Thursday, 27 Aug 2026 | 01:35 PM

Trending :

Chahal & Ishant Launch Aquon Energy Drink in Gurugram

Chahal & Ishant Launch Aquon Energy Drink in Gurugram

गुरुग्राम4 घंटे पहले कॉपी लिंक गुरुग्राम में विराट कोहली के रेस्टोरेंट में अपना एनर्जी ड्रिंक लांच करते क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और इशांत शर्मा। हरियाणवी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और दिल्ली के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा अब बिजनेस पार्टनर बन गए हैं। दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने मिलकर एनर्जी ड्रिंक ब्रांड ‘एक्वॉन’ को लॉन्च किया है। लॉन्चिंग कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर-43 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित क्रिकेटर विराह कोहली के रेस्टोरेंट ‘वन8 कोम्यून’ हुआ। मैदान में युजी के नाम से फेमस चहल जींद जिले के रहने वाले हैं। दोनों इंडियम क्रिकेट टीम और आईपीएल में लंबे समय तक साथ खेले है। इस साल चहल पंजाब किंग्स इलेवन और इशांत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। अब दोनों ने मिलकर यह ब्रांड लॉन्च किया। लॉन्चिंग इवेंट में बड़ी संख्या में लोग और खेल प्रेमी शामिल हुए। इस दौरान युजवेंद्र चहल ने ‘एक्वॉन’ की खासियत के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि इस एनर्जी ड्रिंक को किसी खास वर्ग या उम्र तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोग बेझिझक पी सकते हैं। गुरुग्राम में एनर्जी ड्रिंक लॉन्च करते हुए युजवेंद्र चहल और अन्य। लॉन्चिंग इवेंट में क्रिकेटर यजुवेंद्र और इशांत ने बताईं ये बातें… खेल से बिजनेस तक का सफर : दोनों इंडियन क्रिकेट टीम में करीब 7 साल इशांत शर्मा के साथ क्रिकेट खेली। इसके बाद IPL में भी मुंबई इंडियन टीम में साथ खेले। दोनों का यह नया वेंचर बताता है कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अब खेलों के साथ-साथ बिजनेस और हेल्थ सेक्टर में भी सक्रिय हो रहे हैं। शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित रखने का दावा: क्रिकेटर ने कहा- अक्सर एनर्जी ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं। इसमें शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित और सटीक रखा गया है। इसमें सिर्फ उतनी ही शुगर शामिल की गई है, जितनी एक सामान्य और फिट शरीर के लिए आवश्यक होती है। इशांत का ‘प्रोडक्ट-फर्स्ट’ दर्शन : इशांत शर्मा ने बताया कि दोनों का पूरा ध्यान एक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने पर रहा है, न कि मार्केटिंग टैगलाइन पर। उन्होंने कहा, ‘अब तक हमने टैगलाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। हमारा पूरा ध्यान एक अच्छा प्रोडक्ट बनाने पर रहा है… जैसे-जैसे यह प्रोडक्ट लोगों को पसंद आएगा, वैसे-वैसे हम इसके बारे में सोचेंगे।’ शूज ब्रांड के लॉचिंग के दौरान सिंगर करन औजला से बात करते विराट कोहली। विराट लांच कर चुके रेस्टोरेंट और शूज ब्रांड इससे पहले विराट कोहली ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखते हुए ‘One8 Commune’ नाम से एक बेहद लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन लॉन्च की थी। इसके आधुनिक और वाइब्रेंट आउटलेट्स दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल और फैशन की दुनिया में उन्होंने ग्लोबल स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ विशेष ‘One8’ स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स और एथलीजर कपड़ों की रेंज बाजार में उतारी है। यजुवेंद्र चहल का क्रिकेट…ग्लैमर…बिजनेस तक का सफर धनश्री वर्मा से शादी और डाइवोर्स के बाद सुर्खियों में युजवेंद्र चहल। कोविड के दौर में धनश्री से मुलाकात…फिर तलाक यूट्यूबर, डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और स्पिनर युजवेंद्र चहल की मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी की। हालांकि, शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ते गए और 2022 से अलग रहने लगे। फरवरी 2025 में कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की और मार्च में उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया। रियलटी शो राइज एंड फॉल में धनश्री ने रिश्ते पर बात की। धनश्री ने कहा था-निगेटिव पीआर कराई युजवेंद्र चहल से अलगाव के बाद एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने रियलटी शो राइज एंड फॉल में चहल के साथ अपने रिश्ते पर बात की। धनश्री ने कहा कि उन्हें नीचा दिखाने के लिए युजवेंद्र ने निगेटिव पीआर कराया था। क्योंकि उन्हें डर था कि मैं कहीं मुंह ना खोल दूं। एक एपिसोड में जब अरबाज पटेल ने धनश्री वर्मा से पूछा कि सुनने में आया था कि आपने युजवेंद्र चहल को धोखा दिया था? इस सवाल पर धनश्री कहती हैं- उन्हें डर था कि कहीं मेरे मुंह से कुछ न निकल जाए, इसलिए मेरे खिलाफ निगेटिव पीआर किया गया। यह केवल अफवाहें और फालतू बातें हैं। एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें आरजे महवश साथ नजर आईं थी। आरजे से डेटिंग की खबरें उड़ीं चहल की आरजे महवश से डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि क्रिकेटर ने इन पर लंबे समय बाद साफ देते हुए कहा था-मैं सिंगल हूं और आरजे महवश मेरी दोस्त हैं। धनश्री वर्मा पर कहा था- ‘वो मेरी जिंदगी का एक चैप्टर था, जो अब खत्म हो चुका है। मैं उस चीज से निकल चुका हूं। मैं उस बारे में बात कर उस जगह में फंसा नहीं रहना चाहता। हम अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं। खुश रहो, किसी को दुखी कर क्या मिलता है जिंदगी में।’ ——————————— ये खबर भी पढ़ें…. विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

दक्षिण चीन सागर पर 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले की 10वीं वर्षगांठ पर जापान समेत 14 देशों द्वारा चीन के समुद्री दावों को खारिज किए जाने के बाद बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने रविवार को बीजिंग स्थित जापानी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और कहा कि दक्षिण चीन सागर पर उसकी संप्रभुता कभी नहीं बदली है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिलीपींस, कनाडा, जर्मनी, इटली, न्यूजीलैंड समेत कुल 14 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर 12 जुलाई 2016 को द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायाधिकरण (PCA) के फैसले को अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया। बयान में कहा गया कि चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों का संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून (UNCLOS) के तहत कोई कानूनी आधार नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान पर क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप और दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जापान इस विवाद का पक्षकार नहीं है और उसे इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि चीन द्वारा 2016 के फैसले को अस्वीकार करना विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के विपरीत है। चीन ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए जापान पर ऐतिहासिक विस्तारवाद की मानसिकता का भी आरोप लगाया। इस बीच, 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने भी 2016 के फैसले को शांतिपूर्ण विवाद समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। चीन ने यूरोपीय संघ की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। चीन लगातार 2016 के मध्यस्थता फैसले को “अवैध, अमान्य और गैर-बाध्यकारी” बताता रहा है। उसका कहना है कि न्यायाधिकरण को इस मामले में अधिकार क्षेत्र प्राप्त नहीं था और दक्षिण चीन सागर पर उसके ऐतिहासिक अधिकार बरकरार हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

दक्षिण चीन सागर पर 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले की 10वीं वर्षगांठ पर जापान समेत 14 देशों द्वारा चीन के समुद्री दावों को खारिज किए जाने के बाद बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने रविवार को बीजिंग स्थित जापानी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और कहा कि दक्षिण चीन सागर पर उसकी संप्रभुता कभी नहीं बदली है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिलीपींस, कनाडा, जर्मनी, इटली, न्यूजीलैंड समेत कुल 14 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर 12 जुलाई 2016 को द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायाधिकरण (PCA) के फैसले को अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया। बयान में कहा गया कि चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों का संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून (UNCLOS) के तहत कोई कानूनी आधार नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान पर क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप और दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जापान इस विवाद का पक्षकार नहीं है और उसे इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि चीन द्वारा 2016 के फैसले को अस्वीकार करना विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के विपरीत है। चीन ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए जापान पर ऐतिहासिक विस्तारवाद की मानसिकता का भी आरोप लगाया। इस बीच, 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने भी 2016 के फैसले को शांतिपूर्ण विवाद समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। चीन ने यूरोपीय संघ की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। चीन लगातार 2016 के मध्यस्थता फैसले को “अवैध, अमान्य और गैर-बाध्यकारी” बताता रहा है। उसका कहना है कि न्यायाधिकरण को इस मामले में अधिकार क्षेत्र प्राप्त नहीं था और दक्षिण चीन सागर पर उसके ऐतिहासिक अधिकार बरकरार हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पेरिस के सिनेगॉग के बाहर ‘मिलिट्री-ग्रेड’ हथियार मिलने से हड़कंप: 300 लोगों को निकाला फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक सिनेगॉग के पास संदिग्ध वाहन से असॉल्ट राइफल और पिस्तौल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस ने एहतियातन करीब 300 लोगों को आसपास के इलाके से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी अभियोजन कार्यालय (PNAT) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम एक चोरी का वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी के दौरान उसमें से एक असॉल्ट राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई। बम निरोधक दस्ते की जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला। गृह मंत्री लॉरां नुनेज ने बरामद असॉल्ट राइफल को “मिलिट्री-ग्रेड” हथियार बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सिनेमा, रेस्तरां और अन्य इमारतों से लगभग 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले के संभावित उद्देश्य की जांच जारी है। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से फ्रांस में यहूदी विरोधी घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। गृह मंत्री के अनुसार, इस वर्ष यहूदी समुदाय को निशाना बनाने वाली तीन साजिशों को पहले ही विफल किया जा चुका है। पिछले वर्ष देश में 1,320 यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज हुई थीं।

धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रोईं:टीम ने संभाला, जैस्मीन का शेखर के साथ बैकस्टेज VIDEO सामने आया

धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रोईं:टीम ने संभाला, जैस्मीन का शेखर के साथ बैकस्टेज VIDEO सामने आया

धुरंधर फिल्म की फेम सिंगर और पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। अब इस मेगा इवेंट के ठीक पहले का एक बेहद भावुक और अनसीन बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैस्मिन का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। स्टेज पर परफॉर्म करने और दुनिया के सामने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज को खोलने से ठीक पहले जैस्मिन काफी नर्वस और इमोशनल नजर आ रही है। वह काफी देर तक मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगी रहीं। शेखर उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह पल इतना भावुक था कि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद, जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। जानिए कौन हैं शेखर चौधरी… जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस जता रहे हैं प्यार जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।” लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें….

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है। उन्होंने आमिर की 2 नाकाम शादियों के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन सरकार कहा है। शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा है, कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया। अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं। पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।’ आगे शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।’ शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’ ‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’ 5 जुलाई को हुई आमिर-गौरी की शादी, बच्चे भी रहे मौजूद आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंची थीं। पूर्व पत्नियों से हुए बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी का हिस्सा बने। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें- घर के पास ही रहने वाली हैं पूर्व पत्नी किरण राव आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।

Sensex Down 500+ Pts, Nifty 200+; Auto, Banking Shares See Selloff

Sensex Down 500+ Pts, Nifty 200+; Auto, Banking Shares See Selloff

Hindi News Business Sensex Down 500+ Pts, Nifty 200+; Auto, Banking Shares See Selloff | 2026 मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू होने के कारण शेयर बाजार में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। कच्चा तेल 4% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेल की कीमतें भी 4% चढ़कर दोबारा 79 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7104 -239 -4.12% निक्केई (जापान) 67787 -771 -1.12% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24377 -57 -0.24% 10 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52637 +150 +0.29% नैस्डैक 26282 +75 +0.29% S&P 500 7575 +32 +0.42% बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 4,427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 2,020 +4,484 +39,118 FII/FPI 2,604 +4,427 +1,975 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले बीते हफ्ते यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Objection Deadline Today

RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Objection Deadline Today

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 10 जून व 11 जून को आयोजित लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा) ,एग्जाम- 2025 के 9 सब्जेक्ट की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज लास्ट डेट है। . इसमें जनरल स्टडिज ग्रुप सी, कोच एथेलेटिक्स, कोच बास्केट बॉल, कोच हैंड बॉल, कोच कबड्डी, कोच टेबिन टेनिस, कोच वॉलीबॉल, जीके ग्रुप डी एवं फिजिकल एज्युकेशन शामिल हैं। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का समय है। बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं होगा मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। ……….. पढें ये खबर भी…. इंजीनियर्स का 2 लाख का खेल,चहेतों को 43.86-करोड़ का ठेका:पोल खुली तो 50 लाख के टेंडर देने वाला SE सस्पेंड, करोड़ों वालों पर एक्शन नहीं अजमेर डिस्कॉम (14 जिलों) के अंदर एक बड़ा खेल सामने आया है। इंजीनियर्स ने पिछले दो सालों में 43.86 करोड़ के टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए। इसके लिए उन्होंने एक नियम का फायदा उठाया, जिसमें 2 लाख से कम के काम के लिए ई टेंडर जारी करने की जरूरत नहीं होती। (पूरी खबर पढें)

सिंगर जैस्मीन सैंडलस का मंगेतर का बैकस्टेज VIDEO सामने आया:शेखर चौधरी को गले लगाकर रोईं, टीम मेंबर्स ने संभाला; गुरुग्राम लाइव कॉन्सर्ट में सबसे इंट्रोड्यूस कराया था

सिंगर जैस्मीन सैंडलस का मंगेतर का बैकस्टेज VIDEO सामने आया:शेखर चौधरी को गले लगाकर रोईं, टीम मेंबर्स ने संभाला; गुरुग्राम लाइव कॉन्सर्ट में सबसे इंट्रोड्यूस कराया था

मशहूर इंडियन-अमेरिकन सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने गुरुग्राम से सटे इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस कराया था। अब इस मेगा इवेंट के ठीक पहले का एक बेहद भावुक और अनसीन बैकस्टेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सामने आया है। इस वीडियो में जैस्मिन का एक अलग और बेहद संवेदनशील रूप देखने को मिल रहा है। स्टेज पर परफॉर्म करने और दुनिया के सामने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज को खोलने से ठीक पहले जैस्मिन काफी नर्वस और इमोशनल नजर आ रही है। वह काफी देर तक मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगी रही। शेखर उन्हें संभालते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह पल इतना भावुक था कि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद, जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। कौन हैं शेखर चौधरी? खुल रहे हैं राज जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस जता रहे हैं प्यार जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया।” लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया था।

अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर हमले किए:ईरान बोला- होर्मुज दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में इसकी हिफाजत करेंगे

अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर हमले किए:ईरान बोला- होर्मुज दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में इसकी हिफाजत करेंगे

अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक सेंटकॉम के मुताबिक हमलों की इस तीसरी कड़ी में ईरान को काफी नुकसान हुआ है। ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है। ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ओमान के पास जहाज पर हमला,1 भारतीय लापता: ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय सवार थे। 10 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए नागरिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील की। 2. अमेरिका बोला- ईरान के 300 ठिकानों पर हमला किया: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने इस सप्ताह 3 दिनों में ईरान के 300 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। 3. लेबनान पर इजराइल ने फिर हमले किए: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के कफर तेबनित कस्बे पर गोलीबारी की। फिलहाल इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 4. कुवैत के सीमा चौकियों को नुकसान: कुवैत की सेना ने रविवार को बताया कि हाल के हमलों में देश के उत्तरी हिस्से में स्थित तीन सीमा चौकियों को नुकसान पहुंचा है। 5. खुजेस्तान में वाटर प्रोजेक्ट पर हमला: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के महशहर शहर में एक वाटर प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Bangkok Bar Fire: 27 Dead, 60+ Injured

Bangkok Bar Fire: 27 Dead, 60+ Injured

Hindi News International Bangkok Bar Fire: 27 Dead, 60+ Injured | जान बचाने के लिए लोग छिपे बैंकॉककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में सोमवार देर रात लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई। थाईलैंड की प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने बताया कि 27 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह की जांच अभी जारी है। फायर ब्रिगेड को सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद घटना की सूचना मिली। जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब बार के मुख्य दरवाजे से लोग जान बचाकर भाग रहे थे। वीडियो में बार से ऊंची लपटें उठती दिखीं। कई लोग चीखते हुए बाहर भागे और कम से कम दो लोग आग की चपेट में दिखाई दिए। मरने वालों में नौ पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। आग के बाद की दो तस्वीरें… आग से जल चुके लोगों की बॉडीज को अस्पताल के बाहर रखा गया। रेस्क्यू टीम बार में अभी भी गायब लोगों को खोजने की कोशिश कर रही है। टॉयलेट में जाकर छिपे लोग प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने बताया कि उन्होंने उस संगीतकार से बात की, जो आग लगने के समय बार में प्रस्तुति दे रहा था। उसके मुताबिक, सबसे पहले बिजली के कट-आउट स्विच के पास आग लगी। इसके बाद तेजी से धमाके जैसे हालात बने और कुछ ही पलों में धुआं और आग पूरे परिसर में फैल गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग धुएं और आग से बचने के लिए भागने लगे। कई लोग इमारत के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में जाकर छिप गए, लेकिन वे बाहर नहीं निकल सके। सबसे ज्यादा शव वहीं मिले। बार के बाहर लोग रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने और अपने परिजनों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आग पर आधे घंटे में काबू, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था रिपोर्टों के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। यह बार बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित है। स्थानीय स्तर पर इसे रोंग बीयर ना लाट फ्राओ नाम से जाना जाता है। यह इलाके का लोकप्रिय रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है। आग बुझने के बाद की तस्वीरों में बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग रखे दिखाई दिए। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया। अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह काली पड़ चुकी थीं। छत के कुछ हिस्से भी उखड़ गए। गवर्नर बोले- सजावट से तेजी से फैली आग बैंकॉक के गवर्नर चाचार्ट सित्तिपुंत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बार के अंदर लगी ज्वलनशील सजावटी सामग्री की वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। खबर में दी गई जानकारी प्रधानमंत्री, स्थानीय अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शी संगीतकार और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के आधार पर है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, अब तक 1430 मौतें:करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता; लोग खुद मलबा हटाकर अपनों को तलाश रहे दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…