fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

Hindi News Sports Fifa World Cup 2026 Germany Beats Ivory Coast 2 1 World Cup Knockout Ecuador Vs Curaçao 2 घंटे पहले कॉपी लिंक चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ludhiana Nihang Protest Social Media Video Controversy

रंजीत कौर ने दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी फिल्म जट एंड जूलियट 3 में काम किया है। पंजाबी सिंगर एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म जट एंड जूलियट-3 में काम कर चुकीं रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली सोशल मीडिया पर अपनी रील्स को लेकर विवाद में हैं। . हर रील के अंत में आंख मारते हुए वह किसी न किसी का नाम लेकर आई लव यू बोलती हैं और फ्लाइंग किस करते हुए कहती हैं, ‘वीरवार है या जुम्मां ले, चक्क भाभी दा चुम्मा’। रंजीत कौर भाभी की यही तुकबंदी अब उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। रंजीत कौर की इस तुकबंदी पर निहंगों ने आपत्ति जताते हुए उनके घर पर धावा बोल दिया। बठिंडा से लुधियाना आए निहंग जत्थे ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि इस तरह की तुकबंदी और अश्लीलता वाली रील सोशल मीडिया पर डाली तो इसके परिणाम खतरनाक होंगे। भाभी चुम्मेवाली निहंगों के सामने गिड़गिड़ाती रही और कहती रही कि इसमें कहां अश्लीलता है, लेकिन निहंग नहीं माने। आखिर में भाभी चुम्मेवाली ने निहंगों को लिखकर दिया और माफी मांगी कि वह भविष्य में ऐसा नहीं बोलेंगी। रंजीत कौर के घर निहंग सिंह पहुंचे। उन्होंने वहां रंजीत कौर को काफी डांट लगाई। निहंग जत्थे और भाभी चुम्मेवाली के बीच हुई बहस… सोशल मीडिया पर गंद परोस रहे: बठिंडा से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के नाम से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर हमें बठिंडा से लुधियाना आना पड़ा। घर के बाहर चला 15 मिनट ड्रामा: निहंग सिंह मनप्रीत सिंह खालसा और उनका जत्था रंजीत कौर के घर पहुंचा। जत्थे ने घर के बाहर और अंदर जाकर भाभी चुम्मेवाली को उसकी हरकतों का आईना दिखाया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी और गंभीर बातचीत हुई। पाखंड पर निहंग सिंह का कड़ा रुख: निहंग सिंह मनप्रीत सिंह खालसा ने घर के अंदर बने मंदिर को देखकर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एक तरफ तो घर में धार्मिक आस्था के प्रतीक मौजूद हैं और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सरेआम गंदगी और अश्लीलता परोसी जा रही है। उन्होंने रंजीत कौर को फटकार लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर ऐसा पाखंड और समाज में ऐसी फूहड़ता सिख कौम और समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अश्लीलता क्या है, इससे अपना पेट पाल रही: रंजीत कौर ने निहंग सिंहों को कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अश्लील कपड़े पहनकर व अश्लील बातें बोलकर रील्स डाल रहे हैं। वो तो सिर्फ तुकबंदी करती है और लोग उसे पसंद करते हैं। तुकबंदी में अश्लीलता नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह की रील बनाकर वह अपना पेट पाल रही हैं। अगर यह अश्लील होता तो वह अपनी बेटी के साथ ऐसी वीडियो नहीं बनाती। रंजीत कौर ने निहंगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। रंजीत कौर के तर्क पर भड़के निहंग: निहंगों ने जब रंजीत कौर के तर्क सुने तो वह भड़क गए और उन्होंने उन्हें दो टूक कह दिया कि अगर अब ऐसे तुकबंदी की तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उनका कहना है कि ऐसी गंदी रील्स से सोसाइटी पर गलत असर पड़ रहा है। मनप्रीत सिंह खालसा ने साफ शब्दों में हिदायत दी कि पैसों के लिए समाज की इज्जत और युवा पीढ़ी का भविष्य नीलाम नहीं किया जा सकता। उन्होंने रंजीत कौर को अल्टीमेटम दिया कि वह इंटरनेट से अपने सभी विवादित और अश्लील वीडियो तुरंत प्रभाव से डिलीट कर दे। अगर भविष्य में दोबारा ऐसी कोई हरकत की गई या वैसी कोई रील सामने आई, तो उसे इसके बेहद गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। सिखों को एक लिखित माफीनामा सौंप दिया: निहंगों ने रंजीत कौर से माफीनामा लिखवाया। इस माफीनामे में उसने स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह भविष्य में कभी भी सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी फूहड़ या अश्लील गतिविधि नहीं करेगी और न ही कोई ऐसा वीडियो अपलोड करेंगी, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचे। लिखित में गारंटी मिलने और इंटरनेट से विवादित सामग्री हटाने के वादे के बाद निहंग सिंह मनप्रीत सिंह खालसा का जत्था वहां से लौटा। रंजीत कौर ने निहंगों को लिखित में दिया कि वह अब अश्लील कंटेंट नहीं बनाएंगी। रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए… सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी: कोरोना काल में लुधियाना की रंजीत कौर ने सोशल मीडिया पर रील्स बनानी शुरू की। वह कॉमेडी रील्स बना रही थीं, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं कर रहा था। वह काफी रील्स बना चुकी थीं, लेकिन रील वायरल नहीं हुई। रील में एक फॉलोअर को फ्लाइंग किश किया: रंजीत कौर का कहना है कि वह रील्स बना रही थीं, तो एक फॉलोअर को रील में उसका नाम लेकर फ्लाइंग किश किया तो कॉमेंट में लोगों ने भाभी चुम्मेवाली लिखना शुरू कर दिया। उसके बाद माइंड में आया कि इसी को अपना टैग बना देती हूं। उसके बाद शुरू की तुकबंदी: रंजीत कौर ने फिर अपने नाम के साथ भाभी चुम्मेवाली का टैग लगा दिया और फिर उसने रील्स बनाते हुए फॉलोअर्स के नाम लेकर तुकबंदी करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया। शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ के साथ खड़ी रंजीत कौर। दिलजीत दोसांझ की फिल्म में मिला काम: रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली का कहना है कि जब लोगों ने उसकी रील्स को पसंद किया तो फिर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म जट एंड जूलियट-3 में एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद वह बहुत फेमस हो गईं। दिलजीत पर भी तुकबंदी की थी: रंजीत कौर का कहना है कि जो तुकबंदी वह अपने फॉलोअर्स का नाम लेकर करती हैं, वही तुकबंदी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए भी की थी। जब उन्होंने दिलजीत दोसांझ को आई लव यू बोला तो उन्होंने भी रिप्लाई में आई लव यू बोलकर गले लगाया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश, गुरदासपुर में 2 पक्षों में 15 राउंड फायरिंग गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान दोनों ओर से
Punjabi Rappers Lyrical Feud Ignites Controversy

प्रेम ढिल्लों ने यह नया गीत रिलीज किया है। जालंधर के रैपर सुल्तान और अमृतसर के सिंगर प्रेम ढिल्लों नए गीतों में आपस में भिड़ गए। रैपर सुल्तान ने 19 मई को रिलीज गीत में प्रेम ढिल्ल्लों पर कहा कि तुमसे अच्छे सुर में तो गधा गा लेता है। इसी तरह 19 जून को ही रिलीज अपने रैप में प्रेम ढिल्लों ने कहा . पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और हिप-हॉप में सिंगर सुल्तान और प्रेम ढिल्लों में चल रही जंग अब सोशल मीडिया पर आ गई है। जालंधर के रैपर सुल्तान ने हाल ही में रैपर सुल्तान ने प्रेम ढिल्लों को लेकर कहा कि उसकी लो लाइफ है। अपने नए रैप में सुल्तान ने इनडायरेक्ट ये भी कहा कि ये कागज का शेर है, जब थप्पड़ पड़ते हैं तो भाग जाता है। रैपर सुलतान ने सिंगर प्रेम ढिल्लों और उनके सर्कल पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सुल्तान ने प्रेम ढिल्लों की गायिकी से लेकर उनकी एल्बम तक को आड़े हाथों लिया। वायरल बयान में सुल्तान बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरा इरादा प्रेम पर गाना निकालने का नहीं था, वह बहुत ही लो-लाइफ बंदा है। उसके बारे में बात करना भी अपनी बेइज्जती कराना है। सुल्तान ने आगे दावा किया कि प्रेम ढिल्लों को पंजाब से बाहर कोई नहीं सुनता और उसे लाइव गाना या स्टेज पर परफॉर्म करना भी नहीं आता। उन्होंने शो में जाने वाली ऑडियंस पर भी तीखी टिप्पणी की। विवाद में नया मोड़ तब आया जब सुल्तान ने प्रेम ढिल्लों के करीबी अर्श बल पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया। सुल्तान ने कहा- अर्श बल ने शराब के नशे में किसी कंपनी का नाम लेकर मुझे फोन किया और खुद को बदमाश दिखाते हुए कहा कि उसने 118 कांड किए हैं। उसने मुझे देख लेने की धमकी दी, जिस पर मैंने उसे दो टूक जवाब देकर फोन काट दिया। इसी उकसावे के बाद मैंने प्रेम ढिल्लों की नई एल्बम के रिलीज वाले दिन ही अपना गाना ड्रॉप किया, जिसने प्रेम की एल्बम का क्रेज पूरी तरह मिट्टी में मिल गया। सुल्तान ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर प्रेम ढिल्लों को बुरा भला कहा। सिद्धू मूसेवाला के नाम पर सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए सुल्तान ने इंडस्ट्री के कई कलाकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके और सिद्धू के बीच अतीत में मतभेद थे, लेकिन उन्होंने सिद्धू की मौत के बाद कभी उनके नाम पर फायदा उठाने की कोशिश नहीं की। सुल्तान ने प्रेम ढिल्लों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- ये सब लोग ट्रिब्यूट और पोस्ट डालकर लोगों की सिंपैथी (सहानुभूति) बटोर रहे हैं। प्रेम खुद को सिद्धू का ‘चंडिया’ (चेला/तैयार किया हुआ) कहता है, जबकि हकीकत में वह उसका सबसे बड़ा वैरी (दुश्मन) था। ये सब सिर्फ अपने गाने चलाने के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं। जानें अपने वीडियो में रैपर सुल्तान ने क्या कहा… प्रेम ढिल्लों से लाइव तक तो गाया नहीं जाता: रैपर सुल्तान ने कहा कि सबसे पहले तो मेरा कोई इरादा नहीं था कि मैं प्रेम ढिल्लों के बारे में ऐसा कोई गाना निकालूं। प्रेम के बारे में तो बात करनी भी अपनी बेइज्जती करानी है। इसलिए मैं उसे पसंद नहीं करता। पंजाब में ही कुछ लोग इसको सुनते हैं। पंजाब से बाहर तो कोई इसको सुनता नहीं है। पंजाब में तो लोग किसी भी बेसुरे को सुन के खुश हो जाते हैं। न तो इससे कोई लाइव गाया जाता है, न स्टेज पे गाया जाता है। शेर की एक लाइन बोलकर चीखता रहता है। इनको तो लोगों को एंटरटेन नहीं करना आता। हैरान हूं कि लोग कैसे इसको सुन लेते हैं। दारू पीकर मुझे धमकया गया: प्रेम ढिल्लों के करीबी सिंगर अर्श बल ने एक दिन मुझे शरारत के लिए फोन लगाया ब्रो, इनकी दारू वारू पी होगी, नशे में होंगे, सो मुझे फोन आया कि फलाने कंपनी से हैं हम, आपके साथ कुछ काम की बात करनी है। मुझे शक हुआ कि कोई हेरा फेरी है। ऐसे नहीं मुझे कोई मैसेज करता है। सो अर्श बल फोन पे बोल रहा था, बदमाश बन रहा था कि मैंने 118 कांड किए हैं। मैं तेरा ऐसे कर दूंगा या वैसे कर दूंगा। मैंने कहा परे चल यार, तेरे जैसे 50 बदमाश नेरे पास हैं। मैंने सिद्धू की मौत के बाद उसका टापिक नहीं छेड़ा: सो मैंने इनका फोन कटा। इन्होंने बार-बार मौका दिया कि मैं इनकी एल्बम वाले दिन अपना गाना निकालूं। पर स्वाद आ गया ब्रो। इसकी एल्बम मिट्टी कर दी। मैंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के 4-5 साल से उसके बारे में कोई बात नहीं की। इन सबने कभी उसके बारे में उसको ट्रिब्यूट डाल के, कभी उसके बारे में पोस्ट डाल के सिंपैथी ली। हमारी सिद्धू के साथ नहीं बनती थो तो कभी उसका टापिक नहीं छेड़ा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर G Khan लाइव शो में फैंस पर भड़के:बीच प्रोग्राम लगाई फटकार, बोले- मोबाइल नहीं हूं, खुद आकर गा लो रोपड़ में आयोजित पंजाबी सिंगर जी खान के कार्यक्रम में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान जी खान ने अचानक गाना बीच में ही रोक दिया और फैंस पर नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर…
U-19 Star Suryawanshis Slump | Sri Lanka Try-Series Final

दांबुला6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वैभव को U-19 वर्ल्ड कप में 439 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत लगातार दो मैच जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर भी बनेंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अब तक खेले 2 मैच में एक ही जीत पाई हैं। पिछले साल 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर बराबरी की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी-20 खेले गए हैं। भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया। श्रेयंका की जगह राधा को मौका मिल सकता है टखने की चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह भारत राधा यादव को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। इससे टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकेगी। स्मृति लगातार 2 फिफ्टी लगा चुकीं वोल्वार्ट ने भारत के खिलाफ 520 रन बनाए वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत की तलाश में दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की है। टीम न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। अगर वह श्रीलंका को भी हरा देती है तो सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बन जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया । टीम के खाते में 2 अंक हैं और एक और जीत उसे अंतिम-4 की रेस में मजबूती से बनाए रखेगी। वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि इसी साल श्रीलंका ने कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में हराया था। अटापट्टू बनाम मैथ्यूज मौसम और पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज-श्रीलंका मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैनचेस्टर में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच नई पिच पर खेला जाएगा। यहां इस वर्ल्ड कप के दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत Vs साउथ अफ्रीका भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। वेस्टइंडीज Vs श्रीलंका वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, चिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, निमाशा मीपागे।
Spain vs Saudi Arabia & Belgium vs Iran Match Preview

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Spain Vs Saudi Arabia & Belgium Vs Iran Match Preview स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात मजबूत स्पेन का मुकाबला सऊदी अरब से होगा। मैच रात 9:30 बजे से अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी की निगाहें स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल पर होंगी। हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी कर रहे यमाल पहले मैच में 71 मिनट बेंच पर बैठे रहे। दूसरा मुकाबला बेल्जियम और ईरान के बीच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने गोल करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इसको लेकर खूब विवाद हुआ। टीम का इराद इससे ध्यान हटाकर मैच जीतने पर होगा। इसके बाद सुबह 3:30 बजे से उरुग्वे और काबो वर्डे का मैच मियामी स्टेडियम में होगा। वहीं दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 6:30 बजे से न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच खेला जाएगा। मैच-37: स्पेन ने सऊदी अरब से तीनों मुकाबले जीते ग्रुप-H में शामिल स्पेन और सऊदी अरब के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। तीनों ही बार स्पेन ने जीत दर्ज की है। वर्ल्ड कप में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2006 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। स्पेन को अपने यंग स्टार लामिन यमाल, फॉरवर्ड अल्वारो मोराटा और मिडफील्डर रोड्री से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं सऊदी अरब के सलेम अल-दौसारी पर अटैकिंग लाइन को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्पेन: राया, कार्वाहाल, ले नोरमंद, लापोर्टे, कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, डैनी ओल्मो, यमाल, निको विलियम्स, मोराटा। सऊदी अरब: अल-ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, अल-बुलैही, अल-कद्देश, अल-खाबरानी, कान्नो, अल-जौआन, अल-मुअल्लाद, अल-शेहरी, अल-दौसारी। मैच-38: बेल्जियम और ईरान के बीच वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत बेल्जियम और ईरान ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच ड्रॉ रहा था। यह वर्ल्ड कप में इनकी पहली भिड़ंंत होगी। बेल्जियम को स्टार केविन डी ब्रुइन, जेरेमी डोकु और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ईरान के स्टार स्ट्राइकर मेहदी तारेमी और सरदार अजमौन ईरानी अटैक की मुख्य कड़ी होंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: बेल्जियम: कास्टील्स, फाएस, वर्टोंघेन, थेएट, कास्टाने, ओनाना, मैंगला, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, डोकु, लुकाकू। ईरान: बेइरानवंद, रेजाइयान, कनानी, शोजाए, मोहम्मदी, गोडोस, एजातोलाही, जाहानबख्श, तारेमी, गयाहदी, अजमौन। मैच-39: पहली बार उरुग्वे और काबो वर्डे की भिड़ंत ग्रुप-H में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे का सामना काबो वर्डे से होगा। इंटरनेशनल फुटबॉल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। उरुग्वे को लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर डार्विन नुनेज और रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं काबो वर्डे को कप्तान रयान मेंडेस और फॉरवर्ड बेबे से उम्मीदें होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, अरूहो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, दे ला क्रूज, पेलेस्ट्री, अराउजो, नुनेज। काबो वर्डे: वोजिन्हा, पिना, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, रोचा, लील, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिग्स। मैच-40: न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच कड़ी टक्कर न्यूजीलैंड और मिस्र ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। इनमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड को स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस वुड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं मिस्र स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मुस्तफा मोहम्मद और ट्रेजेगुएट के आक्रामक खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: न्यूजीलैंड: क्रोकोम्बे, पाइन, बक्साल, बिंदोन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक्स, माता, जस्ट, क्रिस वुड। मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, अत्तिया, फथी, आशुर, मुस्तफा मोहम्मद, मार्मश, ट्रेजेगुएट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
शिल्पा शेट्टी बोलीं- रात 9 बजे सो जाती हूं:पार्टी नहीं करती; फिटनेस हो या शादी, चीट नहीं कर सकते, यही है मेरी लाइफस्टाइल

मकाऊ में आयोजित दैनिक भास्कर एशिया अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2026 के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सफलता, फिटनेस, परिवार और जीवन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह खुद को किसी एक पहचान तक सीमित नहीं मानतीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और सीखने में विश्वास रखती हैं। शिल्पा ने बताया कि उनके लिए सफलता सिर्फ नाम और उपलब्धियां नहीं, बल्कि परिवार का गर्व, लोगों का प्यार और जीवन में संतुलन है। सवाल: इतने सालों की सफलता, फेम और उपलब्धियों के बाद अगर पूछा जाए कि ‘शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कौन हैं?’, तो आपका जवाब क्या होगा? जवाब: सबसे पहले दैनिक भास्कर ग्रुप का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया। जहां तक सवाल है कि शिल्पा शेट्टी कौन हैं, तो मैं सबसे पहले एक इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे एक अच्छी इंसान के रूप में याद रखें। मेरी उपलब्धियां, मेरा फेम अलग बातें हैं। चाहे एक एक्टर, एंटरप्रेन्योर या वेलनेस एक्टिविस्ट के तौर पर, मेरी असली पहचान यही है कि मैं एक सिंपल और अच्छी इंसान हूं। सवाल: जब आप अपनी जर्नी को पीछे मुड़कर देखती हैं, तो कौन-सा चैप्टर सबसे खास लगता है? जवाब: सच कहूं तो मैं पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं करती। मैं वर्तमान में जीना पसंद करती हूं। मुझे ‘अब’ को एंजॉय करना अच्छा लगता है। यही मेरी जिंदगी का मंत्र रहा है- प्रेजेंट में रहो और उस पल को जियो। अभी मैं यहां हूं और पूरी तरह आप लोगों के साथ हूं। यही सीख मैं अपने बच्चों को भी देती हूं। सवाल: आपने हर दौर में खुद को री-इन्वेंट किया और नए बेंचमार्क बनाए। इस री-इन्वेंशन का सीक्रेट क्या है? जवाब: जिंदगी वही है जहां सीखना कभी बंद न हो। मेरे लिए हर दिन नया अनुभव और सीखने का मौका है। मैं ठहरना पसंद नहीं करती। जिस दिन आपको लगने लगे कि सब हासिल कर लिया, उसी दिन ग्रोथ रुक जाती है। आज भी मुझे लगता है कि मैं न्यूकमर हूं और मुझे अभी बहुत कुछ साबित करना है। अभी तो ये इब्तदाए इश्क है, आगे-आगे देखिए होता है क्या। सवाल: आज वाली शिल्पा और ‘बाजीगर’ वाली शिल्पा में सबसे बड़ा फर्क क्या है? जवाब: आसान जवाब है- उम्र। लेकिन उम्र सिर्फ एक नंबर है। आप उम्र बढ़ने से नहीं रोक सकते, लेकिन कैसे उम्र बढ़ानी है, ये आपके हाथ में है। ये सब लाइफस्टाइल, डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी पर निर्भर करता है। लोग सोचते हैं कि मैं जेनेटिकली ब्लेस्ड हूं या कुछ नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं संतुलित और पॉजिटिव लाइफ जीती हूं। शायद यही फर्क है। सवाल: आपके लिए फिटनेस क्या है- पैशन, प्रोफेशन या लाइफस्टाइल? जवाब: मेरे लिए फिटनेस एक लाइफस्टाइल है। बहुत लोग किसी शादी के लिए या किसी को जलाने के लिए फिट होना चाहते हैं। लेकिन मैं फिट इसलिए रहना चाहती हूं क्योंकि मैं अपने बच्चों के साथ जिंदगी के हर पल को जीना चाहती हूं। सिर्फ फिजिकल फिटनेस नहीं, मानसिक फिटनेस भी जरूरी है। मैं प्राणायाम करती हूं और खुद को समय देती हूं। खासतौर पर महिलाओं से मैं कहना चाहूंगी कि अपने लिए समय निकालना गलत बात नहीं है। अगर घर की महिलाएं खुश रहेंगी, तो पूरा परिवार खुश रहेगा। सवाल: आपके चीट मील वाले वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में बर्थडे भी था, तो आजकल आपका पसंदीदा चीट मील क्या है? जवाब: देखिए, फिटनेस हो या खाना- चीट करना किसी भी चीज में अच्छा नहीं होता। जैसे शादी में चीट नहीं कर सकते, वैसे ही फिटनेस में भी नहीं। मैं सिर्फ रविवार को एक ‘बिंज डे’ रखती हूं। लेकिन मैंने देखा कि लोग मेरे रविवार वाले वीडियो देखकर बाकी दिनों में भी वही करने लगते हैं। मेरा मानना है कि अगर आप पूरे हफ्ते संतुलन, अनुशासन और एक्सरसाइज रखें, तो सप्ताह में एक दिन बिना अपराधबोध के अपनी पसंद की चीज खा सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि एक किलो बिरयानी, पूरा पिज्जा और आधा किलो केक खा लिया जाए। हर चीज बैलेंस के साथ होनी चाहिए। और सबसे जरूरी- खाते समय गिल्ट महसूस मत कीजिए, क्योंकि तनाव पाचन को प्रभावित करता है। सवाल: आपके बारे में ऐसा कौन-सा मिथ है और कौन-सी बात लोग नहीं जानते? जवाब: लोगों को लगता है कि मैं बहुत पार्टी करती हूं और आउटगोइंग हूं। लेकिन सच्चाई बिल्कुल उलट है। मैं हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में हूं, मेरे अपने रेस्टोरेंट हैं, लेकिन मुझे शोर-शराबा पसंद नहीं है। असल में मैं होम बॉडी हूं। शनिवार की रात मैं अक्सर अपने बच्चों को सुलाकर 9 बजे पजामा पहनकर बिस्तर में होती हूं। मुझे वही जिंदगी पसंद है। सवाल: आप बिजनेसवुमन, एक्टर और स्टार भी हैं। ज्यादा मुश्किल क्या है- एक्टिंग या बिजनेस? जवाब: दोनों अलग दुनिया हैं, उनकी तुलना नहीं की जा सकती। बिजनेस में कई काम डेलीगेट किए जा सकते हैं, लेकिन एक्टिंग में परफॉर्म मुझे ही करना होता है। वहां किसी और को नहीं भेज सकते। इसलिए मेरे लिए एक्टिंग ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। लेकिन एक चीज हमेशा खास रहती है- ऑडियंस के साथ जो रिश्ता बनता है, वो सच्चा और खास होता है। लोगों की आंखों में प्यार देखकर मैं हमेशा भावुक हो जाती हूं। सवाल: घर में सबसे ज्यादा डिसिप्लिन कौन रखता है- आप, राज या बच्चे? जवाब: पैरेंटिंग पार्टनरशिप है। कोई एक इंसान सब नहीं कर सकता। कभी मैं गुड कॉप बन जाती हूं और राज बैड कॉप, कभी रोल बदल जाते हैं। घर चलाने और बच्चों को संभालने में संतुलन जरूरी है। सवाल: फिल्मी जिंदगी का कोई फनी या एम्बैरसिंग मोमेंट जो आज भी याद आता हो? जवाब: बहुत सारे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें मैं भूल जाना चाहती हूं। लेकिन एक मजेदार बात ‘बाजीगर’ से जुड़ी है। लोग आज भी उस सीन की बात करते हैं जिसमें मैं गिरते हुए मुस्कुरा रही हूं। उस समय वीएफएक्स नहीं हुआ करता था। हमने वो सीन कई बार शूट किया था। आज भी ध्यान से देखें तो उसमें इस्तेमाल हुई स्ट्रिंग दिखाई देती है। लेकिन उससे एक बात सीखी- फिल्में सिर्फ पैसों से नहीं बनतीं, उनमें आत्मा होनी चाहिए। ‘बाजीगर’ में वही बात थी, इसलिए लोग आज भी उसे याद करते हैं। सवाल: बहुत कुछ हासिल किया है आपने। लेकिन कौन-सी चीज आपको आज
U-19 Star Suryawanshis Slump | Sri Lanka Try-Series Final

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वैभव को U-19 वर्ल्ड कप में 439 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत लगातार दो मैच जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर भी बनेंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अब तक खेले 2 मैच में एक ही जीत पाई हैं। पिछले साल 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर बराबरी की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी-20 खेले गए हैं। भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया। श्रेयंका की जगह राधा को मौका मिल सकता है टखने की चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह भारत राधा यादव को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। इससे टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकेगी। स्मृति लगातार 2 फिफ्टी लगा चुकीं वोल्वार्ट ने भारत के खिलाफ 520 रन बनाए वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत की तलाश में दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की है। टीम न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। अगर वह श्रीलंका को भी हरा देती है तो सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बन जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया । टीम के खाते में 2 अंक हैं और एक और जीत उसे अंतिम-4 की रेस में मजबूती से बनाए रखेगी। वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि इसी साल श्रीलंका ने कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में हराया था। अटापट्टू बनाम मैथ्यूज मौसम और पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज-श्रीलंका मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैनचेस्टर में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच नई पिच पर खेला जाएगा। यहां इस वर्ल्ड कप के दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत Vs साउथ अफ्रीका भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। वेस्टइंडीज Vs श्रीलंका वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, चिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, निमाशा मीपागे।
Spain vs Saudi Arabia & Belgium vs Iran Match Preview

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Spain Vs Saudi Arabia & Belgium Vs Iran Match Preview स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात मजबूत स्पेन का मुकाबला सऊदी अरब से होगा। मैच रात 9:30 बजे से अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी की निगाहें स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल पर होंगी। हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी कर रहे यमाल पहले मैच में 71 मिनट बेंच पर बैठे रहे। दूसरा मुकाबला बेल्जियम और ईरान के बीच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने गोल करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इसको लेकर खूब विवाद हुआ। टीम का इराद इससे ध्यान हटाकर मैच जीतने पर होगा। इसके बाद सुबह 3:30 बजे से उरुग्वे और काबो वर्डे का मैच मियामी स्टेडियम में होगा। वहीं दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 6:30 बजे से न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच खेला जाएगा। मैच-37: स्पेन ने सऊदी अरब से तीनों मुकाबले जीते ग्रुप-H में शामिल स्पेन और सऊदी अरब के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। तीनों ही बार स्पेन ने जीत दर्ज की है। वर्ल्ड कप में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2006 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। स्पेन को अपने यंग स्टार लामिन यमाल, फॉरवर्ड अल्वारो मोराटा और मिडफील्डर रोड्री से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं सऊदी अरब के सलेम अल-दौसारी पर अटैकिंग लाइन को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्पेन: राया, कार्वाहाल, ले नोरमंद, लापोर्टे, कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, डैनी ओल्मो, यमाल, निको विलियम्स, मोराटा। सऊदी अरब: अल-ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, अल-बुलैही, अल-कद्देश, अल-खाबरानी, कान्नो, अल-जौआन, अल-मुअल्लाद, अल-शेहरी, अल-दौसारी। मैच-38: बेल्जियम और ईरान के बीच वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत बेल्जियम और ईरान ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच ड्रॉ रहा था। यह वर्ल्ड कप में इनकी पहली भिड़ंंत होगी। बेल्जियम को स्टार केविन डी ब्रुइन, जेरेमी डोकु और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ईरान के स्टार स्ट्राइकर मेहदी तारेमी और सरदार अजमौन ईरानी अटैक की मुख्य कड़ी होंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: बेल्जियम: कास्टील्स, फाएस, वर्टोंघेन, थेएट, कास्टाने, ओनाना, मैंगला, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, डोकु, लुकाकू। ईरान: बेइरानवंद, रेजाइयान, कनानी, शोजाए, मोहम्मदी, गोडोस, एजातोलाही, जाहानबख्श, तारेमी, गयाहदी, अजमौन। मैच-39: पहली बार उरुग्वे और काबो वर्डे की भिड़ंत ग्रुप-H में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे का सामना काबो वर्डे से होगा। इंटरनेशनल फुटबॉल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। उरुग्वे को लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर डार्विन नुनेज और रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं काबो वर्डे को कप्तान रयान मेंडेस और फॉरवर्ड बेबे से उम्मीदें होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, अरूहो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, दे ला क्रूज, पेलेस्ट्री, अराउजो, नुनेज। काबो वर्डे: वोजिन्हा, पिना, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, रोचा, लील, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिग्स। मैच-40: न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच कड़ी टक्कर न्यूजीलैंड और मिस्र ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। इनमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड को स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस वुड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं मिस्र स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मुस्तफा मोहम्मद और ट्रेजेगुएट के आक्रामक खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: न्यूजीलैंड: क्रोकोम्बे, पाइन, बक्साल, बिंदोन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक्स, माता, जस्ट, क्रिस वुड। मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, अत्तिया, फथी, आशुर, मुस्तफा मोहम्मद, मार्मश, ट्रेजेगुएट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







