वैभव सूर्यवंशी ने 29 बॉल में बनाए 94 रन:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। अभी तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 94 और प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 बॉल पर अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंडिया-ए के मैच इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखते, इसलिए सूर्यवंशी की यह पारी इंटरनेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को दिया था धक्का वहीं, इस सीरीज में वैभव विवादों में घिर गए हैं। 15 जून को हुए मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। उन्होंने श्रीलंकाई फील्डर को धक्का मारा था। हाथापाई की नौबत आ गई थी। मामला बढ़ता देख बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर स्थिति को शांत करवाया। श्रीलंकाई प्लेयर ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणियां की मैच के बाद जब वैभव से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “सुपर ओवर के बाद जब मैं वापस जा रहा था, तो श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी मुझे अपशब्द कहने और उकसाने लगे। वे पूरे मैच के दौरान भी मुझ पर निजी टिप्पणियां कर रहे थे। मैंने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन इंसान की भी एक सहनशक्ति होती है। जब उन्होंने हद पार कर दी, तो मैंने उन्हें जवाब दिया।” पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। वहीं, तीसरे मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई थी, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वैभव ने 28 बॉल पर 38 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट पहुंचीं:समय रैना ने किया रोस्ट; एक्ट्रेस ने कहा- मुझे यहां आकर थोड़ा पछतावा हो रहा है

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” इस पर समय रैना ने तुरंत तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।” इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।” कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? ‘लेटेंट’ में आने की क्या जरूरत थी?” “कहां कांस, कहां लेटेंट। और यहां कैमरे आप पर हैं।” इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा, “नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।” फिर समय ने कहा, “वाह! अरे… आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?” शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” उनका जवाब सुनकर समय रैना हंस पड़े। पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हजारों लोगों को योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योगाभ्यास कराया। इस खास मौके पर जहां साइबर सिटी के मॉल्स में बॉलीवुड हस्तियों ने समां बांधा, वहीं ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके अलावा सोसाइटियों में भी रेजिडेंट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में लोग योग करते नजर आए। साइबर सिटी मॉल में शिल्पा शेट्टी का जलवा गुरुग्राम के सबसे पॉश और लोकप्रिय डीएलएफ साइबर हब सिटी मॉल में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल था। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर योग प्रेमियों का जोश दोगुना हो गया। शिल्पा ने मंच संभालते ही बेहद सरल और प्रभावी अंदाज में लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने खुद कठिन आसनों को सहजता से करके दिखाया और उपस्थित लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों युवाओं और कामकाजी पेशेवरों ने भी सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योगासन किए। एलान मिराकल मॉल में एलनाज नौरोजी ने बिखेरी चमक ग्लैमर का दूसरा बड़ा केंद्र सेक्टर-84 स्थित एलान मिराकल मॉल बना, जहां इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने ‘सनराइज योग सेशन’ किया। सुबह 6:00 बजे से ही मॉल परिसर में योग के दीवाने जुटने लगे थे। एलनाज ने योग सत्र की शुरुआत की और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए गाइडेड ब्रीदिंग के गुरु सिखाए। एलनाज ने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक रूप से खुद को शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती है, और योग ही इसका एकमात्र और सबसे अचूक समाधान है। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री मॉस और कॉर्पोरेट जगत से अलग जिला प्रशासन द्वारा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशाल और भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य सरकारी कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता, उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टेडियम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और हजारों नागरिकों के साथ खेल मंत्री ने भी चटाई पर बैठकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ योग किया। खेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ जीवन का आधार है योग उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का आधार है। सभी से प्रतिदिन योग अपनाने, फिट इंडिया अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए आत्मनिर्भर हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला जेल में योग दिवस मनाया योग दिवस के अवसर पर आज जिला जेल गुरुग्राम में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत आयुष विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2,800 बंदियों सहित जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।
वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार तक इस्तीफा दे सकते हैं; सरकार ने दावे को खारिज किया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के जल्द इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द ऑब्जर्वर’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह सोमवार तक इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं या पद छोड़ने का रोडमैप बता सकते हैं। हालांकि सरकार ने इन खबरों को खारिज किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि, स्टार्मर की पार्टी लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद उनसे इस्तीफा देने या पद छोड़ने की मांग कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी ANI मुताबिक, हाल के महीनों में स्टार्मर पर पार्टी के अंदर से दबाव बढ़ा है। यह दबाव तब और बढ़ गया, जब लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने शुक्रवार को एक संसदीय सीट जीत ली। उन्हें स्टार्मर के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, स्टार्मर ने शुक्रवार को साफ कहा था कि वह नेतृत्व को लेकर किसी भी चुनौती का सामना करेंगे और पार्टी को आपसी खींचतान से बचना चाहिए।
Joe Root 14,000 Test Runs

5 मिनट पहले कॉपी लिंक जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 75 रन बनाकर नाबाद हैं। लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक रूट 75 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत बनी हुई है। 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 182 रन बनाए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 281 रन और बनाने हैं, जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है। काइल जैमीसन के शुरुआती झटकों से बैकफुट पर आया इंग्लैंड 463 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही दोहरा झटका देकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे को मैच के पहले ही ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके और केवल 11 रन बनाकर फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। इसके बाद जैमीसन ने जैकब बेथेल को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। बेन डकेट भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और विल ओ’रूर्के की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे। केवल 40 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। जो रूट और हैरी ब्रूक ने संभाली पारी, ब्रूक ने 33 गेंदों में बनाई फिफ्टी तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। ब्रूक ने अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। चायकाल के बाद ब्रूक ने जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रनों की गति पर अंकुश लगाने की रणनीति अपनाई। मैट हेनरी ने अपने दूसरे स्पैल में बेहतरीन गेंदबाजी (6 ओवर में 10 रन, 1 विकेट) करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। हैरी ब्रूक 54 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर स्लिप में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे। अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की हो सकती है वापसी ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी के बीच अगले मैच के लिए अच्छी खबर आ रही है। नियमित कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेंट ब्रिज में होने वाले अगले टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। स्टोक्स फिलहाल ओवल से करीब 300 मील दूर डरहम के लिए नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ घरेलू मैच खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर इस मैच में बिखरता हुआ नजर आया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Investor Shares & Bonds to Heirs Easily

Hindi News Business Investor Shares & Bonds To Heirs Easily | Royal Enfield Flying Flea C6 Delivery Starts नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। वहीं, चांदी 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। सेबी ने किसी निवेशक की मौत के बाद उसके कानूनी वारिसों या क्लेम करने वालों को शेयर ट्रांसफर करने की प्रोसेस को आसान बना दिया है। इसका मकसद डॉक्युमेंटेशन की जरूरतों को कम करके इस पूरी प्रोसेस को तेज और कम पेचीदा बनाना है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹10609 कम होकर ₹2.32 लाख किलो हुई, सोना ₹2830 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,830 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 जून को 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.43 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 10,609 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मृतक निवेशकों के शेयर-बॉन्ड्स आसानी से वारिसों के नाम होंगे: सेबी ने ट्रांसफर प्रोसेस को सरल बनाया, अब PAN की जरूरत भी नहीं होगी सेबी ने किसी निवेशक की मौत के बाद उसके कानूनी वारिसों या क्लेम करने वालों को शेयर ट्रांसफर करने की प्रोसेस को आसान बना दिया है। इसका मकसद डॉक्युमेंटेशन की जरूरतों को कम करके इस पूरी प्रोसेस को तेज और कम पेचीदा बनाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. AI से बेरोजगारी नहीं, वर्कर्स की शॉर्टेज होगी: अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा, बोले- पानी की कमी से रुक सकती है AI की रफ्तार अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म करने के बजाय नए रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी इनोवेशन की रफ्तार बढ़ाएगी, जिससे भविष्य में बेरोजगारी के बजाय लेबर शॉर्टेज पैदा हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पानी की कमी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार रुक सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च: स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999 टेक कंपनी मोटोरोला ने मार्च में एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया था, आज कंपनी ने इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट लॉन्च किया है। यह फोन 50MP सोनी कैमरा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। वहीं, इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन भी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू: फुल चार्ज में 154km चलेगी, 3.7 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड; ₹2.79 लाख शुरुआती कीमत इंडियन टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरर रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक ‘फ्लाइंग फ्ली C6’ की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने बेंगलुरु से इसकी शुरुआती की। रॉयल एनफील्ड ने बेंगलुरु में एक खास सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, ताकि ग्राहकों को मेंटेनेंस या चार्जिंग से जुड़ी समस्या न हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने होर्मुज बंद किया:कहा- इजराइल पर अमेरिका लगाम नहीं लगा पा रहा; आज स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बातचीत

लेबनान पर इजराइल के हमले से नाराज होकर ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने सरकारी टीवी पर इसका ऐलान किया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ईरान ने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी की हैं, लेकिन अमेरिका, इजराइल पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून की रात शांति समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें होर्मुज को खोलने और लेबनान में हमले बंद करने की शर्तें थीं। पीस डील पर साइन के बाद भी इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे। इस बीच अमेरिका और ईरान दोनों देश शांति वार्ता पर बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। अमेरिकी डेलिगेशन में मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। होर्मुज में ईरानी नौसेना की चेतावनी का VIDEO पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान की जहाजों को चेतावनी: ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स (IRGC) ने जहाजों को होर्मुज के पास से न गुजरने की चेतावनी दी और कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं होगी। 2. ईरानी टीम स्विट्जरलैंड रवाना: अमेरिका से बातचीत करने ईरान की टीम स्विट्जरलैंड रवाना हो गई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 3. भारत से जुड़े 3 तेल टैंकर ने होर्मुज पार किया: भारतीय झंडे वाले तीन तेल टैंकर शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर भारत के लिए रवाना हो गए। इन जहाजों में 8.6 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल और 94 भारतीय क्रू मेंबर शामिल हैं। 4. नेतन्याहू बोले- हमले जारी रखेंगे: इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा, और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगा। 5. ट्रम्प बोले- पाकिस्तान ने बहुत मदद की: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौते (MoU) में पाकिस्तान ने अमेरिका की बहुत मदद की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

Hindi News Sports Cricket Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026 15 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे। गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला। ———————————————— इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था। डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया। केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

Hindi News Sports Cricket Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026 5 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे। गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला। ———————————————— इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था। डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया। केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। ————————————————— ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत है। मूनी-गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 219 रन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 51 रन तक जॉर्जिया वॉल (17) तथा एलिस पेरी (1) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद बेथ मूनी (74) और एशले गार्डनर (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी संभाली। अंत में जॉर्जिया वेयरहैम ने 41 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम 219 रन तक पहुंच गई। नीदरलैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रही 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने 17 रन तक दोनों ओपनर गंवा दिए। इसके बाद बैबेट डी लीडे ने नाबाद 56 रन और स्टेरे कैलिस ने 43 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं। मूनी और गार्डनर ने बनाए रिकॉर्ड बेथ मूनी ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का
fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

Hindi News Sports Fifa World Cup 2026 Germany Beats Ivory Coast 2 1 World Cup Knockout Ecuador Vs Curaçao 5 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







