वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में स्काइडाइवर्स को ले जा रहा विमान क्रैश: पायलट समेत 11 की मौत

मृतकों में पांच स्काइडाइविंग प्रशिक्षक और पहली बार स्काइडाइव करने आए पांच लोग शामिल हैं। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। विमान एयरफील्ड के किनारे रिहायशी इलाके और शॉपिंग सेंटर के पास गिरा, लेकिन कुछ मीटर के अंतर से आसपास के घर बड़ी दुर्घटना से बच गए। हादसे के समय पहली बार स्काइडाइव करने आए लोगों के परिजन एयरफील्ड पर मौजूद थे। कई लोगों ने दुर्घटना अपनी आंखों के सामने देखी, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में पांच नर्स भी शामिल थीं, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने आई थीं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट न्यूनेज़ ने बताया कि पेरिस अभियोजन कार्यालय ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फ्रांसीसी विमानन सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, सैन्य और व्यावसायिक उड़ानों को छोड़कर यह फ्रांस के इतिहास का सबसे बड़ा निजी विमान हादसा माना जा रहा है।
वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस में स्काइडाइवर्स को ले जा रहा विमान क्रैश: पायलट समेत 11 की मौत

मृतकों में पांच स्काइडाइविंग प्रशिक्षक और पहली बार स्काइडाइव करने आए पांच लोग शामिल हैं। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। विमान एयरफील्ड के किनारे रिहायशी इलाके और शॉपिंग सेंटर के पास गिरा, लेकिन कुछ मीटर के अंतर से आसपास के घर बड़ी दुर्घटना से बच गए। हादसे के समय पहली बार स्काइडाइव करने आए लोगों के परिजन एयरफील्ड पर मौजूद थे। कई लोगों ने दुर्घटना अपनी आंखों के सामने देखी, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में पांच नर्स भी शामिल थीं, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने आई थीं। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट न्यूनेज़ ने बताया कि पेरिस अभियोजन कार्यालय ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फ्रांसीसी विमानन सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, सैन्य और व्यावसायिक उड़ानों को छोड़कर यह फ्रांस के इतिहास का सबसे बड़ा निजी विमान हादसा माना जा रहा है।
Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused of Rape

Hindi News Sports Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused Of Rape | World Cup Knockout स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे हैं। ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो के अनुसार, न्यूजीलैंड में मार्च 2026 की FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक जांच भी की जा रही है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना है। टीम को 4 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है। मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं। रेयान मेंडेस इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर सके हैं। FIFA ने USA TODAY के हवाले से जारी बयान में कहा- हम किसी भी तरह के गलत आचरण के आरोप को गंभीरता से लेते हैं। हम न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा। महिला ने होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला ब्राजील की नागरिक है। महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रायन मेंडेस उसके कमरे में आए और उसके साथ शारीरिक व यौन हमला किया। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। इनमें योनि, स्तनों, गर्दन और होंठों पर चोट के निशान बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इन चोटों की तस्वीरें पुलिस और बाद में ग्लोबो को भी उपलब्ध कराईं। केप वर्डे की ओर से कोई बयान नहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला ने कथित घटना की जानकारी केप वर्डे फुटबॉल टीम से जुड़े तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। केप वर्डे फुटबॉल अधिकारियों ने अब तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है। USA TODAY के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने टिप्पणी के अनुरोध का भी जवाब नहीं दिया। ग्रुप स्टेज में अजेय रही केप वर्डे की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा केप वर्डे ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। उसने स्पेन और उरुग्वे जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों वाले ग्रुप में भी कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा के नेतृत्व में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ——————————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कनाडा ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्डकप का नॉकआउट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused of Rape

Hindi News Sports Cape Verde Captain Ryan Mendes Accused Of Rape | World Cup Knockout स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप के आरोप लगे हैं। ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो के अनुसार, न्यूजीलैंड में मार्च 2026 की FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक जांच भी की जा रही है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा है। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना है। टीम को 4 जुलाई को अर्जेंटीना से मैच खेलना है। मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं। रेयान मेंडेस इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर सके हैं। FIFA ने USA TODAY के हवाले से जारी बयान में कहा- हम किसी भी तरह के गलत आचरण के आरोप को गंभीरता से लेते हैं। हम न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा। महिला ने होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया ग्लोबो की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला ब्राजील की नागरिक है। महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रायन मेंडेस उसके कमरे में आए और उसके साथ शारीरिक व यौन हमला किया। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। इनमें योनि, स्तनों, गर्दन और होंठों पर चोट के निशान बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इन चोटों की तस्वीरें पुलिस और बाद में ग्लोबो को भी उपलब्ध कराईं। केप वर्डे की ओर से कोई बयान नहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला ने कथित घटना की जानकारी केप वर्डे फुटबॉल टीम से जुड़े तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। केप वर्डे फुटबॉल अधिकारियों ने अब तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है। USA TODAY के अनुसार, राष्ट्रीय टीम ने टिप्पणी के अनुरोध का भी जवाब नहीं दिया। ग्रुप स्टेज में अजेय रही केप वर्डे की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा केप वर्डे ग्रुप स्टेज में अजेय रहा है। उसने स्पेन और उरुग्वे जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों वाले ग्रुप में भी कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा के नेतृत्व में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ——————————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कनाडा ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्डकप का नॉकआउट मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kangana ranaut react to a claim that she cut co star vir das lips in kissing scene

6 मिनट पहले कॉपी लिंक सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन में कंगना ने को-एक्टर वीर दास के होंठ काट लिए। महिला ने दावा किया है कि वीर दास आज भी इस सदमे को भूल नहीं सके हैं। पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि वीर दास हर मुद्दे पर बोलते हैं, तो इस महिला के बयान पर चुप क्यों हैं, क्या महिला सच कह रही है। वीर दास ने इस दावे को खारिज करते हुए कंगना रनोट का बचाव किया। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, “बिल्कुल। बस साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और आज भी मैं मानता हूं कि वह बेहद टैलेंटड आर्टिस्ट हैं। उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है। हालांकि, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी को लेकर मुझे ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। लेकिन फिल्म के सेट पर हमारे बीच कभी कोई दिक्कत या विवाद नहीं हुआ।” महिला के बयान पर कंगना रनोट भी भड़क गई हैं। उन्होंने वीर दास की पोस्ट के जवाब में लिखा है- थैंक्स वीर, लेकिन ये महिला है कौन? छी… लगता है कोई अजीब इंसान है, जो हम दोनों का नाम इस्तेमाल करके अपनी डरावनी और गंदी कल्पनाओं को पूरा कर रही है। कभी लिखती है कि मैं तुम्हारा खून पी रही हूं, तो कभी कहती है कि 10 साल बाद भी तुम उस घटना से सदमे में हो और रोते हो। कितनी अजीब और बेवजह की बातें हैं। क्या है महिला का पूरा दावा? सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में खुद को जर्नलिस्ट कहने वालीं महिला ने कहा, कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप। जब वो रिवॉल्वर रानी शूट कर रही थी, पूछिए बेचारे वीर दास से। आप उसे आज भी पॉडकास्ट में बुलाएंगे तो वो अपने साथ हुए उस ट्रॉमा को याद कर रो पड़ेगा। रिवॉल्वर रानी के लिए उसे वीर दास को किस करना था। वो भूल गई। सीन खत्म हो गया, लेकिन वो तब भी किस करती रहीं। बेचारे (वीर दास) का लिप काटकर खूनाखून कर दिया उसको। कभी कंगना ने वीर दास को कहा था आतंकवादी बता दें कि एक समय कंगना रनोट और वीर दास के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, कुछ सालों पहले वीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडिया’ टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया था, जो वाशिंगटन डीसी के ‘जॉन एफ कैनेडी सेंटर’ में उनके परफार्मेंस का एक हिस्सा था। शो में उन्होंने कहा था कि मैं एक ऐसे देश से आता हूं, जहां दिन में महिलाओं को पूजा जाता है और रात को उनके साथ सामूहिक बलात्कार होता है। उनके इस बयान से विवाद हो गया और उनके खिलाफ देश भर में कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। इसी बीच कंगना रनोट ने वीर दास के बयान की आलोचना करते हुए आतंकवादी कहा था। कंगना ने लिखा था, “जब आप सभी भारतीय पुरुषों को सामूहिक बलात्कारी के रूप में सामान्यीकृत करते हैं, तो यह दुनिया भर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है… बंगाल में पड़े अकाल के बाद चर्चिल कहा था, ‘ये भारतीय खरगोश की तरह हैं, और इसी तरह मरने के लिए बाध्य हैं…चर्चिल ने भूख के कारण लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता(सेक्स ड्राइव) को दोषी ठहराया… पूरी जाति को टारगेट करने वाला ऐसा क्रिएटिव काम एक सॉफ्ट टेरेरिज्म(आतंकवाद) है… वीर दास जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” वीर दास ने भी उस विवाद पर सफाई दी थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Punjabi Men Brawl With American Couple Over Racial Slur

अमेरिका के न्यूयार्क में रोड पर पंजाबी और स्थानीय निवासी लड़ते हुए। पंजाब के युवक और अमेरिकन दंपति के बीच हुए झगड़े का वीडियो सामने आया है। अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में नस्लीय टिप्पणी को लेकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। वीडियो में पहले महिला-पुरुष एक युवक से बहस करते दिखते हैं। . इस बीच एक पंजाबी युवक बीच में आता है और कुछ देर तक महिला-पुरुष को समझाता है। नहीं समझने पर पहले पंजाबी में ही गाली देता और फिर रोड के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। इस बीच पंजाबी युवक का दूसरा साथी भी बाहर निकल आता है और महिला और पुरुष के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। कार से निकला पंजाबी युवक अचानक एग्रेसिव हो जाता है और अमेरिकन व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देता है। बीच बचाव के लिए जब स्थानीय व्यक्ति की पत्नी आती है, तो उसे भी धक्के मारे जाते हैं और भाग जाने के लिए कहा जाता है। इस बीच स्थानीय व्यक्ति पंजाबी युवक को कहा कि वह उसकी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं, इसके बाद फिर से पंजाबी युवक उसे थप्पड़ जड़ देता है। झगड़े से जुड़े PHOTOS देखें…. दंपति से उलझता हुआ युवक, इस दौरान दंपति ने उसे धक्का देकर कार पर गिरा दिया। महिला ने युवक का पैर पकड़ा, लेकिन वह महिला के पति से उलझता रहा। कार के साप खड़े लाेग, इस दौरान युवक ने महिला से मारपीट की । झगड़े के दौरान बीच बचाव करते हुए लोग। पहले महिला से उलझता हुआ युवक, फिर पति से भी उलझा। महिला के पति को पीटते हुए युवक। इस दौरान उसने कई थप्पड़ जड़े। जिम के बाहर हुआ झगड़ा घटना रविवार देर शाम की है। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर @KDADY अकाउंट से अपलोड किया गया है। घटना को न्यूयार्क सिटी के आरेंज जिम के बाहर का बताया है। लेकिन उसने घटना के पीछे का पूरा कारण नहीं बताया। न्यूयार्क पुलिस के पास ये मामला नहीं गया है। इसके चलते दोनों ही पक्षों के नाम सामने नहीं आए है और न ही ये पता चल पाया है कि दोनों कहां के रहने वाले हैं। घटना पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया न्यूयार्क सिटी में बीच रोड चले थप्पड़ों पर बहुत से इंस्टा यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने पंजाबी को बहादुर बताया तो कुछ लोगों ने लिखा कि अमेरिकन व्यक्ति से ज्यादा तो उसकी पत्नी फाइटर निकलनी, जिसने कम से कम युवकों को रोकने का प्रसाय तो किया। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम वीडियो शूट करने वाले को शर्म करनी चाहिए थी और इन लोगों के झगड़े को रोकना चाहिए था। *********** ये खबर भी पढ़ें: अमेरिका में सड़क पर भिड़े पंजाबी युवक, चारों गिरफ्तार: वर्क परमिट खत्म, डिपोर्टेशन का चलेगा केस; हॉर्न बजाने से शुरू हुआ झगड़ा, कड़े से मारा न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में 4 पंजाबी युवकों ने सरेआम एक-दूसरे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े और कड़े मारकर सिर फाड़ दिए। इस घटना के बाद चारों युवकों के खिलाफ अमेरिका पुलिस ने डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना मंगलवार 28 अप्रैल की है। (पढ़ें पूरी खबर)
Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Hindi News Sports Canada Beats South Africa 1 0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores In Injury Time लॉस एंजिल्स8 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच के 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया। यहां तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एलिस्टेयर जॉनस्टन ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में डी के बाहर से गोल करके कनाडा को जीत दिला दी। उन्हें सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गोल सेलिब्रेट करते एलिस्टेयर जॉनस्टन। खास बात 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में मैच कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए। उन्होंने ओस्कर तबारेज का रिकॉर्ड तोड़ा। तबारेज ने 2018 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 71 साल की उम्र में उरुग्वे को कोच किया था। 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस ने साउथ अफ्रीका को कोच किया। कनाडा के कोच जेसी ने प्लेयर्स को नेशनल हीरो बताया मैच के बाद कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श इमोशनल हो गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों को नेशनल हीरो बताया। उन्होंने कहा कि वे देश के भविष्य के लिए प्रेरणा बन गए हैं। अब कनाडा में फुटबॉल का भविष्य और उज्ज्वल होगा। जीत सेलिब्रेट करते कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श। डेविस की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस ने 75वें मिनट में चोट से वापसी की। उन्होंने मैदान पर उतरते ही प्रॉमिस डेविड के लिए शानदार मौका बनाया, हालांकि उसे गोल में नहीं बदला जा सका। आखिरकार यूस्टाक्वियो ने टीम को अतिरिक्त समय में जाने से बचा लिया। साउथ अफ्रीका ने किया कड़ा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने पूरे मैच में मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और गोल होने तक कनाडा को लगातार रोके रखा। गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने पांच शानदार बचाव किए, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम को हार से नहीं बचा सके। —————————————- फुटबॉल वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीमों के बीच हुए 14 मुकाबलों में ब्राजील 11 बार जीती है। वहीं जापान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्युस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Canada Beats South Africa 1-0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores in Injury Time

Hindi News Sports Canada Beats South Africa 1 0, Reaches Top 16; Eustáquio Scores In Injury Time लॉस एंजिल्स25 मिनट पहले कॉपी लिंक कनाडा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच के 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया। यहां तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एलिस्टेयर जॉनस्टन ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में डी के बाहर से गोल करके कनाडा को जीत दिला दी। उन्हें सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गोल सेलिब्रेट करते एलिस्टेयर जॉनस्टन। खास बात 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में मैच कोचिंग करने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए। उन्होंने ओस्कर तबारेज का रिकॉर्ड तोड़ा। तबारेज ने 2018 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में 71 साल की उम्र में उरुग्वे को कोच किया था। 74 साल और 79 दिन के ह्यूगो ब्रूस ने साउथ अफ्रीका को कोच किया। कनाडा के कोच जेसी ने प्लेयर्स को नेशनल हीरो बताया मैच के बाद कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श इमोशनल हो गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों को नेशनल हीरो बताया। उन्होंने कहा कि वे देश के भविष्य के लिए प्रेरणा बन गए हैं। अब कनाडा में फुटबॉल का भविष्य और उज्ज्वल होगा। जीत सेलिब्रेट करते कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श। डेविस की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस ने 75वें मिनट में चोट से वापसी की। उन्होंने मैदान पर उतरते ही प्रॉमिस डेविड के लिए शानदार मौका बनाया, हालांकि उसे गोल में नहीं बदला जा सका। आखिरकार यूस्टाक्वियो ने टीम को अतिरिक्त समय में जाने से बचा लिया। साउथ अफ्रीका ने किया कड़ा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने पूरे मैच में मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया और गोल होने तक कनाडा को लगातार रोके रखा। गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स ने पांच शानदार बचाव किए, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम को हार से नहीं बचा सके। —————————————- फुटबॉल वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीमों के बीच हुए 14 मुकाबलों में ब्राजील 11 बार जीती है। वहीं जापान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई है। यह मैच आज रात 10:30 बजे से ह्युस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

कॉमेडियन समय रैना फिर एक बार विवादों से घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में एक लड़की पर लगभग वैसा ही कमेंट किया है, जिससे प्रणीत मोरे विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। दरअसल, हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड से जुड़ा एक क्लिप वायरल हो गया है। एक कंटेस्टेंट को स्कोर दे रहे समय के सामने से शो देख रही एक लड़की रोती हुई गुजरी। समय ने उसके साथ आए शख्स से लड़की के जाने पर सवाल किया। जबकि साथ आया लड़का बेहद आराम से बैठा हुआ था। समय ने दबाव देकर पूछा तो लड़के ने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है। इस पर समय ने उस लड़के से कहा, ‘तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।’ सेंसिटिव मेडिकल कंडीशन पर दिया गया समय रैना का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग उनके बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऐसे ही बयान पर फंसे थे कॉमेडियन प्रणीत मोरे कुछ समय पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक शख्स ने डेटिंग पर बात करते हुए कहा था कि उसने महिला को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वो लड़की बिना फिजिकल हुए वहां से चली गई। शो में उन्होंने कहा था कि 370 रुपए वसूल नहीं हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। आलिया भट्ट बनी थीं पहले एपिसोड की गेस्ट समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” पहले भी विवादों में रहा लेटेंट-
समय के लेटेंट पर फिर हो सकता है विवाद:मेडिकल इमरजेंसी में शो से निकली लड़की पर की टिप्पणी, प्रणीत मोरे के 370 की बिरयानी जैसा बयान दिया

कॉमेडियन समय रैना फिर एक बार विवादों से घिर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में एक लड़की पर लगभग वैसा ही कमेंट किया है, जिससे प्रणीत मोरे विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। दरअसल, हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड से जुड़ा एक क्लिप वायरल हो गया है। एक कंटेस्टेंट को स्कोर दे रहे समय के सामने से शो देख रही एक लड़की रोती हुई गुजरी। समय ने उसके साथ आए शख्स से लड़की के जाने पर सवाल किया। जबकि साथ आया लड़का बेहद आराम से बैठा हुआ था। समय ने दबाव देकर पूछा तो लड़के ने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है। इस पर समय ने उस लड़के से कहा, ‘तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।’ सेंसिटिव मेडिकल कंडीशन पर दिया गया समय रैना का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग उनके बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऐसे ही बयान पर फंसे थे कॉमेडियन प्रणीत मोरे कुछ समय पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक शख्स ने डेटिंग पर बात करते हुए कहा था कि उसने महिला को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वो लड़की बिना फिजिकल हुए वहां से चली गई। शो में उन्होंने कहा था कि 370 रुपए वसूल नहीं हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। आलिया भट्ट बनी थीं पहले एपिसोड की गेस्ट समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” पहले भी विवादों में रहा लेटेंट-








