Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे शरवरी और वेदांग रैना:मैं वापस आऊंगा' पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- दर्शकों ने फिल्म को अपनाया

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म के मुख्य कलाकार शरवरी और वेदांग रैना दर्शकों के साथ एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने थिएटर पहुंचे। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर शरवरी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर के बैकग्राउन्ड पर आधारित एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदारों में हैं। देखें थिएटर में एक्टर्स की तस्वीरें.… शरवरी ने लिखा इमोशनल नोट थिएटर विजिट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शरवरी ने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि कुछ कहानियां क्रेडिट रोल होने के बाद खत्म नहीं होतीं। वे हर इमोशन, हर बातचीत और सोशल मीडिया रील्स में जिंदा रहती हैं। शरवरी ने आगे लिखा कि दर्शकों ने जिया और कीनू (फिल्म के किरदार) को अपने दिल में जगह दी और इस फिल्म को पूरी तरह अपना बना लिया। उन्होंने प्रशंसकों के एक सोशल मीडिया ट्रेंड को रीक्रिएट करके उन्हें थैंक्यू कहा। फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ इससे पहले ‘मैं वापस आऊंगा’ को पाकिस्तान से भी तारीफ मिल चुकी है। पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने इस फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद खूबसूरत और गहरी भावनात्मक फिल्म बताया है। उमर नासिर के मुताबिक, यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि वे खुद भी इसी विषय के आसपास एक फिल्म बना रहे हैं। इस बीच फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा है और फिल्म की कमाई सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद बढ़ गई है। सिनेमाघरों में आम दर्शकों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस पीरियड ड्रामा की तारीफ कर रहे हैं। फिल्ममेकर जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और अनुभव सिन्हा ने भी फिल्म की सराहना की है। जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम को बधाई दी। अनुभव सिन्हा ने लिखा कि इम्तियाज की फिल्म का हर फ्रेम उनके कला के प्रति विश्वास को दिखाता है। तीन पीढ़ियों के अधूरे सफर की कहानी फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों के भावनात्मक सफर को दिखाती है, जिसमें बंटवारे के जख्मों को एक प्रेम कहानी के साथ पेश किया गया है। कहानी पाकिस्तान के सरगोधा से भारत आए एक सिख परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। बंटवारे के समय युवा कीनू (वेदांग रैना) अपनी प्रेमिका अफसाना (शरवरी) से अलग हो जाता है। करीब 70 साल बाद, 95 साल के हो चुके कीनू (नसीरुद्दीन शाह)अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर एक आखिरी बार सरगोधा वापस जाना चाहते हैं। इस यात्रा में उनका पोता निरवैर (दिलजीत दोसांझ) उनकी मदद करता है। ये खबर भी पढ़ें ‘मैं वापस आऊंगा’ को एंटी-नेशनल बताने पर हंसे एआर रहमान:इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट; फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को एंटी-नेशनल बताए जाने पर संगीतकार एआर रहमान ने रिएक्शन दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म को एक वर्ग एंटी-नेशनल बता रहा है, क्योंकि इसमें पाकिस्तान को जासूसों और आतंकवादियों के बिना दिखाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:41424 पदों के लिए दो महीने पहले हुआ था एग्जाम, 2.6 गुना कैडिडेट पास

यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर जारी कर दिया गया। कुल 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। अब पास कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसकी डेट जल्द जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र कैंडिडेट की सूची भी जारी कर दी है। इसके साथ ही सभी जिलों की श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, कुल रिक्तियों के मुकाबले लगभग 2.6 गुना कैंडिडेट पास हुए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
आलिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को होगी रिलीज:बोलीं- ‘अल्फा’ ने मुझे कई नए तरीकों से चुनौती दी, इसका हर पल पसंद आया

यशराज फिल्म्स की अगली एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। आलिया ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। आलिया ने कहा,‘अल्फा की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। यह किसी फिल्म के सेट पर मेरे सबसे मजेदार अनुभवों में से एक था। एक्शन, और रोमांच से भरी इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए नया अनुभव था। इस फिल्म ने मुझे कई नए तरीकों से चुनौती दी और मुझे इसका हर पल पसंद आया।’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी कहानी दो महिला किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके मुताबिक‘मुझे सबसे ज्यादा यह पसंद आया कि पूरी एक्शन कहानी को दो महिलाएं आगे बढ़ा रही हैं। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। ‘अल्फा’ लिंग से परे जाकर एक सोच और एटीट्यूड का जश्न मनाने वाली फिल्म है।’ आलिया ने फिल्म की टीम की सराहना करते हुए यह भी कहा कि निर्देशक, कलाकार, एक्शन टीम और पूरे क्रू के बीच फिल्म को लेकर उत्साह था। मैं हर दिन सेट पर जाने का इंतजार करती थीं और शूटिंग के हर पल का आनंद लिया। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्हें वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ के लिए भी जाना जाता है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।
Akshay Kumar Film Earns 59.40 Cr

29 मिनट पहले कॉपी लिंक अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 27.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त देखी गई और इसने 31.80 करोड़ रुपए कमाए। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.40 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रविवार के कलेक्शन के बाद यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर और बेहतर आंकड़े छू सकती है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ की अगली कड़ी है। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दिवंगत लेखक नीरज वोरा की ओरिजिनल स्टोरी पर आधारित है। हालांकि, पिछली फिल्मों के मुकाबले इस बार बजट को काफी बड़ा रखा गया है। फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। 30 से ज्यादा एक्टर्स की बड़ी स्टार कास्ट अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आएंगे। फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज ने सीता फिल्म्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है। इसका प्रोडक्शन बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टैक्स चोरी के लिए एक फ्लॉप फिल्म बनाने की योजना बनाता है, लेकिन बाद में पूरी टीम अनजाने में एक असली मिशन में फंस जाती है। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यूः वेलकम टू द जंगल:लॉजिक छुट्टी पर, लेकिन हंसी का ओवरडोज, सालों बाद रवीना-अक्षय की जोड़ी ने जीता दिल 2 घंटे 44 मिनट ‘वेलकम टू द जंगल’ का मकसद सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन करना है और फिल्म शुरुआत से ही यह बात साफ कर देती है, यहां लॉजिक भी छुट्टी पर है और हंसी ड्यूटी पर। करीब तीन दर्जन कलाकारों से सजी यह कॉमेडी हर कुछ मिनट बाद नया किरदार, कॉमेडी और बवाल लेकर आती है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
एसएफयू एआई: सिलिकॉन वैली में बना क्रिकेट का एडवांस AI-टूल:आईपीएल में रोहित और गिल वहीं कैच हुए जहां इस मॉडल ने बताया

क्रिकेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सिर्फ आंकड़ों का विश्लेषण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम चयन, मैच रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने का तरीका भी बदल रहा है। इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुई एक बातचीत से हुई, जब सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सह-मालिक आनंद राजारमन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कंप्यूटिंग व एआई के वाइस डीन विशाल मिश्रा ने क्रिकेट में एआई के इस्तेमाल पर चर्चा की। इसी मुलाकात से ‘एसएफयू एआई’ विकसित हुआ। इस एआई की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘डिजिटल ट्विन’ तकनीक है। यह हजारों पुराने मैचों के डेटा के आधार पर मौजूदा मैच का वर्चुअल मॉडल तैयार करता है और हर गेंद के बाद जीत-हार की संभावना का आकलन करता है। इसकी सटीकता का सबसे बड़ा उदाहरण 2024 टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में देखने को मिला। उस समय ज्यादातर क्रिकेट वेबसाइट्स पाकिस्तान की जीत की 95 प्रतिशत संभावना जता रही थीं, लेकिन एसएफयू एआई लगातार भारत को मजबूत स्थिति में बता रहा था। अंत में उसका आकलन सही साबित हुआ। फ्रेंचाइजियों के लिए भी यह तकनीक किसी गेम चेंजर से कम नहीं है। एआई यह पहचान सकता है कि टीम को किस तरह के खिलाड़ी की जरूरत है, जैसे डेथ ओवर विशेषज्ञ गेंदबाज या आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज। इतना ही नहीं, यह घरेलू क्रिकेटरों के प्रदर्शन का विश्लेषण कर यह भी अनुमान लगा सकता है कि वे आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना सफल हो सकते हैं। इसका ‘एवरेज डेल्टा विन प्रोबेबिलिटी’ पैमाना बताता है कि कोई खिलाड़ी मुश्किल परिस्थितियों में टीम की जीत की संभावना कितनी बढ़ाता है। आईपीएल 2026 में इसी आधार पर वैभव सूर्यवंशी सबसे प्रभावशाली मैच विनर साबित हुए। कोचिंग में भी एआई तेजी से जगह बना रहा है। ‘क्रिकेट लेंस’ नामक टूल कोच के लिए चैटजीपीटी की तरह काम करता है। कोच सामान्य भाषा में किसी बल्लेबाज या गेंदबाज से जुड़ी स्थिति लिखते हैं और कुछ सेकेंड में उससे जुड़े सभी वीडियो सामने आ जाते हैं। यही तकनीक फील्डिंग सेट करने में भी मदद करती है। आईपीएल 2026 से पहले इसने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, निकोलस पूरन और शुभमन गिल के खिलाफ खास फील्डिंग पोजिशन सुझाई थीं और सीजन के दौरान ये खिलाड़ी उन्हीं स्थानों पर कैच आउट हुए। हालांकि एआई की सीमाएं भी हैं। यह खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति, व्यक्तिगत परेशानियों या शारीरिक थकान को पूरी तरह नहीं समझ सकता। इसी वजह से डेवलपर्स रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि खेल के मानवीय पहलुओं को भी इसमें शामिल किया जा सके।

रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

एक्टर प्रदीप काबरा हाल ही में श्रीलंका यात्रा पर गए, जहां उन्होंने ‘रामायण’ से जुड़े बताए जाने वाले स्थलों की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने रावण की लंका, अशोक वाटिका, रावण की गुफा, सिंहासन और उन स्थानों को दिखाया, जिन्हें स्थानीय परंपराओं और संग्रहालय में मौजूद जानकारी के आधार पर रामायण से जोड़ा जाता है। प्रदीप ने बताया कि श्रीलंका में कई स्थानों के नाम रावण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ‘रावण फॉल’ भी दिखाया और वहां नहाते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने एला स्थित रावण की गुफा की झलक दिखाई। प्रदीप के मुताबिक, संग्रहालय में रखे गए प्रमाणों के अनुसार इसी क्षेत्र की एक गुफा में रावण ने माता सीता को छिपाकर रखा था। उन्होंने इसे दुर्गम स्थान बताते हुए कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं है। प्रदीप ने अशोक वाटिका भी दिखाई और उस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उन्होंने वह पेड़ भी दिखाया, जिसे स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वह स्थान माना जाता है, जहां माता सीता बैठती थीं और जहां हनुमान जी उनसे मिले थे। वीडियो में प्रदीप ने उस स्थान की भी झलक शेयर की, जिसे रावण की लंका के अवशेष बताया जाता है। उन्होंने वह जगह दिखाई, जहां स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रावण का सिंहासन और महल हुआ करता था। वाल्मीकि रामायण में लंका का उल्लेख त्रिकूट पर्वतमाला पर स्थित स्वर्ण नगरी के रूप में मिलता है, हालांकि इन स्थलों के ऐतिहासिक और पुरातात्विक दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदीप काबरा कई फिल्मों में नजर आए हैं प्रदीप काबरा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘रन’ से फिल्मों में शुरुआत की थी। वह ‘वॉन्टेड’, ‘बैंग बैंग’, ‘दिलवाले’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि प्रदीप काबरा एक्टिंग के अलावा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। वह इन प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ एक्टिंग से जुड़े वीडियो ही नहीं, बल्कि ट्रैवल, धार्मिक यात्राएं, शूटिंग के अनुभव, निजी जिंदगी की झलक और व्लॉग भी शेयर करते हैं। यूट्यूब पर उनके करीब 73.4 हजार सब्सक्राइबर और 261 वीडियो हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 57 हजार फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा: 32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई ‘बाजीगर’ के सीन के पीछे की कहानी शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की। पूरी खबर यहां पढ़ें…