नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। वह काम और छुट्टियों से जुड़े दौरे पर बाली गई थीं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद आगे की सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई लाने का फैसला किया गया। इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 2 अक्टूबर 2026 को वह एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस हादसों में घायल हो चुकी हैं। हादसे के बाद एक्ट्रेस अन्नू अग्रवाल की याददाश्त चली गई थी। तो वहीं महिमा चौधरी के चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले गए थे। अनु अग्रवाल का गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात मशहूर हुईं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ साल 1999 में दर्दनाक हादसा हुआ था। मुंबई में एक लेट-नाइट पार्टी से लौटते समय अनु अग्रवाल की कार का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए, उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ और सिर व दिमाग में अंदरूनी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं। होश में आने के बाद उनका आधा शरीर पैरालिसिस (लकवा) का शिकार हो चुका था और याददाश्त चले जाने के कारण वह अपनी पुरानी जिंदगी और पहचान तक भूल चुकी थीं। दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में एक्सीडेंट पर अनु अग्रवाल ने बताया था, मेरा सीधा हाथ पूरा पैरालाइज्ड था, मैं खुद खाना भी नहीं खा पाती थी। एक्सीडेंट के 7 साल बाद तक ये हुआ। मेरे कई एक्सीडेंट हुए थे। मेरा उल्टा हाथ, पैसिव था। राइट हैंड काम करता था। जब सीधा हाथ पैरालाइज हुआ, तो मैं चेक भी साइन नहीं कर पाती थी। मेरे कई चेक बाउंस हो गए। खाना उल्टे हाथ से कैसे खाना है, चम्मच इधर-उधर जाता। सुबह नाइट सूट का नाड़ा खोलने के लिए आपको दो हाथ चाहिए, एक हाथ से नाड़ा नहीं खुलता था। किस तरह मैं टूथब्रश पकड़ती। पेस्ट बार-बार फिसलता। एक हाथ से ये सब करती थी। हालांकि, अनु अग्रवाल ने हार नहीं मानी और योग, ध्यान तथा आत्मबल के सहारे न सिर्फ दोबारा चलना सीखा, बल्कि अपनी याददाश्त भी वापस पाई। महिमा चौधरी का कार एक्सीडेंट हुआ था फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी का 1999 में बेंगलुरु में गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। उस वक्त वह अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थीं। स्टूडियो जाते समय उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसा इतना गंभीर था कि कार का कांच टूटकर महिमा के चेहरे में जा धंसा। महिमा ने साल 2020 में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगा कि मैं मर रही हूं। मैं अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय किसी ने मुझे उठाया तक नहीं और अस्पताल नहीं ले गया। अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद मेरी मां आईं और अजय देवगन भी वहां पहुंचे। जब वे किसी से बात करने गए, तब मैं उठी और मैंने शीशे में अपना चेहरा देखा। मुझे लगा कि वे इतना हंगामा क्यों कर रहे हैं। मैंने कहा, चलो। कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, आराम करो। हम वापस आएंगे और शेड्यूल पूरा करेंगे।’ मैंने कहा, ‘नहीं, नहीं। मेरे पास सिर्फ एक दिन है, तो मुझे इसे खत्म करने दो।’ जब मेरी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने मेरे चेहरे से शीशे के 67 टुकड़े निकाले, तब मुझे उस हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ। मैं आज भी इस बारे में बात करते हुए रो पड़ती हूं, क्योंकि यह सिर्फ मेरे करियर के बारे में नहीं था। यह जिंदगी में किसी भी चीज को लेकर आपके नजरिए को बदल देने वाला अनुभव था। मुझे स्टेपल जैसे टांकों के साथ रहना पड़ा और बिना धूप के घर के अंदर रहना पड़ा। मेरे घर की खिड़कियों को काला कर दिया गया था। मैंने खुद को शीशे में देखना बंद कर दिया था। घर में कोई शीशा नहीं था और धूप भी अंदर नहीं आती थी। यहां तक कि जिन लाइटों में यूवी किरणें होती हैं, उन्हें भी मैं घर में नहीं रख सकती थी, ताकि चेहरे पर निशान न रह जाएं। उस दौरान मेरे पास कई फिल्में लाइन में थीं, जिनका मुझे हिस्सा बनना था, लेकिन हादसे के कारण मुझे उनमें से कई फिल्में छोड़नी पड़ीं।’ हेमा मालिनी भी हुई थीं भीषण सड़क हादसे का शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी साल 2015 में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। यह दुर्घटना 2 जुलाई 2015 को राजस्थान के दौसा के पास आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर हुई थी। हादसे में हेमा मालिनी घायल हुई थीं, जबकि दूसरी कार में सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। हेमा मालिनी अपनी मर्सिडीज कार से मथुरा से जयपुर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। ऑल्टो में एक परिवार सवार था। हादसे में ऑल्टो कार में सवार 2 साल की बच्ची चिन्नी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए थे। वहीं हेमा मालिनी को भी गंभीर चोटें आई थीं। इस दुर्घटना में हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरी चोटें आईं। उनके माथे और दाईं आंख के ऊपर भी चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके चेहरे की सर्जरी की गई थी। हादसे के बाद इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था कि दुर्घटना के बाद घायलों को कितनी जल्दी चिकित्सा सहायता मिली। मृत बच्ची के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि बच्ची कुछ समय तक घटनास्थल पर ही पड़ी रही। दूसरी ओर, हेमा मालिनी को एक स्थानीय डॉक्टर अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने हेमा मालिनी की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की थी। शूटिंग के दौरान तनीषा मुखर्जी की कार खाई में गिरी थी एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की पहली हिंदी फिल्म ‘Sssshhh…’ की शूटिंग के दौरान 2003
फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बड़ा संकट पैदा हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 MAX 8 के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। विमान में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और करीब 30 सेकंड में 14 हजार फीट की ऊंचाई खो बैठा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक किया। यात्रियों ने हमलावर को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान संभाला और ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस घटना ने बॉलीवुड की उन फिल्मों की याद दिलाई, जिनमें विमान हाईजैक, विमान संकट और यात्रियों को बचाने की कहानियां दिखाई गई हैं। इनमें कुछ फिल्में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित हैं, जबकि कुछ काल्पनिक कहानियों पर आधारित हैं। 1. ‘नीरजा’ 2016 की फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। फिल्म 1986 के पैन एम फ्लाइट 73 हाईजैक पर आधारित थी। नीरजा ने यात्रियों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 2. ‘बेल बॉटम’ अक्षय कुमार की 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक की विमान हाईजैक घटनाओं से प्रेरित स्पाई थ्रिलर थी। फिल्म में अक्षय ने RAW एजेंट का किरदार निभाया, जो हाईजैक किए गए विमान से यात्रियों को बचाने के मिशन पर जाता है। 3. ‘योद्धा’ 2024 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में एक पूर्व सैनिक हाईजैक किए गए विमान में फंस जाता है। इसके बाद वह यात्रियों की जान बचाने और हमलावरों का सामना करने की कोशिश करता है। यह एक काल्पनिक एक्शन थ्रिलर थी। 4. ‘कंधार’ मलयालम फिल्म ‘कंधार’ में मोहनलाल ने मेजर महादेवन का किरदार निभाया था। फिल्म में एक यात्री विमान के हाईजैक होने के बाद बंधकों को बचाने का अभियान दिखाया गया है। इसकी कहानी 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैक से प्रेरित थी। 5. ‘जमीन’ अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘जमीन’ में एक विमान हाईजैक होने के बाद यात्रियों को बचाने का ऑपरेशन दिखाया गया है। यह फिल्म 1999 के IC-814 हाईजैकिंग से थोड़ी-बहुत प्रेरित थी और ऑपरेशन एंटेबे से भी प्रभावित थी। 6. ‘हाईजैक’ 2008 की फिल्म ‘हाईजैक’ में शाइनी आहूजा ने ग्राउंड मेंटेनेंस इंजीनियर विक्रम मदान का किरदार निभाया था। उनकी बेटी जिस विमान में सफर कर रही होती है, उसे आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इसके बाद विक्रम विमान में घुसकर अपनी बेटी और दूसरे यात्रियों को बचाने की कोशिश करता है। 7. ‘चोर निकल के भागा’ यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर यह नेटफ्लिक्स थ्रिलर एक डायमंड चोरी की साजिश से शुरू होती है। इसके बाद विमान हाईजैक होने से कहानी पूरी तरह बदल जाती है। 8. ‘रनवे 34’ फिल्म ‘रनवे 34’ में अजय देवगन ने ‘कैप्टन विक्रांत खन्ना’ नाम के एक विलक्षण और आत्मविश्वासी पायलट की भूमिका निभाई है। कहानी में दिखाया गया है कि खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के बीच वह जोखिम उठाकर विमान की एक ‘ब्लाइंड लैंडिंग’ करवाते हैं। इसके बाद यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में उन पर कानूनी जांच (एविएशन इंक्वायरी) बैठती है, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत के रूप में) करते हैं। 9. ‘फ्लाइट’ 2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्लाइट’ में डेंजल वॉशिंगटन ने पायलट व्हिप व्हिटेकर का किरदार निभाया था। विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद वह इमरजेंसी लैंडिंग करता है। इसके बाद उसके फैसलों और हादसे की जांच होती है। 10. ‘एयर फोर्स वन’ 1997 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एयर फोर्स वन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर जर्मन डायरेक्टर वोल्फगैंग पीटरसन ने किया था। फिल्म की कहानी में राष्ट्रपति मार्शल रूस के मॉस्को से अमेरिका लौट रहे होते हैं। इसी दौरान उनके आधिकारिक विमान ‘एयर फोर्स वन’ को रूसी नव-राष्ट्रवादी आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इन आतंकियों का नेतृत्व इगोर कोर्शुनोव करता है। हाईजैक के दौरान सुरक्षा अधिकारी राष्ट्रपति को विमान से सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मार्शल विमान से बाहर निकलने के बजाय वहीं छिपे रहते हैं। वह खुद को कार्गो होल्ड में छिपा लेते हैं और आतंकियों से बचते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देते हैं।
Amritsar Influencer Mad Sandhu Murder Case

मैड संधू ने शनिवार शाम 5 बजे इंस्टग्राम पर आखिरी पोस्ट डाली, जिसके करीब एक घंटे बाद उसकी हत्या कर दी गई। अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (29) की शनिवार शाम लोहारका रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने इससे करीब एक घंटे पहले 5 बजे इंस्टाग्राम एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने पंजाबी सिंगर जी खान का गाना लगाया- वे मैनूं माही मिला दे…वे ढ . इसके बाद 6 बजे जब मैड संधू अपनी कार धुलवाने के लिए गया, जो इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो युवकों में से एक ने उसके बिल्कुल करीब आकर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मैड संधू सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज और अलग तरह की रील्स के लिए पहचाना बनाई। उसके वीडियो में मेकअप, ब्यूटी टिप्स, फैशन, लग्जरी लुक और कॉमेडी के साथ-साथ लाइफस्टाइल और सामाजिक मुद्दे भी शामिल रहते थे। हमलावरों ने मैड संधू के सीने में गोली मारी। बोल्ड रील्स को लेकर होता था ट्रोल मैड संधू की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी पहचान थी, लेकिन उसका बोल्ड अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया। उसे लगातार ट्रोल किया जाता था और उसके कंटेंट पर सवाल उठाए जाते थे। निहंगों की ओर से भी उसे कई बार चेतावनी दी गई थी। उनका कहना था कि इस तरह का कंटेंट पंजाब की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नहीं है। विवादों और आलोचनाओं के बावजूद मैड संधू सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। उसकी रील्स और अलग अंदाज के चलते वह लगातार चर्चा में बना रहा। पंजाबी फिल्मों में काम करने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुका था। उसकी लोकप्रियता को देखते हुए उसे पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में भूमिका मिली। सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल। मैड संधू की हत्या कैसे हुई, 3 पॉइंट में जानिए… चश्मदीद के मुताबिक, मैड संधू पहले अपनी कार कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और बिल्कुल करीब से गोलियां चला दीं। चश्मदीद के अनुसार, करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं। पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड SI पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू , तभी उन पर हमला हुआ। वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। गोल्डी ढिल्लों की फेसबुक पोस्ट पढ़िए.. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की इस पोस्ट की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर ली जिम्मेदारी मैड संधू की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में उसने मैड संधू के कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए लिखा कि वह नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। उसने टिकटॉक पर इस तरह का कंटेंट बनाने और उसे प्रमोट करने वालों को भी धमकी दी। हालांकि भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पोस्ट में लिखा…. “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज रंजीत एवेन्यू में मैड संधू की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं। ये लोग हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहे हैं। बाकी, जो भी इनके जैसे लोग सोशल मीडिया और टिकटॉक पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें भी चेतावनी है। जो लोग इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी रखें। जिन स्कूलों में इन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जा रहा है, उन्हें भी आखिरी चेतावनी है। जो लोग गुंडागर्दी करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब से बाहर कर दो। यह योद्धाओं की धरती है और इस धरती पर योद्धा ही रहेंगे। जिन्हें हमारे फोन की घंटी सुनाई नहीं दे रही और जो सुरक्षा लेकर बैठे हैं, वे भी तैयार रहें। इंतजार करो और देखो।” ********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मैड संधू का मजाक उड़ाया: स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मैड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मैड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर)
Jharkhand Teacher & Canara Bank Recruitment 2026

Hindi News Career Jharkhand Teacher & Canara Bank Recruitment 2026 | Latest Job Vacancies 2 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और केनरा बैंक सहित पांच विभागों में 12,577 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती: ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन 0:27Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर हफ्ते की टॉप जॉब्स: बिहार में 32,388 पदों पर भर्ती; एमपी में 7500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 45,053 नौकरियां 1:29Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर स्टूडेंट्स के लिए LBSNAA में इंटर्नशिप का मौका: रहना और खाना फ्री; ड्यूरेशन 4 सप्ताह, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन 0:42Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर




