न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त:ओवल टेस्ट में हेनरी निकोल्स का कमबैक शतक, रचिन के साथ 161 रन की पार्टनरशिप

लंदन के द ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 352 रन की हो गई है। पहली पारी में 391 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के 291 रन पर ऑलआउट होने के बाद 100 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 161 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की स्थिति बेहद मजबूत कर दी। केन विलियमसन के संन्यास के बाद टीम में लौटे हेनरी निकोल्स ने नाबाद 119 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रचिन रवींद्र ने 76 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक डेरिल मिचेल 32 रन बनाकर निकोल्स का साथ निभा रहे थे। जेम्स रीव ने दो कैच किया इंग्लैंड के विकेटकीपर जेम्स रीव की खराब फील्डिंग मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद रचिन रवींद्र 7 रन पर थे, जब जोश टंग की गेंद पर रीव ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 48 रन था और इंग्लैंड तीसरा विकेट हासिल कर सकता था। टी-ब्रेक के बाद हेनरी निकोल्स को भी 42 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रीव उनसे भी कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाकर रवींद्र और निकोल्स ने इंग्लैंड को मैच में पीछे धकेल दिया। निकोल्स ने जड़ा करियर का 11वां टेस्ट शतक केन विलियमसन की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया। उन्होंने 136 गेंदों में शतक पूरा किया और अपनी पारी में 14 चौके लगाए। निकोल्स की यह पारी न्यूजीलैंड की बढ़त को मजबूत करने में निर्णायक साबित हुई। मैथ्यू फिशर की जुझारू हाफ सेंचुरी, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 287 रन इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे दिन 9 विकेट पर 238 रन से आगे खेलना शुरू किया। निचले क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू फिशर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सोनी बेकर के साथ अंतिम विकेट के लिए 53 रन जोड़े, जिससे इंग्लैंड 291 रन तक पहुंच सका। हालांकि, पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 100 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। फिशर ने अपनी यह पारी अपने दिवंगत पिता को समर्पित की। मैट हेनरी का सातवां फाइव-विकेट हॉल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 80 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां फाइव-विकेट हॉल है। खास बात यह रही कि इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट पारी में उन्होंने पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। हेनरी की धारदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका और न्यूजीलैंड को अहम बढ़त मिल गई।
ओवल टेस्ट-न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त बनाई:हेनरी निकोल्स का कमबैक शतक, रचिन के साथ 161 रन की पार्टनरशिप

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 352 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। लंदन के द ओवल मैदान पर शुक्रवार को इंग्लैंड पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली। दिन का खेल समाप्त होने तक कीवियों ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन की जगह टीम में वापसी कर रहे हेनरी निकोल्स 119 रन पर नाबाद हैं। डेरिल मिचेल (32 रन) उनका साथ दे रहे हैं। रचिन रवींद्र ने 76 रन बनाए। निकोल्स और रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की। जेम्स रीव ने दो कैच पकड़े इंग्लैंड के विकेटकीपर जेम्स रीव की खराब फील्डिंग मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद रचिन रवींद्र 7 रन पर थे, जब जोश टंग की गेंद पर रीव ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 48 रन था और इंग्लैंड तीसरा विकेट हासिल कर सकता था। टी-ब्रेक के बाद हेनरी निकोल्स को भी 42 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रीव उनसे भी कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाकर रवींद्र और निकोल्स ने इंग्लैंड को मैच में पीछे धकेल दिया। निकोल्स ने जड़ा करियर का 11वां टेस्ट शतक केन विलियमसन की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा किया। उन्होंने 136 गेंदों में शतक पूरा किया और अपनी पारी में 14 चौके लगाए। निकोल्स की यह पारी न्यूजीलैंड की बढ़त को मजबूत करने में निर्णायक साबित हुई। मैथ्यू फिशर की जुझारू हाफ सेंचुरी, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 287 रन इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरे दिन 9 विकेट पर 238 रन से आगे खेलना शुरू किया। निचले क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू फिशर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सोनी बेकर के साथ अंतिम विकेट के लिए 53 रन जोड़े, जिससे इंग्लैंड 291 रन तक पहुंच सका। हालांकि, पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 100 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। फिशर ने अपनी यह पारी अपने दिवंगत पिता को समर्पित की। मैट हेनरी का 5वां फाइव-विकेट हॉल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 80 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां फाइव-विकेट हॉल है। खास बात यह रही कि इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट पारी में उन्होंने पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। हेनरी की धारदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका और न्यूजीलैंड को अहम बढ़त मिल गई।
सलमान भगवान नहीं, वो मुझे नहीं रोक सकता:रिलीज रोकने की मांग पर भड़के डायरेक्टर, समानता पर बोले- ब्रेसलेट सिर्फ वो नहीं पहनते, ये सिर्फ संयोग

फिल्म काला हिरण अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार विवादों में है। फिल्म का किरदार सलमान खान से और कहानी उनके काला हिरण शिकार मामले से मिलती हुई दिखाई गई है, यहां तक की पोस्टर में एक्टर को सलमान खान का ब्रेसलेट भी पहने दिखाया गया है। पोस्टर जारी होते ही सलमान ने फिल्ममेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर रिलीज रोकने की मांग की है। इसी बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिल्म सलमान पर नहीं हैं। वो भगवान नहीं हैं और न ही गॉडफादर हैं, जो उन्हें रोक सकते हैं। ब्रेसलेट की समानता पर फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनाते ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा ‘यह ब्रेसलेट कोई पेटेंट की गई चीज नहीं है। अगर सलमान को लगता है कि सिर्फ वही इसे पहन सकते हैं, तो उन्हें इसका पेटेंट करवा लेना चाहिए। फिर यह ब्रेसलेट दुनिया में कहीं और उपलब्ध नहीं होना चाहिए। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि यह फिल्म या इसका किरदार सलमान खान पर आधारित है। हमारा किरदार सलमान खान नहीं है। यह सिर्फ एक फिल्म है।’ श्रिनाते ने आगे कहा कि फिल्म के अभिनेता और सलमान खान के बीच जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग है और इसे जानबूझकर नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म ठाकरे में बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। उन्हें उनके जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स और मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। हमारा अभिनेता स्वाभाविक रूप से सलमान जैसा दिखता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसकी शक्ल नहीं बदल सकता। मैं उसे किसी और जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स भी नहीं लगा सकता था। अब क्या कर सकते हैं? अगर किसी को इससे परेशानी हो रही है, तो मैं इस बारे में क्या कहूं?’ फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रिनाते ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान भगवान नहीं हैं। वह मेरे गॉडफादर भी नहीं हैं। वह न मुझे रोक सकते हैं और न ही मेरा करियर बना या बिगाड़ सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार फिल्म का असर और उसकी अहमियत दर्शक ही तय करेंगे। इस फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। और अब अचानक हमें एक कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे बुरा तो लगता ही है।’ कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया, अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने सलमान खान की याचिका पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस मधु जैन की बेंच ने सलमान की लीगल टीम को निर्देश दिया है कि वे फिल्म मेकर्स को केस से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपें, ताकि वे अपना जवाब तैयार कर सकें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। सलमान खान ने अपनी याचिका में फिल्म ‘काला हिरन: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों पर बनाई जा रही है। प्रोड्यूसर को मिल रही हैं धमकियां, केस दर्ज फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। उनका आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को जोधपुर के रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूवी से हटने की बात कही है। ‘मुझे दो साल से धमकी मिल रही है’- अमित ज्याणी इस पूरे मामले को लेकर अमित ज्याणी ने वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने बताया- ‘पिछले दो साल से मुझे गला काटने, जान से मारने, घर उड़ाने और पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। मैंने बताया कि मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। सभी आतंकवादियों पर फिल्म बना रहे हैं। मैं ‘बहारों फूल बरसाओ’ गाने नहीं लिख सकता हूं। कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। मेरा सब्जेक्ट ये ही है।’ ‘मैं आतंकवादी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर नहीं हूं। मैं भारत देश का नागरिक हूं। शहजाद भट्टी घोषित आतंकवादी है।’ उन्होंने कहा- ‘सलमान खान दो मोर्चे पर क्यों खेल रहे हैं? मुझे समंदर में फेंकने और काट देने की धमकी दे चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और टूल किट से धमकी दे रहे हैं। सलमान खान के कहने पर शहजाद भट्टी मुझे धमकी दे रहा है।’
sport update dainik bhaskar Neeraj Chopra 4th Doha Diamond League

Hindi News Sports Sport Update Dainik Bhaskar Neeraj Chopra 4th Doha Diamond League | CWG Qualification Secured 6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बैक इंजरी से वापसी के बाद सीजन के पहले इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया। कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। हालांकि वे पोडियम फिनिश से चूक गए, लेकिन 82.61 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ली। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.77 मीटर और तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया। श्रीलंका के रमेश थारंगा पाथिरागे ने चौथे राउंड में 88.68 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स(86.38 मीटर) दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। पाथिरागे के खिलाफ नीरज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 1-2 हो गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतियोगिता नीरज के लिए मैच प्रैक्टिस और फॉर्म हासिल करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन के बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 90 किलोमीटर दूर बेडफोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 89 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर है। रेलवे ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर जा रही थीं। शाम करीब 5:15 बजे बेडफोर्ड के पास उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर एयर एम्बुलेंस समेत बड़ी संख्या में राहत-बचाव दल भेजे गए। पुलिस ने बताया कि घटना को मेजर इंसिडेंट घोषित कर दिया गया है। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 22 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 56 लोगों को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद रेलवे कंपनी ने शुक्रवार के बाकी दिन के लिए सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दीं। शनिवार की सेवाओं को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
sport update dainik bhaskar Neeraj Chopra 4th Doha Diamond League

Hindi News Sports Sport Update Dainik Bhaskar Neeraj Chopra 4th Doha Diamond League | CWG Qualification Secured 1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बैक इंजरी से वापसी के बाद सीजन के पहले इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया। कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। हालांकि वे पोडियम फिनिश से चूक गए, लेकिन 82.61 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ली। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा, जबकि दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.77 मीटर और तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का थ्रो किया। श्रीलंका के रमेश थारंगा पाथिरागे ने चौथे राउंड में 88.68 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स(86.38 मीटर) दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। पाथिरागे के खिलाफ नीरज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 1-2 हो गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतियोगिता नीरज के लिए मैच प्रैक्टिस और फॉर्म हासिल करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वर्ल्ड अपडेट्स:डोमिनिकन रिपब्लिक के बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आग लगी, 1 की मौत; 1700 लोग सुरक्षित निकाले गए

कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक के पर्यटन स्थल बायाहीबे स्थित एक बीचफ्रंट रिजॉर्ट में आग लग गई। हादसे में इटली की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि करीब 1,700 पर्यटकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान फ्रांसेस्का वैलेंटिनो के रूप में हुई है। आग विवा विंडहैम डोमिनिकस बीच होटल में लगी थी। DAEH के मुताबिक, 3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि 6 अन्य का मौके पर ही इलाज किया गया। फायर ब्रिगेड ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, होटल की छत का कुछ हिस्सा ताड़ (पाम) के पत्तों से बना था, जिससे आग तेजी से फैल गई। तेज हवा ने भी आग फैलने में मदद की। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में पर्यटन गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक कैरेबियाई क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस साल के पहले पांच महीनों में यहां 56 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… लंदन के बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 90 किलोमीटर दूर बेडफोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 89 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर है। रेलवे ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर जा रही थीं। शाम करीब 5:15 बजे बेडफोर्ड के पास उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर एयर एम्बुलेंस समेत बड़ी संख्या में राहत-बचाव दल भेजे गए। पुलिस ने बताया कि घटना को मेजर इंसिडेंट घोषित कर दिया गया है। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 22 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 56 लोगों को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद रेलवे कंपनी ने शुक्रवार के बाकी दिन के लिए सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दीं। शनिवार की सेवाओं को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार मिला H5 बर्ड फ्लू, अब सभी महाद्वीप इसकी चपेट में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार H5 बर्ड फ्लू स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यह वायरस अब दुनिया के सभी महाद्वीपों में पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया की कृषि मंत्री जूली कॉलिन्स ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। जूली कॉलिन्स ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक दूरदराज इलाके में प्रवासी समुद्री पक्षी ब्राउन स्कुआ में H5 बर्ड फ्लू पाया गया है। इसकी पुष्टि देश की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने की है। इसके अलावा एक बीमार जायंट पेट्रेल पक्षी के सैंपल में संक्रमण की आशंका जताई गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ही दुनिया का एकमात्र महाद्वीप था, जहां H5 बर्ड फ्लू स्ट्रेन नहीं मिला था। यह वायरस मुर्गियों और जंगली पक्षियों में तेजी से फैलता है और बड़ी संख्या में उनकी मौत का कारण बन सकता है। मामले को देखते हुए पशु स्वास्थ्य और कृषि अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें वायरस के फैलाव को रोकने और राष्ट्रीय स्तर पर जवाबी रणनीति पर चर्चा की गई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि यह चिंता की बात है। सरकार वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, यह संक्रमण प्रवासी पक्षियों के जरिए यहां पहुंचा है। दुनिया के कई देशों में ऐसा हो चुका है और इसी वजह से हम पहले से तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने बताया था कि H5 बर्ड फ्लू के कारण उप-अंटार्कटिक क्षेत्र के एक ज्वालामुखीय द्वीप पर स्थित हाथी सील की एक प्रजनन कॉलोनी में 13 हजार से ज्यादा सील के बच्चों की मौत हो चुकी है। यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया के बाहरी क्षेत्रों में शामिल है और वैज्ञानिक वहां संक्रमण के असर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Gold & Silver Prices Drop Rs 3123 & Rs 8218; PhonePe Wallet Fees; India Oil Reserve

Hindi News Business Gold & Silver Prices Drop Rs 3123 & Rs 8218; PhonePe Wallet Fees; India Oil Reserve नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर PF से जुड़ी रही। अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान हुए तेल संकट के बाद केंद्र सरकार ने नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाने का फैसला लिया है। यह रिजर्व ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) बनाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹15,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सोने-चांदी के दाम में 19 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 8,218 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,123 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ₹15000 करोड़ की लागत से बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व: ईरान जंग के बाद फैसला; युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान हुए तेल संकट के बाद केंद्र सरकार ने नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाने का फैसला लिया है। यह रिजर्व ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) बनाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹15,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह अंडरग्राउंड इमरजेंसी तेल भंडार कर्नाटक के मंगलुरु में बनाया जाएगा। इसमें 1.28 लाख बैरल तेल रखा जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जियो का IPO आएगा, यह देश में सबसे बड़ा: 27 करोड़ शेयर से ₹37,700 करोड़ जुटाने का प्लान; मुंबई में मेडिकल सिटी, वनतारा यूनिवर्सिटी बनेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक, यानी AGM शुक्रवार, 19 जून को हुई। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने करीब 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर रही है। वहीं, कंपनी जियो का IPO भी लाने जा रही है। अंबानी बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO लाया जाएगा। इसके लिए 19 जून को सेबी के पास ड्राफ्ट दस्तावेज (DRHP) जमा कर दिए गए हैं। कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और IPO के जरिए करीब 4 बिलियन डॉलर यानी ₹37,700 करोड़ जुटाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी ₹8,218 गिरकर ₹2.32 लाख पर आई: इस महीने अब तक 32 हजार रुपए सस्ती हुई; सोने की कीमत आज ₹3,123 कम हुई सोने-चांदी के दाम में 19 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,218 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,123 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। इस महीने 19 दिन में सोना 11 हजार रुपए और चांदी 31 हजार रुपए सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा: 365 दिन इस्तेमाल न करने पर हर तीन महीने में ₹100 कटेंगे; कंपनी 15 दिन का नोटिस भेजेगी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे अपने यूजर्स से इनएक्टिव वॉलेट के लिए मेंटेनेंस फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी यूजर का फोनपे वॉलेट लगातार 365 दिन तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो उसे ‘डॉर्मेंट’ या इनएक्टिव मान लिया जाएगा। ऐसे वॉलेट्स से हर तिमाही ₹100 का चार्ज काटा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मुथूट फाइनेंस की MYFM के साथ पार्टनरशिप: ‘सुनहरी सोच’ कैंपेन की शुरुआत की, इसके तहत गोल्ड लोन की सामाजिक झिझक मिटाएंगे भारत का गोल्ड लोन बाजार पिछले पांच सालों में 14.85% CAGR की दर से बढ़ा है। भारतीय घरों में लगभग 27,000 टन सोना मौजूद है, लेकिन इसमें से सिर्फ 20% ही अभी तक गिरवी रखा गया है। अभी भी 65% गोल्ड लोन बाजार अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के हाथ में है। सवाल यह उठता है कि इतना सोना होते हुए भी लोग बैंक या NBFC का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाते? जवाब आंकड़ों में नहीं, भावनाओं में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
NEET UG 2026 Re-Exam Advisory: Dress Code & Entry Rules

5 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को होने जा रही NEET UG री-एग्जाम के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सुरक्षा के लिए NTA ने 20 जून को सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए ड्रेस कोड और जरूरी नियमों की लिस्ट जारी की है जो इस तरह है : एग्जाम से संबंधित किसी भी तरह के डाउट या जानकारी के लिए छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। पहली बार दिए जाएंगे अतिरिक्त 15 मिनट Re-NEET 2026 परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। NTA ने निर्देश पढ़ने, फोटो लगाने या सिग्नेचर करने की वजह से होने वाली देर को को कम करने के लिए 15 मिनट टाइम बढ़ाया है। एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स : री-नीट एडमिट कार्ड पासपोर्ट आकार फोटो वैलिड फोटो पहचान पत्र PwD/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान (Face Recognition) शामिल होगी। यह प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले पूरी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन तकनीकी या अन्य कारणों से पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एक लिखित अंडरटेकिंग (घोषणा-पत्र) भरना होगा। पेपर लीक के चलते 12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। एग्जाम प्रोसेस पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 हजार से ज्यादा सुपरवाइजर और 674 सिटी कोऑर्डिनेटर नजर रखेंगे। लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेपर लीक और नकल के मामलों में 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें… NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद: प्रीलिम्स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया एग्जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-डी के मैच में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी में उतरी अमेरिकी टीम ने इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पुलिसिक पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। लेकिन, टीम को उनकी कमी नहीं खली। अमेरिका ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से हराया था। टीम ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। तुर्किए और पराग्वे एक-एक अंक के साथ तीसरे और चौके नंबर पर हैं। बर्गेस का आत्मघाती गोल, अमेरिका को बढ़त मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को बढ़त मिली, जब फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने आत्मघाती गोल कर दिया। फ्रीमैन ने हेडर से गोल दागा पहले हाफ के 43वें मिनट में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सिर्जिनो डेस्ट के डिफ्लेक्टेड प्रयास को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर से गोल में बदल दिया। वीडियो रिव्यू के बाद गोल को मंजूरी मिली। यह 21 साल फ्रीमैन का विश्व कप में पहला गोल था। मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1 साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था। बूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया। ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी।









