Saturday, 22 Aug 2026 | 03:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

रहस्य, रोमांच, पौराणिक इतिहास और बड़े विजुअल्स से सजी पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ तीन जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में विराट कर्ण, नभा नटेश और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता निशिता नागिरेड्डी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में टीम ने फिल्म की कहानी, सनातन संस्कृति, दक्षिण भारतीय सिनेमा, बॉलीवुड और किरदारों पर बात की। सवाल: ‘नागबंधम’ की सबसे बड़ी खासियत क्या है? जवाब/निशिता नागिरेड्डी: यह सिर्फ पौराणिक फिल्म नहीं है। इसमें इतिहास, सनातन परंपरा, रहस्य और रोमांच को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। मकसद दर्शकों को मनोरंजन के साथ विरासत से जोड़ना है। सवाल: विराट, आपका किरदार रुद्र का है। इसमें क्या अलग देखने को मिलेगा? जवाब/विराट कर्ण: रुद्र सिर्फ ताकतवर नहीं है, उसके हर फैसले के पीछे वजह है। उसके हर संवाद और एक्शन का मतलब है। ज्यादा बताऊंगा तो मजा खत्म हो जाएगा। असली अनुभव थिएटर में मिलेगा। सवाल: नभा, पौराणिक दुनिया का हिस्सा बनना कैसा रहा? जवाब/नभा नटेश: खास अनुभव रहा। भारतीय सिनेमा में कई ऐतिहासिक और पौराणिक पहलुओं को अब तक सही तरीके से नहीं दिखाया गया। हमारी फिल्म उसी कमी को पूरा करने की कोशिश है। दर्शक मनोरंजन के साथ नया भी जानेंगे। सवाल: ऋषभ, आप लगातार नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं। क्या ऐसे किरदार ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं? जवाब/ऋषभ साहनी: मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है। हर किरदार का नजरिया होता है। मैं पहले समझने की कोशिश करता हूं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। उसकी सोच समझ में आ जाए तो किरदार जीवंत हो जाता है। सवाल: इतने क्रूर किरदार निभाने के बाद उससे बाहर कैसे निकलते हैं? जवाब/ऋषभ: शूट खत्म होते ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताता हूं। वही मुझे सामान्य जिंदगी में वापस ले आता है। मैं किरदार सेट पर छोड़ देता हू। सवाल: सनातन और भारतीय इतिहास पर लगातार फिल्में बन रही हैं। इसे आप ट्रेंड मानते हैं? जवाब/निशिता: यह ट्रेंड नहीं है। हमारी कहानियां हमेशा से थीं। अब तकनीक, बजट और दर्शकों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए उन्हें बड़े पैमाने पर पेश किया जा रहा है। नभा: कोविड के बाद लोग अपनी जड़ों से फिर जुड़ना चाहते हैं। इसी वजह से ऐसी फिल्मों को ज्यादा स्वीकार किया जा रहा है। सवाल: बॉलीवुड दक्षिण भारतीय सिनेमा से क्या सीख सकता है? जवाब/ऋषभ: सबसे बड़ी सीख यही है कि कहानियों और नए कलाकारों पर भरोसा किया जाए। वहां कंटेंट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। सवाल: विराट, हिंदी फिल्मों में किस कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे? जवाब/विराट: मुझे आलिया भट्ट का काम पसंद है। मौका मिला तो उनके साथ काम करना चाहूंगा। मुझे एक्शन और भावनात्मक फिल्में करना पसंद है। सवाल: आपकी प्रेरणा कौन रहे हैं? जवाब/विराट: विक्की कौशल का अभिनय मुझे प्रभावित करता है। खासकर ‘छावा’ देखने के बाद मैंने किरदार पर और मेहनत की। मैं चाहूंगा कि वह यह फिल्म देखें। सवाल: निर्माता के तौर पर बड़े सितारों की बजाय नए चेहरों पर भरोसा क्यों किया? जवाब/निशिता: हमारा विश्वास कहानी पर था। लगा कि जो कलाकार किरदार में फिट बैठता है, वही सही चुनाव है। स्टारडम से ज्यादा जरूरी कहानी है। सवाल: फिल्म को लेकर सबसे यादगार तारीफ कौन सी मिली? जवाब/ऋषभ: यूनिट हर अच्छे शॉट के बाद हौसला बढ़ाती थी। इससे अगले दृश्य में बेहतर करने की ऊर्जा मिलती थी। नभा: मेरे लुक और किरदार को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली क्योंकि दर्शकों ने मुझे पहले ऐसे अवतार में नहीं देखा। विराट: मेरे लिए बड़ी तारीफ यह रही कि लोगों ने कहा मैं भगवान शिव जैसा दिख रहा हूं। मैं इसे उनका आशीर्वाद मानता हूं। सवाल: फिल्म के टीजर को इंडस्ट्री से कैसा रिस्पॉन्स मिला? जवाब/निशिता: कई बड़े कलाकारों ने टीजर की तारीफ की। महेश बाबू का समर्थन हमारे लिए बड़ा उत्साह था। उनके शब्दों ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया।

निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया:बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया

निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया:बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया

पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में जत्थेदार ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। वायरल बातचीत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। निहंग जत्थेदार आर्टिस्ट मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि कई युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इससे वो भी गे बनने की चाह रखने लगते हैं। अब पढ़िए मेड संधू-मनप्रीत खालसा में क्या बातचीत हुई… मनप्रीत खालसा: हैलो, ये मेड का नंबर है। मेड संधू: हांजी। मनप्रीत खालसा: मेड क्या हाल है, तेरे को संधू नहीं कहना मैंने, भाई मनप्रीत सिंह खालसा बोल रहा हूं। फोन नहीं उठा रहे तुम कल भी कॉल किया था। मेड संधू: पता नहीं, मेरे को कल कोई फोन नहीं आया। मनप्रीत खालसा: मैंने तुम्हारी बाइट सुनी हैं, जिसमें तुमने कहा है कि मैंने अपने आप में सुधार कर लिया है। ये अच्छी बात है। मुझे एक-दो लोगों के कमेंट भी आए कि संधू के घर पर भी किन्नर पैदा हो सकते है। मैंने भी कहा कि किन्नर लोग पैदा हो सकते हैं, लेकिन यदि हम अच्छे भले लड़के हैं और ट्रांसजेंडर होकर इस तरह करें तो ये गलत है। तुम्हें देखकर कई लड़के गे (समलैंगिक) बन रहे है। मेड संधू: देखो, मेरे में जो गलतियां थी मैंने खुद को चेंज कर लिया है। खुद को बहुत सुधार लिया है, लेकिन कुछ लोग मुझे लेकर फालतू की कंट्रोवर्सी कर रहे हैं। मनप्रीत खालसा: आप एक अपनी वीडियो बाइट दें, जिसमें कह दे कि मैंने खुद में सुधार ला दिया है। मैं गलत कपड़े पहन कर रील नहीं बनाऊंगा। चाहे तुम हमें मिल लो। मेड संधू: मैं अभी यहां नहीं हूं, मैं मुंबई हूं, यहां मेकअप क्लास लगा रहा हूं। मनप्रीत खालसा: कोई बात नहीं मैं मुंबईं जहाज पर आ जाता हूं। मेड संधू: कोई बात नहीं जब मैं आया तो कॉल कर दूंगा, आप अपने नंबर से मुझे हाय भेज दे। मनप्रीत खालसा: संधू जिम्मीदार भाईचारे का गोत है। मेड संधू: वो मेरा गोत है उसे तो मैं बदल नहीं सकता। मैंने अपने शौक से नहीं लगाया। काफी हीरो-हिरोइन ऐसे है जिन्होंने छोटे नाम रखे है। मैंने मधूसुदन संधू से मेड संधू अपना नाम रखा है। मनप्रीत खालसा: हमें तुम्हारे संधू लिखने से कोई दिक्कत नहीं है। जब कोई सिंह या कौर लगाकर ऐसे काम करेगा तो अच्छा नहीं लगता। मेड संधू: मैंने अपने नाम में सिंह या कौर शब्द नहीं लगाया है। मनप्रीत खालसा: मैं तुम्हें नहीं कह रहा, मैं सिर्फ बात कर रहा हूं कि यदि कोई ऐसे करता है तो ठीक नहीं। तुम्हारी बहुत सी वीडियो काफी वायरल हुई है। मेड संधू: मेरी ऐसे कौन सी वीडियो वायरल हुई है, मुझे लोगों ने ज्यादा हाईलाइट करके वायरल कर दिया है। मनप्रीत खालसा: तुम्हारी जो वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखी है तुम सारे एक्शन लड़कियों वाले करते हो। मेड संधू: अब मुझे वो परमात्मा ने जैसा बनाया है। उसमें मैं क्या कर सकता हूं। मनप्रीत खालसा: परमात्मा ने बनाया वाली यदि बात है तो हो तो तुम लड़के ही। मेड संधू: मुझे जो मेरी जिन चीजों से लगता था कि जैसे कपड़े या अन्य उसे मैंने चेंज कर दिया है। अमृतसर में एक गे रैली होनी थी सबसे पहले मैंने ही बाइट दी थी कि ये रैली यहां नहीं होनी चाहिए। उस समय भी मुझे नेगेटिव दिखाया गया था। मनप्रीत खालसा: हमें तुम्हारे संधू गोत से फिर कोई मतलब नहीं। तुम्हारे से कोई दुश्मनी नहीं। हम चाहते है कि तुम हमें एक बाइट दे दो और कि भाई मनप्रीत सिंह या अन्य किसी भी जत्थेबंदी का नाम लेकर कि पंजाब में लचरता को खत्म करने के लिए जो कदम उठाया है मैं उनका साथ दूंगा या दूंगी जो भी तुम हो। मेड संधू: मैं कहता ही रहता हूं। मुझे पता है आप मेरी रिकार्डिंग भी कर रहे है। मनप्रीत खालसा: आप यही समझो की लाइव चल रहा है। मेरा निवेदन आप समझो। आप बाइट में कहे कि मेरी पुरानी वीडियो भी यदि कोई सोशल मीडिया पर नई बनाकर डालेगा तो मैं उस पर कार्रवाई करुंगा। मेरे से जो पहले वीडियो बनी है अब मैं अपने में चेंज लेकर आउंगा ताकि पंजाब की संस्कृति पर बुरा असर ना पड़े। मेड संधू: हांजी, मैंने कभी कोई ऐसी वीडियो डाली ही नहीं कि किसी से कहूं कि तुम ऐसा कोई काम करो। निहंग जत्थे और भाभी चुम्मेवाली के बीच भी हुई थी बहस… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक पर भड़का सिख प्रचारक, परवाना बोला- विक्की थॉमस ने किन्नर से शादी कर छोड़ा, शराब रख केक काटा निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के अतीत के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है। पढ़ें पूरी खबर…

80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते

80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते

हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग कर एक अनोखा रिकॉर्ड सेट किया है। कैथल के बात्ता गांव के चूहड़ सिंह पोते अंकित के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए हैं। यहां स्काई डाइविंग के साथ 2 महीने तक कंट्री एक्सप्लोर कर रहे हैं। डाइव लगाते हुए चूहड़ सिंह की एक वीडियो भी सामने आई है, इसमें वह कहते हैं- हम हरियाणवी हैं, किसी से नहीं डरते। डर होता तो विदेश नहीं आते। डाइविंग के दौरान भी चूहड़ सिंह सफेद रंग का कुर्ता पहने ही नजर आए। वहीं, ट्रेनर भी उनका हौंसला बढ़ाते हुए दिखा। चूहड़ सिंह इससे पहले भी 15 हजार फीट से छलांग लगा चुके हैं। स्काई डाइविंग के दौरान उन्होंने कई सेल्फी भी ली और आसमान में ही तिरंगा लहराया। जानिए, चूहड़ सिंह की डाइविंग की कहानी… 2 पॉइंट में पढ़ें, डाइविंग पर क्या बोले चूहड़ सिंह पोता बोला- दादा के सुकून के लिए विदेश आए दैनिक भास्कर से बात करते हुए अंकित ने बताया कि एक बार स्काई डाइविंग में करीब 50 हजार रुपए खर्च आता है। डाइविंग से पहले डॉक्टरों द्वारा फिटनेस चेक की जाती है। फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बाद ही डाइविंग की जा सकती है। दादा की खुशी के लिए ही वे ऑस्ट्रेलिया आए हैं। दादा ने अपनी पूरी उम्र खेती-किसानी में ही निकाल दी। अब उन्हें थोड़ा सुकून देने के लिए ही विदेशों में टूर कर रहे हैं। इससे पहले अंकित अपने दादा के साथ यूएई, थाईलैंड का भी टूर कर चुके हैं। अब आगे भी कुछ देशों में घूमने की योजना है। दादा ने देसी खानपान अपनाया अंकित ने बताया कि दादा ने हमेशा देसी खानपान ही अपनाया है। घर पर दूध, दही, रोटी, खिचड़ी खाते हैं। उनके पास खेती के लिए 5 एकड़ जमीन भी है। वहीं अंकित 12वीं करने के बाद BA फर्स्ट ईय में पढ़ाई कर रहे हैं। —————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में राजस्थान की 80वर्षीय महिला की स्काई डाइविंग:10 हजार फीट से कूदीं; रिटायर्ड ब्रिगेडियर बेटे ने बर्थडे पर पूरा किया मां का सपना हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में रिटायर लेडी प्रोफेसर ने सबसे उम्रदराज महिला स्काई डाइवर बनने का रिकॉर्ड बना दिया है। डॉ. श्रद्धा चौहान नाम की लेडी प्रोफेसर ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से क्राफ्ट प्लेन से डाइव लगाई। (पूरी खबर पढ़ें)

US Citizenship Birthright for Foreign-Born Children

US Citizenship Birthright for Foreign-Born Children

Hindi News Career US Citizenship Birthright For Foreign Born Children | July 2026 Current Affairs 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. जापानी पीएम सनाए ताकाइची 3 दिनों की यात्रा पर भारत आईं 1 जुलाई को जापान की पीएम सनाए ताकाइची तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आईं। ताकाइची इस मौके पर 16वीं भारत-जापान एनुअल समिट में भी शामिल होंगी। ताकाइची की इस भारत-जापान यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना है। इस दौरान जापान-भारत आर्थिक मंच का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जापान के कारोबारी समुदाय से 150 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बात करेंगे। इस यात्रा के दौरान टेक्नोलॉजी, स्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी और सप्लाई चेन में सहयोग को बढ़ावा देने पर बात होगी। ये समिट दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के मुद्दों से जुड़ी होगी। भारत और जापान वर्तमान में येन-रुपया से सीधे ट्रेड के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को 2014 में ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था। भारत-जापान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता 1 अगस्त 2011 को लागू हुआ था और 2025-26 में ये व्यापार 27 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया। ताकाइची की पीएम के तौर पर ये भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। 2. एयर मार्शल आशुतोष ने वायुसेना के उप-प्रमुख का पद संभाला 1 जुलाई को एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 51वें उप-प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) का पदभार संभाला। एयर मार्शल आशुतोष ने एयर मार्शल नागेश कपूर की जगह ली है। वर्तमान में एयर मार्शल आशुतोष इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के प्रमुख थे। एयर मार्शल आशुतोष आर्म्ड फोर्सेज सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच समन्वय और परिचालन तालमेल में सुधार लाने पर काम करते रहे हैं। एयर मार्शल आशुतोष को दिसंबर 1986 में फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। अपने चार दशक लंबे सैन्य करियर में एयर मार्शल आशुतोष ने ऑपरेशन, ट्रेनिंग में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (VCAS) भारतीय वायु सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। वाइस चीफ वायु सेना प्रमुख (CAS) के सबसे सीनियर सहयोगी होते हैं। वाइस चीफ का काम वायु सेना के ऑपरेशन्स, आधुनिकीकरण, युद्ध की रणनीतिक योजनाओं और फोर्स की तैनाती की देखरेख करना होता है। वाइस चीफ युद्ध और शांति के समय, वायु सेना प्रमुख के अधीन रहते हुए रक्षा अभियानों की योजना बनाने और रणनीतिक फैसले लागू करते हैं। वाइस चीफ वायु सेना के बेड़े, उपकरणों और सिस्टम को मॉर्डन बनाने के स्वदेशी कार्यक्रमों की देखरेख और मैनेजमेंट करते हैं। एयर मार्शल आशुतोष भारतीय वायुसेना के सीनियर लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। इस्तीफा (Resignation) 3. नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे 30 जून को नोएल टाटा ने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी। नोएल इस साल नवंबर में 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देंगे। टाटा ग्रुप की कॉर्पोरेट गवर्नेंस पॉलिसी के मुताबिक, सभी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 65 साल की उम्र में और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। इसी पॉलिसी के तहत नोएल टाटा ने पिछले हफ्ते ही टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था। नोएल टाटा ने साल 2017 में वोल्टास के चेयरमैन का पद संभाला था। इन कंपनियों में टाइटन, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं, जहां से वे इस साल के आखिरी तक हट जाएंगे। वोल्टास (Voltas) वोल्टास भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग और एयर कंडीशनिंग कंपनी है। वोल्टास Tata Group का हिस्सा है और इसे सितंबर 1954 में स्थापित किया गया था। वोल्टास के वर्तमान चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन हैं। वोल्टास टाटा ग्रुप और स्विजरलैंड की कंपनी Volkart Brothers के जॉइंट वेंचर से बनी है। वोल्टास के अलावा नोएल इस साल के आखिरी तक टाटा ग्रुप की कई अन्य बड़ी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर हो जाएंगे। इंटरनेशनल 4. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जन्म के आधार पर नागरिकता के फैसले को सुरक्षित रखा 30 जून को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों की अमेरिकी नागरिकता बरकरार रखने का फैसला दिया है। अमेरिका में जन्म लेने वाला हर अमेरिकी नागरिक, चाहे उसके माता-पिता देश में अवैध रूप से रह रहे हों या फिर अस्थायी वीजा पर आए हों अमेरिकी नागरिक होगा। अमेरिका में पिछले 158 साल से ये कानून लागू है कि वहां जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने जन्म के साथ ही अमेरिकी नागरिक बन जाता है। ये अधिकार अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन में दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बर्थ राइट सिटीजनशिप पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने अब अंतिम फैसला देते हुए कहा है कि ट्रम्प का आदेश को असंवैधानिक मानते हुए उसे रद्द कर दिया गया है। 1865 में अमेरिकी गृहयुद्ध खत्म होने के बाद, जुलाई 1868 में अमेरिकी संसद में 14वें संशोधन को मंजूरी दी गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यह अमेरिका की कुल आबादी का लगभग 1.6% है। इनमें बड़ी संख्या उन भारतीयों की है जो एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं। 5. भारत और सऊदी अरब ने जल संरक्षण के लिए एक MoU साइन किया 30 जून को भारत और सऊदी अरब ने जल संरक्षण के लिए एक MoU पर साइन किए। ये MoU जल संसाधनों के लगातार कुशल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किया गया। दोनों देश जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जल गुणवत्ता के सुधार को लेकर काम करेंगे। इस MoU के तहत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंड वॉटर मैनेगमेंट, वॉटर रि साइकलिंग तथा वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट जैसी

Womens T20 World Cup 2026 Semifinal | England vs South Africa

Womens T20 World Cup 2026 Semifinal | England vs South Africa

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह नॉकआउट मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 मैच जीते। इसके अलावा साउथ अफ्रीका पिछले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बना चुकी है। वहीं, इंग्लैंड इस बार ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीती है। रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 153.26 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 5.90 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 8 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। ब्रिट्स और मारिजान कैप साउथ अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में ताजमिन ब्रिट्स ने बल्ले से शानदार योगदान दिया है। ब्रिट्स ने केवल 3 मैचों में 134.88 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं, जिसमें एक नाबाद 114 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल है। गेंदबाजी में अनुभवी मारिजान कैप ने टीम को लगातार सफलताएं दिलाई हैं। कैप ने 5 मैचों में 5.21 की किफायती इकोनॉमी से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की वापसी से मजबूत हुआ इंग्लैंड इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी राहत की बात कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की वापसी है। काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण वे पिछले 3 मैचों से बाहर थीं, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं और सेमीफाइनल खेलेंगी। उनके आने से टीम में यह सवाल खड़ा हो गया है कि प्लेइंग-11 से किसे बाहर बैठाया जाए। चेज करने वाली टीम को फायदा द ओवल की पिच पर रन बनाना आसान माना जाता है और बाउंड्री साइज चारों तरफ 62 मीटर का है। हालांकि, इस साल इस मैदान पर खेले गए सभी विमेंस टी-20 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली (चेज करने वाली) टीमों ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मारिजान कैप और शबनीम इस्माइल और इंग्लैंड के इन-फॉर्म बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वान नीकेर्क, मारिजान कैप, नदिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens T20 World Cup 2026 Semifinal | England vs South Africa

Womens T20 World Cup 2026 Semifinal | England vs South Africa

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह नॉकआउट मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 मैच जीते। इसके अलावा साउथ अफ्रीका पिछले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बना चुकी है। वहीं, इंग्लैंड इस बार ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीती है। रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 153.26 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 5.90 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 8 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। ब्रिट्स और मारिजान कैप साउथ अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में ताजमिन ब्रिट्स ने बल्ले से शानदार योगदान दिया है। ब्रिट्स ने केवल 3 मैचों में 134.88 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं, जिसमें एक नाबाद 114 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल है। गेंदबाजी में अनुभवी मारिजान कैप ने टीम को लगातार सफलताएं दिलाई हैं। कैप ने 5 मैचों में 5.21 की किफायती इकोनॉमी से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की वापसी से मजबूत हुआ इंग्लैंड इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी राहत की बात कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की वापसी है। काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण वे पिछले 3 मैचों से बाहर थीं, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं और सेमीफाइनल खेलेंगी। उनके आने से टीम में यह सवाल खड़ा हो गया है कि प्लेइंग-11 से किसे बाहर बैठाया जाए। चेज करने वाली टीम को फायदा द ओवल की पिच पर रन बनाना आसान माना जाता है और बाउंड्री साइज चारों तरफ 62 मीटर का है। हालांकि, इस साल इस मैदान पर खेले गए सभी विमेंस टी-20 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली (चेज करने वाली) टीमों ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मारिजान कैप और शबनीम इस्माइल और इंग्लैंड के इन-फॉर्म बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वान नीकेर्क, मारिजान कैप, नदिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

FIFA World Cup 2026: Portugal vs Croatia, Spain vs Austria

FIFA World Cup 2026: Portugal vs Croatia, Spain vs Austria

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Portugal Vs Croatia, Spain Vs Austria | Toronto, Los Angeles स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और लुका मोड्रिच की क्रोएशिया के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप में 44 साल बाद दोनों टीमों की भिड़ंत हो रही है। मैच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच सुबह 8:30 बजे से बीसी प्लेस वैंकूवर में शुरु होगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 3 जुलाई को खेले जाएंगे। मैच 83: वर्ल्ड कप में दूसरी बार स्पेन और ऑस्ट्रिया की टक्कर स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 9 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रिया को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1978 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया 2-1 से जीता था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्पेन की टीम ग्रुप-H में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही। स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया, जबकि काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रिया ने ग्रुप-J में 3 मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसे अर्जेंटीना के खिलाफ 0-2 से हार मिली। इसके बाद अल्जीरिया से 3-3 से ड्रॉ खेला। स्पेन को अपने युवा विंगर लामीन यमाल से गोल और असिस्ट की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया कप्तान और मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। ऑस्ट्रिया: पैट्रिक पेंट्स, स्टीफन पोश, केविन डैंसो, फिलिप लिनहार्ट, फिलिप म्वेने, निकोलस सीवाल्ड, कॉनराड लैमर, पैट्रिक विमर, क्रिस्टोफ बाउमगार्टनर, मार्सेल सबित्जर, माइकल ग्रेगोरिट्च। मैच 84: पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 7 बार हराया पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पुर्तगाल आगे रहा है। पुर्तगाल ने 7 मैच जीते, जबकि क्रोएशिया को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस पुर्तगाल ग्रुप-K में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रही। पुर्तगाल का पहला मैच कांगों डीआर से 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मैच में रोनाल्डो ने 2 गोल किए थे। टीम का तीसरा मुकाबला कोलंबिया से 0-0 से ड्रॉ रहा। क्रोएशिया ने ग्रुप-L में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम को पहले मैच में इंग्लैंड ने 4 -0 से हराया। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए आखिरी दोनों मुकाबले जीते। उसने पनामा को 1-0 और घाना को 2-1 से हराया। पुर्तगाल को अपने दिग्गज स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशिया स्टार मिडफील्डर लुका मोड्रिच के खेल की बदौलत मैच जीतने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। क्रोएशिया: डॉमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टैनिसिच, जोसिप सुतालो, मारिन पोंग्रासिच, जोस्को ग्वार्डिओल, माटेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, लुका सुचिच, मारियो पासालिच, अंते बुदिमिर, आंद्रेई क्रामारिच। मैच 85: स्विट्जरलैंड के खिलाफ अल्जीरिया को पहली जीत का इंतजार स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों मैच स्विट्जरलैंड ने जीते। FIFA वर्ल्ड कप में इन टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्विट्जरलैंड ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ खेलकर ग्रुप-B में टॉप किया। स्विट्जरलैंड का कतर से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 4-1 से हराया। फिर आखिरी मैच में मेजबान कनाडा को 2-1 से हराया। अल्जीरिया ने ग्रुप-J में 1 मैच जीता, जबकि 1 में हार मिली। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। अल्जीरिया को पहले मुकाबले में 0-3 से हार मिली। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जॉर्डन को 2-1 से हराया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ आखिरी मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड को इन-फॉर्म युवा फॉरवर्ड जोहान मंजाम्बी से गोल की उम्मीद होगी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 3 गोल किए हैं। वहीं अल्जीरिया अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: स्विट्जरलैंड: ग्रेगर कोबेल, जाक्रेज, निको एल्वेदी, मैनुएल अकांजी, रिकार्डो रॉड्रिगेज, रेमो फ्रायलर, ग्रैनिट जाका, जिब्रिल सोव, जोहान मंजाम्बी, रूबेन वर्गीज, ब्रील एम्बोलो। अल्जीरिया: ओसामा बेनबोट, रफिक बेलघाली, एस्सा मंदी, रमी बेनसेबैनी, जवां हजम, फारस चैबी, नबील बेंटालेब, रियाद महरेज, इब्राहिम माजा, हौसेम औआर, अमीन गौरी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर:श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश से मैच नहीं हो पाया

अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर:श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश से मैच नहीं हो पाया

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 59 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेली। वे इंग्लैंड में टी-20 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक शर्मा ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे किए अभिषेक शर्मा टी-20 में सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के ईविन लुईस के 789 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा। 2. रोहित-विराट के क्लब में अभिषेक शामिल अभिषेक भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पांचवे भारतीय बने। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में जगह बनाई। रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनके नाम 205 छक्के हैं। इस रिकॉर्ड में सूर्यकुमार यादव (179 छक्के), हार्दिक पंड्या (126 छक्के) और विराट कोहली (124 छक्के) भी शामिल हैं। 3. अभिषेक इंग्लैंड में सबसे तेज टी-20 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय अभिषेक इंग्लैंड में टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक ने महज 20 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने केएल राहुल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर के मैदान पर 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 4. श्रेयस ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा श्रेयस इंग्लैंड में जाकर टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 68 रन बनाए। यह इंग्लैंड के मैदान पर टी-20 में किसी भारतीय कप्तान की सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2018 में कार्डिफ के मैदान पर 47 रन बनाए थे। 5. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा मैच रद्द हुआ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का कोई मैच कंप्लीट नहीं हो पाया है। भारत ने यहां 3 मैच खेले हैं और तीनों मुकाबले बेनतीजा रहे। इससे पहले 2002 और 2011 का वनडे मैच पूरे नहीं हो पाए थे। यहां से टॉप-4 मोमेंट्स… 1. ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में रन आउट हुए भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ईशान किशन रन आउट हुए। साकिब महमूद की आखिरी गेंद को किशन ने मिड-ऑन की ओर खेला। वे शॉट लगाते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़े। दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक शर्मा ने रन के लिए मना कर दिया। किशन वापस लौटे और क्रीज में पहुंचने के लिए फुल स्ट्रेच डाइव लगाई। इस दौरान ब्रूक के थ्रो पर विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंप बिखेर दी। किशन क्रीज से दूर रह गए। वे लगातार दूसरे मैच में रन आउट हुए। इससे पहले वे आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी 12 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। 2. अभिषेक रिव्यू पर आउट पारी के 9वें ओवर में अभिषेक LBW हुए। सैम करन ने ओवर की दूसरी गेंद लेग-कटर फेंकी। अभिषेक ने जोर से बल्ले चलाया, लेकिन गेंद बल्ले को मिस करती हुई पिछले पैड पर जा लगी। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। बॉल-ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप से टकराती दिखी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने अपना फैसला बदला और अभिषेक आउट दिए गए। 3. बतौर कप्तान श्रेयस की पहली फिफ्टी पहली पारी के 15वें ओवर में श्रेयस ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लियाम डॉसन के ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर 38 गेंद में फिफ्टी पूरी की। टी-20 में यह उनकी नौवीं और बतौर भारतीय कप्तान पहली फिफ्टी है। 4. बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ मैच में शुरू से ही हल्की बूंदा-बांदी होती रही। इसके बावजूद पहली पारी में पूरे 20 ओवर का खेल हुआ। हालांकि इसके बाद बारिश तेज हो गई और फिर मैच शुरु नहीं हो पाया। भारतीय समय के हिसाब से रात 12:47 बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

FIFA World Cup 2026: Portugal vs Croatia, Spain vs Austria

FIFA World Cup 2026: Portugal vs Croatia, Spain vs Austria

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Portugal Vs Croatia, Spain Vs Austria | Toronto, Los Angeles स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और लुका मोड्रिच की क्रोएशिया के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप में 44 साल बाद दोनों टीमों की भिड़ंत हो रही है। मैच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच सुबह 8:30 बजे से बीसी प्लेस वैंकूवर में शुरु होगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 3 जुलाई को खेले जाएंगे। मैच 83: वर्ल्ड कप में दूसरी बार स्पेन और ऑस्ट्रिया की टक्कर स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 9 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रिया को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1978 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया 2-1 से जीता था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्पेन की टीम ग्रुप-H में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही। स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया, जबकि काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रिया ने ग्रुप-J में 3 मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसे अर्जेंटीना के खिलाफ 0-2 से हार मिली। इसके बाद अल्जीरिया से 3-3 से ड्रॉ खेला। स्पेन को अपने युवा विंगर लामीन यमाल से गोल और असिस्ट की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया कप्तान और मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। ऑस्ट्रिया: पैट्रिक पेंट्स, स्टीफन पोश, केविन डैंसो, फिलिप लिनहार्ट, फिलिप म्वेने, निकोलस सीवाल्ड, कॉनराड लैमर, पैट्रिक विमर, क्रिस्टोफ बाउमगार्टनर, मार्सेल सबित्जर, माइकल ग्रेगोरिट्च। मैच 84: पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 7 बार हराया पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पुर्तगाल आगे रहा है। पुर्तगाल ने 7 मैच जीते, जबकि क्रोएशिया को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस पुर्तगाल ग्रुप-K में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रही। पुर्तगाल का पहला मैच कांगों डीआर से 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मैच में रोनाल्डो ने 2 गोल किए थे। टीम का तीसरा मुकाबला कोलंबिया से 0-0 से ड्रॉ रहा। क्रोएशिया ने ग्रुप-L में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम को पहले मैच में इंग्लैंड ने 4 -0 से हराया। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए आखिरी दोनों मुकाबले जीते। उसने पनामा को 1-0 और घाना को 2-1 से हराया। पुर्तगाल को अपने दिग्गज स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशिया स्टार मिडफील्डर लुका मोड्रिच के खेल की बदौलत मैच जीतने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। क्रोएशिया: डॉमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टैनिसिच, जोसिप सुतालो, मारिन पोंग्रासिच, जोस्को ग्वार्डिओल, माटेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, लुका सुचिच, मारियो पासालिच, अंते बुदिमिर, आंद्रेई क्रामारिच। मैच 85: स्विट्जरलैंड के खिलाफ अल्जीरिया को पहली जीत का इंतजार स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों मैच स्विट्जरलैंड ने जीते। FIFA वर्ल्ड कप में इन टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्विट्जरलैंड ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ खेलकर ग्रुप-B में टॉप किया। स्विट्जरलैंड का कतर से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 4-1 से हराया। फिर आखिरी मैच में मेजबान कनाडा को 2-1 से हराया। अल्जीरिया ने ग्रुप-J में 1 मैच जीता, जबकि 1 में हार मिली। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। अल्जीरिया को पहले मुकाबले में 0-3 से हार मिली। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जॉर्डन को 2-1 से हराया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ आखिरी मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड को इन-फॉर्म युवा फॉरवर्ड जोहान मंजाम्बी से गोल की उम्मीद होगी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 3 गोल किए हैं। वहीं अल्जीरिया अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: स्विट्जरलैंड: ग्रेगर कोबेल, जाक्रेज, निको एल्वेदी, मैनुएल अकांजी, रिकार्डो रॉड्रिगेज, रेमो फ्रायलर, ग्रैनिट जाका, जिब्रिल सोव, जोहान मंजाम्बी, रूबेन वर्गीज, ब्रील एम्बोलो। अल्जीरिया: ओसामा बेनबोट, रफिक बेलघाली, एस्सा मंदी, रमी बेनसेबैनी, जवां हजम, फारस चैबी, नबील बेंटालेब, रियाद महरेज, इब्राहिम माजा, हौसेम औआर, अमीन गौरी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर:श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश से मैच नहीं हो पाया

अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर:श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश से मैच नहीं हो पाया

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 59 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेली। वे इंग्लैंड में टी-20 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. अभिषेक शर्मा ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे किए अभिषेक शर्मा टी-20 में सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने 785 गेंद में 100 छक्के पूरे किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के ईविन लुईस के 789 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा। 2. रोहित-विराट के क्लब में अभिषेक शामिल अभिषेक भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पांचवे भारतीय बने। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में जगह बनाई। रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उनके नाम 205 छक्के हैं। इस रिकॉर्ड में सूर्यकुमार यादव (179 छक्के), हार्दिक पंड्या (126 छक्के) और विराट कोहली (124 छक्के) भी शामिल हैं। 3. अभिषेक इंग्लैंड में सबसे तेज टी-20 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय अभिषेक इंग्लैंड में टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक ने महज 20 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने केएल राहुल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर के मैदान पर 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 4. श्रेयस ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा श्रेयस इंग्लैंड में जाकर टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 68 रन बनाए। यह इंग्लैंड के मैदान पर टी-20 में किसी भारतीय कप्तान की सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2018 में कार्डिफ के मैदान पर 47 रन बनाए थे। 5. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा मैच रद्द हुआ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का कोई मैच कंप्लीट नहीं हो पाया है। भारत ने यहां 3 मैच खेले हैं और तीनों मुकाबले बेनतीजा रहे। इससे पहले 2002 और 2011 का वनडे मैच पूरे नहीं हो पाए थे। यहां से टॉप-4 मोमेंट्स… 1. ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में रन आउट हुए भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ईशान किशन रन आउट हुए। साकिब महमूद की आखिरी गेंद को किशन ने मिड-ऑन की ओर खेला। वे शॉट लगाते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़े। दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक शर्मा ने रन के लिए मना कर दिया। किशन वापस लौटे और क्रीज में पहुंचने के लिए फुल स्ट्रेच डाइव लगाई। इस दौरान ब्रूक के थ्रो पर विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंप बिखेर दी। किशन क्रीज से दूर रह गए। वे लगातार दूसरे मैच में रन आउट हुए। इससे पहले वे आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी 12 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। 2. अभिषेक रिव्यू पर आउट पारी के 9वें ओवर में अभिषेक LBW हुए। सैम करन ने ओवर की दूसरी गेंद लेग-कटर फेंकी। अभिषेक ने जोर से बल्ले चलाया, लेकिन गेंद बल्ले को मिस करती हुई पिछले पैड पर जा लगी। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। बॉल-ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप से टकराती दिखी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने अपना फैसला बदला और अभिषेक आउट दिए गए। 3. बतौर कप्तान श्रेयस की पहली फिफ्टी पहली पारी के 15वें ओवर में श्रेयस ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लियाम डॉसन के ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर 38 गेंद में फिफ्टी पूरी की। टी-20 में यह उनकी नौवीं और बतौर भारतीय कप्तान पहली फिफ्टी है। 4. बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ मैच में शुरू से ही हल्की बूंदा-बांदी होती रही। इसके बावजूद पहली पारी में पूरे 20 ओवर का खेल हुआ। हालांकि इसके बाद बारिश तेज हो गई और फिर मैच शुरु नहीं हो पाया। भारतीय समय के हिसाब से रात 12:47 बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।