माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं

इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से हुई सुलह पर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कश्मीर शाह ने उनके पैरों पर गिरकर माफी माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका 15 साल पुराना झगड़ा खत्म हुआ है। इस पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा का रिएक्शन भी सामने आया है। लॉक अप शो में सुनीता आहूजा ने भांजे कृष्णा से पैच-अप होने पर को-कंटेस्टेंट माधुरी से कहा, ‘लाफ्टर शो में उनके राइटर ने जो लिखकर दिया, मैंने वही कहा। शो में मेरा और कृष्णा का 15 साल बाद पैच-अप हुआ। उसके बच्चे 9 साल के हो गए, मैंने देखे नहीं थे, जबकि मैंने उसको (कृष्णा) पाल-पोसकर बड़ा किया है।’ आगे सुनीता ने कहा, ‘कश्मीरा एक अच्छी लड़की है। पैर पर गिरकर रो-रोकर माफी मांगी है। मैं भी रोने लगी। 14 साल बाद मैं उन्हें देख रही थी। कश्मीरा मेरे पैरों पर थी और बोल रही थी मुझे माफ कर दीजिए, मुझसे गलती हो गई।’ सुनीता का बयान आने के बाद लाफ्टर शो के सेट पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा से पूछा गया था कि क्या वो लॉक-अप शो देख रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘लॉक-अप देखा, बहुत अच्छा शो है, मामी बहुत बढ़िया कर रही हैं। हमारे बारे में भी बात की। होता ही है, अभी देखो न, मैं शो में मामा-मामी (गोविंदा- सुनीता) के बारे में बात करता ही हूं। वो वहां हमारे बारे में बात कर रही हैं।’ लाफ्टर शो में हुई सुलह, पैरों पर गिरे थे कृष्णा अभिषेक अप्रैल में सुनीता आहूजा, सेलिब्रिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह से चल रहे सालों पुराने झगड़े पर विराम लगा दिया। इस दौरान कृष्णा अभिषेक उन्हें दंडवत प्रणाम करते दिखे। कश्मीर के बयान के शुरू हुआ था विवाद, जानिए क्या था पूरा मामला? बीते कई सालों से गोविंदा-सुनीता और कृष्णा-कश्मीरा के बीच मनमुटाव था। हालांकि 2018 में कश्मीरा के एक बयान से ये विवाद सार्वजनिक हो गया। 2018 में गोविंदा का एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस पर बिना नाम लिए कश्मीरा शाह ने लिखा था, कुछ एक्टर्स चंद रुपए के लिए शादियों में नाचते हैं। सुनीता ने कश्मीरा को कहा था ‘खराब बहू’ कश्मीरा का बयान सामने आने के बाद सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बुरी चीजों पर रिप्लाई नहीं करना चाहती लेकिन मां की तरह देखभाल करने के बावजूद ये लोग इतना खराब बिहेव कर रहे हैं। घर में परेशानियां तब शुरू हुईं जब हम खराब बहू लेकर आए। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। मेरे पास लाइफ में करने के लिए बहुत काम हैं। मैं अपने पति गोविंदा का काम संभालती हूं। मुझे ऐसी वाहियात चीजों में नहीं पड़ना। कुछ समय बाद कश्मीरा ने गोविंदा और सुनीता को लेकर कहा था कि वो दोनों उनकी लाइफ में पिछले पांच साल से एग्जिस्ट ही नहीं करते। कश्मीरा ने ये भी कहा कि वो एक्टर की पत्नी के तौर पर नहीं पहचानी जाती हैं बल्कि उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। ये सुनीता कौन है? इसी बीच जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान बने तो कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वो दोबारा कृष्णा की कभी शक्ल नहीं देखना चाहती हैं।
नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल सस्ता होना वजह

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देशभर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे आई हैं। वेस्ट एशिया में चल रहा तनाव अब कम हो रहा है, जिससे सप्लाई संकट कम हुआ है। इसके चलते कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका और ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। नई दरें कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने अंतरराष्ट्रीय क्रूड और ऊंचे प्रोडक्ट कॉस्ट का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में दाम घटने के बावजूद अभी सरकारी कंपनियों की तरफ से राहत का इंतजार बना हुआ है।
Petrol Diesel Price Cut 2026 Update; Bhopal Nayara Petrol Pump

Hindi News Business Petrol Diesel Price Cut 2026 Update; Bhopal Nayara Petrol Pump | Delhi Mumbai नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव कम होने से दाम घटे हैं। 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। नई दरें कंपनी के सभी जगह लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। इस . मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ आज से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती है। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। फीस और पेमेंट की प्रोसेस प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें। भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी, अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी। आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। लिंक 3 जुलाई की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, उसके बाद निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। …………. पढें ये खबर भी… CBSE-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई को:आवेदन प्रोसेस शुरू, 8 जुलाई लास्ट डेट; 320 रुपए होगी प्रति सब्जेक्ट फीस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रेग्यूलर व प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) सबमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रति सब्जेक्ट फीस 320 रुपए होगा। इसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई होगी। इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले स्टूडेन्ट्स भी आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढें)
vaibhav sooryavanshi|Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Cricket Vaibhav Sooryavanshi|Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को 11 जुलाई से वेस्टइंडीज में होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 26 साल के तेज गेंदबाज मैट फिशर को पहली बार जगह मिली है। जैकब डफी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद वापसी कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर एक बार फिर व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी करेंगे। स्पिन विभाग में उनके साथ माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनॉक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट होंगे। टॉम लैथम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। पेस अटैक में जैकब डफी, मैट फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ के नाम हैं। काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओरूर्के को आराम दिया गया है। ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। डेवोन कॉनवे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस दौरे पर नहीं जाएंगे। टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… ब्रूक बोले- सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी टीम ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना करने के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। हालांकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी के टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मैच से पहले ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ ने सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया है। उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उम्मीद है कि वह काम करेगी। पर्दे के पीछे काफी मेहनत की गई है, ताकि यह समझा जा सके कि उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए।’ भारतीय टीम बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या 15 साल बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मिलता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Nifty 76,650 Rally | Auto & Media Shares Surge

मुंबई2 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8365 -162 -1.94% निक्केई (जापान) 70247 +184 +0.26% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 22881 -146 -0.63% अमेरिकी बाजार में कल बढ़त रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52319 +136 +0.26% नैस्डैक 26214 +394 +1.52% S&P 500 7499 +59 +0.79% विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2,810 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +6,842 +15,392 +80,691 FII/FPI -2,557 -3,523 -45,117 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट शेयर बाजार में कल यानी 30 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 76,479 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही। ये 23,866 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Nifty 76,650 Rally | Auto & Media Shares Surge

मुंबई30 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8365 -162 -1.94% निक्केई (जापान) 70247 +184 +0.26% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 22881 -146 -0.63% अमेरिकी बाजार में कल बढ़त रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52319 +136 +0.26% नैस्डैक 26214 +394 +1.52% S&P 500 7499 +59 +0.79% विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2,810 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +6,842 +15,392 +80,691 FII/FPI -2,557 -3,523 -45,117 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट शेयर बाजार में कल यानी 30 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 76,479 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही। ये 23,866 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, ‘पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।’ नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।’ मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, ‘पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

31 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, ‘पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।’ नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।’ मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, ‘पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान का दावा- पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन ठिकानों का इस्तेमाल अफगानिस्तान में हमलों की योजना बनाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। मंत्रालय ने चेतावनी दी, “हम अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली हर जगह को निशाना बनाएंगे।” मंत्रालय के मुताबिक, बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरानान, खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल और चित्राल की शाह सलीम घाटी में कार्रवाई की गई। अफगानिस्तान का दावा है कि इन हमलों में कई आतंकवादी मारे गए। यह भी कहा गया कि सरानान इलाके के एक स्कूल का इस्तेमाल ISIS के अड्डे के रूप में किया जा रहा था। अफगानिस्तान ने कहा कि यह कार्रवाई हाल में पाकिस्तान की ओर से सीमा पार किए गए हवाई हमलों के बाद की गई है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कई आम नागरिक मारे गए थे। भारत ने भी पहले पाकिस्तान के अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों की आलोचना करते हुए उन्हें अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया था।









