Wednesday, 12 Aug 2026 | 11:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप एमवी एवर लवली पर ड्रोन हमला किया था। एयरस्ट्राइक से पहले ट्रम्प ने कहा, ‘उन्होंने कल एक नहीं, चार बार हमला किया।’ जब उनसे पूछा गया कि बातचीत जारी रहने के बावजूद हमला क्यों किया गया, तो उन्होंने कहा- ईरान थोड़ा अलग है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को उसके नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सीजफायर का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीजफायर मैनेजमेंट है। हिजबुल्लाह बोला- इजराइल बिना शर्त लेबनान छोड़े हिजबुल्लाह ने इजराइल से लेबनान से पूरी सेना वापस बुलाने की मांग की है। हिजबुल्लाह चीफ कासिम नईम ने कहा कि इजराइली सैनिकों को लेबनान की जमीन का एक-एक इंच खाली करना होगा। कासिम ने शुक्रवार को टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजराइल के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत एक और दिन के लिए बढ़ा दी गई है, ताकि किसी समझौते पर पहुंचा जा सके। हालांकि, युद्धविराम लागू होने के बाद लेबनान पर इजराइल के हमले पहले के मुकाबले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इजराइल ने नबतियेह अल-फौका कस्बे पर हवाई हमला किया। इससे पहले मायफदून कस्बे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। इसके अलावा इजराइली सेना ने दक्षिणी शहर मंसूरी में पर्चे गिराकर लोगों से इलाका खाली करने को कहा। यह जानकारी लेबनान के सरकारी मीडिया ने दी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. NATO देशों पर ईरान का निशाना- ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के हमले में साथ देने वाले NATO सदस्य देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन देशों को बताना चाहिए कि उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। 2. होर्मुज में जहाज पर हमला, समुद्री सुरक्षा पर फिर संकट- ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रैट में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियार से हमला हुआ। जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा, हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 हजार नाविकों को निकालने का अभियान फिलहाल रोक दिया। 3. लेबनान में फिर बढ़ा तनाव- इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-मंसूरी इलाके में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी। वहीं, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि इजराइल को लेबनान की पूरी जमीन से बिना शर्त हटना होगा और संगठन किसी भी हाल में इजराइल से रिश्ते सामान्य नहीं करेगा। 4. ईरान-अमेरिका समझौते की दिशा में बढ़ी बातचीत- अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता पूरी हुई। दोनों देशों ने चार संयुक्त कमेटियां बनाने और 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई। रूस ने भी कहा कि अंतिम समझौता होने पर वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसका समर्थन करेगा। 5. परमाणु कार्यक्रम और तेल बाजार दोनों पर नजर- IAEA ने कहा कि उसकी टीम जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करेगी। दूसरी ओर, होर्मुज में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जबकि भारत ने कमर्शियल LPG की सप्लाई पर लगी पाबंदियां हटाकर आपूर्ति सामान्य करने का फैसला लिया।

Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director

Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director

Hindi News Career Commercial LPG Restrictions Removed | Mahesh Dixit IB Director | India News 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक होंगे 25 जून को केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक तय किया। महेश 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। महेश दीक्षित 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे पेशे से डॉक्टर रहे, बाद में IPS सेवा में शामिल हुए। केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है। महेश अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय IB की श्रीनगर यूनिट के प्रमुख थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। IB के प्रमुख के रूप में महेश दीक्षित पर आतंकवाद विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा होगा। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। महेश दीक्षित को नेशनल सिक्‍योरिटी के मामलों में 26 सालों का अनुभव है। 2. सरकार ने कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटाईं 25 जून को केंद्र सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। अब होटल, रेस्तरां, उद्योग और अन्य व्यावसायिक खरीदारों को पहले की तरह LPG उपलब्ध कराई जाएगी। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध खत्‍म होने के बाद ये फैसला लिया गया है। संकट के दौरान बंद की गई बल्क LPG आपूर्ति भी फिर शुरू की गई है। फिलहाल इसे संकट-पूर्व खपत के 50% तक बहाल किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। युद्ध के दौरान ग्‍लोबल क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो अब 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। सरकार ने घरेलू LPG की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखते हुए C3-C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम का कुछ हिस्सा फिर से पेट्रोकेमिकल उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। साथ ही घरेलू LPG उत्पादन को कम से कम 40 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। 3. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य का इस्तीफा 26 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। दोनों के इस्तीफे ऐसे समय आए हैं जब राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है। दोनों ने जारी विवाद के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों को छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दर्ज पहली FIR के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत टॉप पर रहा 26 जून को समाप्त हुई ISSF जूनियर वर्ल्‍ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत मेडल टेबल पर टॉप पर रहा। यह प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित हुई। भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत 24 मेडल के साथ टॉप पर रहा। भारत की ओर से सेजल काम्बले ने 2, जबकी समीर, रोहत कन्यान, वंशिका चौधरी, नव्या बिश्नोई और प्रीतम केंद्रे ने एक – एक गोल्ड मेडल जीता। ISSF यानी इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन निशानेबाजी खेलों की वैश्विक नियामक संस्था है। खेल मंत्रालय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण के लिए मदद का वादा किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत और अमेरिका के बीच AI और चिप्स पर राउंडटेबल बैठक 26 जून को भारत और अमेरिका के बीच तकनीक सहयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस चर्चा का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर चिप्स था। बैठक में सरकार, उद्योग और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लिया और AI व चिप निर्माण में संयुक्त निवेश और रीसर्च को बढ़ावा देने पर विचार किया। दोनों देशों ने विश्वसनीय और सुरक्षित सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया। अमेरिका ने आश्वासन दिया कि वह भारत को AI तकनीक की आपूर्ति में कटौती नहीं करेगा। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव ने इसमें भारत का पक्ष रखा। अमेरिका ने ‘एंथ्रोपिक फेबल’ जैसे आधुनिक AI मॉडल्स के भारत में रोलआउट पर भी बात की। सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक हर आधुनिक मशीन में होता है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया 26 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया। शाह ने नई दिल्‍ली में नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट के तहत केंद्रीय और राज्य एजेंसियों द्वारा जब्त 2,09,500 किलो नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाएगा, जिसकी कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपए है। विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) जारी किया गया, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रणनीति तय की गई। रोडमैप की 3 प्रमुख बातें- नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, नशा-मुक्ति एवं पुनर्वास और जन-जागरूकता एवं रोकथाम है। रोडमैप का उद्देश्य भारत को 2047 तक नशा-मुक्त बनाना है। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर लगाम लगाने के लिए वित्तीय जांच को भी तेज करेगी। NCORD बैठक में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7. वेनेजुएला को सहायता देने के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू 26 जून को भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया। स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘मित्रता’ होता है। भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इसमें 35 टन से अधिक जरूरी राहत सामग्री भेजी गई है। इसके अलावा भारतीय सेना की 41 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम और एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट वेनेजुएला भेजी गई है। इस अभियान का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत उपलब्ध कराना है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस ऑपरेशन की घोषणा की। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में

Argentina vs Jordan, Portugal vs Colombia

Argentina vs Jordan, Portugal vs Colombia

Hindi News Sports Argentina Vs Jordan, Portugal Vs Colombia | FIFA World Cup 2026 Group Stage स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ग्रुप स्टेज के आखिरी 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते दिखाई देंगे। पहले पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच होगा। फिर लीग स्टेज के 72वें और आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। मेसी इस टूर्नामेंट में 5 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो ने पिछले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किए थे। अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं पुर्तगाल 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ मजबूत स्थिति में है। ये सभी 6 मैच भारतीय समयानुसार 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद नॉकआउट के लिए 32 टीमें फाइनल हो जाएंगी। मैच-67: पनामा के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड का सामना पनामा से होगा। इंग्लैंड 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं पनामा लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 2018 वर्ल्ड कप में हुई इस भिड़ंत में इंग्लैंड ने 6-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं पनामा को मिडफील्डर एडालबर्टो कैरास्क्विला से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, मार्टिनेज, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वॉकर, स्टोन्स, गुएही, ट्रिपियर, अलेक्जेंडर-आर्नोल्ड, राइस, साका, बेलिंगहैम, फोडेन, हैरी केन। मैच-68: क्रोएशिया और घाना में जीतने वाली टीम क्वालिफाई करेगी ग्रुप-L में शामिल क्रोएशिया और घाना की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह इंटरनेशनल में पहली भिड़ंत होगी। नॉकआउट के लिहाज से दोनों के लिए यह मैच जीतना जरुरी है। क्रोएशिया 2 मैच में 3 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं घाना 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। क्रोएशियाॉ को दिग्गज कप्तान लुका मोड्रिच की मिडफील्ड पर पूरा भरोसा होगा। दूसरी ओर घाना फॉरवर्ड मोहम्मद कुदुस के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टानिसीच, सुतालो, पोंगरासिच, ग्वार्डियोल, मोड्रिच, कोवासिची, पासालिच, मायेर, बुडिमिर, क्रामारिच। घाना: अति-जिगी, सेदु, जिचू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमाह, कुदुस, सुलेमाना, इनाकी विलियम्स। मैच-69: कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच कड़ी टक्कर ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल के 2 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलंबिया 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है। 2014 में खेला गया यह फ्रेंडली मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। कोलंबिया को कप्तान जेम्स रोड्रिगेज और आक्रामक विंगर लुिस डियाज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीज शानदार खेल की बदौलत पुर्तगाल को अगले राउंड में पहुंचाने उतरेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कोलंबिया: वर्गीस, मुनोज, डी सांचेज़, लुकुमी, मोजिका, लेर्मा, रियोस, जे अरीआस, जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, कॉर्डोबा। पुर्तगाल: डी कोस्टा, डैलोट, आर डियास, इनसियो, मेंडेस, वितिन्हा, जे नेवेस, बी सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ फेलिक्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मैच-70: उज्बेकिस्तान को पहली जीत की तलाश, कांगो डीआर से मुकाबला ग्रुप-K में कांगो डीआर और उज्बेकिस्तान की टीमें टकराएंगी। कांगो डीआर मैच में 1 पॉइंट्स हैं, जबकि उज्बेकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। नॉकआउट के लिए दावेदारी पेश करने का दोनों के पास यह आखिरी मौका है। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच किसी भी स्तर पर अब तक कोई मैच नहीं खेला गया है। कांगो डीआर को अपने फॉरवर्ड योआने विसा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं उज्बेकिस्तान स्ट्राइकर एल्डोर शोमुरोदोव के नेतृत्व में वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कांगो डीआर: म्पासी, कलुलु, म्बेम्बा, बतुबेंसिका, मासुआकु, पिकेल, मोउसामी, बोंगोन्डा, काकुता, विसा, बम्बु। उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुरमातोव, खुशानोव, सैफीएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, तशमिरजायेव, मशादिपोव, शोमुरोदोव। मैच-71: अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के बीच टक्कर होगी। दोनों के 2 मैचों में 3-3 पॉइंट्स हैं। गोल डिफरेंस के आधार पर ऑस्ट्रिया दूसरे और अल्जीरिया तीसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर 32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 बार 1982 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया था। अल्जीरिया को अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज से जादुई खेल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया की टीम मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अल्जीरिया: मंड्रिया, अटल, मंडी, टौगाई, बेंसबैनी, अउआर, बेंतालेब, फेघौली, महरेज, बौनेद्जाह, चाईबी। ऑस्ट्रिया: पेन्त्ज, पोश, लिनहार्ट, वोबर, म्वेने, लामर, सिवाल्ड, विमर, सबित्जर, बाउमगार्टनर, ग्रेगोरिट्च। मैच-72: अर्जेंटीना के खिलाफ जॉर्डन का इस वर्ल्ड कप में आखिरी मैच ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वह 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर है। दूसरी ओर जॉर्डन लगातार 2 मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल में यह पहला मुकाबला होगा। अर्जेंटीना को कप्तान मेसी और शानदार फॉर्म में चल रहे लॉतशारो मार्टिनेज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन स्टार फॉरवर्ड मूसा अल-तामरी के भरोसे आखिरी मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबु लैला, नसीब, अल-अरब, अल-अजालिन, हद्दाद, अल-राशदान, अल-रावबदेह, मश्ती, अल-तामरी, अल-नैमैट, ओल्वान। अर्जेंटीना: ई मार्टिनेज, मोलीना, रोमेरो, ओटामेंडी, टैगलियाफिको, डी पॉल, फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, लॉतशारो मार्टिनेज, अल्वारेज। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

Hindi News Sports Womens T20 World Cup: West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng Vs NZ स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और पहली जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेंगी। दिन का सबसे अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होगा। वेस्टइंडीज जीतते ही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दिन के आखिरी मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल उम्मीदें आयरलैंड और वेस्टइंडीज के नतीजे पर भी निर्भर रहेंगी। मैच-26: पाकिस्तान और नीदरलैंड सम्मान बचाने उतरेंगे मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपने चारों मुकाबले हार चुकी हैं और पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। पाकिस्तान पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 86 रन पर सिमट गया था। कप्तान फातिमा सना चाहेंगी कि टीम जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करे। दूसरी ओर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा नीदरलैंड भी जीत दर्ज करना चाहेगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर/एयमन फातिमा, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल। नीदरलैंड: सान्या खुराना, फोएबे मोल्केनबोअर, बाबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेरे कालिस, रोबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडाइक, आइरिस ज्विलिंग, मिर्थे वान डेन राड, सिल्वर सीगर्स, कैरोलिन डी लांगे, हन्ना लैंडहीर। मैच-27: वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ब्रिस्टल में शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज जीत दर्ज करते ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। अगर आयरलैंड उलटफेर करता है तो न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल जाएगा। आयरलैंड भले ही इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर सका हो, लेकिन इसी महीने ट्राई सीरीज में उसने पहली बार वेस्टइंडीज को टी-20 में हराया था। सबकी नजर वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज पर होगी, जिन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं। आयरलैंड को कप्तान गैबी लुईस से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमेन कैंपबेल, स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनीसर। आयरलैंड: एमी हंटर, गैबी लुईस, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लुईस लिटिल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, अर्लीन केली, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे। मैच-28: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड द ओवल में दिन का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी होगी, लेकिन उसके बाद भी उसे आयरलैंड की जीत की उम्मीद करनी पड़ेगी। अगर वेस्टइंडीज पहले मैच में जीत जाती है तो न्यूजीलैंड की जीत भी उसे सेमीफाइनल नहीं दिला पाएगी। इंग्लैंड के लिए नेट सिवरर-ब्रंट इस मैच में भी उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं न्यूजीलैंड को सोफी डिवाइन, अमेलिया कर और इजी शार्प से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। न्यूजीलैंड: मेली केर (कप्तान), इज़ी गेज, इज़ी शार्प, सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, सूजी बेट्स, जेस केर, नेंसी पटेल, लिया ताहुहू, ब्री इलिंग। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल (पाकिस्तान vs नीदरलैंड, वेस्टइंडीज vs आयरलैंड)ब्रिस्टल में इस टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में से तीन बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में अच्छी मदद मिली है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है। बड़े स्कोर बनने की संभावना रहेगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। द ओवल (इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड)द ओवल में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। वेदर रिपोर्ट शनिवार को इंग्लैंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना बेहद कम है। ब्रिस्टल में दिन के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लंदन के द ओवल में भी दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट आएगी। तीनों मुकाबलों में बारिश की उम्मीद नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shreyas Iyer Becomes Indias Most Capped T20 Captain, Breaks Rohit Sharmas Record

Google Preferred Source CTA

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer Becomes Indias Most Capped T20 Captain, Breaks Rohit Sharmas Record | IND Vs IRE बेलफास्ट49 मिनट पहले कॉपी लिंक आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत है। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। IND Vs IRE मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया भारत के खिलाफ खेले गए 12 इंटरनेशनल मैचों (9 टी-20, 3 वनडे) में आयरलैंड ने पहला मैच जीता। आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को हराने वाली वह 11वीं टीम बनी। साथ ही टीम अब 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत दर्ज कर चुका है। अब केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उसे पहली जीत का इंतजार है। जीतने के बाद आयरिश प्लेयर सेलिब्रेट करते हुए। 2. भारत 2 साल बाद कोई टी-20 सीरीज नहीं जितेगा भारत का लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला थम गया। जनवरी 2024 के बाद पहली बार टीम कोई टी-20 सीरीज जीतने में नाकाम होगी। आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले जाने हैं। अगर भारत अगला मैच जीत भी जाता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। जनवरी 2024 से अबतक भारत कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है। 3. श्रेयस कप्तानी में डेब्यू मैच हारने वाले चौथे भारतीय श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू पर टी-20 हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले विराट कोहली (2017), ऋषभ पंत (2022) और शुभमन गिल (2024) अपने पहले टी-20 में कप्तान के तौर पर हार चुके हैं। 4. हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश मैथ्यू हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश खिलाड़ी बने। टी-20 डेब्यू पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 3/28 के आंकड़े दर्ज किए, जो भारत के खिलाफ किसी भी आयरिश गेंदबाज का दूसरा और बेलफास्ट में पहला बेस्ट टी-20 प्रदर्शन है। प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ मैथ्यू हॉलार्ड। 5. श्रेयस ने 113 टी-20 मैच बाद भारत की कप्तानी की श्रेयस भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टी-20 में 113 मैच खेलने के बाद कप्तानी संभाली। श्रेयस ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 80 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी संभाली थी। श्रेयस ने 31 साल 202 दिन की उम्र में भारत के लिए कप्तानी की। वे भारत के लिए कप्तानी में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। शिखर धवन 35 साल 232 दिन के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. शिवम दुबे ने जन्मदिन पर विकेट लिया शुक्रवार को शिवम दुबे का बर्थडे था। उन्होंंने बेन कैलिट्ज को आउट किया। इसके साथ ही वे जन्मदिन पर टी-20 में विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ऐसा कर चुके हैं। 8. बतौर कप्तान टकर की लगातार तीसरी फिफ्टी आयरलैंड के लॉर्कन टकर बतौर टी-20 कप्तान पहली 3 पारियों में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले बरमूडा के डेलरे रॉलिन्स यह कारनामा कर चुके हैं। 9. प्रसिद्ध लगातार 2 टी-20 मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पिछले दो टी-20 मैच मिलाकर 8 ओवर में 125 रन दे चुके हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 2 पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 57 रन दिए। इससे पहले उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में पिछला मैच खेला था। तब उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए थे। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 8 रन पर डेलानी का कैच छोड़ा पहली पारी के 11वें ओवर में अभिषेक ने गैरेथ डेलानी का 8 रन पर कैच छोड़ दिया। अक्षर पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर डेलानी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर उंची उठ गई। अभिषेक ने दाईं ओर भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। डेलानी ने 49 रन की पारी खेली। 2. जय मूंदड़ा ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पहली बॉल मुंदड़ा ने लेंथ डिलीवरी डाली। गेंद एंगल के साथ बाहर की तरफ निकल रही थी। संजू ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का एज लिया और स्टंप्स से टकरा गई। मुंदड़ा डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मैथ्यू हम्प्रे के बाद दूसरे आयरिश गेंदबाज बने। संजू सिर्फ 5 रन बनाकर मुंदड़ा की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3. हॉलार्ड ने दूसरी इंटरनेशनल बॉल पर किशन को आउट किया मैथ्यू हॉलार्ड ने इंटरनेशनल डेब्यू की दूसरी ही गेंद पर ईशान किशन को कैच आउट कराया। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद लेग-स्टंप पर लेंथ डिलीवरी डाली। किशन ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का लीडिंग-एज लिया और ऊपर उठ गई। विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने दौड़ लगाकर कैच पकड़ लिया। पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद मैथ्यू हॉलार्ड। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Argentina vs Jordan, Portugal vs Colombia

Argentina vs Jordan, Portugal vs Colombia

Hindi News Sports Argentina Vs Jordan, Portugal Vs Colombia | FIFA World Cup 2026 Group Stage स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ग्रुप स्टेज के आखिरी 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते दिखाई देंगे। पहले पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच होगा। फिर लीग स्टेज के 72वें और आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। मेसी इस टूर्नामेंट में 5 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो ने पिछले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किए थे। अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं पुर्तगाल 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ मजबूत स्थिति में है। ये सभी 6 मैच भारतीय समयानुसार 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद नॉकआउट के लिए 32 टीमें फाइनल हो जाएंगी। मैच-67: पनामा के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड का सामना पनामा से होगा। इंग्लैंड 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं पनामा लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 2018 वर्ल्ड कप में हुई इस भिड़ंत में इंग्लैंड ने 6-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं पनामा को मिडफील्डर एडालबर्टो कैरास्क्विला से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, मार्टिनेज, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वॉकर, स्टोन्स, गुएही, ट्रिपियर, अलेक्जेंडर-आर्नोल्ड, राइस, साका, बेलिंगहैम, फोडेन, हैरी केन। मैच-68: क्रोएशिया और घाना में जीतने वाली टीम क्वालिफाई करेगी ग्रुप-L में शामिल क्रोएशिया और घाना की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह इंटरनेशनल में पहली भिड़ंत होगी। नॉकआउट के लिहाज से दोनों के लिए यह मैच जीतना जरुरी है। क्रोएशिया 2 मैच में 3 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं घाना 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। क्रोएशियाॉ को दिग्गज कप्तान लुका मोड्रिच की मिडफील्ड पर पूरा भरोसा होगा। दूसरी ओर घाना फॉरवर्ड मोहम्मद कुदुस के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टानिसीच, सुतालो, पोंगरासिच, ग्वार्डियोल, मोड्रिच, कोवासिची, पासालिच, मायेर, बुडिमिर, क्रामारिच। घाना: अति-जिगी, सेदु, जिचू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमाह, कुदुस, सुलेमाना, इनाकी विलियम्स। मैच-69: कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच कड़ी टक्कर ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल के 2 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलंबिया 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है। 2014 में खेला गया यह फ्रेंडली मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। कोलंबिया को कप्तान जेम्स रोड्रिगेज और आक्रामक विंगर लुिस डियाज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीज शानदार खेल की बदौलत पुर्तगाल को अगले राउंड में पहुंचाने उतरेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कोलंबिया: वर्गीस, मुनोज, डी सांचेज़, लुकुमी, मोजिका, लेर्मा, रियोस, जे अरीआस, जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, कॉर्डोबा। पुर्तगाल: डी कोस्टा, डैलोट, आर डियास, इनसियो, मेंडेस, वितिन्हा, जे नेवेस, बी सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ फेलिक्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मैच-70: उज्बेकिस्तान को पहली जीत की तलाश, कांगो डीआर से मुकाबला ग्रुप-K में कांगो डीआर और उज्बेकिस्तान की टीमें टकराएंगी। कांगो डीआर मैच में 1 पॉइंट्स हैं, जबकि उज्बेकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। नॉकआउट के लिए दावेदारी पेश करने का दोनों के पास यह आखिरी मौका है। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच किसी भी स्तर पर अब तक कोई मैच नहीं खेला गया है। कांगो डीआर को अपने फॉरवर्ड योआने विसा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं उज्बेकिस्तान स्ट्राइकर एल्डोर शोमुरोदोव के नेतृत्व में वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कांगो डीआर: म्पासी, कलुलु, म्बेम्बा, बतुबेंसिका, मासुआकु, पिकेल, मोउसामी, बोंगोन्डा, काकुता, विसा, बम्बु। उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुरमातोव, खुशानोव, सैफीएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, तशमिरजायेव, मशादिपोव, शोमुरोदोव। मैच-71: अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के बीच टक्कर होगी। दोनों के 2 मैचों में 3-3 पॉइंट्स हैं। गोल डिफरेंस के आधार पर ऑस्ट्रिया दूसरे और अल्जीरिया तीसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर 32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 बार 1982 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया था। अल्जीरिया को अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज से जादुई खेल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया की टीम मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अल्जीरिया: मंड्रिया, अटल, मंडी, टौगाई, बेंसबैनी, अउआर, बेंतालेब, फेघौली, महरेज, बौनेद्जाह, चाईबी। ऑस्ट्रिया: पेन्त्ज, पोश, लिनहार्ट, वोबर, म्वेने, लामर, सिवाल्ड, विमर, सबित्जर, बाउमगार्टनर, ग्रेगोरिट्च। मैच-72: अर्जेंटीना के खिलाफ जॉर्डन का इस वर्ल्ड कप में आखिरी मैच ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वह 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर है। दूसरी ओर जॉर्डन लगातार 2 मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल में यह पहला मुकाबला होगा। अर्जेंटीना को कप्तान मेसी और शानदार फॉर्म में चल रहे लॉतशारो मार्टिनेज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन स्टार फॉरवर्ड मूसा अल-तामरी के भरोसे आखिरी मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबु लैला, नसीब, अल-अरब, अल-अजालिन, हद्दाद, अल-राशदान, अल-रावबदेह, मश्ती, अल-तामरी, अल-नैमैट, ओल्वान। अर्जेंटीना: ई मार्टिनेज, मोलीना, रोमेरो, ओटामेंडी, टैगलियाफिको, डी पॉल, फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, लॉतशारो मार्टिनेज, अल्वारेज। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

Hindi News Sports Womens T20 World Cup: West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng Vs NZ स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और पहली जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेंगी। दिन का सबसे अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होगा। वेस्टइंडीज जीतते ही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दिन के आखिरी मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल उम्मीदें आयरलैंड और वेस्टइंडीज के नतीजे पर भी निर्भर रहेंगी। मैच-26: पाकिस्तान और नीदरलैंड सम्मान बचाने उतरेंगे मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपने चारों मुकाबले हार चुकी हैं और पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। पाकिस्तान पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 86 रन पर सिमट गया था। कप्तान फातिमा सना चाहेंगी कि टीम जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करे। दूसरी ओर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा नीदरलैंड भी जीत दर्ज करना चाहेगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर/एयमन फातिमा, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल। नीदरलैंड: सान्या खुराना, फोएबे मोल्केनबोअर, बाबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेरे कालिस, रोबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडाइक, आइरिस ज्विलिंग, मिर्थे वान डेन राड, सिल्वर सीगर्स, कैरोलिन डी लांगे, हन्ना लैंडहीर। मैच-27: वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ब्रिस्टल में शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज जीत दर्ज करते ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। अगर आयरलैंड उलटफेर करता है तो न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल जाएगा। आयरलैंड भले ही इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर सका हो, लेकिन इसी महीने ट्राई सीरीज में उसने पहली बार वेस्टइंडीज को टी-20 में हराया था। सबकी नजर वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज पर होगी, जिन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं। आयरलैंड को कप्तान गैबी लुईस से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमेन कैंपबेल, स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनीसर। आयरलैंड: एमी हंटर, गैबी लुईस, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लुईस लिटिल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, अर्लीन केली, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे। मैच-28: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड द ओवल में दिन का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी होगी, लेकिन उसके बाद भी उसे आयरलैंड की जीत की उम्मीद करनी पड़ेगी। अगर वेस्टइंडीज पहले मैच में जीत जाती है तो न्यूजीलैंड की जीत भी उसे सेमीफाइनल नहीं दिला पाएगी। इंग्लैंड के लिए नेट सिवरर-ब्रंट इस मैच में भी उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं न्यूजीलैंड को सोफी डिवाइन, अमेलिया कर और इजी शार्प से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। न्यूजीलैंड: मेली केर (कप्तान), इज़ी गेज, इज़ी शार्प, सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, सूजी बेट्स, जेस केर, नेंसी पटेल, लिया ताहुहू, ब्री इलिंग। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल (पाकिस्तान vs नीदरलैंड, वेस्टइंडीज vs आयरलैंड)ब्रिस्टल में इस टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में से तीन बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में अच्छी मदद मिली है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है। बड़े स्कोर बनने की संभावना रहेगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। द ओवल (इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड)द ओवल में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। वेदर रिपोर्ट शनिवार को इंग्लैंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना बेहद कम है। ब्रिस्टल में दिन के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लंदन के द ओवल में भी दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट आएगी। तीनों मुकाबलों में बारिश की उम्मीद नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shreyas Iyer Becomes Indias Most Capped T20 Captain, Breaks Rohit Sharmas Record

Shreyas Iyer Becomes Indias Most Capped T20 Captain, Breaks Rohit Sharmas Record

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer Becomes Indias Most Capped T20 Captain, Breaks Rohit Sharmas Record | IND Vs IRE बेलफास्ट1 घंटे पहले कॉपी लिंक आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत है। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। IND Vs IRE मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया भारत के खिलाफ खेले गए 12 इंटरनेशनल मैचों (9 टी-20, 3 वनडे) में आयरलैंड ने पहला मैच जीता। आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को हराने वाली वह 11वीं टीम बनी। साथ ही टीम अब 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत दर्ज कर चुका है। अब केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उसे पहली जीत का इंतजार है। जीतने के बाद आयरिश प्लेयर सेलिब्रेट करते हुए। 2. भारत 2 साल बाद कोई टी-20 सीरीज नहीं जितेगा भारत का लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला थम गया। जनवरी 2024 के बाद पहली बार टीम कोई टी-20 सीरीज जीतने में नाकाम होगी। आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले जाने हैं। अगर भारत अगला मैच जीत भी जाता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। जनवरी 2024 से अबतक भारत कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है। 3. श्रेयस कप्तानी में डेब्यू मैच हारने वाले चौथे भारतीय श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू पर टी-20 हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले विराट कोहली (2017), ऋषभ पंत (2022) और शुभमन गिल (2024) अपने पहले टी-20 में कप्तान के तौर पर हार चुके हैं। 4. हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश मैथ्यू हॉलार्ड डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे आयरिश खिलाड़ी बने। टी-20 डेब्यू पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 3/28 के आंकड़े दर्ज किए, जो भारत के खिलाफ किसी भी आयरिश गेंदबाज का दूसरा और बेलफास्ट में पहला बेस्ट टी-20 प्रदर्शन है। प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ मैथ्यू हॉलार्ड। 5. श्रेयस ने 113 टी-20 मैच बाद भारत की कप्तानी की श्रेयस भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टी-20 में 113 मैच खेलने के बाद कप्तानी संभाली। श्रेयस ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 80 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी संभाली थी। श्रेयस ने 31 साल 202 दिन की उम्र में भारत के लिए कप्तानी की। वे भारत के लिए कप्तानी में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। शिखर धवन 35 साल 232 दिन के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. शिवम दुबे ने जन्मदिन पर विकेट लिया शुक्रवार को शिवम दुबे का बर्थडे था। उन्होंंने बेन कैलिट्ज को आउट किया। इसके साथ ही वे जन्मदिन पर टी-20 में विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ऐसा कर चुके हैं। 8. बतौर कप्तान टकर की लगातार तीसरी फिफ्टी आयरलैंड के लॉर्कन टकर बतौर टी-20 कप्तान पहली 3 पारियों में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले बरमूडा के डेलरे रॉलिन्स यह कारनामा कर चुके हैं। 9. प्रसिद्ध लगातार 2 टी-20 मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पिछले दो टी-20 मैच मिलाकर 8 ओवर में 125 रन दे चुके हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 2 पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 57 रन दिए। इससे पहले उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में पिछला मैच खेला था। तब उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए थे। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने 8 रन पर डेलानी का कैच छोड़ा पहली पारी के 11वें ओवर में अभिषेक ने गैरेथ डेलानी का 8 रन पर कैच छोड़ दिया। अक्षर पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर डेलानी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर उंची उठ गई। अभिषेक ने दाईं ओर भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। डेलानी ने 49 रन की पारी खेली। 2. जय मूंदड़ा ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय पारी के दूसरे ओवर की पहली बॉल मुंदड़ा ने लेंथ डिलीवरी डाली। गेंद एंगल के साथ बाहर की तरफ निकल रही थी। संजू ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का एज लिया और स्टंप्स से टकरा गई। मुंदड़ा डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मैथ्यू हम्प्रे के बाद दूसरे आयरिश गेंदबाज बने। संजू सिर्फ 5 रन बनाकर मुंदड़ा की गेंद पर बोल्ड हो गए। 3. हॉलार्ड ने दूसरी इंटरनेशनल बॉल पर किशन को आउट किया मैथ्यू हॉलार्ड ने इंटरनेशनल डेब्यू की दूसरी ही गेंद पर ईशान किशन को कैच आउट कराया। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद लेग-स्टंप पर लेंथ डिलीवरी डाली। किशन ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का लीडिंग-एज लिया और ऊपर उठ गई। विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने दौड़ लगाकर कैच पकड़ लिया। पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद मैथ्यू हॉलार्ड। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Venezuela Earthquake | 920 Dead & 3300 Injured; Locals Search Debris

Venezuela Earthquake | 920 Dead & 3300 Injured; Locals Search Debris

कराकस, वेनेजुएला16 मिनट पहले कॉपी लिंक दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सरकारी राहत टीमों की कमी के कारण लोग अपने परिजनों को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि मलबे से जिंदा निकाला गया हर व्यक्ति किसी चमत्कार से कम नहीं है। इससे पहले सरकार ने बताया था कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान हो सकता है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिग्ज से बात की। भारत ने वेनेजुएला के लिए राहत सामग्री भेजी है। परिवार खुद मलबा हटाकर तलाश कर रहे सबसे ज्यादा तबाही ला गुआइरा राज्य में हुई है। यहां कई परिवार हथौड़ों और अन्य औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में सरकारी बचाव दल बहुत कम पहुंचे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप के बाद पहले 48 से 72 घंटे मलबे में दबे लोगों को जिंदा निकालने के लिए सबसे अहम होते हैं। ऐसे में हर घंटे के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 67 लाख लोग प्रभावित, हजारों बेघर इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के अनुसार, भूकंप से वेनेजुएला में करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 20 लाख लोग राजधानी कराकस में रहते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर ढह गए हैं और वे खुले आसमान के नीचे या अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। दुनिया के कई देशों से पहुंची राहत टीमें वेनेजुएला सरकार के अनुसार, अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 861 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों के करीब 1000 आपातकर्मी भेजने की घोषणा की है। राहत कार्य के लिए भारी मशीनें, दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। अमेरिका ने भी भूकंप राहत कार्य के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…