ट्रंम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की:कहा- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो आईडी, अमेरिका में भी हो जरूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था का हवाला देते हुए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। ट्रंम्प ने कहा कि हर अमेरिकी मतदाता के लिए फोटो आईडी जरूरी होनी चाहिए, ताकि चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने ये बातें ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहीं। पंजीकरण के लिए नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी सेव अमेरिका एक्ट के तहत अमेरिका में वोटर के तौर पर पंजीकरण कराने के लिए नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी होगा। इसके अलावा, पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र की अनिवार्यता लागू करने का प्रस्ताव है। इस कानून में डाक से वोट देने की प्रक्रिया को काफी सीमित करने की बात भी कही गई है। ट्रंप लगातार सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) यानी सेव अमेरिका एक्ट को पास कराने पर जोर दे रहे हैं और उनका दावा है कि इससे चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी। सीनेट में आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, दोनों पार्टी में मतभेद हैं। इसी वजह से अमेरिकी सीनेट इस महीने की शुरुआत में कानून पास करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए बिना पांच हफ्ते के अवकाश पर चली गई। ————- ये खबर पढ़ें… ट्रम्प बोले- लेविट को मुझसे ज्यादा अपने बच्चे पसंद:व्हाइट हाउस में उनकी जगह लेना मुश्किल; लेविट का प्रेस सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने पर मजाक किया। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर नॉलेज क्विज 3:करेंट अफेयर्स पर बेस्ड 10 सवालों के दीजिए जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे इनाम

दैनिक भास्कर आपके लिए लेकर आया है ‘भास्कर नॉलेज क्विज’। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए, क्विज खेलिए और सभी 10 प्रश्नों के सही जवाब देकर बनाइए लकी ड्रॉ में अपनी जगह। कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रॉ के जरिए 5 विनर्स चुने जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक को मिलेगा ₹ 2100/- मूल्य तक का इनाम। विवाद की स्थिति में दैनिक भास्कर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। नियम और शर्तें 1. एक मोबाइल नंबर से आप केवल एक बार भाग ले सकते हैं। 2. एंट्री भास्कर लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। 3. प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ही क्विज खेल सकते हैं। नोट : विजेताओं से दैनिक भास्कर की टीम उसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगी जिससे क्विज़ में भाग लिया है। >>>अभी क्विज खेलें<<<
हरियाणवी प्लेयर कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों संग KBC पहुंचीं, ₹12.5 लाख जीते:गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ; धनखड़ का बिना लाइफलाइन सटीक जवाब

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ अपनी फैमिली के साथ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के शो में पहुंचीं। उनके साथ लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार और अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। हॉट सीट पर बैठकर इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख भी जीते। एक-एक कर अभिताभ बच्चन ने चारों खिलाड़ियों की कहानी सुनी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की शर्मिला की कहानी सुनकर बिग-बी भावुक हो गए। उन्होंने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की। शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ। शर्मिला का बिना लाइफ लाइन सटीक जवाब शो में शर्मिला की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, लोगों को केवल खेल की मेहनत दिखाई देती है लेकिन इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती। इसके बाद बिग-बी ने शर्मिला की बड़ी बेटी अनुज से भी बात की। अनुज ने कहा, मां के मेडल की वजह से वो आज शो में आ पाई है। अब तक अमिताभ बच्चन को टीवी पर ही देखते थे। शो में शुरुआत 6 सवालों में बॉक्सर लवलीना बोहगोहेन और पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार ने सवालों के जवाब दिए, सातवें सवाल से शर्मिला और अस्मिता डे हॉट सीट पर आ गई। सवाल किया गया कि सभी 10 महिला टी-20 वर्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी कौन है? शर्मिला ने तुरंत सही जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर का नाम लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक लाइफ लाइन लेने का भी मौका दिया, मगर शर्मिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने जवाब पर डटी रहीं। सही जवाब होने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसका उत्तर कैसे पता था, शर्मिला ने कहा- मैं महिलाओं का क्रिकेट मैच देखती हूं। अब जानिए, चारों प्लेयर्स ने अमिताभ को क्या कहानी सुनाई… वो सवाल, जिनके जवाबों से खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते.. सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है? जवाब: ठेकुआ सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है? जवाब: सलमान खान सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ? जवाब: लीटर सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट पर दो पुल बने हुए हैं? जवाब: ब्रह्मपुत्र सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहा छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा स्थित है? जवाब: समुंद्र के पास स्थित है। सवाल: मीरा बाई चानू किस खेल में ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। सही उत्तर: वेटलिफ्टिंग सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है। जवाब: जोधपुर। सवाल (1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है। जवाब: सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं। सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ? सही उत्तर: सेन्सेई। सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौन सी जोड़ी गलत हैं ? जवाब: सैम्बो मलेशियाई। सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है। सही उत्तर: मेघालय…ऑडियंस पोल का प्रयोग किया। सुपर संदूक खेल राउंड हुआ…90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ मिली किस स्थान पर व्यायाम की मशीन होती है जवाब: जिम किस शब्द का अर्थ उम्मीद है। जवाब: आशा किस उपकरण से बाण मारा जाता है ? जवाब: धनुष कौन सा जानवर बड़ी बिल्ली है? जवाब: बाघ भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है? जवाब: अगस्त कौन सा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता है? जवाब: फुटबाल। किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई? जवाब: नहीं दिया। इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ? जवाब: TG किस रियासत पर निजाम का शासन था? जवाब: नहीं दिया। इनमें से कौन सा शहर उत्तर प्रदेश में नहीं है ? जवाब नहीं दे पाई। सवाल: (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): ICC महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं? जवाब: हरमनप्रीत कौर सवाल: (साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी? जवाब: बॉम्बे विश्वविद्यालय सवाल: एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौन सा शब्द पूरा करेगा ? जवाब: चैंपियन इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया। ग्राफिक्स में इन खिलाड़ियों के बारे में जानिए:- ————– यह खबर भी पढ़ें… 2022 कॉमनवेल्थ के बाद गेम्स छोड़ना चाहती थीं शर्मिला धनखड़:मां ने कहा-अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगी; पति ने फोकस के लिए दुकान छोड़ी कॉमनवेलथ गेम्स 2026 के महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने गेम्स से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। (पूरी खबर पढ़ें)
करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। अडेलेड में हुए उनके लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इससे करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने परफॉर्मेंस रोककर फैन को सीधे सामने आने की चुनौती दी। करण ने फैन से कहा तू पागल है क्या? हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने उस फैन की जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोका शो करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंकी तो इस हरकत से सिंगर चिढ़ गए और उन्होंने गाना रोककर पंजाबी में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों से जैकेट फेंकने वाले की पहचान करने को कहा। ‘हिम्मत है तो सामने आओ’, फैन को दी चुनौती नाराज करण औजला ने माइक पर उस फैन को ललकारते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तू पागल है क्या?” गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर दिया ऑटोग्राफ हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद करण औजला शांत हुए और उन्होंने उस शख्स से बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि तुम प्यार में हो या गुस्से में हो, लेकिन ऐसा मत करो प्यारे। मैं यहां तुम्हारा मजाक उड़ाने नहीं आया हूं और मेरा समय बर्बाद मत करो।” इसके बाद उन्होंने उस फैन से जैकेट मांगी और उस पर खुद ऑटोग्राफ करके उसे वापस दे दी। करण औजला का करियर पंजाबी गायक और गीतकार करण औजला (जसकरण सिंह औजला) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के हिट गाने ‘रेंज’ से उन्हें बतौर गीतकार पहला बड़ा ब्रेक मिला। लगातार सुपरहिट गाने लिखने की वजह से उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में ‘गीतां दी मशीन’ (गीतों की मशीन) कहा जाने लगा। साल 2018 में रिलीज हुए गाने ‘डोंट वरी’ से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद साल 2021 में आई उनकी डेब्यू एलबम ‘बी.टी.एफ.यू.’ (B.T.F.U.) और 2023 में आई एलबम ‘मेकिंग मेमोरीज’ ने बिलबोर्ड कनाडाई एल्बम्स चार्ट्स में जगह बनाई। मार्च 2024 में करण औजला ने ‘जुनो अवॉर्ड्स’ में ‘फैन चॉइस अवॉर्ड’ जीतकर इतिहास रचा; वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने। साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ी सफलता मिली।
Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit

Hindi News Career Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit | Guard Of Honor & India Thailand Drill 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ 18 अगस्त को भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV (MAITREE-XV) शुरू होगा। यह अभ्यास 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जाएगा। मैत्री-XV अभ्यास भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के 85-85 जवान हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं। थाईलैंड की ओर से 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की 3वीं बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। मैत्री-XV अभ्यास में जॉइंट ट्रेनिंग होगी। ये अभ्यास जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में सैन्य अभियान से जुड़ा रहेगा। मैत्री-XV अभ्यास में मैदानी अभ्यास, सैन्य चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन और अंतिम संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया था। ‘मैत्री’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। ये भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच अनुभव और बेहतर सैन्य तरीकों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। ‘मैत्री’ अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, समझ और सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त रूप से उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की क्षमता को बेहतर करेंगी। 2. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आज 18 अगस्त को भारत नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन व सतत विकास पर संपर्क समूह शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम- ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ के तहत आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। इस बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना, वनीकरण, जंगल की आग का प्रबंधन और किसी आपदा के समय किये जाने वाले काम शामिल होंगे। ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक से पहले ब्रिक्स के सीनियर अधिकारियों की बैठक हुई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ 3 दिन की नेपाल यात्रा पर पहुंचे 17 अगस्त को आर्मी चीफ (COAS) जनरल धीरज सेठ नेपाल की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सेनाओं के आपसी संबंधों को और मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान, जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ लेंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। जनरल सेठ राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल उन्हें नेपाली सेना के ‘जनरल’ का मानद पद देंगे। यह भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच चली आ रही एक खास परंपरा है। जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान नेपाली सेना प्रमुख से भी बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ पर भी बात करें। अपनी यात्रा के आखिरी दिन, जनरल सेठ पोखरा में पूर्व सैनिकों की एक रैली में शामिल होंगे, जहां वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे। भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। भारत और नेपाल के बीच जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन के जरिए मजबूत सभ्यतागत संबंध भी हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई 17 अगस्त को नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का ये 30वां एडिशन है। पिछला आयोजन 2025 में पेरिस में हुआ था। भारत की प्रमुख में पीवसिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी शामिल हुए। अयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हैं। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी। इसमें भारत पुरुष और महिला सिंगल्स और डबल्स इवेंट में दो-दो एंट्री और डबल्स जोड़ी में तीन एंट्री के साथ हिस्सा लेगा। भारत ने अब तक 15 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है। इस टूर्नामेंट में भारत को पहला मेडल प्रकाश पादुकोण ने 1983 ने दिलाया था। जबकि, एकलौता गोल्ड पीवी सिंधु ने दिलाया है। अब तक भारत के 11 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और सात्विक-चिराग की जोड़ी अलग-अलग एडिशन में मेडल जीत चुकी है। ये बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जो ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल होता है। ओलिंपिक के अलावा इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन रैंकिंग के सबसे ज्यादा प्वाइंट्स मिलते हैं। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) करता है। पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी। शुरुआत में यह हर तीन साल में होती थी। 1983 के बाद 2 साल के अंतराल पर होने लगी। डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है। वहीं स्पेन, चीन, इंडोनेशिया और इंग्लैंड 3-3 बार होस्ट कर चुके हैं। निधन (DEATH) 4. अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन 17 अगस्त को एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया। वे 36 साल की थीं। न्यूयॉर्क में जन्मीं हेडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों में चाइल्ड स्टार के तौर पर की थी। इसके बाद हेडन ‘वन लाइफ टू लिव’ और ‘गाइडिंग लाइट’ जैसे क्लासिक डे-टाइम सोप ओपेरा में लगातार नजर आईं। हेडन ने डिज्नी की हिट एनिमेटेड फिल्म ‘अ बग्स लाइफ’ में प्रिंसेस डॉट को आवाज देकर फीचर फिलों में डेब्यू किया। इसके तुरंत बाद, ‘द ऑब्जेक्ट ऑफ माई
करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। अडेलेड में हुए उनके लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इससे करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने परफॉर्मेंस रोककर फैन को सीधे सामने आने की चुनौती दी। करण ने फैन से कहा तू पागल है क्या? हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने उस फैन की जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोका शो करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंकी तो इस हरकत से सिंगर चिढ़ गए और उन्होंने गाना रोककर पंजाबी में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों से जैकेट फेंकने वाले की पहचान करने को कहा। ‘हिम्मत है तो सामने आओ’, फैन को दी चुनौती नाराज करण औजला ने माइक पर उस फैन को ललकारते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।” इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तू पागल है क्या?” गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर दिया ऑटोग्राफ हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद करण औजला शांत हुए और उन्होंने उस शख्स से बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि तुम प्यार में हो या गुस्से में हो, लेकिन ऐसा मत करो प्यारे। मैं यहां तुम्हारा मजाक उड़ाने नहीं आया हूं और मेरा समय बर्बाद मत करो।” इसके बाद उन्होंने उस फैन से जैकेट मांगी और उस पर खुद ऑटोग्राफ करके उसे वापस दे दी। करण औजला का करियर पंजाबी गायक और गीतकार करण औजला (जसकरण सिंह औजला) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के हिट गाने ‘रेंज’ से उन्हें बतौर गीतकार पहला बड़ा ब्रेक मिला। लगातार सुपरहिट गाने लिखने की वजह से उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में ‘गीतां दी मशीन’ (गीतों की मशीन) कहा जाने लगा। साल 2018 में रिलीज हुए गाने ‘डोंट वरी’ से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद साल 2021 में आई उनकी डेब्यू एलबम ‘बी.टी.एफ.यू.’ (B.T.F.U.) और 2023 में आई एलबम ‘मेकिंग मेमोरीज’ ने बिलबोर्ड कनाडाई एल्बम्स चार्ट्स में जगह बनाई। मार्च 2024 में करण औजला ने ‘जुनो अवॉर्ड्स’ में ‘फैन चॉइस अवॉर्ड’ जीतकर इतिहास रचा; वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने। साल 2024 में फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ी सफलता मिली।






