Haaland Brace Sends Norway to World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires

Hindi News Sports Haaland Brace Sends Norway To World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)।23 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सोमवार सुबह नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसका मुकाबला इंग्लैंड और मैक्सिको की विनर से होगा। न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से जूनियर नेमार ने गोल किया। जबकि, नॉर्वे की ओर से एरलिंग हालैंड ने डबल गोल किए। इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने संन्यास ले लिया है। 34 साल नेमार ने कहा, ‘मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। अब ब्राजील के लिए मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है।’ उन्होंने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था। हार से निराश होकर ब्राजील के नेमार मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए।। नेमार ने मैच के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। नार्वे की टीम ने जीत के बाद वाइकिंग रो सेलिब्रेशन किया। पेनल्टी पर गोल नहीं कर सकी ब्राजील पहले हाफ में ब्राजील के पास 15वें मिनट के करीब बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला। VAR समीक्षा के बाद टीम को पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के अनुभवी गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने शानदार डाइव लगाकर रोक दिया। नीलैंड ने इसके बाद भी गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के प्रयास नाकाम किए और पहले हाफ में स्कोर 0-0 बनाए रखा। हालैंड ने दो गोल कर मैच पलटा दूसरे हाफ में ब्राजील के युवा स्ट्राइकर एंड्रिक ने आसान मौका गंवाया। इसके बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला बोला। 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम से ठीक पहले हालैंड ने दूसरा गोल करते हुए डिफेंडर डेनिलो के पैरों के बीच से गेंद निकालकर गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका छठा और सातवां गोल रहा। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए। गोल सेलिब्रेट करते एरलिंग हालैंड और साथ खिलाड़ी। नेमार का गोल भी नहीं बचा सका ब्राजील इंजरी टाइम के 10वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका। ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप से इतने शुरुआती चरण में बाहर हुआ। जूनियर नेमार ने फ्री किक पर गोल दागा। नेमार का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ वे दूसरे हाफ में उतरे और पेनल्टी पर गोल किया। ब्राजील के कप्तान मार्किन्योस ने कहा, ‘अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का समय है। हमें उम्मीद है कि ब्राजील के फैंस उन्हें धैर्य और पूरा समर्थन देंगे।’ —————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन, FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
खामेनेई के जनाजे में 3 बेटे शामिल, मुजतबा दूर रहे:लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ के नारे लगाए; आज तेहरान में अंतिम यात्रा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ और ‘किल बीबी’ (इजराइल के प्रधानमंत्री) के नारे लगाए। साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आज सोमवार को तेहरान की सड़कों से खामेनेई की भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। धार्मिक नेता, सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 4 तस्वीरें… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Instagram Child Abuse Ads Notice

Hindi News Business Instagram Child Abuse Ads Notice | Meta 7 Day Reply; LNG Supply Restored नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LNG से जुड़ी रही। देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेजा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सरकार ने LNG सप्लाई पर लगी रोक हटाई: अमेरिका-ईरान जंग रुकने से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से शिपमेंट शुरू, इससे इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान देश में लागू किए गए ‘इमरजेंसी नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर’ के आदेशों को वापस ले लिया है। LNG का उपयोग इंडस्ट्रीज में ज्यादा होता है, ऐसे में इस फैसले से इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण विज्ञापन मामले में नोटिस जारी: सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा, ऐसे कंटेंट को ब्लॉक करने और हटाने को कहा इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस भेजा। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार कंपनी को 7 दिन में इस नोटिस का जबाव देना होगा। ये नोटिस 4 जुलाई को जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार IT मिनिस्ट्री ने इंस्टाग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच बनाने वाले सभी विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी: सरकार ने कहा- इससे ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ सकते हैं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई तक जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी: एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा पिछले कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। इस तेजी में भारतीय एयरटेल टॉप गेनर रही। एयरटेल की वैल्युएशन 36,529 करोड़ रुपए बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, LIC, HDFC बैंक और HUL का मार्केट कैप भी बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में बनाए प्रेम संबंध:कनाडा में पंजाबी कैदी से मिलती, उसके पैसे से कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप कीं

कनाडा की जेल में तैनात जालंधर मूल की एक महिला अधिकारी पर पंजाबी कैदी से रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच के मुताबिक उसने अपनी ड्यूटी उसी ब्लॉक में लगवाई, जहां कैदी बंद था। वह ज्यादातर समय उसकी सेल के आसपास बिताती थी और जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा कथित तौर पर अवैध मोबाइल के जरिए भी उसके संपर्क में रहती थी। बदले में कैदी उस पर महंगे गिफ्ट लुटाता रहा। जांच दस्तावेजों के मुताबिक उसने महिला अधिकारी की कॉस्मेटिक सर्जरी और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। पूरा मामला तब सामने आया, जब एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के घर पर जानलेवा हमले की साजिश की जांच शुरू हुई। जांच एजेंसियों का आरोप है कि जालंधर मूल की महिला अधिकारी ने ही उस अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो कैदी तक पहुंचाई थी। इसके बाद कथित तौर पर उसी जानकारी के आधार पर अधिकारी की पहचान कर पूरी साजिश रची गई। यह मामला बाद में कनाडा पुलिस की प्रोजेक्ट साउथ जांच का अहम हिस्सा बना। 3 जुलाई को ऑन्टारियो सुपीरियर कोर्ट की अनुमति के बाद 563 पन्नों वाले ITO (इन्फॉर्मेशन टू ऑब्टेन) के कुछ हिस्से सार्वजनिक किए गए, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। महिला अधिकारी पेड लीव पर हैं, जबकि कैदी अब भी जेल में बंद है। जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांटेड ड्रग तस्कर रॉयन वेडिंग के कथित ड्रग नेटवर्क से भी जोड़ा है। दोसांझ गांव की निशवंत, कैदी ड्राइवर के तौर पर कनाडा गया कनाडा पुलिस के मुताबिक निशवंत कौर दोसांझ का परिवार पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव से जुड़ा बताया जाता है। वह ब्रिटिश कोलंबिया के ऐबट्सफोर्ड में रहती हैं और टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में कॉर्पोरल थीं। 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पंजाब से ट्रक ड्राइवर के रूप में कनाडा गया था। बाद में जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांछित ड्रग तस्कर रायन वेडिंग के कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क से जोड़ा। अक्टूबर 2024 से वह टोरंटो जेल में बंद है और अमेरिका प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। दोनों के बीच पहले से प्यार, जेल में देख फिर रिश्ते सक्रिय हुए ITO के मुताबिक गुरप्रीत के अक्टूबर 2024 में टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर पहुंचने से पहले से ही दोनों के बीच लंबे समय से निजी संबंध थे। गुरप्रीत के जेल पहुंचने के बाद निशवंत को पता चला तो उनके बीच का यह रिश्ता फिर से सक्रिय हो गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि निशवंत ने अपनी ड्यूटी उसी टावर और ब्लॉक में लगवा ली, जहां गुरप्रीत बंद था। अक्टूबर 2024 से 2025 तक दोनों के बीच लगातार निजी मुलाकातें होती रहीं। सेल के बाहर ज्यादा समय, यहीं से बढ़ा शक पुलिस के अनुसार निशवंत अक्सर गुरप्रीत की सेल के आसपास जरूरत से ज्यादा समय बिताती थीं। जेल सुपरवाइजरों ने यह भी नोटिस किया कि वह गुरप्रीत से मिलने के बाद उसके पूर्व सेलमेट से भी मिलती थीं। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी असामान्य गतिविधि के बाद दोनों पर निगरानी बढ़ाई गई। जेल के फोन के अलावा कथित अवैध मोबाइल से भी संपर्क ITO के मुताबिक दोनों जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा गुरप्रीत के पास मौजूद कथित अवैध मोबाइल फोन के जरिए भी लगातार संपर्क में थे। जांच के दौरान गुरप्रीत की कई बातचीत इंटरसेप्ट कर मॉनिटर की गई। जांच दस्तावेजों में दावा किया गया है कि निशवंत ने एक सहकर्मी को बताया था कि गुरप्रीत ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए, कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए पैसे दिए और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। जांच अधिकारी डिटेक्टिव कांस्टेबल एंटोनियो डी ओनोफ्रियो ने लिखा कि गुरप्रीत का निशवंत पर इतना प्रभाव था कि यह एक जेल अधिकारी और कैदी के रिश्ते के लिहाज से बेहद असामान्य था। नंबर प्लेट से हत्या की साजिश तक में शामिल यॉर्क रीजनल पुलिस के मुताबिक जून 2025 में एक वरिष्ठ करेक्शनल अधिकारी की हत्या की साजिश रची गई। अधिकारी के घर पर मुंह ढके हमलावर ने हमला करने की कोशिश भी की। ITO में आरोप है कि गुरप्रीत ने जेल के बाहर मौजूद सहयोगियों के जरिए पूरी योजना बनाई, जबकि निशवंत ने कथित तौर पर ‘इंटरनल फैसिलिटेटर’ की भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो लेकर गुरप्रीत तक पहुंचाई। बाद में इसी जानकारी के आधार पर वाहन का रिकॉर्ड निकाला गया और अधिकारी के घर की पहचान की गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी घटना के बाद प्रोजेक्ट साउथ जांच का दायरा बढ़ा। निशवंत की नाराजगी का बदला लिया इस मामले में सार्वजनिक किए गए अदालत दस्तावेजों में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गुरप्रीत सिंह की वरिष्ठ जेल अधिकारी से क्या रंजिश थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि निशवंत दोसांझ की उस अधिकारी से नाराजगी थी और उसी के बाद कथित साजिश रची गई। जांच में और भी कई नाम 563 पन्नों के ITO में निशवंत और गुरप्रीत के अलावा कई पुलिस अधिकारियों और सिविलियन के नाम भी जांच के दायरे में होने का उल्लेख है। एजेंसियां इनके बीच कथित संपर्क और सहयोग की भी जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में पहले भी कंट्राबैंड और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं। इसी वजह से जेल पहले से जांच एजेंसियों की निगरानी में थी। दोनों पक्षों का क्या कहना है:-
Instagram Child Abuse Ads Notice

Hindi News Business Instagram Child Abuse Ads Notice | Meta 7 Day Reply; LNG Supply Restored नई दिल्ली8 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LNG से जुड़ी रही। देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेजा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सरकार ने LNG सप्लाई पर लगी रोक हटाई: अमेरिका-ईरान जंग रुकने से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से शिपमेंट शुरू, इससे इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी देश में लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सप्लाई अब सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान देश में लागू किए गए ‘इमरजेंसी नेचुरल गैस सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर’ के आदेशों को वापस ले लिया है। LNG का उपयोग इंडस्ट्रीज में ज्यादा होता है, ऐसे में इस फैसले से इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण विज्ञापन मामले में नोटिस जारी: सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा, ऐसे कंटेंट को ब्लॉक करने और हटाने को कहा इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस भेजा। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार कंपनी को 7 दिन में इस नोटिस का जबाव देना होगा। ये नोटिस 4 जुलाई को जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार IT मिनिस्ट्री ने इंस्टाग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच बनाने वाले सभी विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी: सरकार ने कहा- इससे ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ सकते हैं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई तक जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी: एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा पिछले कारोबारी हफ्ते में देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 का कुल मार्केट वैल्यूएशन 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। इस तेजी में भारतीय एयरटेल टॉप गेनर रही। एयरटेल की वैल्युएशन 36,529 करोड़ रुपए बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, LIC, HDFC बैंक और HUL का मार्केट कैप भी बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Padma Vibushan Teejan Bai Passes Away

Hindi News Career Padma Vibushan Teejan Bai Passes Away | July 6 Current Affairs INS Sudarshini US Independence Day 19 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी 5 जुलाई को ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी हुई। इस रैंकिंग में भारत 125वें नंबर पर है। साल 2025 में भारत इस रैंकिंग में 124वें नंबर पर था। इस रैंकिंग में 10 देशों में ज्यादातर यूरोपीय और विकसित एशियाई देश शामिल हैं इस रैंकिंग में टॉप 10 में स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क (संयुक्त), आयरलैंड, यूके, नॉर्वे और सिंगापुर शामिल हैं। ये इंडेक्स वीजा-फ्री ट्रेवल के साथ-साथ इंवेस्टमेंट अपोर्चयूनिटी, लिविंग स्टैंडर्ड के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है। भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन, अंडोरा और यूएई सहित 88 जगहों पर जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स को ग्लोबल मोबिलिटी (वैश्विक स्तर पर घूमने-फिरने की आजादी), निवेश की संभावना और लिविंग स्टैंडर्ड जैसी बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग ग्लोबल सिटीजन सोल्यूशन (GCS) जारी करता है। 2. पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन 4 जुलाई को छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाती थीं। तीजन की अनोखी शैली सेपंडवानी को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक नई पहचान दिलाई। तीजन महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत करने वालों में शामिल हैं। 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय लोक कला में उनके असाधारण योगदान के लिए तीजन को 1987 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2003 में तीजन को पद्म भूषण से और 2019 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने 4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने। वैभव 15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। इंडिया-इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में चल रहा है। दिसंबर 2024 में वैभव विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत की और सबसे कम उम्र के भारतीय लिस्ट-ए डेब्यू खिलाड़ियों में शामिल हुए। वैभव ने 2026 में भारत को ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इंटरनेशनल 4. INS सुदर्शिनी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ 5 जुलाई को भारतीय नौसेना के सेलिंग पोर्ट INS सुदर्शिनी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। INS सुदर्शिनी हडसन नदी पर न्यूयॉर्क में आयोजित भव्य ‘परेड ऑफ सेल’ में हिस्सा शामिल हुआ। ‘लोकायन 2026’ अभियान के तहत 13,000 नॉटिकल मील की दूरी तय कर न्यूयॉर्क पहुंचा। अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर न्यूयॉर्क में ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्यू 250’ और ‘सेल250’ का आयोजन हुआ। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। INS सुदर्शिनी ने चार जुलाई को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट पर एंट्री की। INS सुदर्शिनी समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए है। इस परेड में दुनिया के कई देशों के जहाजों ने हिस्सा लिया। INS सुदर्शिनी INS सुदर्शिनी भारतीय नौसेना का सेलिंग पोर्ट है। INS सुदर्शिनी नौसेना के कैडेटों को समुद्रीनेविगेशन, लीडरशिप, और कल्चरल सेलिंग की ट्रेनिंग देना है। INS सुदर्शिनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 2012 में शामिल हुआ था। INS सुदर्शिनी UK के प्रसिद्ध नौसैनिक वास्तुकार कॉलिन मुडी ने डिजाइन किया था। 1997 में शामिल किए गए INS तरंगिनी का ही एक ‘सिस्टर शिप’ है। INS सुदर्शिनी का होम पोर्ट कोच्चि है। उद्घाटन 5. पीएम मोदी ने गुजरात सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही इसके ओएसएटी (OSAT) प्लांट में प्रोडक्शन भी शुरू हुआ। ये सुविधा CG पावर, जापान की रेनेसस इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स का एक जॉइंट वेंचर है। ये पावर प्लांट CG पावर प्लांट एंड इंडस्ट्रियल सोल्यूशन्स, रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स जापान और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, थाईलैंड का एक जॉइंट वेंचर है। इसकी लागत लगभग 7,600 करोड़ रुपए है। इस प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स की पैकेजिंग, असेंबली और टेस्टिंग की जाएगी। पीएम मोदी के मुताबिक, प्लांट में हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी। प्लांट से हर साल 500 करोड़ चिप बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया। आज का इतिहास 1885 में प्रसिद्ध फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पहली बार रेबीज रोधी टीके की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की। 1892 में दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के तौर पर चुने जाने वालेपहले भारतीय बने। 1944 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सिंगापुर से रेडियो प्रसारण के दौरान महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था। 1964 में दक्षिण-पूर्व अफ्रीकी देश मलावी को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। ———————– ये खबर भी पढ़ेंगे… प्रशांत लोखंडे CBSE के नए चेयरमैन बने:भारत में ई-रिक्शा कंट्रोल करने वाले चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध, 4 जुलाई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पुर्तगाल के स्ट्राइकर रोनाल्डो शानदार फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मेजबान अमेरिका और बेल्जियम के बीच होगा। मैच सुबह 5:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में होगा। मैच 93- पुर्तगाल और स्पेन के बीच वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत पुर्तगाल और स्पेन के बीच 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन ने 18 और पुर्तगाल ने 7 मैच जीते हैं। 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के वर्ल्ड कप में मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा था। वहीं 2010 वर्ल्ड कप में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारीं पुर्तगाल और स्पेन दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। पुर्तगाल को 4 मैचों में 2 जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। ग्रुप स्टेज में टीम ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। वहीं कोलंबिया से 0-0 और कांगो डीआर से 1-1 से ड्रॉ खेला। राउंड ऑफ 32 में टीम ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। दूसरी ओर स्पेन के खिलाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। टीम ने ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब को 4-0, उरुग्वे को 1-0 से हराया। काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। पुर्तगाल को स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं स्पेन की टीम अपने युवा स्टार विंगर लामीन यमाल और अभेद डिफेंस पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। मैच 94- अमेरिका के खिलाफ बेल्जियम का पलड़ा भारी अमेरिका और बेल्जियम के बीच 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेल्जियम ने 6 मैच जीते हैं। अमेरिका को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1930 के वर्ल्ड कप में अमेरिका जीता था। 2014 वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में बेल्जियम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अमेरिका एक मैच हारी, बेल्जियम अजेय अमेरिका ने 4 मैचों में 3 में जीत दर्ज की हैं। एक में उसे हार मिली। राउंड ऑफ 32 में अमेरिका ने बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 2-0 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 और पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी थी। तुर्की के खिलाफ उसे 3-2 से एकमात्र हार मिली थी। बेल्जियम बिना कोई मैच हारे राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। टीम ने 2 मैच जीते, जबकि 2 ड्रॉ रहे। राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। टीम ने ईरान से 0-0 और मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेला। अमेरिकी को अपने घरेलू मैदान और फैंस के सामने स्टार विंगर क्रिश्चियन पुलिसिक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं बेल्जियम स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की जोड़ी के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: अमेरिका: टर्नर, स्काली, रिचर्ड्स, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, मूसाह, वेआ, राइट, पोलिस। बेल्जियम: कास्टील्स, फाएश, वर्तोंघेन, थीएट, कास्टाग्ने, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।
Ranveer Singh Birthday Interesting Facts; Deepika Padukone Engagement Secret

4 घंटे पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह ने फिल्मों में आने से पहले ओएंडएम (O&M) जैसी नामी एजेंसी में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया था। एक लड़का, जो बचपन से ही फिल्मों का दीवाना था और जब उसने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उसे शुरुआत में कई रिजेक्शन झेलने पड़े। कास्टिंग काउच जैसे कड़वे अनुभवों का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक दिन जब वह काम की तलाश में अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर के घर पहुंचा, तो प्रोड्यूसर ने उसके पीछे कुत्ता छोड़ दिया। वही लड़का आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उसने अपने करियर में ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर 2’, ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की और आज उनके बर्थडे के खास मौके पर आइए, उनकी जिंदगी को करीब से जानते हैं किस्सा-1 क्रिकेटर बनना चाहते थे; अमरनाथ ने कर दिया था रिजेक्ट सातवीं क्लास में रणवीर ने एक स्कूल मैच में सिर्फ 46 गेंदों पर 71 रन बना दिए। इस शानदार पारी के बाद उन्होंने क्रिकेटर बनने का फैसला किया। अपने दोस्तों के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की क्रिकेट अकादमी में ट्रायल देने का मन बनाया। रणवीर ने साल 2017 में फिल्म ’83’ के एक इवेंट में यह किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्त क्रिकेट को लेकर काफी सीरियस थे और समय पर पहुंच गए, लेकिन मैं देर से पहुंचा। अमरनाथ सर पिच के पास खड़े थे। उन्होंने मुझे देर से आने और मेरा खेल देखने के बाद रिजेक्ट कर दिया। उस दिन उन्होंने मुझे रिजेक्ट करके बिल्कुल सही फैसला किया, वरना आज मैं यहां एक एक्टर के रूप में नहीं बैठा होता।’ रणवीर सिंह ने 2021 की फिल्म ’83’ में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी। किस्सा-2 दादी ने एक्टर बनने का सपना दिखाया था रणवीर की दादी चांद बर्क 1950 और 1960 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘बूट पॉलिश’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई और नरगिस, राज कपूर समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया। वह ‘बसंत बहार’, ‘सोहनी महिवाल’, ‘लाजवंती’, ‘अदालत’ और ‘दुश्मन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि उनके अंदर एक्टर बनने का कीड़ा सबसे पहले उनकी दादी ने ही डाला था। रणवीर के फिल्मों में डेब्यू से पहले उनकी दादी चांद बर्क का 28 दिसंबर 2008 को निधन हो गया था। किस्सा-3 शाहरुख की फिल्म के गाने की वजह से सस्पेंड हुए थे साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ रिलीज हुई थी और उसका सुपरहिट गाना ‘छैंया-छैंया’ हर किसी की जुबान पर था। उस समय रणवीर करीब 13 साल के थे और स्कूल में पढ़ते थे। शाहरुख के जबरदस्त फैन रहे रणवीर पर इस गाने का ऐसा जादू चला कि वह खुद को इसे सुनने से रोक नहीं पाए। एक दिन रणवीर क्लासरूम में चुपके से वॉकमैन पर गाना ‘छैंया-छैंया’ सुन रहे थे और पूरी तरह गाने में खोए हुए थे, लेकिन उनकी यह हरकत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और उनकी टीचर ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। क्लास में पढ़ाई के दौरान गाना सुनना स्कूल के नियमों के खिलाफ था। अनुशासन तोड़ने पर स्कूल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और रणवीर को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। रणवीर ने अपने नाम से ‘भवनानी’ सरनेम इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह नाम बहुत लंबा है और इसमें ज्यादा अक्षर हैं। किस्सा-4 प्रोड्यूसर ने रणवीर के पीछे कुत्ता छोड़ दिया था आज रणवीर सिंह सुपरस्टार हैं, लेकिन संघर्ष के दिनों में उन्हें कई कड़वे अनुभवों से भी गुजरना पड़ा। 19वें माराकेश फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया था। रणवीर ने बताया था कि एक बार वह काम की तलाश में अपना पोर्टफोलियो लेकर एक प्रोड्यूसर से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वह बरामदे में बैठकर घंटों इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि शायद उनसे मिलने का मौका मिल जाए, लेकिन अंदर वह अपने दोस्तों के साथ बीयर पी रहे थे और मौज-मस्ती कर रहे थे। रणवीर के मुताबिक, उस व्यक्ति ने मजा करने के लिए अपने पालतू कुत्ते को उनके पीछे छोड़ दिया। अचानक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ दौड़ पड़ा और वह डर के मारे पूरे बरामदे में भागने लगे। रणवीर ने कहा, “मैं बुरी तरह डर गया था। सोचिए, एक संघर्ष कर रहे कलाकार के साथ ऐसा मजाक किया गया।” हालांकि, उन्होंने उस प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताया था। किस्सा-5 अमेरिका में स्टारबक्स में वेटर का काम किया था रणवीर सिंह अमेरिका में पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम नौकरी करते थे। इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में टेलीकम्युनिकेशन की पढ़ाई करते समय उन्होंने अपने खर्च पूरे करने के लिए स्टारबक्स कॉफी हाउस में वेटर और सर्वर का काम किया। रणवीर ने इस बात का खुलासा खुद ‘कॉफी विद करण’ शो में किया था। उन्होंने बताया कि नौकरी के दौरान वह वहां आने वाली लड़कियों को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करते थे। इसके लिए उन्होंने अपने बाल लंबे रखे थे। इतना ही नहीं, वह मशहूर एनिमेटेड शो ‘द सिम्पसन्स’ के किरदार ‘अपू’ की तरह जानबूझकर भारतीय लहजे में अंग्रेजी बोलते थे, ताकि लोग उन्हें अलग और दिलचस्प समझें। अमेरिका में रहते हुए रणवीर ने एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए बटर चिकन बेचने का काम भी किया था। किस्सा-6 सगाई को तीन साल तक सीक्रेट रखा साल 2015 में रणवीर ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त दोनों ने अपनी सगाई की बात दुनिया से छिपाकर रखी और करीब तीन साल तक यह राज सिर्फ परिवार के कुछ लोगों तक ही सीमित रहा। करण जौहर के शो में रणवीर ने बताया था कि उस समय उन्होंने अपनी मां और बहन की मदद से एक शानदार डायमंड रिंग खरीदी थी। वह रिंग उनकी हैसियत से कहीं ज्यादा महंगी थी, लेकिन उनके लिए दीपिका की खुशी सबसे बढ़कर थी। हॉलिडे के दौरान रणवीर ने तय किया कि प्रपोज करने का यही सही मौका होगा। मालदीव में समुद्र के बीचों-बीच एक छोटी-सी रेतीली जगह थी। चारों तरफ सिर्फ नीला पानी था और दूर-दूर तक









