Saturday, 08 Aug 2026 | 07:36 PM

Trending :

ट्रेलर रिव्यू: टॉक्सिक:यश का स्वैग और खतरनाक एक्शन खूब, लेकिन कहानी अब भी उलझी; स्टारडम के भरोसे कितनी चलेगी फिल्म सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई मूड खराब तो छुट्टी; मानसिक सेहत का इलाज या कामचोरी?:चीन की 'अनहैप्पी लीव' से छिड़ी बहस, उद्योगपति गोयनका बोले- भारत में भी बहस जरूरी अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है
EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। क्वेटा की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने तीनों को हत्या और आतंकवाद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह और बलाच कादिर ने एक भीड़ को उकसाया था, जिसने अर्धसैनिक बल के जवान शब्बीर अहमद की हत्या कर दी थी। 33 वर्षीय महरंग बलोच बलोच यकजेहती कमेटी (BYC) की प्रमुख हैं और बलूचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों को लेकर लंबे समय से अभियान चलाती रही हैं। उन्हें पिछले साल मार्च में कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। फैसले के बाद पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने इसकी समीक्षा की मांग की है। आयोग का कहना है कि मानवाधिकारों की वकालत करने वालों के साथ चरमपंथियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वहीं बलोच यकजेहती कमेटी ने फैसले को बलोच समुदाय के खिलाफ बताया है। स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी मुकदमे की आलोचना करते हुए इसे न्याय का मजाक करार दिया है। फैसले के बाद पाकिस्तान में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सिंगापुर की दो कंपनियों पर मजदूरों का वेतन रोकने का आरोप, 400 भारतीय-बांग्लादेशी बोले- महीनों से नहीं मिला पैसा सिंगापुर में काम कर रहे करीब 400 प्रवासी मजदूरों, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों और बांग्लादेशियों की है, ने दो कंपनियों पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बाद सिंगापुर का श्रम मंत्रालय जांच में जुट गया है, जबकि प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले संगठन प्रभावित मजदूरों को भोजन और कानूनी सहायता दे रहे हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को KPA इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज के खिलाफ जांच शुरू की थी। शुरुआत में करीब 100 मजदूरों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में प्रभावित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 400 पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों के भुगतान नहीं करने के कारण भोजन सप्लाई करने वालों ने भी कुछ दिन पहले मजदूरों को खाना देना बंद कर दिया था। इसके बाद माइग्रेंट वर्कर्स सेंटर ने 300 से ज्यादा मजदूरों को भोजन और दूसरी मदद उपलब्ध कराई। सरकार ने कहा है कि प्रभावित मजदूर नई नौकरी भी तलाश सकते हैं। वहीं श्रमिक संगठनों का कहना है कि कई मजदूर नौकरी और वर्क परमिट खोने के डर से समय पर शिकायत नहीं करते। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के साथ-साथ कई गैर-सरकारी संगठन भी मजदूरों की शिकायतों और कंपनियों की स्थिति की जांच कर रहे हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। क्वेटा की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने तीनों को हत्या और आतंकवाद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह और बलाच कादिर ने एक भीड़ को उकसाया था, जिसने अर्धसैनिक बल के जवान शब्बीर अहमद की हत्या कर दी थी। 33 वर्षीय महरंग बलोच बलोच यकजेहती कमेटी (BYC) की प्रमुख हैं और बलूचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों को लेकर लंबे समय से अभियान चलाती रही हैं। उन्हें पिछले साल मार्च में कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। फैसले के बाद पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने इसकी समीक्षा की मांग की है। आयोग का कहना है कि मानवाधिकारों की वकालत करने वालों के साथ चरमपंथियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वहीं बलोच यकजेहती कमेटी ने फैसले को बलोच समुदाय के खिलाफ बताया है। स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी मुकदमे की आलोचना करते हुए इसे न्याय का मजाक करार दिया है। फैसले के बाद पाकिस्तान में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सिंगापुर की दो कंपनियों पर मजदूरों का वेतन रोकने का आरोप, 400 भारतीय-बांग्लादेशी बोले- महीनों से नहीं मिला पैसा सिंगापुर में काम कर रहे करीब 400 प्रवासी मजदूरों, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों और बांग्लादेशियों की है, ने दो कंपनियों पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बाद सिंगापुर का श्रम मंत्रालय जांच में जुट गया है, जबकि प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले संगठन प्रभावित मजदूरों को भोजन और कानूनी सहायता दे रहे हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को KPA इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज के खिलाफ जांच शुरू की थी। शुरुआत में करीब 100 मजदूरों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में प्रभावित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 400 पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों के भुगतान नहीं करने के कारण भोजन सप्लाई करने वालों ने भी कुछ दिन पहले मजदूरों को खाना देना बंद कर दिया था। इसके बाद माइग्रेंट वर्कर्स सेंटर ने 300 से ज्यादा मजदूरों को भोजन और दूसरी मदद उपलब्ध कराई। सरकार ने कहा है कि प्रभावित मजदूर नई नौकरी भी तलाश सकते हैं। वहीं श्रमिक संगठनों का कहना है कि कई मजदूर नौकरी और वर्क परमिट खोने के डर से समय पर शिकायत नहीं करते। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के साथ-साथ कई गैर-सरकारी संगठन भी मजदूरों की शिकायतों और कंपनियों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उत्तर कोरिया को अगले पांच वर्षों तक हर साल 2 युद्धपोत बनाने चाहिए: किम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि देश को अगले पांच वर्षों तक हर साल दो बड़े युद्धपोत बनाने चाहिए। उन्होंने मंगलवार को नए विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ के कमीशनिंग समारोह में कहा कि देश की नौसेना का आधुनिकीकरण तेज गति से आगे बढ़ेगा और इसकी परमाणु क्षमता भी मजबूत होगी। राज्य समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक किम ने नामपो बंदरगाह पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 5,000 टन क्षमता वाले बहुउद्देशीय विध्वंसक युद्धपोत चोए ह्योन की तैनाती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। किम ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हर साल इसी क्षमता के दो युद्धपोत बनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया जल्द ही कांग कोन नामक एक और 5,000 टन क्षमता वाला विध्वंसक युद्धपोत तैनात करेगा। इसके अलावा 10,000 टन क्षमता वाले रणनीतिक युद्धपोतों को भी नौसेना में शामिल करने की योजना है। कांग कोन युद्धपोत पिछले वर्ष लॉन्चिंग समारोह के दौरान आंशिक रूप से पलट गया था, जिसके बाद उसकी मरम्मत की गई। किम जोंग उन ने कहा कि अब तक उत्तर कोरिया की नौसेना उसकी सैन्य शक्ति का सबसे कमजोर हिस्सा थी, लेकिन नए कार्यक्रमों के बाद इसकी क्षमता “कल्पना से परे” स्तर तक पहुंच जाएगी।

Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India

Tonk Jay Mundra Plays for Ireland Cricket vs India

टोंक के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली T20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे। . 28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है। उनकी मां ने कहा- बेटे ने उनका सपना सच किया है। जय के भाई भी स्वीडन की टीम के लिए खेलते हैं। जय की इस उपलब्धि पर भास्कर एप रिपोर्टर ने उनके परिवार से बातचीत की। पढ़िए यह रिपोर्ट… तस्वीर आयरलैंड की है, नेशनल टीम में उनके सिलेक्शन के बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर जश्न मनाया। मां बोलीं- बेटे ने पिता का सपना पूरा कर दिया फैमिली बिजनेस संभालने वाली जय की मां विद्या ने कहा- जय के पिता गिरिराज मूंदड़ा का निधन हो चुका है। अब बेटा आयरलैंड की क्रिकेट टीम में खेल रहा है। देश में उसकी चर्चा हो रही है, यह हमारे लिए गर्व का पल है। जय के पापा का सपना था कि वह बड़ा क्रिकेटर बने। आज उनका सपना पूरा हो गया है। अगर वे आज हमारे बीच होते तो अपने बेटे की सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते। भारत की जगह आयरलैंड से खेल रहा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि उसकी मेहनत को पहचान मिली और उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। टोंक शहर में जैन नसियां में परिवार की पुश्तैनी इंजन पार्ट्स की दुकान है, जिसे पिता के देहांत के बाद जय की मां और बहन संभालती हैं। बहन बोली- बचपन में खूब करते थे शरारत छोटी बहन मानसी ने बताया- आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में भाई के सिलेक्शन की खबर पर हम सब खुशी से झूम उठे। भैया बचपन में बहुत शरारती थे। कई बार मुझे डांट देते थे तो मैं रोने लगती थी और फिर पापा उन्हें डांटते थे। हम दोनों ने बचपन में खूब मस्ती की है। अब वे विदेश में रहते हैं तो उनकी बहुत याद आती है। भाई स्वीडन की क्रिकेट टीम से खेलता है जय के ताऊ कन्हैयालाल मूंदड़ा ने बताया- परिवार में पहले कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं है। भतीजे जय और मेरे बेटे अजय मूंदड़ा को बचपन से क्रिकेट का जुनून था। परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया। जय ने कोरोना काल से पहले बेंगलुरु में भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। कन्हैयालाल ने बताया कि जय आयरलैंड की तरफ से खेल रहा है, वहीं उनका बेटा अजय स्वीडन क्रिकेट टीम की ओर से खेलता है। माता-पिता, बहन के साथ जय मूंदड़ा। (फाइल फोटो) चाचा बोले- जुनूनू ने इंटरनेशनल स्टार बना दिया चाचा अशोक कुमार का कहना है- जय पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ क्रिकेट के भी दीवाना है। घर और गली में घंटों क्रिकेट खेलता था। कई बार उसकी गेंद से घर के लोगों को भी चोट लग जाती थी, जिसके बाद उसको डांट पड़ती थी। आज उसी जुनून ने उसे इंटरनेशनल क्रिकेट के मंच तक पहुंचा दिया है। आज वह इंटरनेशनल स्टार है। पढ़ाई के लिए क्रिकेट से बनाई दूरी, फिर लौटे मैदान पर जय मूंदड़ा बताते हैं- एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने पढ़ाई को फोकस करने के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों में केवल शौक के तौर पर क्रिकेट खेलता था। टेनिस बॉल से मध्यम गति की गेंदबाजी करते-करते लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया, फिर धीरे-धीरे गेंदबाजी में रफ्तार बढ़ती गई। अब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं। 2019 में कॉलेज पूरा होने के बाद लगा कि यदि कॉर्पोरेट नौकरी कर ली तो क्रिकेट का सपना अधूरा रह जाएगा। इसके कारण आयरलैंड में इंटेल कंपनी में लगी जॉब छोड़कर पूरा फोकस क्रिकेट पर किया। जय की मां विद्या मूंदड़ा ने कहा- बेटे की इस उपलब्धि की जानकारी के बाद दूर-दूर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वे काफी गर्व महसूस कर रही हैं। पहले लोकल क्रिकेट क्लब से जुड़े थे। जय ने बताया आयरलैंड में शुरुआत में वे डबलिन के फेमस क्रिकेट क्लब लेनस्टर से खेलते थे। फिर साल 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा। यह अनुभव जिंदगी की सबसे यादगार उपलब्धि रही। जय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा मेरा सपना रहा है। आयरलैंड की तरफ से मुझे यह मौका मिला। भारत के खिलाफ खेलना अलग ही अनुभव रहेगा। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए बेहद खास रहेगा। राजस्थान की टीम का भी रह चुके हैं हिस्सा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा टोंक में पढ़ाई के दौरान टोंक और राजस्थान अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। …. राजस्थान के क्रिकेटर्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान के मानव डेब्यू-टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने:पिता बोले- नाम रोशन कर दिया; मां ने कहा- भगवान से दुआ, बेटा वर्ल्ड कप खेले हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच श्रीगंगानगर के मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। मानव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। पूरी खबर पढ़िए…

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को फिल्म का सॉन्ग रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें अक्षय ने भोजपुरी की तुलना हॉलीवुड से की और इसे हॉलीवुड से बेहतर बताया है। अक्षय ने कहा है, ‘भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। ये लाइन मैंने ही दी है। क्योंकि वो लोग ये गाना सुन ही नहीं सकते। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाने ही नहीं देखे। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे इतने कल्चर हैं। हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं।’ इस दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म आई थी 3 इडियट्स, बहुत बड़ी हिट थी। ये 32 इडियट्स हैं तो कुछ भी हो सकता है।’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि उनके लिए फेम जरूरी है या पैसा। इस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘देखिए अगर कोई इंसान कहे कि उसे पैसा पसंद नहीं है, तो या तो वो कोई संत होगा या कोई ऐसा होगा, जिसके पास बहुत पैसा होगा, जिससे वो कह रहा है कि पैसे अच्छे नहीं लगते। मैंने बहुत सारे केस देखे हैं अपने दोस्तों में भी कि कितने लोगों ने पैसे कमाए और फिर उनके हाथ से पैसे चले गए। लेकिन फिर मेहनत कर पैसे ले आए, कई लोगों ने बिजनेस गंवाया और कैसे भी करके बिजनेस वापस ले आए। लेकिन मैंने ये नहीं देखा कि किसी ने हेल्थ गंवाई और सेहत वापस लाई। तो मैं कहूंगा कि पैसे से बड़ी सेहत है।’ परेश रावल ने दिया हेरा-फेरी विवाद खत्म होने पर हिंट इवेंट के दौरान परेश रावल ने भी फिल्म हेरा फेरी से जुड़ा विवाद खत्म होने पर हिंट दिया है। एक रिपोर्टर के सवाल पर परेश रावल ने कहा है, ‘जब तक जिंदा हैं हेरा-फेरी चलती रहती है। जब तक जिंदा हैं तब तक हेरा फेरी है।’ परेश रावल का ये बयान तब आया है, जब बीते साल उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद अक्षय की टीम की तरफ से उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया था। लंबे विवाद के बाद परेश रावल दोबारा फिल्म से जुड़ गए हैं। इवेंट के दौरान जब परेश रावल ने हेरा फेरी पर बयान दिया, तो अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए उनका रिएक्शन देख रहे थे। सॉन्ग लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट रही मौजूद मंगलवार को हुए सॉन्ग लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में-

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को फिल्म का सॉन्ग रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें अक्षय ने भोजपुरी की तुलना हॉलीवुड से की और इसे हॉलीवुड से बेहतर बताया है। अक्षय ने कहा है, ‘भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। ये लाइन मैंने ही दी है। क्योंकि वो लोग ये गाना सुन ही नहीं सकते। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाने ही नहीं देखे। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे इतने कल्चर हैं। हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं।’ इस दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म आई थी 3 इडियट्स, बहुत बड़ी हिट थी। ये 32 इडियट्स हैं तो कुछ भी हो सकता है।’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि उनके लिए फेम जरूरी है या पैसा। इस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘देखिए अगर कोई इंसान कहे कि उसे पैसा पसंद नहीं है, तो या तो वो कोई संत होगा या कोई ऐसा होगा, जिसके पास बहुत पैसा होगा, जिससे वो कह रहा है कि पैसे अच्छे नहीं लगते। मैंने बहुत सारे केस देखे हैं अपने दोस्तों में भी कि कितने लोगों ने पैसे कमाए और फिर उनके हाथ से पैसे चले गए। लेकिन फिर मेहनत कर पैसे ले आए, कई लोगों ने बिजनेस गंवाया और कैसे भी करके बिजनेस वापस ले आए। लेकिन मैंने ये नहीं देखा कि किसी ने हेल्थ गंवाई और सेहत वापस लाई। तो मैं कहूंगा कि पैसे से बड़ी सेहत है।’ परेश रावल ने दिया हेरा-फेरी विवाद खत्म होने पर हिंट इवेंट के दौरान परेश रावल ने भी फिल्म हेरा फेरी से जुड़ा विवाद खत्म होने पर हिंट दिया है। एक रिपोर्टर के सवाल पर परेश रावल ने कहा है, ‘जब तक जिंदा हैं हेरा-फेरी चलती रहती है। जब तक जिंदा हैं तब तक हेरा फेरी है।’ परेश रावल का ये बयान तब आया है, जब बीते साल उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद अक्षय की टीम की तरफ से उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया था। लंबे विवाद के बाद परेश रावल दोबारा फिल्म से जुड़ गए हैं। इवेंट के दौरान जब परेश रावल ने हेरा फेरी पर बयान दिया, तो अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए उनका रिएक्शन देख रहे थे। सॉन्ग लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट रही मौजूद मंगलवार को हुए सॉन्ग लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में-

Nifty Rallies 50 Points, Trades at 23,900

Nifty Rallies 50 Points, Trades at 23,900

Hindi News Business Nifty Rallies 50 Points, Trades At 23,900 | Sensex Up 200 Points To 76,400 मुंबई7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी बुधावर, 24 जून को सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 76,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड और ICICI बैंक के शेयर 3% तक चढ़े हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8081 -33 -1.10% निक्केई (जापान) 69524 -265 -0.38% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23380 +44 +0.22% अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51667 -46 -0.09% नैस्डैक 25587 -580 -2.21% S&P 500 7365 -107 -1.44% विदेशी निवेशकों ने कल 18 करोड़ के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 680 +4,073 +88,718 FII/FPI 18 3,216 -68,219 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 893 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स मंगलवार, 23 जून को 893 अंक की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 278 अंक की गिरावट रही, ये 23,824 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Nifty Rallies 50 Points, Trades at 23,900

Nifty Rallies 50 Points, Trades at 23,900

Hindi News Business Nifty Rallies 50 Points, Trades At 23,900 | Sensex Up 200 Points To 76,400 मुंबई23 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी बुधावर, 24 जून को सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 76,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड और ICICI बैंक के शेयर 3% तक चढ़े हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8081 -33 -1.10% निक्केई (जापान) 69524 -265 -0.38% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23380 +44 +0.22% अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51667 -46 -0.09% नैस्डैक 25587 -580 -2.21% S&P 500 7365 -107 -1.44% विदेशी निवेशकों ने कल 18 करोड़ के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 680 +4,073 +88,718 FII/FPI 18 3,216 -68,219 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 893 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स मंगलवार, 23 जून को 893 अंक की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 278 अंक की गिरावट रही, ये 23,824 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

टीम मोदी कार्ड पर रीसेट? आगामी चुनावों से पहले बीजेपी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा | पीएम मोदी | एन18वी

टीम मोदी कार्ड पर रीसेट? आगामी चुनावों से पहले बीजेपी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा | पीएम मोदी | एन18वी

संभावित टीम मोदी के पुनर्गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि एनडीए सरकार आगामी चुनावों से पहले कैबिनेट में फेरबदल करने पर विचार कर रही है। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी को युवा नेतृत्व, चुनावी संतुलन और चुनाव वाले राज्यों से मजबूत प्रतिनिधित्व पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। सूत्रों से संकेत मिलता है कि लंबे समय से सेवा कर रहे मंत्रियों को बदला जा सकता है, जबकि कई विभागों को संभालने वाले मंत्रियों पर बोझ कम किया जा सकता है। चुनाव वाले राज्य फोकस में हैं और कैबिनेट रैंक के लिए पश्चिम बंगाल के चेहरे पर विचार किए जाने की संभावना है। यह फेरबदल एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और शासन व्यवस्था में बदलाव का प्रतीक हो सकता है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चुनावी चक्र के लिए मंत्रिपरिषद को मजबूत करना चाहते हैं। n18oc_ Indian18oc_politicsNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 24 जून, 2026, 09:00 IST

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Hindi News Sports Croatia Vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive टोरंटो5 मिनट पहले कॉपी लिंक एंटे बुदिमिर के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पनामा की डिफेंस लाइन ने क्रोएशिया के हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। फिर दूसरे हाफ में क्रोएशिया के एंटे बुदिमिर मैदान पर उतरने के चार मिनट बाद ही गोल करने में सफल रहे। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस पर आसान गोल दागा। इस गोल ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। जोकि आखिरी तक कायम रही। एंटे बुदिमिर (सफेद जर्सी) ने मैच में इकलौता गोल दागा। मोड्रिच ने 200वां इंटरनेशनल मैच खेला 40 साल के लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 57वें मिनट में मार्को पालिच के लिए शानदार मौका बनाया, लेकिन पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने बेहतरीन बचाव किया। लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 अटैक रोके मैच के 67वें मिनट में पनामा ने बराबरी के लिए लगातार तीन प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए सभी मौके विफल कर दिए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 हमले नाकाम किए। इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हुआ इस ग्रुप के एक अन्य मैच में इंग्लैंड और घाना ने गोलरहित ड्रॉ खेला गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक शॉट ही लगा सका। घाना ने अहम एक अंक हासिल कर लिया। 86वें मिनट में निको ओ’राइली का हेडर क्रॉसबार से टकराया। हैरी केन के पास रिबाउंड पर गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास लक्ष्य से ऊपर निकल गया। इंग्लैंड टॉप पर आया, पनामा बाहर ग्रुप एल में अब इंग्लैंड और घाना 4-4 अंकों के साथ टॉप-2 पर हैं, जबकि क्रोएशिया के 3 अंक हैं। आखिरी ग्रुप मैच में क्रोएशिया का मैच घाना से होगा। पनामा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में बिना कोई अंक हासिल किए बाहर हो गई। ——————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Hindi News Sports Croatia Vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive टोरंटो7 मिनट पहले कॉपी लिंक एंटे बुदिमिर के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पनामा की डिफेंस लाइन ने क्रोएशिया के हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। फिर दूसरे हाफ में क्रोएशिया के एंटे बुदिमिर मैदान पर उतरने के चार मिनट बाद ही गोल करने में सफल रहे। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस पर आसान गोल दागा। इस गोल ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। जोकि आखिरी तक कायम रही। एंटे बुदिमिर (सफेद जर्सी) ने मैच में इकलौता गोल दागा। मोड्रिच ने 200वां इंटरनेशनल मैच खेला 40 साल के लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 57वें मिनट में मार्को पालिच के लिए शानदार मौका बनाया, लेकिन पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने बेहतरीन बचाव किया। लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 अटैक रोके मैच के 67वें मिनट में पनामा ने बराबरी के लिए लगातार तीन प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए सभी मौके विफल कर दिए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 हमले नाकाम किए। मैच 45: इंग्लैंड Vs घाना, स्कोरलाइन 0-0 इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हुआ बूस्टन स्टेडियम में ग्रुप-एल के एक अन्य मैच में इंग्लैंड और घाना ने गोलरहित ड्रॉ खेला गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक शॉट ही लगा सका। घाना ने अहम एक अंक हासिल कर लिया।86वें मिनट में निको ओ’राइली का हेडर क्रॉसबार से टकराया। हैरी केन के पास रिबाउंड पर गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास लक्ष्य से ऊपर निकल गया। घाना के लिए सबसे अच्छा अवसर 78वें मिनट में बना, जब अब्दुल फतावू ने शानदार रन लगाकर प्रिंस अडू को पास दिया। हालांकि इंग्लैंड के डिफेंडर एजरी कोन्सा ने समय रहते हस्तक्षेप कर खतरा टाल दिया। घाना ने इस मौके पर पेनल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने इसे नकार दिया। घाना के कोच कार्लोस क्वेइरोज ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम की योजना इंग्लैंड को शुरुआत से ही रोकने और निराश करने की थी, जिसमें वे सफल रहे। इंग्लैंड टॉप पर आया, पनामा बाहर ग्रुप एल में अब इंग्लैंड और घाना 4-4 अंकों के साथ टॉप-2 पर हैं, जबकि क्रोएशिया के 3 अंक हैं। आखिरी ग्रुप मैच में क्रोएशिया का मैच घाना से होगा। पनामा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में बिना कोई अंक हासिल किए बाहर हो गई। ——————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…