अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अश्नूर कौर के लग्जरी घर में मुंबई की बारिश का बुरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई की बारिश का असर सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंह छिपाकर मेट्रो में ट्रेवल किया है। वहीं तमन्ना भाटिया बारिश के मजे उठाती दिखी हैं। अश्नूर कौर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य और हाउसहेल्प मिलकर घर से पानी निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ अश्नूर ने लिखा है, “मुझे एक इवेंट के लिए निकलना था, और तभी घर पर ये हो गया। मेरे ऊपर लगी हर नजर खुशियों, सफलता और तरक्की में बदल जाए।” एक्टर रणदीप हुड्डा ने मेट्रो में किया सफर मुंबई मेट्रो से रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्क से चेहरा छिपाए हुए मेट्रो में सफर करते दिखे हैं। उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी शामिल थे। मास्क की वजह से एक्टर आम लोगों की तरह दिख रहे थे। आसपास के लोग भी उन्हें पहचान नहीं सके। तमन्ना भाटिया बारिश में कंपकंपाती दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो घर की बालकनी में बारिश में भीगती दिखीं। एक्ट्रेस थोड़ी देर में ही कंपकंपाने लगीं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा- मुंबई में शिवरिंग सिर्फ ऐसे ही हो सकती है। वीडियो के साथ कैप्शन में तमन्ना लिखती हैं, मुझे अभी भी ठंड लग रही है। तमन्ना की पोस्ट पर रवीना टंडन की बेटी और उनकी करीबी दोस्त राशा ने लिखा है, तुमने ये मेरे बिना क्यों किया। सिंगर नेहा कक्कड़ को भी मुंबई की बारिश में लंच डेट पर पति रोहनप्रीत के साथ स्पॉट किया गया है। रोहनप्रीत नेहा के लिए छाता पकड़े दिखे हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी मानसून की शुरुआत में ही मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर चुका है। कई जगह ट्रैफिक व्यवस्ता पर असर पड़ा है। वहीं नवी मुंबई में सड़क में भरे पानी में करंट तक फैल गया है।
अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अश्नूर कौर के लग्जरी घर में मुंबई की बारिश का बुरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई की बारिश का असर सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंह छिपाकर मेट्रो में ट्रेवल किया है। वहीं तमन्ना भाटिया बारिश के मजे उठाती दिखी हैं। अश्नूर कौर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य और हाउसहेल्प मिलकर घर से पानी निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ अश्नूर ने लिखा है, “मुझे एक इवेंट के लिए निकलना था, और तभी घर पर ये हो गया। मेरे ऊपर लगी हर नजर खुशियों, सफलता और तरक्की में बदल जाए।” एक्टर रणदीप हुड्डा ने मेट्रो में किया सफर मुंबई मेट्रो से रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्क से चेहरा छिपाए हुए मेट्रो में सफर करते दिखे हैं। उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी शामिल थे। मास्क की वजह से एक्टर आम लोगों की तरह दिख रहे थे। आसपास के लोग भी उन्हें पहचान नहीं सके। तमन्ना भाटिया बारिश में कंपकंपाती दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो घर की बालकनी में बारिश में भीगती दिखीं। एक्ट्रेस थोड़ी देर में ही कंपकंपाने लगीं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा- मुंबई में शिवरिंग सिर्फ ऐसे ही हो सकती है। वीडियो के साथ कैप्शन में तमन्ना लिखती हैं, मुझे अभी भी ठंड लग रही है। तमन्ना की पोस्ट पर रवीना टंडन की बेटी और उनकी करीबी दोस्त राशा ने लिखा है, तुमने ये मेरे बिना क्यों किया। सिंगर नेहा कक्कड़ को भी मुंबई की बारिश में लंच डेट पर पति रोहनप्रीत के साथ स्पॉट किया गया है। रोहनप्रीत नेहा के लिए छाता पकड़े दिखे हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी मानसून की शुरुआत में ही मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर चुका है। कई जगह ट्रैफिक व्यवस्ता पर असर पड़ा है। वहीं नवी मुंबई में सड़क में भरे पानी में करंट तक फैल गया है।
सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,907 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 1 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही। ये 24,005 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। इंफोसिस और HCL टेक के शेयर में 4% की तेजी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 3,907 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 1 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त रही। ये 24,005 के स्तर पर बंद हुआ।
लोकलसर्किल्स सर्वे- OTT के 80% यूजर्स डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार:61% पुरुष और 39% महिलाएं शामिल; कार्रवाई की मांग

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न (डिजिटल धोखाधड़ी) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, 10 में से 8 यानी 80% भारतीय यूजर्स ने माना कि वे ओटीटी ऐप्स पर ऐसी भ्रामक रणनीतियों का शिकार हुए हैं। सर्वे में देश के 324 जिलों से 1.18 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं शामिल की गईं। इनमें 61% पुरुष और 39% महिलाएं थीं। बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार से ओटीटी कंपनियों पर सख्ती और डार्क पैटर्न जैसी भ्रामक प्रथाओं पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया में मुकदमा ऑस्ट्रेलिया में अमेजन के खिलाफ प्राइम वीडियो में विज्ञापन शुरू करने और अतिरिक्त फीस लेने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नियामक का आरोप है कि अमेजन ने प्राइम सब्सक्रिप्शन की शर्तों में मनमाने बदलाव किए। 2024 में विज्ञापन शुरू होने पर पहले ही सालाना फीस दे चुके 8.5 लाख से अधिक ग्राहकों को विज्ञापन-मुक्त सेवा के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़े। ऐसा न करने वाले ग्राहकों को कंपनी ने कम सुविधाओं वाली सर्विस दी। भारत में क्या हैं नियम भारत में 30 नवंबर 2023 से डार्क पैटर्न रोकथाम एवं विनियमन दिशानिर्देश लागू हैं। नियम ई-कॉमर्स, एप, ओटीटी, ट्रैवल, फूड डिलीवरी समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू होते हैं। दिशानिर्देशों में 13 तरह के डार्क पैटर्न पर रोक लगाई गई है। इनमें फॉल्स अर्जेंसी, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, ड्रिप प्राइसिंग, डिस्गाइज्ड एड, कन्फर्म शेमिंग और बैट एंड स्विच शामिल हैं। यूजर्स खुद को कैसे बचाएं सब्सक्रिप्शन लेने से पहले और बाद में ऑटो-रिन्यूअल बंद करें, भुगतान अलर्ट रखें, ट्रायल की शर्तें पढ़ें और कैंसिलेशन का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। डार्क पैटर्न का मकसद यूजर को उसकी मर्जी से नहीं, बल्कि डिजाइन और मनोवैज्ञानिक तरीकों से ऐसा फैसला लेने के लिए प्रेरित करना होता है, जिससे कंपनी को अधिक लाभ हो। —————- ये खबर भी पढ़ें… दावा- सरकार ने वॉट्सएप से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा:मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा; कहा- टेलीग्राम की तरह गलत इस्तेमाल की आशंका केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप का यूजरनेम फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं करने को कहा है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया, सरकार ने मेटा को निर्देश दिया है कि जब तक इस फीचर पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसे भारत में शुरू न किया जाए। पूरी खबर पढ़ें…
लोकलसर्किल्स सर्वे- OTT के 80% यूजर्स डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार:61% पुरुष और 39% महिलाएं शामिल; कार्रवाई की मांग

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न (डिजिटल धोखाधड़ी) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, 10 में से 8 यानी 80% भारतीय यूजर्स ने माना कि वे ओटीटी एप्स पर ऐसी भ्रामक रणनीतियों का शिकार हुए हैं। सर्वे में देश के 324 जिलों से 1.18 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं शामिल की गईं। इनमें 61% पुरुष और 39% महिलाएं थीं। बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार से ओटीटी कंपनियों पर सख्ती और डार्क पैटर्न जैसी भ्रामक प्रथाओं पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया में मुकदमा ऑस्ट्रेलिया में अमेजन के खिलाफ प्राइम वीडियो में विज्ञापन शुरू करने और अतिरिक्त फीस लेने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नियामक का आरोप है कि अमेजन ने प्राइम सब्सक्रिप्शन की शर्तों में मनमाने बदलाव किए। 2024 में विज्ञापन शुरू होने पर पहले ही सालाना फीस दे चुके 8.5 लाख से अधिक ग्राहकों को विज्ञापन-मुक्त सेवा के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़े। ऐसा न करने वाले ग्राहकों को कंपनी ने कम सुविधाओं वाली सर्विस दी। भारत में क्या हैं नियम भारत में 30 नवंबर 2023 से डार्क पैटर्न रोकथाम एवं विनियमन दिशानिर्देश लागू हैं। नियम ई-कॉमर्स, एप, ओटीटी, ट्रैवल, फूड डिलीवरी समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू होते हैं। दिशानिर्देशों में 13 तरह के डार्क पैटर्न पर रोक लगाई गई है। इनमें फॉल्स अर्जेंसी, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, ड्रिप प्राइसिंग, डिस्गाइज्ड एड, कन्फर्म शेमिंग और बैट एंड स्विच शामिल हैं। यूजर्स खुद को कैसे बचाएं सब्सक्रिप्शन लेने से पहले और बाद में ऑटो-रिन्यूअल बंद करें, भुगतान अलर्ट रखें, ट्रायल की शर्तें पढ़ें और कैंसिलेशन का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। डार्क पैटर्न का मकसद यूजर को उसकी मर्जी से नहीं, बल्कि डिजाइन और मनोवैज्ञानिक तरीकों से ऐसा फैसला लेने के लिए प्रेरित करना होता है, जिससे कंपनी को अधिक लाभ हो। —————- ये खबर भी पढ़ें… दावा- सरकार ने वॉट्सएप से यूजरनेम फीचर रोकने को कहा:मेटा को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा; कहा- टेलीग्राम की तरह गलत इस्तेमाल की आशंका केंद्र सरकार ने भारत में वॉट्सएप का यूजरनेम फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं करने को कहा है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया, सरकार ने मेटा को निर्देश दिया है कि जब तक इस फीचर पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसे भारत में शुरू न किया जाए। पूरी खबर पढ़ें…
बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया:86वें मिनट तक 0-2 से पीछे था, आखिरी 4 मिनट में स्कोर बराबर, एक्स्ट्रा टाइम में विनिंग गोल

बेल्जियम ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में गुरुवार को 86वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बावजूद एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल को 3-2 से हराया। अब उसका मुकाबला मेजबान अमेरिका से होगा। अमेरिकी टीम ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराया। सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में पहला गोल किया। फिर यूरी टिलेमंस ने 89वें मिनट में बराबरी दिलाई। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में 125वें मिनट में पेनल्टी पर विनिंग गोल किया। इससे पहले बेल्जियम ने 2018 वर्ल्ड कप नॉकआउट में जापान के खिलाफ 0-2 से पिछड़कर 3-2 से जीत हासिल की थी। इधर, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में अमेरिका की ओर से फोलारिन बालोगुन ने 45वें मिनट में गोल किया और हाफ टाइम से पहले टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उन्हें 64वें मिनट में रेड कार्ड दिखया गया। ऐसे में मालिक टिलमैन ने 82वें मिनट में गोल किया। मैच रिपोर्ट पढ़िए बेल्जियम Vs सेनेगल सेनेगल ने 2-0 की बढ़त ली, लुकाकू-टिलेमंस ने पलटा मैच सेनेगल ने 25वें मिनट में हबीब डियारा के गोल से बढ़त बनाई। 51वें मिनट में इस्माइला सार ने मौसा नियाखाते की लंबी पास को नियंत्रित करते हुए गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह सार का मौजूदा वर्ल्ड कप में चौथा गोल रहा। दूसरे हाफ में बतौर सब्स्टीट्यूट उतरे रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में गोल कर बेल्जियम की वापसी की शुरुआत की। इसके तीन मिनट बाद कप्तान यूरी टिलेमंस ने बराबरी का गोल दागकर मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा दिया। मैच पेनल्टी शूटआउट में जाता दिख रहा था, तभी अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में लैमिन कमारा ने टिलेमंस को बॉक्स के भीतर धक्का दिया। वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने पेनल्टी दी। टिलेमंस ने दबाव में शानदार गोल करते हुए बेल्जियम को 3-2 की ऐतिहासिक जीत दिला दी। एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे देर से हुआ निर्णायक गोल है। पेनल्टी फैसले पर सेनेगल की नाराजगी पेनल्टी दिए जाने के बाद सेनेगल के खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसले का विरोध किया। डिफेंडर पाथे सिस पेनल्टी स्पॉट पर लेट गए, जबकि अन्य खिलाड़ी भी रेफरी से बहस करते रहे। सेनेगल के कोच पापे थियाव ने कहा, ‘हमें नहीं लगा कि यह पेनल्टी थी। खिलाड़ियों ने फैसले का विरोध किया, लेकिन निर्णय हो चुका था और अंततः उसी की वजह से हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए।’ अमेरिका Vs बोस्निया-हर्जेगोविना 10 खिलाड़ियों के साथ अमेरिका की दमदार जीत फोलारिन बालोगुन ने मैच की शुरुआत से ही अटैक किया। उनका एक गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया, लेकिन पहले हाफ के इंजुरी टाइम में उन्होंने मलिक टिलमैन के थ्रू बॉल पर मिले मौके को शानदार तरीके से गोल में बदलकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी बालोगुन दूसरे गोल के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। बालोगुन को रेड कार्ड, 10 प्लेयर्स के साथ खेली टीम अमेरिका को 64वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को VAR समीक्षा के बाद तारिक मुहरेमोविच पर खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बावजूद टीम ने संयम बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। 82वें मिनट में अमेरिका को फ्री-किक मिली। मलिक टिलमैन ने बेहतरीन शॉट लगाते हुए गेंद को सीधे नेट में पहुंचा दिया और स्कोर 2-0 कर दिया। इससे थोड़ी देर पहले क्रिश्चियन पुलिसिक का गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया था।
फुटबॉल वर्ल्डकप- 86वें मिनट तक 0-2 से पीछे था बेल्जियम:आखिरी 4 मिनट में बराबरी, सेनेगल से विवादित पेनल्टी में जीता; अमेरिका भी टॉप-16 में

बेल्जियम ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में गुरुवार को 86वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बावजूद एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल को 3-2 से हराया। अब उसका मुकाबला मेजबान अमेरिका से होगा। अमेरिकी टीम ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराया। सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में पहला गोल किया। फिर यूरी टिलेमंस ने 89वें मिनट में बराबरी दिलाई। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में 125वें मिनट में विवादित पेनल्टी पर विनिंग गोल किया। इससे पहले बेल्जियम ने 2018 वर्ल्ड कप नॉकआउट में जापान के खिलाफ 0-2 से पिछड़कर 3-2 से जीत हासिल की थी। इधर, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में अमेरिका की ओर से फोलारिन बालोगुन ने 45वें मिनट में गोल किया और हाफ टाइम से पहले टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उन्हें 64वें मिनट में रेड कार्ड दिखया गया। ऐसे में मालिक टिलमैन ने 82वें मिनट में गोल किया। मैच रिपोर्ट पढ़िए बेल्जियम Vs सेनेगल सेनेगल ने 2-0 की बढ़त ली, लुकाकू-टिलेमंस ने पलटा मैच सेनेगल ने 25वें मिनट में हबीब डियारा के गोल से बढ़त बनाई। 51वें मिनट में इस्माइला सार ने मौसा नियाखाते की लंबी पास को नियंत्रित करते हुए गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह सार का मौजूदा वर्ल्ड कप में चौथा गोल रहा। दूसरे हाफ में बतौर सब्स्टीट्यूट उतरे रोमेलु लुकाकू ने 86वें मिनट में गोल कर बेल्जियम की वापसी की शुरुआत की। इसके तीन मिनट बाद कप्तान यूरी टिलेमंस ने बराबरी का गोल दागकर मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा दिया। मैच पेनल्टी शूटआउट में जाता दिख रहा था, तभी अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में लैमिन कमारा ने टिलेमंस को बॉक्स के भीतर धक्का दिया। वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने पेनल्टी दी। टिलेमंस ने दबाव में शानदार गोल करते हुए बेल्जियम को 3-2 की ऐतिहासिक जीत दिला दी। एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे देर से हुआ निर्णायक गोल है। पेनल्टी फैसले पर सेनेगल की नाराजगी पेनल्टी दिए जाने के बाद सेनेगल के खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसले का विरोध किया। डिफेंडर पाथे सिस पेनल्टी स्पॉट पर लेट गए, जबकि अन्य खिलाड़ी भी रेफरी से बहस करते रहे। सेनेगल के कोच पापे थियाव ने कहा, ‘हमें नहीं लगा कि यह पेनल्टी थी। खिलाड़ियों ने फैसले का विरोध किया, लेकिन निर्णय हो चुका था और अंततः उसी की वजह से हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए।’ अमेरिका Vs बोस्निया-हर्जेगोविना 10 खिलाड़ियों के साथ अमेरिका की दमदार जीत फोलारिन बालोगुन ने मैच की शुरुआत से ही अटैक किया। उनका एक गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया, लेकिन पहले हाफ के इंजुरी टाइम में उन्होंने मलिक टिलमैन के थ्रू बॉल पर मिले मौके को शानदार तरीके से गोल में बदलकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी बालोगुन दूसरे गोल के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। बालोगुन को रेड कार्ड, 10 प्लेयर्स के साथ खेली टीम अमेरिका को 64वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को VAR समीक्षा के बाद तारिक मुहरेमोविच पर खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बावजूद टीम ने संयम बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। 82वें मिनट में अमेरिका को फ्री-किक मिली। मलिक टिलमैन ने बेहतरीन शॉट लगाते हुए गेंद को सीधे नेट में पहुंचा दिया और स्कोर 2-0 कर दिया। इससे थोड़ी देर पहले क्रिश्चियन पुलिसिक का गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया था।
ईरान 6 अरब डॉलर के फ्रीज-फंड से जरूरी सामान खरीदेगा:अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप; उल्लंघन की निगरानी के लिए अलग चैनल बनेगा

ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-ईरान समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाली 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का एक हिस्सा जरूरी सामान खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर कतर की राजधानी दोहा में हुई बैठक में सहमति बनी। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि कतर के अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ कि ईरान अपनी जरूरत के मुताबिक सामान खरीदेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने लेबनान में युद्ध रोकने समेत समझौते की कुछ शर्तों का पालन नहीं किया है। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि समझौते के उल्लंघन की निगरानी के लिए गुरुवार तक एक अलग संचार चैनल बनाया जाएगा, जहां किसी भी उल्लंघन की आधिकारिक शिकायत दर्ज की जा सकेगी। गरीबाबादी ने साफ किया कि दोहा में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच कोई सीधी बैठक नहीं हुई। बातचीत कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता से अलग-अलग हुई। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प बोले- ईरान पर बातचीत सही दिशा में बढ़ रही: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि दोहा में हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। 2. इजराइल का ऐलान- लेबनान, सीरिया और गाजा से सेना नहीं हटेगी: इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि लेबनान, सीरिया और गाजा में सेना की तैनाती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सुरक्षा खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता और हिजबुल्लाह हथियार नहीं छोड़ता, सैनिक वापस नहीं बुलाए जाएंगे। 3. ईरान का दावा- खामेनेई के अंतिम संस्कार में 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे: ईरान ने कहा कि अंतिम संस्कार में 2 करोड़ तक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 30 देशों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे और तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 4. होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य हुई: समुद्री निगरानी कंपनी केप्लर के मुताबिक मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट से 34 जहाज गुजरे। इससे संकेत मिला कि युद्ध के बाद भी इस अहम समुद्री मार्ग पर तेल और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। 5. अमेरिका-ईरान समझौते की 5 शर्तों पर अब भी अटकी बात MoU पर हस्ताक्षर के दो हफ्ते बाद भी फ्रीज फंड जारी होने, तेल निर्यात में राहत, होर्मुज में सामान्य आवाजाही, लेबनान में युद्धविराम और परमाणु मुद्दे जैसे अहम मामलों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

रहस्य, रोमांच, पौराणिक इतिहास और बड़े विजुअल्स से सजी पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ तीन जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में विराट कर्ण, नभा नटेश और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता निशिता नागिरेड्डी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में टीम ने फिल्म की कहानी, सनातन संस्कृति, दक्षिण भारतीय सिनेमा, बॉलीवुड और किरदारों पर बात की। सवाल: ‘नागबंधम’ की सबसे बड़ी खासियत क्या है? जवाब/निशिता नागिरेड्डी: यह सिर्फ पौराणिक फिल्म नहीं है। इसमें इतिहास, सनातन परंपरा, रहस्य और रोमांच को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। मकसद दर्शकों को मनोरंजन के साथ विरासत से जोड़ना है। सवाल: विराट, आपका किरदार रुद्र का है। इसमें क्या अलग देखने को मिलेगा? जवाब/विराट कर्ण: रुद्र सिर्फ ताकतवर नहीं है, उसके हर फैसले के पीछे वजह है। उसके हर संवाद और एक्शन का मतलब है। ज्यादा बताऊंगा तो मजा खत्म हो जाएगा। असली अनुभव थिएटर में मिलेगा। सवाल: नभा, पौराणिक दुनिया का हिस्सा बनना कैसा रहा? जवाब/नभा नटेश: खास अनुभव रहा। भारतीय सिनेमा में कई ऐतिहासिक और पौराणिक पहलुओं को अब तक सही तरीके से नहीं दिखाया गया। हमारी फिल्म उसी कमी को पूरा करने की कोशिश है। दर्शक मनोरंजन के साथ नया भी जानेंगे। सवाल: ऋषभ, आप लगातार नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं। क्या ऐसे किरदार ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं? जवाब/ऋषभ साहनी: मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है। हर किरदार का नजरिया होता है। मैं पहले समझने की कोशिश करता हूं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। उसकी सोच समझ में आ जाए तो किरदार जीवंत हो जाता है। सवाल: इतने क्रूर किरदार निभाने के बाद उससे बाहर कैसे निकलते हैं? जवाब/ऋषभ: शूट खत्म होते ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताता हूं। वही मुझे सामान्य जिंदगी में वापस ले आता है। मैं किरदार सेट पर छोड़ देता हू। सवाल: सनातन और भारतीय इतिहास पर लगातार फिल्में बन रही हैं। इसे आप ट्रेंड मानते हैं? जवाब/निशिता: यह ट्रेंड नहीं है। हमारी कहानियां हमेशा से थीं। अब तकनीक, बजट और दर्शकों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए उन्हें बड़े पैमाने पर पेश किया जा रहा है। नभा: कोविड के बाद लोग अपनी जड़ों से फिर जुड़ना चाहते हैं। इसी वजह से ऐसी फिल्मों को ज्यादा स्वीकार किया जा रहा है। सवाल: बॉलीवुड दक्षिण भारतीय सिनेमा से क्या सीख सकता है? जवाब/ऋषभ: सबसे बड़ी सीख यही है कि कहानियों और नए कलाकारों पर भरोसा किया जाए। वहां कंटेंट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। सवाल: विराट, हिंदी फिल्मों में किस कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे? जवाब/विराट: मुझे आलिया भट्ट का काम पसंद है। मौका मिला तो उनके साथ काम करना चाहूंगा। मुझे एक्शन और भावनात्मक फिल्में करना पसंद है। सवाल: आपकी प्रेरणा कौन रहे हैं? जवाब/विराट: विक्की कौशल का अभिनय मुझे प्रभावित करता है। खासकर ‘छावा’ देखने के बाद मैंने किरदार पर और मेहनत की। मैं चाहूंगा कि वह यह फिल्म देखें। सवाल: निर्माता के तौर पर बड़े सितारों की बजाय नए चेहरों पर भरोसा क्यों किया? जवाब/निशिता: हमारा विश्वास कहानी पर था। लगा कि जो कलाकार किरदार में फिट बैठता है, वही सही चुनाव है। स्टारडम से ज्यादा जरूरी कहानी है। सवाल: फिल्म को लेकर सबसे यादगार तारीफ कौन सी मिली? जवाब/ऋषभ: यूनिट हर अच्छे शॉट के बाद हौसला बढ़ाती थी। इससे अगले दृश्य में बेहतर करने की ऊर्जा मिलती थी। नभा: मेरे लुक और किरदार को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली क्योंकि दर्शकों ने मुझे पहले ऐसे अवतार में नहीं देखा। विराट: मेरे लिए बड़ी तारीफ यह रही कि लोगों ने कहा मैं भगवान शिव जैसा दिख रहा हूं। मैं इसे उनका आशीर्वाद मानता हूं। सवाल: फिल्म के टीजर को इंडस्ट्री से कैसा रिस्पॉन्स मिला? जवाब/निशिता: कई बड़े कलाकारों ने टीजर की तारीफ की। महेश बाबू का समर्थन हमारे लिए बड़ा उत्साह था। उनके शब्दों ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया।







