Thursday, 09 Jul 2026 | 04:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

RAS Mains 2026 Answer Book View: Apply By July 27

RAS Mains 2026 Answer Book View: Apply By July 27

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (RAS) के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देखने के लिए कल (6 जुलाई) से आवेदन कर सकेंगे। . आयोग ने आंसर बुक ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया था। जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- आवेदन के लिए ​अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन में जाकर आरएएस एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। प्रत्येक आंसर-बुक के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। ​शुल्क भुगतान के लिए लिंक 10 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। 12 सितंबर 2026 की रात 12:00 बजे के बाद आंसर-बुक पोर्टल से हटा दी जाएंगी। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आरएएस-2024 के इन्टरव्यू का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। आरएएस-2026 भर्ती प्रोसेस जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए भर्ती प्रोसेस जारी है। आयोग ने 4 जून से 3 जुलाई तक आवेदन मांगे।परीक्षा 6 दिसम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर —– यह खबर भी पढ़िए… RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर…

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। उसने चौथी बार टॉप-8 में जगह बनाई है। फ्रांसीसी टीम ने रविवार सुबह खेले गए मैच में पैराग्वे को 1-0 से हराया। स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर निर्णायक गोल किया। टॉप-8 में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होगा। मोरक्को ने शनिवार देर रात राउंड ऑफ 16 के पहले मुकाबले में मेजबान कनाडा को 3-0 के अंतर से मात दी। इस जीत के साथ मोरक्को विश्व कप इतिहास में एक से अधिक बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। मैच में खास फ्रांस Vs पैराग्वे एमबाप्पे ने पेनल्टी पर गोल दागा पैराग्वे ने डिफेंसिव खेल दिखाया। 70वें मिनट में VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) रिव्यू के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली। डिएगो गोमेज पर फाउल का फैसला आने के बाद किलियन एमबाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। पैराग्वे ने दी कड़ी टक्कर पैराग्वे ने पूरे मैच में फ्रांस के हमलों को काफी हद तक रोके रखा। दूसरे हाफ में एमबाप्पे को एक शानदार मौका मिला, लेकिन वे ब्रेकअवे का फायदा नहीं उठा सके। मैनू कोने का दमदार शॉट गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार बचाव करते हुए रोक दिया। स्टॉपेज टाइम में भी गिल ने एमबाप्पे के दो बेहतरीन प्रयास विफल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। कनाडा Vs मोरक्को पहला हाफ गोलरहित, दूसरे में 3 गोल आए पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 50वें मिनट में अचरफ हकीमी की फ्री-किक पर मिले पास को अजेद्दीन ऊनाही ने बॉक्स के बाहर से शानदार राइट फुटेड शॉट के जरिए गोल में बदलकर मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिलाई। 82वें मिनट में ब्राहिम डियाज के पास पर ऊनाही ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में सूफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर कनाडा की वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म कर दी। जोनाथन डेविड फ्री-किक पर गोल चूके 78वें मिनट में जोनाथन डेविड को फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर निकल गया। इसके तुरंत बाद ताजोन बुकेनन के दूर से लगाए गए शॉट को गोलकीपर यासीन बूनू ने डाइव लगाकर बचा लिया। कनाडा में जन्मे और मोरक्को से खेल रहे बूनू ने मैच में तीन अहम बचाव किए। —————————————————— FIFA वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप के अंतिम-16 में, केप वर्डो को हराया; मेसी ने गोल किया डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया। अब मंगलवार को उसका मुकाबला इजिप्ट से होगा। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर किया। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। उसने चौथी बार टॉप-8 में जगह बनाई है। फ्रांसीसी टीम ने रविवार सुबह खेले गए मैच में पैराग्वे को 1-0 से हराया। स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर निर्णायक गोल किया। टॉप-8 में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होगा। मोरक्को ने शनिवार देर रात राउंड ऑफ 16 के पहले मुकाबले में मेजबान कनाडा को 3-0 के अंतर से मात दी। इस जीत के साथ मोरक्को विश्व कप इतिहास में एक से ज्यादा बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। इससे पहले वह 2022 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। मैच में खास फ्रांस Vs पैराग्वे एमबाप्पे ने पेनल्टी पर गोल दागा पैराग्वे ने डिफेंसिव खेल दिखाया। 70वें मिनट में VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) रिव्यू के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली। डिएगो गोमेज पर फाउल का फैसला आने के बाद किलियन एमबाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। पैराग्वे ने दी कड़ी टक्कर पैराग्वे ने पूरे मैच में फ्रांस के हमलों को काफी हद तक रोके रखा। दूसरे हाफ में एमबाप्पे को एक शानदार मौका मिला, लेकिन वे ब्रेकअवे का फायदा नहीं उठा सके। मैनू कोने का दमदार शॉट गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार बचाव करते हुए रोक दिया। स्टॉपेज टाइम में भी गिल ने एमबाप्पे के दो बेहतरीन प्रयास विफल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। कनाडा Vs मोरक्को पहला हाफ गोलरहित, दूसरे में 3 गोल आए पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 50वें मिनट में अचरफ हकीमी की फ्री-किक पर मिले पास को अजेद्दीन ऊनाही ने बॉक्स के बाहर से शानदार राइट फुटेड शॉट के जरिए गोल में बदलकर मोरक्को को 1-0 की बढ़त दिलाई। 82वें मिनट में ब्राहिम डियाज के पास पर ऊनाही ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में सूफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर कनाडा की वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म कर दी। जोनाथन डेविड फ्री-किक पर गोल चूके 78वें मिनट में जोनाथन डेविड को फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर निकल गया। इसके तुरंत बाद ताजोन बुकानन के दूर से लगाए गए शॉट को गोलकीपर यासीन बूनू ने डाइव लगाकर बचा लिया। कनाडा में जन्मे और मोरक्को से खेल रहे बूनू ने मैच में तीन अहम बचाव किए। —————————————————— FIFA वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप के अंतिम-16 में, केप वर्डो को हराया; मेसी ने गोल किया डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया। अब मंगलवार को उसका मुकाबला इजिप्ट से होगा। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर किया। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

Ramandeeps Struggle: Actor Gets Big Break After Mumbai Woes

Ramandeeps Struggle: Actor Gets Big Break After Mumbai Woes

10 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक वेब सीरीज ‘राख’ में रज्जो के किरदार से चर्चा बटोर रहे अभिनेता रमनदीप यादव का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। कभी उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना था, लेकिन किस्मत उन्हें थिएटर और फिर एक्टिंग में ले आई। उन्होंने मुंबई में चार साल तक ऑडिशन दिए, आर्थिक तंगी झेली और कई बार शहर छोड़ने का मन भी बनाया, लेकिन हार नहीं मानी। आखिरकार ‘राख’ ने उन्हें वह पहचान दिलाई, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने संघर्ष, रिजेक्शन, थिएटर, ‘राख’ और रज्जो की तैयारी पर बात करते हुए बताया कि कई लोग कहते हैं कि अगर हमारे आस पास होते तो पक्का मार देते। रमनदीप यादव का सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना था। सवाल: आपने क्रिकेट भी खेला है। फिर अचानक एक्टिंग की तरफ कैसे रुख हुआ? जवाब: सच कहूं तो आज भी मैं पूरी तरह नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों हुआ। मेरा सपना भारत के लिए क्रिकेट खेलना था। कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्टिंग करूंगा। ऐसा कोई एक दिन या घटना नहीं हुई, जिसके बाद मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया हो। धीरे-धीरे लगा कि चीजें वैसी नहीं हो रही थीं जैसी मैं चाहता था। मेहनत के बावजूद मन नहीं लग रहा था। शायद भगवान ने मेरे लिए कुछ और सोच रखा था। कॉलेज के आखिरी साल में एक दोस्त ने कहा कि यूथ फेस्टिवल के लिए ऑडिशन हो रहे हैं, चलो ट्राई करते हैं। मैंने बिना ज्यादा सोचे ऑडिशन दिया और पहली बार में ही चयन हो गया। पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया और वहीं एहसास हुआ कि मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है। उस अनुभव ने मेरी जिंदगी की दिशा बदल दी। सवाल: थिएटर तक पहुंचने का सफर कैसे शुरू हुआ? जवाब: यूथ फेस्टिवल में मेरी परफॉर्मेंस देखकर थिएटर टीचर ने कहा कि मुझे उनके थिएटर ग्रुप से जुड़ जाना चाहिए। मैंने कहा कि फीस देने की मेरी हैसियत नहीं है। उस समय 1500-2000 रुपए फीस थी और मैं घरवालों से थिएटर सीखने के लिए पैसे नहीं मांग सकता था। उन्होंने कहा कि तुम आ जाओ, फीस की चिंता मत करो। शुरुआत में मैंने नुक्कड़ नाटक किए। जागरूकता अभियान के तहत कई स्ट्रीट प्ले किए। मुझे पता नहीं था कि इसके पैसे मिलेंगे। पहला चेक 2500 रुपए का मिला। उसी पैसे से थिएटर की फीस भरी और 500 रुपए बच गए। तब लगा कि एक्टिंग से कमाई भी हो सकती है। सवाल: क्या उस समय तय कर लिया था कि अब एक्टिंग ही करनी है? जवाब: नहीं, बिल्कुल नहीं। उस समय मैं सुबह क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था और शाम को थिएटर करता था। दोनों साथ लेकर चलना चाहता था, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि थिएटर भी उतनी ही मेहनत और समर्पण मांगता है जितना क्रिकेट। क्रिकेट में अनुशासन तय होता है, लेकिन एक्टिंग में खुद अपना अनुशासन बनाना पड़ता है। किताबें पढ़नी होती हैं, लोगों को ऑब्जर्व करना होता है, कविताएं पढ़नी होती हैं, संगीत सुनना होता है, पेंटिंग देखनी होती है और इंसानी व्यवहार को समझना पड़ता है। करीब डेढ़-दो साल बाद मुझे यकीन हुआ कि अब एक्टिंग में ही आगे बढ़ना है। सवाल: क्या आपने किसी एक्टिंग स्कूल में जाने की भी कोशिश की? जवाब: हां। मैंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का ऑडिशन दिया, लेकिन चयन नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे ड्रामा स्कूलों में भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि मैंने हार नहीं मानी। थिएटर करता रहा और साथ-साथ ऑडिशन भी देता रहा। सवाल: पहला ब्रेक कैसे मिला? जवाब: मेरा पहला प्रोजेक्ट अनुराग कश्यप सर की फिल्म ‘मनमर्जियां’ थी। इसके बाद एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘कैंपस डायरीज’ मिली, जिसमें मैंने पृथ्वीराज का किरदार निभाया। इस सीरीज के बाद इंडस्ट्री में लोग मुझे पहचानने लगे और ऑडिशन मिलने शुरू हो गए। सवाल: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘कैट’आपको कैसे मिली? जवाब: उस समय मैं ‘कैंपस डायरीज’ की शूटिंग कर रहा था। तभी मुझे ‘कैट‘ का ऑडिशन मिला। इसमें मुझे सरदार का किरदार निभाना था, लेकिन पगड़ी बांधनी तक नहीं आती थी। मैं शूट खत्म करके सीधे दोस्त के घर गया। उसने रातभर मेरी मदद की, पगड़ी बांधी और हमने ऑडिशन रिकॉर्ड किया। बाद में मुझे डायरेक्टर से मिलने के लिए अमृतसर बुलाया गया। मैं पहली बार पगड़ी बांधकर ट्रेन से गया। पूरी यात्रा में गर्दन तक नहीं हिलाई, क्योंकि डर था कि पगड़ी खराब न हो जाए। आज सोचता हूं कि पगड़ी पहनकर जाना सही फैसला था। शायद उसी वजह से डायरेक्टर को मेरे लुक पर दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। सवाल: ‘कैट’ के बाद आपने चंडीगढ़ से मुंबई आने का फैसला कैसे लिया? जवाब: ‘कैट’ में काम करने के बाद मुझे थोड़ा आर्थिक सहारा मिला। तब लगा कि अब मुंबई जाकर किस्मत आजमानी चाहिए। मैं कास्टिंग डायरेक्टर्स से मिलकर उन्हें बताना चाहता था कि मैंने ‘CAT’ में काम किया है। मैं शो रिलीज होने से करीब तीन महीने पहले ही मुंबई आ गया था। ‘कैट’ रिलीज होने के बाद लोगों ने मेरा काम पसंद किया। जिन कास्टिंग डायरेक्टर्स से मैं पहले मिल चुका था, उन्हें मेरा चेहरा याद आ गया। इसके बाद ऑडिशन मिलने लगे। पहले मुझे खुद जाकर बताना पड़ता था कि मैं एक्टर हूं, लेकिन अब लोग मेरे काम से परिचित थे। हालांकि ऑडिशन मिल रहे थे, लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा था। कई बार मैं आखिरी दौर तक पहुंचा, लेकिन रोल किसी और को मिल गया। देखते-देखते चार साल निकल गए। सवाल: इन चार सालों का संघर्ष कितना मुश्किल था? जवाब: बहुत मुश्किल था। जो पैसे लेकर मुंबई आया था, वे करीब छह महीने में खत्म हो गए। इसके बाद मैंने थिएटर किया, वर्कशॉप्स लीं और जितना काम मिला, करता रहा। कमाई नहीं होती थी, तो खर्च कम कर दिए। मैंने सादा जीवन जीना शुरू कर दिया। कोशिश यही थी कि किसी तरह मुंबई में टिके रहूं। मैं वर्सोवा में रहता था। कई बार लगा कि यह शहर छोड़ना पड़े। एक्टिंग छोड़ने का कभी मन नहीं हुआ, लेकिन लगा कि कुछ समय के लिए चंडीगढ़ जाकर पैसे जुटा लूं और फिर लौटूं। ‘राख’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो

250 साल का अमेरिका:13 कॉलोनियों से दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने तक का सफर; देशभर में जश्न, राष्ट्रपति ट्रम्प करेंगे संबोधित

250 साल का अमेरिका:13 कॉलोनियों से दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने तक का सफर; देशभर में जश्न, राष्ट्रपति ट्रम्प करेंगे संबोधित

अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल का जश्न मना रहा है। 4 जुलाई 1776 को 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस (स्वतंत्रता की घोषणा) अपनाकर ब्रिटेन से अलग होने का फैसला किया था। इस मौके पर पूरे अमेरिका में हजारों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वॉशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन समेत कई शहरों में परेड, सैन्य बैंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और आतिशबाजी का आयोजन होगा। व्हाइट हाउस के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अमेरिका ने इस समारोह को ‘अमेरिका 250’ नाम दिया है। इसकी तैयारी के लिए 2016 में एक विशेष समिति बनाई गई थी। यही समिति पूरे देश में होने वाले आयोजनों की जिम्मेदारी संभाल रही है। अमेरिका की आजादी 250 साल के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Over 1000 Vacancies Released This Week

Over 1000 Vacancies Released This Week

Hindi News Career IBPS & Railway Jobs: Over 1000 Vacancies Released This Week 5 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं बैंक और रेलवे सहित कई विभागों में 17,380 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, लेक्‍चरर की 829 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 3 हजार नौकरियां 1:44Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन शुरू: ग्रेजुएट्स को मिलेगा मौका, एज लिमिट 40 साल; 27 जुलाई तक करें अप्लाई जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती: फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

Punjab Power Slap Fighter Manjot Kour Rattu: Abu Dhabi Fight Injury

Punjab Power Slap Fighter Manjot Kour Rattu: Abu Dhabi Fight Injury

निक्की शेफर से थप्पड़ खाने के बाद गिरी रत्तू। उसके चेहरे पर 9 टांके आए। नवांशहर की मनजोत कौर रत्तू पावर स्लैप गेम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतरने वाली पहली भारतीय फाइटर बन गई हैं। अबू धाबी में अपने पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने जज्बे की मिसाल पेश की। . फाइट के दौरान स्लैप लगते ही उनका चेहरा फट गया और 9 टांके लगे, लेकिन कोच के मुकाबला छोड़ने के सुझाव को ठुकराते हुए उन्होंने तीनों राउंड पूरे किए। वो क्लोज फाइट में हारीं। इसके बावजूद 30 के मुकाबले 23 अंक बटोरे। अब मनजोत 18 जुलाई को सिडनी में होने वाले अगले मुकाबले में उतरेंगी। पटियाला फिजिकल कॉलेज से बीपीएड (BPEd) की पढ़ाई करने वाली मनजोत प्रोफेशनल बॉक्सर भी हैं। अपनी लगन के दम पर मनजोत आज दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। शुरुआत में वो किक बॉक्सिंग और कबड्डी में भी हाथ आजमा चुकी हैं। रत्तू स्लैप फाइट लीग में कैसे आई और इसके लिए उन्होंने कैसे महनत की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट… आबू धाबी में हुई गेम में हिस्सा लेती रत्तू। बॉक्सिंग से पावर स्लैप में आने की रत्तू ने बताई कहानी… स्कूल के दिनों में चुना खेल का रास्ताः 28 साल की मनजोत कौर रत्तू ने बताया कि पढ़ाई में उनका ज्यादा मन नहीं लगता था और उन्हें मैथ्स से डर लगता था। इसी वजह से उन्होंने स्कूल के दिनों में खेलों की ओर रुख किया। साल 2015 में उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत की और शुरुआती दौर में किक बॉक्सिंग व कबड्डी खेलीं। 2021 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग में रखा कदमः करीब छह साल तक अलग-अलग खेलों में हाथ आजमाने के बाद मनजोत ने 2021 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को अपना करियर बनाया। 2022 में थाईलैंड में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फाइट जीती। इसके बाद 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन और 2025 में न्यूजीलैंड में मुकाबले खेले। न्यूजीलैंड में उन्होंने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी मिया मोटू को कड़ी टक्कर देकर पहचान बनाई। कोच से मिला पावर स्लैप का आइडियाः मनजोत के कोच जसकरण सिंह ने उन्हें पावर स्लैप खेल के बारे में बताया। कोच पहले दुबई में इस खेल से जुड़े रहे थे। जब मनजोत को पता चला कि भारत की कोई लड़की इस खेल में नहीं उतरी है, तो उन्होंने देश की पहली महिला पावर स्लैप खिलाड़ी बनने का लक्ष्य तय कर लिया। चोटों के बावजूद चुना नया चैलेंजः मनजोत ने बताया कि पावर स्लैप में चोट लगने का खतरा काफी ज्यादा होता है और शुरुआत में उन्हें इसके नियमों की भी पूरी जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने चुनौती स्वीकार की और अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर स्लैप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीसरे राउंड में चेहरा फटा, फिर भी मुकाबला पूरा कियाः मुकाबले के तीसरे राउंड में प्रतिद्वंद्वी निक्की शेफर का जोरदार थप्पड़ लगने से उनका माउथगार्ड बाहर निकल गया। इससे गाल और होंठ अंदर से बुरी तरह फट गए और खून बहने लगा। कोच ने मुकाबला छोड़ने की सलाह दी, लेकिन मनजोत ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने तीनों राउंड पूरे किए। बाद में उनके चेहरे पर 9 टांके लगाने पड़े। परिवार ने खेल छोड़ने को कहाः चेहरे पर गंभीर चोट लगने के बाद परिवार काफी घबरा गया। परिजनों ने उन्हें यह खेल छोड़ने की सलाह दी, लेकिन मनजोत ने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि हर बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रोज बॉक्सिंग के साथ पावर स्लैप की भी ट्रेनिंगः मनजोत आज भी प्रोफेशनल बॉक्सिंग की नियमित ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा रोज करीब 15 मिनट पावर स्लैप की अलग से प्रैक्टिस करती हैं, जिसमें थप्पड़ खाने के बाद संतुलन बनाने, स्टांस और थप्पड़ मारने की तकनीक पर काम किया जाता है। 18 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया में अगली फाइटः इन दिनों मनजोत ऑस्ट्रेलिया में हैं। 18 जुलाई को सिडनी में उनकी प्रोफेशनल बॉक्सिंग की अगली फाइट होनी है। वह इसे अपने करियर का अहम मुकाबला मान रही हैं। इकलौती महिला प्रोफेशनल बॉक्सरः मनजोत का दावा है कि वह शहीद भगत सिंह नगर जिले की इकलौती महिला प्रोफेशनल बॉक्सर हैं। उनका कहना है कि दोआबा क्षेत्र में लड़कियां आमतौर पर फुटबॉल और एथलेटिक्स चुनती हैं, लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग और पावर स्लैप जैसे अलग खेलों में अपनी पहचान बनाई है। इंडिया और पंजाब की पहली पावर स्लैप फाइटर मनजोत कौर रत्तू। अब दुनिया के सबसे बड़े मंच पर खेलने का सपना मनजोत का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े फाइटिंग प्लेटफॉर्म पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह चाहती हैं कि उनकी सफलता देखकर पंजाब और देश की दूसरी लड़कियां भी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आगे आएं। लड़कियों के लिए खुद की स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना चाहती रत्तू ने कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं खेलतीं, बल्कि उनके सपने बहुत बड़े हैं। वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से नाम और पैसा कमाकर पंजाब की लड़कियों के लिए बॉक्सिंग एकेडमी खोलना चाहती हैं। मनजोत का मानना है कि शुरुआत में फैसला लेना और राह पर चलना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन एक बार जब आप कदम बढ़ा लेते हैं, तो रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। वह चाहती हैं कि उनके इलाके की अन्य लड़कियां भी इस खेल में आएं और देश का नाम रोशन करें। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें- पहला सिख बना पावर स्लैप कंपीटिशन का किंग, पंजाब के जुझार सिंह ने रशियन प्लेयर को 1 थप्पड़ से हिलाया पंजाब के रोपड़ जिले के चमकौर साहिब के जुझार सिंह आबूधाबी में हुए पावर स्लैप कंपीटिशन के पहले सिख चैंपियन बन गए हैं। कंपीटिशन में जुझार ने थप्पड़ मारकर अपने कंपीटीटर एंटली ग्लुशका को हराया। पूरी खबर पढ़ें….

E20 Petrol Safe, Govt Claims; Bhutan Refuses Indias E20 Petrol

E20 Petrol Safe, Govt Claims; Bhutan Refuses Indias E20 Petrol

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टेलीग्राम से जुड़ी रही। अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच शनिवार को सरकार ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का काम रातों-रात नहीं हुआ। यह एक जांची-परखी, साइंटिफिक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे गाड़ियों को कई नुकसान नहीं है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टेलीग्राम पर फिल्में और वेब सीरीज फ्री नहीं मिलेंगी: सरकार बोली- 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाएं; शिकायत का इंतजार न करें, एक्शन लें अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। एप को 3 दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सरकार का दावा- E-20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान नहीं: बेचने से पहले टेस्टिंग कराई; सुप्रीम कोर्ट में कहा था- अभी एक्सपेरिमेंट, रिजल्ट अगले साल पता चलेगा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच शनिवार को सरकार ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का काम रातों-रात नहीं हुआ। यह एक जांची-परखी, साइंटिफिक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे गाड़ियों को कई नुकसान नहीं है। इसे पेट्रोल में मिलाने की ग्लोबल प्रैक्टिस अपनाई है और टॉप एजेंसियां भी इसकी टेस्ट कर चुकीं हैं। एथेनॉल ब्लेंडिंग पर दिल्ली में हुई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से शामिल एक्सपर्ट वर्तिका शुक्ला ने यह बात कही। वर्तिका शुक्ला ने बताया कि देश में साल 2013 और 2014 के दौरान पेट्रोल में सिर्फ 1.5% एथेनॉल मिलाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भूटान का भारत से E20 पेट्रोल लेने से इनकार: कहा- गाड़ियां खराब होने का खतरा, हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें भारत सरकार के E20 यानी 20% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के फैसले पर जहां देश में विवाद और विरोध चल रहा है, वहीं पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल कंपनियों (OMCs) के E20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है। भूटानी मीडिया ‘द भूटानीज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक भारतीय बाजार में नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक उन्हें बिना मिलावट वाला पुराना पेट्रोल ही सप्लाई किया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. EPFO-पोर्टल पर UAN एक्टिवेशन और नया नंबर जनरेट नहीं होगा: अब सिर्फ UMANG एप से होगा काम, जानें इसकी पूरी प्रोसेस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है। इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना इस हफ्ते ₹6471 महंगा हुआ, ₹1.46 लाख पहुंचा: इस साल ₹13,145 बढ़ा, चांदी ₹17,317 बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अब ज्वेलर्स के पास भी जमा कर सकेंगे सोना: बैंक लॉकर की तरह 2.5% तक ब्याज मिलेगा, नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लाने की तैयारी अब आप अपने सोने को बैंक लॉकर की तरह ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारी) के पास भी जमा कर सकेंगे। खास बात ये है कि इससे आपको 2.5% तक का ब्याज भी मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अगले दो हफ्तों के में एक नई और अपडेटेड ‘गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम’ का एलान कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

इंटरकास्ट मैरिज, शिमला में हनीमून, फिर आस्ट्रेलिया गई पत्नी:4 साल से इंतजार में ₹34 लाख के कर्ज में डूबा कुरुक्षेत्र का युवक; तनाव में पिता की मौत

इंटरकास्ट मैरिज, शिमला में हनीमून, फिर आस्ट्रेलिया गई पत्नी:4 साल से इंतजार में ₹34 लाख के कर्ज में डूबा कुरुक्षेत्र का युवक; तनाव में पिता की मौत

इंटरकास्ट मैरिज के बाद पत्नी के साथ विदेश में नई जिंदगी बसाने का सपना देखने वाले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले संजीव कुमार की जिंदगी 4 साल में पूरी तरह बदल गई। मैरिज के सिर्फ एक महीने बाद ही उसकी उसकी नवविवाहित पत्नी ऑस्ट्रेलिया चली गई। जाते समय उसने जल्द स्पॉन्सर भेजकर अपने पास बुलाने का भरोसा दिया था। मगर, चार साल बीतने के बाद भी वह इंतजार ही करता रह गया। इस इंतजार में उसकी बेकरी तक बिक गई। उस पर करीब 34 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया और परिवार आर्थिक संकट में टूट गया। इस तनाव में उसके पिता भी चल बसे। वह प्रत्येक माह डेढ़ लाख रुपए की किस्त भरने को मजबूर है। उधर, अब पत्नी ने उसके साथ रहने और उसे ऑस्ट्रेलिया बुलाने से मना कर दिया। यहां तक की उसका मैरिज रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल करा दिया। मन मारकर संजीव ने उसके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया एंबेसी को शिकायत कर दी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट में मामला दायर करने के लिए याचिका डाली है। युवक संजीव की इंटरकास्ट मैरिज के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए संजीव के साथ क्या हुआ…. अब ससुर कह रहे कि बेटी उनकी बात नहीं सुनती संजीव ने बताया कि दोबारा रजिस्ट्रेशन के बाद भी वह लगातार स्पॉन्सर भेजने का भरोसा देती रही। इस दौरान वीजा और अन्य औपचारिकताओं में उसके 8 से 10 लाख रुपए और खर्च हो गए। मगर, इसके बाद भी उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं बुलाया गया। उसने पत्नी और ससुराल पक्ष से जवाब मांगा तो पहले बहाने बनाए गए। बाद में ससुर ने कह दिया कि बेटी अब उनकी बात नहीं मानती। कुछ समय बाद पत्नी ने उसका, उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए। कर्ज बढ़ता गया, पिता की मौत हो गई पत्नी को विदेश भेजने के लिए लिया गया कर्ज लगातार बढ़ता गया। आज वह हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपए सिर्फ ब्याज चुका रहा है। इस आर्थिक तनाव के बीच 6 मई 2025 को उसके पिता जसवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी लगातार बीमार रहने लगी हैं। आरोप लगाया कि पत्नी और उसके परिवार ने उससे करीब 34 लाख रुपए खर्च करवाकर उसे छोड़ दिया। अब ऑस्ट्रेलिया और पुलिस से न्याय की उम्मीद संजीव ने बताया कि उसने ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी में शिकायत भेजी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट में मामला दायर करने के लिए याचिका डाली है। अब वह जल्द ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर शिकायत देगा। उसकी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और उसके खर्च किए गए रुपए वापस दिलाए जाएं।

E20 Petrol Safe, Govt Claims; Bhutan Refuses Indias E20 Petrol

E20 Petrol Safe, Govt Claims; Bhutan Refuses Indias E20 Petrol

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टेलीग्राम से जुड़ी रही। अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच शनिवार को सरकार ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का काम रातों-रात नहीं हुआ। यह एक जांची-परखी, साइंटिफिक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे गाड़ियों को कई नुकसान नहीं है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टेलीग्राम पर फिल्में और वेब सीरीज फ्री नहीं मिलेंगी: सरकार बोली- 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट हटाएं; शिकायत का इंतजार न करें, एक्शन लें अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और OTT कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। एप को 3 दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सरकार का दावा- E-20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान नहीं: बेचने से पहले टेस्टिंग कराई; सुप्रीम कोर्ट में कहा था- अभी एक्सपेरिमेंट, रिजल्ट अगले साल पता चलेगा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच शनिवार को सरकार ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का काम रातों-रात नहीं हुआ। यह एक जांची-परखी, साइंटिफिक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और इससे गाड़ियों को कई नुकसान नहीं है। इसे पेट्रोल में मिलाने की ग्लोबल प्रैक्टिस अपनाई है और टॉप एजेंसियां भी इसकी टेस्ट कर चुकीं हैं। एथेनॉल ब्लेंडिंग पर दिल्ली में हुई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से शामिल एक्सपर्ट वर्तिका शुक्ला ने यह बात कही। वर्तिका शुक्ला ने बताया कि देश में साल 2013 और 2014 के दौरान पेट्रोल में सिर्फ 1.5% एथेनॉल मिलाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भूटान का भारत से E20 पेट्रोल लेने से इनकार: कहा- गाड़ियां खराब होने का खतरा, हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें भारत सरकार के E20 यानी 20% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के फैसले पर जहां देश में विवाद और विरोध चल रहा है, वहीं पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल कंपनियों (OMCs) के E20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है। भूटानी मीडिया ‘द भूटानीज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक भारतीय बाजार में नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक उन्हें बिना मिलावट वाला पुराना पेट्रोल ही सप्लाई किया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. EPFO-पोर्टल पर UAN एक्टिवेशन और नया नंबर जनरेट नहीं होगा: अब सिर्फ UMANG एप से होगा काम, जानें इसकी पूरी प्रोसेस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब एक हफ्ते चले शेड्यूल्ड अपग्रेड के बाद अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद पोर्टल का पूरा इंटरफेस बदल गया है। इसके साथ ही EPFO ने अपनी मेंबर सर्विसेज में कई बदलाव किए हैं, जिससे PF खाताधारकों के लिए अब कुछ जरूरी काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना इस हफ्ते ₹6471 महंगा हुआ, ₹1.46 लाख पहुंचा: इस साल ₹13,145 बढ़ा, चांदी ₹17,317 बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी रही। सोना हफ्तेभर में 6,471 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 25 जून को 1.40 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.17 लाख किलो से बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17,317 रुपए बढ़ी। सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से ये तेजी आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अब ज्वेलर्स के पास भी जमा कर सकेंगे सोना: बैंक लॉकर की तरह 2.5% तक ब्याज मिलेगा, नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लाने की तैयारी अब आप अपने सोने को बैंक लॉकर की तरह ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारी) के पास भी जमा कर सकेंगे। खास बात ये है कि इससे आपको 2.5% तक का ब्याज भी मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अगले दो हफ्तों के में एक नई और अपडेटेड ‘गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम’ का एलान कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔