कनाडा में जंगल की आग के बीच फंसी ट्रेन:ट्रक से भिड़ंत, कर्मचारियों ने पैदल भागकर जान बचाई; घटना का वीडियो वायरल

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भीषण जंगल की आग के बीच कैनेडियन नेशनल रेलवे के कर्मचारी मौत के बेहद करीब पहुंच गए। धुएं के कारण विजिबिलिटी लगभग खत्म हो गई थी। इसी दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह ट्रेन से टकरा गया। हालांकि, सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंजन के चारों ओर धधकती आग, वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर वायरल वीडियो में ट्रेन के इंजन की खिड़कियों के बाहर चारों ओर जंगल में आग की ऊंची लपटें दिखाई देती हैं। आसमान नारंगी रंग का नजर आता है और कर्मचारी तत्काल निकासी की मांग करते सुनाई देते हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर रेलवे सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। ट्रक में लगी आग, ट्रेन से टकराया CN रेलवे के अनुसार, घने धुएं के बीच एक ट्रक आग की चपेट में आ गया और ट्रेन से टकरा गया। इसके बाद सभी कर्मचारी पैदल ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि, किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई। रेल संचालन रोका, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को निकाला घटना के बाद CN रेलवे ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में सभी रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दीं। कंपनी ने आर्मस्ट्रॉन्ग कस्बे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यह इलाका उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में जंगल की आग से प्रभावित है। विपक्ष ने उठाए सुरक्षा पर सवाल ओंटारियो की NDP के विधायक सोल ममाक्वा ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कर्मचारी को कंपनी की कार्रवाई का डर है, क्योंकि ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाना कंपनी की नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उस समय कर्मचारी की प्राथमिकता अपनी जान बचाना थी और कंपनी को दंडात्मक कार्रवाई के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए। तीन ट्रेनें जंगल की आग वाले इलाके में खड़ीं ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) ने बताया कि कॉलिन्स फर्स्ट नेशन के पास ज्वलनशील सामग्री ले जा रही तीन ट्रेनें जंगल की आग के कारण रोक दी गई हैं। फिलहाल आम लोगों के लिए तत्काल खतरा नहीं बताया गया है, लेकिन रेलवे और आपातकालीन एजेंसियां लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं। उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में 150 जगहों में जंगल की आग प्रदेश में करीब 150 जगहों पर जंगल की आग जल रही हैं। कई समुदायों में अनिवार्य निकासी के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में प्रतिबंधित अग्नि क्षेत्र (Restricted Fire Zone) लागू कर दिया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आपातकालीन जरूरत का सामान तैयार रखने की अपील की है।
कनाडा में जंगल की आग के बीच फंसी ट्रेन:ट्रक से भिड़ंत, कर्मचारियों ने पैदल भागकर जान बचाई; घटना का वीडियो वायरल

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भीषण जंगल की आग के बीच कैनेडियन नेशनल रेलवे के कर्मचारी मौत के बेहद करीब पहुंच गए। धुएं के कारण विजिबिलिटी लगभग खत्म हो गई थी। इसी दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह ट्रेन से टकरा गया। हालांकि, सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंजन के चारों ओर धधकती आग, वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर वायरल वीडियो में ट्रेन के इंजन की खिड़कियों के बाहर चारों ओर जंगल में आग की ऊंची लपटें दिखाई देती हैं। आसमान नारंगी रंग का नजर आता है और कर्मचारी तत्काल निकासी की मांग करते सुनाई देते हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर रेलवे सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। ट्रक में लगी आग, ट्रेन से टकराया CN रेलवे के अनुसार, घने धुएं के बीच एक ट्रक आग की चपेट में आ गया और ट्रेन से टकरा गया। इसके बाद सभी कर्मचारी पैदल ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि, किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई। रेल संचालन रोका, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को निकाला घटना के बाद CN रेलवे ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में सभी रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दीं। कंपनी ने आर्मस्ट्रॉन्ग कस्बे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यह इलाका उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में जंगल की आग से प्रभावित है। विपक्ष ने उठाए सुरक्षा पर सवाल ओंटारियो की NDP के विधायक सोल ममाक्वा ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कर्मचारी को कंपनी की कार्रवाई का डर है, क्योंकि ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाना कंपनी की नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उस समय कर्मचारी की प्राथमिकता अपनी जान बचाना थी और कंपनी को दंडात्मक कार्रवाई के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए। तीन ट्रेनें जंगल की आग वाले इलाके में खड़ीं ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) ने बताया कि कॉलिन्स फर्स्ट नेशन के पास ज्वलनशील सामग्री ले जा रही तीन ट्रेनें जंगल की आग के कारण रोक दी गई हैं। फिलहाल आम लोगों के लिए तत्काल खतरा नहीं बताया गया है, लेकिन रेलवे और आपातकालीन एजेंसियां लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं। उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में 150 जगहों में जंगल की आग प्रदेश में करीब 150 जगहों पर जंगल की आग जल रही हैं। कई समुदायों में अनिवार्य निकासी के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में प्रतिबंधित अग्नि क्षेत्र (Restricted Fire Zone) लागू कर दिया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा आपातकालीन जरूरत का सामान तैयार रखने की अपील की है।
वर्ल्ड अपडेट्स:हांगकांग में 5 बुकसेलर्स गिरफ्तार: सरकार विरोधी 'देशद्रोही' किताबें बेचने का आरोप

हांगकांग में सरकार विरोधी ‘देशद्रोही’ सामग्री वाली किताबें बेचने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने पांच बुकसेलर्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो बुकस्टोर्स पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में किताबें जब्त की हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन पुस्तकों में हांगकांग सरकार, न्यायपालिका और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के खिलाफ नफरत भड़काने वाली सामग्री थी। सरकार के मुताबिक, कस्टम विभाग ने विदेश से आई कथित देशद्रोही किताबों की एक खेप पकड़ी थी। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने जांच शुरू की और दो बुकस्टोर्स में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 37 और 57 साल के दो पुरुष तथा 30 से 59 साल की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दुकानों में ऐसी किताबें प्रदर्शित और बेची जा रही थीं, जिनका उद्देश्य सरकार और सरकारी संस्थानों के खिलाफ लोगों को उकसाना था। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कथित देशद्रोही सामग्री वाली किताबें भी जब्त की गईं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कार्रवाई ‘हैव अ नाइस स्टे’ और ‘ग्रीनफील्ड बुकस्टोर’ में हुई। इनमें से ‘हैव अ नाइस स्टे’ ने हाल ही में 30 अगस्त से दुकान बंद करने की घोषणा की थी। संचालकों ने वित्तीय नुकसान और यह स्पष्ट न होने को भी वजह बताया था कि किन किताबों को अधिकारियों की नजर में आपत्तिजनक माना जा सकता है। इससे पहले जून में भी पुलिस ने एक अलग मामले में दो बुकस्टोर मालिकों को कथित देशद्रोही सामग्री वाली किताबें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कांगो के जंगल में मिली नई बंदर प्रजाति: 75 साल में अफ्रीका की पांचवीं खोज डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के लोमामी नेशनल पार्क में रहने वाले काले फर और गुलाबी-नारंगी होंठ वाले दुर्लभ बंदर को वैज्ञानिकों ने नई प्रजाति के रूप में मान्यता दी है। आनुवंशिक अध्ययन, ऑडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी के आधार पर इसकी पुष्टि की गई। नई प्रजाति का वैज्ञानिक नाम कोलोबस कांगोएन्सिस (Colobus congoensis) रखा गया है। इस बंदर को पहली बार 2008 में संरक्षणकर्मियों ने देखा था, लेकिन उस समय केवल धुंधली तस्वीर ही मिल सकी। 2018 में दोबारा दिखने के बाद DRC, अमेरिका और जर्मनी के वैज्ञानिकों की टीम ने इसका विस्तृत अध्ययन शुरू किया। डीएनए विश्लेषण और अन्य वैज्ञानिक जांच में यह पहले से ज्ञात सभी प्रजातियों से अलग पाया गया। स्थानीय लोग इसे ‘लिक्वेली’ नाम से जानते हैं। 52 गांवों में किए गए सर्वे के दौरान केवल आठ गांवों के लोगों ने इसे देखने की पुष्टि की। वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 75 वर्षों में अफ्रीका में खोजी गई यह पांचवीं नई बंदर प्रजाति है। यह कोलोबस समूह का सदस्य है, जिनमें अंगूठा नहीं होता और जो जंगलों में बीजों के प्रसार तथा वन पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
IRCTC New Website Launched | Faster Checkout & No Captcha Updates

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। इस अपग्रेड का मुख्य मकसद हर दिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और तेज बनाना है। इस बड़े बदलाव को समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें इस खास Q&A रिपोर्ट में: सवाल 1: IRCTC की इस नई वेबसाइट को लेकर क्या अपडेट आया है? जवाब: IRCTC की वेबसाइट का बीटा वर्जन 15 जुलाई 2026 को रात 9 बजे से लाइव हो गया है। पिछले महीने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की थी कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी। सवाल 4: आम यात्रियों के लिए नई बीटा वेबसाइट में कौन से बड़े सुधार किए हैं? जवाब: रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्य रूप से चार बड़े तकनीकी सुधार किए गए हैं: स्मार्ट कैप्चा: अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान परेशान करने वाले कैप्चा नहीं दिखाई देंगे। साथ ही, फालतू के पॉप-अप, चमकने वाले ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स भी नहीं है। सीटों की उपलब्धता: अब यूजर्स को अलग-अलग क्लास जैसे- स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च नहीं करना होगा। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी। फास्ट चेकआउट: आईआरसीटीसी ने बुकिंग के लिए ‘फास्टर चेकआउट’ फीचर पेश किया है। टिकट बुक करते समय यात्रियों को जितने स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, उनकी संख्या कम कर दी गई है। स्टेप्स कम होने से बुकिंग की पूरी प्रक्रिया में लगने वाला समय घट जाएगा। आसान रिपीट बुकिंग: बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ‘इजीअर रिपीट बुकिंग’ की सुविधा दी गई है। इसमें यात्रियों की डिटेल्स पहले से सेव रहेंगी। अगली बार टिकट बुक करते समय आपको दोबारा नाम, उम्र या अन्य जानकारियां नहीं भरनी होंगी। सवाल 5: बीटा वेबसाइट एक्सेस कैसे होगी और इसका लिंक कहां मिलेगा? जवाब: यात्री https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर नए पोर्टल का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग IRCTC की पुरानी या मौजूदा होमपेज वेबसाइट पर जा रहे हैं, उन्हें भी मुख्य पेज पर ही नई बीटा वेबसाइट पर जाने के लिए सीधा लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। सवाल 2: बीटा वर्जन जारी करने के पीछे रेलवे का असली मकसद क्या है? जवाब: बीटा वर्जन लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों से फीडबैक और सुझाव लेना है। रेल यात्री नई वेबसाइट का इस्तेमाल करके इसके फीचर्स पर अपनी राय दे सकेंगे। इस फीडबैक के आधार पर आने वाले समय में वेबसाइट में और जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि कस्टमर सेटिस्फेक्शन बढ़ सके। सवाल 3: IRCTC वेबसाइट पर कितना लोड है, जिसके चलते बदलाव की जरूरत पड़ी? जवाब: साल 2002 में लॉन्च की गई IRCTC वेबसाइट देश के सबसे व्यस्त ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। पहले इसपर ट्राफिक कम था, लेकिन वर्तमान में इस वेबसाइट के जरिए रोजाना औसतन 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं। इतने बड़े यूजर बेस को बिना किसी रुकावट तेज सर्विस देने और तकनीकी रूप से अप-टू-डेट रखने के लिए इस वेबसाइट के पूरे ढांचे को अपग्रेड करना जरूरी हो गया था। सवाल 6: क्या यह बदलाव सिर्फ वेबसाइट के डिजाइन तक सीमित है? जवाब: नहीं, यह सिर्फ बाहरी डिजाइन का बदलाव नहीं है। भारतीय रेलवे इसके साथ ही अपने बैकएंड सिस्टम को भी बदल रहा है। दशकों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को समानांतर रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। सवाल 7: पुराना पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन बदलने में क्या चुनौतियां आ रही हैं? जवाब: रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इस पूरे अपग्रेडेशन के दौरान ट्रेन टिकट बुकिंग की लाइव सर्विस को एक मिनट के लिए भी बंद नहीं किया जा सकता था। चालू सिस्टम के साथ ही बैकएंड में यह काम करना काफी चुनौतीपूर्ण था। नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन भी जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। सवाल 8: नई वेबसाइट पूरी तरह से फंक्शनल कब तक हो जाएगी? जवाब: चूंकि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन और नई वेबसाइट दोनों पर एक साथ काम चल रहा है, इसलिए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बीटा वर्जन से यूजर फीडबैक लेने और इंजन का काम पूरा होने के बाद, अगले कुछ हफ्तों के भीतर पूरी तरह से फंक्शनल नया IRCTC पोर्टल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। तब तक यात्री बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं और पुराने पोर्टल से भी सामान्य बुकिंग जारी रख सकते हैं। रीडर्स के लिए टिप्स: नई वेबसाइट पर फीडबैक कैसे दें? आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिए गए बीटा वर्जन के लिंक पर क्लिक करें। नए इंटरफेस पर जाकर लॉगइन करें और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अनुभव करें। होमपेज पर दिए गए ‘फीडबैक’ विकल्प पर जाकर बताएं कि नया लेआउट कैसा लगा। अगर आपको सीट देखने या भुगतान करने में कोई दिक्कत आती है, तो उसे स्क्रीनशॉट के साथ सबमिट करें ताकि फाइनल रोलआउट से पहले रेलवे उसे ठीक कर सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IRCTC New Website Launched | Faster Checkout & No Captcha Updates

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। इस अपग्रेड का मुख्य मकसद हर दिन टिकट बुक करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को आसान और तेज बनाना है। इस बड़े बदलाव को समझने के लिए पूरी खबर पढ़ें इस खास Q&A रिपोर्ट में: सवाल 1: IRCTC की इस नई वेबसाइट को लेकर क्या अपडेट आया है? जवाब: IRCTC की वेबसाइट का बीटा वर्जन 15 जुलाई 2026 को रात 9 बजे से लाइव हो गया है। पिछले महीने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की थी कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी। सवाल 2: आम यात्रियों के लिए नई बीटा वेबसाइट में कौन से बड़े सुधार किए हैं? जवाब: रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्य रूप से चार बड़े तकनीकी सुधार किए गए हैं: स्मार्ट कैप्चा: अब लॉगिन या बुकिंग के दौरान परेशान करने वाले कैप्चा नहीं दिखाई देंगे। साथ ही, फालतू के पॉप-अप, चमकने वाले ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स भी नहीं है। सीटों की उपलब्धता: अब यूजर्स को अलग-अलग क्लास जैसे- स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च नहीं करना होगा। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी। फास्ट चेकआउट: आईआरसीटीसी ने बुकिंग के लिए ‘फास्टर चेकआउट’ फीचर पेश किया है। टिकट बुक करते समय यात्रियों को जितने स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, उनकी संख्या कम कर दी गई है। स्टेप्स कम होने से बुकिंग की पूरी प्रक्रिया में लगने वाला समय घट जाएगा। आसान रिपीट बुकिंग: बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ‘इजीअर रिपीट बुकिंग’ की सुविधा दी गई है। इसमें यात्रियों की डिटेल्स पहले से सेव रहेंगी। अगली बार टिकट बुक करते समय आपको दोबारा नाम, उम्र या अन्य जानकारियां नहीं भरनी होंगी। सवाल 3: बीटा वेबसाइट एक्सेस कैसे होगी और इसका लिंक कहां मिलेगा? जवाब: यात्री https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर नए पोर्टल का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग IRCTC की पुरानी या मौजूदा होमपेज वेबसाइट पर जा रहे हैं, उन्हें भी मुख्य पेज पर ही नई बीटा वेबसाइट पर जाने के लिए सीधा लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। सवाल 4: बीटा वर्जन जारी करने के पीछे रेलवे का असली मकसद क्या है? जवाब: बीटा वर्जन लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों से फीडबैक और सुझाव लेना है। रेल यात्री नई वेबसाइट का इस्तेमाल करके इसके फीचर्स पर अपनी राय दे सकेंगे। इस फीडबैक के आधार पर आने वाले समय में वेबसाइट में और जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि कस्टमर सेटिस्फेक्शन बढ़ सके। सवाल 5: IRCTC वेबसाइट पर कितना लोड है, जिसके चलते बदलाव की जरूरत पड़ी? जवाब: साल 2002 में लॉन्च की गई IRCTC वेबसाइट देश के सबसे व्यस्त ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। पहले इसपर ट्राफिक कम था, लेकिन वर्तमान में इस वेबसाइट के जरिए रोजाना औसतन 14.5 लाख ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं। इतने बड़े यूजर बेस को बिना किसी रुकावट तेज सर्विस देने और तकनीकी रूप से अप-टू-डेट रखने के लिए इस वेबसाइट के पूरे ढांचे को अपग्रेड करना जरूरी हो गया था। सवाल 6: क्या यह बदलाव सिर्फ वेबसाइट के डिजाइन तक सीमित है? जवाब: नहीं, यह सिर्फ बाहरी डिजाइन का बदलाव नहीं है। भारतीय रेलवे इसके साथ ही अपने बैकएंड सिस्टम को भी बदल रहा है। दशकों पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को समानांतर रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। सवाल 7: पुराना पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन बदलने में क्या चुनौतियां आ रही हैं? जवाब: रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इस पूरे अपग्रेडेशन के दौरान ट्रेन टिकट बुकिंग की लाइव सर्विस को एक मिनट के लिए भी बंद नहीं किया जा सकता था। चालू सिस्टम के साथ ही बैकएंड में यह काम करना काफी चुनौतीपूर्ण था। नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन भी जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। सवाल 8: नई वेबसाइट पूरी तरह से फंक्शनल कब तक हो जाएगी? जवाब: चूंकि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन और नई वेबसाइट दोनों पर एक साथ काम चल रहा है, इसलिए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बीटा वर्जन से यूजर फीडबैक लेने और इंजन का काम पूरा होने के बाद, अगले कुछ हफ्तों के भीतर पूरी तरह से फंक्शनल नया IRCTC पोर्टल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। तब तक यात्री बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं और पुराने पोर्टल से भी सामान्य बुकिंग जारी रख सकते हैं। रीडर्स के लिए टिप्स: नई वेबसाइट पर फीडबैक कैसे दें? आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिए गए बीटा वर्जन के लिंक पर क्लिक करें। नए इंटरफेस पर जाकर लॉगइन करें और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अनुभव करें। होमपेज पर दिए गए ‘फीडबैक’ विकल्प पर जाकर बताएं कि नया लेआउट कैसा लगा। अगर आपको सीट देखने या भुगतान करने में कोई दिक्कत आती है, तो उसे स्क्रीनशॉट के साथ सबमिट करें ताकि फाइनल रोलआउट से पहले रेलवे उसे ठीक कर सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
'मैं वापस आऊंगा' की सक्सेस पार्टी:बॉबी देओल, अनन्या पांडे-दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स पहुंचे; इम्तियाज अली की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कल रात मुंबई में सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे और दिया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिल्म ने रिलीज के 33 दिनों में 62.61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पार्टी में अभिनेता बॉबी देओल अपने खास अंदाज में थम्स-अप करते हुए पैपराजी को पोज देते दिखे। वहीं अनन्या पांडे सफेद रंग की ड्रेस में काफी साधारण और खूबसूरत लुक में नजर आईं। देखें पार्टी में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया। इनके अलावा दिया मिर्जा, दिव्य दत्ता, कबीर खान और गजराज राव जैसे कलाकार भी टीम को बधाई देने पहुंचे। फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस ट्रैकर कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कमाई के मामले में इम्तियाज अली की ही फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने कुल 62.5 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ 62.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके तीसरे नंबर पर आ गई है। इम्तियाज अली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब भी 67 करोड़ रुपए के साथ ‘लव आज कल’ पहले नंबर पर और 65.5 करोड़ रुपए के साथ ‘तमाशा’ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। 70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने की शानदार रिकवरी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए था। फिल्म ने अब तक अपने बजट का करीब 89.44 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है। फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती देखी जा रही है। इसने अपने 32वें दिन 22 लाख रुपए का बिजनेस किया था, वहीं 33वें दिन इसकी कमाई में बढ़त दर्ज की गई और फिल्म ने 27 लाख रुपए का कलेक्शन किया।
'मैं वापस आऊंगा' की सक्सेस पार्टी:बॉबी देओल, अनन्या पांडे-दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स पहुंचे; इम्तियाज अली की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कल रात मुंबई में सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे और दिया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिल्म ने रिलीज के 33 दिनों में 62.61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पार्टी में अभिनेता बॉबी देओल अपने खास अंदाज में थम्स-अप करते हुए पैपराजी को पोज देते दिखे। वहीं अनन्या पांडे सफेद रंग की ड्रेस में काफी साधारण और खूबसूरत लुक में नजर आईं। देखें पार्टी में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया। इनके अलावा दिया मिर्जा, दिव्य दत्ता, कबीर खान और गजराज राव जैसे कलाकार भी टीम को बधाई देने पहुंचे। फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस ट्रैकर कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कमाई के मामले में इम्तियाज अली की ही फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने कुल 62.5 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ 62.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके तीसरे नंबर पर आ गई है। इम्तियाज अली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब भी 67 करोड़ रुपए के साथ ‘लव आज कल’ पहले नंबर पर और 65.5 करोड़ रुपए के साथ ‘तमाशा’ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। 70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने की शानदार रिकवरी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए था। फिल्म ने अब तक अपने बजट का करीब 89.44 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है। फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती देखी जा रही है। इसने अपने 32वें दिन 22 लाख रुपए का बिजनेस किया था, वहीं 33वें दिन इसकी कमाई में बढ़त दर्ज की गई और फिल्म ने 27 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।
डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, पेट्रोल पर कम हुई:देश में फ्यूल की कमी रोकने के लिए लिया फैसला, नई दरें 16 जुलाई से लागू

केंद्र सरकार ने डीजल और विमान ईंधन यानी ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है। डीजल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी ₹8.50 से बढ़ाकर ₹15.50 प्रति लीटर कर दी है। यानी इसमें प्रति लीटर 7 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी तरह ATF यानी हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹7.50 से बढ़ाकर ₹14.50 प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि, पेट्रोल एक्सपोर्टर्स को थोड़ी राहत देते हुए इस पर लगने वाली ड्यूटी को ₹4 से घटाकर ₹2.50 प्रति लीटर की है। ईंधन की ये नई दरें 16 जुलाई से देश भर में लागू हो गई हैं। हर 15 दिन में होती है समीक्षा सरकार का कहना है कि कच्चे तेल के संकट को देखते हुए देश के भीतर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कोई कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है ताकि कंपनियां घरेलू बाजार की जगह बाहर तेल बेचने को तरजीह न दें। सरकार की ओर से हर 15 दिन में ड्यूटी यानी टैक्स की समीक्षा करती है। मार्च में लगा था टैक्स वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 27 मार्च को सरकार ने स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) के रूप में यह एक्सपोर्ट लेवी शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना था। पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर पैदा हुए हालात के बीच कंपनियां मुनाफे के लिए देश से बाहर ज्यादा तेल न भेजें, इसी को रोकने के लिए टैक्स लगाया गया था। हर 15 दिन में तय होती हैं कीमतें, पिछली समीक्षा 1 जुलाई को हुई थी मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर हर 15 दिन में इन ड्यूटी दरों की समीक्षा की जाती है। पिछली समीक्षा के बाद 1 जुलाई 2026 को नई दरें लागू की गई थीं, जिसके बाद अब 16 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए ये नए बदलाव किए गए हैं। इसका आम आदमी पर कोई असर नहीं चूंकि यह सिर्फ ‘एक्सपोर्ट’ यानी देश से बाहर भेजे जाने वाले ईंधन पर टैक्स है और घरेलू इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए भारत के पेट्रोल पंपों पर आम ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
Nifty Sensex Market Update | Auto IT Shares Gain Today

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 16 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त के साथ 77,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है। 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6827 -455 -6.25% निक्केई (जापान) 66797 -1736 -2.84% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25101 +420 +1.84% 15 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52508 +52659 +150 नैस्डैक 26107 +26269 +162 S&P 500 7544 +7572 +29 बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 9,177 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +2,928 +9,177 +41,028 FII/FPI -740 -1,731 -2,027 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 16 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 77,185 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 26 अंक की तेजी रही, ये 24,079 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Aamir Khan Third Marriage Controversy

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इस शादी के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब आमिर के करीबी दोस्त अमीन हाजी उनके बचाव में आए हैं। अमीन हाजी ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर शादी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने हमेशा अपने पुराने परिवार और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। अमीन ने कहा की उन्होंने दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है। आमिर की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि आमिर कितने ईमानदार और भावुक इंसान हैं। आमिर ने 5 जुलाई को घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। परिवार और बच्चों का हमेशा रखा ख्याल अमीन हाजी बताया की वे आमिर खान को पिछले 35 साल से जानते हैं। अमीन ने कहा की आमिर हमेशा से शादी के रिश्ते को गरिमा देते आए हैं। कई लोग एक रिश्ता टूटने के बाद निराश हो जाते हैं, लेकिन आमिर ऐसे नहीं हैं। लोग अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि वे कितने ईमानदार रहे हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी उन्होंने हमेशा अपने पिछले परिवार और बच्चों का पूरा ख्याल रखा है। बहुत कम लोग इस बात को स्वीकार करते हैं। अमीन हाजी बॉलीवुड के एक मशहूर लेखक और निर्देशक हैं, जिन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ (2001) में ‘बाघा’ का किरदार निभाया था। दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है आमिर को एक बेहद भावुक इंसान बताते हुए अमीन ने कहा कि उन्होंने आमिर को दिल टूटने के बाद बिखरते हुए देखा है। वे कहते हैं कि लोग कई साल बाद दोबारा प्यार मिलने पर मजाक बनाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने उन्हें रोते हुए देखा है। बाहर से रिश्ते जितने आसान लगते हैं, उतने होते नहीं हैं। जब कोई शादी टूटती है, तो उसके लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। आमिर खान खुद भी दे चुके सफाई आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर खुद भी सफाई दी है। वेबसाइट रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने कहा- मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने कहा- मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी





