकर गुजारीं। यही वजह है कि वो कभी नहीं चाहते कि उनकी बायोपिक बने, क्योंकि उनकी कहानी, लोगों को तोड़ देगी। किस्सा-5 फ्लर्ट करते देख मृणाल सेन ने दी पहली फिल्म मृगया मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 की फिल्म मृगया से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कॉलेज के दिनों में ही कास्ट कर लिया गया था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जिस समय मिथुन पुणे के FTII में पढ़ रहे थे, तब डायरेक्टर मृणाल
India Slovakia University AI Learning
Hindi News Career India Slovakia University AI Learning | June 16 Current Affairs; China Brain Chip 9 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हुए 15 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध अमेरिका- ईरान युद्ध खत्म करने और शांति समझौता करने का ऐलान किया। इस समझौते के बाद अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी (पिछले 107 दिनों) से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की भी घोषणा की है। इस समझौते के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को भी फिर से खोला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड (जेनेवा) में आधिकारिक तौर पर साइन किए जाएंगे। इस शांति समझौते के फाइनल ड्राफ्ट पर अगले 60 दिनों तक बातचीत का दौर भी चलेगा। 28 फरवरी 2026 में ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से ये संघर्ष जारी है। 2. दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप NEO को मंजूरी मिली 15 जून को चीन ने दुनिया की ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी दी। ये पहली चिप है, जिसे कॉमर्शियल यूज के लिए उपयोग किया जा सकता है। NEO दुनिया की पहली व्यावसायिक (commercially approved) ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) चिप है। NEO को बीजिंग की सिंघुआ यूनिवर्सिटी और शंघाई स्थित न्यूराकल टेक्नोलॉजी ने मिलकर डेवलप किया है। NEO चिप का पहला वर्जन मुख्य रूप से उन मरीजों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो रीढ़ की हड्डी की चोट (स्पाइनल कॉर्ड इंजरी) और पैरालिसिस (लकवा) से जूझ रहे हैं। NEO डिवाइस ऐसे मरीजों को उनके नर्वस सिस्टम के कुछ हिस्सों पर फिर से कंट्रोल हासिल करने में मदद करेगा। ये चिप लोगों के मस्तिष्क संकेतों को पढ़कर उन्हें डिजिटल कमांड में बदल देगी। NEO एक सिक्के के आकार का इम्प्लांट है। इसमें 8 इलेक्ट्रोड होते हैं, जो मस्तिष्क के ऊपर स्थित सुरक्षात्मक झिल्ली (dura mater) पर लगाए जाते हैं। इन कमांड्स की मदद से मरीज रोबोटिक ग्लव या अन्य सहायक उपकरण नियंत्रित कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, NEO को इम्प्लांट करने में ब्लीडिंग और सेल्स डेमेज होने का जोखिम कम है, इसलिए इसको मंजूरी मिल पाई है। यह टेक्नोलॉजी पैरालिसिस के अलावा पार्किंसंस, मिर्गी (एपिलेप्सी), स्ट्रोक और डिप्रेशन जैसी दिमागी और नर्व यानी तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित लाखों लोगों के जीवन में सुधार कर सकती है। अक्टूबर 2023 से अब तक NEO चिप की 36 से ज्यादा टेस्टिंग की जा चुकी हैं। इलॉन मस्क की कंपनी ने भी ‘न्यूरालिंक’ ब्रेन चिप बनाई है, लेकिन इसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो इंसान के दिमाग और बाहरी डिवाइसेज (जैसे कंप्यूटर, रोबोटिक आर्म या व्हीलचेयर) के बीच एक सीधा कम्युनिकेशन करती है। आसान भाषा में कहें तो जब हम कुछ सोचते हैं, तो दिमाग में इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स पैदा होते हैं। BCI डिवाइस इन सिग्नल्स को पढ़कर डिजिटल कमांड में बदल देता है। सिग्नल्स की मदद से मरीज बिना हाथ-पैर हिलाए केवल सोचकर कंप्यूटर या मशीन को ऑपरेट कर सकता है। 3. भारत और स्लोवाकिया के बीच MoU हुए 15 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी और पीएम रॉबर्ट फीको के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों ने ट्रेड , इंवेस्टमेंट, डिफेंस, इनोवेशन, रेलवे, जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने डिफेंस पार्टनरशिप के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए। दोनों देशों ने लेबर माइग्रेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए भी समझौता किया। इस MoU के तहत पीएम मोदी ने स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में इंडिया चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्थापित करने के ऐलान किया। इंडिया चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एजुकेशन और टेक्नोलॉजी में दोनों देश मिलकर सहयोग बढ़ाएंगे। स्लोवाकिया ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) पर भी मंजूरी दी। पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से नवाजा गया है। 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले हैं। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में भारत ने 2 गोल्ड जीते 14 जून को तुर्की में भारत के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। तुर्किये के अंताल्या में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 की रिकर्व मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में धीरज और कुमकुम ने ये मेडल जीते हैं। भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में साउथ कोरिया के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह ये-जिन और किम जे-देओक को 5-1 से हराया। धीरज और कुमकुम दोनों का ही ये पहला इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। पुरुषों के इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में धीरज ने साउथ कोरिया के ली वू सियोक को 6-4 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही धीरज रिकर्व इंडिविजुअल वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। ये पहला बार है जब भारत ने एक ही वर्ल्ड कप स्टेज में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड के लिए यह पहला वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक है। इस तरह धीरज ने अंताल्या में दो स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। भारत मेडल टैली में चीन के बाद दूसरे नंबर पर रहा, जबकि आर्चरी में टॉपर साउथ कोरिया चौथे नंबर पर आया। ये चैंपियनशिप 9 से 14 जून तक तुर्की के अंताल्या में हुई। धीरज बोम्मादेवरा धीरज ने 2006 में मात्र 5 वर्ष की उम्र में विजयवाड़ा की वोल्गा आर्चरी अकादमी में तीरंदाजी शुरू की। 2021 में भारत की जूनियर पुरुष रिकर्व टीम के साथ विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 2023 में आर्चरी वर्ल्ड कप अंताल्या में इंडिविजुअल ब्रॉन्ज और टीम को सिल्वर मेडल दिलाया। 2025 में एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप में मेंस रिकर्व में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता। कुमकुम मोहोद मई 2026 में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भारत की महिला रिकर्व टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत के साथ मिलकर कुमकुम मोहोद ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। 2026 में
विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज डबल हेडर:न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने; डिफेंडिंग चैंपियन पहली जीत की तलाश में
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान पर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से रात 7 बजे होगा। दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और आयरलैंड रात 11 बजे आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था, जबकि श्रीलंका को इंग्लैंड ने मात दी थी। दूसरी ओर इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। वहीं आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 16 महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पूरे हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 14 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मुकाबले जीत सकी है। हालांकि पिछले चार मैचों में श्रीलंका ने दो बार न्यूजीलैंड को हराया है, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। सुजी बेट्स और ताहुहू की वापसी पर नजर न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सुजी बेट्स वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सकी थीं। यह पहला मौका था जब न्यूजीलैंड ने उनके बिना महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला। टीम मैनेजमेंट उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 में वापस ला सकता है। अनुभवी तेज गेंदबाज लिया ताहुहू की वापसी भी संभव है। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया कर टीम की सबसे अहम खिलाड़ी होंगी। उन्होंने इस साल 11 पारियों में 477 रन बनाए हैं और 12 मैचों में 11 विकेट भी लिए हैं। पहले मैच में नाकाम रहने के बाद उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। श्रीलंका बदलाव कर सकती है इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका अपनी बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकती है। ओपनर हसिनी परेरा की वापसी पर विचार किया जा सकता है। कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ टीम को हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी से भी बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल पांच पारियों में 147 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 148.48 रहा है। पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से दो बार 40 से ज्यादा रन निकले हैं। इंग्लैंड की नजर लगातार दूसरी जीत पर दिन के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम आयरलैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। टीम ने तीन प्रमुख स्पिनरों के साथ खेला था। आयरलैंड के लिए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। टीम अब तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 18 मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि 2024 में आयरलैंड ने इंग्लैंड को टी-20 मुकाबले में हराया था, इसलिए वह उलटफेर की उम्मीद लेकर उतरेगी। इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 2025 की शुरुआत से 23 विकेट ले चुकी हैं, जो इस पीरियड में किसी भी इंग्लिश स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा हैं। वहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। मौसम और पिच रिपोर्ट साउथम्पटन में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस मैदान पर टूर्नामेंट का अब तक एक ही मैच खेला गया है, जिसमें वेस्टइंडीज ने 163 रन का लक्ष्य चेज किया था। पिच पर घास मौजूद है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। पॉसिबल प्लेइंग-11 पहला मैच न्यूजीलैंड: जॉर्जिया प्लिमर, सुजी बेट्स/इज़ी गेज, मेली केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, लिया ताहुहू। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या। दूसरा मैच इंग्लैंड: डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। आयरलैंड: एमी हंटर, अलाना डालजेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, एमी मैग्वायर।
Messi, Ronaldo & Mbappe Feature; France vs Senegal After 24 Years
Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Messi, Ronaldo & Mbappe Feature; France Vs Senegal After 24 Years स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज के मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। फ्रांस 24 साल बाद सेनेगल से भिड़ेगा। फ्रांस के स्टार और 2022 वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले एम्बाप्पे से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछला वर्ल्डकप जीतने वाली मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से है। अल्जीरिया बराबरी की टीम तो नहीं है, लेकिन मैदान पर मेसी की मौजूदगी ही दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। अमेरिका के ह्यूस्टन में खेले जाने वाले मैच पर सबकी नजरें होंगी। कैप्टन क्रिश्चियानो रोनाल्ड की अगुआई में पुर्तगाल कांगो पर जीत के साथ वर्ल्डकप की शुरुआत करना चाहेगी। फ्रांस-सेनेगल का मुकाबला भारतीय टाइम के हिसाब से रात 12.30 बजे से न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में शुरू होगा। इराक और नॉर्वे के बीच रात 3:30 बजे से मैच बोस्टन स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना सुबह 6:30 बजे कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ खेलगी। ऑस्ट्रिया और जॉर्डन सुबह 9:30 बजे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भिड़ेंगे। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मुकाबला रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच-17: 2002 की हार का बदला लेना चाहेगा फ्रांस ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और सेनेगल के बीच यह दूसरा वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2002 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहां टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही सेनेगल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। फ्रांस की टीम स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के दम पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। दूसरी ओर सेनेगल की उम्मीदें अनुभवी स्ट्राइकर सादियो माने पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: माइग्नन, कुंडे, कोनाते, सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, राबियो, ओलिसे, डेम्बेले, एम्बाप्पे, थुराम। सेनेगल: मेंडी, मेंडी, कुलिबाली, नियाखाते, जैकोब्स, गुएये, लामिन कामारा, पापे सार, इस्माइला सार, माने, निकोलस जैक्सन। मैच-18: हालैंड पर टिकी रहेंगी नॉर्वे की उम्मीदें ग्रुप-I में शामिल इराक और नॉर्वे पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। 1998 के बाद वर्ल्ड कप में लौटी नॉर्वे की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के दम पर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं इराक ने प्लेऑफ के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और वह उलटफेर की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इराक: जलाल हसन, हुसैन अली, रेबिन सुलाका, जायद तहसीन, मर्चास डोस्की, जिदान इकबाल, अमीर अल अम्मारी, इब्राहिम बायेश, अली जासिम, अयमेन हुसैन, अली अल हमादी। नॉर्वे: नायलैंड, रायर्सन, अयेर, ओस्टिगार्ड, ब्योर्कान, बर्गे, ओडेगार्ड, ऑर्सनेस, नुसा, सोरलोथ, हालैंड। मैच-19: खिताब बचाने के मिशन पर अर्जेंटीना ग्रुप-J में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना अल्जीरिया से होगा। लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम जीत के साथ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं अल्जीरिया की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद अमौरा के दम पर चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, टैग्लियाफिको, डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, मेसी, जूलियन अल्वारेज, लॉटारो मार्टिनेज। अल्जीरिया: बेनबोट, आइसा मांडी, बेलाइड, बेन्सेबैनी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, आउआर, माजा, महरेज, अमौरा, गौइरी। मैच-20: वर्ल्ड कप डेब्यू में जॉर्डन ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही जॉर्डन की टीम के सामने यूरोप की मजबूत ऑस्ट्रियाई टीम की चुनौती होगी। ऑस्ट्रिया को मार्सेल साबित्जर और मार्को अर्नाटोविच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन की नजर अपने स्टार खिलाड़ी मौसा तमारी पर रहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ऑस्ट्रिया: श्लागर, म्वेने, अलाबा, लिनहार्ट, लाइमर, सेवाल्ड, श्लागर, साबित्जर, श्मिड, ग्रेगोरिट्श, अर्नाटोविच। जॉर्डन: अबुलाइला, याजन अल अरब, नसीब, सलीम ओबैद, अबू ताहा, अल राशदान, अल रावाबदेह, हद्दाद, फखौरी, अली ओलवान, मौसा तमारी। मैच-21: रोनाल्डो की अगुआई में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना डीआर कांगो से होगा। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। पुर्तगाल के पास ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और वितिन्हा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। वहीं डीआर कांगो की टीम उलटफेर के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रूबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, वितिन्हा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेड्रो नेटो। डीआर कांगो: लियोनेल म्पासी, आरोन वान-बिसाका, स्टीव कापुआडी, एक्सेल तुआंजेबे, चांसल मबेम्बा, आर्थर मासुआकू, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, नगाल’आयेल मुकाउ, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकाम्बू। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में डबल हेडर आज:न्यूजीलैंड-श्रीलंका, इंग्लैंड-आयरलैंड में मुकाबला; डिफेंडिंग चैंपियन को पहली जीत की तलाश
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को साउथम्पटन के रोज बाउल ग्राउंड पर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से रात 7 बजे से होगा। फिर रात 11 बजे से मेजबान इंग्लैंड और आयरलैंड दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था, जबकि श्रीलंका को इंग्लैंड ने मात दी थी। आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 16 महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पूरे हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 14 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मुकाबले जीत सकी है। एक मैच नो रिजल्ट रहा है। हालांकि, पिछले चार मैचों में श्रीलंका ने दो बार न्यूजीलैंड को हराया है, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। सुजी बेट्स और ताहुहू की वापसी पर नजर न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सुजी बेट्स वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सकी थीं। यह पहला मौका था जब न्यूजीलैंड ने उनके बिना महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला। टीम मैनेजमेंट उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 में वापस ला सकता है। अनुभवी तेज गेंदबाज लिया ताहुहू की वापसी भी संभव है। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया कर टीम की सबसे अहम खिलाड़ी होंगी। उन्होंने इस साल 11 पारियों में 477 रन बनाए हैं और 12 मैचों में 11 विकेट भी लिए हैं। पहले मैच में नाकाम रहने के बाद उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। श्रीलंका बदलाव कर सकती है इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका अपनी बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकती है। ओपनर हसिनी परेरा की वापसी पर विचार किया जा सकता है। कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ टीम को हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी से भी बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल पांच पारियों में 147 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 148.48 रहा है। पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से दो बार 40 से ज्यादा रन निकले हैं। इंग्लैंड की नजर लगातार दूसरी जीत पर दिन के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम आयरलैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। टीम ने तीन प्रमुख स्पिनरों के साथ खेला था। आयरलैंड के लिए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। टीम अब तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 18 मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि 2024 में आयरलैंड ने इंग्लैंड को टी-20 मुकाबले में हराया था, इसलिए वह उलटफेर की उम्मीद लेकर उतरेगी। इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 2025 की शुरुआत से 23 विकेट ले चुकी हैं, जो इस पीरियड में किसी भी इंग्लिश स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा हैं। वहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। मौसम और पिच रिपोर्ट साउथम्पटन में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस मैदान पर टूर्नामेंट का अब तक एक ही मैच खेला गया है, जिसमें वेस्टइंडीज ने 163 रन का लक्ष्य चेज किया था। पिच पर घास मौजूद है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है। पॉसिबल प्लेइंग-11 पहला मैच न्यूजीलैंड: जॉर्जिया प्लिमर, सुजी बेट्स/इज़ी गेज, मेली केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, लिया ताहुहू। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या। दूसरा मैच इंग्लैंड: डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। आयरलैंड: एमी हंटर, अलाना डालजेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, एमी मैग्वायर। ————————————— विमेंस वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय खिलाड़ियों ने 11वीं बार पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए
कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं…, ये बेहतरीन सदाबहार डायलॉग हैं डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के जो आज 76 साल के हो चुके हैं। बीते साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से हुई भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। काम की तलाश में मिथुन ने कभी गरीबी में कई महीने काटे, तो कभी कई दिनों तक भूखे रहे। कभी उन्होंने हेलन और रेखा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के स्पॉटबॉय का भी काम किया और नाम तक बदल लिया, लेकिन समय के साथ हुनर और लगन ने उन्हें हिंदी सिनेमा का टॉप एक्टर बना दिया। मिथुन चक्रवर्ती ही वो पहले एक्टर हैं, जिनकी फिल्म डिस्को डांसर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर पढ़िए, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से- किस्सा- 1 गुस्से में शक्ति कपूर को कर दिया था टकला शक्ति कपूर और मिथुन चक्रवर्ती ने पुणे के FTII से पढ़ाई की थी। मिथुन सीनियर थे, जबकि शक्ति कपूर ने उनके बाद दाखिला लिया था। दोनों की पहली मुलाकात ठीक नहीं रही और रैगिंग के नाम पर मिथुन ने शक्ति के बाल खींचे और टकला कर दिया। हुआ कुछ यूं कि शक्ति कपूर अपना होमटाउन दिल्ली छोड़कर पुणे के FTII जा रहे थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जो खुद भी वहीं एडमिशन लेने जा रहा था। लेकिन कोर्स शुरू होने में समय था, तो वो शख्स बहन की शादी के लिए मुंबई जाने वाला था। रास्ते में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और शक्ति भी उस लड़के के साथ मुंबई चले गए। मुंबई में उन्हें पता चला कि वो शादी उस वक्त के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना की है। शादी में राकेश रोशन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं। स्टार्स के बीच खड़े शक्ति कपूर भी खुद को स्टार समझने लगे। शादी खत्म होने के बाद राकेश रोशन और विनोद खन्ना के भाई प्रमोद, शक्ति और उनके दोस्त को होस्टल छोड़ने गए। गेट पर उन्हें धोती पहने हुए एक शख्स दिखा। डीडी उर्दू को दिए इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बताया है कि उस शख्स की धोती में इतने छेद थे, जिन्हें गिना भी नहीं जा सकता था। उस शख्स ने राकेश रोशन के पैर छुए। पास खड़े शक्ति कपूर के हाथ में बीयर थी, तो उन्होंने इंप्रेशन झाड़ते हुए उस शख्स से पूछा, ‘बीयर पियोगे?’ वो शख्स थे मिथुन चक्रवर्ती। उन्होंने गुस्से में कहा, हॉस्टल में इसकी अनुमति नहीं है। जैसे ही राकेश रोशन और प्रमोद वहां से निकले वैसे ही मिथुन ने शक्ति कपूर के बाल पकड़ लिए और कहा- ‘मैं तुम्हारा सीनियर हूं। तुम क्या खुद को स्टार समझते हो।’ ये कहते ही शक्ति कपूर के बाल काट दिए गए। रैगिंग लेते हुए, सारे सीनियर्स ने शक्ति को पूल के कई चक्कर कटवाए। थक हारकर शक्ति कपूर जोर-जोर से रोने लगे और कहा, मैं घर वापस जाना चाहता हूं, मुझे नहीं बनना एक्टर। कुछ देर बाद मिथुन को दया आ गई और वो उन्हें सबसे बचाकर एक कमरे में ले गए। किस्सा- 2 सांवले रंग से परेशान रहते थे मिथुन, शबाना आजमी की मां से की थी शिकायत FTII में पढ़ते हुए शबाना आजमी मिथुन चक्रवर्ती की सीनियर हुआ करती थीं। उनकी और शबाना की गहरी दोस्ती हो गई और कई बार मिथुन उनके घर भी जाया करते थे। वो अक्सर सबसे कहा करते थे कि वो रंग गोरा न होने से बेहद परेशान रहते हैं। एक दिन शबाना उन्हें घर ले गईं। उस दिन शबाना की मां शौकत आजमी से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने उनसे सांवले रंग की शिकायत की। ये सुनते ही ही शौकत आजमी ने उन्हें गले लगा लिया और कहा- ‘ये सब सोचकर परेशान मत हो। तुम बहुत अच्छा डांस करते हो।’ ये किस्सा शबाना आजमी ने अरबाज खान के चैट शो में सुनाया था। किस्सा- 3 रहने का ठिकाना नहीं था, तो गार्ड से छिपकर टंकी में सोते थे मिथुन पुणे से पढ़ाई पूरी कर मिथुन चक्रवर्ती काम की तलाश में मुंबई आ गए। यहां न उनके पास रहने के लिए कोई जगह थी और न ही किराया देने के लिए पैसे। ऐसे में वो लंबे समय तक कुछ बिल्डिंग्स की छतों पर बनी टंकी में छिपकर सोते थे, जिससे गार्ड उन्हें देखकर भगा न दे। डांस प्लस 5 रियलिटी शो में पहुंचे मिथुन ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा, “मैंने कभी सपने देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का सामना किया। जब मैं मुंबई आया था, मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था और वे ऐसे दिन थे जब मैं इमारतों की छतों पर बनी पानी की टंकियों पर छिप जाता था और वहीं सो जाता था ताकि सिक्योरिटी गार्ड मुझे देख न सकें और मुझे वहां से बाहर न निकाल दें। किस्सा- 4 रूममेट ने घर से निकाला, बाथरूम साफ करने की शर्त रखी गई मुंबई में रहते हुए उन्हें एक दोस्त ने अपने कमरे में जगह दे दी। कुछ दिनों बाद उस लड़के ने भी मिथुन को घर से निकाल दिया। ऐसे में मिथुन कई दिनों तक फुटपाथ में ही गुजारा करते रहे। मिथुन बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए एक जिम जाते थे, ऐसे में जिम के मालिक ने शर्त रखी थी कि अगर बाथरूम यूज करना है, तो रोज आकर सफाई करनी पड़ेगी। ये किस्सा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। डांस इंडिया डांस शो में मिथुन ने बताया कि उन्होंने कई रातें भूख में फुटपाथ में सोकर गुजारीं। यही वजह है कि वो कभी नहीं चाहते कि उनकी बायोपिक बने, क्योंकि उनकी कहानी, लोगों को तोड़ देगी। किस्सा-5 फ्लर्ट करते देख मृणाल सेन ने दी पहली फिल्म मृगया मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 की फिल्म मृगया से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कॉलेज के दिनों में ही कास्ट कर लिया गया था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि जिस समय मिथुन पुणे के FTII में पढ़ रहे थे, तब डायरेक्टर मृणाल
Messi, Ronaldo & Mbappe Feature; France vs Senegal After 24 Years
Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Messi, Ronaldo & Mbappe Feature; France Vs Senegal After 24 Years स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज के मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। फ्रांस 24 साल बाद सेनेगल से भिड़ेगा। फ्रांस के स्टार और 2022 वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले एम्बाप्पे से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछला वर्ल्डकप जीतने वाली मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से है। अल्जीरिया बराबरी की टीम तो नहीं है, लेकिन मैदान पर मेसी की मौजूदगी ही दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। अमेरिका के ह्यूस्टन में खेले जाने वाले मैच पर सबकी नजरें होंगी। कैप्टन क्रिश्चियानो रोनाल्ड की अगुआई में पुर्तगाल कांगो पर जीत के साथ वर्ल्डकप की शुरुआत करना चाहेगी। फ्रांस-सेनेगल का मुकाबला भारतीय टाइम के हिसाब से रात 12.30 बजे से न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में शुरू होगा। इराक और नॉर्वे के बीच रात 3:30 बजे से मैच बोस्टन स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना सुबह 6:30 बजे कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ खेलगी। ऑस्ट्रिया और जॉर्डन सुबह 9:30 बजे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भिड़ेंगे। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मुकाबला रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच-17: 2002 की हार का बदला लेना चाहेगा फ्रांस ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और सेनेगल के बीच यह दूसरा वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2002 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहां टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही सेनेगल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। फ्रांस की टीम स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के दम पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। दूसरी ओर सेनेगल की उम्मीदें अनुभवी स्ट्राइकर सादियो माने पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: माइग्नन, कुंडे, कोनाते, सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, राबियो, ओलिसे, डेम्बेले, एम्बाप्पे, थुराम। सेनेगल: मेंडी, मेंडी, कुलिबाली, नियाखाते, जैकोब्स, गुएये, लामिन कामारा, पापे सार, इस्माइला सार, माने, निकोलस जैक्सन। मैच-18: हालैंड पर टिकी रहेंगी नॉर्वे की उम्मीदें ग्रुप-I में शामिल इराक और नॉर्वे पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। 1998 के बाद वर्ल्ड कप में लौटी नॉर्वे की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के दम पर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं इराक ने प्लेऑफ के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और वह उलटफेर की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इराक: जलाल हसन, हुसैन अली, रेबिन सुलाका, जायद तहसीन, मर्चास डोस्की, जिदान इकबाल, अमीर अल अम्मारी, इब्राहिम बायेश, अली जासिम, अयमेन हुसैन, अली अल हमादी। नॉर्वे: नायलैंड, रायर्सन, अयेर, ओस्टिगार्ड, ब्योर्कान, बर्गे, ओडेगार्ड, ऑर्सनेस, नुसा, सोरलोथ, हालैंड। मैच-19: खिताब बचाने के मिशन पर अर्जेंटीना ग्रुप-J में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना अल्जीरिया से होगा। लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम जीत के साथ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं अल्जीरिया की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद अमौरा के दम पर चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, मोलिना, रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, टैग्लियाफिको, डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, मेसी, जूलियन अल्वारेज, लॉटारो मार्टिनेज। अल्जीरिया: बेनबोट, आइसा मांडी, बेलाइड, बेन्सेबैनी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, आउआर, माजा, महरेज, अमौरा, गौइरी। मैच-20: वर्ल्ड कप डेब्यू में जॉर्डन ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही जॉर्डन की टीम के सामने यूरोप की मजबूत ऑस्ट्रियाई टीम की चुनौती होगी। ऑस्ट्रिया को मार्सेल साबित्जर और मार्को अर्नाटोविच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन की नजर अपने स्टार खिलाड़ी मौसा तमारी पर रहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ऑस्ट्रिया: श्लागर, म्वेने, अलाबा, लिनहार्ट, लाइमर, सेवाल्ड, श्लागर, साबित्जर, श्मिड, ग्रेगोरिट्श, अर्नाटोविच। जॉर्डन: अबुलाइला, याजन अल अरब, नसीब, सलीम ओबैद, अबू ताहा, अल राशदान, अल रावाबदेह, हद्दाद, फखौरी, अली ओलवान, मौसा तमारी। मैच-21: रोनाल्डो की अगुआई में उतरेगा पुर्तगाल ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना डीआर कांगो से होगा। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। पुर्तगाल के पास ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और वितिन्हा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। वहीं डीआर कांगो की टीम उलटफेर के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रूबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, वितिन्हा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेड्रो नेटो। डीआर कांगो: लियोनेल म्पासी, आरोन वान-बिसाका, स्टीव कापुआडी, एक्सेल तुआंजेबे, चांसल मबेम्बा, आर्थर मासुआकू, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, नगाल’आयेल मुकाउ, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकाम्बू। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
40% Companies Prefer Degree+AI Skills; China Scraps 12K Degrees, Launches AI Courses
Hindi News National 40% Companies Prefer Degree+AI Skills; China Scraps 12K Degrees, Launches AI Courses नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में आईटी, कानून, वाणिज्य, अनुवाद, डिजाइन और पुस्तकालय विज्ञान जैसे क्षेत्रों में बड़ा उलटफेर शुरू हो चुका है। AI के टूल्स ने उन कामों को या तो खत्म कर दिया है या बेहद सिकोड़ दिया है, जिनके लिए लाखों छात्र हर साल डिग्रियां लेते हैं। टीमलीज जैसी बड़ी एचआर कंपनी का कहना है कि 40% कंपनियां ‘हाइब्रिड स्किल’ यानी डिग्री के साथ AI टूल्स की जानकारी को अनिवार्य मानती हैं। नैस्कॉम की 2024 की रिपोर्ट कहती है कि देश में 82% बीसीए और एमसीए स्नातकों को AI टूल्स की औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, नौकरियां उन लोगों के पास रहेंगी जो AI टूल का उपयोग करके उत्पादकता 40% तक बढ़ा सकते हैं। आईबीएम इंस्टीट्यूट फॉर बिजनेस वैल्यू की रिपोर्ट कहती है कि AI लोगों की जगह नहीं लेगा, पर जो AI का उपयोग करते हैं, वे उनकी जगह ले लेंगे जो ऐसा नहीं करते। ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, 2030 तक 22% नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। इधर, चीन ने 2021 और 2025 के बीच अपने विश्वविद्यालयों ने 12,200 से अधिक स्नातक (अंडरग्रेजुएट) कार्यक्रमों को रद्द या निलंबित कर दिया, जबकि लगभग 10,200 नए कार्यक्रम शुरू किए। एक्सपर्ट बोले- तरीका नहीं बदला तो डिग्रियों की कोई वैल्यू नहीं रहेगी दैनिक भास्कर ने टेक कंपनी ‘पीपुलस्ट्रॉन्ग’ और ‘टैग्ड’ के सह-संस्थापक और एचआर पंकज बंसल से AI के असर पर चर्चा की और उनके 10 सवाल किए, जिन्हें उन्होंने जवाब दिए हैं। पारंपरिक डिग्री वालों का क्या होगा?पारंपरिक डिग्रियां पूरी तरह बेकार नहीं होंगी, लेकिन उनका स्वरूप अप्रासंगिक हो रहा है। पढ़ाई का तरीका और कंटेंट न बदला, तो उन डिग्रियों की कोई वैल्यू नहीं बचेगी। बाजार में केवल थ्योरी या रट्टा वाले औसत छात्रों की जरूरत खत्म हो रही है। अपग्रेड करना होगा। जो डिग्री ले रहे हैं, वे क्या कर सकते हैं?जो छात्र अभी सेकंड या थर्ड ईयर में हैं, वे लाइव प्रोजेक्ट पर काम शुरू करें। AI टूल्स का प्रोफेशनल लाइसेंस लें, उस पर 6 महीने रात-दिन काम करें और सॉफ्टवेयर या वेबसाइट्स बनाएं। जो डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे क्या करें?सबसे बेहतरीन रास्ता है- इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट। अगर आपको किसी बड़ी कंपनी में मौका नहीं मिल रहा है, तो छोटे स्टार्टअप, एनजीओ या अपने स्थानीय क्षेत्र की किसी फैक्ट्री या दुकान के पास जाएं। उनकी समस्याओं को समझें और AI से उन्हें सुलझाएं। ‘ग्रेजुएशन’ की वैल्यू कितनी बचेगी?भारत में अभी नौकरी के आवेदन शॉर्टलिस्ट करने के लिए ग्रेजुएशन की ‘स्टैम्पिंग’ जरूरी है और यह स्थिति अगले 3 से 5 साल तक बनी रहेगी। लेकिन इसके बाद न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) का ‘5.5 क्रेडिट स्कोर’ इसे रिप्लेस कर देगा, जहां प्रैक्टिकल काम और प्रोफेशनल कोर्सेज के जरिए अंक मिलेंगे। आने वाले समय में लोग पूछेंगे कि आप ‘5.5 स्केलर’ हैं या नहीं। टेक वर्ल्ड में पहली नौकरी के बाद कोई आपकी डिग्री नहीं पूछेगा। ऐसे में जॉब पाने का अच्छा तरीका क्या?सबसे अच्छा तरीका है कि आप ‘10x इंजीनियर’ या ‘10x प्रोफेशनल’ बनें, यानी जो अकेले 10 सामान्य लोगों का काम संभाल सके। अगर आप AI की मदद से किसी कंपनी का समय और लागत बचा सकते हैं, तो जहां पहले 5 लाख रु. का शुरुआती पैकेज मिलता था, वहां आज कंपनियां 25 लाख रु. की शुरुआती तनख्वाह देने को तैयार हैं। कंपनियों को ‘औसत’ लोग नहीं, बल्कि काम के लोग चाहिए। AI कोर्सेज से जॉब के दावे सही हैं?बिल्कुल नहीं। नुक्कड़ पर चल रहे किसी भी संस्थान से AI का सर्टिफिकेट ले लेने से नौकरी की कोई गारंटी नहीं मिलती। AI सर्टिफिकेट सीवी को शॉर्टलिस्ट होने में मदद कर सकता है, पर नौकरी तभी मिलेगी जब बुनियादी योग्यता होगी, AI का व्यावहारिक ज्ञान होगा और असेसमेंट टेस्ट क्लियर करेंगे। एंट्री लेवल यानी फ्रेशर्स की जॉब्स पर इसका क्या और कितना असर पड़ रहा है?शुरुआती दौर में दबाव जरूर है क्योंकि जो बुनियादी काम पहले 10 लोग मिलकर करते थे, वह अब दो लोग AI की मदद से निपटा रहे हैं। इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी ट्रेडिशनल कंपनियों ने शुरुआत में फ्रेशर्स की हायरिंग रोकी या टाली है। लेकिन यह केवल शॉर्ट-टर्म ट्रेंड है, लॉन्ग-टर्म में जॉब मार्केट में नेट एडिशन (नौकरियों की बढ़ोतरी) ही होने वाला है। जब आईटी कंपनियां भर्तियां रोक रही हैं, तो नए युवाओं को जॉब कहां मिलेगी?भारत में इस समय ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी जीसीसी (GCCs) की बाढ़ आई हुई है। देश में 4000 से ज्यादा जीसीसी हैं और हर हफ्ते दो नए सेंटर खुल रहे हैं। ये सेंटर्स AI स्किल्स वाले युवाओं को बहुत भारी पैकेज और ऊंची सैलरी पर हायर कर रहे हैं। इसके अलावा धीरे-धीरे ट्रेडिशनल कंपनियों में भी नियुक्तियां दोबारा खुलने लगी हैं। क्या AI इंसानों को पूरी तरह रिप्लेस कर देगा, क्या इसकी लागत इंसानों से कम है?वैश्विक संगठनों को समझ आने लगा है कि AI की कॉस्ट (टोकन और जीपीयू प्रोसेसिंग लागत) इंसानी लागत से कम नहीं है। कई स्टार्टअप्स का AI बिल इतना ज्यादा आ रहा है कि वे AI टूल्स के बजाय दो इंसानों को हायर करना बेहतर समझ रहे हैं। इसके अलावा, जिन कामों में मानवीय निर्णय और लोगों से जुड़ने की जरूरत होती है, वहां AI कभी रिप्लेस नहीं कर सकता। वो कौन-सी मानवीय खूबियां और सेक्टर्स हैं, जहां इंसान ही सबसे आगे रहेंगे?AI के दौर में चार मानवीय खूबियां सबसे कीमती हो गई हैं- एग्रीगेशन एबिलिटी (चीजों को आपस में जोड़ने की समझ), डिसीजन मेकिंग (निर्णय क्षमता), हाई ईक्यू (इमोशनल कोशेंट) और अपनी बात को प्रभावी ढंग से बयां करने का हुनर। अगर सेक्टर्स की बात करें, तो हॉस्पिटैलिटी, डेटा साइंसेज, सेल्स और AI-असिस्टेड स्पेशलिस्ट्स (जैसे डॉक्टर या जर्नलिस्ट जो AI जानते हों) के रोल्स हमेशा सुरक्षित और मजबूत रहेंगे। चीन ने 12 हजार डिग्रियां खत्म कीं, AI कोर्स शुरू चीन ने 2021 और 2025 के बीच अपने विश्वविद्यालयों ने 12,200 से अधिक स्नातक (अंडरग्रेजुएट) कार्यक्रमों को रद्द या निलंबित कर दिया, जबकि लगभग 10,200 नए कार्यक्रम शुरू किए। इनमें से कई कटौतियां कला, मानविकी, विदेशी भाषाओं और प्रबंधन में केंद्रित थीं, क्योंकि चीन सरकार विश्वविद्यालयों पर AI, सेमीकंडक्टर्स, रोबोटिक्स
Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier
अटलांटा14 मिनट पहले कॉपी लिंक मैच समाप्त होने के बाद केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने जश्न मनाया। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। ग्रुप-H के मुकाबले में स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाया, लेकिन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा और मजबूत डिफेंस के सामने एक भी गोल नहीं कर सकी। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने 74% बॉल पोजेशन रखा और 27 शॉट लगाए, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही। दूसरी ओर, वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रही केप वर्डे ने एक अंक हासिल कर लिया। ग्रुप-H में अब स्पेन का अगला मुकाबला उरुग्वे से होगा, जबकि केप वर्डे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच खत्म होते ही केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ड्रॉ की जीत जैसी खुशी मनाई। मैच में खास वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने अपने पहले ही मैच में यूरो 2024 चैंपियन स्पेन को ड्रॉ पर रोक दिया। 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव कर स्पेन को गोल से दूर रखा। स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। यह वर्ल्ड कप इतिहास में उसके सबसे निराशाजनक आक्रामक प्रदर्शनों में से एक रहा। वोजिन्हा की दीवार नहीं तोड़ सकी स्पेन स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन केप वर्डे डिफेंडर्स लगातार उसके हमलों को रोकते रहे। 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। रीबाउंड पर मिकेल ओयारजाबाल के हेडर को वोजिन्हा ने शानदार अंदाज में बचा लिया। इसके बाद पहले हाफ के अंत में वोजिन्हा ने टोरेस और आयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया। यामाल भी नहीं बदल सके मैच का नतीजा दूसरे हाफ में स्पेन ने दबाव और बढ़ाया। 71वें मिनट में स्टार विंगर लामिन यामाल को मैदान पर उतारा गया। यामाल के आने से स्पेन के हमलों में तेजी आई, लेकिन केप वर्डे का डिफेंस अडिग रहा। 73वें मिनट में मिकेल मेरिनो का शॉट वोजिन्हा ने बचाया, जबकि 88वें मिनट में ओयारजाबाल के लगभग तय गोल को डिफेंडर पिको लोप्स ने लाइन के सामने ब्लॉक कर दिया। लामिन यामाल स्पेन के लिए गोल नहीं कर सके। केप वर्डे जीत भी सकता था मैच के इंजरी टाइम में केप वर्डे ने भी इतिहास रचने का मौका बनाया। 90वें मिनट में डाइनी बोर्गेस को कॉर्नर पर हेडर का मौका मिला, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार बचाव कर दिया। आंकड़ों में स्पेन की निराशा स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी। स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबाल ने मैच के पहले 30 मिनट तक गेंद को छुआ तक नहीं। स्पेन लगातार चौथे वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी। वोजिन्हा वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








