यशपाल शर्मा बोले-आइटम डांस और गालियां फिल्म में नहीं:एक्टर ने कहा- दो घंटे में एक पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी राजस्थानी फिल्म, जयपुर में ‘धूड़’ का ट्रेलर रिलीज

राजस्थानी फिल्म ‘धूड़ (सैंडस्टॉर्म)’ का मंगलवार को जयपुर में एक समारोह के दौरान आधिकारिक ट्रेलर जारी किया गया। यह फिल्म 23 अक्टूबर को राजस्थान सहित देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही। इस फिल्म को कलाम एकेडमी और समर जैन की प्रस्तुति, सोल ऑफ डेजर्ट प्रोडक्शन की ओर से स्टूडियो ऐनक के सहयोग से तैयार किया गया है। ट्रेलर में राजस्थान का पारंपरिक परिवेश, रेगिस्तानी दृश्य, गांवों की सामाजिक संरचना और परिवार के भीतर चलने वाले संघर्ष को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। ‘फिल्म नहीं, दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने जैसा अनुभव होगा’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता यशपाल शर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘धूड़’ को बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने फिल्म की तुलना साहित्य और किताब पढ़ने के अनुभव से करते हुए कहा कि अगर दर्शक केवल आइटम डांस या गालियां सुनने के लिए फिल्म देखने जा रहे हैं, तो यह फिल्म उनके लिए नहीं है। यहां देखिए ट्रेलर लॉन्च के PHOTO’S… यशपाल शर्मा ने कहा कि अगर आप आइटम डांस देखना चाहते हैं या फिर गालियां सुनना चाहते हैं, तो यह फिल्म देखने मत जाना। ये फिल्म आपको पूरी पुस्तक पढ़ने जैसा अहसास करवाएगी। एक फिल्म देखना एक पुस्तक के पढ़ने के बराबर है। दो घंटे में पूरी किताब पढ़ लेंगे, यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक साहित्य से जुड़ाव महसूस करेंगे। उनके अनुसार ‘धूड़’ केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि इसकी कहानी और किरदार दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देंगे। राजस्थानी फिल्मों के इतिहास में बदलाव की उम्मीद यशपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘धूड़’ राजस्थानी फिल्मों के इतिहास में बदलाव लाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। उन्होंने फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि हर अभिनेता ने अपने किरदार के लिए पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में कहानी से लेकर अभिनय और दूसरे तकनीकी पक्षों तक टीम ने गंभीरता से काम किया है। उनका मानना है कि दर्शकों को फिल्म में कई स्तरों पर कुछ अलग देखने को मिलेगा। यशपाल शर्मा के साथ ये कलाकार आएंगे नजर फिल्म में दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ अलका अमीन, भवानी सिंह चौहान, विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी और वानिकी त्यागी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने राजस्थान के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश से जुड़े किरदारों को निभाया है। यशपाल शर्मा ने कहा कि जिस चीज ने उन्हें सबसे पहले ‘धूड़’ से जोड़ा, वह निर्देशक आनंद सिंह चौहान की बनाई हुई दुनिया और किरदारों की ईमानदार लेखनी थी। उनके अनुसार कहानी राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी है, लेकिन इसमें मौजूद भावनाएं हर दर्शक को अपने करीब महसूस हो सकती हैं। निर्देशक बोले- राजस्थान की मिट्टी से निकली है कहानी फिल्म के लेखक और निर्देशक आनंद सिंह चौहान ने कहा कि ‘धूड़’ उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसकी कहानी राजस्थान की मिट्टी से निकली है। उन्होंने फिल्म के परिवेश को प्रामाणिक रखने पर खास जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने कोशिश की है कि फिल्म का संसार अपने समय, स्थान और संस्कृति के प्रति पूरी तरह वास्तविक महसूस हो। इसके साथ ही फिल्म का नाटक, संघर्ष और भावनाएं हर दर्शक से जुड़ सकें। ‘हेल्लारो’ के संगीतकार ने तैयार किया फिल्म का संगीत फिल्म का संगीत और गीत-संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है। मेहुल सुरती को गुजराती फिल्म ‘हेल्लारो’ में अपने प्रशंसित संगीत के लिए जाना जाता है। ‘धूड़’ में संगीत को कहानी और राजस्थान के वातावरण के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। फिल्म का निर्माण समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डी. एस. चौहान और अभिषेक चोपड़ा ने किया है। ‘धूड़ (सैंडस्टॉर्म)’ 23 अक्टूबर को राजस्थान के सिनेमाघरों के साथ देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Delhi University Hindu College Admission Controversy

Hindi News Career Delhi University Hindu College Admission Controversy | Staff Protest कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक DU के हिंदू कॉलेज में एडमिशन में धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसके विरोध में खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक और हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) सड़क पर उतर आए हैं और एडमिशन में धांधली की बात कर रहे हैं। दरअसल शिक्षकों और HCSA का आरोप है कि एडमिशन कमेटी और डिपार्टमेंट हेडस के कड़े विरोध के बाद भी 20% की तय लिमिट से ज्यादा एडमिशन कर दिए गए हैं। शिक्षक- DU कुलपति कॉलेज कमान अपने हाथ में लें DU के ही शिक्षकों और HCSA ने मिलकर DU कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एडमिशन में हुई धांधली की जांच की मांग की गई है। साथ ही इस ज्ञापन में कुलपति से दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की रिक्वेस्ट भी है। एडमिशन में धांधली, लिमिट से ज्यादा एडमिशन का आरोप हिंदू कॉलेज में विवाद एडमिशन में धांधली के चलते हो हो रहा है। दरअसल ये पूरा मामला एक्सस्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी और स्पोर्ट्स कोटे से हुए एडमिशन को लेकर है। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) के मुताबिक ‘एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा कैरिकुलम एक्टिविटीज (ECA) कोटे के तहत निर्धारित सीमा से ज्यादा सीटें अलॉट की गई हैं। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) ने आरोप लगाया था कि BCom (ऑनर्स) और BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में स्पोर्ट्स और ECA (एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज) कोटे के तहत एडमिशन, किसी एक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए तय 20% की लिमिट से ज्यादा किए गए हैं। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) ने 14 सितंबर को धरना शुरू किया था। 10 सीटों पर 17 एडमिशन अलॉट करने का आरोप असल में हिंदू कॉलेज में ECA और स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 48 सुपरन्यूमेरेरी सीटें हैं। जिनमें 33 स्पोर्ट्स की और 15 ECA कैटेगरी की। जिनका 20% यानी 9.6 एडमिशन दिए जा सकेंगे। इस नियम के मुताबिक एक सिलेबस में अधिकतम 10 सीटें तय हैं, लेकिन इसके उलट ECA और स्पोर्ट्स कोटे से कॉमर्स में 17 और पॉलिटिकल साइंस में 15 सीटें अलॉट की गई। इसी आधार पर HCSA ने आपत्ति उठाई है। हिंदू कॉलेज- एडमिशन एल्गोरिदम में गलती हुई हिंदू कॉलेज ने एडमिशन के इस पूरे मामले पर कहा कि ये उसके अधिकार से बाहर है। साथ ही DU एडमिशन डिपार्टमेंट इसके लिए एडमिशन एल्गोरिदम में हुई गलती को जिम्मेदार बता रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी ने ज्यादा एडमिशन को अपने एडमिशन एल्गोरिदम में हुई एक गलती बताया। बता दें कि ECA एडमिशन में डिबेट, म्यूजिक, डांस, थिएटर और फाइन आर्ट्स जैसी एक्टिविटीज में मिली मान्यता प्राप्त उपलब्धियों को शामिल किया जाता है। एडमिशन विवाद के चलते कुलपति के ऑफिस तक मार्च करते स्टूडेंट्स। DU प्रिंसिपल की सफाई- एडमिशन सेल करती है सीट अलॉट DU हिन्दू कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस एडमिशन प्रोसेस पर सफाई दी है। DU में एडमिशन प्रोसेस सेंट्रालाइज्ड होता है, जिसके तहत UG और PG सिलेबस में एडमिशन के लिए DU एडमिशन सेल एप्लीकेशन इनवाइट भेजता है। स्टूडेंट्स की पसंद के आधार पर कॉलेज और सब्जेक्ट अलॉटमेंट का फैसला यूनिवर्सिटी करती है। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद CUET स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को कॉलेज अलॉट किए जाते हैं। वहीं ECA और स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन के लिए भी CUET स्कोर जरूरी होता है। DU ने ये भी कहा कि मेरिट वॉयलेशन नहीं हुआ, क्योंकि जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला है, स्पोर्ट्स/ECA के मेरिट स्कोर के आधार पर एलिजिबल थे। दूसरी ओर HCSA ने प्रिंसिपल के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पास किया और पूरे मामले की जांच की मांग की है। गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन TC A रंगाचारी और प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव को हटाने की भी मांग की है। जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल वो कैंसिल होंगे इन सीटों को भरने के लिए 3 दिन के लिए दोबारा एडमिशन सेल खोला जाना चाहिए और स्टूडेंट्स को मौका मिलना चाहिए। बता दें कि यूनिवर्सिटी एडमिशन रूल के मुताबिक कैटेगरी वायज अनरिजर्व कैटेगरी में 50.5% ओबीसी में 27%, अनुसूचित जाति (SC) 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) की 7.5%, EWS के लिए 10% और दिव्यांग (PwD) के लिए 5% सीट भरना जरूरी होता होता है। स्टूडेंट्स और टीचर्स को धमकाने का भी आरोप एसोसिएशन ने छात्र और शिक्षक प्रदर्शनकारियों को डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि अनियमित बैठकों और समानांतर समितियों के माध्यम से इसे दरकिनार कर दिया गया था। इसने स्टडी लीव, चाइल्ड केयर लीव, सबैटिकल लीव और प्रमोशन में देरी, और तय कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर बने रहने वालों को लेकर भी चिंता जताई है। ————- ये खबर भी पढ़ें.. NEET PG में 258 स्टूडेंट्स के 0 या नेगेटिव नंबर:क्या फिर माइनस नंबर वाले होंगे क्वालिफाई? एक्सपर्ट बोले-सीटें भरने का नहीं, बेचने का फॉर्मूला 24 सितंबर को जारी हुए NEET-PG 2026 रिजल्ट में इस बार कुल 2,63,535 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ फिल्म के प्रड्यूसर अमित जानी की याचिका पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मंगलवार को जवाब मांगा है। फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सलमान खान की फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दायर किए गए अलग-अलग मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। निर्माताओं का तर्क- एक ही मुद्दे पर दो केस नहीं चल सकते न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने निर्माताओं के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को नोटिस जारी किया है। फिल्म निर्माता अमित जानी ने कोर्ट में दलील दी कि इसी विवाद से जुड़ा एक मामला एक्टर की दायर की गई पिछली याचिका के रूप में हाईकोर्ट में पहले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों मामले एक ही फिल्म, उसके प्रचार सामग्री और एक्टर के व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े हैं, इसलिए एक ही मुद्दे पर दो अलग-अलग मुकदमे चलाना ठीक नहीं है। इस पर कोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा है। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म काला हिरण के मेकर्स फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। 1998 से जुड़ा है काला हिरण शिकार का मामला साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हुआ था। सलमान के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि इस मामले से जुड़े चार केसों में से तीन में वे बरी हो चुके हैं, जबकि एक केस में मिली सजा पर अभी राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में अपील पेंडिंग है। ऐसे में फिल्म के जरिए किसी समुदाय को भड़काने की कोशिश हो रही है, जिससे निष्पक्ष ट्रायल के अधिकार पर बुरा असर पड़ सकता है।
Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record

17 मिनट पहले कॉपी लिंक अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (दृश्यम द कंक्लूजन) का कलेक्शन ₹300 करोड़ पार कर गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद चौथे दिन भी शानदार पकड़ बनाए रखी। हालांकि सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई। ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर आगे बढ़ रही है। चौथे दिन कमाए ₹21 करोड़, भारत में ₹197 करोड़ के पार फिल्म ने सोमवार (चौथे दिन) को भारत में ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि रविवार की ₹61 करोड़ की कमाई के मुकाबले लगभग 65% की गिरावट दिखाता है। इस कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹197.50 करोड़ और डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन ₹237 करोड़ हो गया है। ओवरसीज (विदेशों) से मिली ₹5 करोड़ की कमाई को जोड़कर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹303 करोड़ तक पहुंच गया है। अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘दृश्यम 3’ ने शुक्रवार को ₹62 करोड़ के साथ शुरुआत की थी, जो अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने ₹53.50 करोड़ और रविवार को ₹61 करोड़ की बंपर कमाई की। यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बनकर उभरी है। इसके साथ ही इसने मोहनलाल की मूल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (₹237.70 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन की फिल्म ने मोहनलाल की मूल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (₹237.70 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के रिकॉर्ड के करीब अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए किरदारों में शामिल हुए हैं। चौथे दिन फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.71% दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा नाइट शो में 38.38% दर्शक पहुंचे। ‘दृश्यम 3’ अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ₹334.68 करोड़ के रिकॉर्ड को पछाड़ने से महज ₹31.68 करोड़ दूर है। अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है दृश्यम 3 ओपनिंग वीकेंड पर हुई कमाई के बाद ये फिल्म अजय देवगन की कई हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिलहाल उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर है, जिने कुल 361 करोड़ कमाए थे। स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे। आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। अक्षय खन्ना ने दृश्यम 2 में आईपीएस तरुण अहलावत का रोल निभाया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। ………………………….. फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? 2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है। अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mika Singh Controversy | Statement On Pakistan And Dubai Muslims

25 मिनट पहले कॉपी लिंक मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका, प्रसिद्ध पंजाबी पॉप स्टार दलेर सिंह मेहंदी के सबसे छोटे भाई हैं। सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय बताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका ने कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं, पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं। पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह मुझे आज तक समझ नहीं आया।” मीका बोले- मैं चुपके से पाकिस्तान नहीं गया था मीका ने 2019 में कराची में एक निजी शादी में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भारत में आलोचना हुई थी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया था। बाद में यह बैन हटा लिया गया। इस घटना पर मीका ने कहा कि वह चुपके से पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने कहा, “जब मैं पाकिस्तान गया था, तब भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे। मेरे पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।” मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर आप वहां किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करते हैं, कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें भारत वापस लाते हैं, तो उस पैसे पर भारत में टैक्स लगता है।” मीका सिंह ने अपने 14 सदस्यीय बैंड के साथ पाकिस्तान के कराची शहर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के कार्यक्रम (मेहंदी की रस्म) में प्रस्तुति दी थी। मीका ने पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के परफॉर्म करने पर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में परफॉर्म करने पर लोगों को परेशानी नहीं होती। मीका ने कहा, “जब वे यहां आकर परफॉर्म करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो आईफा में सभी हाथ उठाते हैं।” उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान में लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इससे खुश होना चाहिए।” मीका ने पाकिस्तान से अपने निजी जुड़ाव की बात बताई मीका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उनका निजी जुड़ाव क्यों है। उन्होंने वहां मौजूद सिख धार्मिक स्थलों का जिक्र किया। सिंगर ने कहा, “पाकिस्तान से मेरा जुड़ाव क्यों है? इसके पीछे एक भावनात्मक कहानी है। गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा ननकाना साहिब वहां है। पाकिस्तान में तीन बड़े गुरुद्वारे हैं।” उन्होंने कहा, “जब मुझे पहले पाकिस्तान से न्योते मिलते थे, तो मुझे लगता था कि मुझे गुरुद्वारे की ओर से बुलाया जा रहा है।” 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवादों में आया था 2019 के पहले 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवाद का कारण बना था। दरअसल, अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक म्यूजिकल शो के प्रमोशन वीडियो में मीका ने दोनों देशों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और 14 अगस्त को हमारा पाकिस्तान। उनके इस बयान में पाकिस्तान को हमारा पाकिस्तान कहने पर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी मामले में शामिल हो गई थी। पार्टी की फिल्म विंग के तत्कालीन प्रमुख अमेय खोपकर ने मीका सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें महाराष्ट्र में आकर कार्यक्रम करने की चुनौती दी थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मीका ने मुंबई या महाराष्ट्र में परफॉर्म करने की कोशिश की तो MNS इसका विरोध करेगी और कार्यक्रम नहीं होने देगी। ………………. मीका सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल: बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका ने यह भी कहा था कि दिलजीत ने उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mika Singh Controversy | Statement On Pakistan And Dubai Muslims

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका, प्रसिद्ध पंजाबी पॉप स्टार दलेर सिंह मेहंदी के सबसे छोटे भाई हैं। सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय बताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका ने कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं, पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं। पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह मुझे आज तक समझ नहीं आया।” मीका बोले- मैं चुपके से पाकिस्तान नहीं गया था मीका ने 2019 में कराची में एक निजी शादी में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भारत में आलोचना हुई थी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया था। बाद में यह बैन हटा लिया गया। इस घटना पर मीका ने कहा कि वह चुपके से पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने कहा, “जब मैं पाकिस्तान गया था, तब भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे। मेरे पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।” मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर आप वहां किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करते हैं, कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें भारत वापस लाते हैं, तो उस पैसे पर भारत में टैक्स लगता है।” मीका सिंह ने अपने 14 सदस्यीय बैंड के साथ पाकिस्तान के कराची शहर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के कार्यक्रम (मेहंदी की रस्म) में प्रस्तुति दी थी। मीका ने पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के परफॉर्म करने पर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में परफॉर्म करने पर लोगों को परेशानी नहीं होती। मीका ने कहा, “जब वे यहां आकर परफॉर्म करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो आईफा में सभी हाथ उठाते हैं।” उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान में लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इससे खुश होना चाहिए।” मीका ने पाकिस्तान से अपने निजी जुड़ाव की बात बताई मीका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उनका निजी जुड़ाव क्यों है। उन्होंने वहां मौजूद सिख धार्मिक स्थलों का जिक्र किया। सिंगर ने कहा, “पाकिस्तान से मेरा जुड़ाव क्यों है? इसके पीछे एक भावनात्मक कहानी है। गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा ननकाना साहिब वहां है। पाकिस्तान में तीन बड़े गुरुद्वारे हैं।” उन्होंने कहा, “जब मुझे पहले पाकिस्तान से न्योते मिलते थे, तो मुझे लगता था कि मुझे गुरुद्वारे की ओर से बुलाया जा रहा है।” 2019 के पहले 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवाद का कारण बना था। दरअसल, अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक म्यूजिकल शो के प्रमोशन वीडियो में मीका ने दोनों देशों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और 14 अगस्त को हमारा पाकिस्तान। उनके इस बयान में पाकिस्तान को हमारा पाकिस्तान कहने पर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी मामले में शामिल हो गई थी। पार्टी की फिल्म विंग के तत्कालीन प्रमुख अमेय खोपकर ने मीका सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें महाराष्ट्र में आकर कार्यक्रम करने की चुनौती दी थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मीका ने मुंबई या महाराष्ट्र में परफॉर्म करने की कोशिश की तो MNS इसका विरोध करेगी और कार्यक्रम नहीं होने देगी। ………………. मीका सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल: बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका ने यह भी कहा था कि दिलजीत ने उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल उस मेसैज को पूरी तरह फेक बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को खारिज किया। जावेद अख्तर ने सवाल उठाया कि अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना के लिए उनके नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने X पर लिखा, “मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैला यह झूठा मेसैज कि मैंने CJP की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है। यह पूरी तरह से फेक है। मुझे आश्चर्य है कि दीपके और CJP का विरोध करने वालों को मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये हालत हो गई है? दुखद है।” बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेक मैसेज में जावेद अख्तर ने अभिजीत दीपके और CJP की आलोचना की थी। इसमें दीपके को अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बताया गया था। जावेद अख्तर और कंचन गुप्ता में सोशल मीडिया पर भिड़ंत सोमवार को जावेद अख्तर और सूचना प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर भिड़ गए। दरअसल, मौलाना साजिद रशीदी ने आबादी बढ़ाने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम परिवारों में पांच से ज्यादा बच्चे होना सामान्य है और छह बच्चों की संख्या उनके लिए लास्ट है। उन्होंने हिंदू परिवारों के कम बच्चे पैदा करने पर भी सवाल उठाए। रशीदी ने कहा था, “हमारे यहां तो पांच से ऊपर होते हैं सबके। छह तो बिल्कुल लास्ट आंकड़ा है। कम से कम नहीं तो छह, आठ, दस और ग्यारह-बारह भी होते हैं।” उन्होंने हिंदुओं की ओर इशारा करते हुए कहा, “कम से कम दस पर तो आओ।” कंचन गुप्ता ने जावेद अख्तर पर साधा निशाना कंचन गुप्ता ने रशीदी के बयान की खबर शेयर करते हुए जावेद अख्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर किसी हिंदू ने कहा होता कि मुसलमानों के 11-12 बच्चे होते हैं तो नसीरुद्दीन शाह भड़क जाते, जावेद अख्तर को बहुत बुरा लगता और LeLi गैंग सड़कों पर ‘सर तन से जुदा…’ के नारे लगाते हुए मार्च निकालता। उन्होंने कहा कि यह बात मौलाना रशीदी ने कही है। कंचन गुप्ता ने आगे लिखा कि उन्होंने जावेद अख्तर को बताया कि उनके सहधर्मी मौलाना साजिद रशीदी किस बात का गर्व से प्रदर्शन करते हैं। उनके मुताबिक, इतना ही उन्हें सांप्रदायिक और कट्टरपंथी करार देने के लिए काफी था। जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता को दिया जवाब जावेद अख्तर ने कंचन गुप्ता के आरोपों पर कहा कि एक कट्टर सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने ऐसे मौलाना के बयान पर भरोसा किया, जो उनकी तरह सांप्रदायिक और संकीर्ण सोच वाला लगता है। उन्होंने कहा कि दोनों एक ही तरह के लोग हैं। अख्तर ने सुझाव दिया कि दूसरे समुदाय के अपने हम-ख्याल व्यक्ति पर भरोसा करने के बजाय सरकारी जनगणना के आंकड़ों पर भरोसा किया जाए। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने की कोशिशों के लिए शायद ये आंकड़े काम के न हों। हिंदू धर्म को लेकर भी हुई बहस कंचन गुप्ता के आरोपों के जवाब में जावेद अख्तर ने लिखा, “आप हिंदू धर्म की सफेद चादर पर एक बदसूरत दाग की तरह हैं।” उन्होंने विवेकानंद, गांधी और राधाकृष्णन को पढ़ने की बात कही और कहा कि उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। इस पर कंचन गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म कोई “सफेद चादर” यानी कफन नहीं है। उन्होंने इसे जीवंत, बहुरंगी और जीवन को ऊर्जा देने वाला धर्म बताया। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर की उपमाएं और मिसालें बहुत कुछ जाहिर करती हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि मौलाना उनके धर्म के नहीं हैं, क्योंकि वह किसी भी धर्म को नहीं मानते। उन्होंने कंचन गुप्ता से कहा, “मिस्टर कंचन गुप्ता, आपने गलत आदमी से पंगा लिया है। मैं आपको अपने झूठ के साथ बचकर नहीं निकलने दूंगा। आजमाकर देख लीजिए।” कंचन गुप्ता ने जवाब में इसे “सुविधा के अनुसार किनारा करना” बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर जावेद अख्तर की सोच की तुलना हिंदू धर्म, जो उनका धर्म है, के प्रति उनके नजरिए से नहीं की जानी चाहिए। इसके बाद जावेद अख्तर ने रिप्लाई देते हुए लिखा, “तुम हिंदू धर्म की सफेद चादर पर लगे एक बदसूरत दाग हो। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और डॉ. राधाकृष्णन को पढ़ो, तब समझोगे कि तुम जैसे संकीर्ण सोच वाले लोग जिस धर्म को बदनाम कर रहे हो, वह वास्तव में क्या है। अपनी पूरी कोशिश कर लो, लेकिन तुम मुझे मुस्लिम कट्टरपंथियों के साथ जोड़ नहीं सकते। मुंबई पुलिस ने खुद तीन बार कट्टरपंथी मुल्लाओं से मेरी सुरक्षा के लिए मुझे सुरक्षा दी है। मुझे नहीं लगता कि तुम यह बात समझ पाओगे। तुम इतने छोटी सोच वाले हो कि सच कहूं तो मुझे तुम्हारे लिए अफसोस होता है।” …..… यह खबर भी पढ़ें… CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह: पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन हुआ था। नसीरुद्दीन शाह इसमें शामिल हुए थे। अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में पहुंचे थे। नसीरुद्दीन ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया था। विशाल भारद्वाज और शर्लिन चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

अभिनेत्री नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए यहां आई हैं। सीरीज में नोरा एक बार फिर आयशा धोंडी के किरदार में नजर आएंगी। राजस्थान में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो गई थी और नोरा भी अपने किरदार में वापसी कर चुकी हैं। सोमवार को ही एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाए। नोरा इससे पहले भी जयपुर में सीरीज के दूसरे सीजन के शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं। शूटिंग के बीच कुछ समय के लिए वे मुंबई वापस गई थीं, जहां उनके अन्य कार्यक्रम और व्य जयपुर स्तताएं थीं। अब दोबारा जयपुर लौटने के साथ उन्होंने सीरीज के अगले शूटिंग शेड्यूल में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर नोरा काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जयपुर की हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की कहानी का बड़ा हिस्सा राजस्थान की रॉयल विरासत और खूबसूरत लोकेशन्स के बीच फिल्माया जा रहा है। जयपुर की कई हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही राजस्थान के मंडावा में भी सीरीज के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा रही है। सीरीज में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं और वे राजघराने के उत्तराधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में सितंबर से शुरू हुई थी। पहले सीजन में नोरा ने आयशा धोंडी का किरदार निभाया था। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास है। सीरीज के नए सीजन में कलाकारों की कास्टिंग में भी बदलाव हुआ है और नए चेहरे जोड़े गए हैं। ‘दिलबर’ से बनीं देशभर में पहचान नोरा फतेही ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान मुख्य रूप से डांस परफॉर्मेंस से बनाई। हालांकि उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन उनके डांस नंबरों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’, ‘गर्मी’ और ‘कुसु कुसु’ जैसे गानों में उनके डांस को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद नोरा ने फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘थैंक गॉड’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में वे नजर आईं। एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने जीता फैंस का दिल इधर जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली भी प्रशंसकों के साथ खास अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने जब सेलिना को देखा तो उनके साथ तस्वीर लेने की इच्छा जताई। सेलिना ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और उन्हें गिफ्ट भी दिए। सेलिना जयपुर में जेईसीसी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज चर्चा में रहा। मिस इंडिया से बॉलीवुड तक पहुंचीं सेलिना सेलिना जेटली ने वर्ष 2001 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और चौथे रनर-अप का स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में काम किया और बॉलीवुड का रुख किया। 2003 में फिरोज खान की फिल्म ‘जानशीं’ से सेलिना ने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘खेल’, ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’, ‘जवानी दीवानी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘पेइंग गेस्ट्स’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।