Saturday, 22 Aug 2026 | 05:53 PM

Trending :

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:77,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 29 जून को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 77,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,442 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले गुरुवार, 25 जून को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 109 अंक की बढ़त के साथ 77,100 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की बढ़त रही, ये 24,056 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक टूटा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक टूटा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 29 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, IT और मेटट शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,442 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले गुरुवार, 25 जून को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 109 अंक की बढ़त के साथ 77,100 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की बढ़त रही, ये 24,056 पर बंद हुआ।

Jaspal Ranas Mother Dies of Cancer in Delhi

Jaspal Ranas Mother Dies of Cancer in Delhi

जसपाल राणा की मां श्यामा राणा के साथ फाइल फोटो। उत्तराखंड के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत कोच जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा राणा का भी रविवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थीं। . जसपाल राणा का 12 जून को जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था। परिवार ने उनकी गंभीर बीमारी को देखते हुए उन्हें जसपाल राणा के निधन की जानकारी नहीं दी थी। वे अंतिम समय तक बेटे से मिलने की इच्छा जताती रहीं। 28 जून को जसपाल राणा का 50वां जन्मदिन था और उसी दिन शाम करीब आठ बजे उनकी मां ने भी अंतिम सांस ली। कुछ ही दिनों में मां-बेटे के निधन से परिवार गहरे सदमे में है। पारिवारिक मित्र मयंक मारवाह ने बताया कि श्यामा राणा के निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और करीबी दिल्ली पहुंच गए। सीएम धामी ने X पर पोस्ट कर जताया दुख। 12 जून को हुआ था निधन, 16 को अंतिम संस्कार जसपाल राणा का 12 जून को निधन हो गया था। 49 वर्षीय राणा म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटते समय फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 13 जून को उनका पार्थिव शरीर देहरादून के पोंदा स्थित मझोन गांव स्थित आवास लाया गया था, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर अपने कोच को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हो गई थीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में 23 पदक जीतने वाले जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे बड़े नामों में गिने जाते थे। इसके बाद 14 जून को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके 21 वर्षीय बेटे युवराज राणा ने मुखाग्नि दी। परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कराया। उनका पार्थिव शरीर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान के जरिए वाराणसी पहुंचाया गया था। श्रद्धांजलि सभा के बाद पार्थिव देह को राजघाट ले जाया गया और वहां से नाव के जरिए गंगा मार्ग से मणिकर्णिका घाट पहुंचाया गया। अंतिम यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने कंधा दिया। घाट पर गंगा स्नान के बाद वैदिक रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। तस्वीरें देखिए- 16 जून को युवराज राणा ने पिता जसपाल राणा को अंतिम विदाई दी। युवराज ने पिता जसपाल राणा की चिता को मुखाग्नि दी थी। गुरु को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हो गई थीं मनु भाकर ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर 15 जून को अपने कोच जसपाल राणा को अंतिम विदाई देने देहरादून पहुंची थीं। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते ही वह भावुक हो गईं और जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा से लिपटकर रो पड़ीं। मनु भाकर के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जसपाल राणा की अहम भूमिका रही। जूनियर स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक उन्होंने मनु का लगातार मार्गदर्शन किया। पेरिस ओलिंपिक में मनु के दो पदक जीतने के पीछे भी जसपाल राणा की कोचिंग और अनुभव को बड़ी वजह माना जाता है। 15 जून को कोच जसपाल राणा को अंतिम विदाई देने पहुंचीं थीं मनु भाकर। इस दौरान वह राणा के पिता नारायण सिंह राणा से लिपटकर रो पड़ीं। पिता ITBP में रहे, बचपन में राणा को थमाई पिस्टल जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में हुआ था। हालांकि मूल रूप से वह टिहरी के रहने वाले थे। उनके पिता नारायण सिंह राणा इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, यानी ITBP में तैनात थे। बाद में वे उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री भी बने। शूटिंग के प्रति उनका विशेष लगाव था और उन्होंने ही बेटे को महज 10 साल की उम्र में पिस्टल पकड़ा दी थी। परिवार में खेल का माहौल इतना मजबूत था कि उनकी बहन सुषमा सिंह और भाई सुभाष राणा भी राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज बने। कम उम्र से ही जसपाल का अधिकांश समय शूटिंग रेंज में बीतने लगा और यहीं से उस सफर की शुरुआत हुई जिसने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया। राहुल गांधी से शूटिंग रेंज में शुरू हुई दोस्ती जसपाल राणा का रिश्ता सिर्फ खेल जगत तक सीमित नहीं था। उनकी राहुल गांधी के साथ साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही व्यक्तिगत रिश्ते थे। कुछ परिवारिक सूत्रों की मानें तो राणा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली मुलाकात भी शूटिंग रेंज में हुई थी। निशानेबाजी के साझा शौक ने दोनों को करीब लाया और बाद में राजनीति में आने के बाद भी यह रिश्ता बना रहा। 2012 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद जसपाल राणा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय दिखे। राहुल गांधी के साथ उनकी कई मुलाकातें और सार्वजनिक कार्यक्रम चर्चा में रहे। उनके निधन पर राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त करते हुए भारतीय शूटिंग में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी के साथ जवानी के दिनों में जसपाल राणा। बीजेपी से कांग्रेस तक, पिता अलग दल में रहे खेल के बाद जसपाल राणा राजनीति में भी सक्रिय हुए। 2009 में वे बीजेपी के टिकट पर टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे, हालांकि जीत नहीं सके। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उस समय उनके पिता नारायण सिंह राणा बीजेपी में सक्रिय थे, जबकि जसपाल कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे थे। पिता-पुत्र की अलग-अलग राजनीतिक राह उस दौर में उत्तराखंड की चर्चित राजनीतिक कहानियों में शामिल रही। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जसपाल राणा। राजनाथ सिंह परिवार से भी जुड़ा था रिश्ता जसपाल राणा की बहन सुषमा सिंह की शादी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधायक पंकज सिंह से हुई है।

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 121 पदों पर वैकेंसी;जानिए-RPSC की किन भर्तियों के आवेदन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट है। कैंडिडेट की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम के माध्यम से होगा। परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। यह रहेगा परीक्षा शुल्क अब जानिए आरपीएससी की इन भर्तियों के बारे में भी…. आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन 4 जून से जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती जारी सहायक अभियोजन अधिकारी-एपीपी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 7 जुलाई है। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल से कम होनी चाहिए। आयोग द्वारा यह पद साल 2024 में विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की गई। हालांकि इन पदों के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। इसलिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारम्भिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती- 10 जुलाई लास्ट डेट राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) के कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में 1-1 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई की रात 12 बजे तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक डिवीजन (पद) के लिए योग्यता रखता है और आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। परीक्षा-2026 का आयोजन 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

1 मिनट पहले कॉपी लिंक केमार रोच ने 4 विकेट लिए। उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराया। उसने रोस्टन चेज की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता है। इस जीत के साथ विंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। विवि रिचर्ड्स स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका दूसरी पारी में 101 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने चौथे दिन 15/1 से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम महज 32 ओवर में पवेलियन लौट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। रोच विंडीज के एलीट बॉलर्स के क्लब में शामिल तेज गेंदबाज केमार रोच ने 4 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वे कर्टली एम्ब्रोज के बाद 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोज और मैल्कम मार्शल के नाम हैं। कुल मिलाकर वे यह माइल स्टोन हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज बने हैं। 2 बेस्ट परफॉरमेंस सभी विकेट विंडीज के पेसर्स ने झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी के सभी 10 विकेट झटके। केमार रोच ने दिन के पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को LBW किया। तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कसुन रजिता को स्लिप में कैच कराया। फिर शमार जोसेफ ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया और पहली पारी के शतकवीर धनंजय डी सिल्वा को LBW आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। 6 श्रीलंकाई बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने संघर्ष किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। वे श्रीलंका के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कई बल्लेबाज अंदर आती गेंदों पर LBW हुए, जबकि कुछ बाहरी किनारा लेकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस दोनों गेंद छोड़ने के बाद बोल्ड हुए। रोच ने 300वां टेस्ट विकेट लिया बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन दोबारा शुरुआत होते ही वेस्टइंडीज ने श्रीलंका की बची उम्मीदें खत्म कर दीं। लंच के बाद रोच ने दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके को आउट किया। इसके बाद उन्होंने असिथा फर्नांडो को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 300वां विकेट लेने पर उन्हें यादगार के तौर पर 300 नंबर की वेस्टइंडीज टेस्ट जर्सी दी गई। स्पेशल जर्सी के साथ केमार रोच। ——————————————————— एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… तीसरे दिन विंडीज की पारी 626/9 पर घोषित; श्रीलंका 15/1 वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

WI Beat SL by Innings & 217 Runs; Chase Hits 300 Wickets

31 मिनट पहले कॉपी लिंक केमार रोच ने 4 विकेट लिए। उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 217 रन के बड़े अंतर से हराया। उसने रोस्टन चेज की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता है। इस जीत के साथ विंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। विवि रिचर्ड्स स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका दूसरी पारी में 101 रन पर सिमट गई। टीम ने चौथे दिन 15/1 से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम महज 32 ओवर में पवेलियन लौट गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। 2 बेस्ट परफॉरमेंस रोच विंडीज के एलीट बॉलर्स के क्लब में शामिल तेज गेंदबाज केमार रोच ने 4 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। वे कर्टली एम्ब्रोज के बाद 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस और मैल्कम मार्शल के नाम हैं। कुल मिलाकर वे यह माइल स्टोन हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के 5वें गेंदबाज बने हैं। सभी विकेट विंडीज के पेसर्स ने झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी के सभी 10 विकेट झटके। केमार रोच ने दिन के पहले ही ओवर में निशान मदुष्का को LBW किया। तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कसुन रजिता को स्लिप में कैच कराया। फिर शमार जोसेफ ने कमिंदु मेंडिस को बोल्ड किया और पहली पारी के शतकवीर धनंजय डी सिल्वा को LBW आउट कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। 6 श्रीलंकाई बैटर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंचे श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने संघर्ष किया। उन्होंने 60 गेंदों पर 43 रन बनाए। वे श्रीलंका के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। कई बल्लेबाज अंदर आती गेंदों पर LBW हुए, जबकि कुछ बाहरी किनारा लेकर आउट हुए। कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस दोनों गेंद छोड़ने के बाद बोल्ड हुए। रोच ने 300वां टेस्ट विकेट लिया बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन दोबारा शुरुआत होते ही वेस्टइंडीज ने श्रीलंका की बची उम्मीदें खत्म कर दीं। लंच के बाद रोच ने दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके को आउट किया। इसके बाद उन्होंने असिथा फर्नांडो को बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। 300वां विकेट लेने पर उन्हें यादगार के तौर पर 300 नंबर की वेस्टइंडीज टेस्ट जर्सी दी गई। स्पेशल जर्सी के साथ केमार रोच। ——————————————————— एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… तीसरे दिन विंडीज की पारी 626/9 पर घोषित; श्रीलंका 15/1 वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Seychelles 19 Deals Signed

India Seychelles 19 Deals Signed

विक्टोरिया5 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और सेशेल्स ने रविवार को 19 बड़े समझौतों और विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में हुए इन फैसलों से रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा। सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि अब सेशेल्स में भी भारत की UPI आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू होगी। भारत ने अब तक 23 से अधिक देशों के साथ UPI को लेकर समझौते किए हैं। फिलहाल 9 देशों में UPI से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भारत, सेशेल्स को 1,250 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (लोन) देगा, जिससे वहां की विकास परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। दोनों देशों ने प्रत्यर्पण संधि, नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग जैसे अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी वाहन, 5 नौकाएं, 6 एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी सौंपा। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। ये घोषणाएं ऐसे समय हुई हैं, जब दोनों देश राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। PM मोदी के सेशेल्स दौरे से जुड़ी 3 तस्वीरें… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को संबोधित किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इससे पहले भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ऐसा किया था। पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक ने सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया। PM मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। वे भी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मोदी गोल्डन जुबली नेशनल डे में चीफ गेस्ट प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। उन्हें अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। मोदी आज सेशल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तरकश और हाइड्रोग्राफिक सर्वे शिप INS इक्षक भी परेड और समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी और नेवल बैंड भी परेड में शामिल होंगे। PM मोदी के सेशेल्स दौरे की 4 खास बातें 1. गोल्डन जुबली नेशनल डे में मुख्य अतिथि PM मोदी 29 जून को सेशल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तरकश और हाइड्रोग्राफिक सर्वे शिप INS इक्षक भी परेड और समारोह का हिस्सा बनेंगे। 2. 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज भारत ने सेशल्स के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1651 करोड़) के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इसके अलावा भारत ने सेशेल्स को भारत में बना फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ‘पीएस लेस्पवार’ गिफ्ट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल PS लेस्पवार सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को गिफ्ट किया। यह सेशेल्स की समुद्री निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा। 3. नए समझौतों पर हस्ताक्षर भारत और सेशेल्स ने 19 अहम समझौतों और घोषणाओं का ऐलान किया। इसमें प्रत्यर्पण संधि, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान शुरू करने, डिजिटल भुगतान आदि शामिल थे। 4. मोदी ने कोको डी मेर पौधा लगाया कोको डी मेर का पौधा और इसका फल सिर्फ सेशल्स में ही प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसके फल के अंदर मिलने वाला बीज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी बीज माना जाता है। एक अकेले बीज का वजन 15 से 30 किलोग्राम तक हो सकता है। कोको डी मेर के नर और मादा पेड़ अलग-अलग होते हैं। मादा फल महिला के कूल्हे जैसा दिखाई देता है। इसे ‘डबल कोकोनट’ भी कहा जाता है। वहीं, नर फूल पुरुष के जननांग जैसा दिखता है। इस अनूठी बनावट के कारण सदियों से इस पौधे को लेकर कई तरह की लोककथाएं और पौराणिक कहानियां प्रचलित हैं। इस पेड़ को वयस्क होने और फल देने में 20 से 40 साल का समय लगता है। एक फल को पूरी तरह पककर तैयार होने में 6 से 7 साल लग जाते हैं। यह पेड़ बेहद लंबी उम्र जीता है; माना जाता है कि ये 200 से 350 साल तक जीवित रह सकते हैं। प्राचीन काल में, जब यह फल समुद्र में तैरता हुआ मालदीव या भारत के तटों पर पहुंच जाता था, तो लोग सोचते थे कि यह समुद्र के तल में उगने वाले किसी जादुई पेड़ का फल है। इसी वजह से फ्रांसीसी भाषा में इसका नाम ‘कोको डी मेर’ पड़ा, जिसका अर्थ होता है समुद्र का नारियल। मोदी सेशेल्स जाने वाले सिर्फ दूसरे प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साल 1976 में सेशेल्स गई थीं। उसी साल सेशेल्स आजाद हुआ था। भारत ने सेशेल्स के स्वतंत्रता समारोह में नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भी भेजा था। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 1981 में फिर सेशेल्स का दौरा किया था। उनकी यात्रा के बाद, लगभग 34 साल तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की यात्रा नहीं की थी। ——————————— यह खबर भी पढ़ें… मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद को संबोधित किया:बोले- सेशेल्स से हमारा 256 साल पुराना रिश्ता, 5 भारतीयों से हुई इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। सम्मान मिलने पर PM मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला:खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे

ईरान का कुवैत-बहरीन में 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमला:खामेनेई बोले- दुश्मन देशाओं के बयान ही अपराध का सबूत, हर मौत का हिसाब लेंगे

ईरान ने रविवार को दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रिवोल्यूशनरी फोर्स ने कहा कि यह हमला ईरान के ठिकानों पर अमेरिका की दूसरी बड़ी सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया है। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दोनों देशों के नेताओं ने हालिया हमलों को लेकर जिस तरह बयान दिए हैं और उन पर गर्व जताया है, वह अपने आप में अपराध स्वीकार करने जैसा है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हुए हर हमले, हर मौत और हर नुकसान के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स…

Kotak Bank CEO Ashok Vaswani Exits

Kotak Bank CEO Ashok Vaswani Exits

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क से जुड़ी रही। 28 जून 2026 को मस्क 55 साल के हो गए हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. तीन रॉकेट फेलियर के बाद आखिरी पैसा दांव पर लगाया:अब उसी कंपनी से मस्क ट्रिलियनेयर बने, 55वें बर्थडे पर स्पेसएक्स की पूरी कहानी साल 2008 में जब पूरी दुनिया मंदी की कगार पर खड़ी थी, अमेरिकी शेयर बाजार क्रैश हो चुका था और बड़ी-बड़ी बिलियन डॉलर कंपनियां मिट्टी में मिल रही थीं। तब एक इंसान जिसका नाम इलॉन मस्क था वो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जुआ खेल रहा था। 28 जून 2026 को मस्क 55 साल के हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹88 हजार करोड़ बढ़ी:ICICI बैंक टॉप गेनर रहा, वैल्यू ₹29,588 करोड़ बढ़ी; HDFC बैंक-रिलायंस का मार्केट कैप भी बढ़ा पिछले कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 88,678.1 करोड़ रुपए बढ़ गया है। इस तेजी में ICICI बैंक टॉप गेनर रहा। बैंक की वैल्युएशन 29,588.75 करोड़ रुपए बढ़कर 9.95 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kotak Bank CEO Ashok Vaswani Exits

Kotak Bank CEO Ashok Vaswani Exits

नई दिल्ली56 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क से जुड़ी रही। 28 जून 2026 को मस्क 55 साल के हो गए हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. तीन रॉकेट फेलियर के बाद आखिरी पैसा दांव पर लगाया:अब उसी कंपनी से मस्क ट्रिलियनेयर बने, 55वें बर्थडे पर स्पेसएक्स की पूरी कहानी साल 2008 में जब पूरी दुनिया मंदी की कगार पर खड़ी थी, अमेरिकी शेयर बाजार क्रैश हो चुका था और बड़ी-बड़ी बिलियन डॉलर कंपनियां मिट्टी में मिल रही थीं। तब एक इंसान जिसका नाम इलॉन मस्क था वो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जुआ खेल रहा था। 28 जून 2026 को मस्क 55 साल के हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹88 हजार करोड़ बढ़ी:ICICI बैंक टॉप गेनर रहा, वैल्यू ₹29,588 करोड़ बढ़ी; HDFC बैंक-रिलायंस का मार्केट कैप भी बढ़ा पिछले कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 88,678.1 करोड़ रुपए बढ़ गया है। इस तेजी में ICICI बैंक टॉप गेनर रहा। बैंक की वैल्युएशन 29,588.75 करोड़ रुपए बढ़कर 9.95 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कोटक बैंक के MD-CEO का पद छोड़ेंगे अशोक वासवानी:दिसंबर 2026 के बाद दोबारा उनकी नियुक्ति नहीं होगी; बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. जुलाई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔