PM मोदी सेशेल्स रवाना, 11 साल में दूसरा दौरा:राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे; यहां हर 8वां व्यक्ति भारतीय मूल का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिन सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मोदी सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर होने वाली परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे। मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को भी संबोधित करेंगे। सेशेल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। मोदी का पिछले 11 साल में यह दूसरा सेशेल्स का दौरा है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में इस द्वीप देश की यात्रा की थी। सेशेल्स की आबादी 1.35 लाख है। इसमें से 12 हजार के करीब लोग भारतीय मूल के हैं। यह करीब 8 से 9% हिस्सा है। मोदी सेशेल्स जाने वाले सिर्फ दूसरे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1976 में सेशेल्स गई थीं। उसी साल सेशेल्स आजाद हुआ था। भारत ने सेशेल्स के स्वतंत्रता समारोह में नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भी भेजा था। इसके बाद इंदिरा गांधी 1981 में फिर सेशेल्स का दौरा किया था। उनकी यात्रा के बाद, लगभग 34 साल तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की यात्रा नहीं की थी। इस दौरे का सबसे बड़ा उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना था। मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत ने सेशेल्स को दूसरा डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान देने की घोषणा की, ताकि समुद्री निगरानी और तटीय सुरक्षा मजबूत हो सके। मोदी ने भारत की मदद से बने तटीय निगरानी रडार नेटवर्क का उद्घाटन किया। यह हिंद महासागर में जहाजों की निगरानी और समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की भारत की बड़ी रणनीति का हिस्सा था। उस समय चीन हिंद महासागर के द्वीपीय देशों में अपना प्रभाव बढ़ा रहा था। ऐसे में मोदी का दौरा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ और हिंद महासागर में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की नीति का अहम हिस्सा माना गया।
तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक:दूसरे दिन स्कोर 223/2, रूट-बेथेल नाबाद; न्यूजीलैंड 438 पर ऑलआउट

इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद हैं। जबकि ओपनर बेन डकेट शतक बनाकर आउट हुए। नॉटिंघम में खेले जा रहे मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 438 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसके ओपनर्स ने रिकॉर्ड 317 रन ही साझेदारी की थी। टॉम लैथम ने 151 और डेवोन कॉन्वे ने 157 रन बनाए थे। इंग्लैंड की खराब शुरुआत, गे जीरो पर आउट लंच के बाद बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर ओपनर एमिलियो गे जीरो पर आउट हुए। उन्हें 5 गेंद का सामना किया, लेकिन कोई रन नहीं बना सके। गे को विल ओरूर्क ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 88 गेंद पर शतक पूरा किया पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद 31 साल के ओपनर बेन डकेट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ 88 गेंद पर अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतकों में दूसरा रहा। इससे पहले डकेट ने 2024 में भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में इससे भी तेज शतक लगाया था। डकेट को आठ रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। आखिरकार नाथन स्मिथ ने उन्हें बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। डकेट ने 98 गेंदों में 113 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 18 चौके लगाए। बेथेल और रूट ने संभाली पारी डकट के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डकट और बेथेल ने दूसरे विकेट के लिए 179 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद मैदान पर लौटे थे, लेकिन बाद में उन्हें मतली की शिकायत हुई। उन्हें कन्कशन (सिर की चोट) के कारण मैच से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह जैक फाउल्क्स को टीम में शामिल किया गया।
Venezuela Earthquake Rescue | Baby Saved Photos Videos

कराकस, वेनेजुएला5 मिनट पहले कॉपी लिंक वेनेजुएला के ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को एक 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग अभी भी ढह चुकी इमारतों के नीचे दबे हुए हैं। वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकस की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। भूकंप के बाद के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां लोग रेस्क्यू टीम्स के साथ मिलकर अपनों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कों पर रेस्क्यू कैंप्स में लोगों का इलाज चल रहा है और मलबा हटाने की कोशिश अभी भी जारी है। 18 PHOTO-VIDEO में देखें, वेनेजुएला में रेस्क्यू, इलाज, तबाही और राहत का मंजर… मलबे से रेस्क्यू, 4 तस्वीरें कराकस में इमारत ढहने के बाद एक आदमी मलबे में दबा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने उसे खींचकर मलबे के बाहर निकाला। ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को एक 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने इमारत के नीचे दबे एक बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया। कराकस की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के मलबे से दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया। ढह गई बिल्डिंग्स में फंसे लोग, 2 तस्वीरें ला गुआइरा में बिल्डिंग के अंदर फंसी एक बच्ची रेस्क्यू टीम के लोगों की तरफ हाथ बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कराकस में रेस्क्यू टीम्स को मलबे के अंदर फंसी हुई एक महिला मिली। उसका पूरा शरीर मलबे में दबा हुआ है। तबाह हुआ शहर, 2 तस्वीरें वेनेजुएला की राजधानी कराकस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली का कनेक्शन भी टूट गया है। कराकास में कई बड़ी रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स ढह गई हैं। रेस्क्यू टीम्स मलबे को हटाने में जुटी हैं। दुनिया भर से आती मदद, 5 तस्वीरें अमेरिकी वायु सेना वेनेजुएला के मैकेटिया में साइमन बोलिवार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेस्क्यू का सामान लेकर पहुंची है। अमेरिका के फ्लोरिडा में लोग वेनेजुएलाना के लोगों के लिए रेस्क्यू और राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं। स्पेनिश बचाव दल के सदस्य साइमन बोलिवार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने खोज और बचाव डॉग के साथ खड़े हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा के डोरल में लोग वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री इकट्ठा करने की जगह पर काम कर रहे हैं। मेक्सिको सिटी में वेनेजुएला के दूतावास पर, वॉलंटियर्स सहायता सामग्री स्वीकार कर रहे हैं। मलबा हटाने की कोशिश, 3 तस्वीरें वेनेजुएला के टुकाकास में देश में आए भूकंप के बाद, एक व्यक्ति ढही का मलबा हटा रहा है। टुकाकास में रेस्क्यू टीम्स मलबे को हटाने और दबे हुए लोगों को ढूंढने में लिगी हैं। टुकाकास में लोग एक ढही हुई इमारत की छत पर चढ़कर मलबा साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कों पर रिलीफ कैम्प, 2 तस्वीरें भूकंप से अस्पताल तबाह होने के बाद कराकस में सड़क पर रिलीफ कैंप्स लगे हैं। कराकस में भूकंप की तबाही के बाद कई बड़ी आवासीय इमारतें ढह गई हैं और लोग सड़कों पर बने राहत शिविरों में सोने को मजबूर हैं। ————————————————– ये खबर भी पढ़ें… वेनेजुएला भूकंप- मलबे में बच्चे का जन्म:गिरती बिल्डिंग से भागे लोग, रनवे पर खड़ा प्लेन थर्राया, यात्रियों में चीखपुकार मची; 26 PHOTOS-VIDEOS वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकास की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Hockey Thrash Pakistan 7-1 in FIH Pro League London

लंदन8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। गोल सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। भारतीय टीम ने महज 7 मिनट के अंदर बराबरी का गोल कर दिया। कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने हाफ टाइम से पहले गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी। दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल किया। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Hockey Thrash Pakistan 7-1 in FIH Pro League London

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। शक्रवार रात को लंदन में भारतीय टीम एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। फिर उसने लगातार 7 गोल करके न केवल दमदार वापसी की, बल्कि पाकिस्तान को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। टीम इंडिया की ओर से सुखजीत सिंह (20वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक सिंह (34वें मिनट में), जुगराज सिंह, अभिषेक (41वें मिनट), राजकुमार पाल (44वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (54वें मिनट ) ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान से इकलौता गोल अबू महमूद (13वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम लंदन चरण के अपने अंतिम मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड से भिड़ेगी। गोल सेलिब्रेट करते भारतीय टीम के खिलाड़ी। पाकिस्तान को पेनल्टी गोल से बढ़त, 7 मिनट में स्कोर बराबर पाकिस्तान ने 13वें मिनट में अबू महमूद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, भारत ने जल्दी ही जवाब दिया। 20वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर दिया। भारतीय टीम ने महज 7 मिनट के अंदर बराबरी का गोल कर दिया। कप्तान हरमन के गोल से इंडिया आगे हुआ हाफ टाइम से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल स्कोर किया और भारतीय टीम को आगे कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा और बढ़ा दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिक सिंह ने गोल किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर विफल होने पर हुए जवाबी हमले में जुगराज सिंह ने चौथा गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने हाफ टाइम से पहले गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। अभिषेक ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल दागा 41वें मिनट में अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से भारत की बढ़त 5-1 कर दी। 44वें मिनट में लगातार मिले पेनल्टी कॉर्नर के बाद राजकुमार पाल ने रीबाउंड पर गोल किया। 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल कर भारत की 7-1 की जीत तय कर दी। दिलप्रीत सिंह ने मंदीप सिंह के पास पर गोल किया। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… एक फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बना; अब तक 177 गोल, कतर 2022 का रिकॉर्ड टूटा अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को गोलों का नया रिकॉर्ड बन गया है। टूर्नामेंट में अब तक कुल 177 गोल हो चुके हैं, जो किसी भी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक लंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी। खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी। महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। ———————————————————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक लंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी। खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी। महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। ———————————————————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Apple iPad, MacBook Price Hike India

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। वहीं, एपल ने अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर: एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में आईपैड-मैकबुक की कीमतें ₹1-लाख तक बढ़ीं: AI बूम के कारण चिप की लागत बढ़ने के चलते एपल ने यह फैसला किया एपल ने गुरुवार को अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि AI इंडस्ट्री के डेटा सेंटर बनाने के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते अब ग्राहकों को इस बढ़ी हुई कीमत से बचाना संभव नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मार्केट-कैप में माइक्रोन ने मेटा-टेस्ला को पीछे छोड़ा: AI चिप की डिमांड से शेयरों में 18.4% का उछाल; कंपनी की कुल वैल्यू $1.37 ट्रिलियन पहुंची आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और मेमोरी चिप की भारी मांग के चलते अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कारोबारी सेशन में माइक्रोन का मार्केट कैपिटलाइजेशन कुछ समय के लिए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा प्लेटफॉर्म्स और टेस्ला से भी ज्यादा हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा: इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Apple iPad, MacBook Price Hike India

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। वहीं, एपल ने अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर: एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में आईपैड-मैकबुक की कीमतें ₹1-लाख तक बढ़ीं: AI बूम के कारण चिप की लागत बढ़ने के चलते एपल ने यह फैसला किया एपल ने गुरुवार को अमेरिका में अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। भारत में भी इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि AI इंडस्ट्री के डेटा सेंटर बनाने के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते अब ग्राहकों को इस बढ़ी हुई कीमत से बचाना संभव नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मार्केट-कैप में माइक्रोन ने मेटा-टेस्ला को पीछे छोड़ा: AI चिप की डिमांड से शेयरों में 18.4% का उछाल; कंपनी की कुल वैल्यू $1.37 ट्रिलियन पहुंची आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर और मेमोरी चिप की भारी मांग के चलते अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को कारोबारी सेशन में माइक्रोन का मार्केट कैपिटलाइजेशन कुछ समय के लिए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा प्लेटफॉर्म्स और टेस्ला से भी ज्यादा हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा: इसके फीचर से रेपिस्ट बच्ची तक पहुंचा, भारत में इसके 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमला किया। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, 25 जून को ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप एमवी एवर लवली पर ड्रोन हमला किया था। एयरस्ट्राइक से पहले ट्रम्प ने कहा, ‘उन्होंने कल एक नहीं, चार बार हमला किया।’ जब उनसे पूछा गया कि बातचीत जारी रहने के बावजूद हमला क्यों किया गया, तो उन्होंने कहा- ईरान थोड़ा अलग है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को उसके नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सीजफायर का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीजफायर मैनेजमेंट है। हिजबुल्लाह बोला- इजराइल बिना शर्त लेबनान छोड़े हिजबुल्लाह ने इजराइल से लेबनान से पूरी सेना वापस बुलाने की मांग की है। हिजबुल्लाह चीफ कासिम नईम ने कहा कि इजराइली सैनिकों को लेबनान की जमीन का एक-एक इंच खाली करना होगा। कासिम ने शुक्रवार को टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजराइल के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत एक और दिन के लिए बढ़ा दी गई है, ताकि किसी समझौते पर पहुंचा जा सके। हालांकि युद्धविराम लागू होने के बाद लेबनान पर इजराइल के हमले पहले के मुकाबले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इजराइल ने नबतियेह अल-फौका कस्बे पर हवाई हमला किया। इससे पहले मायफदून कस्बे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। इसके अलावा इजराइली सेना ने दक्षिणी शहर मंसूरी में पर्चे गिराकर लोगों से इलाका खाली करने को कहा। यह जानकारी लेबनान के सरकारी मीडिया ने दी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. NATO देशों पर ईरान का निशाना- ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के हमले में साथ देने वाले NATO सदस्य देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन देशों को बताना चाहिए कि उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। 2. होर्मुज में जहाज पर हमला, समुद्री सुरक्षा पर फिर संकट- ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियार से हमला हुआ। जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 हजार नाविकों को निकालने का अभियान फिलहाल रोक दिया। 3. लेबनान में फिर बढ़ा तनाव- इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-मंसूरी इलाके में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी। वहीं, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि इजराइल को लेबनान की पूरी जमीन से बिना शर्त हटना होगा और संगठन किसी भी हाल में इजराइल से रिश्ते सामान्य नहीं करेगा। 4. ईरान-अमेरिका समझौते की दिशा में बढ़ी बातचीत- अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता पूरी हुई। दोनों देशों ने चार संयुक्त कमेटियां बनाने और 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई। रूस ने भी कहा कि अंतिम समझौता होने पर वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसका समर्थन करेगा। 5. परमाणु कार्यक्रम और तेल बाजार दोनों पर नजर- IAEA ने कहा कि उसकी टीम जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करेगी। दूसरी ओर, होर्मुज में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जबकि भारत ने कमर्शियल LPG की सप्लाई पर लगी पाबंदियां हटाकर आपूर्ति सामान्य करने का फैसला लिया।








