बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो अलायंस चर्चा में हैं। शो में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के हाल ही में स्ट्रीम हुए एक एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनकी जांघों को सिगरेट से जलाया था, जिसके निशान आज भी मौजूद हैं। नीति ने को-कंटेस्टेंट्स को वो दाग भी दिखाए। साथ ही नीति ने कहा है कि उनके साथ रिलेशनशिप में मारपीट भी हुई थी। अलायंस के हालिया एपिसोड में नीति टेलर ने को-कंटेस्टेंट रूही दोसांझ, मिनी माथुर और डेजी शाह से बातचीत करते हुए अपनी जांघों पर बने निशान दिखाकर कहा, एक्स बॉयफ्रेंड ने मुझे जला दिया था। ये सुनकर मिनी शॉक हो गईं और उन्होंने कहा, ये क्या बकवास है। जब सबने पूछा कि क्या ये गलती से जला था। तो नीति ने कहा, नहीं, वो बहुत वायलेंट और साइकोटिक था। नीति ने आगे बताया है कि ये घटना उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे के दिन हुई थी। एक्स ने एक नहीं बल्कि कई जगह सिगरेट से जलाकर निशान बनाए थे। उसी दिन उन्हें थप्पड़ भी मारा गया था, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया था। बातचीत के दौरान नीति ने जांघों पर 5 निशान गिनवाए, जो कथित तौर पर सिगरेट से बनाए गए थे। कौन हैं नीति टेलर? नीति टेलर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। नीति इश्कबाज, कैसी ये यारियां और गुलाम जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। 8 नवंबर 1994 को जन्मीं नीति 31 साल की हैं। नीति ने 15 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था। नीति टेलर ने 2019 में बॉयफ्रेंड परिक्षित बावा से सगाई की थी, जिसके अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। टीवी शोज के अलावा नीति 3 तेलुगु फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रही हैं। शो अलायंस के बारे में- ये एक सेलिब्रिटी रियलिटी शो है, जिसमें अलायंस बनाने पर फोकस किया जाता है। शो 26 जून से अमेजन प्राइम पर शुरू हुआ है। शो की शुरुआत 8 जोड़ियों के साथ हुई थी। इनमें रवि किशन, बेटी रीवा के साथ पहुंचे थे। हालांकि रवि किशन 3-4 दिन बाद ही शो से बाहर हो गए। उनके अलावा निखिल चिनप्पा, कुशल टंडन, अर्सलान गोनी, रूही दोसांझ, डॉली जावेद, पायल, मिनी माथुर जैसे कई लोग शामिल हैं। पहले हफ्ते शो से वंशज को एलिमिनेट किया गया है। अब शो में अगू, वृद्धि पटवा और सोहेल खान बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए हैं। शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं।

Nifty, Sensex Gain; Metal & Banking Stocks Surge

Hindi News Business Indian Stock Market Rally: Nifty, Sensex Gain; Metal & Banking Stocks Surge मुंबई13 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 6 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 78,050 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंकों की तेजी है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिल-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7894 -186 -2.31% निक्केई (जापान) 68919 -825 -1.18% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23583 +233 +0.78% अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिल-जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52900 +595 +1.14% नैस्डैक 25833 -207 -0.80% S&P 500 7483 0 0.00% विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,355 करोड़ के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII -1,954 +9,832 +54,857 FII/FPI +1,355 -2,654 -18,011 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जुलाई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 261 अंक की तेजी के साथ 77,764 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,270 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Nifty, Sensex Gain; Metal & Banking Stocks Surge

Hindi News Business Indian Stock Market Rally: Nifty, Sensex Gain; Metal & Banking Stocks Surge मुंबई14 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 6 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 78,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों की तेजी है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिल-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7894 -186 -2.31% निक्केई (जापान) 68919 -825 -1.18% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23583 +233 +0.78% अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिल-जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52900 +595 +1.14% नैस्डैक 25833 -207 -0.80% S&P 500 7483 0 0.00% विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,355 करोड़ के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII -1,954 +9,832 +54,857 FII/FPI +1,355 -2,654 -18,011 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जुलाई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 261 अंक की तेजी के साथ 77,764 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,270 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM मोदी इंडोनेशिया रवाना, सबसे बड़े हिंदू मंदिर जाएंगे:राष्ट्रपति सुबियांतो से ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर करार संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे,जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। साथ ही राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना माना जा रहा है। मोदी का इंडोनेशिया का यह तीसरा दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले दो बार इंडोनेशिया का दौरा कर चुके हैं। पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इस दौरान दोनों देशों ने संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। रक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी समेत 15 से अधिक समझौतों पर सहमति बनी। इसी यात्रा में दोनों देशों ने साझा समुद्री दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वें आसियान (ASEAN)-भारत और 18वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा देश बन सकता है भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की संभावित डील इस यात्रा का सबसे अहम एजेंडा मानी जा रही है। अगर समझौते पर मुहर लगती है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी ग्राहक बन सकता है। यह सौदा भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के साथ इंडोनेशिया की तटीय और समुद्री सुरक्षा क्षमता को भी मजबूत करेगा। ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत के DRDO और रूस की ‘एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया’ के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने किया है। यह दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है। इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट भारत के लिए अहम इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब स्थित है। यह मलक्का स्ट्रेट के प्रवेश द्वार के पास होने के कारण रणनीतिक रूप से जरूरी माना जाता है। दुनिया के बड़े हिस्से का समुद्री व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है। भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान साबंग पोर्ट और आसपास समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके तहत पोर्ट के विकास, समुद्री संपर्क, लॉजिस्टिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साबंग पोर्ट भारतीय नौसैनिक जहाजों के लिए ईंधन, मरम्मत और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री पहुंच और निगरानी क्षमता मजबूत हो सकती है। इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा को समर्पित राजधानी जकार्ता से करीब 400 किमी दूर मध्य जावा प्रांत में स्थित प्रम्बानन मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित हैं। यह भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक भी माना जाता है। प्रम्बानन परिसर में कुल 240 मंदिर हैं। इनमें सबसे ऊंचा और प्रमुख मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिसकी ऊंचाई करीब 47 मीटर (154 फीट) है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप आज भी दिखाई देती है। प्रम्बानन मंदिर उसी साझा विरासत का प्रमुख प्रतीक माना जाता है।

Shailesh Lodha Daughter Pre-Wedding Shoot at Umaid Bhawan Palace

कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। रविवार (5 जुलाई) को आईटीसी के वेलकम होटल में संगीत कार्यक्रम हुआ। . सिंगर सुदेश भोसले के गानों पर कवि उनकी पत्नी और बेटी ने भी खूब डांस किया। इससे पहले उम्मेद भवन में मेहंदी की रस्म हुई। परिवार ने यहां फोटोशूट भी करवाया। आज होने वाले शादी फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी राकेश बेदी, रजा मुराद, मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी भी जोधपुर पहुंचे हैं। सबसे पहले देखिए- संगीत-मेहंदी कार्यक्रम के PHOTOS… रविवार को मेहंदी फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन बग्घी में बैठकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने साथ में डांस भी किया। शैलेश लोढ़ा ने बेटी स्वरा लोढ़ा और पत्नी के साथ फोटोशूट भी करवाया। कवि फोटोशूट में डिजाइनर जोधपुर ड्रेस में नजर आए। फोटोशूट में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी से लाड़ लड़ाते नजर आए। परिवार ने उम्मेद भवन की खूबसूरत लोकेशंस पर अलग-अलग पोज में शूट करवाया। उम्मेद भवन में ही स्वरा लोढ़ा और उनके होने वाले पति शाश्वत ने भी फोटोशूट करवाया। स्वरा ने ऑरेंज रंग की बरी ओर शाश्वत ने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा था। सिंगर सुदेश भोसले ने संगीत कार्यक्रम में 90s के बॉलीवुड सॉन्ग गाए। उनके साथ परिवार के साथ दूसरे मेहमान भी जमकर थिरके। हर लोकेशन के लिए अलग-अलग थीम मेहमानों के स्वागत के लिए भी उम्मेद भवन पैलेस के बाहर घोड़ों और ऊंटों को खड़ा किया गया है। नगाड़ों की धुन के साथ मेहमानों का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। संगीत के लिए आईटीसी होटल को खास तौर पर पूरी तरह लाल रंग से डेकोरेट किया गया था। वहीं, उम्मेद भवन पैलेस में भी मैरिज फंक्शन के लिए अलग थीम रखी गई है। शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में रजा मुराद के अलावा और भी कई एक्टर्स के नाम हैं। कई सेलिब्रिटी आज पहुंचेंगे। मनोज मुंतशिर बोले- अपने आप को पॉजिटिव रखें जोधपुर पहुंचे मनोज मुंतशिर से बातचीत में कहा- खुशी कोई ऑप्शन नहीं है। खुशी ही एक मात्र रास्ता है। उसको ढूंढिए, जहां मिले जैसे मिले। अपने आपको पॉजिटिव रखें। यह मानकर चलें कि नेगेटिव ताकतें बहुत कमजोर हैं। मैं माता-पिता से भी अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों के टैलेंट को पहचानिए। गीतकार मनोज मुंतशिर और धुरंधर फेम राकेश बेदी रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुंबई में हुआ था प्री-वेडिंग इवेंट, शैलेश लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री के साथ गाया सॉन्ग इससे पहले स्वरा और शाश्वत का प्री-वेडिंग इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए थे। इस दौरान शैलेश लोढ़ा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ सॉन्ग गाया था। —- कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए… 1. कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर 2. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
wimbledon 2026 Djokovic Sets Wimbledon Record: 106 Wins, 17th Quarter-Final

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Sets Wimbledon Record: 106 Wins, 17th Quarter Final 20 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच विंबलडन के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। चौथे दौर में 39 साल के जोकोविच ने रूस के क्वालिफायर रोमान सफीउलिन को 7-6 (8-6), 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर अपनी 106वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने रोजर फेडरर (105 जीत) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब पूरे विंबलडन इतिहास में उनसे आगे केवल मार्टिना नवरातिलोवा हैं, जिनके नाम 120 जीत हैं। 17वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे इस जीत के साथ जोकोविच ने रिकॉर्ड 17वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से होगा। मैच के दौरान गुस्से में गेंद मार दी 132वीं रैंकिंग के रोमान सफीउलिन ने जोकोविच को कड़ी टक्कर दी। मैच की शुरुआत में जोकोविच को आंखों में परेशानी हुई। तीसरे सेट में सफीउलिन ने उनकी सर्विस ब्रेक की तो जोकोविच गुस्से में गेंद को दूसरी ओर मार बैठे। अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी, जबकि दर्शकों ने भी हूटिंग की। मैच के बाद नोवाक जोकोविच ने रोमान सफीउलिन से गले मिला। मैच के बाद बोले- गुस्से के लिए माफी चाहता हूं मैच के बाद जोकोविच ने अपनी हरकत पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन के लिए जाना जाता हूं। आज भी ऐसा ही हुआ, जिसके लिए माफी चाहता हूं। हमारा दिमाग बार-बार भटकता है। उसे वर्तमान में बनाए रखना आसान नहीं होता। जो ऐसा कर पाता है, वही आखिर में जीतता है।’ चोट से लौटे सफीउलिन ने किया परेशान 28 साल के सफीउलिन छह महीने पहले गंभीर चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने जोकोविच को तीन घंटे से ज्यादा समय तक कोर्ट पर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया। पहले सेट में उन्होंने 5-3 की बढ़त भी बना ली थी, हालांकि जोकोविच ने वापसी कर टाई-ब्रेकर में सेट जीत लिया। तीसरे सेट में सफीउलिन ने मेडिकल टाइमआउट लिया, फिर भी 6-3 से सेट जीतकर मुकाबला चौथे सेट तक पहुंचाया। आखिर में अनुभव के दम पर जोकोविच ने मैच अपने नाम कर लिया। सिनर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने जापान के क्वालिफायर शिंतारो मोचिजुकी को 6-3, 7-6 (7-0), 6-3 से हराकर लगातार पांचवीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ से होगा। यदि सिनर और जोकोविच अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतते हैं तो सेमीफाइनल में दोनों आमने-सामने हो सकते हैं। फेडरर के 8 खिताब की बराबरी पर नजर जोकोविच इस बार खिताब जीतकर रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। साथ ही वह अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के भी करीब हैं। हालांकि इस बार खेले गए चार मैचों में से तीन में उन्हें जीत के लिए चार सेट तक खेलना पड़ा है। ओसाका ने नंबर-1 सबालेंका को हराया, पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ऑल इंग्लैंड क्लब में सोमवार को महिला सिंगल्स का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जापान की चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-2, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नेओमी ओसाका (बाएं) ने चौथे दौर में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने नेट पर हाथ मिलाया। तीन महीने में चौथी भिड़ंत, ओसाका ने पहली बार सबालेंका को हराया पिछले तीन महीनों में ओसाका और सबालेंका के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले हुए तीनों मुकाबलों में सबालेंका ने जीत दर्ज की थी। लेकिन सेंटर कोर्ट पर इस बार ओसाका शुरुआत से ही हावी रहीं। उन्होंने दमदार सर्विस और सटीक फोरहैंड की मदद से बेसलाइन रैलियों में सबालेंका को पीछे रखा और केवल 32 मिनट में पहला सेट 6-2 से जीत लिया। कोको गॉफ और पेगुला भी अंतिम-8 में एक अन्य मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे के कर्फ्यू से दो मिनट पहले खत्म हुआ। अब क्वार्टर फाइनल में गॉफ का सामना अपनी डबल्स पार्टनर और चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने इवा जोविक को 4-6, 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Diljit Dosanjh Film Removed From ZEE5

दिलजीत की फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म से हटाई गई। पंजाब 95 नाम बदलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को दो दिन बाद प्लेटफॉर्म से अचानक हटा दिया गया। इस पर दिलजीत का कहना है कि जो फिल्म के साथ हुआ है, वही खालड़ा साहब के साथ हुआ था। . वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, अगले आदेश तक ‘सतलुज’ उपलब्ध नहीं रहेगा। हम कानूनी प्रक्रिया के तहत हर उचित विकल्प तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि जल्द से जल्द इस फिल्म को फिर से दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। तीन दिन पहले हुई रिलीज दरअसल, तीन साल के लंबे संघर्ष के बाद पंजाब 95 फिल्म को सतलुज नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म चली, इस बीच अचानक इसे हटा दिया गया। कंपनी की तरफ से कहा गया, “सतलुज” को दर्शकों से बहुत प्यार और अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म देखने और समर्थन करने वाले सभी लोगों का हम दिल से धन्यवाद करते हैं। आपका प्यार और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। ZEE5 को “सतलुज” और इसे बनाने वाली टीम पर पूरा भरोसा है। हमारा मानना है कि अच्छी कहानियां लोगों पर गहरा असर छोड़ती हैं। इसलिए हम आगे भी ऐसी बेहतरीन कहानियां लाते रहेंगे। फिलहाल कुछ परिस्थितियों के कारण “सतलुज” ZEE5 पर उपलब्ध नहीं होगी। हम इसे दोबारा जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी जरूरी कानूनी और अन्य प्रयास कर रहे हैं। हम अच्छी और सच्ची कहानियों के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। फिल्म को इस तरह चुप नहीं करवाया जा सकता शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि भारत में ZEE5 से सतलुज को अचानक हटाए जाने की खबर से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाब के दर्दनाक इतिहास को सामने लाने और सरदार जसवंत सिंह जी खालड़ा के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने वाली इस दमदार फिल्म को इस तरह चुप नहीं कराया जा सकता। यह सिर्फ सेंसरशिप नहीं है, बल्कि हमारी सामूहिक यादों, सच और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। मैं इस फैसले की कड़ी निंदा करता हूं। पंजाब को अपने अतीत का ईमानदारी से सामना करने का अधिकार है, उसे दबाया नहीं जाना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल ने फिल्म को हटाने पर ऐतराज जताया है। अब तक फिल्म के सफर को चार प्वाइंट में जानिए 1. अधिकतर शूटिंग पंजाब में हुई 2022 फिल्म बनाने की घोषणा की। फिल्म का शुरुआती नाम ‘घल्लूघारा’ रखा गया था, जिसका अर्थ ‘नरसंहार’ होता है। फिल्म की शूटिंग पंजाब के विभिन्न हिस्सों, खासकर अमृतसर में पूरी हुई। अभिनेता दिलजीत ने जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाने के लिए अपने लुक और शारीरिक बनावट में बदलाव किया। 2. मंजूरी मिलने से पहले नाम बदलने का सुझाब साल 2023 में फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया, तो बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताई और कई बदलाव तथा कट्स सुझाए। इसके बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पंजाब 95’ रखा गया। 3.फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना हुई साल 2023 में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसकी कहानी और दिलजीत दोसांझ के अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। 4. 127 कट लगाने को कहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने फिल्म में 127 कट्स और कई बदलाव सुझाए। इनमें कुछ ऐतिहासिक संदर्भों, स्थानों और पात्रों के नामों में बदलाव की मांग भी शामिल थी। हालांकि, CBFC ने सार्वजनिक रूप से इन सभी प्रस्तावित बदलावों का विस्तृत आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया। भारत में सेंसर की मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद 7 फरवरी 2025 को इसे चुनिंदा देशों में रिलीज किया गया। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा, जिनके जीवन पर सतलुज फिल्म् आधारित है। श्मशान घाटों का दौरा कर जुटाई जानकारियां खालड़ा ने पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही इन गुमशुदगियों और हत्याओं को उजागर किया था। उन्होंने उस समय अमृतसर के श्मशान घाटों का दौरा कर यह जानकारी जुटाई कि वहां 6,000 से अधिक शवों का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किया गया था। यह जानकारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साझा की, जिससे भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हुए। 1995 में हुई थी हत्या खालड़ा को सिखों के हकों के लिए लड़ने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर, 1995 को पुलिस ने खालड़ा का उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की, जिसके बाद जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर वीकेंड पर मसूरी में घूमते दिखे:लोगों के साथ फोटो खिंचवाई; बेटी का समर कैंप में एडमिशन कराने आए

मसूरी में वीकेंड पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शाहिद कपूर अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे थे। वुडस्टॉक स्कूल में इस साल का दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। करीब 12 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूल परिसर पहुंचने पर शाहिद कपूर ने मुख्य विद्यालय भवन का भ्रमण किया। उन्होंने कैफेटेरिया, छात्रावास समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान उन्होंने मसूरी और स्कूल परिसर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।