Mouni Roy Angry At Paparazzi In Mumbai

29 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय मंगलवार रात पैपराजी से नाराज हो गईं। दरअसल मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर के बाद जब वे अपनी कार में बैठीं, तो फोटोग्राफर्स लगातार उनका वीडियो बनाने लगे। इससे गुस्सा होकर मौनी ने हाथ के इशारे से कैमरे बंद करने को कहा। वीडियो में दिख रहा है कि मौनी रॉय अपनी कार की सीट पर बैठी हैं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लैक आउटफिट पहना है और बाल खुले रखे हैं। कार के अंदर बैठे होने के बाद भी जब फोटोग्राफर्स खिड़की से लगातार उनका वीडियो रिकॉर्ड करते रहे, तो मौनी का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने पहले हाथ से इशारा किया और फिर उंगली दिखाते हुए सख्त लहजे में कहा, “बंद करो।” मौनी ने काफी धैर्य रखने की कोशिश की, लेकिन पैपराजी के न मानने पर वे नाराज हो गईं और फिर उनकी गाड़ी वहां से रवाना हो गई। जरीन खान ने कहा- फालतूगिरी मत करना इससे पहले एक्ट्रेस जरीन खान भी पैपराजी पर बुरी तरह गुस्सा हो गई थीं। एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा की मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। उन्होंने सख्त लहजे में सामने वाले को अपनी हद में रहने की हिदायत दी। दरअसल जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। वे हरे रंग की ड्रेस पहने हुए मीडिया के कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा की ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। जरीन खान ने कहा, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता है। हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे वहीं, पिछले महीने सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे। हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, “सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी”, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी। ये खबर भी पढ़ें मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Australia Khalistani and BJP Supporter Face-off Over Satluj Movie

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक और बीजेपी सपोर्टर सिखों में बहस होती हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक और भाजपा समर्थक सिख भिड़ गए। खालिस्तानी पीएम को अपशब्द बोलते सुनाई दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। . वीडियो को भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क ने 15 जुलाई की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वायरल वीडियो में कुछ खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां के साथ “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। बहस ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे बैन को लेकर शुरू हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इस खालिस्तानी युवक ने बहस के दौरान दी पीएम को गाली। अब 4 प्वाइंट्स में पढ़ें पूरा मामला:- PM के कार्यक्रम के विरोध के लिए जा रहे थेः वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ‘सतलुज’ फिल्म पर शुरू हुई बहसः बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत ‘सतलुज’ फिल्म पर लगे प्रतिबंध को लेकर हुई। प्रदर्शनकारी फिल्म से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क से बहस हो गई। मोदी से नजदीकी है तो बैन हटवाकर दिखाओः वीडियो के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिखों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। जब जगविंदर विर्क ने इसका विरोध किया तो उनसे कहा गया कि अगर उनकी प्रधानमंत्री तक पहुंच है, तो ‘सतलुज’ फिल्म पर लगा प्रतिबंध हटवाकर दिखाएं। जगविंदर विर्क ने सोशल मीडिया पर दिया जवाबः बहस का वीडियो साझा करते हुए विर्क ने कहा कि अलगाववादी समूहों का दबाव उनके विचार नहीं बदल सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी भारतीय पहचान पर गर्व है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी धमकी या विरोध भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नहीं बदल सकता। सड़क पर बढ़ा तनाव, पुलिस ने कराया शांतः दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी तेज हो गई कि सड़क पर काफी देर तक नारेबाजी और तीखी बहस होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में लगे नारेः वीडियो में दावा किया गया है कि बहस शांत होने के बाद भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़े होकर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 3 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहे। इस दौरान 9 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम सहयोग को लेकर अहम समझौते पर सहमति बनी। मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर ऑस्ट्रेलिया की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण तैयार करने के ऑस्ट्रेलिया के प्रयासों से सीख रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में करीब 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। —————— ‘सतलुज’ के मेकर्स को मंत्री बिट्टू की चुनौती:बोले- 25 हजार शवों के रिकॉर्ड दिखाओ, वर्ना एक्शन लेंगे; दिलजीत दोसांझ की फिल्म पूरी तरह बैन केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज के मेकर्स को खुली चुनौती दी है। बिट्टू ने मेकर्स को कहा कि उन 25,000 लापता या अवैध रूप से दाह संस्कार किए गए शवों के पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आधिकारिक रिकॉर्ड पेश करें, जो फिल्म में दिखाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Share Market LIVE | Sensex Nifty Surge Today

Hindi News Business Share Market LIVE | Sensex Nifty Surge Today | Auto Banking Stocks Rally मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। कच्चा तेल 1% चढ़कर 85 डॉलर के पार निकला कच्चे तेल की कीमत आज 1% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से कच्चे तेल के दामों में तेजी है। 2 IPO में निवेश का मौका 2 कंपनियों के IPO का आज दूसरा दिन है। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसका इश्यू पहले ही दिन 68% सब्सक्राइब हो गया है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7342 +485 +6.94% निक्केई (जापान) 68354 +610 +0.90% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24732 +392 +1.49% 14 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52508 10 0.02% नैस्डैक 26107 234 0.90% S&P 500 7544 28 0.38% बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 9,177 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +2,928 +9,177 +41,028 FII/FPI -740 -1,731 -2,027 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Share Market LIVE | Sensex Nifty Surge Today

Hindi News Business Share Market LIVE | Sensex Nifty Surge Today | Auto Banking Stocks Rally मुंबई20 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। कच्चा तेल 1% चढ़कर 85 डॉलर के पार निकला कच्चे तेल की कीमत आज 1% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से कच्चे तेल के दामों में तेजी है। 2 IPO में निवेश का मौका 2 कंपनियों के IPO का आज दूसरा दिन है। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसका इश्यू पहले ही दिन 68% सब्सक्राइब हो गया है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार रहा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7342 +485 +6.94% निक्केई (जापान) 68354 +610 +0.90% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24732 +392 +1.49% 14 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52508 10 0.02% नैस्डैक 26107 234 0.90% S&P 500 7544 28 0.38% बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 9,177 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +2,928 +9,177 +41,028 FII/FPI -740 -1,731 -2,027 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gautam Adani Tops Hurun Real Estate List

Hindi News Business Gautam Adani Tops Hurun Real Estate List | Government IDBI Bank Stake Sale नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई, ये 44 महीने में सबसे ज्यादा है। पिछले महीने 9.68% पर थी। वहीं, ग्रोहे-हुरून इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी और उनका परिवार पहली बार नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गया। अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू में इस साल 38,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। रियलमी नारजो 100X स्मार्टफोन लॉन्च होगा। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 9.68% पर थी। जून में महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 जुलाई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजमर्रा की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों का महंगा होना है। अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी से चल रहा तनाव कम नहीं हुआ तो इसके दामों में और इजाफा हो सकता है। इससे पहले कल रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. हुरून रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1: अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू ₹38,000 करोड़ बढ़ी, राजीव सिंह की DLF को पीछे छोड़ा भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में साल 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ है। ग्रोहे-हुरून इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी और उनका परिवार पहली बार नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गया। अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू में इस साल 38,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उन्होंने इस मामले में डीएलएफ के राजीव सिंह को पीछे छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IDBI बैंक में 61% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार और LIC: कनाडा की फेयरफैक्स और दुबई की एमिरेट्स NBD के साथ एक महीने में हो सकती है डील भारत सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मिलकर IDBI बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट यानी विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स NBD ने बोलियां लगाई हैं, जो अभी वैल्यूएशन के दौर में हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सोना ₹306 घटकर ₹1.42 लाख पर आया: चांदी ₹1,253 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है सोने के दाम में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 306 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,253 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 561 अंक गिरकर 77,055 पर बंद: निफ्टी भी 159 अंक टूटकर 24,052 पर आया; ऑटो, IT और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 561 अंक गिरकर 77,055 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 159 अंक की गिरावट रही, ये 24,052 पर बंद हुआ। ऑटो, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। वहीं फार्मा, हेल्थ केयर और मेटल में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gautam Adani Tops Hurun Real Estate List

Hindi News Business Gautam Adani Tops Hurun Real Estate List | Government IDBI Bank Stake Sale नई दिल्ली54 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई, ये 44 महीने में सबसे ज्यादा है। पिछले महीने 9.68% पर थी। वहीं, ग्रोहे-हुरून इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी और उनका परिवार पहली बार नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गया। अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू में इस साल 38,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। रियलमी नारजो 100X स्मार्टफोन लॉन्च होगा। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 9.68% पर थी। जून में महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 जुलाई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजमर्रा की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों का महंगा होना है। अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी से चल रहा तनाव कम नहीं हुआ तो इसके दामों में और इजाफा हो सकता है। इससे पहले कल रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. हुरून रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी नंबर-1: अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू ₹38,000 करोड़ बढ़ी, राजीव सिंह की DLF को पीछे छोड़ा भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में साल 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ है। ग्रोहे-हुरून इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट में गौतम अडाणी और उनका परिवार पहली बार नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गया। अडाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यू में इस साल 38,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उन्होंने इस मामले में डीएलएफ के राजीव सिंह को पीछे छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IDBI बैंक में 61% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार और LIC: कनाडा की फेयरफैक्स और दुबई की एमिरेट्स NBD के साथ एक महीने में हो सकती है डील भारत सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मिलकर IDBI बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट यानी विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स NBD ने बोलियां लगाई हैं, जो अभी वैल्यूएशन के दौर में हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सोना ₹306 घटकर ₹1.42 लाख पर आया: चांदी ₹1,253 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है सोने के दाम में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 306 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,253 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सेंसेक्स 561 अंक गिरकर 77,055 पर बंद: निफ्टी भी 159 अंक टूटकर 24,052 पर आया; ऑटो, IT और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 561 अंक गिरकर 77,055 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 159 अंक की गिरावट रही, ये 24,052 पर बंद हुआ। ऑटो, IT, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। वहीं फार्मा, हेल्थ केयर और मेटल में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Girl IN England Murdered Stabbed to Death Family in Tarn Taran

हत्या करने के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो चाकू लेकर निकल रहा है। इनसेट में युवती की फाइल फोटो। पंजाब के तरनतारन की युवती की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। उसके पेट-छाती में 5 बार चाकू से वार किए गए। युवती करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिल गया था और वह वहीं रहकर नौकरी कर रही थी। . युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। वीडियो घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। युवती के पेरेंट्स ने बेटी का भविष्य संवारने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी, ताकि वो उसे इंग्लैंड भेज सकें। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी विदेश में बेहतर पढ़ाई करके अच्छी नौकरी हासिल करेगी। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। उधर, ब्रिटिश पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ही युवती के घर पहुंचा था। 24 वर्षीय किरनदीप कौर की उसके रूम में ही हत्या कर दी गई। उसके पेट में चाकू से 5 वार किए गए। पढ़िए क्या है पूरा मामला… जमीन बेचकर बेटी को पढ़ने भेजा था इंग्लैंड युवती की पहचान किरनदीप कौर (24) के रूप में हुई। करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड गई थीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वर्क परमिट मिल गया था और वह नौकरी कर रही थीं। पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि बेटी का भविष्य संवारने के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दी थी। कमरे में सोते समय धारदार हथियार से हमला परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कमरे में घुस गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ 5 वार कर दिए। गंभीर जख्मों के कारण किरनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो चाकू लेकर घर से निकल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में भी शोक का माहौल है। पार्थिव शरीर भारत लाने की लगाई गुहार पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। परिवार ने इस संबंध में प्रशासन से भी मदद की मांग की है। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद तरनतारन में परिजन शोक मनाते हुए। भाई बोला- दूसरे व्यक्ति को मारकर बहन के घर घुसा था हमलावर किरनदीप कौर के भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक ब्रिटिश युवक पहले किसी दूसरे व्यक्ति से झगड़ा कर उस पर चाकू से हमला कर भाग गया था। बाद में वह किरनदीप के घर छिपने को घुस गया। वहां उसने किरनदीप को देखते ही हमला कर दिया। उसने पेट और सीने में वार किए। ब्रिटेन पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया इंग्लैंड पुलिस के अनुसार, आरोपी डेनियल सीन जेम्स (44) को किरणदीप कौर की हत्या और धारदार हथियार रखने के केस में गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा लंदन के अक्सब्रिज रोड स्थित किरणदीप के घर में घुसा था और उससे पहले 20 वर्षीय युवक को भी घायल कर चुका था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। ————- पंजाबी युवक की इंग्लैंड में किरच मारकर हत्या:तरनतारन से 4 साल पहले नौकरी के लिए गया था, 3 बहनों का इकलौता भाई तरनतारन के खेमकरण से इंग्लैंड गए एक पंजाबी युवक की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। साउथॉल शहर में एक युवक ने पीछे से किरच से वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक 4 साल पहले ही नौकरी के सिलसिले में पंजाब से इंग्लैंड आया था। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसके साथ ही ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए की जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम मंगलवार रात भी हमला करेंगे, उसके अगले दिन भी करेंगे। अगले हफ्ते ईरान के बिजलीघर और पुल भी निशाने पर होंगे। अगर समझौता नहीं किया, तो वहां कुछ नहीं बचेगा।” ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जमीनी सैन्य अभियान भी चलाया जा सकता है, हालांकि इसके लिए सहयोगी देशों की मदद ली जा सकती है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स IRGC का व्यापारिक जहाजों पर हमला: ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमला किया। इसमें 1 भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए। जहाज पर कुल 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया: भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब कर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। समंदर में भारत से जुड़े 11 जहाज फंसे: विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत से जुड़े 11 जहाज और 148 भारतीय नाविक फिलहाल फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। ये सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रम्प ने होर्मुज में 20% टैक्स का फैसला वापस लिया: ट्रम्प ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया। होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सबसे कम: होर्मुज स्ट्रेट मंगलवार को सिर्फ 4 जहाज गुजरे। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद यह सबसे कम शिपिंग ट्रैफिक है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा

अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसके साथ ही ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए की जा रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम मंगलवार रात भी हमला करेंगे, उसके अगले दिन भी करेंगे। अगले हफ्ते ईरान के बिजलीघर और पुल भी निशाने पर होंगे। अगर समझौता नहीं किया, तो वहां कुछ नहीं बचेगा।” ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जमीनी सैन्य अभियान भी चलाया जा सकता है, हालांकि इसके लिए सहयोगी देशों की मदद ली जा सकती है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स IRGC का व्यापारिक जहाजों पर हमला: ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमला किया। इसमें 1 भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए। जहाज पर कुल 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया: भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब कर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। समंदर में भारत से जुड़े 11 जहाज फंसे: विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत से जुड़े 11 जहाज और 148 भारतीय नाविक फिलहाल फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। ये सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रम्प ने होर्मुज में 20% टैक्स का फैसला वापस लिया: ट्रम्प ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया। होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सबसे कम: होर्मुज स्ट्रेट मंगलवार को सिर्फ 4 जहाज गुजरे। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद यह सबसे कम शिपिंग ट्रैफिक है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
हरियाणा में अश्लील कंटेंट पर विवाद:इन्फ्लुएंसर्स ने कहा- डांसरों पर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों को रोको, सपना चौधरी पर सॉफ्ट पोर्न देने का आरोप

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम अब हरियाणा में बड़ी बहस का विषय बन गई है। हुड्डा का दावा है कि उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वाले 35 बड़े इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार कर उन्हें अलग-अलग माध्यमों से चेतावनी दी है। इसके बाद कई इन्फ्लुएंसर्स ने अपना रुख बदलने का ऐलान किया, जबकि कई ने इस अभियान का समर्थन करते हुए इसे समाज सुधार की पहल बताया। एक इन्फ्लुएंसर ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणियां करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया है। वहीं, कुछ ने डांस कार्यक्रमों में मंच के सामने जाकर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों की मानसिकता पर भी सवाल उठाए। हालांकि, कुछ लोगों ने धर्मेंद्र हुड्डा का समर्थन किया तो कुछ ने उनसे रेप और पेपर लीक जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की मांग की। अब जानिए सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा….. बाबा पेले बोले- डबल मीनिंग कंटेंट नहीं बनाएंगे धर्मेंद्र हुड्डा की चेतावनी के बाद इन्फ्लुएंसर आकाश छांगिया उर्फ बाबा पेले ने वीडियो जारी कर कहा कि अब वह डबल मीनिंग कंटेंट नहीं बनाएंगे। समाज से गंदे गाने और अश्लील कंटेंट खत्म होना चाहिए। भविष्य में वह किसी महिला कलाकार के साथ ऐसा वीडियो नहीं बनाएंगे, जिससे समाज पर गलत असर पड़े। बाबा पेले ने अपने स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 100 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। अगर कोई समाज सेवा करना चाहता है तो स्कूल का सहयोग करे। उन्होंने हरियाणवी फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर को भी आपत्तिजनक बताते हुए इसे हरियाणा में बैन करने की मांग की। नीतू तहलान ने महिला इन्फ्लुएंसर्स पर उठाए सवाल इन्फ्लुएंसर नीतू तहलान ने धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर गंदगी हटाने की शुरुआत करना सराहनीय है और इसका असर भी दिख रहा है। हालांकि उन्होंने कुछ महिला इन्फ्लुएंसर्स पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सोशल मीडिया पर शराब पीने के वीडियो बनाकर गलत संदेश दे रही हैं। उनका कहना था कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कलकल खाप प्रधान की चेतावनी पर विवाद कलकल खाप के प्रधान राजपाल कलकल ने धर्मेंद्र हुड्डा के अभियान का समर्थन किया, लेकिन अपने वीडियो और थंबनेल में विवादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैं सालों से हाथ जोड़कर बहू-बेटियों को समझा रहा था, लेकिन कुछ महिलाएं मुझे ही फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी देती थीं। अब जो औरतें ऐसे कपड़े पहनती हैं, वे सुधर जाएं। जुबान पर लगाम दें और अंग प्रदर्शन बंद करें, वरना अब जवान लड़के आ गए हैं, वे जुबान भी बंद कर देंगे और तोड़ देंगे।” इन्फ्लुएंसर आजाद ने सपना चौधरी और बुजुर्गों को घेरा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आजाद ने इस पूरे मामले में समाज के बुजुर्गों (काका-ताऊ) और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर तीखा निशाना साधा। आजाद ने कहा, “स्टेज डांसरों से पहले उन बुजुर्गों की बात करो, जो इन कार्यक्रमों में जाते हैं। इन बुजुर्गों के दिमाग में हवस भरी है। आजाद ने आरोप लगाया, “मैं सपना चौधरी को टारगेट कर रहा हूं। उसने हरियाणा को कभी कोई अच्छी चीज नहीं दी। हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या और लिंगानुपात में 5-10% की कमी जैसे मुद्दों पर किसी ने कभी आवाज नहीं उठाई। सपना सिर्फ अपने शरीर के अंग मटकाती है। जो लोग कहते हैं कि सपना की वजह से हरियाणा जाना जाता है, वे गलत हैं। सपना ने हरियाणा को सिर्फ ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया है। हरियाणा की असली पहचान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, नीरज चोपड़ा और कल्पना चावला जैसे दिग्गजों से है।” ड्राइवर छोरी’ की बोली- गलत करने वालों का भी हो इलाज जींद की रहने वाली नीशू देशवाल उर्फ ड्राइवर छोरी ने धर्मेंद्र हुड्डा की इस मुहिम को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा, “मैं उस मां को सलाम करती हूं, जिसने धर्मेंद्र जैसे भाई को जन्म दिया। उसने पांच दिन में सट्टा बंद करवा दिया। अब इस गंदगी को भी साफ किया जा रहा है।” उन्होंने धर्मेंद्र से अपील करते हुए कहा कि जो लोग छोटी बच्चियों और बेटियों के साथ गलत काम करते हैं, उनका भी इसी तरह इलाज किया जाए, ताकि अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो। बिट्टू पंडित का दावा- वीडियो हटाने की मिली धमकी इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में बिट्टू पंडित ने दावा किया कि उन्होंने पहले एक वीडियो शेयर कर कहा था कि धर्मेंद्र हुड्डा ने काम तो शुरू किया, लेकिन सही तरीके से नहीं किया। इसके बाद रात में उनके पास फोन आया और वीडियो हटाने की धमकी दी गई। वीडियो में बिट्टू पंडित ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि धमकियों से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उन्होंने धर्मेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वास्तव में समाज के लिए काम करना है तो हरियाणा में हो रहे रेप के मामलों को रोकें। उन्होंने भिवानी की मनीषा से जुड़े मामले का भी जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई और अब लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। यदि सही काम होगा तो वे पूरा साथ देंगे, लेकिन मनीषा को भी न्याय मिलना चाहिए। सस्पेंड हुई टीचर ने भी किया समर्थन कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद सस्पेंड हुई रोहतक निवासी सुलेखा दलाल ने भी धर्मेंद्र हुड्डा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा ने बहुत अच्छी मुहिम शुरू की है। साथ ही उन लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी बात मानते हुए इस तरह का कंटेंट बनाने से परहेज किया है। उन्होंने एक बार फिर नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से लोग टांग खींचने के लिए आएंगे, लेकिन पीछे नहीं हटना चाहिए। अब अगली बारी पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की होनी चाहिए। रेप करने वालों को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोषियों को सख्त सजा दे दी जाए तो पूरा देश सुधर जाएगा। गीता ढांडा बोली- डांसरों पर ₹500 लुटाते हैं ये बुड्ढे सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गीता ढांडा ने पुरुषों







