कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

साउथ फिल्म एक्टर और कार रेसर अजित कुमार यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेसिंग के दौरान उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एशियन ला मैंस सीरीज और मिशेलिन ला मैंस कप के रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ। अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से इंटरनेशनल कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहे हैं। रेस के दौरान बेकाबू हुई कार रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस के दौरान अचानक उनकी कार से कंट्रोल छूट गया और वह ट्रैक पर मौजूद दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बावजूद अजित कुमार को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद वे सुरक्षित कार से बाहर आ गए। अजित कुमार इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट में भाग लेने वाले गिने-चुने भारतीय ड्राइवरों में से एक हैं। 2025 में भी तीन बड़े हादसों में बचे थे अजित अजित कुमार के लिए रेसिंग ट्रैक पर हादसे होना नया नहीं है। इससे पहले साल 2025 में भी वे इटली में जीटी4 (GT4) यूरोपियन सीरीज के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। उसी साल स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान उनकी कार दो बार पलटी खा गई थी। इसके अलावा दुबई में 24एच पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान भी उनकी कार क्रैश हो गई थी। इन सभी हादसों में वे बिना किसी गंभीर चोट के बच निकले थे। कहा था- ‘एक्सीडेंट के बाद सिर्फ रेस खत्म करने का ख्याल आता है’ कुछ समय पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अजित ने हादसों के बाद अपनी सोच पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक्सीडेंट होते ही वे सबसे पहले देखते हैं कि उन्हें कोई चोट तो नहीं लगी है। इसके बाद अगर कार सही हालत में होती है, तो वे रेस पूरी करने की कोशिश करते हैं। अजित ने कहा था कि उन्हें अपने परिवार की चिंता रहती है, क्योंकि ऐसे हादसों से परिवार तनाव में आ जाता है। एक्टर होने के कारण उनके एक्सीडेंट की खबरें ज्यादा सुर्खियों में आती हैं। फिल्मों में काम के दौरान हो चुकी हैं 29 सर्जरी अजित कुमार ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी अब तक 29 सर्जरी (ऑपरेशन) हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं- या तो आप शिकायत करें या फिर सबक लेकर आगे बढ़ें। एक्टर होने के साथ-साथ अजीत प्रोफेशनल कार रेसर हैं। भारत के अलावा को कई इंटरनेशनल रेसिंग का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2003 में उन्होंने फॉर्मूला एशिया BMW चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप का हिस्सा रह चुके हैं, जो 2010 में हुई थी। 2015 के बाद अजीत कुमार ने 2025 में 24H दुबई रेसिंग से रेसिंग करियर में कमबैक किया है। ‘डेयरडेविल’ फिल्म में नजर आएंगे अजित वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार को हाल ही में फिल्म ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अगली’ में देखा गया था। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘डेयरडेविल’ में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं। इस फिल्म को उनकी पत्नी शालिनी अजित कुमार का प्रोडक्शन हाउस ‘ब्रेवहार्ट्स प्रोडक्शंस’ प्रोड्यूस कर रहा है।
जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं

जापान में रविवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूर्वी जापान और टोक्यो इलाके में कम से कम 37 लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर को हल्की चोटें आईं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.9 थी। इसका केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की। भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में देरी हुई।सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया

शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने एक बार फिर ‘वंदे मातरम’ को ‘जन गण मन’ की जगह देश का राष्ट्रगान बनाने की मांग की है। ANI से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि ‘जन गण मन’ ब्रिटिश शासन के दौरान जॉर्ज पंचम की तारीफ में लिखा गया था। इसलिए इसे राष्ट्रगान नहीं माना जाना चाहिए। ‘जन गण मन’ ब्रिटिश शासक के लिए लिखा गया था मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘जन गण मन’ में ‘अधिनायक’ शब्द ब्रिटिश हुक्मरान के लिए इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें भारत के भाग्य का विधाता बताया गया था। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ में मातृभूमि के प्रति भक्ति दिखाई देती है, इसलिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा महत्व मिलना चाहिए। मुकेश खन्ना के मुताबिक, आजादी के सालों बाद भी देश में अंग्रेजी शिक्षा और ब्रिटिश दौर की व्यवस्थाओं को जरूरत से ज्यादा तरजीह दी जा रही है। पहले रानी एलिजाबेथ का नाम लेकर हुए थे ट्रोल इससे पहले भी मुकेश खन्ना राष्ट्रगान को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। तब उन्होंने दावा किया था कि ‘जन गण मन’ रवींद्रनाथ टैगोर ने रानी एलिजाबेथ की तारीफ में लिखा था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। यूज़र्स ने याद दिलाया था कि ‘जन गण मन’ पहली बार 1911 में गाया गया था, जबकि रानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म ही 1926 में हुआ था। केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को नए निर्देश जारी किए थे। मंत्रालय ने कहा है कि नियमों में पहले से तय है कि किन कार्यक्रमों में दोनों को गाना या बजाना जरूरी है। मंत्रालय ने कहा कि एक ही कार्यक्रम में दोनों में से पहले वंदे और फिर जन-गण-मन होगा। जिन राज्यों में राज्य गीत होता है, वहां भी सीक्वेंस का पालन करना होगा। 9 जुलाई को सभी राज्यों और मंत्रालयों को पत्र भेजा गया, जिसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई है। सभी राज्यों से कहा गया है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत हमेशा उनके असली शब्दों, सही उच्चारण और तय नियमों के अनुसार ही गाया और बजाया जाए। इसके लिए दोनों की ऑफिशियल कॉपी मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बंकिम चंद्र ने 1875 में लिखा भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी पर लिखा था। यह 1882 में पहली बार उनकी पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के हिस्से के रूप में छपा था। 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने मंच पर वंदे मातरम गाया। यह पहला मौका था जब यह गीत सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर गाया गया। सभा में मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई थीं। वंदे मातरम एक संस्कृत वाक्यांश है, जिसका मतलब है- हे मां, मैं तुम्हें नमन करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे स्वतंत्रता सेनानियों का नारा बन गया था। 1911 में लिखा गया था राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक, ‘जन गण मन’ की रचना नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में की थी। इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था। वहीं बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे गीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत (नेशनल सॉन्ग) का दर्जा दिया गया है।
पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं

दिग्गज अभिनेत्री और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। आकाश ने अपनी मां को एक ‘कर्मठ लोह-महिला’ बताते हुए लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। आशा सिंह जायसवाल का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। बेटे आकाश ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी आशा सिंह जायसवाल के बेटे आकाश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी मां के काम को याद किया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां के लिए उनका काम ही सब कुछ था। आकाश ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर उनकी मां के काम को जरूर देखें और याद रखें, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी मां का संदेश था कि मृत्यु का दुख मनाने के बजाय आनंद महसूस करना चाहिए। भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में मिली पहचान आशा सिंह जायसवाल को भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट माना जाता है। वे हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की आवाज की नकल करने के लिए पहचानी जाती थीं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग भी की थी। एक्टिंग के साथ-साथ वे लगातार सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं। मुंबई के विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह जायसवाल का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले वेस्ट स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे। आशा सिंह जायसवाल एक एंटरप्रेन्योर भी थीं। उन्होंने ‘आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स’ नाम की कंपनी बनाई थी, जिसकी वे फाउंडर और ऑपरेटर थीं। इस कंपनी के जरिए वे कई सांस्कृतिक और इवेंट्स आयोजित करती थीं। जीवन के आखिरी दिनों तक वे अपने काम से जुड़ी रहीं।
Imran Khan Medical Treatment | 21 Cricket Captains Write To Pakistan Govt

8 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सही इलाज दिलाने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर आगे आए हैं। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ सरकार को पत्र लिखकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग रखी है। 23 अगस्त को लिखे गए लेटर में मांग की गई कि इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इमरान की मेडिकल जांच की जाए। लेटर लिखने वालों में भारत के 3, ऑस्ट्रेलिया के 8, इंग्लैंड के 6, वेस्टइंडीज-श्रीलंका के 1-1 और न्यूजीलैंड के 2 पूर्व कप्तान शामिल हैं। क्रिकेटर्स ने ईमेल से लेटर भेजा लेटर में कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर,स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलेक्स ब्लैकवेल, किम ह्यूज, एलिस्टेयर कुक, नासिर हुसैन, माइकल एथरटन, डेविड गोवर, एंड्रयू स्ट्रॉस, माइकल ब्रायरली, क्लाइव लॉयड, अर्जुन रणतुंगा, जॉन राइट, ली जर्मन के हस्ताक्षर हैं। पूर्व कप्तानों का छह महीने बाद दूसरा लेटर इस पत्र में कहा गया है- ‘छह महीने पहले 14 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने आपको और पाकिस्तान सरकार को इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार और सही मेडिकल इलाज की अपील की थी। हमने तब राजनेताओं के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व साथियों के तौर पर लिखा था। उन्होंने कहा- क्रिकेट मैदान पर बना यह रिश्ता उन सीमाओं और मतभेदों से ऊपर है, जो अक्सर देशों को बांटते हैं। अब हम फिर लिख रहे हैं और इस बार 7 अन्य पूर्व कप्तान भी हमारे साथ हैं। 6 देशों के 21 पूर्व कप्तान, इनमें पाकिस्तान-बांग्लादेश का एक भी नहीं निजी डॉक्टरों को जांंच में शामिल करने को कहा पूर्व कप्तानों ने लिखा- सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में उनके पर्सनल डॉक्टरों और बहन डॉ. उजमा खान को शामिल करने और परिवार से हर हफ्ते मुलाकात का आदेश दिया था। हालांकि, कोर्ट के आदेश के विपरीत राज्य द्वारा नियुक्त टीम ने महज कुछ ही घंटे में उन्हें फिट बताकर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अदियाला जेल वापस भेज दिया।’ इमरान के परिवार और कानूनी टीम ने इसे अदालत के निर्देशों का सीधा उल्लंघन बताया है। वहीं, मामले पर नजर रख रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला नहीं दे रहे, बल्कि निष्पक्षता के लिए गठित मेडिकल बोर्ड को पूरी और स्वतंत्र जांच करने देने की अपील कर रहे हैं। जैक गोल्डस्मिथ ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री को पत्र लिखा ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य और इमरान के पूर्व बहनोई जैक गोल्डस्मिथ ने 21 अगस्त को ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड को पत्र लिखा। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से इमरान के इलाज को लेकर पाकिस्तान सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की। गोल्डस्मिथ ने आरोप लगाया- ‘अगर सार्थक हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो पाकिस्तानी सरकार इमरान खान को सिर्फ इसलिए खत्म कर देगी, क्योंकि जब तक वह जिंदा हैं, वे उनकी सत्ता और भ्रष्टाचार के लिए खतरा हैं।’ गोल्डस्मिथ पहले भी ब्रिटेन की संसद में इमरान की जेल का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने इस्लामाबाद पर ज्यादा कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की थी। ब्रिटेन के मंत्रियों ने कहा है कि पाकिस्तान को बुनियादी आजादी, जेल में मानवीय व्यवहार और उचित मेडिकल इलाज तक पहुंच का सम्मान करना चाहिए। इमरान के इलाज को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक विवाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और सरकार के बीच उनके स्वास्थ्य और इलाज को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला अब मानवीय चिंता का विषय बन गया है। हालिया तनाव तब बढ़ा, जब इमरान को कोर्ट के आदेश के बावजूद निजी शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने के बजाय इस्लामाबाद के सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। PTI और पाकिस्तान सरकार ने एक-दूसरे पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दाहिनी आंख की 85% रोशनी जाने का दावा इमरान के स्वास्थ्य में गिरावट के दावों के बीच उनके वकीलों ने फरवरी में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उनकी दाहिनी आंख की 85% रोशनी जा चुकी है। इमरान ने अक्टूबर 2025 से आंख की समस्या की शिकायत की थी, लेकिन वकीलों के मुताबिक जेल अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। पाकिस्तान सरकार ने उनकी हालत की गंभीरता पर सवाल उठाया है। इमरान के परिवार और वकीलों ने उनके निजी डॉक्टर डॉ. फैसल सुल्तान से मिलने और इलाज में उन्हें शामिल करने की मांग की है। इमरान के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनेगा सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर को भी मेडिकल बोर्ड में शामिल करने को कहा है। मेडिकल बोर्ड में कई विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे। वे मिलकर इमरान की पूरी जांच करेंगे और पुरानी मेडिकल रिपोर्ट भी देखेंगे। इसके बाद डॉक्टर पता लगाएंगे कि उन्हें क्या परेशानी है, ब्लड क्लॉट क्यों बन रहा है और आगे कोई खतरा तो नहीं है। जांच के बाद बोर्ड बताएगा कि इमरान को किस इलाज की जरूरत है और उनका इलाज जेल में हो सकता है या अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभा चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया। सगाई के दौरान मोहसिन काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए, जबकि तमन्ना ने लाल रंग का गाउन पहना था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर मोहसिन ने बताया कि पहली बार मिलते ही उन्हें अहसास हो गया था कि तमन्ना ही उनकी हमसफर हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे हैं, जबकि उनके आसपास मौजूद रिश्तेदार उन पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। देखें सगाई की चुनिंदा तस्वीरें… पहली मुलाकात में लगा हमसफर मिल गया अपनी पोस्ट में मोहसिन खान ने तमन्ना के लिए एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि तमन्ना एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान हैं, जिन्हें ऊपर वाले ने उनके लिए चुना है। मोहसिन ने पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा था और उन्होंने गाना गाया था, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है और किस्मत में दोनों का मिलना तय था। मंगेतर की पसंदीदा फिल्म का डायलॉग लिखा मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में मंगेतर की पसंदीदा फिल्म की एक लाइन भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “मोहब्बत क्या होती है यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं। यह हमेशा हंसती रहे।” उन्होंने कहा कि वे दोनों मिलकर प्यार, दोस्ती और यादों से भरी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। 2021 में हुआ था शिवांगी जोशी से ब्रेकअप मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करने के दौरान उनका नाम अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया था। फैंस उन्हें ‘शिविन’ कहते थे। 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये खबर भी पढ़ें 53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पूरी खबर पढ़ें
पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता रोका; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप

पाकिस्तान में कराची के कई इलाकों में लंबे समय से हो रही बिजली कटौती के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने बड़े रास्ते रोके और बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग को लेकर टायर जलाए। प्रदर्शन पाकिस्तान की कराची के पाक कॉलोनी, लियाकताबाद, गरीबाबाद, निश्तर रोड, भीमपुरा और रैंचोर लाइन में हुए। इससे शहर के कई प्रमुख हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ा। लियाकताबाद में प्रदर्शनकारियों ने बड़े चौराहे और रास्ते रोक दिए। स्थानीय न्यूज आउटलेट डॉन के मुताबिक, निश्तर रोड पर बिजली कटौती को लेकर कारोबारियों और के-इलेक्ट्रिक (केई) कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद टायर जलाए गए। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभा चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया। सगाई के दौरान मोहसिन काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए, जबकि तमन्ना ने लाल रंग का गाउन पहना था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर मोहसिन ने बताया कि पहली बार मिलते ही उन्हें अहसास हो गया था कि तमन्ना ही उनकी हमसफर हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे हैं, जबकि उनके आसपास मौजूद रिश्तेदार उन पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। देखें सगाई की चुनिंदा तस्वीरें… पहली मुलाकात में लगा हमसफर मिल गया अपनी पोस्ट में मोहसिन खान ने तमन्ना के लिए एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि तमन्ना एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान हैं, जिन्हें ऊपर वाले ने उनके लिए चुना है। मोहसिन ने पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा था और उन्होंने गाना गाया था, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है और किस्मत में दोनों का मिलना तय था। मंगेतर की पसंदीदा फिल्म का डायलॉग लिखा मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में मंगेतर की पसंदीदा फिल्म की एक लाइन भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “मोहब्बत क्या होती है यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं। यह हमेशा हंसती रहे।” उन्होंने कहा कि वे दोनों मिलकर प्यार, दोस्ती और यादों से भरी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। 2021 में हुआ था शिवांगी जोशी से ब्रेकअप मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करने के दौरान उनका नाम अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया था। फैंस उन्हें ‘शिविन’ कहते थे। 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये खबर भी पढ़ें 53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पूरी खबर पढ़ें
पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप

पाकिस्तान के कराची में लंबे समय से जारी बिजली कटौती के खिलाफ शनिवार को कई इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कई घंटे तक सड़कें जाम रखीं बिजली तुरंत बहाल करने की मांग की। इससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और हजारों लोग जाम में फंस गए। डॉन के मुताबिक, लोगों ने बताया कि उन्हें रोज 12 घंटे या उससे ज्यादा बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार कटौती की जानकारी भी पहले नहीं दी जाती। बिजली नहीं होने पर पानी के पंपिंग स्टेशन बंद रहते हैं। इससे पानी की सप्लाई भी रुक रही है और लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। कराची में व्यापारी भी प्रदर्शन में उतरे कराची के निश्तर रोड पर बिजली लंबे समय तक बंद रहने को लेकर व्यापारियों और के-इलेक्ट्रिक (KE) के कर्मचारियों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद प्रदर्शन तेज हो गया और कई जगह टायर जलाए गए। भिमपुरा और रैंचोर लाइन में दुकानदार भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनका कहना था कि बिजली की अनियमित सप्लाई से कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। सड़कें बंद होने से साउथ जिले और आसपास के इलाकों में भी ट्रैफिक जाम फैल गया। गुलशन-ए-इकबाल की एक महिला ने बताया कि उनकी मां को बुखार था और सदर में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट था। वे मां को जांच के लिए क्लिनिक ले जा रहे थे, लेकिन उनकी एंबुलेंस सिविक सेंटर के पास करीब 2 घंटे तक जाम में फंसी रही। गरीबाबाद के रहने वाले इमरान ने कहा कि वे समय पर बिजली का बिल भरते हैं, फिर भी 12 घंटे तक बिजली कटती है। उन्होंने कहा, “आज तो हम घर तक नहीं पहुंच पाए। जुलूस और इन प्रदर्शनों की वजह से पूरा शहर जाम है।” खबर लगातार अपडेट हो रही है…
कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो

हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।” अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है। रविवार को हरिद्वार में रामदेव ने कहा कि वह इस विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “स्वामी रामदेव क्या है, ये देश जानता है। रामदेव का योगदान क्या है, ये भी देश जानता है। इसलिए मैं ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।” दरअसल, रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर कहा था कि जेन-Z को गटर-पटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने कंगना की योग्यता, बचपन, जवानी और पुराने कारनामों को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रामदेव पर पलटवार किया था। अब समझिए आखिर ये पूरा विवाद शुरू कहां से हुआ.. दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” Gen-Z पर दिए बयान पर भड़के रामदेव कंगना के इस पोस्ट के बाद ही बाबा रामदेव की इस पूरे विवाद में एंट्री हुई। दरअसल एक हिंदी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।” जब सवाल पूछा गया था कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि “मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?” बाबा रामदेव ने यह भी कहा था कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, SC-ST के, सबके बालक हैं। आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता। बाबा के पलटवार के बाद चुन नहीं बैठी कंगना बाबा रामदेव कंगना को बिगड़े दिमाग की निशानी कहा तो कंगना भड़क गईं फिर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही ऐसा सोच सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। आपका चरित्र जैसा भी है, मेरा उससे कहीं बेहतर है। यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।” अब रामदेव ने कंगना के इसी बयान का जवाब देते हुए कहा है कि देश जनता है कि रामदेव बाबा का देश के लिए क्या योगदान रहा। ——————- ये खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन-अमेरिका से आगे पतंजलि का हर्बल आर्ट म्यूजियम:65 हजार वनस्पति कलाकृतियां संरक्षित, 300 साल तक सुरक्षित रखने का दावा पतंजलि अनुसंधान फाउंडेशन में तैयार हुआ हर्बल आर्ट म्यूजियम भारत की आयुर्वेदिक और वनस्पति विरासत को दुनिया के सामने नई पहचान दे रहा है। यहां 65 हजार से ज्यादा वनस्पति कलाकृतियां एक ही छत के नीचे संरक्षित हैं। (पढ़ें पूरी खबर)







