वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे

‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान पिछले पांच सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 25 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। 15 दिनों से नानावती अस्पताल में भर्ती थे मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है। सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल से बनाई खास पहचान मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमिक किरदार निभाए। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका काम काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। थिएटर से शुरू हुआ था अभिनय का सफर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन शोज और नाटकों में भी काम किया। पर्दे पर उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी को दर्शकों ने हमेशा सराहा।

अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जारी अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर ने गोविंदा की निजी जिंदगी पर प्रतिक्रिया दी है। फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि गोविंदा बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन उन्हें अपनी निजी जिंदगी और आदतों को काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए। दरअसल हाल ही में वे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता उसी दिन अकेली पहुंची थीं। ‘आसपास के माहौल से परेशान हैं गोविंदा’ अनुपम ने कहा कि गोविंदा को अपनी आदतों या निजी परेशानियों को अपनी पूरी जिंदगी और काम पर हावी होने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अनुपम ने बताया कि वे गोविंदा पर कोई फैसला या टिप्पणी करने वाले व्यक्ति नहीं हैं और गोविंदा अपनी जिंदगी को बेहतर समझते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने गोविंदा को फोन किया था, लेकिन उन्होंने वापस कॉल करने की बात कही। अनुपम उन्हें सिर्फ यह कहना चाहते थे कि यह मुश्किल दौर भी बीत जाएगा। अनुपम के मुताबिक, हर किसी की जिंदगी में परेशानियां आती हैं। गोविंदा अपने आसपास के माहौल और परिस्थितियों से थोड़े परेशान जरूर हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है और वापसी की पूरी उम्मीद है। ‘गोविंदा की एक्टिंग और डांस में कोई मुकाबला नहीं’ अनुपम खेर ने गोविंदा के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वे उन सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। दोनों ने साथ में 10 से 12 फिल्मों में काम किया है। अनुपम के मुताबिक, इम्प्रोवाइजेशन, एक्टिंग और डांस के मामले में गोविंदा का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। कोमल संग दिखे गोविंदा, अकेली पहुंची थीं पत्नी सुनीता गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, उसी दिन उनसे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अकेले ही दर्शन के लिए पहुंची थीं। दोनों के अलग-अलग पहुंचने और कोमल के साथ दिखने के बाद से उनके रिश्ते और कथित अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुनीता आहूजा बोलीं- इंसान धोखा ही देते हैं गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने के बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। गणपति उत्सव में भी अलग नजर आया परिवार इस साल गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता साथ नजर नहीं आए। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। सुनीता का दावा- कोमल रानी से शादी करने वाले थे गोविंदा सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2025 में गोविंदा से तलाक की अर्जी दाखिल की थी, हालांकि 19 अगस्त को उन्होंने अर्जी वापस ले ली है। इस दौरान राखी सावंत से कॉल पर बात करते हुए सुनीता ने दावा किया है कि तलाक के बाद गोविंदा कोमल से शादी करने वाले थे, यही वजह है कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है।

13 साल की छात्रा ने बनाया स्टडी ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन

चीन की 13 साल की छात्रा झू शुहान ने पढ़ाई में निगरानी रखने के लिए एक ऐप बनाया। सुहान को कोडिंग बिल्कुल नहीं आती थी। उसने AI की मदद से एक ऐसा स्टडी ऐप तैयार किया, जिसने लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों में करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस ऐप का नाम ‘जाई चांग’ (Zai Chang) है, जिसका मतलब ‘ऑन साइट’ होता है। खुद की पढ़ाई में दिक्कत होने पर आया आइडिया झू शुहान को ऐप बनाने का विचार अपनी ही पढ़ाई के अनुभव के दौरान आने वाली दिक्कतें देखकर आया। उसके पेरेंट्स बिजी रहते थे। ऐसे में शुहान को अकेले ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। उसे लगा कि उसी के उम्र के कई दूसरे बच्चे भी बिना किसी की निगरानी के पढ़ाई करते होंगे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानी होती होगी। प्रतियोगिता में जीता 70 हजार का प्राइज इस ऐप को 21 से 23 अगस्त के बीच हांगझोऊ में आयोजित एक राष्ट्रीय AI प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रतियोगिता में पेश किया गया। यहां उन्हें तीसरा अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उसे करीब 70,000 का कैश प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता के 3 दिनों के दौरान ऐप के 90 ऑर्डर मिले। इससे कुल ढाई लाख कमाई हुई। 13 साल की शुहान के ऐप की यह खासियत थी कि पढ़ाई के दौरान जब बच्चे का ध्यान बार-बार भटकने लगता तो ऐप पर मा के नाराज होने का अलर्ट आता था। शुआन को बच्चों की शिकायत करने वाला यह पैटर्न पसंद नहीं आया। ज्यादा यूजर तक पहुंचाना चाहती हैं अपना ऐप शुआन का कहना है कि मैं चाहती हूं मेरा ऐप बच्चों के प्रति उदार रहे। उनमें सुधार की गुंजाइश रखे। इसलिए उसने इस पैटर्न को अपने ऐप से हटा दिया। इस ऐप का इस्तेमाल सबसे पहले शुआन के भाई ने किया। उसका भाई प्राइमरी स्कूल का छात्र है। शुहान ने बताया कि इस ऐप के साथ पढ़ाई करते समय उसके भाई ने पहले से ज्यादा अच्छी पढ़ाई की। शुआन अपने ऐप को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती हैं। इसीलिए वे अपने ऐप की कीमत कम करने पर विचार कर रही हैं। शुआन का कहना है कि अगर बहुत से लोग इस ऐप के लिए पैसे देने को तैयार होंगे, तो वे इसे डेवलप करना जारी रखेंगी। ——————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, सबसे ज्यादा IIT खड़गपुर में मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें
Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu & Vivek Joshi Profile Details

Hindi News Career Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu & Vivek Joshi Profile Details 3 मिनट पहले कॉपी लिंक इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने हाल ही में SIR यानी स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन से जुड़े कुछ फैसलों और प्रोसेस पर आपत्तियां जताईं हैं। सुखबीर सिंह संधू मार्च 2024 में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए थे और डॉ जोशी को 2025 में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए थे। जानते हैं दोनों इलेक्शन कमिश्नर्स के प्रोफाइल… सुखबीर सिंह संधू ने लागू करवाया था FASTag सुखबीर संधू 1988 बैच के IAS हैं और उन्होंने MBBS की डिग्री भी ली है यानी वे मेडिकल ग्रेजुएट हैं। अक्टूबर 2019 में संधू ने NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चैयरमैन का पद संभाला और FASTag को देशभर में कंपलसरी करने का बदलाव लाए। हाईवे सेक्टर रिफॉर्म्स पर उनका प्रमुख योगदान रहा। ECI के अनुसार, उनके कार्यकाल में करीब ₹30,000 करोड़ के केस को मध्यस्था से सुलझाया गया था। संधू हॉकी प्लेयर रहे हैं। उन्हें ट्रेकिंग और पर्वतारोहण में दिलचस्पी है और उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्लैक पीक (22,000 फीट) की चढ़ाई की है। उन्हें हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन, U.S.A. में ‘भारतीय शहरों में तनाव कम करने’ पर भाषण देने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। RBI और SBI बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं डॉ. विवेक जोशी डॉ. विवेक जोशी 1989 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में करीब 35 सालों तक कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 19 फरवरी 2025 से वे भारत निर्वाचन आयोग में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए हैं। डॉ. जोशी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंन ट्रेड से इंटरनेशनल बिजनेस में एग्जीक्यूटिव मास्टर्स किया। डॉ. जोशी हरियाणा के जींद, हिसार और पंचकुला के डिप्टी कमिश्नर रहे। इसके बाद डिविजनल नवंबर 2022 में डॉ. जोशी फाइनेंस मिनिस्ट्री (DFS) में कमिश्नर बने। ——————— ये खबर भी पढ़ें… IIT स्टूडेंट सुसाइड के बाद डीन से हटाए गए दुल्ला:JEE एडवांस्ड, UCEED एग्जाम्स कंडक्ट कराते हैं, एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड से सम्मानित; जानें प्रोफाइल IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IIT Bombay Anti-Suicide Rules | Twin Sharing Rooms & Ceiling Fan Removal

Hindi News Career IIT Bombay Anti Suicide Rules | Twin Sharing Rooms & Ceiling Fan Removal 6 मिनट पहले कॉपी लिंक IIT बॉम्बे में स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में ट्विन-शेयरिंग मॉडल लागू करने और काउंसलिंग के घंटे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ट्विन रूम शेयरिंग की वजह अकेले रहने से कई बार स्टूडेंट्स डिप्रेशन या अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में किसी रूममेट के साथ होने से मानसिक संबल मिलता है और स्टूडेंट्स अपनी भावनाएं एक-दूसरे से शेयर कर पाते हैं. स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए आईआईटी बॉम्बे ने काउंसलिंग सेवाओं का दायरा काफी बढ़ा दिया है। घटना के तुरंत बाद डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स ने स्टूडेंट्स को ईमेल भेजकर जानकारी दी कि कैंपस के 6 प्रमुख हॉस्टल और स्टूडेंट्स वेलनेस सेंटर में काउंसलिंग के घंटे बढ़ा दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स को जब भी जरूरत हो, तुरंत मदद मिल सके। कैंपस के बाहर की गई काउंसलिंग का खर्च उठाएगा संस्थान IIT बॉम्बे ने स्टूडेंट्स को आश्वासन दिया है कि वे कैंपस के बाहर भी अपनी पसंद के किसी प्रोफेशनल काउंसलर या एजेंसी से मदद ले सकते हैं। ऐसी बाहरी काउंसलिंग सेवाओं पर होने वाला पूरा खर्च संस्थान उठाएगा। स्टूडेंट्स को अपने फैकल्टी मेंटर्स के जरिए इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। IIT बॉम्बे प्रशासन की तरफ से प्रोफेसर्स और फैकल्टी सदस्यों से यह सलाह मांगी गई है कि छात्रों के तनाव को कम करने के लिए और क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं। डिपार्टमेंट और इंस्टीट्यूट लेवल पर कई दौर की बैठकें की जा रही हैं। सुसाइड केस से पहले ही लिया गया था पंखों का फैसला IIT मुंबई एडमिनिस्ट्रेशन ने तय किया है कि कमरों में सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड पंखे लगाए जाएंगे। हालांकि यह फैसला हॉस्टल के प्लान किए गए रेनोवेशन से जुड़ा है। यह फैसला सुसाइड केस से पहले ही ले लिया गया था। फिलहाल, IIT बॉम्बे के हॉस्टल रूम्स में वॉल-माउंटेड फैन लगाने शुरू कर दिए गए हैं। ये फैन कैंपस में लाए जा चुके हैं। 18 सितंबर को साहिल ने किया था सुसाइड मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। साहिल एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। उसने क्वेश्चन पेपर का फोटो चैट जीपीटी पर अपलोड करके नकल करने की कोशिश की थी। साहिल की आत्महत्या के बाद करीब 400 छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 7 महीने में सुसाइड का तीसरा मामला पिछले 7 महीने में IIT बॉम्बे कैंपस में सुसाइड का यह तीसरा मामला है। इससे पहले जुलाई में नया सेमेस्टर शुरू होते ही इसी हॉस्टल में 20 साल के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने जान दी थी। फरवरी में हॉस्टल-4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया था। मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित IIT बॉम्बे ने छात्रों के विरोध को देखते हुए 26 और 27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर एग्जाम स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 10 और 11 अक्टूबर को होंगी। ————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अनुष्का शर्मा मोस्ट-फॉलोव्ड एथलीट पार्टनर्स में शामिल:दुनिया की टॉप-5 में इकलौती भारतीय; लिस्ट में किम कार्दशियन और टेलर स्विफ्ट जैसे सेलेब्स के नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खेल जगत की सबसे लोकप्रिय और ज्यादा फॉलो की जाने वाली एथलीट पार्टनर्स (WAGs) की ग्लोबल लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। मीडिया पब्लिकेशन वैंटिक्स की जारी रिपोर्ट में अनुष्का शर्मा चौथे पायदान पर हैं। वे दुनिया की टॉप-5 एथलीट पार्टनर्स में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय और क्रिकेट जगत से एकमात्र चेहरा हैं। इस ग्लोबल लिस्ट में किम कार्दशियन, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का सिर्फ विराट की पार्टनर होने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान के दम पर इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। किम कार्दशियन टॉप पर, टेलर स्विफ्ट दूसरे नंबर पर वैंटिक्स की इस ग्लोबल रैंकिंग में फॉर्मूला 1 रेसर लुईस हैमिल्टन की पार्टनर के तौर पर पहचानी जाने वाली किम कार्दशियन 343 मिलियन (34.3 करोड़) फॉलोअर्स के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, अमेरिकन फुटबॉल (NFL) स्टार ट्रैविस केल्स की पत्नी व मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट 272 मिलियन (27.2 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फुटबॉल लेजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज 78.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। क्रिकेट जगत से इकलौता चेहरा बनीं अनुष्का भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, ब्राजीलियाई फुटबॉलर विनिशियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोन्सेका 56.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि इस सूची में फुटबॉल खिलाड़ियों की पत्नियों और पार्टनर्स का दबदबा ज्यादा देखा गया, लेकिन पूरे क्रिकेट जगत से सिर्फ अनुष्का शर्मा ही इस टॉप-5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 22 हस्तियों के कुल 1.21 अरब फॉलोअर्स वैंटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी लिस्ट में शामिल 22 ग्लोबल सेलिब्रिटीज के पास कुल मिलाकर 1.21 अरब (1.21 बिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फुटबॉल खेल से सबसे ज्यादा 11 महिलाओं को इस लिस्ट में जगह मिली है, जिनके कुल 341.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, रीच के मामले में अमेरिकन फुटबॉल सबसे आगे रहा, जहां 5 महिलाओं के मिलाकर 376.5 मिलियन फॉलोअर्स दर्ज किए गए। एफ-1 रेसिंग का प्रतिनिधित्व अकेले किम कार्दशियन ने अपने 343 मिलियन फॉलोअर्स के दम पर संभाला। पहचान के लिए सिर्फ पार्टनर का नाम काफी नहीं वैंटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि WAGs (वाइव्स एंड गर्लफ्रेंड्स) शब्द की शुरुआत भले ही फुटबॉल खिलाड़ियों की पत्नियों से जुड़ी सेलिब्रिटी संस्कृति के तौर पर हुई थी, लेकिन अब इसका दायरा काफी बदल चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस लिस्ट में शामिल महिलाएं सिर्फ अपने एथलीट पार्टनर्स की वजह से नहीं जानी जाती हैं। वे खुद मशहूर पॉप स्टार, बिजनेसवुमन, एक्ट्रेस या क्रिएटर्स हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर से जुड़ने से पहले ही अपनी एक स्वतंत्र पहचान और बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली थी।

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में लगातार बॉलीवुड और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच रही हैं। बुधवार को गोविंदा के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए। वहीं, मंगलवार को गोविंदा खुद अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की और आरती में शामिल हुए। आज अनंत अंबानी ने भी लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लालबागचा राजा के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी। 25 सितंबर को विसर्जन होगा। मंगलवार को एक्टर आयुष्मान खुराना भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लिया था। वहीं, अंकिता लोखंडे ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया। संजय दत्त की चंकी पांडे से मुलाकात हुई इससे पहले संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने साथ में पूजा की। इसी दौरान संजय दत्त की मुलाकात अभिनेता चंकी पांडे से भी हुई। चंकी अपनी बेटी अनन्या पांडे के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की। संजय ने मान्यता के माथे पर तिलक लगाया इस दौरान संजय दत्त ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जबकि मान्यता ने पिंक सूट पहना था। दोनों ने साथ में गणपति की पूजा की। दर्शन के दौरान संजय ने बप्पा के सामने सिर झुकाया और माथे पर तिलक लगाया। संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह अपने माथे पर तिलक लगाने के बाद मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाते नजर आए। दर्शन के दौरान संजय दत्त मान्यता का खास ख्याल रखते भी नजर आए। भारी भीड़ के बीच वह उन्हें अपने करीब रखते दिखे। पंडाल की तरफ जाते समय भी संजय लगातार उनके साथ चलते रहे। कार्तिक ने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद मंगलवार सुबह कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के चरणों में अवॉर्ड रखकर आशीर्वाद लिया था। गोविंदा अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे मंगलवार को गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। राजपाल यादव भी दर्शन करने पहुंचे थे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी मंगलवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने वीआईपी एंट्री लेने के बजाय आम श्रद्धालुओं की कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। राजपाल यादव ने भक्तों के साथ खड़े होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जाप किया और चरण स्पर्श कर दर्शन किए। इस दौरान फैंस ने उन्हें अपने बीच देखकर खुशी जताई। अभिनेता ने भी मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन किया।