Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found

Hindi News Career Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और ब्रिटेन के बीच CETA आज से लागू 15 जुलाई को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) लागू होगा। आज से CETA लागू होने के बाद भारतीय निर्यातक 99% वस्तुएं जीरो टैरिफ के साथ ब्रिटेन के बाजार में पहुंच सकेंगी। इस जीरो टैरिफ का फायदा भारतीय एक्सपोर्ट जैसे कपड़ा, परिधान, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग पर खत्म होगा। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सेवाओं और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। CETA लागू होने से दोनों देशों के बीच कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (टैरिफ) कम हो जाएगा। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर में IT, फाइनेंशियल सर्विस, एजुकेशन, हेल्थ में सहयोग बढ़ेगा। इसके साथ ही UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% होगा। साथ ही 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे। इस समझौते के तहत भारत में ब्रिटेन से आने वाली स्कॉच व्हिस्की, जिन, चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे उत्पादों पर लगने वाली ड्यूटी में भी बड़ी कटौती होगी। CETA से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भारत और ब्रिटेन ने पहली बार बात 2022 में शुरू की थी और 3 साल में 14 राउंड की बातचीत की गई है। 24 जुलाई 2025 को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश ट्रेड मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके UK समकक्ष कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए थे। इस समझौते के तहत ट्रेड से 2030 तक व्यापार को दोगुना करके सौ अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह वर्ल्ड रैंकिंग- 2 14 जुलाई को इंडियन मेंस डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF मेंस डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के प्लेयर बने। ये किसी भी भारतीय मेंस जोड़ी की अब तक की सर्वसबसे अच्छी वर्ल्ड रैंकिंग है। मानव ठक्कर और मानुष शाह की वर्तमान रैंकिंग 3,390 रेटिंग नंबर हैं। इस रैंकिंग में पहले नंबर पर चीन के लिन शिदोंग और हुआंग यूझेंग हैं, जिनकी रैंकिंग 5,160 अंक है। एक हफ्ते पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थे। इस जोड़ी को WTT कैलेंडर में लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। 2026 सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें 900 रैंकिंग अंक मिले थे। मानव और मानुष ने 2025 चाइना स्मैश और 2025 यूरो स्मैश दोनों के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। ITTF रैंकिंग इंटरनेशनल टेबल टेनिस महासंघ जारी करता है। निधन (DEATH) 3. कर्नाटक के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा का निधन 14 जुलाई को कर्नाटक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। रामचंद्र को ‘भाजपा के भीष्म’ भी कहा जाता था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ से अपने करियर की शुरुआत की थी। रामचंद्र 1980 के दशक में कर्नाटक में BJP को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और कई सालों तक कर्नाटक BJP के महासचिव रहे। रामचंद्र कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। साल 2008 से 2010 तक दौरान मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर भी रहे। 2010 से 2012 तक रामचंद्र कर्नाटक राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। रामचंद्र ने 2017 में राजनीति से संन्यास लिया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिस्त्र में 3000 साल पुराना मकबरा मिला 13 जुलाई को मिस्त्र में पुरातत्वविदों ने प्राचीन मकबरा खोजा है। ये मकबरा 3 हजार साल पुराना है । ये मकबरा फराओ युग यानी न्यू किंगडम काल के लगभग 1550 ईसा पूर्व से 1069 ईसा पूर्व का है। मिस्र की सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्विटीज (SCA) के महासचिव हिशाम एल के मुताबिक, मकबरे की दीवारों पर मिले शिलालेखों में मालिक का नाम ‘पासेर’ लिखा हुआ है। दीवारों पर बनी कलाकृतियों और चित्रों के आधार पर न्यू किंगडम काल में राजा के किसी अधिकारी का माना जा रहा है। इसमें एक खुला आंगन, चट्टानों को काटकर बनाया गया उल्टे ‘टी’ आकार का प्रार्थना कक्ष और कई अंडरग्राउंड कमरे मिले हैं। इसके नीचे दफनाने के लिए विशेष कक्ष भी बनाए गए हैं, जो हजारों साल बाद भी काफी हद तक सुरक्षित पाए गए हैं। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को मिट्टी की ईंटों से बना एक मंच भी मिला, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका उपयोग अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठानों में किया जाता था। इसके साथ ही प्रवेश द्वार तक जाने वाली सीढ़ियां भी अच्छी स्थिति में मिली हैं। पुरातत्वविद अभी इस मकबरे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही पुरातत्वविद ये भी रिसर्च कर रहे हैं कि यहां दफन व्यक्ति की सामाजिक भूमिका क्या थी और उस समय के मिस्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं कैसी थीं। मिस्र सरकार को उम्मीद है कि इस नई खोज से देश की पुरातात्विक विरासत के प्रति वैश्विक रुचि बढ़ेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह उस काल के बड़े अधिकारियों के निजी महलों की पारंपरिक शैली से मेल खाता है। 5. यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रक्षा गठबंधन किया 13 जुलाई को यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रूस के बैलिस्टिक मिसाइल खतरे से निपटने के लिए नया रक्षा गठबंधन बनाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत सभी देशों के अधिकारी शामिल हुए। इस नए गठबंधन का मकसद पूरे यूरोप के लिए साझा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करना है। ये फैसला पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की बैठक में लिया गया। इस बैठक में यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य रूस की बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों से यूरोप को बचाना है। इस बैठक में पूरे यूरोप के लिए एक इंटीग्रेटेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस गठबंधन में मिसाइल वार्निंग सिस्टम
Kiku Sharda Statement | Kapil Sharma Show Scripted Comedy Salman Khan

2 घंटे पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रखर के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शो का 70 प्रतिशत हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है, जबकि 30 प्रतिशत कॉमेडी ऑन-द-स्पॉट (इम्प्रोवाइजेशन) की जाती है। कीकू के मुताबिक, मेहमान कलाकारों को पहले से जोक्स या पंचलाइंस नहीं बताई जातीं ताकि उनके असली रिएक्शन कैमरे में कैद हो सकें। उन्होंने शो के दौरान जोक फ्लॉप होने पर कपिल शर्मा के सिचुएशन हैंडल करने के तरीके और अभिनेता सलमान खान के अनप्रिडिक्टेबल मिजाज पर भी खुलकर बात की। कीकू शारदा कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव समेत कई किरदार निभाते हैं। मेहमानों को पहले नहीं पता होते जोक्स कीकू शारदा ने इंटरव्यू में बताया कि वे जानबूझकर सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइंस या किरदारों के बारे में नहीं बताते। टीम चाहती है कि मेहमान उन किरदारों को पहली बार स्टेज पर ही देखें, जिससे उनके सबसे सच्चे और स्वाभाविक रिएक्शन मिल सकें। अब शो में आने वाले सभी स्टार्स भी इसी फ्लो के साथ आगे बढ़ते हैं और ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी का आनंद लेते हैं। 70% स्क्रिप्ट और 30% ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी क्रिएटिव प्रोसेस को समझाते हुए कीकू ने कहा कि शो में एक तय स्क्रिप्ट होती है और टीम उसका पालन भी करती है। लेकिन कई बार सेलिब्रिटी बातचीत को बिल्कुल नई दिशा में ले जाते हैं, जिससे स्क्रिप्ट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर ऑन-द-स्पॉट बदलाव करने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शो लगभग 70-30 के रेशियो पर चलता है, जहां 70% स्क्रिप्ट होती है और 30% पूरी तरह से स्पॉन्टेनियस होता है। सलमान खान के रिएक्शन को समझना मुश्किल सलमान खान के साथ परफॉर्म करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कीकू ने कहा कि उनके रिएक्शन को प्रेडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। कई बार टीम किसी लाइन को बहुत मजेदार सोचकर प्लान करती है, लेकिन वे उस पर मुश्किल से रिएक्ट करते हैं। वहीं बीच में जब कोई अचानक कुछ अनपेक्षित कह देता है, तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सलमान जब हंसना शुरू करते हैं, तो उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं। जोक फ्लॉप होने पर कपिल संभालते हैं कमान इंटरव्यू में कीकू ने यह भी बताया कि जब स्टेज पर कोई जोक फेल हो जाता है, तो कपिल शर्मा स्थिति को बखूबी संभाल लेते हैं। कपिल को तुरंत समझ आ जाता है कि कौन सा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। ऐसे में कपिल बिना किसी स्क्रिप्ट के बीच में आते हैं और कहते हैं कि ‘मैंने पहले ही कहा था कि यह काम नहीं करेगा’। वे इस तरह से बात को घुमाते हैं कि सिचुएशन अजीब नहीं लगती और शो आगे बढ़ जाता है। दोनों पिछले 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के दिमाग को अच्छी तरह समझते हैं। 2016 में की थी कॉमेडी शो की शुरुआत कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत 2016 में की थी। 23 अप्रैल 2016 को शो का पहला सीजन आया था। शो की शुरुआत में होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम में कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अली असगर शामिल थे। अब इस नए सीजन में सृष्टि रोडे, गौरव दूबे, श्रीकांत मस्की और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियन नजर आएंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔





