लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में लगातार बॉलीवुड और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच रही हैं। बुधवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए। वहीं, मंगलवार को गोविंदा खुद अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की और आरती में शामिल हुए। आज अनंत अंबानी ने भी लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लालबागचा राजा के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी। 25 सितंबर को विसर्जन होगा। मंगलवार को एक्टर आयुष्मान खुराना भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लिया था। वहीं, अंकिता लोखंडे ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की। इसी दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे से भी हुई। चंकी अपनी बेटी अनन्या पांडे के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की। इस दौरान संजय दत्त ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जबकि मान्यता ने पिंक सूट पहना था। दोनों ने साथ में गणपति की पूजा की। दर्शन के दौरान संजय ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और माथे पर तिलक लगाया। इसी दौरान संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह अपने माथे पर तिलक लगाने के बाद मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाते नजर आए। दर्शन के दौरान संजय दत्त मान्यता का खास ख्याल रखते भी नजर आए। भारी भीड़ के बीच वह उन्हें अपने करीब रखते दिखे। पंडाल की तरफ जाते समय भी संजय लगातार उनके साथ चलते रहे।
Ranbir Kapoor Love and War First Look

3 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया है। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है। रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है। शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को। फिल्मों में मिलते हैं!” मेकर्स की पोस्ट। पोस्टर में रणबीर का यह अवतार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट कई बार बदली संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। सबसे पहले इसकी रिलीज की घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी। उस समय फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी। बड़े स्तर पर हो रही शूटिंग और प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने के कारण रिलीज को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म रिलीज होने की बात सामने आई। इस बीच 14 अगस्त 2026 की रिलीज डेट की भी चर्चा हुई थी। हालांकि, फिल्म का काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। खास तौर पर बड़े वीएफएक्स और हवाई एक्शन सीन्स के कारण समय बढ़ा। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट तय की। 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज तय की गई है। सेट से लीक हुए थे स्टारकास्ट के लुक, देखिए तस्वीरें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली सेट पर सीन को लेकर चर्चा करते नजर आए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के सीन और अपने किरदार पर चर्चा करते दिखाई दिए थे। ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर जून में हादसा हुआ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ जून 2026 में सेट पर हुए एक हादसे के बाद चर्चा में आ गई थी। 17 जून को मुंबई के फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था। हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की थी। संगठन ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को रोजगार देने की भी अपील की थी। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा। संगठन ने हादसे की जांच और संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग की। AICWA ने मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी रखी। संगठन ने सेट पर सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए। AICWA ने यह भी कहा था कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही फिल्म सेट की सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
National Scholarship Portal Rules Changed

Hindi News Career National Scholarship Portal Rules Changed | Students Apply 2 Scholarships 2 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के नियमों में बदलाव किया गया है, जो 2026-27 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट, जिसे वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप मिल रही है, मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी योग्य हो जाता है, तो उसे मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इसी तरह से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को वेलफेयर बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिल सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और अन्य संबंधित लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं। संबंधित विभागों ने उम्मीदवारों को डुप्लिकेट माना सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ‘डिडुप्लिकेशन मॉड्यूल’ लागू करने के दौरान, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) व सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) के बीच कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसमें कई उम्मीदवारों को ‘डुप्लिकेट’ माना गया। इन मामलों की जांच से यह बात सामने आई कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई स्कॉलरशिप के क्लासिफिकेशन, लिमिट और मकसद को लेकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच एक जैसी समझ होनी चाहिए। L1 वेरिफिकेशन के नए नियम : L1 वेरिफिकेशन के दौरान अपडेट की गई ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी बाद में किए गए आवेदनों में अपने आप भर जाएगी। आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) को दिखाई देंगे। आवेदनों को डिफेक्टिव मार्क करते समय, कमियों को अलग-अलग दो कैटेगरी यानी पहला स्कीम से जुड़ी जानकारी में कमियां और दूसरा सामान्य या एकेडमिक जानकारी में कमियों में बांटा जाएगा। L 2 वेरिफिकेशन के नए नियम : किसी आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, संबंधित सभी L2 नोडल ऑफिसर को एक साथ दिखाई देंगे। इससे एक ही आवेदक द्वारा अलग-अलग स्कॉलरशिप कैटेगरी के तहत जमा किए गए कई आवेदनों पर निर्णय लेना आसान होगा। जिन मामलों में कमियां नॉर्मल या एजुकेशनल डिटेल्स से संबंधित होती हैं, वहां आवेदक के अन्य सभी आवेदनों को अपने-आप “रेड फ्लैग” कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। NSP पर 1 जून से शुरू हैं आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एकेडमिक ईयर 2026-27 के आवेदन 1 जून 2026 से खुले हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम की आखिरी तारीख अलग हो सकती है। NSP ऑफिशियल पोर्टल लिंक ——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Harvey Weinstein Sentenced to 15 Years in New York Court

4 मिनट पहले कॉपी लिंक हॉलीवुड फिल्ममेकर रहे हार्वी वीनस्टीन को न्यूयॉर्क में 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें पूर्व ‘प्रोजेक्ट रनवे’ प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हेली से जुड़े यौन अपराध में दोषी ठहराया गया था। न्यूयॉर्क की अदालत ने 23 सितंबर को यह सजा सुनाई। यह सजा 2025 में हुए दोबारा ट्रायल में वीनस्टीन की दोषसिद्धि के बाद सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष ने 20 साल की सजा और रिहाई के बाद 5 साल निगरानी की मांग की थी। बचाव पक्ष ने वीनस्टीन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी। अदालत ने वीनस्टीन को 5 साल की पोस्ट-रिलीज सुपरविजन की सजा दी है और उन्हें सेक्स अपराधी के तौर पर रजिस्टर करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि 2017 में हार्वी वीनस्टीन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन खुलासों के बाद #MeToo आंदोलन को दुनियाभर में बड़ी गति मिली। हालांकि, #MeToo की शुरुआत 2006 में एक्टिविस्ट तराना बर्क ने की थी। 2017 में अभिनेत्री एलिसा मिलानो की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह हैशटैग दुनियाभर में तेजी से वायरल हुआ। वीनस्टीन ने अदालत में कहा, “मैं एक परफेक्ट इंसान नहीं हूं। लेकिन मैं ऐसा इंसान हूं, जिसने गलतियां की हैं।” उन्होंने कहा कि 2017 के बाद हुई घटनाओं पर सोचने से उन्हें समझ आया कि उनके पुराने व्यवहार से दूसरों पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने उन लोगों से माफी मांगी, जिन्हें उनके कामों से चोट पहुंची होगी। हालांकि, उन्होंने अपनी बेगुनाही दोहराई और कहा कि वह हिंसक व्यक्ति नहीं हैं। जज ने कहा- यौन शिकारी के रूप में याद किए जाएंगे जज कर्टिस फार्बर ने कहा कि वीनस्टीन की फिल्मों के लिए उन्हें याद किया जा सकता है, लेकिन उनकी पहचान उस काम के सामने छोटी पड़ जाती है, जो उन्होंने मिरियम हेली के साथ किया। जज ने कहा कि वीनस्टीन ने हेली के फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के सपने का फायदा उठाया। मिरियम हेली ने सुनाई आपबीती 2025 के दोबारा ट्रायल में मिरियम हेली ने गवाही दी थी। उन्होंने बताया कि 2006 में वीनस्टीन ने मैनहटन स्थित अपने अपार्टमेंट में उन्हें ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था। हेली के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया था। सजा सुनाए जाने से पहले हेली ने अदालत में पीड़ित प्रभाव बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा गवाही देना उनके लिए बेहद मुश्किल था। फिनलैंड में जन्मी और स्वीडन में पली-बढ़ी हेली फिलहाल विज्ञापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 2020 में हार्वी वीनस्टीन को न्यूयॉर्क में यौन अपराध और जेसिका मान से रेप के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्हें 23 साल जेल की सजा मिली थी। हालांकि, 2024 में न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने उनकी दोषसिद्धि रद्द कर दी और नए ट्रायल का आदेश दिया। कोर्ट ने माना था कि ट्रायल में ऐसे आरोपों से जुड़ी गवाही शामिल की गई थी, जो सीधे मामले से संबंधित नहीं थी। इसके बाद 2025 में दोबारा ट्रायल हुआ। इसमें वीनस्टीन को मिरियम हेली से जुड़े यौन अपराध में फिर दोषी ठहराया गया। वहीं, काजा सोकोला से जुड़े आरोप में वह बरी हो गए। जेसिका मान से जुड़े रेप के आरोप पर जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 2026 में जेसिका मान से जुड़े आरोप पर तीसरा ट्रायल हुआ, लेकिन जूरी फिर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने यह आरोप हटा दिया। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका मान हार्वी वीनस्टीन पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक हैं। वीनस्टीन को कैलिफोर्निया में भी 16 साल की सजा मिली है। वह 2013 में एक महिला के साथ रेप और यौन हमले के मामले में दोषी ठहराए गए थे। कैलिफोर्निया में उनकी सजा पर भी कानूनी प्रक्रिया जारी है। न्यूयॉर्क के जज ने कहा है कि न्यूयॉर्क की सजा कैलिफोर्निया की सजा के बाद लगातार चल सकती है, हालांकि कैलिफोर्निया में इसकी कानूनी स्थिति वहां की अदालत तय करेगी। वीनस्टीन 2020 से जेल में हैं और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का भी जिक्र अदालत में हुआ है। बचाव पक्ष ने इन्हीं स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कम सजा की मांग की थी। भारत में 2018 में #MeToo आंदोलन ने जोर पकड़ा साल 2018 में भारत में भी #MeToo आंदोलन के दौरान कई कलाकारों पर महिलाओं ने अलग-अलग तरह के आरोप लगाए। भारत में 2018 के #MeToo आंदोलन को अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद बड़ी गति मिली। उन्होंने अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज़ की शूटिंग के दौरान गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। नाना पाटेकर ने आरोपों से इनकार किया था। बाद में तनुश्री की शिकायत पर पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। नाना पाटेकर ने ‘तिरंगा’ (1993), ‘क्रांतिवीर’ (1994) और ‘वेलकम’ (2007) जैसी फिल्मों में काम किया है। साजिद खान पर #MeToo आरोप लगे थे अक्टूबर 2018 में मॉडल और अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, पत्रकार करिश्मा उपाध्याय और अभिनेत्री रैचल व्हाइट ने साजिद खान पर यौन दुर्व्यवहार, अनुचित व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद सिमरन सूरी और अहाना कुमरा समेत कुछ अन्य महिलाओं ने भी साजिद के व्यवहार को लेकर अपनी बातें सार्वजनिक कीं। आरोप सामने आने के बाद साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशन से दूरी बना ली। उन्होंने कहा था कि जब तक वह इन आरोपों को गलत साबित नहीं कर देते, तब तक वह निर्देशन से दूर रहेंगे। फिल्ममेकर साजिद खान ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। इसके बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फरहाद सामजी को फिल्म का निर्देशक बनाया। फिल्म की बाकी शूटिंग और निर्देशन फरहाद सामजी ने पूरा किया। मामले में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन यानी आईएफटीडीए ने भी कार्रवाई की। संगठन ने साजिद खान की सदस्यता एक साल के लिए निलंबित कर दी थी। अनु मलिक पर कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे 2018 में संगीतकार अनु मलिक पर कई महिलाओं ने अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। गायिका सोना महापात्रा ने उन पर अनुचित और कथित तौर पर शिकारी जैसा व्यवहार करने के आरोप लगाए। इसके बाद गायिका श्वेता पंडित ने भी
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। इसके बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है ना। उसको कैमरे में देखना भी बराबर आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं भाई। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। लालबागचा राजा के दरबार में कोमल के साथ दिखे गोविंदा गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। गणपति उत्सव में भी अलग नजर आया परिवार इस साल गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता साथ नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के दिन सुनीता ने कहा था कि गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं और रात तक वापस आएंगे। उन्होंने कहा था कि अगर सफर के बाद वह थके होंगे, तो आज बप्पा के दर्शन करने नहीं आएंगे। कल दर्शन करने जरूर आएंगे। बाद में गोविंदा दर्शन के लिए घर गए। वहां उनके बच्चे टीना और यशवर्धन नजर आए। हालांकि, गोविंदा पब्लिकली सुनीता के साथ नजर नहीं आए। वहीं, गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। तब भी गोविंदा उनके साथ नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी खबरों में है। पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। दरअसल, पिछले साल गणेशोत्सव के कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक- वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले सुनीता ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में इस साल के गणेशोत्सव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आएंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। सुनीता ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है। सुनीता ने यह भी बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है, जब लोग उनके घर आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। इस साल उन्होंने बप्पा से अपनी और परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना की है। इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह भी बताया था कि वह इस साल गणपति बप्पा से क्या मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगों के साथ काम करते रहें। सुनीता ने कहा, “अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है। ये मैं बप्पा से मांगूंगी। मुझे बस अपने बच्चों की सफलता, अपनी सफलता और खुशी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी तरह का तनाव नहीं चाहतीं। सुनीता ने बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नेगेटिव लोग दूर हो जाएं। साथ ही उन्हें अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करने का मौका मिलता रहे। सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। इसके बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है ना। उसको कैमरे में देखना भी बराबर आता है। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं भाई। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। लालबागचा राजा के दरबार में कोमल के साथ दिखे गोविंदा गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। गणपति उत्सव में भी अलग नजर आया परिवार इस साल गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता साथ नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के दिन सुनीता ने कहा था कि गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं और रात तक वापस आएंगे। उन्होंने कहा था कि अगर सफर के बाद वह थके होंगे, तो आज बप्पा के दर्शन करने नहीं आएंगे। कल दर्शन करने जरूर आएंगे। बाद में गोविंदा दर्शन के लिए घर गए। वहां उनके बच्चे टीना और यशवर्धन नजर आए। हालांकि, गोविंदा पब्लिकली सुनीता के साथ नजर नहीं आए। वहीं, गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। तब भी गोविंदा उनके साथ नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी खबरों में है। पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। दरअसल, पिछले साल गणेशोत्सव के कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक- वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले सुनीता ने एक जूम को इंटरव्यू में इस साल के गणेशोत्सव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आएंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। सुनीता ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है। सुनीता ने यह भी बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है, जब लोग उनके घर आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। इस साल उन्होंने बप्पा से अपनी और परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना की है। इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि वह इस साल गणपति बप्पा से क्या मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगों के साथ काम करते रहें। सुनीता ने कहा, “अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है। ये मैं बप्पा से मांगूंगी। मुझे बस अपने बच्चों की सफलता, अपनी सफलता और खुशी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी तरह का तनाव नहीं चाहतीं। सुनीता ने बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नेगेटिव लोग दूर हो जाएं। साथ ही उन्हें अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करने का मौका मिलता रहे। सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।
Punjab Sugar Mills Win National Award

Hindi News Career Punjab Sugar Mills Win National Award | Shakuntala Nagarkar Passes Away 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. दक्षिण मध्य रेलवे पर ‘कवच 4.0 कमीशन हुआ 23 सितंबर को भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे पर ‘कवच 4.0’ को कमीशन किया। कवच सिस्टम लोको पायलट को एक तय स्पीड में ट्रेन चलाने में मदद करता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने आप ब्रेक लगा सकता है। ये सिस्टम हैदराबाद डिवीजन के मलकाजगिरी-कामारेड्डी 108 किमी के रूट पर लगाया गया है। कवच भारत में विकसित किया गया ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम है। इसका उद्देश्य सिग्नल पासिंग एट डेंजर (SPAD), अत्यधिक स्पीड और टक्कर के जोखिम को कम करना है। कवच 4.0 में ट्रेन की लोकेशन की ज्यादा सटीक जानकारी और बड़े यार्ड में सिग्नल की बेहतर जानकारी जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। स्टेशन-टू-स्टेशन कवच संचार के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) इंटरफेस और मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग सिस्टम के साथ सीधा इंटरफेस भी शामिल है। दक्षिण मध्य रेलवे में कवच 4.0 का पहला कमीशन किया गया है। 2. कामिकेज ड्रोन ‘KAL’ की सफल टेस्टिंग हुई 23 सितंबर को कामिकेज ड्रोन ‘KAL’ की सफल टेस्टिंग की जानकारी मिली। KAL 1,000 किमी रेंज तक वार कर सकता है और ये लंबी दूरी का वन-वे अटैक ड्रोन फ्लाइट सिस्टम है। KAL एक प्रकार का मानवरहित विमान (UAV) है, जिसे सुसाइड ड्रोन या लॉइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है। KAL की टेस्टिंग राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में की गई है। इसे नोएडा की प्राइवेट डिफेंस टेक्नॉलजी कंपनी IG डिफेंस से बनाया है। KAL की उड़ान भरने की क्षमता लगभग 7-8 घंटे है और इसके पेलोड की क्षमता अधिकतम 50 किलोग्राम तक। KAL लगभग 5,000 मीटर तक की ऊंचाई तक ऑपरेशनल काम कर सकता है। ये मल्टी-बैंड GNSS और इंटरनेशनल नेविगेशन सिस्टम (INS) पर बेस्ड है। इसे लंबी दूरी के वन-वे स्ट्राइक मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। KAL का परीक्षण भारत की स्वदेशी लंबी दूरी की मानवरहित स्ट्राइक तकनीक के विकास से जुड़ा है। ये भारतीय सशस्त्र बलों सेना, वायु सेना और नौसेना की दीर्घकालिक मारक क्षमता को बढ़ाएगी। आधुनिक युद्धों में कामिकेज (आत्मघाती) ड्रोन की बढ़ती भूमिका के लिए महत्वपूर्ण है। संन्यास (RETIREMENT) 3. गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया 22 सितंबर को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वुड ने 11 साल के करियर में 146 मैचों में 253 विकेट लिए। वुड ने इंग्लैंड के 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वुड का इंटरनेशनल करियर उपलब्धियों के साथ-साथ चोटों से जूझने के लिए भी जाना जाता है। घुटने की चोट के बाद उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में दर्द के बावजूद गेंदबाजी की थी फिर उनकी सर्जरी हुई थी। 4. लावणी नृत्यांगना शकुंतला नगरकर का निधन 22 सितंबर को महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी नृत्यांगना शकुंतला नगरकर का निधन हो गया। शकुंतला 66 वर्ष की थीं। उन्हें ‘लावणी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। शकुंतला ने 12 साल की उम्र से महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी और संगीत बारी कला नृत्य शुरू किया था। शकुंतला को 2008 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शकुंतला ने 50 से ज्यादा सालों तक लावणी कला से जुड़ी रहीं। मिसलिनीयस 5. पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला 23 सितंबर को पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में नेशनल को-ऑपरेटिव सुगर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2026 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। ये पुरस्कार फाइनेंस मैनेजमेंट, उन्नत किस्म का गन्ना विकसित करने और गन्ने में एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग के लिए दिया गया है। ये पुरस्कार पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिए। नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव सुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) टॉप पर रहा और इसने पहला नंबर हासिल किया। बटाला को-ऑपरेटिव सुगर मिल्स लिमिटेड ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के लिए दूसरा नंबर हासिल किया। बुधेवाल कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड, नकोदर कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड और भोगपुर कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड समेत पांचों को ये पुरस्कार मिला है। पंवर्तमान में पंजाब में गन्ने का क्षेत्रफल 2025-26 के 1,11,818 हेक्टेयर से बढ़कर 2026-27 में 1,16,131 हेक्टेयर हो गया है। आज का इतिहास 1932 में पुणे की यरवदा जेल में महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बीच पूना पैक्ट (समझौता) हुआ था। जिसके बाद महात्मा गांधी ने अपना उपवास खत्म किया था। 2009 में नासा ने कि चंद्रयान-1 के डेटा से चंद्रमा की सतह पर पानी के होने के प्रमाण को मंजूरी दी थी। 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। ——————— 23 सितंबर के करेंट अफेयर्स:स्टारबक्स भारत में पहला GCC सेंटर शुरू करेगा, रक्षा मंत्रालय ₹586 करोड़ की पावर यूनिट खरीदेगा आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Hurun India Rich List 2026

2 घंटे पहले कॉपी लिंक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बनकर उभरे हैं। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। इस लिस्ट में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एक्टर सलमान खान ने 3,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में बने हुए हैं। शाहरुख की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई शाहरुख खान की कुल 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और आईपीएल टीम ‘नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स’ का बड़ा योगदान है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति 10,800 करोड़ रुपए बताई गई थी। बिना बिजनेस के अमिताभ बच्चन की संपत्ति में उछाल रिच लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले बड़ा सुधार देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ की संपत्ति पिछले साल के 1,630 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 4,000 करोड़ रुपए हो गई है। अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं। शाहरुख खान की तरह अमिताभ बच्चन सीधे तौर पर कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। वे अपने फैमिली ऑफिस के जरिए से कई बड़ी कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सलमान खान की एंट्री, ऋतिक की संपत्ति में भी बढ़त सलमान खान ने इस साल 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार एंट्री ली है। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है। 2025 की लिस्ट में ऋतिक की संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऋतिक की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह उनका अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड ‘HRX’ है, जिसकी वैल्यू मार्केट में तेजी से बढ़ी है। जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं। जूही चावला और करण जौहर लिस्ट से बाहर हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में इस बार कुछ पुराने बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेस जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले फिल्ममेकर करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं। इस बीच, अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन की रिपोर्ट में नरेश मल्होत्रा की कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपए बताई गई है। साल 2023 के बाद अब ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख शाहरुख खान की आखिरी फिल्में साल 2023 में आई थीं, जब उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये खबर भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Hurun India Rich List 2026

13 मिनट पहले कॉपी लिंक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बनकर उभरे हैं। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। इस लिस्ट में 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एक्टर सलमान खान ने 3,000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में बने हुए हैं। शाहरुख की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई शाहरुख खान की कुल 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति में उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और आईपीएल टीम ‘नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स’ का बड़ा योगदान है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। वहीं इस साल की शुरुआत में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति 10,800 करोड़ रुपए बताई गई थी। बिना बिजनेस के अमिताभ बच्चन की संपत्ति में उछाल रिच लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले बड़ा सुधार देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ की संपत्ति पिछले साल के 1,630 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 4,000 करोड़ रुपए हो गई है। अमिताभ कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं। शाहरुख खान की तरह अमिताभ बच्चन सीधे तौर पर कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। वे अपने फैमिली ऑफिस के जरिए से कई बड़ी कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सलमान खान की एंट्री, ऋतिक की संपत्ति में भी बढ़त सलमान खान ने इस साल 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार एंट्री ली है। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। सलमान के पास सलमान खान फिल्म्स नाम का प्रॉडक्शन हाउस है। 2025 की लिस्ट में ऋतिक की संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऋतिक की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह उनका अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड ‘HRX’ है, जिसकी वैल्यू मार्केट में तेजी से बढ़ी है। जूही चावला पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल थीं। जूही चावला और करण जौहर लिस्ट से बाहर हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में इस बार कुछ पुराने बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेस जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले फिल्ममेकर करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं। इस बीच, अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन की रिपोर्ट में नरेश मल्होत्रा की कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपए बताई गई है। साल 2023 के बाद अब ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख शाहरुख खान की आखिरी फिल्में साल 2023 में आई थीं, जब उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये खबर भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









