सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 78,150 पर खुला:निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी; IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 3 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 78,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 200 अंक की बढ़त है। ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 14,588 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स में 579 अंक की तेजी रही थी शेयर बाजार में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 579 अंक की तेजी के साथ 77,502 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 170 अंक की बढ़त रही। ये 24,176 पर बंद हुआ है। आज IT, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।
इंग्लैंड विमेंस T20 वर्ल्डकप के फाइनल में:साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया; ब्रंट और नाइट के बीच 133 रन की साझेदारी

इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया। अब रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खिताब के लिए इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और बेहद मुश्किल में थी। यहां से नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए महज 90 गेंदों पर 133 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के दम पर इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। इंग्लैंड पावरप्ले में 16 रन ही बना सका टॉस हारकर बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम पावरप्ले में महज 16 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं, एक विकेट भी गंवा दिया। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पावरप्ले में इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर है। साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और मरिजाने कैप ने सटीक गेंदबाजी की। कैप ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट लिया। इस्माइल ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नेट साइवर-ब्रंट ने काफ इंजरी से उबरकर खेली 75 रनों की पारी काफ इंजरी के कारण पिछले तीन मैच न खेल पाने वाली नेट साइवर-ब्रंट ने इस मैच में सोफिया डंकली की जगह ली। उन्होंने आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर काउंटर-अटैक शुरू कर दिया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। साइवर-ब्रंट ने अपनी 47 गेंदों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 75 रन बनाए। रनिंग बिटवीन द विकेट्स के दौरान उनकी चोट का कोई असर नहीं दिखा। दूसरी छोर से हीथर नाइट ने उनका पूरा साथ दिया। नाइट ने अयाबोंगा खाका की गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। नाइट ने 47 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। हालांकि म्लाबा ने दोनों को तीन गेंदों के अंदर आउट कर दिया, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्कोर खड़ा कर चुका था। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चेज (170 रन) करना था। टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने मैच की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर एमी जोन्स को आउट कर इतिहास रच दिया। वह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस्माइल ने अपने दूसरे ओवर में एलिस कैपसी को भी एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर इंग्लैंड को तीसरा विकेट दिया। साउथ अफ्रीका की टीम फिर चूकी 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वह अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन छठे ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने मिड-ऑन पर उनका शानदार कैच लपककर टीम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद एक्लेस्टोन ने शॉर्ट फाइन लेग पर सुने लूस का भी मुश्किल कैच पकड़ा और इंग्लैंड की बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। ब्रिट्स का अर्धशतक नहीं आया काम तामिन ब्रिट्स ने 44 गेंदों में अर्धशतक लगाकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन चार्ली डीन की स्पिन के सामने मध्यक्रम टिक नहीं सका। ब्रिट्स और मारिजाने काप, दोनों एक्स्ट्रा कवर पर नेट साइवर-ब्रंट को कैच दे बैठीं। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड विमेंस T20 वर्ल्डकप के फाइनल में:साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया; ब्रंट और नाइट के बीच 133 रन की साझेदारी

इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराया। अब रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खिताब के लिए इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में थी। यहां से नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 133 रनों की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। कप्तान ब्रंट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इंग्लैंड पावरप्ले में 16 रन ही बना सका टॉस हारकर बैटिंग कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम पावरप्ले में महज 16 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं, एक विकेट भी गंवा दिया। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पावरप्ले में इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर है। साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और मरिजाने कैप ने सटीक गेंदबाजी की। कैप ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट लिया। इस्माइल ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। चोट से वापसी कर रही साइवर-ब्रंट ने फिफ्टी लगाई काफ इंजरी के कारण पिछले तीन मैच न खेल पाने वाली नेट साइवर-ब्रंट ने इस मैच में सोफिया डंकली की जगह ली। उन्होंने आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर काउंटर-अटैक शुरू कर दिया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। साइवर-ब्रंट ने अपनी 47 गेंदों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 75 रन बनाए। रनिंग में उनकी चोट का कोई असर नहीं दिखा। दूसरी छोर से हीथर नाइट ने उनका पूरा साथ दिया। नाइट ने अयाबोंगा खाका की गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। नाइट ने 47 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। हालांकि म्लाबा ने दोनों को तीन गेंदों के अंदर आउट कर दिया, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्कोर खड़ा कर चुका था। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चेज (170 रन) करना था। टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने मैच की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर एमी जोन्स को आउट कर इतिहास रच दिया। वह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस्माइल ने अपने दूसरे ओवर में एलिस कैपसी को भी LBW आउट कर इंग्लैंड को तीसरा विकेट दिया। साउथ अफ्रीका की टीम फिर चूकी 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वह अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन छठे ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने मिड-ऑन पर उनका शानदार कैच लपककर टीम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद एक्लेस्टोन ने शॉर्ट फाइन लेग पर सुने लूस का भी मुश्किल कैच पकड़ा। ब्रिट्स का अर्धशतक नहीं आया काम तामिन ब्रिट्स ने 44 गेंदों में अर्धशतक लगाकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन चार्ली डीन की स्पिन के सामने मध्यक्रम टिक नहीं सका। ब्रिट्स और मारिजाने काप, दोनों एक्स्ट्रा कवर पर नेट साइवर-ब्रंट को कैच दे बैठीं। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
Aamir Khan Marries Girlfriend Gauri Khan July 5

2 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली अपनी तीसरी शादी को कन्फर्म कर दिया है। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी। यह शादी उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aamir Khan Marries Girlfriend Gauri Khan July 5

35 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली अपनी तीसरी शादी को कन्फर्म कर दिया है। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी। यह शादी उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UN हेडक्वार्टर के बाहर शख्स ने खुद को आग लगाई:अस्पताल में मौत; तिब्बती झंडे के साथ पहुंचा था, पुलिस ने जांच शुरू की

अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। उसके हाथ में तिब्बती झंडा था। सूचना मिलने पर पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिजनों को पहले सूचना दी जानी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के वक्त सभी आधिकारिक बैठकें खत्म हो चुकी थीं। इसलिए UN के नियमित कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। घटना का पूरा वीडियो…. 20 साल से अमेरिका में रह रहा था शख्स कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान उसके एक दोस्त ने लोबगा रांगजेन के रूप में की है। बताया गया है कि वह करीब 20 साल से अमेरिका में रह रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर सामने आए वीडियो में व्यक्ति पारंपरिक बौद्ध भिक्षु जैसे वस्त्र पहने दिखाई देता है। उसने पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद एक मिनट से भी कम समय में वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मौके से ‘चाइना आउट ऑफ तिब्बत’ लिखे पर्चे भी बरामद किए गए। तिब्बत को लेकर लंबे समय से विवाद चीन का कहना है कि तिब्बत 13वीं सदी के मध्य से उसका हिस्सा है और 1951 से वहां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है। वहीं कई तिब्बती मानते हैं कि वे लंबे समय तक प्रभावी रूप से स्वतंत्र रहे और चीन उनकी सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने के साथ-साथ संसाधनों से समृद्ध इस क्षेत्र का दोहन करना चाहता है। चीन तिब्बत की निर्वासित सरकार सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन को मान्यता नहीं देता। साथ ही 2010 के बाद से दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ उसकी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। फ्री तिब्बत अभियान चलाने वाले संगठन के मुताबिक, 2009 से अब तक 150 से ज्यादा तिब्बती चीनी शासन के विरोध में आत्मदाह कर चुके हैं। संगठन का कहना है कि कई प्रदर्शनकारियों ने दलाई लामा की वापसी, पंचेन लामा की रिहाई और तिब्बत में ज्यादा मानवाधिकार व आजादी की मांग वाले नारे लगाए थे।
Israel May Target Araghchi, Galibaf; US Warned Tehran

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी1 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ (बाएं) और विदेश मंत्री अराघची (दाएं) अमेरिका के साथ हो रही बातचीत में ईरान की तरफ से शामिल रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच अप्रैल में शुरू हुई बातचीत के दौरान अमेरिका को डर था कि इजराइल, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ को निशाना बना सकता है। इसी वजह से अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट के कुछ सहयोगी देशों के जरिए तेहरान को सतर्क रहने का संदेश भिजवाया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को डर था कि अगर दोनों वार्ताकारों की हत्या हुई तो युद्धविराम और शांति प्रक्रिया टूट जाएगी। उस समय ट्रम्प प्रशासन होर्मुज स्ट्रेट खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में होने वाली एक बैठक से पहले भी ईरान को हमले का खतरा था। इसी कारण पाकिस्तान ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के विमान को फाइटर जेट की सुरक्षा में इस्लामाबाद तक पहुंचाया। लौटते समय भी सुरक्षा अलर्ट मिलने पर विमान की मशहद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और डेलिगेशन सड़क के जरिए तेहरान पहुंचा। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 17 मिनट पहले कॉपी लिंक जंग के बाद पहली बार दिखे IRGC के कार्यवाहक कमांडर जंग शुरू होने के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कार्यवाहक कमांडर अहमद वहीदी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वे गुरुवार शाम तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। खामेनेई का ताबूत दक्षिणी तेहरान स्थित इमाम खोमैनी हुसैनिया के पास समारोह स्थल पर लाया गया, जहां अहमद वहीदी समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अहमद वहीदी ने गुरुवार शाम तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
cristiano ronaldo vs luka modric; por Vs cro; fifa world cup 2026 match report, Lamine Yamal esp vs aut

Hindi News Sports Cristiano Ronaldo Vs Luka Modric; Por Vs Cro; Fifa World Cup 2026 Match Report, Lamine Yamal Esp Vs Aut स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक 2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। मिकेल ओयारजाबाल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल जोड़ा। राउंड ऑफ 16 में स्पेन का मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मैच रिपोर्ट पढ़िए… स्पेन ने अब तक कोई गोल नहीं खाया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया की टीम पूरे मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सकी और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने शानदार मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने फिर बेहतरीन पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। मिकेल ओयारजाबाल ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ डबल गोल किए। वे वर्ल्ड कप में 4 गोल कर चुके हैं। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका जोरदार शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। लामिन यामाल चोट से वापसी कर रहे हैं। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ‘बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।’ ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। उसने ग्रुप चरण में अल्जीरिया के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल कर ड्रॉ हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि टीम 1954 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का इंतजार जारी नहीं रख सकी। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए। हालांकि, 3 मौकों पर वे चूक गए। ——————————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
cristiano ronaldo vs luka modric; por Vs cro; fifa world cup 2026 match report, Lamine Yamal esp vs aut

Hindi News Sports Cristiano Ronaldo Vs Luka Modric; Por Vs Cro; Fifa World Cup 2026 Match Report, Lamine Yamal Esp Vs Aut स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक 2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। मिकेल ओयारजाबाल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल जोड़ा। राउंड ऑफ 16 में स्पेन का मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मैच रिपोर्ट पढ़िए… स्पेन ने अब तक कोई गोल नहीं खाया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया की टीम पूरे मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सकी और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने शानदार मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने फिर बेहतरीन पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। मिकेल ओयारजाबाल ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ डबल गोल किए। वे वर्ल्ड कप में 4 गोल कर चुके हैं। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका जोरदार शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। लामिन यामाल चोट से वापसी कर रहे हैं। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ‘बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।’ ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। उसने ग्रुप चरण में अल्जीरिया के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल कर ड्रॉ हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि टीम 1954 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का इंतजार जारी नहीं रख सकी। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए। हालांकि, 3 मौकों पर वे चूक गए। ——————————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi Sports Company Fraud | Panchkula JE Brother Arrested, Main Accused Absconding

ठगी के मास्टरमाइंड मोहित सैनी की ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के साथ फोटो।-फाइल दिल्ली की एक स्पोर्ट्स कंपनी के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से खुद को सरकारी अधिकारी बताकर 3.50 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में पंचकूला नगर निगम के जेई रोहित सैनी को गिरफ्तार किया गया है। करनाल निवासी रोहित, इस मामले के मुख्य आरोपी और कृषि विभाग मे . क्राइम ब्रांच ने रोहित को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पूरे ठगी कांड का मास्टरमाइंड उसका भाई मोहित सैनी ही है। रोहित के मुताबिक, उसके खाते में केवल 4 लाख रुपए आए थे, जबकि बाकी रकम मोहित के पास है। उसने यह भी बताया कि मोहित ने खुद को हरियाणा खेल विभाग का ऑब्जर्वर बताकर शिव प्रकाश सिंह से संपर्क किया था। भरोसा जीतने के लिए उसने ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं। पुलिस के अनुसार, मोहित की पत्नी नेहा हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है, जबकि उनका तीसरा भाई पार्षद रह चुका है। उनकी मां भी पुलिस विभाग में हैं। फिलहाल, पुलिस उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। वहीं, मामले के मास्टरमाइंड मोहित सैनी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पहले वो पेमेंट, जिसके नाम पर स्पोर्टस कंपनी से हुआ फ्रॉड….. गोवा नेशनल गेम्स के लिए दिया था सामान: दिल्ली निवासी शिव प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पिछले 30 वर्षों से खेल सामग्री और स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म का कारोबार कर रही है। वर्ष 2023 में गोवा नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन को करीब 2.50 करोड़ रुपए का खेल सामान तत्काल सप्लाई किया गया था। सामान की सप्लाई के बावजूद भुगतान अटका रहा। फाइनेंस अफसर बनकर की बातचीत: शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक, सितंबर 2025 में मोहित सैनी ने उससे जसवंत बनकर संपर्क किया और बताया कि आपके भुगतान की फाइल फाइनेंस डिपार्टमेंट में पहुंच गई है। यह पूछने पर कि उसे कैसे पता? इसके जवाब में बताया कि वह हरियाणा खेल विभाग में ऑब्जर्वर है और फाइनेंस मामले भी देखता है। ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के साथ फोटो दिखाकर फोन और वॉट्सएप के जरिए बातचीत शुरू की। फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान जारी कराने के नाम पर पहले 50 लाख रुपए मांगे। 4 खातों में ट्रांसफर करवाई 50 लाख की रकम: शिव प्रकाश का आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग तारीखों में बैंक ट्रांसफर, IMPS और नकद के जरिए 50 लाख की रकम दी। इसके बाद महेश, रविंद्र, नरेश और अनिरुद्ध नाम के लोगों को भी फाइल देखने वाले अधिकारी बताकर बातचीत में शामिल किया गया। मगर, कई दिन बीतने के बाद भी उसकी भुगतान संबंध समस्या का हल नहीं हुआ। ACB और विजिलेंस कार्रवाई का डर दिखाया: शिकायतकर्ता के मुताबिक, काम नहीं होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने नया डर पैदा किया। कहा गया कि एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, वह भी घूसखोरी के मामले में गिरफ्त में आ सकता है। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने कुल 3.50 करोड़ रुपए वसूल लिए। ठगी का पता चलने पर केस दर्ज कराया: शिव प्रकाश के मुताबिक, जब उसने आरोपियों के बारें में फाइनेंस डिपार्टमेंट में पता किया तो वहां इस तरह को कोई आदमी नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर फोन नंबर्स और बैंक डिटेल के माध्यम से आरोपियों का पता किया तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में BNS की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया। पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट के आदेश के बाद यह FIR एक महीने पहले दर्ज की गई। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 कर रही है। शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने एक महीने पहले इस मामले की रिपोर्ट पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई थी। कैसे पुलिस के चंगुल में फंसे ठग, दो पॉइंट में जानिए… केस दर्ज होते ही फरार हुआ मास्टरमाइंड: रिपोर्ट दर्ज होते ही फाइनेंस अफसर बनकर बात करने वाले युवक जसवंत के बारे में पता किया। मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल आदि की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि आरोपी का नाम जसवंत नहीं, मोहित सैनी है और वह पंचकूला में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में बेलदार है। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो मोहित सैनी फरार हो गया। परिजनों के नाम पर ट्रांसफर कराई रकम: इसके बाद पुलिस ने मोहित सैनी के बैंक रिकॉर्ड और शिव प्रकाश से जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनकी कुंडली खंगाली। पता चला कि मोहित सैनी ने कााफी रकम अपनी पत्नी, भाई, भाभी और दोस्तों के खातों में ट्रांसफर कराई। इसमें उसका भाई रोहित भी शामिल है, जो नगर निगम पंचकूला में जेई है। इसका पता चलते ही पुलिस ने रोहित को धर दबोचा। ठगी के इस केस के मास्टरमाइंड मोहित सैनी की पत्नी नेहा सैनी हरियाणा पुलिस में एसआई हैं। अब जानिए फ्रॉड के सूत्रधार और उनके परिवार के बारे में… सट्टे की लत में फंसा तो किया फ्रॉड : पुलिस को रोहित सैनी से पूछताछ में पता चला कि मोहित फिलहाल सट्टे की लत में फंसा हुआ है। इसके कारण उसने काफी कर्जा करवा लिया था। इसके चलते उसने फ्रॉड को अंजाम दिया है। जब एक महीने पहले फ्रॉड की शिकायत हुई तो ऑफिस जाना छोड़ कर फरार हो गया। भाई, पत्नी और दोस्तों के खाते में ली रकम : बेलदार मोहित सैनी ने कंपनी डायरेक्टर से रकम अपने भाई-पत्नी और दोस्तों के खाते में ली है। मोहित ने भाई रोहित सैनी के खाते में 4 लाख रुपए लिए हैं। इसकी रिकवरी के लिए पुलिस रिमांड के दौरान प्रयास कर रही है। सब इंस्पेक्टर है पत्नी: मुख्य आरोपी की पत्नी नेहा सैनी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी के खाते में भी आरोपी ने बड़ी रकम ली है। मोहित के एक भाई युद्धवीर सैनी की पत्नी पार्षद है। पहले खुद युद्धवीर सैनी भी पार्षद रहा है। उसके खाते में भी कुछ रकम ली गई है। आरोपी








