Thursday, 27 Aug 2026 | 12:25 PM

Trending :

समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद

कुछ समय पहले ही एक रोस्ट शो में समय रैना ने कुशा कपिला पर कई आपत्तिजनक जोक किए थे। इसके बाद कुशा ने भड़कते हुए कहा था कि बार-बार मना करने के बावजूद समय रैना ने प्राइवेट पार्ट और निजी बातों पर मजाक करना जारी रखा। अब कुशा कि समय रैना के साथ एक फर्जी तस्वीर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कुशा खुद अपने पुराने बयान से पलट गई हैं। फोटो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वो समय की दोस्त नहीं हैं और तस्वीर AI जनरेटेड है। कुशा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी की सीरीज पोस्ट कर विवाद पर भड़ककर रिएक्शन दिया है। पहली स्टोरी में उन्होंने फर्जी तस्वीर में समय से पैच-अप के दावे पर लिखा है, ‘फर्जी और जानबूझर फैलाया गया। मेरा चेहरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बदला गया है। मुझे समझ नहीं आता कि कोई इस तरह की चीजों पर पैसे क्यों खर्च करेगा। इंटरनेट पर कुछ लोग मुझे छोटा दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब तो यह सब देखकर हंसी आती है।’ अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर कितनी बातें फैलाओगे मीम अकाउंट्स? अब बस करो। क्या मुझे सच में उन जोक्स का खुलासा करना पड़ेगा ताकि मेरा गुस्सा सही साबित हो? फिर केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। अब मैं किसी पार्टी में भी नहीं जाऊंगी।’ आगे उन्होंने समय रैना से दोस्ती टूटने पर लिखा, ‘हां, हमारी दोस्ती थी। समय रैना, आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पैनलिस्ट था। कोई स्क्रिप्ट पहले से नहीं दी गई थी, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ था और मुझे पहले से कोई जोक्स नहीं बताए गए थे। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरे बारे में क्या बोला जाएगा। मेरे ऊपर किए गए जोक्स बहुत खराब थे। आज भी मेरा मानना है कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था। मैंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक कर दिया था। उस दिन जो शर्म और अपमान महसूस हुआ, उससे बाहर आने में मुझे काफी समय और थेरेपी लगी। काश वह रोस्ट कभी हुआ ही न होता।’ ‘यह दावा बिल्कुल गलत है कि मैंने समय के बुरे दौर का जश्न मनाया था। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। कई मीडिया संस्थानों ने मुझसे उसके खिलाफ बोलने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं समय की दोस्त नहीं हूं और कभी उसके शो लेटेंट में नहीं जाऊंगी। हमने बस सामान्य व्यवहार रखने का फैसला किया है और इंटरनेट पर एक-दूसरे के बारे में बात न करने का निर्णय लिया है।’ मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए गए- कुशा आखिरी में कुशा कपिला ने AI जनरेटेड तस्वीर की असली तस्वीर शेयर कर लिखा, पिछले दो सालों से, उस रोस्ट के बाद और मेरे द्वारा उन जोक्स पर आपत्ति जताने के बाद, इंटरनेट पर कुछ लड़कों ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मजाक बनाए, यह तक कहा कि मेरे ऊपर रेप जोक्स किए गए होंगे। मेरी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाया गया। एयरपोर्ट पर भी लोग मेरे पास आकर हंसते हुए कहते थे, “वो वाले जोक्स बता दो ना कुशा।” उस समय मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी और मेरे मैनेजर को उन्हें रोकना पड़ता था। क्यों हुआ कुशा और समय रैना का विवाद? कुशा कपिला बीते साल आशीष सोलंकी के रोस्ट शो में पहुंची थीं, जहां कॉमेडियन्स ने उन्हें रोस्ट किया था। शो में समय रैना ने कुशा पर काफी आपत्तिजनक बातें कहीं और निजी रिश्तों पर भी जोक्स किए। आमतौर पर इस तरह के रोस्ट शोज में सारे जोक्स पहले ही डिस्कस किए जाते हैं, हालांकि उस शो में कुशा को पहले से स्क्रिप्ट नहीं दी गई। लाइव शो रिकॉर्डिंग के समय कुशा कुछ नहीं बोल सकीं, हालांकि बाद में बैक स्टेज उन्होंने इसका विरोध किया। बाद में वीडियो से जोक म्यूट कर दिए गए थे, हालांकि इससे कुशा और समय की दोस्ती टूट गई।

पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन:मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन:मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित ए रोड, वसंत सागर में रखा गया है। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से हिसार लाया जाएगा। इसके बाद मोहना मंडी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने X पर पोस्ट कर नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आदमपुर अनाज मंडी में आढ़ती थे नंद किशोर गोयनका का जन्म 28 सितंबर 1930 को हुआ था। वे हिसार के आदमपुर कस्बे के गांव सदलपुर के रहने वाले थे। आदमपुर की अनाज मंडी में वे आढ़ती भी रहे और अनाज की खरीद-फरोख्त व कमीशन एजेंसी का कारोबार करते थे। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़ाव रहा और उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। अग्रोहा धाम के विकास में निभाई अहम भूमिका नंद किशोर गोयनका के परिवार से जुड़े और वैश्य समाज के नेता बजरंग दास गर्ग ने बताया कि अग्रोहा धाम के विकास में नंद किशोर गोयनका की अहम भूमिका रही। वे अग्रोहा धाम के प्रमुख संस्थापकों में शामिल थे और वैश्य समाज के संरक्षक के रूप में भी उनकी पहचान थी। इसके अलावा उन्होंने हिसार और हरियाणा की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संचालन और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। नंद किशोर के सात बच्चे नंद किशोर गोयनका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सात बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़े बेटे डॉ. सुभाष चंद्रा हैं। उनके अलावा लक्ष्मी नारायण, जवाहर और अशोक उनके बेटे हैं, जबकि कुसुम, उर्मिला और मोहिनी उनकी बेटियां हैं। सभी दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। सुभाष चंद्रा ने पढ़ाई छोड़ कारोबार संभाला डॉ. सुभाष चंद्रा का हिसार की मोहना मंडी में भी पैतृक आवास है। परिवार के कारोबार की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। उनके पिता नंद किशोर गोयनका ने बचपन से ही सुभाष चंद्र को व्यापार की बारीकियां सिखाईं। एक समय परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, जिसके चलते सुभाष चंद्र ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पिता के साथ कारोबार संभालना शुरू कर दिया।

परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

परिवार के साथ लंदन वैकेशन पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा:बेटी मालती ने निकाले मां के बालों के क्लिप; विंबलडन देखने भी पहुंचीं, देखें तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में एक खास वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें छोटी मालती अपनी मां के बालों से पिन निकालती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वे फेमस टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 के मैच देखने भी पहुंचीं। देखें प्रियंका की लंदन ट्रिप की तस्वीरें मां के बालों से पिन निकालती हुई दिखीं मालती प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन ट्रिप की यादें शेयर की हैं। शुरुआत की तस्वीरों में वे विम्बलडन मैच का आनंद लेती और वहां मौजूद लोगों से मिलती दिख रही हैं। पोस्ट के आखिरी हिस्से में उन्होंने परिवार के साथ बिताए निजी पलों को दिखाया है। हालांकि प्रियंका ने किसी भी तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक वीडियो में मालती अपनी मां के साथ कहानी सुन रही हैं, तभी प्रियंका उनसे अपने जूड़े से हेयरपिन निकालने के लिए कहती हैं। मालती बहुत ध्यान से एक-एक करके क्लिप हटाती हैं। आमतौर पर पब्लिक इवेंट्स के बाद निक जोनास प्रियंका के बाल खोलने में मदद करते हैं, लेकिन इस बार बेटी मालती यह करती नजर आईं। लंदन ट्रिप की अन्य तस्वीरें भी आईं सामने शेयर की गई अन्य तस्वीरों में मालती अपने पिता निक जोनास की गोद में बैठी हैं और दोनों ट्रेन की खिड़की से बाहर का नजारा देख रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने एक सेल्फी भी क्लिक की। एक दूसरी तस्वीर में मालती झील के किनारे बत्तखों को दाना खिलाते हुए आइसक्रीम का मजा ले रही हैं। आखिरी फोटो में मालती एक पेड़ के तने पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स बोले- मालती की आवाज बहुत प्यारी इस मां-बेटी के खूबसूरत तालमेल पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि निक, ऐसा लग रहा है कि मालती आपकी नौकरी छीनने आ रही है। मालती की बातचीत और उनकी आवाज सुनकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कहा कि उनकी आवाज बहुत शांत और प्यारी है, वह बड़ी होकर सिंगर बनेगी। कुछ लोगों ने लिखा कि इस उम्र में बच्चे सच में आपकी मदद करना चाहते हैं। विंबलडन मैच देखने पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मुकाबला देखने पहुंचीं थीं। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच के दौरान फ्रंट रो में बैठी नजर आईं, जहां कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच मुकाबला चल रहा था। प्रियंका ने स्टेडियम से ही अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को फेसटाइम पर वीडियो कॉल किया और उन्हें विंबलडन का लाइव टूर कराया था। ‘वाराणसी’ से 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ग्लोबल सक्सेस ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की अगली बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे 1000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट के साथ बनाया जा रहा है।

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत रही उपस्थिति; 18 जुलाई तक होंगे

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत रही उपस्थिति; 18 जुलाई तक होंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो रही है। इसके लिए प्रदेश में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 जुलाई तक चलेगी। पहली पारी में 3 लाख 35 हजार 268 में से 2 लाख 24 हजार 119 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रतिशत 66.85 प्रतिशत रहा। दूसरी पारी की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। अजमेर में 15 हजार 920 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहले 6,500, फिर 10,537 और अब 9,651 पदों पर भर्ती RPSC की अपील- दलालों और ठगों से रहें सावधान 1. किसी के बहकावे में न आएं RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल, बिचौलिए (मीडिएटर) या ठग के झांसे में न आएं। 2. पैसे मांगने पर तुरंत यहां शिकायत करें अगर कोई भी व्यक्ति आपसे परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगता है या कोई लालच देता है, तो सबूत के साथ तुरंत पुलिस, जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत करें, कंट्रोल रूम नंबर: 0145-2635200, 2635212 और 2635255 3. नकल या गड़बड़ी की तो भुगतनी होगी कड़ी सजा अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो नए कानून (राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022) के तहत बहुत सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा हो सकती है। 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी की घर-जमीन (चल-अचल संपत्ति) जब्त की जा सकती है। जानिए- किस जिले में कितने सेंटर बनाए अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा 12 जुलाई को ये एग्जाम हुआ 13 जुलाई को ये एग्जाम हो रहा आने वाले दिनों में ये होंगे पढें ये खबर भी…. प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी:हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा

Jurassic Park Actor Sam Neill Dies At 78

Jurassic Park Actor Sam Neill Dies At 78

6 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द पियानो’ एक्टर सैम नील का सोमवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार के बयान के अनुसार, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सैम कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके थे। साल 2023 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का एक दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई थी। फिलहाल परिवार ने उनके निधन की वजह नहीं बताई है। सैम नील को उनकी दमदार और सहज एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली। सैम नील कौन थे? सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उनका पूरा नाम नाइजल जॉन डर्मॉट “सैम” नील था। उनका जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड के ओमाघ में हुआ था। जब वे छोटे थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बसा, जहां उनकी परवरिश हुई। सैम नील ने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की। उन्हें पहली बड़ी पहचान 1977 की फिल्म स्लीपिंग डॉग्स से मिली। इसके बाद 1979 की माय ब्रिलियंट करियर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई। सैम नील उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। उनका फिल्मी करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से करोड़ों लोगों का दिल जीता। ‘जुरासिक पार्क’ ने बना दिया सुपरस्टार 1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क, सैम नील के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इसमें उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट नाम के पेलियोन्टोलॉजिस्ट (डायनासोर विशेषज्ञ) का किरदार निभाया। यह रोल इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्होंने बाद में जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया। इन फिल्मों से भी मिली पहचान ‘जुरासिक पार्क’ के अलावा सैम नील ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें प्रमुख हैं- द पियानो (1993) (ऑस्कर विजेता) द हंट फॉर रेड अक्टूबर (1990) डेड काम (1989) द ओमेन 3ः द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट (1981) पजेशन (1981) इवेंट होरिजोन (1997) उन्होंने फिल्मों के अलावा पीकी ब्लाइंडर्स, द ट्यूडर्स, मर्लिन और इन्वेशन जैसी टीवी सीरीज में भी दमदार अभिनय किया। ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात साल 2023 में सैम नील ने बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा, जो कि एक दुर्लभ ब्लड कैंसर है, हुआ था। उन्होंने कीमोथेरेपी और बाद में CAR-T सेल थेरेपी करवाई। इलाज के बाद वे कैंसर-मुक्त हो गए थे और उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके। फिल्मों के अलावा वाइनयार्ड के मालिक थे सैम नील सिर्फ अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि न्यूज़ीलैंड में टू पैडॉक नाम का अपना वाइनयार्ड (अंगूर का बाग) भी चलाते थे। उन्हें खेती, जानवरों और प्रकृति से बेहद लगाव था। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने फार्म और वहां के जानवरों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वगुरु बनने की बातें करते हैं, लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93 हजार स्कूलें बंद पड़ी हैं। अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा है, ‘कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोधाभासी करने वाली चीजें ही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे। या तो हम विश्वगुरु-विश्वगुरु करना बंद करें, या तो ये सब नॉनसेंस बंद करें।’ ‘क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था, मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्वगुरु का बेस क्या है। ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते। आपको कुछ तो करना पड़ेगा ना।’ आगे सिंगर ने कहा, ‘राम राज्य की बात करते हैं, इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं ये कहना चाहती हूं कि विश्वगुरु के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वो कौन सी हैं, उसकी लिस्ट भेजो। ताकि हम उस पर चलें।’ सरकार से जुड़े बयान देकर चर्चा में ये सेलेब्स अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बचाव किया- अनुपम खेर ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राम मंदिर चोरी का बचाव किया। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। बयान सामने आने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एथेनॉल पर दिए बयान पर सौरभ जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग- पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से उनकी मर्सिडीज कार का एवरेज 15 से 5 हो चुका है। एथेनॉल पर सवाल उठाने के बाद अब कई यूजर्स उनकी 50 करोड़ से 100 करोड़ पहुंच चुकी संपत्ति पर सवाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग भी कर रहे हैं। कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वगुरु बनने की बातें करते हैं, लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93 हजार स्कूलें बंद पड़ी हैं। अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा है, ‘कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोधाभासी करने वाली चीजें ही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे। या तो हम विश्वगुरु-विश्वगुरु करना बंद करें, या तो ये सब नॉनसेंस बंद करें।’ ‘क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था, मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्वगुरु का बेस क्या है। ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते। आपको कुछ तो करना पड़ेगा ना।’ आगे सिंगर ने कहा, ‘राम राज्य की बात करते हैं, इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं ये कहना चाहती हूं कि विश्वगुरु के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वो कौन सी हैं, उसकी लिस्ट भेजो। ताकि हम उस पर चलें।’ सरकार से जुड़े बयान देकर चर्चा में ये सेलेब्स अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बचाव किया- अनुपम खेर ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राम मंदिर चोरी का बचाव किया। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। बयान सामने आने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एथेनॉल पर दिए बयान पर सौरभ जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग- पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से उनकी मर्सिडीज कार का एवरेज 15 से 5 हो चुका है। एथेनॉल पर सवाल उठाने के बाद अब कई यूजर्स उनकी 50 करोड़ से 100 करोड़ पहुंच चुकी संपत्ति पर सवाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग भी कर रहे हैं। कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,155 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,079 रुपए घटकर 1,43,368 लाख रुपए आ गया है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 13 जुलाई 2026 चांदी ऑल टादम हाई से 1.69 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 165 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 165 दिन में ₹34 हजार और चांदी ₹1.69 लाख सस्ती नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,155 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,079 रुपए घटकर 1,43,368 लाख रुपए आ गया है। चांदी ऑल टादम हाई से 1.69 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 165 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई:वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से कॉन्टैक्स्ट बदला

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई:वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से कॉन्टैक्स्ट बदला

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये भी दावा किया था कि दीपिका ने खुद उन्हें प्रपोज किया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर ने सफाई दी है। मुजम्मिल इब्राहिम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘जिस इंटरव्यू की चर्चा की जा रही है और जिसे गलत तरीके से “ताजा दावा” बताकर पेश किया जा रहा है, वह वास्तव में एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। इस समय जो क्लिप्स वायरल हो रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के केवल कुछ छोटे हिस्से हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘एडिटिंग की प्रोसेस में अक्सर झिझक, पूरा संदर्भ और जिन विषयों पर सम्मानपूर्वक बात की गई थी, वह सब खो जाता है। ऐसे में जब बातचीत के कुछ अंशों को अलग करके देखा जाता है, तो उनका वास्तविक अर्थ और संदर्भ बदल सकता है।’ इसके अलावा मुजम्मिल लिखते हैं, ‘मैंने हमेशा अपने अतीत से जुड़े लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह आज भी नहीं बदला है। दूसरों की तरह मैंने भी कई साल अपने काम और अपनी जिंदगी को संवारने में लगाए हैं, और मेरी इच्छा है कि बातचीत का केंद्र भी उसी पर बना रहे। मैं अपनी बात ईमानदारी से कहने पर कायम हूं और उसे सम्मानपूर्वक कहने पर भी।’ क्या था मुजम्मिल इब्राहिम का पुराना बयान कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ कानन ने मुजम्मिल से पूछा था कि क्या आप दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। मुजम्मिल ने इस बारे में बात करने से इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी है। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’ इस पर उनसे पूछा गया कि आप उन्हें उस वक्त डेट कर रहे थे। इस पर एक्टर ने कहा था,’ जब मैं मॉडलिंग करता था, तब मैं दीपिका से मिला था, हमने साथ में शो किया था। उन्होंने मुझे ग्लैडरेड्स इंडिया शो और परदेसिया गाने में देखा था। हम मिले थे, लेकिन फिर मैं विदेश चला गया। मैं टेक ऑफ कर गया था, अच्छे लेवल पर।’ एक्टर ने आगे बताया कि जब दीपिका बॉम्बे में नई आई थीं, तब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, जो 2 साल तक चला। मुजम्मिल ने ये भी बताया कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन ब्रेकअप एक्टर ने किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पछतावा है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे किसी को छोड़ने का कभी पछतावा नहीं हुआ। मैं सख्त लौंडा हूं। उस वक्त मैं स्टार था और वो नहीं थीं। हालांकि बाद में वो बड़ी स्टार बनीं, अब लोग मुझे नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानते हैं। मैं उनका फैन हूं, उनकी मूवीज देखता हूं।’ हालांकि अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें काफी काट-छांट है। असल वीडियो में मुजम्मिल बार-बार इस टॉपिक पर बात करने से इनकार कर रहे थे, हालांकि शॉर्ट वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है। कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम