आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया है और आज वो 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं। दोनों आमिर के घर में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा चुनिंदा करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण भी इस शादी में पहुंच सकती हैं। आमिर की पिछली दो शादियां भले ही नाकाम रहीं, लेकिन वो आज भी दोनों को जिंदगी के अहम किरदार मानते हैं। आमिर महज 20 साल के थे, जब उन्हें पड़ोस में रहने वालीं रीना से प्यार हो गया। तब वो फिल्मों में नहीं आए थे। घरवालों से चोरी-छिपे मुलाकात होना और घरवालों का गुस्सा, आमिर के खाते में आया। उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मी हीरो की तरह दुनिया की नजरों से छिपकर कोर्ट में शादी कर ली, जिसमें 10 रुपए खर्चा आया। दोनों कानूनी तौर पर पति-पत्नी बने, लेकिन दुनिया की नजरों में अपनी-अपनी जिंदगी जीते थे। संघर्ष लंबा रहा, लेकिन फिर दुनिया उनके प्यार के आगे झुकी और उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। दोनों के 2 बच्चे आयरा और जुनैद हुए। शादी के 15 साल बाद ये रिश्ता टूट गया। आमिर के लिए ये असहनीय था। उन्होंने शराब का सहारा लिया और खुद को दुनिया से छिपा लिया, लेकिन कभी पहली पत्नी रीना और परिवार पर आंच नहीं आने दी। कुछ समय बाद आमिर की जिंदगी में एक रोज किरण राव की एंट्री हुई, जो उन्हीं की फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। न कोई प्यार-मोहब्बत की बातें हुईं, न इजहार, न फैंसी डेट और न कोई प्लानिंग। कहानी महज एक आधे घंटे के कॉल से शुरू हुई। और फिर क्या था चट मंगनी और पट ब्याह। इस शादी से एक बेटा आजाद हुआ, लेकिन 2021 में दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगियों को अहमियत देते हुए शादी तोड़ दी। लेकिन दोस्ती और एहसास बरकरार रहा। अब आमिर 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं। गौरी तलाकशुदा हैं, जिनकी पिछली शादी से एक बेटा है। आज आमिर की तीसरी शादी के खास मौके पर, जानिए उनकी जिंदगी के इन 3 सबसे अहम चैप्टर्स की कहानी- आमिर महज 20 साल के थे। वो बॉम्बे की जिस बिल्डिंग के चौथे माले पर रहते थे, उसके ठीक सामने एयर इंडिया की बिल्डिंग थी। दोनों का फासला महज 100 मीटर था। एक दिन खिड़की पर खड़े आमिर की नजर सामने की बिल्डिंग की खिड़की पर पड़ी। सामने उन्हें गोरी-खूबसूरत लड़की दिखी। पहली नजर में ही आमिर को वो लड़की इस कदर पसंद आई कि उनका ज्यादातर समय खिड़की पर ही कटने लगा। कुछ दिनों बाद आमिर ने गौर किया कि वो लड़की भी देर तक खिड़की पर ही दिखती है, कहीं उसे भी वो पसंद तो नहीं करती। आमिर की शिल्पा नाम की दोस्त भी उसी बिल्डिंग में रहती थी। आमिर ने नाम पता किया, जो था रीना दत्ता। आमिर ने एक दिन शिल्पा से कहा- मुझे वो लड़की बहुत पसंद है, लेकिन वो हमेशा भीड़ में रहती है। वो तुम्हारी दोस्त है, उसे दुकान से सामान लेने के बहाने साथ लेकर निकलो और बुक्स लेने के बहाने मेरे घर ले आना। ठीक ऐसा ही हुआ, शिल्पा, रीना को आमिर के घर ले आईं। तीनों बेडरूम में बैठे और फिर शिल्पा, विक्की नाम के दोस्त से अर्जेंट काम के बहाने 2 मिनट का समय मांगकर वहां से निकल गईं। आमिर ने रीना को सच बता दिया कि इस कमरे में होना कोई संयोग नहीं बल्कि प्लान है। जवाब मिला- मैं समझ गई थी। आमिर ने झट से कहा- रीना, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। जवाब मिला- मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं। आमिर ने दबाव देकर पूछा, तब भी रीना ने यही कहा- मुझे दोस्ती नहीं करनी, कभी आगे फैसला बदला तो जरूर बताऊंगी। आमिर उदास हो गए और बस इतना ही कहा- चलो अब हम भी विक्की के घर ही चलते हैं। कुछ दिन बाद आमिर ने दोस्त के जरिए फिर रीना को मैसेज भेजा कि वो उनसे बस एक बार मिलना चाहते हैं। बात बन गई। आमिर ने रीना को कॉलेज से पिक किया और कैफे ले गए। आमिर ने सीधे पूछा- मुझे यकीन नहीं होता कि आप मुझे पसंद नहीं करतीं। अगर ऐसा है, तो आप घंटों मुझे देखते हुए खिड़की पर क्यों खड़ी रहती थीं। रीना का जवाब शॉकिंग था, उन्होंने कहा- बस ऐसे ही फन के लिए। आमिर का दिल टूट गया, उन्हों खिड़की पर जाना ही बंद कर दिया। एक महीने बाद बस स्टॉप के पास उनका रीना से सामना हुआ। आमिर हाय-हैलो कर आगे बढ़ गए कि पीछे से आवाज आई- आमिर। वो पलटे तो रीना घबराई हुई पास आईं और कहा- मुझे तुमसे जरूरी बात करनी है। उन्होंने कहा- बताओ। रीना ने कहा- यहां नहीं, कल घर आऊंगी। 7 सितंबर 1985 को घर आते ही रीना ने कहा- मैं भी तुम्हें पसंद करती हूं। मैं उस दिन डर गई थी। पेरेंट्स स्ट्रिक्ट हैं, इसलिए न कहा था। रिश्ता शुरू हुआ। दोनों खिड़कियों से इशारों में बात करते और मौका पाते ही टेलीफोन पर बातें करते। 1986 की 1 जनवरी को रीना और आमिर ने आधे घंटे कॉल पर बात की और रीना की मम्मी ने एक्सेंटशन फोन से पूरी बात सुन ली। आमिर को घर बुलाया गया। रीना की मां ने आमिर को डांटकर भगा दिया और कहा कि 2 दिन बाद रीना के पिता बात करेंगे। जब तक आमिर घर पहुंचे, सारी खिड़कियां बंद कर दी गईं। रीना को घर में बंद कर दिया गया। 4-5 दिन बाद एक रोज आमिर ने एक आधी खुली खिड़की से रीना को रोते देखा और आग बबूला हो गए। उन्होंने कॉल कर रीना की मां से मिन्नतें कीं, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ दिन बाद रीना के छोटे भाई-बहन आमिर को समझाने पहुंचे कि रीना से दूर रहो। उल्टा गुस्से में आमिर रीना के घर पहुंच गए। रीना के मां-बाप ने धमकी दी कि मेरी बेटी से दूर रहो वर्ना टांगे तुड़वा दी जाएंगी। आमिर घर
Ranveer Singh Birthday Interesting Facts; Deepika Padukone Engagement Secret

17 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह ने फिल्मों में आने से पहले ओएंडएम (O&M) जैसी नामी एजेंसी में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया था। एक लड़का, जो बचपन से ही फिल्मों का दीवाना था और जब उसने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उसे शुरुआत में कई रिजेक्शन झेलने पड़े। कास्टिंग काउच जैसे कड़वे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक दिन जब वह काम की तलाश में अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर के घर पहुंचा, तो प्रोड्यूसर ने उसके पीछे कुत्ता छोड़ दिया। वही लड़का आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उसने अपने करियर में ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर 2’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की। उनके बर्थडे के खास मौके पर आइए, उनकी जिंदगी को करीब से जानते हैं किस्सा-1 क्रिकेटर बनना चाहते थे; अमरनाथ ने कर दिया था रिजेक्ट सातवीं क्लास में रणवीर ने एक स्कूल मैच में सिर्फ 46 गेंदों पर 71 रन बना दिए। इस शानदार पारी के बाद उन्होंने क्रिकेटर बनने का फैसला किया। अपने दोस्तों के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की क्रिकेट अकादमी में ट्रायल देने का मन बनाया। रणवीर ने साल 2017 में फिल्म ’83’ के एक इवेंट में यह किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्त क्रिकेट को लेकर काफी सीरियस थे और समय पर पहुंच गए, लेकिन मैं देर से पहुंचा। अमरनाथ सर पिच के पास खड़े थे। उन्होंने मुझे देर से आने और मेरा खेल देखने के बाद रिजेक्ट कर दिया। उस दिन उन्होंने मुझे रिजेक्ट करके बिल्कुल सही फैसला किया, वरना आज मैं यहां एक एक्टर के रूप में नहीं बैठा होता।’ रणवीर सिंह ने 2021 की फिल्म ’83’ में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी। दादी ने एक्टर बनने का सपना दिखाया था रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क 1950 और 1960 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘बूट पॉलिश’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई और नरगिस, राज कपूर समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया। इसके अलावा वह ‘बसंत बहार’, ‘सोहनी महिवाल’, ‘लाजवंती’, ‘अदालत’ और ‘दुश्मन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि सबसे पहले उनकी दादी ने ही उनके भीतर एक्टर बनने का सपना जगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके अंदर एक्टर बनने का कीड़ा सबसे पहले उनकी दादी ने ही डाला था। रणवीर के फिल्मों में डेब्यू से पहले उनकी दादी चांद बर्क का 28 दिसंबर 2008 को निधन हो गया था। शाहरुख की फिल्म के गाने की वजह से सस्पेंड हुए थे रणवीर साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ रिलीज हुई थी और उसका सुपरहिट गाना ‘छैंया-छैंया’ हर किसी की जुबान पर था। उस समय रणवीर सिंह करीब 13 साल के थे और स्कूल में पढ़ते थे। शाहरुख के जबरदस्त फैन रहे रणवीर पर इस गाने का ऐसा जादू चला कि वह खुद को इसे सुनने से रोक नहीं पाए। एक दिन रणवीर क्लासरूम में चुपके से वॉकमैन पर ‘छैंया-छैंया’ सुन रहे थे और पूरी तरह गाने में खोए हुए थे। लेकिन उनकी यह शरारत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। तभी उनकी टीचर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। क्लास में पढ़ाई के दौरान गाना सुनना स्कूल के नियमों के खिलाफ था। अनुशासन तोड़ने पर स्कूल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और रणवीर सिंह को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। रणवीर ने अपने नाम से ‘भवनानी’ सरनेम इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह नाम बहुत लंबा है और इसमें ज्यादा अक्षर हैं। रणवीर सिंह और धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल एक समय रिलेशनशिप में थे। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब 4 से 5 साल तक रिश्ते में रहे। रणवीर ने ‘कॉफी विद करण’ में बिना नाम लिए खुलासा किया था कि उनकी कॉलेज गर्लफ्रेंड ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के लिए उनसे ब्रेकअप कर लिया था। प्रोड्यूसर ने रणवीर का पालतू कुत्ता पीछे छोड़ दिया आज रणवीर सिंह सुपरस्टार हैं, लेकिन संघर्ष के दिनों में उन्हें कई कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ा। 19वें माराकेश फिल्म फेस्टिवल के ‘इन कन्वर्सेशन विद…’ सेशन में उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया था। रणवीर ने बताया था कि एक बार वह काम की तलाश में अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वह बरामदे में बैठकर घंटों इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि शायद उनसे मिलने का मौका मिल जाए, लेकिन अंदर वह अपने दोस्तों के साथ बीयर पी रहे थे और मौज-मस्ती कर रहे थे। रणवीर के मुताबिक, उस व्यक्ति ने मजा करने के लिए अपने पालतू कुत्ते को उनके पीछे छोड़ दिया। अचानक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ दौड़ पड़ा और वह डर के मारे पूरे बरामदे में भागने लगे। रणवीर ने कहा, “मैं बुरी तरह डर गया था। सोचिए, एक संघर्ष कर रहे कलाकार के साथ ऐसा मजाक किया गया।” हालांकि, उन्होंने उस प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताया था। सगाई को तीन साल तक सीक्रेट रखा साल 2015 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त दोनों ने अपनी सगाई की बात दुनिया से छिपाकर रखी और करीब तीन साल तक यह राज सिर्फ परिवार के कुछ लोगों तक ही सीमित रहा। करण जौहर के शो में रणवीर ने बताया था कि उस समय उन्होंने अपनी मां और बहन की मदद से एक खूबसूरत डायमंड रिंग खरीदी थी। वह रिंग उनकी हैसियत से कहीं ज्यादा महंगी थी, लेकिन उनके लिए दीपिका की खुशी सबसे बढ़कर थी। हॉलिडे के दौरान रणवीर ने तय किया कि प्रपोज करने का यही सही मौका होगा। मालदीव में समुद्र के बीचों-बीच एक छोटी-सी रेतीली जगह थी। चारों तरफ सिर्फ नीला पानी था और दूर-दूर तक कोई नहीं था। नाव उन्हें वहां छोड़कर चली गई। रणवीर को लगा कि इससे बेहतर पल शायद कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने बाद में मजाक में यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने जानबूझकर इतना परफेक्ट माहौल चुना था, ताकि दीपिका के लिए उन्हें ‘न’ कहना लगभग नामुमकिन
डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी। इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े। हालांकि, उनका पहला इंटरनेशनल मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी-20 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा। मुकाबले में कई यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। IND Vs ENG मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के यंगेस्ट क्रिकेटर बने। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में पहला मैच खेला। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। 2. वैभव इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे यंगेस्ट प्लेयर बने। पाकिस्तान के हसन रजा सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 14 साल 227 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। 3. वैभव टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय वैभव टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया। 3. इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। उन्होंने 191 का टारगेट हासिल करते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। टीम ने 2012 में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 178 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 29 रन दिए रवि बिश्नोई टी-20 में सबसे मंहगा ओवर डालने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में 29 रन दिए। बिश्नोई ने इस ओवर में 2 साइड नो बॉल डाली। वहीं बेथेल ने ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। टी-20 में भारत के लिए सबसे महंगा ओवर शिवम दुबे ने डाला है। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन दिए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. वैभव को तिलक ने डेब्यू कैप दिया, सूर्यवंशी भावुक हुए वैभव को उप कप्तान तिलक वर्मा ने भारतीय कैप दी। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने तालियां बजाकर उनको बधाई दी। इसके बाद अभिषेक, ईशान, अर्शदीप सहित कई खिलाड़ियों वैभव की पीठ थपथपाई। कैप मिलने के बाद वैभव भावुक हो गए। 2. टॉस के समय श्रेयस की कैप हवा में उड़ी टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की कैप हवा में उड़ गई। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सिक्का हवा में उछाला। श्रेयस ने कॉल किया। इसी दौरान तेज हवा से उनकी टोपी उड़कर पीछे जा गिरी। 3. वैभव ने जोफ्रा की गेंद पर पहला इंटरनेशन सिक्स लगाया वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सिर्फ तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर पहली बार वैभव के सामने आए। वैभव ने घुटना टेकते हुए पहली ही गेंद को विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का था। 4. हैरी ब्रूक ने वैभव के जूते का फीता बांधा मैच की शुरुआत में वैभव के जूते का फीता खुल गया। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक उनकी मदद के लिए आए। उन्होंने वैभव के जूते का फीता बांधा। 5. आर्चर ने तिलक का कैच ड्रॉप किया भारतीय पारी के 18वें ओवर में सैम करन की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े जोफ्रा आर्चर के पास गई। उन्होंने डाइव लगाकर कैच तो पकड़ा, लेकिन उन्होंने तुरंत रिप्ले का इशारा किया। रिप्ले में दिखा कि आर्चर के हाथों में जाने पहले गेंद जमीन को छू गई थी। तब तिलक सिर्फ 1 रन बनाकर खेल रहे थे। 6. पारी की पहली गेंद पर सॉल्ट आउट अर्शदीप सिंह ने पारी की पहली गेंद पर ही भारत को विकेट दिलाया। इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अर्शदीप की अतिरिक्त उछाल लेती हुई बाहर जाती गेंद पर सॉल्ट ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में चली गई। 7. बिश्नोई ने 3 बार साइड लाइन नो बॉल डाली रवि बिश्नोई ने मैच में अपनी पहली गेंद ही नो बॉल डाली। रनअप के दौरान उनका पैर साइड लाइन के बाहर चला गया। इसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद 17वें ओवर में भी दो बार उनका पैर साइड लाइन के बाहर चला गया। इस ओवर की दोनों फ्री हिट बॉल पर बेथेल ने छक्का जड़ा।
Brazil vs Norway Round of 16 Showdown

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में ब्राजील का सामना नॉर्वे से होगा। ब्राजील इंटरनेशनल फुटबॉल में नॉर्वे को कभी हरा नहीं पाया है। नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला भी ब्राजील के लिए आसान नहीं होगा। हालैंड टूर्नामेंट में 5 गोल दाग चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में मेसी और एम्बापे के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ब्राजील और नॉर्वे का मैच न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 1:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में मेक्सिको ने चारों मुकाबले जीते हैं। वहीं उसके खिलाफ कोई टीम गोल नहीं कर सकी है। आज हैरी केन की इंग्लैंड सामने होगी। मुकाबला सुबह 5:30 बजे से मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 91- फुटबॉल वर्ल्ड में ब्राजील और नॉर्वे की दूसरी भिड़ंत ब्राजील और नॉर्वे के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें नॉर्वे ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। ब्राजील एक भी मैच नहीं हारी, नॉर्वे को सिर्फ फ्रांस ने हराया ब्राजील की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने 4 मैचों में 3 जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। टीम ने राउंड ऑफ 32 में जापान को 2-1 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 3-0 और हैती को 3-0 से हराया था। मोरक्को के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरी ओर नॉर्वे ने 4 में से 3 मुकाबले जीते, जबकि एक में हार मिली। राउंड ऑफ 32 में टीम ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में इराक को 4-1 और सेनेगल को 3-2 से हराया। फ्रांस से उसे 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। ब्राजील को फॉरवर्ड विनीशियस जूनियर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो 4 गोल कर चुके हैं। मिडफील्डर लुकास पाकेता ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर नॉर्वे की टीम स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: ब्राजील: एलीसन बेकर, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रियल मगालहेस, वेन्डेल, ब्रूनो गुइमारेस, जोआओ गोम्स, राफिन्हा, लुकास पाकेता, विनीशियस जूनियर, रोड्रीगो। नॉर्वे: ओर्जान नाइलैंड, जूलियन रायरसन, एंड्रियास हैनशे-ओल्सन, लियो ओस्टिगार्ड, डेविड वोल्फ, मार्टिन ओडेगार्ड, पैट्रिक बर्ग, संडे बर्ग, आस्कर बॉब, जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन, एर्लिंग हालैंड। मैच 92- मेक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच 9 इंटरनेेेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड का एकतरफा दबदबा रहा है। इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मेक्सिको को 2 मैचों में जीत मिली है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। 1966 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड अब तक नहीं हारी, मेक्सिको ने सभी मैच जीते मेक्सिको ने इस वर्ल्ड कप में चारों मैच जीते हैं। राउंड ऑफ 32 में मेक्सिको ने इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में चेकिया को 3-0, दक्षिण कोरिया को 1-0 और दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। इंग्लैंड भी टूर्नामेंट में बिना मैच हारे राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। उसने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड ने कांगो डीआर को 2-1 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ ग्रुप-L को टॉप किया। मेक्सिको के फैंस को अपने घरेलू मैदान पर स्टार फॉरवर्ड सैंटियागो जिमेनेज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं इंग्लैंड अपने कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन के शानदार फॉर्म के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। हैरी केन टूूर्नामेंट में 5 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: मेक्सिको: जूलियो गोंजालेज, जॉर्ज सांचेज, सेसर मोंटेस, जोआन वास्केज, गेरार्डो आर्टियागा, एडसन अल्वारेज, लुइस चावेज, उरिएल एंटुना, ओरबेलिन पिनेडा, जूलियन क्विनोनेस, सैंटियागो जिमेनेज। इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वाकर, जॉन स्टोंस, मार्क गुएही, कीरान ट्रिपियर, डैकलन राइस, कोबी मेनू, बुकायो साका, जुड बेलिंगहैम, फिल फोडेन, हैरी केन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज:लॉर्ड्स में टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें आमने-सामने; इंग्लैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब की तलाश में

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड एक बार 2009 में और ऑस्ट्रेलिया 6 बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 6-6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को तीन बार हराया दोनों टीमों के बीच अब तक 45 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 23 और इंग्लैंड ने 21 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमें चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2012, 2014 और 2018 के तीनों फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। हालांकि, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले चारों टी-20 इंटरनेशनल जीते हैं। दोनों टीमों ने बिना हारे तय किया फाइनल का सफर ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराया। सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। पेरी की फिटनेस पर नजर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ऑलराउंडर एलिस पेरी की फिटनेस है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में वह क्वाड्रिसेप्स में परेशानी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। हालांकि फाइनल से पहले उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस की। इंग्लैंड को भी सेमीफाइनल से पहले राहत मिली थी। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट चोट से लौटते ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47 गेंदों में 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। लॉर्ड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद लॉर्ड्स की पिच इस वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजों के लिए सबसे मददगार रही है। यहां नई गेंद से सीम मूवमेंट और उछाल दोनों देखने को मिले हैं। तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतर रही है। हालांकि, इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ 171 रन का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टारगेट हासिल किया था। स्पिन बनाम टॉप ऑर्डर की होगी जंग इस टूर्नामेंट में स्पिनरों का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू (10 विकेट) और जॉर्जिया वेयरहैम (7 विकेट) शानदार फॉर्म में हैं। वहीं इंग्लैंड की सोफी एक्लस्टन और चार्ली डीन 9-9 विकेट ले चुकी हैं। इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड रिकॉर्ड्स पर भी नजर पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ऐश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन। इंग्लैंड: डैनी हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी। इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े। हालांकि, उनका पहला इंटरनेशनल मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी-20 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा। मुकाबले में कई यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। IND Vs ENG मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के यंगेस्ट क्रिकेटर बने। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में पहला मैच खेला। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। 2. वैभव इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। उनके नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2020 में 14 साल और 16 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। 3. वैभव टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय वैभव टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया। 3. इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी-20 में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। उन्होंने 191 का टारगेट हासिल करते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। टीम ने 2012 में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 178 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 29 रन दिए रवि बिश्नोई टी-20 में सबसे मंहगा ओवर डालने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने पारी के 17वें ओवर में 29 रन दिए। बिश्नोई ने इस ओवर में 2 साइड नो बॉल डाली। वहीं बेथेल ने ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। टी-20 में भारत के लिए सबसे महंगा ओवर शिवम दुबे ने डाला है। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन दिए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. वैभव को तिलक ने डेब्यू कैप दिया, सूर्यवंशी भावुक हुए वैभव को उप कप्तान तिलक वर्मा ने भारतीय कैप दी। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने तालियां बजाकर उनको बधाई दी। इसके बाद अभिषेक, ईशान, अर्शदीप सहित कई खिलाड़ियों वैभव की पीठ थपथपाई। कैप मिलने के बाद वैभव भावुक हो गए। 2. टॉस के समय श्रेयस की कैप हवा में उड़ी टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की कैप हवा में उड़ गई। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सिक्का हवा में उछाला। श्रेयस ने कॉल किया। इसी दौरान तेज हवा से उनकी टोपी उड़कर पीछे जा गिरी। 3. वैभव ने जोफ्रा की गेंद पर पहला इंटरनेशन सिक्स लगाया वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सिर्फ तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर पहली बार वैभव के सामने आए। वैभव ने घुटना टेकते हुए पहली ही गेंद को विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का था। 4. हैरी ब्रूक ने वैभव के जूते का फीता बांधा मैच की शुरुआत में वैभव के जूते का फीता खुल गया। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक उनकी मदद के लिए आए। उन्होंने वैभव के जूते का फीता बांधा। 5. आर्चर ने तिलक का कैच ड्रॉप किया भारतीय पारी के 18वें ओवर में सैम करन की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े जोफ्रा आर्चर के पास गई। उन्होंने डाइव लगाकर कैच तो पकड़ा, लेकिन उन्होंने तुरंत रिप्ले का इशारा किया। रिप्ले में दिखा कि आर्चर के हाथों में जाने पहले गेंद जमीन को छू गई थी। तब तिलक सिर्फ 1 रन बनाकर खेल रहे थे। 6. पारी की पहली गेंद पर सॉल्ट आउट अर्शदीप सिंह ने पारी की पहली गेंद पर ही भारत को विकेट दिलाया। इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अर्शदीप की अतिरिक्त उछाल लेती हुई बाहर जाती गेंद पर सॉल्ट ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में चली गई। 7. बिश्नोई ने 3 बार साइड लाइन नो बॉल डाली रवि बिश्नोई ने मैच में अपनी पहली गेंद ही नो बॉल डाली। रनअप के दौरान उनका पैर साइड लाइन के बाहर चला गया। इसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद 17वें ओवर में भी दो बार उनका पैर साइड लाइन के बाहर चला गया। इस ओवर की दोनों फ्री हिट बॉल पर बेथेल ने छक्का जड़ा।
Brazil vs Norway Round of 16 Showdown

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में ब्राजील का सामना नॉर्वे से होगा। ब्राजील इंटरनेशनल फुटबॉल में नॉर्वे को कभी हरा नहीं पाया है। नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला भी ब्राजील के लिए आसान नहीं होगा। हालैंड टूर्नामेंट में 5 गोल दाग चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में मेसी और एम्बापे के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ब्राजील और नॉर्वे का मैच न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 1:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में मेक्सिको ने चारों मुकाबले जीते हैं। वहीं उसके खिलाफ कोई टीम गोल नहीं कर सकी है। आज हैरी केन की इंग्लैंड सामने होगी। मुकाबला सुबह 5:30 बजे से मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 91- फुटबॉल वर्ल्ड में ब्राजील और नॉर्वे की दूसरी भिड़ंत ब्राजील और नॉर्वे के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें नॉर्वे ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। ब्राजील एक भी मैच नहीं हारी, नॉर्वे को सिर्फ फ्रांस ने हराया ब्राजील की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। टीम ने 4 मैचों में 3 जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। टीम ने राउंड ऑफ 32 में जापान को 2-1 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 3-0 और हैती को 3-0 से हराया था। मोरक्को के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरी ओर नॉर्वे ने 4 में से 3 मुकाबले जीते, जबकि एक में हार मिली। राउंड ऑफ 32 में टीम ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में इराक को 4-1 और सेनेगल को 3-2 से हराया। फ्रांस से उसे 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। ब्राजील को फॉरवर्ड विनीशियस जूनियर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो 4 गोल कर चुके हैं। मिडफील्डर लुकास पाकेता ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर नॉर्वे की टीम स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: ब्राजील: एलीसन बेकर, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रियल मगालहेस, वेन्डेल, ब्रूनो गुइमारेस, जोआओ गोम्स, राफिन्हा, लुकास पाकेता, विनीशियस जूनियर, रोड्रीगो। नॉर्वे: ओर्जान नाइलैंड, जूलियन रायरसन, एंड्रियास हैनशे-ओल्सन, लियो ओस्टिगार्ड, डेविड वोल्फ, मार्टिन ओडेगार्ड, पैट्रिक बर्ग, संडे बर्ग, आस्कर बॉब, जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन, एर्लिंग हालैंड। मैच 92- मेक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच 9 इंटरनेेेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड का एकतरफा दबदबा रहा है। इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मेक्सिको को 2 मैचों में जीत मिली है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। 1966 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड अब तक नहीं हारी, मेक्सिको ने सभी मैच जीते मेक्सिको ने इस वर्ल्ड कप में चारों मैच जीते हैं। राउंड ऑफ 32 में मेक्सिको ने इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले ग्रुप स्टेज में चेकिया को 3-0, दक्षिण कोरिया को 1-0 और दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। इंग्लैंड भी टूर्नामेंट में बिना मैच हारे राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। उसने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड ने कांगो डीआर को 2-1 से हराया। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ ग्रुप-L को टॉप किया। मेक्सिको के फैंस को अपने घरेलू मैदान पर स्टार फॉरवर्ड सैंटियागो जिमेनेज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं इंग्लैंड अपने कप्तान और स्ट्राइकर हैरी केन के शानदार फॉर्म के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। हैरी केन टूूर्नामेंट में 5 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11: मेक्सिको: जूलियो गोंजालेज, जॉर्ज सांचेज, सेसर मोंटेस, जोआन वास्केज, गेरार्डो आर्टियागा, एडसन अल्वारेज, लुइस चावेज, उरिएल एंटुना, ओरबेलिन पिनेडा, जूलियन क्विनोनेस, सैंटियागो जिमेनेज। इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वाकर, जॉन स्टोंस, मार्क गुएही, कीरान ट्रिपियर, डैकलन राइस, कोबी मेनू, बुकायो साका, जुड बेलिंगहैम, फिल फोडेन, हैरी केन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…