Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

26 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की अभिजीत दिपके से मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के अन्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर बयान देने की मांग की। पीयूष ने देश के अन्य मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब नसीर साहब के हर बयान का वे खुद जवाब देंगे। पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नसीरुद्दीन शाह से सवाल पूछे हैं। ‘फ्लाइट हादसे में जान बचाने वाले की तारीफ करें’ पीयूष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में नसीरुद्दीन शाह से कहा कि वे पुराने जानकार हैं। पीयूष ने हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में टले हादसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार नाम के व्यक्ति ने बहादुरी दिखाकर 170 लोगों की जान बचाई है। नसीर साहब को उस घटना पर भी कमेंट करना चाहिए और उस जांबाज को बधाइयां देनी चाहिए। मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह। एलपीयू घटना पर संवेदना जताने की मांग पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। पीयूष ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है। पीयूष ने पूछा कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए, नसीर साहब को इस पर भी मैसेज भेजकर अपनी संवेदना जतानी चाहिए। पीयूष मिश्रा झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हुए थे। ‘झारखंड में नज्म नहीं, आटा-दाल-रोटी चाहिए थी’ वीडियो में पीयूष मिश्रा ने झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान मांगी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीर साहब से मदद मांगी थी, तो उन्होंने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी। पीयूष ने कहा कि वहां के लोगों को किसी शायरा की नज्म नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था। पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को साफ शब्दों में कहा कि अब वे जब भी कोई सार्वजनिक बयान देंगे, तो उन्हें पीयूष मिश्रा की तरफ से जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने खुद को नसीर साहब का पुराना जानकार बताते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ अपनी बात खत्म की। जंतर-मंत्र छात्र आंदोलन में भी भिड़े दोनों एक्टर्स नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में हुए नीट (NEET) प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर नाराजगी जाहिर कर उन पर कटाक्ष किया था। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और अन्य सेलेब्स की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। झारखंड प्रोटेस्ट में शामिल हुए पीयूष मिश्रा ने कहा था, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।’ नसीरुद्दीन शाह का पूरा बयान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से कहा था, सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Janhvi Kapoor Slams Deepfake Video

19 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। महिला की सहमति और मर्जी का सम्मान होना चाहिए एक्ट्रेस ने महिलाओं की पसंद और उनके शरीर के प्रति सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला पांच दिन ‘हां’ कहती है और छठे दिन ‘ना’, तो उस ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए। मिनीस्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसके नीचे कैमरा लगाए या उसके शरीर का गलत इस्तेमाल करे। महिला किस चीज में सहज है और अपनी सीमा कहां तय करती है, यह फैसला पूरी तरह से उसी का होना चाहिए। ‘अपनी बेटियों को बचाओ’ की जगह सोच बदलने की जरूरत जान्हवी ने आगे कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर महिलाओं को सीमाओं के उल्लंघन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सिर्फ अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कहने के बजाय अपनी सोच बदलनी होगी। समाज को ऐसी मानसिकता विकसित करने की जरूरत है जो लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और सीमाओं का उल्लंघन करने से रोके। जान्हवी कपूर अपने AI डीपफेक वीडियोज पर पहले भी नाराजगी जता चुकी हैं। जूनियर एनटीआर और सीनियर एक्टर्स का जताया आभार जान्हवी ने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस वायरल वीडियो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ा बयान दिया था। जान्हवी के मुताबिक, बड़े स्टार्स का ऐसा स्टैंड लेना उन सभी महिलाओं को हिम्मत देता है जो इस तरह के बर्ताव से पीड़ित हैं। उन्होंने मामले में एकजुटता दिखाने के लिए दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर को भी धन्यवाद कहा। मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को चेतावनी थी जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। अभिनेता ने लोगों से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।” जूनियर NTR की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर नाराजगी जताई विजय देवरकोंडा ने ‘चुट्टामल्ले’ के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं। विजय ने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की नौकरी जाने की चिंता के बीच इस तरह की बकवास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के डीपफेक को डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर बताया और कहा कि कानून को ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। विजय देवरकोंडा की पोस्ट। चिरंजीवी ने भी वीडियो पर जताई नाराजगी साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी गाने ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक AI वीडियो के वायरल होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है। चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी। उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की। चिरंजीवी की पोस्ट। ‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का रोमांटिक गाना है। इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर नजर आए थे। यह गाना अपनी धुन और दोनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए लोकप्रिय हुआ था। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी 1980 के दशक के एक तटीय गांव पर आधारित है। फिल्म में एक ताकतवर समुद्री योद्धा अवैध समुद्री तस्करी के खिलाफ खड़ा होता है। उसे पता चलता है कि इसकी वजह से निर्दोष लोगों को नुकसान हो रहा है। जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाईं। प्रकाश राज,
Janhvi Kapoor Slams Deepfake Video

34 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। महिला की सहमति और मर्जी का सम्मान होना चाहिए एक्ट्रेस ने महिलाओं की पसंद और उनके शरीर के प्रति सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला पांच दिन ‘हां’ कहती है और छठे दिन ‘ना’, तो उस ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए। मिनीस्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसके नीचे कैमरा लगाए या उसके शरीर का गलत इस्तेमाल करे। महिला किस चीज में सहज है और अपनी सीमा कहां तय करती है, यह फैसला पूरी तरह से उसी का होना चाहिए। ‘अपनी बेटियों को बचाओ’ की जगह सोच बदलने की जरूरत जान्हवी ने आगे कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर महिलाओं को सीमाओं के उल्लंघन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सिर्फ अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कहने के बजाय अपनी सोच बदलनी होगी। समाज को ऐसी मानसिकता विकसित करने की जरूरत है जो लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और सीमाओं का उल्लंघन करने से रोके। जान्हवी कपूर अपने AI डीपफेक वीडियोज पर पहले भी नाराजगी जता चुकी हैं। जूनियर एनटीआर और सीनियर एक्टर्स का जताया आभार जान्हवी ने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस वायरल वीडियो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ा बयान दिया था। जान्हवी के मुताबिक, बड़े स्टार्स का ऐसा स्टैंड लेना उन सभी महिलाओं को हिम्मत देता है जो इस तरह के बर्ताव से पीड़ित हैं। उन्होंने मामले में एकजुटता दिखाने के लिए दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर को भी धन्यवाद कहा। मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को चेतावनी थी जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा कि ‘चुट्टामल्ले’ के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। अभिनेता ने लोगों से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। उन्होंने लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।” जूनियर NTR की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से बतौर लीड एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर नाराजगी जताई विजय देवरकोंडा ने ‘चुट्टामल्ले’ के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं। विजय ने कहा कि AI का इस्तेमाल लोगों की नौकरी जाने की चिंता के बीच इस तरह की बकवास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के डीपफेक को डिजिटल रूप से यौन उत्पीड़न के बराबर बताया और कहा कि कानून को ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। विजय देवरकोंडा की पोस्ट। चिरंजीवी ने भी वीडियो पर जताई नाराजगी साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी गाने ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक AI वीडियो के वायरल होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ऐसे कंटेंट को क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक महिला या फिल्म से जुड़ा मामला नहीं है। आज किसी और के साथ हुआ है, कल यह आपके, मेरे या किसी जानने वाले के साथ भी हो सकता है। चिरंजीवी ने कहा कि ऐसे वीडियो बनाने और जानबूझकर उन्हें फैलाने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे मजाक या मनोरंजन मानने से भी इनकार किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और इंडस्ट्री संस्थाओं के साथ मिलकर एक कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की बात कही। यह टीम साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ काम करेगी। उन्होंने लोगों से वीडियो को देखने, डाउनलोड करने या शेयर करने के बजाय संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपील की। चिरंजीवी की पोस्ट। ‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का रोमांटिक गाना है। इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर नजर आए थे। यह गाना अपनी धुन और दोनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री के लिए लोकप्रिय हुआ था। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी 1980 के दशक के एक तटीय गांव पर आधारित है। फिल्म में एक ताकतवर समुद्री योद्धा अवैध समुद्री तस्करी के खिलाफ खड़ा होता है। उसे पता चलता है कि इसकी वजह से निर्दोष लोगों को नुकसान हो रहा है। जान्हवी कपूर ने फिल्म देवरा: पार्ट 1 में थंगम नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में जूनियर NTR, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने अहम भूमिकाएं निभाईं। प्रकाश राज,
OpenAI Safety Expert David Robinson Resigns

Hindi News Career OpenAI Safety Expert David Robinson Resigns | India Cyprus Maritime Meet 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और साइप्रस के बीच पहली जॉइंट मैरीटाइम बैठक हुई 4 अक्टूबर को भारत-साइप्रस के बीच पहली जॉइंट मैरीटाइम कमेटी की बैठक की जानकारी आई। ये बैठक साइप्रस के लिमासोल में हुई। भारत की ओर से पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी वेंकटेशपथी एस. ने हिस्सा लिया। साइप्रस की ओर से शिपिंग डिप्टी मिनिस्ट्री के एक्टिंग सेक्रेटरी थियोडौलोस मेसिमेरिस ने सह-अध्यक्षता की। ये बैठक दोनों देशों के बीच 2017 में हुए बिलेटरेल एग्रीमेंट मर्चेन्ट शिपिंग एग्रीमेंट के तहत आयोजित की गई। इस बैठक में मैरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, इंवेस्टमेंट, शिपिंग पॉलिसीज और बेस्ट प्रैक्टिस पर आपसी को-ऑपरेशन बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत-साइप्रस दोनों देशों ने इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनजाइजेशन (IMO) सहयोग पर भी चर्चा की। इसमें शिपिंग फाइनेंस, शिप रिपेयर और रिसायकलिंग, सी ट्रेनिंग और वेल्फेयर जैसे सेक्टर्स में मौके तलाशने पर बात हुई। इसके साथ ही बैठक में नवंबर 2026 में मुंबई में मैरीटाइम बिजनेस फोरम के प्रस्ताव पर भी बात हुई। जिसमें साइप्रस का मैरीटाइम बिजनेस डिलीगेशन पर बात हुई। इस बैठक में भूमध्य सागर और हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा, नौवहन तथा मर्चेंट शिपिंग सहयोग को लेकर समझौता हुआ। साइप्रस यूरोपीय संघ (EU) में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक एवं समुद्री साझेदार है। इस्तीफा (RESIGNATION) 2. OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दिया 3 अक्टूबर को ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। रॉबिन्स ने OpenAI में करीब 3.5 साल काम किया और बड़े AI मॉडल लॉन्च के साथ जारी होने वाली सेफ्टी रिपोर्ट्स को भी लीड किया। रॉबिन्स ने अपने इस्तीफे के बाद ‘आई क्विट ओपन AI बिकॉज इट्स कल्चर इस ब्रोकन’ (I Quit OpenAI Because Its Culture Is Broken) नाम से एक लेख भी प्रकाशित किया। रॉबिन्सन ने ये भी कहा कि ज्यादा सक्षम AI मॉडल बनाने से पहले नई वैज्ञानिक समझ और मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत है। रॉबिन्सन के मुताबिक टेक्नोलॉजी कंपनियां नया AI बनाने की होड़ में बहुत जल्दबाजी कर रही हैं और इससे जुड़े बड़े खतरों को नजरअंदाज कर रही हैं। Open AI Open AI को दिसंबर 2015 में इलॉन मस्क, सैम ऑल्टमैन ने मिलकर शुरू किया था। Open AI के सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट में ChatGPT, इमेज जनरेटर DALL-E, और वीडियो मॉडल सोरा (Sora) शामिल हैं। रॉबिन्सन के मुताबिक, आज AI कंपनियों को नहीं पता कि इस तकनीक को 100% सुरक्षित कैसे बनाया जाए। निधन (DEATH) 3. डायरेक्टर सिंगेथम श्रीनिवास राव का निधन 4 अक्टूबर को तेलगु फिल्म डायरेक्टर सिंगेथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। राव ने डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। राव ने 1972 में तेलुगु फिल्म नीति निज्याति से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। राव की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘पुष्पका विमानेन’ शामिल है, जो बिना संवाद वाली ब्लैक कॉमेडी थी और कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राव ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भाषाओं में काम किया और अलग-अलग शैली की फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। राव की मशहूर फिल्मों में ‘आदित्य 369’ शामिल हैं, जिसमें साइंस-फिक्शन था और टाइम ट्रैवल थी। इसके साथ ही मयूरी, भैरव और लिटिल जौन जैसी फिल्में शामिल हैं। राव को डायरेक्टर के तौर पर नेशनल फिल्म अवार्ड, नंदी अवार्ड और कई फिल्म फेयर मिले थे। राव को पुष्पका विमानेन’ के डायरेक्शन के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। मिसलीनियस 4. NABKISAN ने देश का पहला सोशल बॉन्ड जारी किया 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक यानी नाबार्ड की सहायक कंपनी नबकिसान ने भारत का पहला WASH- सोशल बॉन्ड जारी किया। WASH का पूरा नाम वाटर (Water), सैनिटेशन (Sanitation), और हाइजीन (Hygiene) है। इस बॉन्ड से ₹180 करोड़ की कैपिटल जुटाई गई इस बॉन्ड का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट निर्माण और स्वच्छता परियोजनाओं में किया जाएगा। इस बॉन्ड के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसान, महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) और गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा। भारत के पूंजी बाजार में किसी NBFC ने जारी यह अपनी तरह का पहला सोशल बॉन्ड है। नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को बी. शिवरामन समिति की सिफारिश पर की गई थी।इसका मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। भारत के पूंजी बाजार में किसी NBFC ने जारी किया गया पहला सोशल बॉन्ड है। 5. INS सह्याद्री , INS कुलिश ने AIME 2026 में हिस्सा लिया भारतीय नौसेना के INS सह्याद्री और INS कुलिश ने फिलीपींस में आयोजित एशियन-इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज (AIME) 2026 में हिस्सा लिया। AIME में भारत के साथ ASEAN सदस्य देशों की समुद्री सेनाओं ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य आपसी समझ, समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना है। AIME एक्सरसाइज को दो फेज हार्बर फेज और सी फेज में आयोजित किया गया है। हार्बर फेज में की-लीडर्स एंगेजमेंट, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, योगा, कम्युनिटी इंटरेक्शन शामिल था। सी फेज में भारतीय जहाजों ने मानव सहायता, डिजास्टर रिलीफ (HADR) जैसे समुद्री अभ्यास किए। भारत की हिस्सेदारी एक्सट ईस्ट पॉलिसी और MAHASAGAR (मयुचल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ आक्रोस का हिस्सा है। INS सह्याद्री INS सह्याद्री (F49) भारतीय नौसेना का एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित शिवालिक श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत है। INS सह्याद्री को मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) ने बनाया है और इसे साल 2012 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। INS सह्याद्री की क्षमता लगभग 6,800 टन और अधिकतम गति 32 नॉट है। ये हवा, सतह और पानी के नीचे के खतरों से निपटने में सक्षम है। INS सह्याद्री ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल, बारक-1 और श्टिल-1 मिसाइलों से लैस है। INS कुलिश INS कुलिश भारतीय नौसेना का एक कोरा-श्रेणी (Kora-class) का मिसाइल युद्धपोत (Corvette) है, इसे 20 अगस्त 2001 को कमीशन किया गया था। ‘कुलिश’ एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ ‘वज्र’ या ‘वज्रास्त्र’ होता है। INS कुलिश का डिजाइन और निर्माण भारत में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है। INS कुलिश की क्षमता लगभग 1,500







