Womens World Cup: SA vs Bangladesh

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट +0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत जीता तो सेमीफाइनल तय अगर भारत और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो तीनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर रहेगा। भारत का नेट रनरेट भी साउथ अफ्रीका से बेहतर है, इसलिए जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। अगर भारत पहले बल्लेबाजी कर 200 रन बनाता है तो ऑस्ट्रेलिया से टॉप स्थान छीनने के लिए उसे 93 रन से जीतना होगा। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को करीब 8.1 ओवर में मैच जीतना होगा। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए लगभग 210 रन से जीत दर्ज करनी होगी, जो लगभग असंभव है। ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान यदि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ पहले और साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 6-6 अंकों पर रहेंगे। भारत की बेहतर नेट रनरेट उसे दूसरे स्थान पर बनाए रखेगी। सेमीफाइनल से बाहर होने के लिए भारत को करीब 120 रन से हारना होगा और बांग्लादेश को भी साउथ अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि भारत और बांग्लादेश दोनों जीतते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहेगा, जब तक भारत उसे बहुत बड़े अंतर से नहीं हरा देता। भारत अब तक नहीं खोज पाया अपनी बेस्ट-11 पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था। कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता बनी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि, श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। पेरी शानदार फॉर्म में, लिचफील्ड भी फिट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक ओवर में 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला अर्धशतक था। चोट से उबर चुकी फीबी लिचफील्ड के लूसी हैमिल्टन की जगह प्लेइंग-11 में लौटने की संभावना है। लॉर्ड्स की पिच और मौसम इस वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। इसमें इंग्लैंड ने 186/7 बनाए थे और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक दिया था। रविवार को यहां बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों मैचों की पॉसिबल प्लेइंग-11 IND Vs AUS भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी। ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग और किम गर्थ। BAN Vs SA बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टारी, रितु मोनी, शोरना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजिदा अख्तर मेघला। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारीजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, डेन वान नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका और नोनकुलेको म्लाबा। ————————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India vs Ireland 2nd T20 Today

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा। इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। अगर वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। इस मुकाबले में भारत का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा। बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है। भारत ने 8 मैच जीते भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है। गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट झटके दिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे। इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। सूर्यांश भी खेल सकते हैं भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्टी बैटर्स कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा। यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं, तो उन्हें सुंदर की जगह मौका मिल सकता है। दूसरी ओर अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है, तो बैटिंग पोजिशन में बदलाव होगा। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। हर्षित राणा पर जिम्मेदारी भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे। मूंद्रा ने पहली बॉल पर विकेट लिया था पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली बॉल पर विकेट लिया था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं। आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है। टीम में बदलाव की संभावना नहीं है। आंकड़ों में मुकाबला आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कप्तान बनने के बाद खेले तीनों टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है। जय मूंद्रा ने पहले टी-20 में डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले दो टी-20 इंटरनेशनल में 125 रन खर्च किए हैं। यह लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा। —————————————————— भारत के आयरलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया, पहला टी-20 मैच 34 रन से जीता मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:फायरिंग में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत; आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमला रात करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ। इसमें चार रेंजर्स कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी घायल हो गया। PTI के मुताबिक, चार से छह आतंकी विस्फोटकों से भरी गाड़ी से मैन गेट को तोड़कर परिसर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ओधो ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़कर परिसर में घुसे थे। हमला शुरू होते ही धमाके की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। SSU और ATF की टीमें मौके पर पहुंचीं हमले के बाद पुलिस, रेंजर्स, स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF), रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। रॉयटर्स के मुताबिक, बाद में फायरिंग बंद हो गई और स्थिति सामान्य हो गई। मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (AIG) को मामले की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी घटना पर अलग से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी आतंकी या अलगाववादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जमात-उल-अहरार (JuA) के जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कराची पहले भी हो चुके हैं बड़े हमले कराची पहले भी बड़े आतंकी हमलों का निशाना बन चुका मई में 128 आंतकी हमले हुए थे, 27% की बढ़ोतरी बढ़े पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में देश में 128 आतंकी हमले हुए। अप्रैल में यह संख्या 101 थी। यानी एक महीने में आतंकी हमलों में 27% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा आतंकी हिंसा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में दर्ज की गई।
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आतंकियों ने अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमले में तीन रेंजर्स जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी और जवाबी अभियान शुरू कर दिया। सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ओधो ने बताया कि आतंकी एक वाहन में सवार होकर आए और मुख्य गेट तोड़कर परिसर में घुस गए। हमला शुरू होते ही विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। हमले के बाद मुठभेड़ शुरू ओधो ने बताया कि हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और आतंकियों से मुठभेड़ शुरू कर दी। शुरुआती गोलीबारी में तीन जवान मारे गए। इसके बाद आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। SSU और एंटी टेररिस्ट फोर्स भी तैनात सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लांझार ने बताया कि रेंजर्स की मदद के लिए स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU) और एंटी टेररिस्ट फोर्स की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। सुरक्षा बल परिसर में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जबकि पुलिस हमले की साजिश और इसमें शामिल आतंकियों की पहचान में जुटी है।
Karachi Rangers HQ Terror Attack

7 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के 25 साल के श्रीनाथ रेड्डी की ब्रिटेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब 14 महीने पहले मास्टर्स की पढ़ाई के लिए लंदन गए थे और लीसेस्टर की डी मॉन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, 22 जून की रात श्रीनाथ ने घर पर बात की थी और सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वह एक बर्थडे पार्टी में गए थे। अगले दिन 23 जून की सुबह उनके रूममेट ने उन्हें मृत पाया। रूममेट ने दोस्तों को बताया कि श्रीनाथ ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। श्रीनाथ के पिता मधुसूदन रेड्डी ने केंद्र और तेलंगाना सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। वहीं, ब्रिटेन की ओर से अब तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबर… पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आतंकियों ने अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमले में चार रेंजर्स जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी और जवाबी अभियान शुरू कर दिया। सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ओधो ने बताया कि आतंकी एक वाहन में सवार होकर आए और मुख्य गेट तोड़कर परिसर में घुस गए। हमला शुरू होते ही विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









