Monday, 14 Sep 2026 | 01:27 PM

Trending :

South Korea Market Surge | Samsung SK Hynix AI Shares Recovery News

South Korea Market Surge | Samsung SK Hynix AI Shares Recovery News

सीओल/वॉशिंगटन14 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरिया के शेयर बाजार कोस्पी में शुक्रवार को 18% की रिकॉर्ड तेजी आई है। यह कोस्पी के इतिहास में एक दिन में प्रतिशत के हिसाब से दर्ज की गई अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। ग्लोबल लेवल पर टेक्नोलॉजी शेयरों में जारी रिकवरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दोबारा लौटती दिलचस्पी से यह शानदार उछाल दर्ज किया गया। इससे पहले तीन दिनों तक मार्केट में टेक शेयरों में भारी बिकवाली का दौर रहा था। चिपमेकर कंपनियों ने संभाली बाजार की कमान बाजार की इस तेजी में सेमीकंडक्टर (चिप) बनाने वाली कंपनियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी SK हायनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 23-23% से भी ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा ताइवान की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के शेयर भी 10% तक चढ़े। ये तीनों कंपनियां MSCI एशिया पैसिफिक इक्विटीज इंडेक्स में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली कंपनियां बनकर उभरीं। कोस्पी समेत एशियाई बाजारों में तेजी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6583 +1037 +18% निक्केई (जापान) 64402 +2534 +3.88% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25799 -60 -0.25% 30 जुलाई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52208 +614 +1.19% नैस्डैक 25122 +679 +2.78% S&P 500 7438 +121 +1.66% इमर्जिंग मार्केट्स और करेंसी में भी दिखा पॉजिटिव रुझान एशियाई बाजारों में आई इस तेजी का असर इमर्जिंग मार्केट्स पर भी साफ दिखा। इमर्जिंग मार्केट इक्विटीज का MSCI इंडेक्स 6.1% तक चढ़ गया, जो पिछले 6 सालों में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस बढ़त के साथ इंडेक्स की साप्ताहिक तेजी बढ़कर 1.8% हो गई है। वहीं, इमर्जिंग मार्केट करेंसीज को मापने वाले एक इंडेक्स में भी 0.3% तक की मजबूती दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट से मिले मजबूत ग्लोबल संकेत एशियाई शेयर बाजारों में यह तेजी अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को चिप शेयरों में आई रिकॉर्ड उछाल के बाद देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में एक साल से भी अधिक समय बाद चिप शेयरों में इतना बड़ा उछाल दर्ज हुआ। टेक-हैवी नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी आगे और तेजी के संकेत मिल रहे हैं। नैस्डैक ने लगातार छह दिनों से चली आ रही गिरावट के सिलसिले को ब्रेक कर दिया है। टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों का मिला-जुला असर दिग्गज टेक कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट का मूड सेट किया। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में 9.5% तक उछल गए, जिसका कारण कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे रहे। दूसरी तरफ, टेक कंपनी एपल के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एपल की सप्लाई में आई दिक्कतों की वजह से कंपनी के सेल फोरकास्ट पर असर पड़ा है। 3 दिन की बिकवाली के बाद निवेशकों को मिली राहत चिप शेयरों में आई इस अचानक रिकवरी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। निवेशकों के बीच यह चिंता गहराई हुई थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में लगाए जा रहे अरबों डॉलर के भारी-भरकम निवेश से कंपनियों को उस अनुपात में रिटर्न मिल पाएगा या नहीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ग्लोबल इकॉनमी पर टिकी निगाहें अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ के नए चेयर केविन वॉर्श की पॉलिसी डिसिजन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों का पूरा ध्यान इस बात पर टिका है कि क्या टेक दिग्गज कंपनियों के मिले-जुले नतीजों के बीच यह बाजार की बढ़त आगे बरकरार रह पाएगी या नहीं। इसके साथ ही, वैश्विक बाजार अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी आकलन कर रहे हैं। चालू महीने के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में आई 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से महंगाई भड़कने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद होर्मुज से शिपिंग मूवमेंट में सुधार आने के संकेत मिले हैं, जिससे शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। क्या है Kospi और MSCI इंडेक्स? कोस्पी: यह दक्षिण कोरिया का मुख्य शेयर बाजार सूचकांक यानी इंडेक्स है। यह वहां की शीर्ष कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें सैमसंग और SK हायनिक्स जैसी सेमीकंडक्टर दिग्गज कंपनियों का दबदबा है। MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स: यह मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल द्वारा तैयार किया गया एक वैश्विक इंडेक्स है, जो भारत, कोरिया, चीन जैसे उभरते देशों के शेयर बाजारों के प्रदर्शन पर नजर रखता है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर पहुंचा: निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त है, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। ऑटो, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

South Korea Market Surge | Samsung SK Hynix AI Shares Recovery News

South Korea Market Surge | Samsung SK Hynix AI Shares Recovery News

सीओल/वॉशिंगटन31 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरिया के शेयर बाजार कोस्पी में शुक्रवार को 18% की रिकॉर्ड तेजी आई है। यह कोस्पी के इतिहास में एक दिन में प्रतिशत के हिसाब से दर्ज की गई अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। ग्लोबल लेवल पर टेक्नोलॉजी शेयरों में जारी रिकवरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दोबारा लौटती दिलचस्पी से यह शानदार उछाल दर्ज किया गया। इससे पहले तीन दिनों तक मार्केट में टेक शेयरों में भारी बिकवाली का दौर रहा था। चिपमेकर कंपनियों ने संभाली बाजार की कमान बाजार की इस तेजी में सेमीकंडक्टर (चिप) बनाने वाली कंपनियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी SK हायनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 23-23% से भी ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा ताइवान की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के शेयर भी 10% तक चढ़े। ये तीनों कंपनियां MSCI एशिया पैसिफिक इक्विटीज इंडेक्स में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली कंपनियां बनकर उभरीं। इमर्जिंग मार्केट्स और करेंसी में भी दिखा पॉजिटिव रुझान एशियाई बाजारों में आई इस तेजी का असर इमर्जिंग मार्केट्स पर भी साफ दिखा। इमर्जिंग मार्केट इक्विटीज का MSCI इंडेक्स 6.1% तक चढ़ गया, जो पिछले 6 सालों में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस बढ़त के साथ इंडेक्स की साप्ताहिक तेजी बढ़कर 1.8% हो गई है। वहीं, इमर्जिंग मार्केट करेंसीज को मापने वाले एक इंडेक्स में भी 0.3% तक की मजबूती दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट से मिले मजबूत ग्लोबल संकेत एशियाई शेयर बाजारों में यह तेजी अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को चिप शेयरों में आई रिकॉर्ड उछाल के बाद देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में एक साल से भी अधिक समय बाद चिप शेयरों में इतना बड़ा उछाल दर्ज हुआ। टेक-हैवी नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी आगे और तेजी के संकेत मिल रहे हैं। नैस्डैक ने लगातार छह दिनों से चली आ रही गिरावट के सिलसिले को ब्रेक कर दिया है। टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों का मिला-जुला असर दिग्गज टेक कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट का मूड सेट किया। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में 9.5% तक उछल गए, जिसका कारण कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे रहे। दूसरी तरफ, टेक कंपनी एपल के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एपल की सप्लाई में आई दिक्कतों की वजह से कंपनी के सेल फोरकास्ट पर असर पड़ा है। 3 दिन की बिकवाली के बाद निवेशकों को मिली राहत चिप शेयरों में आई इस अचानक रिकवरी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। निवेशकों के बीच यह चिंता गहराई हुई थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में लगाए जा रहे अरबों डॉलर के भारी-भरकम निवेश से कंपनियों को उस अनुपात में रिटर्न मिल पाएगा या नहीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और ग्लोबल इकॉनमी पर टिकी निगाहें अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ के नए चेयर केविन वॉर्श की पॉलिसी डिसिजन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों का पूरा ध्यान इस बात पर टिका है कि क्या टेक दिग्गज कंपनियों के मिले-जुले नतीजों के बीच यह बाजार की बढ़त आगे बरकरार रह पाएगी या नहीं। इसके साथ ही, वैश्विक बाजार अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी आकलन कर रहे हैं। चालू महीने के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में आई 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से महंगाई भड़कने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद होर्मुज से शिपिंग मूवमेंट में सुधार आने के संकेत मिले हैं, जिससे शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। क्या है Kospi और MSCI इंडेक्स? कोस्पी: यह दक्षिण कोरिया का मुख्य शेयर बाजार सूचकांक यानी इंडेक्स है। यह वहां की शीर्ष कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें सैमसंग और SK हायनिक्स जैसी सेमीकंडक्टर दिग्गज कंपनियों का दबदबा है। MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स: यह मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल द्वारा तैयार किया गया एक वैश्विक इंडेक्स है, जो भारत, कोरिया, चीन जैसे उभरते देशों के शेयर बाजारों के प्रदर्शन पर नजर रखता है। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर पहुंचा: निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त है, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। ऑटो, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने गुरुवार को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कलाकारों की परफॉर्मेंस और संगीत की तारीफ करते हुए रणबीर कपूर को सलाह दी। नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए यह 100% ऑस्कर की हकदार है। बधाई हो नमित। नितेश तिवारी, सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा की दुनिया को भारत का अगला बड़ा तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) के लिए यह फिल्म कई पुरस्कार जीत सकती है। VFX और AI की मदद से बनाया गया इसका पीरियड वर्ल्ड शानदार है। भारतीय सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान संगीतकार हांस जिमर का भी धन्यवाद। रणबीर कपूर को सलाह देते हुए उन्होंने लिखा, रणबीर अब रणवीर के साथ अगली पीढ़ी के दो बेजोड़ धुरंधरों की बराबरी पर हैं। यश, ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है। आरके, मैं आपको हमेशा एक एक्टर के रूप में पसंद करता रहा हूं, लेकिन अब आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है कि आप भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाएं। इसलिए अब ‘एनिमल’ जैसी फिल्में नहीं, चाहे उसके लिए कितना भी बड़ा ऑफर क्यों न मिले। कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए कहानियों की कोई कमी नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, मुझे सिर्फ यही उम्मीद है कि भारतीय दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे। साथ ही, मैं चाहता हूं कि फिल्म में कहीं न कहीं मृदंगम और मंजीरे की धुनों के बीच गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनाई दें। यही इस महाकाव्य की वह ध्वनि है, जो हर भारतीय की आत्मा में बसती है। मैं नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में ‘रामायण’ कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। ‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर खुला:निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर खुला:निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त रही, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। एशियाई बाजारों में भी तेजी 30 जुलाई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹5,673 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में 30 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 77,928 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 67 अंक की बढ़त रही, ये 24,317 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर खुला:निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर खुला:निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 31 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 30 अंक की बढ़त रही, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा। एशियाई बाजारों में भी तेजी 30 जुलाई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹5,673 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में 30 जुलाई को बढ़त रही। सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 77,928 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 67 अंक की बढ़त रही, ये 24,317 पर बंद हुआ।

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

7 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी बच्चियों के चरित्र के ऊपर सवाल उठाया गया।” इसके बाद संजय सिंह ने कहा, “मैं जेपी नड्डा जी से निवेदन करना चाहता हूं, समझाइए अपने उस सांसद को।” अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा, “अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा। सिर्फ पांच उंगलियों के निशान पड़े थे। ऐसी बात करोगे… तो तुम्हारी सरकार को इस देश का नौजवान… पकड़ के गटर में डालने का काम करेगा।” 6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था। कंगना ने क्या कहा था दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” वहीं, कंगना के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर सोनू सूद ने कहा कि अगर कंगना ने ऐसा कहा है, तो यह बहुत शर्मनाक है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। सोनू ने कहा, ये युवा ही हैं जो कलाकारों को बनाते हैं और आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं। जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

14 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी बच्चियों के चरित्र के ऊपर सवाल उठाया गया।” इसके बाद संजय सिंह ने कहा, “मैं जेपी नड्डा जी से निवेदन करना चाहता हूं, समझाइए अपने उस सांसद को।” अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा, “अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा। सिर्फ पांच उंगलियों के निशान पड़े थे। ऐसी बात करोगे… तो तुम्हारी सरकार को इस देश का नौजवान… पकड़ के गटर में डालने का काम करेगा।” 6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था। कंगना ने क्या कहा था दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” वहीं, कंगना के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर सोनू सूद ने कहा कि अगर कंगना ने ऐसा कहा है, तो यह बहुत शर्मनाक है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। सोनू ने कहा, ये युवा ही हैं जो कलाकारों को बनाते हैं और आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं। जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मलेशिया में पंजाबी लड़की पाकिस्तानी युवक साथ पकड़ी, थप्पड़ जड़े-VIDEO:मोगा के युवकों ने घेरा, रोड पर जोर-जोर से रोने लगी, बोली-मेरे परिवार को सब पता

मलेशिया में पंजाबी लड़की पाकिस्तानी युवक साथ पकड़ी, थप्पड़ जड़े-VIDEO:मोगा के युवकों ने घेरा, रोड पर जोर-जोर से रोने लगी, बोली-मेरे परिवार को सब पता

मलेशिया के एक हाईवे पर पंजाबी युवती को बीच सड़क थप्पड़ मारे गए। दावा है कि मोगा की रहने वाली युवती को कुछ पंजाबी युवकों ने पाकिस्तानी युवक के साथ पकड़ा। इसके बाद बीच सड़क पर युवती से बहस हुई, उसे थप्पड़ मारे गए और पाकिस्तानी युवक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 30 जुलाई को शेयर किए वीडियो में युवकों ने खुद को मोगा का रहने वाला बताते हुए दावा किया कि युवती पाकिस्तान के युवक के साथ मलेशिया में रह रही है। उन्होंने इसे पंजाब की बदनामी बताते हुए युवती को डिपोर्ट कराने की मांग की। पंजाब की लड़कियां जब ऐसा करती हैं तो हमारी बेइज्जती होती है। वहीं, वीडियो में यह भी दावा किया गया कि कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी युवती को भारत वापस भेजने की मांग कर रही हैं। हालांकि, इन दावों और वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता। युवती से बहस के PHOTOS… पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… युवती बोली-परिवार को जानकारी, फोन नहीं लग पाया वीडियो में पाकिस्तानी युवक दावा करता है कि युवती के परिवार को उनके साथ रहने की जानकारी है और वह रोजाना उनसे बात करता है। इस पर मौजूद पंजाबी युवक उसे मौके पर ही युवती के माता-पिता से फोन मिलाने के लिए कहते हैं, लेकिन कॉल नहीं लग पाती। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो जाती है। डिपोर्ट कराने की मांग, निहंग जत्थेबंदियों का भी सपोर्ट बहस के दौरान कुछ युवक किसी ‘रूबी मैम’ को फोन कर युवती को डिपोर्ट कराने की मांग करते हैं। वीडियो में वे यह भी दावा करते हैं कि कई निहंग जत्थेबंदियां भी युवती को भारत वापस भेजने की मांग कर रही हैं। इसी दौरान कुछ युवक पाकिस्तानियों के साथ युवती के रहने पर आपत्ति जताते हुए अपनी नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। बहस के बाद धक्का-मुक्की वीडियो में आगे बहस बढ़ने पर पंजाबी युवक युवती से पाकिस्तानी युवक का साथ छोड़ने के लिए कहते हैं। इसी दौरान पाकिस्तानी युवक के साथ धक्का-मुक्की होती है। युवती बीच में आकर उसे बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। पैसों के विवाद का भी हुआ जिक्र बातचीत के दौरान कुछ युवक पाकिस्तानी युवक से कहते हैं कि उसका ‘हैप्पी’ नाम के व्यक्ति के साथ पैसों का विवाद है और उसे पहले वही मामला सुलझाना चाहिए। इस दौरान ‘रूबीना’ नाम की एक युवती का भी जिक्र होता है, जिसे वीडियो कॉल कर पूरी घटना बताने का दावा किया जाता है। युवती परिवार से बात नहीं करवा सकी वीडियो के अंत में युवती से उसके घर का पता और परिवार से बात कराने के लिए कहा जाता है। युवती कहती है कि उसके परिजनों को सब पता है, लेकिन वह मौके पर अपने माता-पिता से फोन पर बात नहीं करवा पाती।

PM Modi Objectionable Video Case

PM Modi Objectionable Video Case

Hindi News Business PM Modi Objectionable Video Case | FIR Against Meta India Head & Noida Woman हैदराबाद/नोएडा2 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से एडिट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ मेटा इंडिया के हेड को भी सह-आरोपी (को-एक्यूज्ड) बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर नोएडा पुलिस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। 1. हैदराबाद में 2 अलग-अलग केस दर्ज, मेटा को पुलिस का नोटिस हैदराबाद पुलिस ने भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैंडलर्स को आरोपी बनाया है, जबकि Meta के भारत प्रमुख को दोनों मामलों में सह-आरोपी के रूप में नामजद किया है। 2. जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ मामला पुलिस जांच के अनुसार, पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले ये आपत्तिजनक और मार्फ्ड (Morphed) वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र आंदोलन के दौरान से फैलाए जा रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के नेतृत्व में छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। 3. पुलिस अधिकारी का बयान: नोटिस जारी, आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे हैदराबाद साइबर क्राइम के एक जांच अधिकारी ने बताया कि हमने दर्ज मामलों और शिकायतकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए आपत्तिजनक लिंक्स को लेकर Meta को नोटिस जारी कर दिया है। हम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।” 4. नोएडा में महिला पर एफआईआर: पीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप एक अन्य मामले में, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर नोएडा में एक महिला पर जीरो FIR दर्ज की गई है। गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में यह केस दर्ज किया गया है। 5. BNS की 3 धाराओं में केस दर्ज: संवैधानिक पद के अपमान की शिकायत शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ “अभद्र और आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया था। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला पर BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353(1) (लोक उपद्रव से जुड़े बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

PM Modi Objectionable Video Case

PM Modi Objectionable Video Case

Hindi News Business PM Modi Objectionable Video Case | FIR Against Meta India Head & Noida Woman हैदराबाद/नोएडा14 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एडिट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस दर्ज किया है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ मेटा इंडिया के हेड को भी सह-आरोपी यानी को-एक्यूज्ड बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर नोएडा पुलिस ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में एक महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। हैदराबाद में 2 अलग-अलग केस दर्ज, मेटा को पुलिस का नोटिस हैदराबाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैंडलर्स को आरोपी बनाया है, जबकि मेटा के इंडिया हेड को दोनों मामलों में सह-आरोपी के रूप में नामजद किया है। जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ मामला पुलिस जांच के अनुसार, पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले ये आपत्तिजनक और मार्फ्ड वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक छात्र आंदोलन के दौरान से फैलाए जा रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों द्वारा आयोजित किया गया था। पुलिस अधिकारी का बयान: आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे हैदराबाद साइबर क्राइम के एक जांच अधिकारी ने बताया कि हमने दर्ज मामलों और शिकायतकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट किए गए आपत्तिजनक लिंक्स को लेकर मेटा को नोटिस जारी कर दिया है। हम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।” नोएडा में महिला पर एफआईआर: पीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप एक अन्य मामले में, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर नोएडा में एक महिला पर जीरो FIR दर्ज की गई है। गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में यह केस दर्ज किया गया है। BNS की 3 धाराओं में केस दर्ज, संवैधानिक पद के अपमान की शिकायत शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ “अभद्र और आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया था। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और समाज में नफरत फैलाने व शांति भंग करने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला पर BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353(1) (लोक उपद्रव से जुड़े बयान) और 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। क्या होती है जीरो FIR? आमतौर पर जब कोई अपराध होता है, तो घटना वाले क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस स्टेशन में ही FIR दर्ज की जाती है। लेकिन ‘जीरो एफआईआर’ के तहत पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है, भले ही अपराध उस थाना क्षेत्र में न हुआ हो। बाद में इस FIR को जांच के लिए संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज: 5 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा; चूकने पर ₹5000 जुर्माना; CA ने बताए 4 आसान स्टेप्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख आज 31 जुलाई 2026 है। गुरुवार तक 5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप आज आईटीआर फाइल करने में चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…