फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमानम’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले। 94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की थी। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमल हासन, जूनियर NTR, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया। सिंगीतम श्रीनिवास राव का फिल्मी सफर सिंगीतम श्रीनिवास राव ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज निर्देशक के.वी. रेड्डी के सहायक के तौर पर की। उन्होंने ‘मायाबाजार’ और ‘जगदेक वीरुनी कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1972 में तेलुगु फिल्म ‘नीति-निजायती’ से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘दिक्कत्र पार्वती’, ‘मयूरी’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘आदित्य 369’, ‘भैरव द्वीपम’, ‘मगलिर मत्तुम’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं। कमल हासन के साथ खास साझेदारी सिंगीतम और कमल हासन ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘पुष्पक विमानम’, ‘अपूर्व सगोदरगल’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं। ‘पुष्पक विमानम’ में बिना संवाद के कहानी बताने का प्रयोग किया गया था। हिंदी सिनेमा में भी किया काम सिंगीतम ने हिंदी और हिंदी समेत कई भाषाओं में बनी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘थ्रिलोक सुंदरी’ (1982), ‘लिटिल जॉन’ (2001), ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ (2008) शामिल हैं। ‘फूल’ (1993) भी उनकी हिंदी फिल्मों में शामिल रही। ‘पुष्पक’ की खास पहचान ‘पुष्पक विमान’ 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। फिल्म 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से रिलीज किया गया था। कर्नाटक में इसका मूल नाम ‘पुष्पक विमान’ था। आंध्र प्रदेश में इसे ‘पुष्पक विमानम’ नाम से रिलीज किया गया। हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म का नाम ‘पुष्पक’ रखा गया, जिसका अर्थ ‘फूल’ है। तमिलनाडु में इसे ‘पेसुम पडम’ नाम से रिलीज किया गया, जिसका अर्थ ‘बोलती तस्वीर’ है। वहीं केरल में इसे ‘पुष्पकविमानम’ नाम से रिलीज किया गया। फिल्म में कोई संवाद नहीं था। इसके बावजूद इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बेंगलुरु में फिल्म 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सिंगीतम को बेस्ट डायरेक्टर और कमल हासन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला। प्रयोगात्मक फिल्मों के लिए पहचान सिंगीतम अलग तरह की कहानियों और प्रयोगों के लिए जाने गए। ‘दिक्कत्र पार्वती’ को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। ‘आदित्य 369’ को तेलुगु सिनेमा की चर्चित साइंस फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है, जबकि ‘भैरव द्वीपम’ फैंटेसी शैली की प्रमुख फिल्मों में शामिल रही। आखिरी फिल्म तक सिनेमा से जुड़े रहे साल 2026 में सिंगीतम ने करीब 10 साल बाद निर्देशन में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ थी। 94 साल की उम्र तक वह सिनेमा से जुड़े रहे और नई कहानियों पर काम करते रहे। कमल हासन ने खुद को शिष्य बताया कमल हासन ने रविवार को X पर सिंगीतम की तस्वीर शेयर की। उन्होंने खुद को सिंगीतम का शिष्य बताया और उनके साथ काम करने का अनुभव याद किया। कमल हासन ने लिखा, “सिंगीतम कारू ने अपनी इच्छा के अनुसार, अपनी जवानी के साथ ही आखिरी सांस ली। उनकी जवानी बहुत लोगों तक नहीं पहुंची। उस खूबी को फैलाने की चाहत में, जिन दोस्तों का हाथ पकड़कर वे चले, उन शिष्यों में मैं भी एक हूं।” उन्होंने आगे लिखा, “कम उम्र में मरना हमेशा दुखद नहीं होता। यह गौरवपूर्ण भी हो सकता है। सिंगीतम श्रीनिवास राव इसका शानदार उदाहरण हैं। जब से मैंने उन्हें जाना, तब से उनकी प्रशंसा की है। अब मैं भी उनके जैसे जीने की इच्छा रखता हूं।” जूनियर NTR ने बताया समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर जूनियर NTR ने X पर सिंगीतम को समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर बताया। उन्होंने लिखा, “सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु के नहीं रहने की खबर बेहद दुखद है।” उन्होंने आगे लिखा, “‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘मयूरी’… वे समय से आगे सोचने वाले फिल्ममेकर थे। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो कई पीढ़ियों के बाद भी नई लगती हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।” नाग अश्विन ने साझा किया आखिरी स्क्रिप्ट आइडिया फिल्ममेकर नाग अश्विन ने सिंगीतम की क्रिएटिव सोच की एक झलक साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगीतम के एक मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। यह मैसेज 5 सितंबर 2026 का था। इसमें लिखा था, “ए फ्रूट कट्स द नाइफ, मेरी नई स्क्रिप्ट का टाइटल।” महेश बाबू ने भी दी श्रद्धांजलि महेश बाबू ने X पर सिंगीतम को भारतीय सिनेमा का दिग्गज बताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज अब हमारे बीच नहीं है। सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु हर मायने में एक लीजेंड थे।” महेश बाबू ने आगे लिखा, “वे असाधारण कल्पना, साहस और प्रतिभा वाले फिल्ममेकर थे। भारतीय सिनेमा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
Rajasthan SI Recruitment 2025 | Interview Schedule RPSC Sub-Inspector

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। आयोग में सीमित सदस्य संख्या के बीच भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती के तहत कुल 1076 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। . आयोग ने 4019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इनमें टीएसपी क्षेत्र के 62 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले रद्द की गई एसआई भर्ती-2021 के इंटरव्यू करीब चार महीने तक चले थे। 17 जुलाई 2025 को निकली थी भर्ती RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 के लिए 1015 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए। भर्ती में कुल 7 लाख 70 हजार 49 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए प्रदेश के 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में करीब 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में उपनिरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए, जिससे कुल पदों की संख्या 1076 हो गई। 75 दिन में जारी किया था रिजल्ट एसआई भर्ती-2025 का परिणाम लिखित परीक्षा के 75 दिन बाद जारी कर दिया गया था। इसके मुकाबले एसआई भर्ती-2021 का परिणाम जारी होने में 103 दिन लगे थे। यह खबर भी पढ़ें….. SI भर्ती-2025 का 75 दिन में रिजल्ट जारी:* 1076 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट होगा; 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ ने अब तक एक साथ मिलकर किसी भी गाने में अपनी आवाज नहीं दी है। सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” गौरतलब है कि हानिया आमिर की वजह से पिछले साल फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले लेवल पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने कहा कि दिलजीत करियर के अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी। मीका ने कहा, “कई बार उसकी मैनेजर सोनाली फोन करके
Mika Singh Controversy | Diljit Dosanjh Border 2 Promotion Statement

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ प्रमोशनल वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं और उन्होंने मुश्किल समय में दिलजीत का साथ भी दिया। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत ने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ काम किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल थी। मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा यह कंटेंट अभी भी दिलजीत के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट का एक वीडियो व्लॉग शेयर किया था। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” हानिया आमिर की वजह से ‘सरदार जी 3’ साल 2025 में विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठे थे। फिल्म संगठनों के कड़े विरोध के कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म को भारतीय निर्माताओं ने बनाया था। यह फिल्म साल 2025 में भारत-पाकिस्तान संबंध खराब होने से पहले बन चुकी थी। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, ‘एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने दिलजीत से अपनी निजी पहचान भी याद की। उन्होंने कहा कि दिलजीत अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग
Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने . दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में काजल ने मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान खेसारी लाल के साथ अपने करीब पांच साल पुराने रिश्ते और उससे मिली सीख के बारे में बात की। खेसारी के साथ काम को बताया सबसे अच्छा अनुभव शो के बेसमेंट में मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा। इस पर काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया। ‘साथ काम करते-करते आकर्षण हुआ और प्यार हो गया’ इसके बाद मनीष ने काजल से सीधे सवाल किया कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे, तो उन्हें उनसे प्यार कैसे हुआ? इस पर काजल ने कहा कि वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, दोनों साथ काम कर रहे थे, इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर प्यार हो गया। शो में काजल पुरानी बातों को लेकर भावुक हो गईं। काजल बोली- कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी की तरफ से भी प्यार था? काजल ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि ‘फालतू का कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मेरे जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली।’ काजल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जीवनभर याद करेंगे और शायद आज भी याद करते होंगे। काजल का खुलासा- जिससे प्यार किया, उसी ने की मारपीट इससे पहले शो के में काजल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बेहद दर्दनाक दौर का खुलासा किया था। साथी कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं थी। बाल खींचने की घटना याद कर रो पड़ीं काजल काजल ने बताया था कि मारपीट के दौरान उनके बाल इतनी बुरी तरह खींचे गए कि बाद में हाथ लगाने पर बाल उनके हाथ में आने लगे। उन्होंने कहा कि उस समय शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा उन्हें अपने बाल टूटने का दर्द महसूस हुआ। यह बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलने के बाद अब उनके लिए किसी पर आसानी से भरोसा करना मुश्किल हो गया है। पुराना रिश्ता फिर बना चर्चा का विषय काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आती रहीं। रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा गया। काजल को इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने एक पुराने रिश्ते में कथित हिंसा और मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया, हालांकि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। अब खेसारी लाल के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर काजल की बेबाक टिप्पणी ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। ब्रेकअप के बाद भी खेसारी को भूली नहीं हैं काजल ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। इसका खुलासा एक रियालिटी शो में हुआ, जहां उन्होंने कहा कि शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं। दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं। इसी के प्रीमियम में काजल ने अपने दिल की बात शेयर की। रियलिटी शो की एंट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना काजल राघवानी ने कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं। ग्रांड प्रीमियम में बोलीं- दिल में आज भी खेसारी यादव हैं 26 सितंबर को ‘राइज एंड फॉल 2’ का ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स की, एक के एक धमाकेदार एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री से काजल राघवानी हैं। बिहार से यूट्बर मनीष कश्यप और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे, पूर्व बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस शो में है। इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी लाल का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में बड़े धोखे मिले। कभी काजल राघवानी और खेसारी लाल एक-दूसरे के काफी करीब थे। (पुरानी तस्वीर) वीरेंद्र सहवाग ने धोखे पर किया सवाल काजल राघवानी की एंट्री के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं। बहुत धोखे मिले हैं, काजल के इस बयान पर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं।’ काजल बोलीं- ‘आज भी मेरे दिल में हैं’ जवाब में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी कहती हैं, ‘जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।’ हालांकि, काजल के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बात पर हैरान नजर आती हैं और पूछती हैं, ‘तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए?’ इस पर काजल जवाब देती हैं, ‘मैंने बहुत प्यार किया है
Salman Khan Revealed Why He Hesitated To Host Das Ka Dum

20 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के शो ‘दस का दम’ का पहला एपिसोड 6 जून 2008 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। सलमान खान ने बताया कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट करने को लेकर झिझक रहे थे। जिसके बाद उनके पिता सलीम खान ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। सलमान ने यह बात शनिवार को टीवी शो ‘बिग बॉस’ में कही। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाने और टकराव से बचने पर फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि कंटेस्टेंट्स इसलिए खुलकर नहीं खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि वह वीकेंड पर डांटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गेम में कंटेंट नहीं होगा, तो वह क्या कहेंगे। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से बिना डरे अपनी बात रखने और खुलकर खेलने को कहा। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स काफी दबकर खेलते दिखे। शो में सलमान खान ने ग्रीन टी-शर्ट के साथ जैकेट और ब्लू जींस पहनी थी। इसके बाद सलमान ने अपनी जिंदगी का उदाहरण दिया। सलमान ने बताया कि उस वक्त उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही थीं। उन्होंने कहा कि अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक हर जगह उनके बारे में नकारात्मक बातें हो रही थीं। ऐसे में जब उन्हें ‘दस का दम’ ऑफर हुआ, तो उन्होंने पहले इसे करने से इनकार करने का मन बना लिया था। सलमान ने पिता से शो को लेकर सलाह ली थी सलमान के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता सलीम खान से पूछा कि उन्हें यह शो करना चाहिए या नहीं। सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी पर्सनैलिटी, सोच, दिल और परवरिश पर भरोसा है। सलमान के ‘हां’ कहने पर उनके पिता ने उन्हें शो करने और खुद को उसी तरह पेश करने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि उन्होंने ‘दस का दम’ में किसी किरदार को निभाने के बजाय खुद को वास्तविक रूप में पेश किया। उनके मुताबिक, इस शो के जरिए दर्शकों ने पहली बार उन्हें सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में जाना। उन्होंने कहा कि लोग ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों को भूलकर ‘दस का दम’ के जरिए उन्हें एक अलग नजरिए से देखने लगे। सलमान ने कहा कि शो में दर्शकों ने एक्टर नहीं, बल्कि ‘एक इंसान’ देखा और यही उनके लिए सबसे अहम बदलाव था। ऐसा था ‘दस का दम’ का फॉर्मेट ‘दस का दम’ पहली बार 2008 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसी साल सलमान ने शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। शो का फॉर्मेट मुश्किल था। इसमें दो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के सामने होते थे। सही अनुमान लगाने वाला कंटेस्टेंट जीतता था। शो के स्पेशल एपिसोड्स में शाहरुख खान, आमिर खान, कटरीना कैफ, गोविंदा और रानी मुखर्जी जैसे सेलेब्स शामिल हुए। यह शो अमेरिका के गेम शो ‘पावर ऑफ 10’ से प्रेरित था। अब तक इसके कुल तीन सीजन (2008, 2009 और 2018) प्रसारित हो चुके हैं और इन तीनों ही सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है। ‘दस का दम’ के बाद साल 2010 (सीजन 4) में सलमान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कमान संभाली। तब से लेकर आज (2026 में सीजन 20) तक, वह इस शो के चेहरा बने हुए हैं। बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन इस बीच, पिछले हफ्ते बिग बॉस 20 में गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सलमान कंटेस्टेंट्स को फटकारते और किसी एक को घर से बाहर करते, उससे पहले ही बिग बॉस ने मिड-वीक एविक्शन की घोषणा कर दी। इसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। …………….. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सलमान खान की मातृभूमि को सरकार से NOC:CBFC की मंजूरी बाकी, भारत-चीन रिश्तों को ध्यान में रखकर फिल्म में हुए कई बदलाव, जानिए क्यों अटकी फिल्म सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सरकार से NOC मिल गई है। अब फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतजार है। भारत-चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर बनी इस फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी देश के सम्मान को ठेस न पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) को मेकर्स के दिए ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है।इसके बाद इस वॉर-ड्रामा फिल्म को NOC दे दी गई है। NOC मिलने के बाद फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Salman Khan Revealed Why He Hesitated To Host Das Ka Dum

2 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के शो ‘दस का दम’ का पहला एपिसोड 6 जून 2008 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। सलमान खान ने बताया कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट करने को लेकर झिझक रहे थे। जिसके बाद उनके पिता सलीम खान ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। सलमान ने यह बात शनिवार को टीवी शो ‘बिग बॉस’ में कही। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को असली व्यक्तित्व छिपाने और टकराव से बचने पर फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि कंटेस्टेंट्स इसलिए खुलकर नहीं खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें डर था कि वह वीकेंड पर डांटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गेम में कंटेंट नहीं होगा, तो वह क्या कहेंगे। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से बिना डरे अपनी बात रखने और खुलकर खेलने को कहा। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स काफी दबकर खेलते दिखे। शो में सलमान खान ने ग्रीन टी-शर्ट के साथ जैकेट और ब्लू जींस पहनी थी। इसके बाद सलमान ने अपनी जिंदगी का उदाहरण दिया। सलमान ने बताया कि उस वक्त उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही थीं। उन्होंने कहा कि अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक हर जगह उनके बारे में नकारात्मक बातें हो रही थीं। ऐसे में जब उन्हें ‘दस का दम’ ऑफर हुआ, तो उन्होंने पहले इसे करने से इनकार करने का मन बना लिया था। सलमान ने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली सलमान के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता सलीम खान से पूछा कि उन्हें यह शो करना चाहिए या नहीं। सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी पर्सनैलिटी, सोच, दिल और परवरिश पर भरोसा है। सलमान के ‘हां’ कहने पर उनके पिता ने उन्हें शो करने और खुद को उसी तरह पेश करने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि उन्होंने ‘दस का दम’ में किसी किरदार को निभाने के बजाय खुद को वास्तविक रूप में पेश किया। उनके मुताबिक, इस शो के जरिए दर्शकों ने पहली बार उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में जाना। उन्होंने कहा कि लोग ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों को भूलकर ‘दस का दम’ के जरिए उन्हें एक अलग नजरिए से देखने लगे। सलमान ने कहा कि शो में दर्शकों ने अभिनेता नहीं, बल्कि ‘एक इंसान’ देखा और यही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव था। ऐसा था ‘दस का दम’ का फॉर्मेट ‘दस का दम’ पहली बार 2008 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसी साल सलमान ने शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। शो का फॉर्मेट जटिल था। इसमें दो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के सामने होते थे। सही अनुमान लगाने वाला कंटेस्टेंट जीतता था। शो के स्पेशल एपिसोड्स में शाहरुख खान, आमिर खान, कटरीना कैफ, गोविंदा और रानी मुखर्जी जैसे सेलेब्स शामिल हुए। यह शो अमेरिका के गेम शो ‘पावर ऑफ 10’ से प्रेरित था। अब तक इसके कुल तीन सीजन (2008, 2009 और 2018) प्रसारित हो चुके हैं और इन तीनों ही सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया है। ‘दस का दम’ के बाद साल 2010 (सीजन 4) में उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कमान संभाली। तब से लेकर आज (2026 में सीजन 20) तक, वह इस शो के चेहरा बने हुए हैं। बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन इस बीच, पिछले हफ्ते बिग बॉस 20 में गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सलमान कंटेस्टेंट्स को फटकारते और किसी एक को घर से बाहर करते, उससे पहले ही बिग बॉस ने मिड-वीक एविक्शन की घोषणा कर दी। इसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। …………….. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सलमान खान की मातृभूमि को सरकार से NOC:CBFC की मंजूरी बाकी, भारत-चीन रिश्तों को ध्यान में रखकर फिल्म में हुए कई बदलाव, जानिए क्यों अटकी फिल्म सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सरकार से NOC मिल गई है। अब फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतजार है। भारत-चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर बनी इस फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी देश के सम्मान को ठेस न पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) को मेकर्स के दिए ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है।इसके बाद इस वॉर-ड्रामा फिल्म को NOC दे दी गई है। NOC मिलने के बाद फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। वह काम और छुट्टियों से जुड़े दौरे पर बाली गई थीं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद आगे की सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई लाने का फैसला किया गया। इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 2 अक्टूबर 2026 को वह एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस हादसों में घायल हो चुकी हैं। हादसे के बाद एक्ट्रेस अन्नू अग्रवाल की याददाश्त चली गई थी। तो वहीं महिमा चौधरी के चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले गए थे। अनु अग्रवाल का गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात मशहूर हुईं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ साल 1999 में दर्दनाक हादसा हुआ था। मुंबई में एक लेट-नाइट पार्टी से लौटते समय अनु अग्रवाल की कार का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए, उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ और सिर व दिमाग में अंदरूनी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं। होश में आने के बाद उनका आधा शरीर पैरालिसिस (लकवा) का शिकार हो चुका था और याददाश्त चले जाने के कारण वह अपनी पुरानी जिंदगी और पहचान तक भूल चुकी थीं। दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में एक्सीडेंट पर अनु अग्रवाल ने बताया था, मेरा सीधा हाथ पूरा पैरालाइज्ड था, मैं खुद खाना भी नहीं खा पाती थी। एक्सीडेंट के 7 साल बाद तक ये हुआ। मेरे कई एक्सीडेंट हुए थे। मेरा उल्टा हाथ, पैसिव था। राइट हैंड काम करता था। जब सीधा हाथ पैरालाइज हुआ, तो मैं चेक भी साइन नहीं कर पाती थी। मेरे कई चेक बाउंस हो गए। खाना उल्टे हाथ से कैसे खाना है, चम्मच इधर-उधर जाता। सुबह नाइट सूट का नाड़ा खोलने के लिए आपको दो हाथ चाहिए, एक हाथ से नाड़ा नहीं खुलता था। किस तरह मैं टूथब्रश पकड़ती। पेस्ट बार-बार फिसलता। एक हाथ से ये सब करती थी। हालांकि, अनु अग्रवाल ने हार नहीं मानी और योग, ध्यान तथा आत्मबल के सहारे न सिर्फ दोबारा चलना सीखा, बल्कि अपनी याददाश्त भी वापस पाई। महिमा चौधरी का कार एक्सीडेंट हुआ था फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी का 1999 में बेंगलुरु में गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। उस वक्त वह अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थीं। स्टूडियो जाते समय उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसा इतना गंभीर था कि कार का कांच टूटकर महिमा के चेहरे में जा धंसा। महिमा ने साल 2020 में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगा कि मैं मर रही हूं। मैं अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय किसी ने मुझे उठाया तक नहीं और अस्पताल नहीं ले गया। अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद मेरी मां आईं और अजय देवगन भी वहां पहुंचे। जब वे किसी से बात करने गए, तब मैं उठी और मैंने शीशे में अपना चेहरा देखा। मुझे लगा कि वे इतना हंगामा क्यों कर रहे हैं। मैंने कहा, चलो। कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, आराम करो। हम वापस आएंगे और शेड्यूल पूरा करेंगे।’ मैंने कहा, ‘नहीं, नहीं। मेरे पास सिर्फ एक दिन है, तो मुझे इसे खत्म करने दो।’ जब मेरी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने मेरे चेहरे से शीशे के 67 टुकड़े निकाले, तब मुझे उस हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ। मैं आज भी इस बारे में बात करते हुए रो पड़ती हूं, क्योंकि यह सिर्फ मेरे करियर के बारे में नहीं था। यह जिंदगी में किसी भी चीज को लेकर आपके नजरिए को बदल देने वाला अनुभव था। मुझे स्टेपल जैसे टांकों के साथ रहना पड़ा और बिना धूप के घर के अंदर रहना पड़ा। मेरे घर की खिड़कियों को काला कर दिया गया था। मैंने खुद को शीशे में देखना बंद कर दिया था। घर में कोई शीशा नहीं था और धूप भी अंदर नहीं आती थी। यहां तक कि जिन लाइटों में यूवी किरणें होती हैं, उन्हें भी मैं घर में नहीं रख सकती थी, ताकि चेहरे पर निशान न रह जाएं। उस दौरान मेरे पास कई फिल्में लाइन में थीं, जिनका मुझे हिस्सा बनना था, लेकिन हादसे के कारण मुझे उनमें से कई फिल्में छोड़नी पड़ीं।’ हेमा मालिनी भी हुई थीं भीषण सड़क हादसे का शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी साल 2015 में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। यह दुर्घटना 2 जुलाई 2015 को राजस्थान के दौसा के पास आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर हुई थी। हादसे में हेमा मालिनी घायल हुई थीं, जबकि दूसरी कार में सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। हेमा मालिनी अपनी मर्सिडीज कार से मथुरा से जयपुर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। ऑल्टो में एक परिवार सवार था। हादसे में ऑल्टो कार में सवार 2 साल की बच्ची चिन्नी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए थे। वहीं हेमा मालिनी को भी गंभीर चोटें आई थीं। इस दुर्घटना में हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरी चोटें आईं। उनके माथे और दाईं आंख के ऊपर भी चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके चेहरे की सर्जरी की गई थी। हादसे के बाद इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था कि दुर्घटना के बाद घायलों को कितनी जल्दी चिकित्सा सहायता मिली। मृत बच्ची के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि बच्ची कुछ समय तक घटनास्थल पर ही पड़ी रही। दूसरी ओर, हेमा मालिनी को एक स्थानीय डॉक्टर अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने हेमा मालिनी की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की थी। शूटिंग के दौरान तनीषा मुखर्जी की कार खाई में गिरी थी एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की पहली हिंदी फिल्म ‘Sssshhh…’ की शूटिंग के दौरान 2003
नुसरत भरूचा की सर्जरी होगी:अनु अग्रवाल हादसे के बाद 29 दिन कोमा में थीं, महिमा चौधरी के चेहरे से निकाले गए थे कांच के टुकड़े

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। वह काम और छुट्टियों से जुड़े दौरे पर बाली गई थीं। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद आगे की सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई लाने का फैसला किया गया। इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 2 अक्टूबर 2026 को वह एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस हादसों में घायल हो चुकी हैं। हादसे के बाद एक्ट्रेस अन्नू अग्रवाल की याददाश्त चली गई थी। तो वहीं महिमा चौधरी के चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले गए थे। अनु अग्रवाल का गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात मशहूर हुईं अभिनेत्री अनु अग्रवाल के साथ साल 1999 में दर्दनाक हादसा हुआ था। मुंबई में एक लेट-नाइट पार्टी से लौटते समय अनु अग्रवाल की कार का गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए, उनका चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ और सिर व दिमाग में अंदरूनी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं। होश में आने के बाद उनका आधा शरीर पैरालिसिस (लकवा) का शिकार हो चुका था और याददाश्त चले जाने के कारण वह अपनी पुरानी जिंदगी और पहचान तक भूल चुकी थीं। दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में एक्सीडेंट पर अनु अग्रवाल ने बताया था, मेरा सीधा हाथ पूरा पैरालाइज्ड था, मैं खुद खाना भी नहीं खा पाती थी। एक्सीडेंट के 7 साल बाद तक ये हुआ। मेरे कई एक्सीडेंट हुए थे। मेरा उल्टा हाथ, पैसिव था। राइट हैंड काम करता था। जब सीधा हाथ पैरालाइज हुआ, तो मैं चेक भी साइन नहीं कर पाती थी। मेरे कई चेक बाउंस हो गए। खाना उल्टे हाथ से कैसे खाना है, चम्मच इधर-उधर जाता। सुबह नाइट सूट का नाड़ा खोलने के लिए आपको दो हाथ चाहिए, एक हाथ से नाड़ा नहीं खुलता था। किस तरह मैं टूथब्रश पकड़ती। पेस्ट बार-बार फिसलता। एक हाथ से ये सब करती थी। हालांकि, अनु अग्रवाल ने हार नहीं मानी और योग, ध्यान तथा आत्मबल के सहारे न सिर्फ दोबारा चलना सीखा, बल्कि अपनी याददाश्त भी वापस पाई। महिमा चौधरी का कार एक्सीडेंट हुआ था फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी का 1999 में बेंगलुरु में गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। उस वक्त वह अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थीं। स्टूडियो जाते समय उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसा इतना गंभीर था कि कार का कांच टूटकर महिमा के चेहरे में जा धंसा। महिमा ने साल 2020 में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगा कि मैं मर रही हूं। मैं अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय किसी ने मुझे उठाया तक नहीं और अस्पताल नहीं ले गया। अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद मेरी मां आईं और अजय देवगन भी वहां पहुंचे। जब वे किसी से बात करने गए, तब मैं उठी और मैंने शीशे में अपना चेहरा देखा। मुझे लगा कि वे इतना हंगामा क्यों कर रहे हैं। मैंने कहा, चलो। कुछ नहीं हुआ, मैं ठीक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, आराम करो। हम वापस आएंगे और शेड्यूल पूरा करेंगे।’ मैंने कहा, ‘नहीं, नहीं। मेरे पास सिर्फ एक दिन है, तो मुझे इसे खत्म करने दो।’ जब मेरी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने मेरे चेहरे से शीशे के 67 टुकड़े निकाले, तब मुझे उस हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ। मैं आज भी इस बारे में बात करते हुए रो पड़ती हूं, क्योंकि यह सिर्फ मेरे करियर के बारे में नहीं था। यह जिंदगी में किसी भी चीज को लेकर आपके नजरिए को बदल देने वाला अनुभव था। मुझे स्टेपल जैसे टांकों के साथ रहना पड़ा और बिना धूप के घर के अंदर रहना पड़ा। मेरे घर की खिड़कियों को काला कर दिया गया था। मैंने खुद को शीशे में देखना बंद कर दिया था। घर में कोई शीशा नहीं था और धूप भी अंदर नहीं आती थी। यहां तक कि जिन लाइटों में यूवी किरणें होती हैं, उन्हें भी मैं घर में नहीं रख सकती थी, ताकि चेहरे पर निशान न रह जाएं। उस दौरान मेरे पास कई फिल्में लाइन में थीं, जिनका मुझे हिस्सा बनना था, लेकिन हादसे के कारण मुझे उनमें से कई फिल्में छोड़नी पड़ीं।’ हेमा मालिनी भी हुई थीं भीषण सड़क हादसे का शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी साल 2015 में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। यह दुर्घटना 2 जुलाई 2015 को राजस्थान के दौसा के पास आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर हुई थी। हादसे में हेमा मालिनी घायल हुई थीं, जबकि दूसरी कार में सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। हेमा मालिनी अपनी मर्सिडीज कार से मथुरा से जयपुर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। ऑल्टो में एक परिवार सवार था। हादसे में ऑल्टो कार में सवार 2 साल की बच्ची चिन्नी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए थे। वहीं हेमा मालिनी को भी गंभीर चोटें आई थीं। इस दुर्घटना में हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरी चोटें आईं। उनके माथे और दाईं आंख के ऊपर भी चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके चेहरे की सर्जरी की गई थी। हादसे के बाद इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था कि दुर्घटना के बाद घायलों को कितनी जल्दी चिकित्सा सहायता मिली। मृत बच्ची के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि बच्ची कुछ समय तक घटनास्थल पर ही पड़ी रही। दूसरी ओर, हेमा मालिनी को एक स्थानीय डॉक्टर अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने हेमा मालिनी की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की थी। शूटिंग के दौरान तनीषा मुखर्जी की कार खाई में गिरी थी एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की पहली हिंदी फिल्म ‘Sssshhh…’ की शूटिंग के दौरान 2003
फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बड़ा संकट पैदा हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 MAX 8 के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। विमान में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और करीब 30 सेकंड में 14 हजार फीट की ऊंचाई खो बैठा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक किया। यात्रियों ने हमलावर को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान संभाला और ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस घटना ने बॉलीवुड की उन फिल्मों की याद दिलाई, जिनमें विमान हाईजैक, विमान संकट और यात्रियों को बचाने की कहानियां दिखाई गई हैं। इनमें कुछ फिल्में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित हैं, जबकि कुछ काल्पनिक कहानियों पर आधारित हैं। 1. ‘नीरजा’ 2016 की फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। फिल्म 1986 के पैन एम फ्लाइट 73 हाईजैक पर आधारित थी। नीरजा ने यात्रियों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 2. ‘बेल बॉटम’ अक्षय कुमार की 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक की विमान हाईजैक घटनाओं से प्रेरित स्पाई थ्रिलर थी। फिल्म में अक्षय ने RAW एजेंट का किरदार निभाया, जो हाईजैक किए गए विमान से यात्रियों को बचाने के मिशन पर जाता है। 3. ‘योद्धा’ 2024 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में एक पूर्व सैनिक हाईजैक किए गए विमान में फंस जाता है। इसके बाद वह यात्रियों की जान बचाने और हमलावरों का सामना करने की कोशिश करता है। यह एक काल्पनिक एक्शन थ्रिलर थी। 4. ‘कंधार’ मलयालम फिल्म ‘कंधार’ में मोहनलाल ने मेजर महादेवन का किरदार निभाया था। फिल्म में एक यात्री विमान के हाईजैक होने के बाद बंधकों को बचाने का अभियान दिखाया गया है। इसकी कहानी 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैक से प्रेरित थी। 5. ‘जमीन’ अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘जमीन’ में एक विमान हाईजैक होने के बाद यात्रियों को बचाने का ऑपरेशन दिखाया गया है। यह फिल्म 1999 के IC-814 हाईजैकिंग से थोड़ी-बहुत प्रेरित थी और ऑपरेशन एंटेबे से भी प्रभावित थी। 6. ‘हाईजैक’ 2008 की फिल्म ‘हाईजैक’ में शाइनी आहूजा ने ग्राउंड मेंटेनेंस इंजीनियर विक्रम मदान का किरदार निभाया था। उनकी बेटी जिस विमान में सफर कर रही होती है, उसे आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इसके बाद विक्रम विमान में घुसकर अपनी बेटी और दूसरे यात्रियों को बचाने की कोशिश करता है। 7. ‘चोर निकल के भागा’ यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर यह नेटफ्लिक्स थ्रिलर एक डायमंड चोरी की साजिश से शुरू होती है। इसके बाद विमान हाईजैक होने से कहानी पूरी तरह बदल जाती है। 8. ‘रनवे 34’ फिल्म ‘रनवे 34’ में अजय देवगन ने ‘कैप्टन विक्रांत खन्ना’ नाम के एक विलक्षण और आत्मविश्वासी पायलट की भूमिका निभाई है। कहानी में दिखाया गया है कि खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के बीच वह जोखिम उठाकर विमान की एक ‘ब्लाइंड लैंडिंग’ करवाते हैं। इसके बाद यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में उन पर कानूनी जांच (एविएशन इंक्वायरी) बैठती है, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत के रूप में) करते हैं। 9. ‘फ्लाइट’ 2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्लाइट’ में डेंजल वॉशिंगटन ने पायलट व्हिप व्हिटेकर का किरदार निभाया था। विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद वह इमरजेंसी लैंडिंग करता है। इसके बाद उसके फैसलों और हादसे की जांच होती है। 10. ‘एयर फोर्स वन’ 1997 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एयर फोर्स वन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर जर्मन डायरेक्टर वोल्फगैंग पीटरसन ने किया था। फिल्म की कहानी में राष्ट्रपति मार्शल रूस के मॉस्को से अमेरिका लौट रहे होते हैं। इसी दौरान उनके आधिकारिक विमान ‘एयर फोर्स वन’ को रूसी नव-राष्ट्रवादी आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इन आतंकियों का नेतृत्व इगोर कोर्शुनोव करता है। हाईजैक के दौरान सुरक्षा अधिकारी राष्ट्रपति को विमान से सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मार्शल विमान से बाहर निकलने के बजाय वहीं छिपे रहते हैं। वह खुद को कार्गो होल्ड में छिपा लेते हैं और आतंकियों से बचते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देते हैं।









