Monday, 07 Sep 2026 | 03:24 AM

Trending :

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा
EXCLUSIVE

छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह प्रोटेस्ट के बीच बच्चों के साथ हुई मारपीट और बर्बरता देख भावुक हो गए हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में सरकार की निंदा की और छात्रों को सपोर्ट दिया। एक्टर का कहना है कि अगर देश चलाने वाले जाहित हैं, तो वो यही चाहेंगे कि पूरा देश जाहिल ही बने। नसीरुद्दीन शाह ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा- आदाब, नमस्कार। मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आप सब से। पहली बात तो यह है, कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाम और बेरहम बने। अभिनय के दो अलग-अलग कोर्स राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पूना फिल्म इंस्टीट्यूट में पूरे करने के बावजूद मैंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा है, वह उन बच्चों से, उन तालिब-ए-इल्म से जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है। आगे नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन्हें हजार-हजार हर सांस के साथ दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं। इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं यह देखकर कि हमारे इन बच्चों के साथ किस तरह ज़ुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमरीका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। आखिर में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर। इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है, बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ते रहें। मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और उजागर हो गई है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें, हम सब आपके साथ हैं। और इस मुल्क की हुकूमत को मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं, सब याद रखा जाएगा। प्रोटेस्ट में शामिल होने का था दावा कुछ समय पहले नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके साथ दावा किया गया था कि एक्टर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बने हैं और जंतर मंतर पहुंचे हैं। हालांकि फैक्ट चैक करने पर सामने आया कि नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे का वो वीडियो पुराना है। शबाना आजमी प्रोटेस्ट में पहुंचीं, अस्थमा अटैक आया 20 जुलाई को सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी, प्रकाश राज जैसे बड़े चेहरे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ गई। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से उन्हें अस्थमा अटैक आया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, लेकिन उनका पंप उनके पास था। पास की बिल्डिंग में ले जाकर उन्हें शुरुआत उपचार दिया गया। कुछ देर बाद तबीयत ठीक होने पर उन्होंने दोबारा प्रोटेस्ट जॉइन किया। बाकी कलाकारों के शामिल न होने पर शबाना का जवाब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के न आने पर सवाल पूछा गया, तो शबाना ने कहा कि लोग सिर्फ फिल्मी सितारों की अनुपस्थिति पर बात करते हैं। कोई भी बड़े बिजनेसमैन या उद्योगपतियों के शामिल न होने पर सवाल नहीं उठाता। ऐसे सवाल पूछकर मुख्य मुद्दे को भटकाया जाता है और गैर-जरूरी विवाद खड़ा किया जाता है। दिलजीत दोसांझ बोले- छात्रों के साथ गलत हुआ दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, आज जो हुआ, बहुत गलत हुआ। छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे छात्रों की मांगें सुनें। लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है। मुझे पहले भी कई बार ‘एंटी-नेशनल’ कहा गया है। अब भी शायद मुझे यही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं खुलकर बात भी नहीं कर सकता। बाकी सब भगवान देख रहे हैं। भगवान सबका भला करें। कंगना ने आंदोलन को बताया दबाव बनाने की कोशिश सोमवार को कंगना रनोट ने कहा था कि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए संसद सही जगह है, न कि सड़कें। उन्होंने कहा कि जनता ने एक सरकार चुनी है और सरकार चलाने का फैसला उसी का होना चाहिए। कंगना ने कहा की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। प्रदर्शन के जरिए सरकार को यह तय करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि किसे पद पर रखना है और किसे हटाना है। हेमा मालिनी बोलीं- छात्रों को गुमराह न करें बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। मोदी सरकार देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि इस मामले को बातचीत से हल किया जाना चाहिए और इसमें शामिल छात्रों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इन बड़े सेलेब्रिटीज ने भी किया आंदोलन का समर्थन जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में शबाना आजमी और प्रकाश राज के अलावा कुणाल कामरा और स्वरा भास्कर भी जमीनी स्तर पर शामिल हुए हैं। वहीं सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुहिम का समर्थन किया है। गीतकार जावेद अख्तर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखकर इस मामले पर बातचीत शुरू करने की मांग की है। इनके अलावा विशाल ददलानी, दीया मिर्जा और फिल्म मेकर ओनिर ने भी प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताई है।

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार 21 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹4,660 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 238 अंक नीचे 77,470 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,188 के स्तर पर आ गया था।

RPSC SI Recruitment 2021 | Exam Application Form Correction Deadline

RPSC SI Recruitment 2021 | Exam Application Form Correction Deadline

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे। . एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक सभी कैंडिडेट्स के आवेदन फार्म अपडेट करने की आज (22 जुलाई-रात 12 बजे तक) लास्ट डेट है। पूर्व में अपडेट कर चुके कैंडिडेट्स को दोबारा संशोधन की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। इसके बाद आयोग की ओर से सभी को आवेदन फार्म में सुधार व अपडेट करने का मौका दिया। कैंडिडेट्स को आवेदन में ये अपडेट करने होंगे आयोग के अनुसार- आवेदन अपडेट करने से पहले कैंडिडेट्स को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। इसके बाद आवेदन में संशोधन कर स्वघोषणा पत्र स्वीकार करते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स एसएसओ आईडी से लॉगिन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन अपडेट कर सकते हैं। जिनका ओटीआर नई एसएसओ आईडी में माइग्रेट हो चुका है, वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकेंगे। यदि आवेदन ट्रांसफर में तकनीकी समस्या आती है तो कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा का सिलेबस भी 22 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार रहेगा। आवेदन में केवल मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर ही बदले जा सकेंगे। आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल जानकारी में कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्णय राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के 2 जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। आयोग ने कहा है कि 2021 भर्ती के सभी कैंडिडेट्स को फिलहाल अनंतिम रूप से री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि, ओटीआर में उपयोग किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के उपयोग की सहमति देकर ओटीपी सत्यापन के साथ आवेदन फाइनल सब्मिट करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसआई भर्ती-2021 में बड़ी गिरफ्तारियां… 1. पूर्व RPSC मेंबर और बेटे-बेटी अरेस्ट- सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उसके बेटे देवेश राईका और शोभा राईका की भी गिरफ्तारी हुई थी। देवेश राईका और शोभा राईका को जमानत मिल चुकी है। रामूराम राईका को 4 जुलाई 2018 को तत्कालीन बीजेपी सरकार (वसुंधरा राजे सरकार) के दौरान RPSC का मेंबर बनाया गया था। राईका 4 जुलाई 2022 तक मेंबर रहा था। रामूराम राईका अब भी जेल में है। रामूराम राईका और उसके बेटे-बेटी को अरेस्ट किया गया था। 2. बाबूलाल कटारा से रामूराम राईका ने लिया था पेपर: सीनियर टीचर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार निलंबित RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा भी SI भर्ती पेपर लीक में शामिल था। रामूराम राईका ने एसओजी को बताया था कि वह अपने बेटे-बेटी के लिए बाबूलाल कटारा से पेपर लेकर आया था। बाबूलाल कटारा ने रामूराम राईका को बेटे-बेटी के लिए पेपर दिया था। 3. पूर्व सीएम गहलोत के PSO भी अरेस्ट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया था। राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पेपर खरीदा था। इसके बाद अपने दूधवाले को भी पेपर बेचा था। आरोपी राजकुमार 8 अगस्त 2025 को पकड़ा गया था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ और उसके बेटे को भी पेपर लीक में पकड़ा गया था।

Rajasthan RPSC Physiotherapist Recruitment 2026

Rajasthan RPSC Physiotherapist Recruitment 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग) के कुल 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। . आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा नियमानुसार विभिन्न केटेगरी में आयु सीमा में छूट दी गई है। इससे पहले वैकेंसी 2018 में निकाली गई थी और ऐसे में सभी कैंडिडेट्स को आयु में 3 साल की छूट दी गई है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए है। अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए:लगातार 11वीं रात हमला; जंग में US 3 लाख करोड़ खर्च कर चुका

अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए:लगातार 11वीं रात हमला; जंग में US 3 लाख करोड़ खर्च कर चुका

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया। यह लगातार 11वीं रात है, जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अब तक इस युद्ध पर अमेरिका का खर्च 37.5 अरब डॉलर (करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गया है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के संदिग्ध परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर “बहुत जल्द और बहुत भारी” हमला कर सकता है। ट्रम्प की इस चेतावनी के जवाब में ईरान ने कहा कि यदि हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में युद्ध का दायरा और बढ़ा सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… भारत-चीन के टैंकरों ने रास्ता बदला: सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत और चीन जा रहे दो टैंकर हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद रेड सी में यू-टर्न लेकर स्वेज नहर की ओर लौट गए। अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल: पेंटागन ने स्वीकार किया कि 7 जुलाई के बाद ईरानी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। इनमें से 96% सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं। कतर ने ईरान से मुआवजा मांगा: कतर ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर ईरान को हालिया हमलों और उनसे हुए सभी नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया और पूरा मुआवजा देने की मांग की। ट्रम्प ने माना- जॉर्डन में एक ईरानी हमला सफल रहा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने माना कि जॉर्डन में ईरान का एक हमला सफल रहा। हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हुई थी। ईरानी गृह मंत्री पाकिस्तान पहुंचे: ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी पाकिस्तान पहुंचे और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बातचीत की।

हरियाणा के सिंगर छात्रों के समर्थन में उतरे:एमसी स्क्वायर-ढांडा ने अपने नए गाने रोके; गुलजार-देवा बोले- PM छात्रों की बात सुनिए

हरियाणा के सिंगर छात्रों के समर्थन में उतरे:एमसी स्क्वायर-ढांडा ने अपने नए गाने रोके; गुलजार-देवा बोले- PM छात्रों की बात सुनिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब हरियाणा के चर्चित कलाकार भी खुलकर उतर आए हैं। हरियाणवी रैपर एमसी स्क्वायर और सिंगर ढांडा न्योलिवाला ने छात्रों के समर्थन में अपने आगामी गानों की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया। वहीं, गुलजार छानीवाला और देव कुमार देवा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की बात सुनने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की। सभी कलाकारों ने पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। ढांडा न्योलिवाला ने सोशल मीडिया पर स्टोरी में क्या लिखा गुलजार छानीवाला ने प्रधानमंत्री से न्याय की अपील की देव कुमार देवा ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया एमसी स्क्वायर ने छात्रों के समर्थन में जारी किया वीडियो

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति से जुड़ी रही। मारुति ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कंपनी अपनी कारों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू होंगी। वहीं जून महीने में इंडिगो ने 66.3% का अब तक का अपना सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी: 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया देश की सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कंपनी अपनी कारों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने 21 जुलाई, मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी जानकारी यानी रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग दाम बढ़ाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंडिगो ने जून में रिकॉर्ड 66.3% मार्केट शेयर हासिल किया: एअर इंडिया ने क्षमता घटाई, इंडिगो ने 1000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इंजन के ऑर्डर दिए देश के एविएशन सेक्टर में इंडिगो की हिस्सेदारी और मजबूत हो गई है। जून महीने में इंडिगो ने 66.3% का अब तक का अपना सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल किया है। DGCA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह तेजी ऐसे समय आई है जब प्रतिस्पर्धी एयरलाइन एअर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर अपनी क्षमता में कटौती की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी एनर्जी का मुनाफा 124% बढ़कर ₹1,149 करोड़: पहली तिमाही में रेवेन्यू 42% चढ़ा; कंपनी का शेयर 1,737 रुपए पर पहुंचा अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा यानी 124% बढ़कर 1,149 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी की कुल कमाई में तेज बढ़ोतरी और रेगुलेटरी डेफरल इनकम में आए पॉजिटिव बदलाव से नतीजों को मजबूती मिली है। नतीजों की घोषणा के बाद अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर दोपहर के कारोबार में 3% चढ़कर 1,781.2 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, यह 1,737 रुपए पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा: पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 5.71 रुपया लीटर बढ़ा दी है। नई दरें 21 जुलाई से लागू हो गई हैं। दामों में इस बदलाव के बाद अब बाजार में पेट्रोल की नई कीमत 315.80 रुपया लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 360.06 रुपया प्रति लीटर हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹8.75 लाख; यू और प्लस ट्रिम्स में अवेलेबल, 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स सिट्रोएन ने अपनी कूपे SUV बेसाल्ट X का नया ‘कम्फर्ट एडिशन’ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन को मिली सफलता के बाद कंपनी ने अब बेसाल्ट X को भी कम्फर्ट एडिशन का ट्रीटमेंट दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। बब्बू मान ने तो सीधे सवाल उठाया कि जब 2020 में दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो CJP बनाने वाले अभिजीत दीपके वहां आए थे क्या?। पंजाबी हर बार लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। वहीं जसबीर जस्सी ने सभी पार्टियों को अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता से देखा जाए। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई। जानिए, CJP के आंदोलन पर किसने क्या कहा… दिलजीत दोसांझ बोले- स्टूडेंट्स की बात सुनी जाए दिलजीत दोसांझ ने कहा- आज जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मेरी अधिकारियों से गुजारिश है कि स्टूडेंट्स की मांगों को सुना जाए। लोगों की आवाज रब की आवाज होती है। मुझ पर पहले ही एंटी नेशनलिस्ट का टैग बहुत बार लग चुका है। अब भी मुझे एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी कानूनी दिक्कतें आईं, जिनके बारे में मैं डिस्कस भी नहीं कर सकता। दिलजीत की पोस्ट.. जस्सी जसबीर बोले- प्यार से बात करना चाहिए ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जस्सी जसबीर ने सोशल मीडिया पर लिखा- छात्र आखिरकार हमारे अपने बच्चों की तरह हैं। इसलिए उनसे प्यार और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। उनकी बात और उनकी चिंताओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जस्सी ने आगे कहा- छात्रों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अभिनेता विजय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज तक, राष्ट्रपति भवन और शिक्षा मंत्रालय समेत कई प्रमुख नेताओं, राजनीतिक दलों और संस्थानों को भी टैग किया है। सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए पंजाब में मोगा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस की लाठियों की नहीं, बल्कि गले लगाने वाले प्यार भरे हाथों और सहानुभूति की ज़रूरत है। सोनू सूद ने शासन और प्रशासन से अपील की कि वे छात्रों के मुद्दों को आक्रामकता के बजाय संवेदनशीलता और बातचीत के साथ हल करने का प्रयास करें। सोनम बाजवा बोलीं- सवाल करना कब से गलत हो गया पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, सवाल करना कब से इतना गलत हो गया?” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति, घटना या विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे CJP के आंदोलन में हुए लाठीचार्ज से जोड़कर देखा जा रहा है। बब्बू मान बोले- हर बार पंजाबी ही लाठियां क्यों खाएं मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने कहा कि 1947 के विभाजन से लेकर 1984 और हालिया किसान आंदोलन तक, पंजाबियों ने हर संघर्ष में सबसे आगे रहकर बहुत कुछ सहा और खोया है। जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब क्या CJP प्रमुख अभिजीत दीपके उनके समर्थन में आए थे?। मान ने कहा- अगर वे तब साथ नहीं खड़े थे, तो पंजाबियों को अब बिना सोचे-समझे उनके समर्थन में क्यों जाना चाहिए?। पंजाबियों की भी अपनी जिंदगी है और वे हमेशा ही लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। इसी वजह से कई पंजाबी और वे खुद इस प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति से जुड़ी रही। मारुति ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कंपनी अपनी कारों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू होंगी। वहीं जून महीने में इंडिगो ने 66.3% का अब तक का अपना सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी: 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया देश की सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कंपनी अपनी कारों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। नई कीमतें अगस्त 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने 21 जुलाई, मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी जानकारी यानी रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग दाम बढ़ाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंडिगो ने जून में रिकॉर्ड 66.3% मार्केट शेयर हासिल किया: एअर इंडिया ने क्षमता घटाई, इंडिगो ने 1000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इंजन के ऑर्डर दिए देश के एविएशन सेक्टर में इंडिगो की हिस्सेदारी और मजबूत हो गई है। जून महीने में इंडिगो ने 66.3% का अब तक का अपना सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल किया है। DGCA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह तेजी ऐसे समय आई है जब प्रतिस्पर्धी एयरलाइन एअर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों पर अपनी क्षमता में कटौती की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी एनर्जी का मुनाफा 124% बढ़कर ₹1,149 करोड़: पहली तिमाही में रेवेन्यू 42% चढ़ा; कंपनी का शेयर 1,737 रुपए पर पहुंचा अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा यानी 124% बढ़कर 1,149 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी की कुल कमाई में तेज बढ़ोतरी और रेगुलेटरी डेफरल इनकम में आए पॉजिटिव बदलाव से नतीजों को मजबूती मिली है। नतीजों की घोषणा के बाद अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर दोपहर के कारोबार में 3% चढ़कर 1,781.2 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, यह 1,737 रुपए पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा: पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 5.71 रुपया लीटर बढ़ा दी है। नई दरें 21 जुलाई से लागू हो गई हैं। दामों में इस बदलाव के बाद अब बाजार में पेट्रोल की नई कीमत 315.80 रुपया लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 360.06 रुपया प्रति लीटर हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹8.75 लाख; यू और प्लस ट्रिम्स में अवेलेबल, 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स सिट्रोएन ने अपनी कूपे SUV बेसाल्ट X का नया ‘कम्फर्ट एडिशन’ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन को मिली सफलता के बाद कंपनी ने अब बेसाल्ट X को भी कम्फर्ट एडिशन का ट्रीटमेंट दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

UK Appoints Kanishka First AI Minister

UK Appoints Kanishka First AI Minister

Hindi News Career UK Appoints Kanishka First AI Minister | Nepal India Map Controversy 13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंची 21 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में अपनी 3 देशों की यात्रा के चरण में नॉर्थ मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कोप्जे में नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-डावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया की पीएम ह्रिस्तियान मिकोस्की से मुलाकात की। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू संसद के अध्यक्ष अफ्रीम गाशी से भी मुलाकात की और संसद को संबोधित किया। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-नॉर्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। इस यात्रा में कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, IT जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मदर टेरेसा स्मारक तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और मोल्दोवा ने व्यापार को दोगुना करने के लिए ‘3 Ts’ रोडमैप पर बात की। इस यात्रा का उद्देश्य पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति मुर्मू 25 जुलाई तक 3 देशों की यात्रा पर हैं। 2. भारत WTO के मत्स्य पालन समझौते का सदस्य बना 20 जुलाई को भारत वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते का ऑफिशियल मेंबर बन गया। भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला 123वां सदस्य देश बन गया है। भारत ने जिनेवा में हुए WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में इस समझौते को मंजूरी दी। WTO का सदस्य बनने के बाद भारत में अवैध, अनियमित एवं अनियंत्रित (IUU) मत्स्य पालन को बढ़ावा देने वाली सब्सिडी पर रोक लग सकेगी। इससे समझौते के बाद समुद्री जैव विविधता और मत्स्य संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। IUU फिशिंग करने वाले जहाजों को सब्सिडी नहीं दी जाएगी। अत्यधिक दोहन वाली मछली प्रजातियों के शिकार हेतु सब्सिडी पर रोक। इस समझौते के बाद अनियमित समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी नहीं दी जाएगी। इससे समझौते के बाद भारत में छोटे और पारंपरिक मछुआरों को फायदा मिलेगा। ये समझौता समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मत्स्य पालन सब्सिडी समझौता जून 2022 में WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था। मत्स्य पालन सब्सिडी समझौता WTO ने पहली बार इसे 2025 में लागू किया गया था। अपॉइटनमेंट (APPOINTMENT) 3. भारतीय मूल के सांसद कनिष्क ब्रिटेन के पहले AI मंत्री बने 20 जुलाई को भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के मंत्री अपॉइंट हुए। ब्रिटेन ने पहली बार AI के लिए किसी मंत्री को अपॉइंट किया है। कनिष्क की ये नियुक्ति नए ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद की गई है। वे सितंबर 2025 से AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर के तौर पर कार्यरत थे। कनिष्क मुजफ्फरपुर, बिहार में जन्मे हैं और 12 साल की उम्र में परिवार के साथ वेल्स (कार्डिफ) चले गए। कनिष्क 2024 में वेल्स के पहले माइनॉरिटी सांसद बने। राजनीति में आने से पहले वे ब्रिटिश सरकार के लिए काम कर चुके हैं। कनिष्क लेबर पार्टी के मेंबर हैं। नेशनल (NATIONAL) 4. पर्यटन मंत्रालय ने ₹5,757 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी 21 जुलाई को पर्यटन मंत्रालय ने ₹5,757 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसमें 117 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास करना है। इसमें विरासत एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन, इको-टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन का विस्तार करना है। इस योजना से बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। सरकार का ध्यान विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत और कम विकसित पर्यटन क्षेत्रों पर है। स्वदेश दर्शन और प्रसाद (PRASAD) योजना के तहत ये कार्य किए जाएंगे स्वदेश दर्शन और प्रसाद (PRASAD) योजना के तहत ये कार्य किए जाएंगे। निधन (DEATH) 5. त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ का निधन 20 जुलाई को त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का निधन हो गया। वे 60 साल के थे। अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। त्रिपुरा सरकार ने उनकी मृत्यु पर एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। अनुराग ने नीरव मोदी मामले और सिख विरोधी दंगों के केस को लीड किया था। अनुराग ने 1984 सिख विरोधी दंगों की दोबारा जांच के लिए गठित SIT को भी लीड किया था। धनकड़ ने 1995 में त्रिपुरा में सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) के तौर पर शुरुआत की थी इसके बाद वे पुलिस महानिदेशक बने थे। DGP अनुराग की जगह पर एडिशनल DGP श्रीनिवास राव को कार्यवाहक DGP बनाया गया है। DGP अनुराग त्रिपुरा में अपने ऑफिस में मृत पाए गए थे। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. नेपाल में एक रुपए के सिक्के पर विवादित नक्शा 21 जुलाई को नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। हालांकि, नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने पहले प्रस्ताव रखा था कि एक रुपए के सिक्के पर छपे नेपाल के विवादित नक्शे की जगह मुस्तांग के ऐतिहासिक मठ की तस्वीर लगाई जाए। इस विवाद के बाद मंत्रालय ने नेपाल राष्ट्र बैंक को निर्देश दिया कि डिजाइन में बौद्ध मठ के साथ नेपाल का राष्ट्रीय नक्शा भी शामिल किया जाए। नेपाल राष्ट्र बैंक कैबिनेट के निर्देश पर नया डिजाइन तैयार करेगा। नए सिक्कों में नेशनल मैप और लो घेकर मठ दोनों को शामिल किया जाएगा। पहले नेपाल में राजशाही के दौर में नोटों और सिक्कों पर राजा महेंद्र, राजा बीरेन्द्र और राजा ज्ञानेन्द्र की तस्वीरें छपी होती थीं। साल 2006 के राजनीतिक बदलाव के बाद इनकी जगह माउंट एवरेस्ट, वन्यजीव, राष्ट्रीय स्मारक और सांस्कृतिक प्रतीकों को शामिल किया जाने लगा है। लो घेकर मठ नेपाल के अपर मुस्तांग में स्थित है। इसकी स्थापना 8वीं शताब्दी में गुरु पद्मसंभव (गुरु रिनपोछे) ने की थी। इतिहासकार इसे पूरे हिमालयी क्षेत्र के सबसे प्राचीन बौद्ध मठों में से एक मानते हैं। भारत-नेपाल सीमा विवाद 2020 में हुई थी। भारत ने