Saturday, 22 Aug 2026 | 05:53 PM

Trending :

August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%

August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%

Hindi News National Foreign Universities In India: August Batch Starts, Study Cost Reduced 30 40% नई दिल्ली22 मिनट पहलेलेखक: कृष्ण मोहन तिवारी कॉपी लिंक भारत में अब विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री लेने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार अब तक 15 विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी कर चुकी है। इनमें ज्यादातर कैंपस अगस्त से पहला बैच शुरू करेंगे। शुरुआती चरण में हर कैंपस में 200 से 250 छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। अगले पांच वर्षों में इसे बढ़ाकर हर कैंपस में सालाना 1,000 से 1,200 छात्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, ब्रिस्टल, यॉर्क, इलिनोइस टेक, लिवरपूल और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान अपने कैंपस खोल रहे हैं। मौजूदा सत्र के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय कैंपस में पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन और डिग्री पूरी तरह उनके होम कैंपस के वैश्विक मानकों के मुताबिक होगी। पहले चरण में AI, कंप्यूटर साइंस और STEM विषयों पर फोकस रहेगा। 1 से 2 सेमेस्टर विदेश में पढ़ने का भी मौका मिलेगा, जॉब नेटवर्क भी बढ़ेगा दैनिक भास्कर ने ग्लोबल एडटेक कंपनी के सीईओ अश्विन डमेरा से बात की। 8 सवालों के जवाब में जाने वो सब कुछ जो है जरूरी… 1. भारत में किन विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस खुलेंगे? यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन (मुंबई), ब्रिस्टल (मुंबई), लिवरपूल (बेंगलुरु), यॉर्क (मुंबई), इलिनोइस टेक (मुंबई) और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी (दिल्ली) कैंपस खोल रही हैं। मौजूदा सत्र के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। 2. एडमिशन के लिए क्या योग्यता होगी? 12वीं में कम से कम 75% और ग्रेजुएशन में 55% से 70% अंक जरूरी होंगे। बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी में 70% से 85% अंक होने पर IELTS देने की जरूरत नहीं होगी। 3. सिलेबस, परीक्षा और डिग्री कैसी होगी? पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन और डिग्री पूरी तरह होम कैंपस के मानकों के मुताबिक होगी। पहले चरण में AI, कंप्यूटर साइंस और STEM विषयों पर फोकस रहेगा। 4. क्या विदेश के कैंपस में पढ़ने का मौका मिलेगा? एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 1 से 2 सेमेस्टर विदेश में पढ़ सकेंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क 2+1 मॉडल लेकर आई है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के छात्र ब्रिटेन में मौजूद AI सुपरकंप्यूटर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 5. फैकल्टी कैसी होगी? भारतीय और विदेशी प्रोफेसरों का मिश्रण होगा। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी की एक-तिहाई फैकल्टी मेलबर्न से आएगी। इलिनोइस टेक विदेशी और भारतीय मूल के अनुभवी शिक्षकों की भर्ती कर रही है। 6. स्कॉलरशिप मिलेगी? अगले पांच वर्षों के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। योग्यता और जरूरत के आधार पर 10% से 100% तक स्कॉलरशिप मिलेगी। एबरडीन 2 लाख और ब्रिस्टल 10 लाख रुपए सालाना तक स्कॉलरशिप देगा। 7. फीस ज्यादा होने के बावजूद फायदा क्या होगा? विदेश जाकर 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपए खर्च करने के मुकाबले भारत में 30-40% कम लागत आएगी। छात्रों को ग्लोबल डिग्री, अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी, मजबूत एलुमनाई नेटवर्क और बेहतर करियर अवसर मिलेंगे। 8. 2040 तक क्या तस्वीर हो सकती है? डेलॉय और नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2040 तक भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस में 5.6 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ सकते हैं। इससे 113 अरब डॉलर (करीब 10.67 लाख करोड़ रुपए) की विदेशी मुद्रा देश से बाहर जाने से बचेगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%

August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%

Hindi News National Foreign Universities In India: August Batch Starts, Study Cost Reduced 30 40% नई दिल्ली9 घंटे पहलेलेखक: कृष्ण मोहन तिवारी कॉपी लिंक भारत में अब विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री लेने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार अब तक 15 विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी कर चुकी है। इनमें ज्यादातर कैंपस अगस्त से पहला बैच शुरू करेंगे। शुरुआती चरण में हर कैंपस में 200 से 250 छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। अगले पांच सालों में इसे बढ़ाकर हर कैंपस में सालाना 1,000 से 1,200 छात्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, ब्रिस्टल, यॉर्क, इलिनोइस टेक, लिवरपूल और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान अपने कैंपस खोल रहे हैं। मौजूदा सत्र के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों के भारतीय कैंपस में पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन और डिग्री पूरी तरह उनके होम कैंपस के वैश्विक मानकों के मुताबिक होगी। पहले चरण में AI, कंप्यूटर साइंस और STEM विषयों पर फोकस रहेगा। 1 से 2 सेमेस्टर विदेश में पढ़ने का भी मौका मिलेगा, जॉब नेटवर्क भी बढ़ेगा दैनिक भास्कर ने ग्लोबल एडटेक कंपनी के सीईओ अश्विन डमेरा से बात की। 8 सवालों के जवाब में जाने वो सब कुछ जो है जरूरी… 1. भारत में किन विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस खुलेंगे? यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन (मुंबई), ब्रिस्टल (मुंबई), लिवरपूल (बेंगलुरु), यॉर्क (मुंबई), इलिनोइस टेक (मुंबई) और विक्टोरिया यूनिवर्सिटी (दिल्ली) कैंपस खोल रही हैं। मौजूदा सत्र के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। 2. एडमिशन के लिए क्या योग्यता होगी? 12वीं में कम से कम 75% और ग्रेजुएशन में 55% से 70% अंक जरूरी होंगे। बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी में 70% से 85% अंक होने पर IELTS देने की जरूरत नहीं होगी। 3. सिलेबस, परीक्षा और डिग्री कैसी होगी? पढ़ाई, परीक्षा, मूल्यांकन और डिग्री पूरी तरह होम कैंपस के मानकों के मुताबिक होगी। पहले चरण में AI, कंप्यूटर साइंस और STEM विषयों पर फोकस रहेगा। 4. क्या विदेश के कैंपस में पढ़ने का मौका मिलेगा? एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 1 से 2 सेमेस्टर विदेश में पढ़ सकेंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क 2+1 मॉडल लेकर आई है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के छात्र ब्रिटेन में मौजूद AI सुपरकंप्यूटर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 5. फैकल्टी कैसी होगी? भारतीय और विदेशी प्रोफेसरों का मिश्रण होगा। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी की एक-तिहाई फैकल्टी मेलबर्न से आएगी। इलिनोइस टेक विदेशी और भारतीय मूल के अनुभवी शिक्षकों की भर्ती कर रही है। 6. स्कॉलरशिप मिलेगी? अगले पांच वर्षों के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। योग्यता और जरूरत के आधार पर 10% से 100% तक स्कॉलरशिप मिलेगी। एबरडीन 2 लाख और ब्रिस्टल 10 लाख रुपए सालाना तक स्कॉलरशिप देगा। 7. फीस ज्यादा होने के बावजूद फायदा क्या होगा? विदेश जाकर 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपए खर्च करने के मुकाबले भारत में 30-40% कम लागत आएगी। छात्रों को ग्लोबल डिग्री, अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी, मजबूत एलुमनाई नेटवर्क और बेहतर करियर अवसर मिलेंगे। 8. 2040 तक क्या तस्वीर हो सकती है? डेलॉय और नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2040 तक भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस में 5.6 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ सकते हैं। इससे 113 अरब डॉलर (करीब 10.67 लाख करोड़ रुपए) की विदेशी मुद्रा देश से बाहर जाने से बचेगी। विदेशी यूनिवर्सिटी ने भारत में कैंपस खोलने की वजह बताई यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के वाइस-चांसलर प्रो. चार्ली जेफरी ने कहा- भारत इस समय दुनिया के सबसे अहम शिक्षा बाजारों में से एक है। हम भारतीय छात्रों को अपने होम कैंपस जैसी पढ़ाई और अवसर देना चाहते हैं। इसी दिशा में हमने एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई के साथ भी समझौता किया है, ताकि छात्रों को टेक स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिले वहीं, इलिनोइस टेक के वाइस प्रेसिडेंट मल्लिक सुंदरम ने कहा, ‘हम अमेरिका और दूसरे देशों से प्रोफेसरों की भर्ती कर रहे हैं। साथ ही ऐसे भारतीय शिक्षकों को भी जोड़ रहे हैं, जिन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की है, ताकि छात्रों को भारत में भी वही माहौल और पढ़ाई मिल सके, जो हमारे विदेशी कैंपस में मिलती है।’ ………………… यह खबर भी पढ़ें… QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी: टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। इस संस्थान ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में उन पर हुए चाकू हमले को याद करते हुए कहा कि उस रात उन्हें लगा था कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि वह हमलावर को माफ करना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह उन पर हमला हुआ, उसे भूलना उनके लिए आसान नहीं है। सैफ अली खान ने ‘मोजो स्टोरी’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमले के दौरान उनका सफेद कुर्ता-पायजामा खून से लथपथ हो गया था। सैफ ने कहा, “एक समय मैं जमीन पर पड़ा था। उस वक्त मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा।” उन्होंने आगे कहा, “उस समय शरीर में इतना जोश था कि डर कम लग रहा था। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी पूरी तरह जी ली है। बस एक बार अपने बच्चों से मिलकर उनका हाथ पकड़ना और उन्हें अलविदा कहना चाहता था। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बहुत अच्छी रही है, लेकिन कुछ देर बाद मैंने खुद से कहा, नहीं, अभी सब खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी और जीना है।” सैफ हमलावर को माफ करना चाहते हैं सैफ ने यह भी कहा कि वो उन पर हमला करने वाले शख्स को माफ भी करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया, “आप उसे माफ क्यों करना चाहते हैं?” तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। मेरा नहीं मानना कि वह लड़ाई करने आया था। शायद मुझे भी उस पर झपटना नहीं चाहिए था।” सैफ आगे बोले, “मुझे लगता है कि मैं उससे बात करके उसे समझा सकता था। शायद मामला वहीं खत्म हो जाता। अब वह शायद कई साल जेल में रहेगा। मैं उसे माफ करना चाहता हूं। लेकिन जिस तरह उसने मुझे मारने की कोशिश की, उसे भूलना मेरे लिए आसान नहीं है। काश मैं यह सब भूल पाता और उसे माफ कर पाता।” सैफ ने अंत में यह भी कहा, “मुझे लगता है कि समाज में अमीर और गरीब के बीच की दूरी और असमानता भी ऐसी घटनाओं की एक वजह है। इसलिए मैं उसकी बात कुछ हद तक समझ सकता हूं।” दरअसल, 15 जनवरी 2025 को सैफ के बांद्रा स्थित घर में हमलावर ने चोरी के प्रयास के दौरान उन पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी दिखा था पांच घंटे की सर्जरी में उनकी रीढ़ से चाकू का टुकड़ा निकाला गया था। वहीं, वो करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में एडमिट थे। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। शो में सैफ ने यह भी बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया ताकि फैंस को लगे कि वह ठीक हैं। 6 ग्राफिक्स से समझिए हमले की पूरी कहानी

'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में उन पर हुए चाकू हमले को याद करते हुए कहा कि उस रात उन्हें लगा था कि शायद वह बच नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि वह हमलावर को माफ करना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह उन पर हमला हुआ, उसे भूलना उनके लिए आसान नहीं है। सैफ अली खान ने ‘मोजो स्टोरी’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमले के दौरान उनका सफेद कुर्ता-पायजामा खून से लथपथ हो गया था। सैफ ने कहा, “एक समय मैं जमीन पर पड़ा था। उस वक्त मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा।” उन्होंने आगे कहा, “उस समय शरीर में इतना जोश था कि डर कम लग रहा था। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी पूरी तरह जी ली है। बस एक बार अपने बच्चों से मिलकर उनका हाथ पकड़ना और उन्हें अलविदा कहना चाहता था। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बहुत अच्छी रही है, लेकिन कुछ देर बाद मैंने खुद से कहा, नहीं, अभी सब खत्म नहीं हुआ है। मुझे अभी और जीना है।” सैफ हमलावर को माफ करना चाहते हैं सैफ ने यह भी कहा कि वो उन पर हमला करने वाले शख्स को माफ भी करना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया, “आप उसे माफ क्यों करना चाहते हैं?” तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। मेरा नहीं मानना कि वह लड़ाई करने आया था। शायद मुझे भी उस पर झपटना नहीं चाहिए था।” सैफ आगे बोले, “मुझे लगता है कि मैं उससे बात करके उसे समझा सकता था। शायद मामला वहीं खत्म हो जाता। अब वह शायद कई साल जेल में रहेगा। मैं उसे माफ करना चाहता हूं। लेकिन जिस तरह उसने मुझे मारने की कोशिश की, उसे भूलना मेरे लिए आसान नहीं है। काश मैं यह सब भूल पाता और उसे माफ कर पाता।” सैफ ने अंत में यह भी कहा, “मुझे लगता है कि समाज में अमीर और गरीब के बीच की दूरी और असमानता भी ऐसी घटनाओं की एक वजह है। इसलिए मैं उसकी बात कुछ हद तक समझ सकता हूं।” दरअसल, 15 जनवरी 2025 को सैफ के बांद्रा स्थित घर में हमलावर ने चोरी के प्रयास के दौरान उन पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। घटना वाले दिन की 2 तस्वीरें, जिनमें आरोपी दिखा था पांच घंटे की सर्जरी में उनकी रीढ़ से चाकू का टुकड़ा निकाला गया था। वहीं, वो करीब एक हफ्ते तक अस्पताल में एडमिट थे। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। शो में सैफ ने यह भी बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया ताकि फैंस को लगे कि वह ठीक हैं। 6 ग्राफिक्स से समझिए हमले की पूरी कहानी

Adani Case US Judge Denies Quash

Adani Case US Judge Denies Quash

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में बीते हफ्ते गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 15,432 रुपए कम हुई है। अमेरिकी जज ने जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने की वजह पूछी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1.बीते हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹15432 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई, सोना ₹5097 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में बीते हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 जून को 1.45 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 15,432 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार:बोले- सिर्फ बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने वाली वजह बताएं। कोर्ट ने अडाणी के वकीलों द्वारा मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुरोध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने इस्तीफा दिया:सितंबर में ओपनएआई जॉइन करेंगे, कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे। प्रभजीत सिंह भारत में ओपनएआई के सबसे सीनियर लीडर होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) अपने मेंबर्स के लिए बड़ा डिजिटल अपग्रेड ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पीएफ अकाउंट होल्डर्स अब UPI और ATM के जरिए भी अपना पैसा निकाल सकेंगे। इस नए सिस्टम को जून के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार और शनिवार को बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Adani Case US Judge Denies Quash

Adani Case US Judge Denies Quash

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में बीते हफ्ते गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 15,432 रुपए कम हुई है। अमेरिकी जज ने जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने की वजह पूछी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1.बीते हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹15432 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई, सोना ₹5097 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में बीते हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 जून को 1.45 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 15,432 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार:बोले- सिर्फ बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने वाली वजह बताएं। कोर्ट ने अडाणी के वकीलों द्वारा मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुरोध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने इस्तीफा दिया:सितंबर में ओपनएआई जॉइन करेंगे, कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे। प्रभजीत सिंह भारत में ओपनएआई के सबसे सीनियर लीडर होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) अपने मेंबर्स के लिए बड़ा डिजिटल अपग्रेड ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पीएफ अकाउंट होल्डर्स अब UPI और ATM के जरिए भी अपना पैसा निकाल सकेंगे। इस नए सिस्टम को जून के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार और शनिवार को बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा:विमेंस वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच पर भी नजर होगी, लॉर्ड्स में आज दो मुकाबले

भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा:विमेंस वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच पर भी नजर होगी, लॉर्ड्स में आज दो मुकाबले

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट +0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीता है। भारत जीता तो सेमीफाइनल तय ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान भारत अब तक नहीं खोज पाया अपनी बेस्ट-11 पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था। कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता बनी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। पेरी शानदार फॉर्म में, लिचफील्ड भी फिट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक ओवर में 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला अर्धशतक था। चोट से उबर चुकी फीबी लिचफील्ड के लूसी हैमिल्टन की जगह प्लेइंग-11 में लौटने की संभावना है। लॉर्ड्स की पिच और मौसम इस वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स पर अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। इंग्लैंड ने 186/7 बनाए थे और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक दिया था। रविवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पॉसिबल प्लेइंग-11 IND Vs AUS भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी। ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग, किम गर्थ। BAN Vs SA बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टारी, रितु मोनी, शोरना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजिदा अख्तर मेघला। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारीजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, डेन वान नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका, नोनकुलेको म्लाबा।

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज बराबर करना चाहेगी। मेजबान आयरलैंड जीता तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। यदि वह खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर होंगे। भारत के सामने लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा। बेलफास्ट की पिच फिर बनेगी चुनौती दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है। विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल रहेगा। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट के बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। बारिश की 15% संभावना है। भारत ने 8 मैच जीते भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। भारत ने 8 और आयरलैंड ने 1 मैच जीता है। गेंदबाजी और कप्तानी दोनों फेल रही पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 30 रन पर 3 विकेट जरूर झटके, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बरकरार नहीं रख सके। आयरलैंड ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मैच पलट दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले भी चर्चा में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को पहली बार 16वें ओवर में गेंदबाजी दी, जबकि सामने दोनों राइट हैंड बैटर थे। इस ओवर में 19 रन बने। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 26 रन बने। यहीं से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। सूर्यांश भी खेल सकते हैं भारत की टीम में बदलाव तय माना जा रहा है। पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया था, लेकिन आयरलैंड में लेफ्ट हैंड बैटर कम होने के कारण उनका रोल सीमित रहा। यदि सूर्यांश शेडगे फिट होते हैं तो वे उनकी जगह ले सकते हैं। दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो बैटिंग पोजिशन में भी बदलाव हो सकता है। अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग या पूरी टॉप ऑर्डर की पोजिशन में फेरबदल हो सकता है। हर्षित राणा पर जिम्मेदारी भारत के लिए हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से बाहर रहने के बाद उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बैटिंग में अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल पर 49 रन बनाए थे। मूंद्रा ने पहली बॉल पर विकेट लिया था पहले मैच में भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने आयरलैंड से खेलने का रास्ता चुना और अब अपने जन्मदेश के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब हैं। आयरलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीत 2022 में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद सबसे बड़ी सफलता है। टीम में बदलाव की संभावना नहीं है। आंकड़ों में मुकाबला पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा।

South Africa vs Canada; Jonathan David Eyes Goals

South Africa vs Canada; Jonathan David Eyes Goals

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: South Africa Vs Canada; Jonathan David Eyes Goals लॉस एंजिल्स2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ग्रुप-A में 3 मैचों में 4 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी। कनाडा के भी ग्रुप-B में 3 मैचों में 4 अंक थे। वह भी दूसरे स्थान के साथ नॉकआउट में पहुंची है। अब एक भी हार किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट का आखिरी मैच बन जाएगा। पहली बार वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका Vs कनाडा FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इससे पहले 2007 में इनके बीच एकमात्र इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला गया था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। साउथ अफ्रीका मुश्किल से नॉकआउट में पहुंची साउथ अफ्रीका का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम को अपने पहले मैच में मैक्सिको से 2-0 से हार झेलनी पड़ी। दूसरे मुकाबले में टीम ने चेकिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना जरुरी थी। इस मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर टीम राउंड ऑफ 32 में पहुंची। कनाडा ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी कनाडा ने ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत बोस्निया के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से की। दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हरा दिया। हालांकि आखिरी मुकाबले में टीम ने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में इंट्री पाई। साउथ अफ्रीका को कप्तान और गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स से सॉलिड डिफेंस की उम्मीद होगी। वहीं कनाडा के लिए फॉरवर्ड जोनाथन डेविड सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी होंगे। डेविड टूर्नामेंट में अब तक 3 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, ककुआना, म्वला, मोदिएबा, मोकोएना, सितोले, मोरेना, जवाने, मासेको, लेपासा। कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, मिलर, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, बकैनन, डेविड, मिलर, लारिन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens World Cup: SA vs Bangladesh

भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा:विमेंस वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच पर भी नजर होगी, लॉर्ड्स में आज दो मुकाबले

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट +0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत जीता तो सेमीफाइनल तय अगर भारत और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो तीनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर रहेगा। भारत का नेट रनरेट भी साउथ अफ्रीका से बेहतर है, इसलिए जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। अगर भारत पहले बल्लेबाजी कर 200 रन बनाता है तो ऑस्ट्रेलिया से टॉप स्थान छीनने के लिए उसे 93 रन से जीतना होगा। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को करीब 8.1 ओवर में मैच जीतना होगा। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए लगभग 210 रन से जीत दर्ज करनी होगी, जो लगभग असंभव है। ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान यदि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ पहले और साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 6-6 अंकों पर रहेंगे। भारत की बेहतर नेट रनरेट उसे दूसरे स्थान पर बनाए रखेगी। सेमीफाइनल से बाहर होने के लिए भारत को करीब 120 रन से हारना होगा और बांग्लादेश को भी साउथ अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि भारत और बांग्लादेश दोनों जीतते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहेगा, जब तक भारत उसे बहुत बड़े अंतर से नहीं हरा देता। भारत अब तक नहीं खोज पाया अपनी बेस्ट-11 पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था। कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता बनी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि, श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। पेरी शानदार फॉर्म में, लिचफील्ड भी फिट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक ओवर में 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला अर्धशतक था। चोट से उबर चुकी फीबी लिचफील्ड के लूसी हैमिल्टन की जगह प्लेइंग-11 में लौटने की संभावना है। लॉर्ड्स की पिच और मौसम इस वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। इसमें इंग्लैंड ने 186/7 बनाए थे और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक दिया था। रविवार को यहां बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों मैचों की पॉसिबल प्लेइंग-11 IND Vs AUS भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी। ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग और किम गर्थ। BAN Vs SA बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टारी, रितु मोनी, शोरना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजिदा अख्तर मेघला। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारीजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, डेन वान नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका और नोनकुलेको म्लाबा। ————————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…