Friday, 16 Oct 2026 | 02:24 PM

Trending :

Bihar Teacher Recruitment Postponed | BPSC Application Process Delayed

Bihar Teacher Recruitment Postponed | BPSC Application Process Delayed

Hindi News Career Bihar Teacher Recruitment Postponed | BPSC Application Process Delayed 13 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है। टीचर भर्ती के लिए आवेदन स्थगित किए जाने का नया नोटिफिकेशन इस भर्ती में सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण मिला था। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्राइमरी टीचर (1-5) के लिए 50% और मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए 35% आरक्षण तय किया गया था। आखिर आवेदन क्यों टाला गया? आयोग की ओर से जारी सूचना में आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की वजह ‘प्रक्रियात्मक बदलाव’ बताई गई है। हालांकि, नोटिस में साफ तौर पर यह नहीं लिया है कि किस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है और नई आवेदन तारीख कब से होगी। क्यों खास है यह भर्ती TRE 4.0 की प्रक्रिया को लेकर बिहार में शिक्षक उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई कई मांगों के चलते बहार के गर्दनी बाद में छात्रों ने आंदोलन किया था। इस आंदोलन के तहत उम्मीदवारों ने परीक्षा के पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग, और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपने ऑब्जेक्शन सामने रखे। आवेदन शुरू होने की तारीख का पुराना नोटिफिकेशन उम्मीदवारों की प्रमुख मांगों में परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करना भी शामिल था। उम्मीदवारों के साथ हुई चर्चाओं के बाद बिहार सरकार ने TRE 4.0 को सिंगल फेज में आयोजित करने पर सहमति जताई। अब आवेदन प्रक्रिया के स्थगित होने से भर्ती की अगली तारीख को लेकर उम्मीदवारों को नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा।। 14 जुलाई को BSSC ऑफिस के बाहर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया और भर्ती से जुड़ी मांगें उठाईं। उसके बाद पेपर लीक और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी पटना समेत कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन हुए। आंदोलन के चलते जारी हुआ भर्ती नोटिफिकेशन इस आंदोलन के चलते बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती निकली। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों की अगली मांग थी कि परीक्षा सिर्फ एक फेज में हो और निगेटिव मार्किंग खत्म की जाए। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने सत्याग्रह किया। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग और BPSC के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में TRE-4 में सीटें बढ़ाने और छात्रों की अन्य मांगों पर चर्चा हुई। पिछले कुछ महीनों में की गई छात्रों की सारी कोशिशें 32,388 पदों पर निकाली गई भर्ती के स्थगित होने से बेकार हो गई। उम्मीदवारों का कहना है कि वे 1 सितंबर से आवेदन की तैयारी कर रहे थे और आखिरी समय में प्रक्रिया रोकने से असमंजस में हैं। छात्रों की सबसे बड़ी चिंता अब यह है कि आवेदन और परीक्षा की नई टाइमलाइन कब जारी होगी। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bhumi Pednekar Reacts to Delhi Minor Gangrape Case

Bhumi Pednekar Reacts to Delhi Minor Gangrape Case

9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। भूमि ने लिखा कि बार-बार ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं, यह बेहद शर्मनाक है। गलत बस में बिठाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा अपने घर से नोएडा जाने के लिए निकली थी। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बारिश और अंधेरा होने की वजह से वह फंस गई। इसी दौरान आई एक प्राइवेट स्लीपर बस के कंडक्टर ने उसे झांसा देकर बस में बिठा लिया। बस में कोई अन्य सवारी नहीं थी। रास्ता शुरू होते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस को तिमारपुर से जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सुरक्षा और स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पहले भी बोल चुकी हैं भूमि यह पहला मौका नहीं है जब भूमि पेडनेकर ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और सुरक्षा के मुद्दे पर बात की है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान भी वे काफी मुखर रही थीं। उस समय प्रदर्शन में प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाली एक नाबालिग छात्रा को जब सोशल मीडिया पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं, तब भूमि ने खुलकर उसका समर्थन किया था। भूमि ने तब कहा था कि देश में महिलाओं या किसी भी लड़की को अपनी आवाज उठाने पर ऐसी धमकियों का सामना नहीं करना चाहिए। PM पर बयान देकर आलोचना का शिकार हुई थीं इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भूमि ने सवाल उठाए थे। तब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा बोलना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दिल्ली गैंगरेप घटना को सिलसिलेवार तरीके से समझिए 1. पीड़ित घर से झगड़कर निकली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार में झगड़ा होने पर बिना बताए नोएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है। 2. ग्रेटर नोएडा पर उतर गई थी भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। 3. ड्राइवर-कंडक्टर ने बस में बैठाया ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया। उन्होंने बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। 4. फिर गैंगरेप किया और धमकी दी छात्रा ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 5. कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। 6. दोनों आरोपी गिरफ्तार पीड़ित की शिकायत के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने बस की पहचान और उसके रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त किया गया। बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है। बस के अंदर और बाहर की 3 तस्वीरें… बस का नंबर UP-83 है, यह यूपी के फिरोजाबाद में रजिस्टर्ड है। यह ड्राइवर सीट पास वाली जगह है, जहां कुछ कपड़े और सामान बिखरा हुआ है। बस के अंदर का गलियारा है, जिसमें एक आरोपी की शर्ट नीचे पड़ी हुई है। NHRC ने लिया संज्ञान, पुलिस पर भी उठा सवाल इस मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार (जुरिस्डिक्शन) को लेकर भी सवाल उठे हैं। यूपी पुलिस का आरोप है कि घटना गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में शुरू हुई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने समय पर उन्हें इसकी पूरी जानकारी साझा नहीं की। ये खबर भी पढ़ें संघर्ष, ट्रॉमा-रिजेक्शन से उठकर स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस बनीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- स्कूल में बुलिंग होती थी, तभी सोचा कि एक दिन सबको कुछ बनकर दिखाऊंगी संघर्ष, ट्रॉमा, रिजेक्शन और सामाजिक तानों के बीच खुद को साबित करने वाली अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर। मुंबई की चमकदार फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, खासकर तब जब शुरुआत आत्म-संदेह, असुरक्षा और निजी आघातों से भरी हो। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

40-Year-Old Green House Stands Strong in Nuwakot

40-Year-Old Green House Stands Strong in Nuwakot

काठमांडू 1 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में कई गाड़ियां, इमारतें और लोगों का सामान बह गया। लेकिन नुवाकोट जिले में नदी के किनारे बना 40 साल पुराना हरे रंग का एक घर लगभग सुरक्षित बच गया। आसपास की कई इमारतें और दूसरी चीजें पानी के तेज बहाव में बह गईं, लेकिन यह घर अपनी जगह खड़ा रहा। बाढ़ के बाद इस घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे। चारों तरफ पानी और तबाही के बीच घर को सही-सलामत देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘चमत्कारी घर’ कहने लगे और सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर इतनी तेज बाढ़ में यह 40 साल पुराना घर कैसे बच गया। अब घर के मालिक प्रकाश ने बताया है कि उस रात घर के अंदर क्या हुआ और आखिर किस वजह से उनका घर बाढ़ के तेज बहाव के सामने टिक पाया। प्रकाश ने इंडिया टुडे की सहयोगी वेबसाइट द लल्लनटॉप से घटनास्थल पर बात की। उन्होंने बताया कि परिवार पानी बढ़ने पर घर की ऊपरी मंजिलों की ओर चला गया और करीब एक से डेढ़ घंटे तक सबसे ऊंचे हिस्से में फंसा रहा। भीषण बाढ़ के बीच भी हरे रंग का घर सुरक्षित बच गया। बाढ़ के बीच परिवार घर की छत पर पहुंचा प्रकाश ने कहा, “जब लगता है कि यह जिंदगी का आखिरी पल हो सकता है, तब आप क्या सोच सकते हैं? मुझे लगा कि शायद हमारी जिंदगी खत्म होने वाली है।” उन्होंने बताया कि परिवार में छह लोग थे और उनमें से पांच घर के अंदर थे। प्रकाश ने कहा, “मैं भी वहीं था और मेरे परिवार के पांच सदस्य घर में थे।” प्रकाश उस समय पास की अपनी दुकान पर थे, तभी उन्हें बाढ़ का पानी बढ़ने की सूचना मिली। उन्होंने बताया, “मैं तुरंत घर की ओर भागा। अंदर जाकर सबको आवाज दी और जल्दी आने को कहा।” जब वे बाहर आए, तो देखा कि पानी के तेज बहाव ने उनका वाहन पलट दिया था। प्रकाश ने कहा कि यह देखकर वे वापस घर के अंदर भाग गए। परिवार पहले घर की चौथी मंजिल पर पहुंचा। वह घर की सबसे ऊपरी मंजिल थी, लेकिन कुछ समय बाद बाढ़ का पानी वहां तक भी पहुंच गया। प्रकाश ने बताया, “पानी चौथी मंजिल तक आ गया था। इसके बाद हम ऊपर, इमारत के सबसे ऊंचे हिस्से में चले गए।” बाढ़ का पानी नीचे बढ़ रहा था और प्रकाश को अपने परिवार की चिंता हो रही थी। उनका एक बेटा घर पर नहीं था, क्योंकि वह स्कूल गया हुआ था। उन्होंने कहा, “सब लोग साथ थे, लेकिन मेरा एक बेटा वहां नहीं था। वह स्कूल गया था। मैं लगातार सोच रहा था कि अगर हमारे साथ कुछ हो गया, तो उसका क्या होगा।” उन्होंने कहा, “यह बात मेरे दिमाग में लगातार चल रही थी।” मजबूत नींव से घर को मिला सहारा हरे घर के बचे रहने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आसपास की इमारतें बह गईं, लेकिन यह घर कैसे खड़ा रहा। प्रकाश ने इसकी एक वजह घर का कई दशक पहले मजबूत तरीके से बनाया जाना बताया। उन्होंने कहा, “यह पुराना घर है और करीब 40 साल पहले बना था। उस समय सीमेंट और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहतर थी।” प्रकाश ने बताया कि नदी के पास होने के कारण घर की नींव पर खास ध्यान दिया गया था। उन्होंने कहा, “घर को मजबूत बनाने में हमने काफी पैसा खर्च किया था, क्योंकि यह नदी के करीब था।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए घर के नीचे सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दो या तीन परतें भी डाली गई थीं। प्रकाश ने कहा, “इस वजह से नींव काफी मजबूत बनाई गई थी।” हालांकि, घर का निचला हिस्सा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रकाश ने बताया कि इस हिस्से का इस्तेमाल उनकी दुकान के सामान के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “बड़ी मात्रा में सामान बह गया। दो वाहन, बाइक और स्कूटर भी बह गए। सब कुछ चला गया।” पाइप और रस्सी से परिवार को बाहर निकाला प्रकाश के मुताबिक, परिवार करीब एक से डेढ़ घंटे तक घर में फंसा रहा। इसके बाद पानी का स्तर थोड़ा कम होने लगा। उन्होंने बताया कि पास के टोल इलाके के लोग परिवार की मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों इमारतों के बीच एक पाइप रखा और दूसरी तरफ से पाइप और रस्सी की मदद से परिवार तक पहुंचे। प्रकाश ने कहा, “इसी तरह हमें बाहर निकाला गया।” परिवार ने बाढ़ का सबसे खतरनाक दौर घर के सबसे ऊंचे हिस्से में रहकर गुजारा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kareena Kapoor Angry at Paparazzi

Kareena Kapoor Angry at Paparazzi

26 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है। दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को टोकते हुए कहा कि वे हील्स पहनकर बार-बार इधर-उधर नहीं घूम सकतीं। पैपराजी की बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। इसी इवेंट में कृति सेनन की ट्रोलिंग का सवाल टाला ट्रेलर लॉंच के इसी इवेंट में एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। दायरा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में मीडिया ने कृति के बारे में सवाल किया। सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशारा इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, “फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं। यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है।” मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। हाल ही में फैली थी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले जिम के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, बाद में करीना की तरफ से इन खबरों पर सफाई आई कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये महज अफवाहें थीं। करीना के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। साउथ स्टार पृथ्वीराज के साथ नजर आएंगी करीना करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ें… करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kareena Kapoor Angry at Paparazzi

Kareena Kapoor Angry at Paparazzi

9 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है। दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को टोकते हुए कहा कि वे हील्स पहनकर बार-बार इधर-उधर नहीं घूम सकतीं। पैपराजी की बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। इसी इवेंट में कृति सेनन की ट्रोलिंग का सवाल टाला ट्रेलर लॉंच के इसी इवेंट में एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। दायरा के ट्रेलर लॉंच इवेंट में मीडिया ने कृति के बारे में सवाल किया। सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशारा इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, “फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं। यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है।” मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। हाल ही में फैली थी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले जिम के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, बाद में करीना की तरफ से इन खबरों पर सफाई आई कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये महज अफवाहें थीं। करीना के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। साउथ स्टार पृथ्वीराज के साथ नजर आएंगी करीना करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ें… करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Chandigarh Vatika School Protest | Deaf Mute Students Demand Bus Service

Chandigarh Vatika School Protest | Deaf Mute Students Demand Bus Service

Hindi News Career Chandigarh Vatika School Protest | Deaf Mute Students Demand Bus Service 15 मिनट पहले कॉपी लिंक चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित वटिका स्पेशल स्कूल के मूक-बधिर स्टूडेंट्स ने स्कूल के बाहर करीब 3 घंटे प्रदर्शन किया। ये बच्चे बोल और सुन नहीं सकते। ऐसे में अपनी आवाज उठाने के लिए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। यह विरोध प्रदर्शन 12 अगस्त 2026 को किया गया। छात्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रबंधन को दिया। प्रदर्शन में स्कूल के कुछ पूर्व विद्यार्थी और पेरेंट्स भी शामिल हुए। बस चार्जिंग की सुविधा स्कूल में एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध है, लेकिन छात्रों के मुताबिक कैंपस में चार्जिंग की व्यवस्था न होने से उसका नियमित इस्तेमाल नहीं हो रहा है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि चार्जिंग की समस्या को दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने सुनी शिकायतें प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की शिकायतें समझने के लिए सोशल वेलफेयर विभाग की मदद ली। विभाग के अधिकारी ने छात्रों की शिकायतें सुनीं। स्कूल प्रिंसिपल ने भी कहा कि अब शिकायतों को लेकर विभाग के साथ समाधान की कोशिश की जाएगी। प्रिंसिपल कविता सोबती ने कहा कि छात्रों ने इससे पहले लिखित शिकायत नहीं दी थी। अब सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। दो कमरों से हुई थी स्कूल की शुरुआत सबसे पहले इस स्कूल की शुरुआत 1991–92 में करुणा सदन, सेक्टर 11-B में केवल दो कमरों से हुई थी। बच्चों की संख्या और जरूरतें बढ़ने के बाद अगस्त 2002 में चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 19-B में सरकारी भवन लीज होल्ड आधार पर स्कूल को दिया। स्कूल पंजाब IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (PIOWA) की पहल है। शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मौजूद स्कूल की अपनी वेबसाइट भी इसे PIOWA का venture बताती है। स्कूल का उद्देश्य मूक-बधिक स्टूडेंट्स को केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों को इंडियन साइन लैंग्वेज, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के लिए तैयार करना भी है। ये खबर भी पढ़ें दिल्ली के बाद दूसरा आंदोलन जब सरकार ने मानी मांगें:जंतर – मंतर पर छात्रों की जीत से बढ़े हौसले, झारखंड में मांगें पूरी होने के बाद खूब नाचे कार्यकर्ता हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में यह तीसरा आंदोलन है जिसमें सरकार ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। इसके चलते BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को एक ही चरण में करने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indian Overseas Bank SO Recruitment

Indian Overseas Bank SO Recruitment

Hindi News Career Indian Overseas Bank SO Recruitment | Specialist Officer Vacancy 2026 20 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मैनेजर : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बैंकिंग अनुभव। तकनीकी पदों के लिए : इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस से संबंधित डिग्री। क्रेडिट और रिस्क पदों के लिए : पद के अनुसार फाइनेंस में MBA/PGDM, CA, CMA या अन्य संबंधित प्रोफेशनल डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 22 साल अधिकतम : 45 साल फीस : सामान्य: 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन एग्जाम इंटरव्यू सैलरी : JMGS I स्केल: 48480 – 85290 रुपए प्रति माह MMGS II स्केल : 64820 – 93960 रुपए प्रति माह MMGS III स्केल : 85920-105820 रुपए प्रति माह पोस्ट वाइज एग्जाम पैटर्न : परीक्षा में ¼ अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 35% रिजर्व कैटेगरी : 30% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाएं। होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें MPESB में 1700 पदों पर निकली भर्ती:आज से आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1700 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 29 अगस्त–17 सितंबर तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि की। बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है। कौन हैं ईशा रिखी? जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरें बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं। जून में ही किया था शादी का खुलासा ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकती हैं। बादशाह का दूसरा तलाक, पहली पत्नी से है एक बेटी यह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी की एंट्री हुई थी। तलाक के ऐलान के बीच बादशाह का नया गाना रिलीज पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’ 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है। गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है और वीडियो में मराठी एक्ट्रेस नेहा खान नजर आ रही हैं। बादशाह ने गाने को लेकर कहा कि वे भारत के रीजनल म्यूजिक को प्रमोट करना चाहते हैं।

Indian Oil & Haryana Green Energy Project

Indian Oil & Haryana Green Energy Project

Hindi News Career Indian Oil & Haryana Green Energy Project | Germany Hockey World Cup Win 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. ‘INS निपुण’ नौसेना में कमीशन हुआ 31 अगस्त को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) ‘INS निपुण’ को नौसेना में कमीशन किया। ये निस्तार-क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल है। जो डीप-सी डाइविंग ऑपरेशन और पनडुब्बी/समुद्री बचाव अभियानों में मदद करेगा। INS ‘निपुण’ एक खास डाइविंग सपोर्ट और सबमरीन रेस्क्यू वेसल के तौर पर वेस्टर्न नेवल कमांड की मुश्किल अंडरवाटर ऑपरेशन करने की क्षमताओं को काफी बढ़ाएगा। इस कमीशनिंग सेरेमनी में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मौजूद रहे। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) विशाखापत्तनम में INS ‘निपुण’ को डिजाइन और निर्मित, किया है। इस जहाज में नेविगेशन, प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट और सटीक स्टेशन-कीपिंग के लिए आधुनिक सिस्टम लगे हैं। साथ ही इसमें डाइविंग, अंडरवाटर इंटरवेंशन और मेडिकल सपोर्ट के लिए खास सुविधाएं भी मौजूद हैं। 8,500 टन का ये जहाज 300 मीटर की गहराई में सैचुरेशन डाइविंग और फंसी हुई पनडुब्बियों से ऑपरेटर को सुरक्षित निकालने जैसे कठिन मिशनों को अंजाम दे सकते हैं। ये समुद्र की तेज लहरों और खराब मौसम में स्थिर रह सकता है। जिसके चलते समुद्र के भीतर फंसी पनडुब्बी और नौसेनिकों को आसानी से बाहर निकाल सकता है। रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2018 में HSL के साथ 2,393 करोड़ रुपए में 2 जहाजों INS निस्तार और INS निपुण का अनुबंध किया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. जर्मनी लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता 30 अगस्त को जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता। जर्मनी ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है और जर्मनी टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बना है। बेल्जियम के वॉवर में रविवार को जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 44वें मिनट में किया। जर्मनी ने 44वें मिनट में काउंटर अटैक पर बढ़त बनाई और चैंपियनशिप पाकिस्तान ने भी 4 बार यह ट्रॉफी जीती है। पाकिस्तान के खिताब 1971, 1978, 1982 और 1994 में आए थे। जर्मनी ने 2002, 2006, 2023 और 2026 में खिताब जीता। स्पेन की टीम 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। हालांकि वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार जारी रहा। वहीं,अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीता। भारत ने इस वर्ल्ड कप में 8वां नंबर हासिल किया। भारत का 7वें-8वें स्थान के मुकाबले में भारत और बेल्जियम का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा। भारत दूसरे राउंड में अर्जेंटीना से 3-5 और नीदरलैंड्स से 1-3 से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था। जर्मनी की ये लगातार दूसरी जीत है। 3. अंकुर भट्टाचार्जी पहला WTT मेन्स सिंगल्स जीता 31 अगस्त को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में हुए WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी आकाश पाल के साथ मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल भी जीता। अंकुर ने सिंगल्स फाइनल में स्लोवेनिया के तीसरे टॉप खिलाड़ी डेनी कोजुल को 3-1 से हराया। इससे पहले, अंकुर और आकाश पाल ने मेन्स डबल्स फाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास जांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्जिस्की जालेव्स्की को 3-1 से हराया था। अंकुर ने 2025 में स्वीडन में हुए यूरोप यूथ स्मैश में फाइनलिस्ट रहे थे, ओलोमौक में अपना पहला WTT खिताब जीता था। 4. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सेमीकॉन 2.0′ योजना की घोषणा की 31 अगस्त को केंद्र सरकार ने देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपए के बजट वाली ‘सेमीकॉन 2.0’ योजना की घोषणा की। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट को 6 अलग-अलग सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें भारतीय कंपनियां चिप डिजाइन, चिप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी कैपिटल इक्विपमेंट बनाने वाली यूनिट्स स्थापित करेंगी। इसके साथ ही इसमें सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग, चिप असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग आदि शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। सेमीकॉन 2.0 से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए सेमीकंडक्टर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) कोर, चिप, सिस्टम-ऑन-चिप (SOC) और मॉड्यूल को लोकल लेवल पर डेवलप किया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इसमें कंप्यूट, मेमोरी, आरएफ, पावर, नेटवर्किंग, सेंसर आदि के लिए स्टैंडर्ड आईपी समेत सभी जरूरी फंडामेंटल टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स डेवलप किए जाएंगे। भारत में फिलहाल 3 सेमीकंडक्टर, चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है, जहां प्रोडक्शन जारी है। अब आगे आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बढ़ाए जा सकते हैं। ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री मार्केट में लगभग 10 प्रतिशत हो सकती है और उम्मीद है कि भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। समझौता (AGREEMENT) 5. इंडियन ऑइल ने हरियाणा के साथ कचरे से एनर्जी बनाने का के लिए MoU किया 30 अगस्त को ऑइल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ऑइल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (OGEL) ने हरियाणा की चार नगरपालिकाओं के साथ इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए MoU साइन किए हैं। इस वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी की रोज की कुल कैपिसिटी 5,000 टन (TPD) होगी और इसमें हरियाणा के हिसार, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट से लगभग 70–75 TPD कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) और 50 MW ग्रीन एनर्जी बनाई जा सकेगी। इसमें सबसे पहले कचरे की छंटाई और रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसमें गीले/जैविक कचरे से CBG बनाया जाएगा। गैर-रिसाइकिल सूखे कचरे का इस्तेमाल वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में बिजली बनाने के लिए होगा। इससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और शहरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ये पहल सरकार के ‘वेस्ट टू वेल्थ, सर्कुलर इकोनोमी और क्लीन एनर्जी लक्ष्यों से जुड़ी है। आज का इतिहास 1947 में भारतीय मानक समय को अपनाया गया। 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना हुई। 1964 में इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1997 में साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया। —————————– ये खबर भी पढ़ें.. 31 अगस्त के करेंट अफेयर्स:कैदियों को जेल

चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए बदला रक्षा कानून:आम लोगों के संसाधन इस्तेमाल कर सकेगी सरकार; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए बदला रक्षा कानून:आम लोगों के संसाधन इस्तेमाल कर सकेगी सरकार; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

चीन ने अपने रक्षा कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब युद्ध या बड़े संकट के समय सरकार सिर्फ सेना पर निर्भर नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर आम लोगों, निजी कंपनियों और देश के दूसरे संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। चीन की संसद (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) ने 28 अगस्त को राष्ट्रीय रक्षा लामबंदी कानून में बदलाव को मंजूरी दी। नया कानून 1 अक्टूबर से लागू होगा। नए कानून में सिर्फ संसाधन लेने की ही नहीं, उन्हें सरकार के कब्जे में लेने की व्यवस्था भी है। आदेश मानने से इनकार या जानबूझकर देरी करने पर कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है। 2010 के बाद पहली बार कानून में बड़ा बदलाव राष्ट्रीय रक्षा लामबंदी कानून 2010 में बनाया गया था। अब पहली बार इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। नए कानून में 14 अध्याय और 82 अनुच्छेद हैं। चीन के मुताबिक, इसका मकसद यह है कि किसी खतरे के समय देश शांति से युद्ध की स्थिति में तेजी से जा सके। इसके लिए आर्थिक और सामाजिक ताकत को भी रक्षा के काम में लगाया जा सकेगा। नए कानून में देश की संप्रभुता, एकता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के साथ ‘विकास हितों’ की रक्षा को भी शामिल किया गया है। कम्युनिस्ट पार्टी तय करेगी, कब और कैसे जुटेंगे संसाधन अमेरिका के जेम्सटाउन फाउंडेशन की विशेषज्ञ सामंथा हॉफमैन के मुताबिक, नए कानून में पार्टी के नेतृत्व, संगठन, रिजर्व फोर्स, भर्ती, जरूरी सामान के भंडार और रक्षा से जुड़ी शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बदलाव किए गए हैं। कानून के अनुच्छेद 3 और 16 में राष्ट्रीय रक्षा लामबंदी की व्यवस्था को कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अधीन किया गया है। पहले इसमें स्टेट काउंसिल और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की प्रमुख भूमिका थी। हॉफमैन के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर पार्टी सैन्य, नागरिक, आर्थिक और सामाजिक संसाधनों को एक साथ जुटाकर अपने रणनीतिक लक्ष्यों के लिए इस्तेमाल कर सकती है। अस्पताल, इंटरनेट और ट्रांसपोर्ट को भी तैयार रहना होगा नए कानून के मुताबिक परिवहन, डाक, दूरसंचार, साइबर सुरक्षा, चिकित्सा और दवा आपूर्ति, खाद्य और अनाज आपूर्ति और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना होगा। इन क्षेत्रों की इकाइयों को विशेष टीमें बनानी होंगी। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत काम कर सकें। साइबर सुरक्षा को खास तौर पर शामिल किया गया है। कानून में नई और उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल से रक्षा क्षमता बढ़ाने की बात भी कही गई है। रिजर्व फोर्स तैयार करने, भर्ती व्यवस्था मजबूत करने और रणनीतिक रूप से जरूरी सामान का भंडार बढ़ाने के भी प्रावधान हैं। अब चीन में विकास भी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा 2010 के कानून में चीन की संप्रभुता, एकता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा को खतरा होने पर रक्षा व्यवस्था सक्रिय करने की बात थी। अब इसमें ‘विकास हितों’ को भी शामिल कर दिया गया है। यानी चीन के लिए खतरा सिर्फ सीमा या देश की सुरक्षा से जुड़ा नहीं होगा। अर्थव्यवस्था, जरूरी संसाधनों तक पहुंच, विदेशों में मौजूद चीनी संपत्तियां और तकनीकी विकास से जुड़े हित भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा माने जा सकते हैं। जेम्सटाउन फाउंडेशन की विशेषज्ञ सामंथा हॉफमैन के मुताबिक, यह बदलाव 2020 में संशोधित चीन के राष्ट्रीय रक्षा कानून से भी जुड़ा है। उस कानून में भी देश के विकास हितों को खतरा होने पर रक्षा लामबंदी शुरू करने की व्यवस्था की गई थी। खबर अपडेट हो रही है…