बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

उत्तराखंड के देहरादून निवासी बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज ने अनुराग और उनके साथियों पर गला दबाने, रॉड से हमला करने और कार के नीचे डालने की कोशिश का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। वहीं, अनुराग का कहना है कि पहले उन पर हमला हुआ था और उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। राज के मुताबिक, येलो हिल्स कैफे के पास अनुराग ने उसका गला दबाया और साथियों ने रॉड से सिर, छाती और मुंह पर वार किए। उसने चाकू-बंदूक दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, अनुराग का दावा है कि पहले उन पर हमला हुआ था और उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के फैक्ट्स आगे सामने रखेंगे। राज की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) में केस दर्ज किया है। पहले तस्वीरें देखिए- अब जानिए क्या आरोप लगाए 1. गला दबाकर रॉड से हमला किया राज सिंह का आरोप है कि अनुराग ने पीछे से उसका गला दबाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। मोबाइल नहीं मिलने पर साथियों से उसे जान से मारने के लिए कहा। इसके बाद उसे कार के नीचे डालने की कोशिश की गई और लोहे की रॉड से सिर, छाती और मुंह पर वार किए गए। 2. चाकू-बंदूक दिखाकर धमकाया पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू और बंदूक दिखाकर उसे धमकाया। राज ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। 3. ‘कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता’ राज सिंह के अनुसार, बातचीत के दौरान अनुराग ने कथित तौर पर कहा कि उसने दो मर्डर किए हैं और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। राज ने अनुराग और उसके साथियों पर घड़ी और सोने की चेन ले जाने का भी आरोप लगाया है। अनुराग ने क्या-क्या कहा 1. बोले- पहले हम पर हुआ हमला, 112 पर कॉल की अनुराग ने दावा किया कि देहरादून में पहले उनके रिश्ते में शामिल लोगों ने उन पर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उनके मुताबिक, थाने में उनके साथ 5 लोग थे, जबकि करीब 100 स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया। हमारे ऊपर बेसिकली अटैक हुआ था देहरादून में। हमने 112 पर कॉल करी और पुलिस स्टेशन में एप्लीकेशन भी दी थी। 2. टिहरी जाने के आरोप से किया इनकार अनुराग ने कुछ दिन पहले टिहरी में किसी के घर जाकर धमकाने के आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 6 महीने से टिहरी नहीं गए हैं और एक दिन पहले ही चंडीगढ़ से लौटे हैं। मैं टिहरी लास्ट छह महीने से नहीं गया हूं। आरोप लगाने के लिए कोई कुछ भी बोल देगा। 3. बोले- आगे अपने पक्ष के फैक्ट्स सामने रखेंगे राज सिंह को किसने मारा, इस सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह आगे अपने पक्ष के फैक्ट्स और आंकड़े सामने रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि मामला उन्हें “मरवाने तक” पहुंच गया था और इस संबंध में पुलिस थाने में आवेदन भी दिया गया है। पत्नी रितिका ने वीडियो जारी किया अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अनुराग पर कई गंभीर आरोप लगाए। रितिका ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो अनुराग को “बहुत अच्छा और सज्जन इंसान” बताते हैं। उन्होंने अपने भाई की चोट का जिक्र करते हुए अनुराग के उन आरोपों पर सवाल उठाए, जिनमें उन्होंने रितिका के परिवार पर मारपीट और हमला करने की बात कही थी। रितिका ने आरोप लगाया कि अनुराग ने पहले उनके साथ, फिर अपने माता-पिता, उनकी मां, बच्चे, ससुराल वालों और दोस्तों के साथ विवाद किए। उन्होंने अभिषेक सैनी के साथ उनके कथित अफेयर को लेकर “फेक नैरेटिव” चलाने का भी आरोप लगाया। रितिका ने यह भी दावा किया कि अनुराग हाल में आयुष थपलियाल के घर भी कई लोगों के साथ पहुंचे थे। रितिका ने आशंका जताई कि अनुराग आगे भी उनके परिवार या करीबियों पर हमला करवाने की कोशिश कर सकते हैं और उनके बच्चे को उनसे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स सस्पेंड होने को लेकर भी अनुराग पर आरोप लगाए। रितिका के मुताबिक, मेरी आवाज दब जाए, इसलिए उसने मेरे सारे अकाउंट्स सस्पेंड किए थे। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े विवाद के पीछे यही वजह थी। एसएसपी को फोन करने का भी दावा राज सिंह की चचेरी बहन रितिका डोभाल, अनुराग डोभाल की पत्नी हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। राज के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए उसे बुलाया गया था। राज ने आरोप लगाया कि जब अनुराग और उसके साथी उसका मोबाइल नहीं खोल पाए तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राज सिंह की शिकायत में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम हैं। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था- मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल
अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया। मुंबई स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान और अन्य लोग अरबाज के घर पहुंचे। सामने आए वीडियो में सलीम खान कार से अरबाज के घर पहुंचते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थीं। बाद में सलीम खान सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकले। सोहेल उन्हें कार तक चलने में मदद करते दिखे। हेलेन भी उनके साथ थीं। इस साल की शुरुआत में सलीम खान के ब्रेन हैमरेज के बाद करीब एक महीने अस्पताल में रहने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे मार्च 2026 में ईद के मौके पर पहली बार दिखाई दिए थे। अब कई महीनों बाद वे पब्लिकली दिखाई दिए हैं। सलमान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे सलमान खान भी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना था। अरपिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ समारोह में पहुंचीं। अरबाज के बेटे अरहान खान और खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आए। अरबाज और शूरा ने 2023 में की थी शादी अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था। यह निजी समारोह मुंबई में अरबाज की बहन अरपिता खान शर्मा के घर हुआ था। शादी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के करीब दो साल बाद, 5 अक्टूबर 2025 को दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम सिपारा खान बताया। बेटी की तस्वीरों में चेहरा रखा निजी सिपारा के जन्म के बाद से अरबाज और शूरा ने उन्हें ज्यादातर समय लाइमलाइट से दूर रखा है। दोनों कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेटी की झलक शेयर करते हैं। हालांकि, वे तस्वीरों में सिपारा का चेहरा निजी रखते हैं। नवंबर 2025 में दोनों ने बेटी के हाथों और पैरों की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने सिपारा को अपने दिल का सबसे बड़ा हिस्सा बताया था। मार्च 2026 में ईद के मौके पर शूरा ने सिपारा की एक और झलक शेयर की थी। तस्वीरों में बेटी सफेद कपड़ों और चांदी की पायल में दिखी थी। अरबाज और मलाइका का बेटा है अरहान सिपारा, अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं। उनके जन्म से पहले अरबाज अपने बेटे अरहान खान के पिता थे। अरहान, अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल चली थी। दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक को अंतिम रूप दिया।
अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से लौटने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया। मुंबई स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान और अन्य लोग अरबाज के घर पहुंचे। सामने आए वीडियो में सलीम खान कार से अरबाज के घर पहुंचते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थीं। बाद में सलीम खान सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकले। सोहेल उन्हें कार तक चलने में मदद करते दिखे। हेलेन भी उनके साथ थीं। इस साल की शुरुआत में सलीम खान के ब्रेन हैमरेज के बाद करीब एक महीने अस्पताल में रहने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे मार्च 2026 में ईद के मौके पर पहली बार दिखाई दिए थे। अब कई महीनों बाद वे पब्लिकली दिखाई दिए हैं। सलमान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे सलमान खान भी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना था। अरपिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ समारोह में पहुंचीं। अरबाज के बेटे अरहान खान और खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आए। अरबाज और शूरा ने 2023 में की थी शादी अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को निकाह किया था। यह निजी समारोह मुंबई में अरबाज की बहन अरपिता खान शर्मा के घर हुआ था। शादी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के करीब दो साल बाद, 5 अक्टूबर 2025 को दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम सिपारा खान बताया। बेटी की तस्वीरों में चेहरा रखा निजी सिपारा के जन्म के बाद से अरबाज और शूरा ने उन्हें ज्यादातर समय लाइमलाइट से दूर रखा है। दोनों कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेटी की झलक शेयर करते हैं। हालांकि, वे तस्वीरों में सिपारा का चेहरा निजी रखते हैं। नवंबर 2025 में दोनों ने बेटी के हाथों और पैरों की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने सिपारा को अपने दिल का सबसे बड़ा हिस्सा बताया था। मार्च 2026 में ईद के मौके पर शूरा ने सिपारा की एक और झलक शेयर की थी। तस्वीरों में बेटी सफेद कपड़ों और चांदी की पायल में दिखी थी। अरबाज और मलाइका का बेटा है अरहान सिपारा, अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं। उनके जन्म से पहले अरबाज अपने बेटे अरहान खान के पिता थे। अरहान, अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल चली थी। दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक को अंतिम रूप दिया।
Medicine Nobel Prize Winners | Nomadic Elephant 2026 Military Exercise

Hindi News Career Medicine Nobel Prize Winners | Nomadic Elephant 2026 Military Exercise 14 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन हुआ। यह भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत उग्रवाद विरोधी और आतंकवाद विरोधी सिनेरियो पर ट्रेनिंग दी गई। दोनों देशों के 45-45 सैन्यकर्मियों ने इसमें भाग लिया। दोनों देशों के सैनिकों ने सामरिक कौशल, हथियार संचालन और रिफ्लेक्स शूटिंग की प्रैक्टिस की। सबसे पहले नोमैडिक एलिफेंट अभ्यास की शुरुआत 2004 में की गई थी। यह यात्रा भारत-इफ्टा (EFTA) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के एक साल पूरा होने के अवसर पर हुई। पिथौरागढ़ को इस अभ्यास के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यहां का पहाड़ी इलाका सैन्य प्रशिक्षण के लिए उपयोगी है। इससे पहले यह अभ्यास मई–जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था। 2. स्विस राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे 5 अक्टूबर 2026 को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ और कैरोलीन गी पार्मेलॉ को राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। उनकी इस यात्रा में व्यापार, निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी। यह उनकी पहली राजकीय भारत यात्रा है। इस साल वह दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। राष्ट्रपति परमेलिन की भारत यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक होगी। 3. पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 4 MOU पर साइन 5 अक्टूबर को केंद्र और राज्य सरकार ने हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए MOU पर साइन किए। इसके तहत चार नए हवाई अड्डों का विकास कार्य किया जाएगा। यह समझौता केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत हुआ है। नए हवाई अड्डों में पुरुलिया (छर्रा), पश्चिम मेदिनीपुर (कलाईकुंडा), दक्षिण दिनाजपुर (बालुरघाट) और अलीपुरद्वार (हासीमारा) शामिल हैं। इन चार नए हवाई अड्डों को अगले दो सालों में विकसित करने की योजना है। इसके तहत अगले 10 सालों में पश्चिम बंगाल में 29,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। 4. डिब्रूगढ़ से पहले अंतर्राष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ 5 अक्टूबर को असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील टर्मिनल से पहले अंतरराष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ किया गया। यह जलमार्ग बांग्लादेश के ढाका के लिए है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस जहाज का नाम पाटकाई है। यात्रा में असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड का मेथनॉल बांग्लादेश के ढाका स्थित पंगांव बंदरगाह तक ले जाया जाएगा। यह लगभग 783 किलोमीटर की दूरी 7 दिनों में तय करेगा। इसे असम में नदी के रास्ते व्यापार को फिर से बढ़ावा देने और पूर्वोत्तर में अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आजादी के बाद डिब्रूगढ़ से पहली बार किसी विदेशी बंदरगाह के लिए सीधे जलमार्ग से माल भेजा गया है। अवार्ड (AWARD) 5. मेडिसिन का नोबेल जर्मनी – अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला 5 अक्टूबर को 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल मिला। इसमें पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ शामिल हैं। ये पुरस्कार पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ को दिया गया है। पीटर और हम्बोल्ट जर्मनी के हैं। कार्ल अमेरिका से हैं। ये नोबेल ब्रेन सेल्स को कंट्रोल करने की ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया। ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से रोशनी की मदद से दिमाग की अलग-अलग तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित करके उनके काम को समझा जा सकता है। इससे डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों को समझना आसान होगा। इससे डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों और दिमाग से जुड़ी दूसरी बीमारियों पर रिसर्च करना भी आसान हुआ है। फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों पर भी किया जा रहा है। वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि इसकी मदद से आंखों की रोशनी खो चुके लोगों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा सकती है या नहीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 6. एशियाई खेल 2026 का जापान में समापन हुआ 4 अक्टूबर को एशियाई खेल 2026 का समापन हुआ। भारत ने 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एशियन गेम्स में चीन ने सबसे ज्यादा 169 गोल्ड मेडल जीते। सबसे कम मेडल (22) बहरीन को मिले। 2026 के एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक Aichi-Nagoya, जापान में हुए। इससे पहले 2002 में बुसान में हुए एशियन गेम्स में भारत में लड़कियां आगे रही थीं। अगले समर एशियन गेम्स वर्ष 2030 में कतर (दोहा) में होंगे। एशियन गेम्स यह एशियाई देशों के बीच आयोजित होने वाला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग और तैराकी सहित कई खेलों में मेडल जीतने के लिए कॉम्पिटिशन करते हैं। सबसे पहले इस कॉम्पिटिशन का आयोजन 1951 में हुआ था। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया इसका आयोजन करता है। आज का इतिहास 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या कर दी गई थी। 1989 में न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी ने हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था। 2007 में परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। 1946 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता विनोद खन्ना का जन्म हुआ था। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर:OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट रॉबिन्सन ने इस्तीफा दिया, भारत-साइप्रस के बीच पहली जॉइंट मैरीटाइम बैठक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

रैपर और सिंगर हनी सिंह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। साइबर पुलिस अब कोर्ट से अरेस्ट वारंट मांगेगी और उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का प्रोसेस शुरू करेगी। मामला दिल्ली के कॉन्सर्ट के एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें हनी सिंह गाड़ियों में शारीरिक संबंध बनाने का अश्लील संदर्भ देते दिखे थे। हनी सिंह की टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद साइबर पुलिस में शिकायत की गई और केस दर्ज हुआ। साइबर पुलिस ने क्या कहा मामले को लेकर महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने यो यो हनी सिंह को समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और उन्होंने कुछ समय मांगा है।” अधिकारी ने कहा कि एजेंसी अब गिरफ्तारी वारंट के लिए संबंधित अदालत का रुख करेगी। हनी सिंह देश छोड़कर न जा सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जाएगा। हनी सिंह ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी मामले को लेकर विवाद होने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा था कि उनका कभी किसी को चोट पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अपने कमेंट का कॉन्टेक्स्ट समझाते हुए हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने एक जाने-माने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात की थी। डॉक्टर ने युवाओं में अनसेफ सेक्स की वजह से सेक्सुअल इन्फेक्शन बढ़ने पर चिंता जताई थी। हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने यह मैसेज ऐसी भाषा में देने की कोशिश की, जिसे Gen Z समझ सके। उन्होंने अपने वीडियो में कहा था, “Gen Z की बड़ी संख्या को देखते हुए, मैंने यह मैसेज उस भाषा में देने की कोशिश की, जिसे वे पसंद करेंगे। हालांकि, मुझे गहरा अफसोस है कि मैंने यह बात जिस तरह कही, वह कई लोगों के लिए अनुचित और स्वीकार्य नहीं थी। मैं दिल से माफी मांगता हूं।” अप्रैल में कोर्ट ने गाने के URL हटाने का निर्देश दिया इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को हनी सिंह के कथित गाने ‘वॉल्यूम 1’ के URL सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस गाने को बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया था। अदालत ने कहा था कि ऐसे कंटेंट को सही ठहराने के लिए कलात्मक स्वतंत्रता और बोलने या अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह याचिका हिंदू शक्ति दल ने दायर की थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की दो लाइनें गाई थीं। संगठन का दावा था कि हनी सिंह और रैपर बादशाह का 2006 में रिलीज हुआ यह गाना आपत्तिजनक है। संगठन ने यह भी कहा था कि यह गाना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए उपलब्ध है। मई में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका के संबंध में हनी सिंह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया था। ……………. हनी सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दवाइयों से गंजे हुए हनी सिंह, बोले- विग लगाता हूं: बाइपोलर डिसऑर्डर से वजन 105 किलो हुआ, 3 साल बेडरूम से बाहर नहीं निकला हनी सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपनी सेहत को लेकर बताया था कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से जूझने के दौरान भारी दवाइयों के साइड इफेक्ट से उनके सारे बाल झड़ गए थे और वे विग लगाते थे। हनी सिंह ने बताया था कि बीमारी के मुश्किल दौर में वे करीब सात साल तक घर से बाहर नहीं निकले थे, जबकि तीन साल उन्होंने अपने बेडरूम में ही बिताए थे। बाद में इलाज में बदलाव के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय

रैपर और सिंगर हनी सिंह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। साइबर पुलिस अब कोर्ट से अरेस्ट वारंट मांगेगी और उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का प्रोसेस शुरू करेगी। मामला दिल्ली के कॉन्सर्ट के एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें हनी सिंह गाड़ियों में गाड़ियों में शारीरिक संबंध बनाने का अश्लील संदर्भ देते दिखे थे। साइबर पुलिस ने क्या कहा मामले को लेकर महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने यो यो हनी सिंह को समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और उन्होंने कुछ समय मांगा है।” अधिकारी ने कहा कि एजेंसी अब गिरफ्तारी वारंट के लिए संबंधित अदालत का रुख करेगी। हनी सिंह देश छोड़कर न जा सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जाएगा। हनी सिंह ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी मामले को लेकर हनी सिंह ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा था कि उनका कभी किसी को चोट पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अपने कमेंट का कॉन्टेक्स्ट समझाते हुए हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने एक जाने-माने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात की थी। डॉक्टर ने युवाओं में अनसेफ सेक्स की वजह से सेक्सुअल इन्फेक्शन बढ़ने पर चिंता जताई थी। हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने यह मैसेज ऐसी भाषा में देने की कोशिश की जिसे Gen Z समझ सके। उन्होंने अपने वीडियो में कहा था, “Gen Z की बड़ी संख्या को देखते हुए, मैंने यह मैसेज उस भाषा में देने की कोशिश की, जिसे वे पसंद करेंगे। हालांकि, मुझे गहरा अफसोस है कि मैंने यह बात जिस तरह कही, वह कई लोगों के लिए अनुचित और स्वीकार्य नहीं थी। मैं दिल से माफी मांगता हूं।” पहले भी कानूनी चुनौती का सामना कर चुके हैं इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को हनी सिंह के कथित गाने ‘वॉल्यूम 1’ के URL सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस गाने को “बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक” बताया था। अदालत ने कहा था कि ऐसे कंटेंट को सही ठहराने के लिए कलात्मक स्वतंत्रता और बोलने या अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह याचिका हिंदू शक्ति दल ने दायर की थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की दो लाइनें गाई थीं। संगठन का दावा था कि हनी सिंह और रैपर बादशाह का 2006 में रिलीज हुआ यह गाना आपत्तिजनक है। संगठन ने यह भी कहा था कि यह गाना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए उपलब्ध है। मई में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका के संबंध में हनी सिंह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया था। ……………. हनी सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दवाइयों से गंजे हुए हनी सिंह, बोले- विग लगाता हूं: बाइपोलर डिसऑर्डर से वजन 105 किलो हुआ, 3 साल बेडरूम से बाहर नहीं निकला हनी सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपनी सेहत को लेकर बताया था कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से जूझने के दौरान भारी दवाइयों के साइड इफेक्ट से उनके सारे बाल झड़ गए थे और वे विग लगाते थे। हनी सिंह ने बताया था कि बीमारी के मुश्किल दौर में वे करीब सात साल तक घर से बाहर नहीं निकले थे, जबकि तीन साल उन्होंने अपने बेडरूम में ही बिताए थे। बाद में इलाज में बदलाव के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

सा रे गा मा पा का नया सीजन 19 सितंबर 2026 से जी टीवी पर शुरू हो चुका है। इस सीजन में शंकर महादेवन जज हैं। शो में देशभर से आए सिंगर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान शंकर महादेवन ने शो की भव्यता, नए टैलेंट, संगीत की ताकत, सोशल मीडिया के दौर में कलाकारों की लोकप्रियता और एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने बताया कि किसी कलाकार की पहचान सिर्फ सुर और तकनीक से नहीं होती, बल्कि उसकी आवाज में मौजूद वह खास एहसास भी मायने रखता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। उन्होंने नए कलाकारों को लेकर अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं और अरिजीत सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। सवाल: इस बार सा रे गा मा पा में क्या खास देखने को मिलेगा? आपने शो को किस तरह तैयार होते देखा है? जवाब: इस बार शो की थीम मेगा है। आप अब तक जितने भी सा रे गा मा पा या दूसरे रियलिटी शो देखते आए हैं, उस लेवल को दस गुना कर दीजिए। इस बार शो उसी स्तर पर तैयार किया गया है। चाहे सेट की बात करें या म्यूजिशियंस की, यहां करीब 100 म्यूजिशियंस और लगभग 100 कोरस सिंगर्स हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों से लोक कलाकार और स्थानीय डांसर्स भी शामिल किए गए हैं। सवाल: आपने अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकारों का भी जिक्र किया। क्या इस बार शो में संगीत के साथ भारतीय संस्कृति को भी खास जगह दी गई है? जवाब: बिल्कुल। ओडिशा, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम और दूसरे राज्यों के कलाकार यहां अपनी संस्कृति की झलक दिखा रहे हैं। इसलिए यह शो सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है। यह म्यूजिक और कल्चर का शानदार प्रतिनिधित्व करता है। इसी वजह से इसे ‘हिंदुस्तान का संगीत स्थान’ कहा गया है। सवाल: यानी शो में संस्कृति और भव्यता के साथ संगीत की क्वालिटी भी सबसे अहम है? जवाब: बिल्कुल। सा रे गा मा पा सबसे पुराने और ओरिजिनल सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है। इसे करीब 31 साल हो चुके हैं। आप किसी इंसान को कितना भी अच्छा तैयार कर दें, उसे बड़े डिजाइनर कपड़े पहना दें, लेकिन अगर उसके अंदर आत्मा और जीवन नहीं है तो उसका कोई फायदा नहीं है। इस शो का जीवन उसका संगीत है। यहां के टैलेंट और म्यूजिक की क्वालिटी मजबूत है। सवाल: जब आप शो की बात करते हैं तो संगीत को उसकी आत्मा बता रहे हैं। शो में जो विजुअल और डांस का हिस्सा जोड़ा गया है, वह इस संगीत को किस तरह और बड़ा बनाता है? जवाब: इसके ऊपर जो विजुअल और सोनिक एक्सपीरियंस जोड़ा गया है, वह दर्शकों के लिए शानदार अनुभव है। हम लोग भी इसे देखकर हैरान रह गए। मैंने अपने बच्चों को भी इसके बारे में नहीं बताया था। मेरे दो बच्चे हैं, सिद्धार्थ और शिवम। दोनों म्यूजिक से जुड़े हैं, कंपोज करते हैं और परफॉर्म भी करते हैं। मैंने उन्हें सरप्राइज दिया और सीधे पहला एपिसोड दिखाया। उन्होंने शो देखा तो वे भी हैरान रह गए कि ऐसा लेवल उन्होंने पहले नहीं देखा। मुझे लगता है कि जी टीवी, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और क्रिएटिव टीम ने दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश की है, जो उन्होंने पहले नहीं देखा। सवाल: आपने कहा कि शो का असली जीवन उसका संगीत है। इसी बात से आगे बढ़ें तो नए कलाकारों में आप सबसे पहले क्या तलाशते हैं- सुर, रियाज या उनकी आवाज में कुछ और? जवाब: सब कुछ। दरअसल, सिंगिंग सिर्फ एक माध्यम है। एक कलाकार का अपना ऑरा होता है। यह सिर्फ उसकी सिंगिंग, सुर के ज्ञान या परफॉर्म करने की क्षमता से नहीं आता। किसी कलाकार में भगवान ऐसी चीज दे देते हैं कि वह सिर्फ खड़ा होकर चार लाइन गाए और लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाएं। यही मां सरस्वती का कमाल है। सवाल: यानी कई बार कलाकार तकनीकी रूप से बहुत अच्छा होने के बावजूद उतना असर नहीं छोड़ता, जबकि किसी साधारण आवाज में भी कुछ ऐसा होता है जो दिल को छू जाता है? जवाब: बिल्कुल। किसी कलाकार की आवाज में ऐसा कुछ होता है कि वह सीधे दिल को छू जाती है। हजारों लोग किसी गाने को सही सुर, हरकत और फील के साथ गा सकते हैं, लेकिन किसी खास कलाकार की आवाज में कुछ अलग होता है। लता जी ने ‘लग जा गले’ गाया। बहुत से लोग उसे सुर से सुर मिलाकर गा सकते हैं, लेकिन लता जी जब गाती थीं तो उसमें कुछ ऐसा क्यों था कि वह सीधे दिल तक पहुंचता था? यही सवाल है। सवाल: तो उस ‘कुछ अलग’ को आप किस तरह समझाते हैं? क्या यह चीज संगीत की तकनीक से आगे की है? जवाब: हां, यह सुर से आगे है, ताल से आगे है और संगीत से भी आगे है। संगीत तो मां सरस्वती का दिया हुआ है। अभी आप ‘हनुमान अंश’ के एक गाने में साधु तिवारी की आवाज सुनिए। उनकी आवाज कोई बहुत बड़ी क्लासिकल आवाज नहीं है, लेकिन उसमें ऐसी बात है कि वह सीधे दिल को छू जाती है। यही मां सरस्वती का देन है और हनुमान जी की कृपा है। इसलिए संगीत आध्यात्मिक और शक्तिशाली माध्यम है। इसे किसी पैमाने पर पूरी तरह नहीं तौला जा सकता। सवाल: जब संगीत और कलाकार की पहचान का तरीका बदल रहा है, तो क्या आज के दौर में हर नए सिंगर का लक्ष्य फिल्मी प्लेबैक सिंगर बनना भी जरूरी है? जवाब: नहीं। वह समय चला गया जब हर कलाकार का सपना सिर्फ फिल्मी प्लेबैक सिंगर बनना होता था। आज हर कलाकार अपनी अलग पहचान बना सकता है। सोशल मीडिया इतना बड़ा माध्यम बन चुका है कि कलाकार सीधे अपने फैंस से जुड़ सकता है। यह बिल्कुल अलग दौर है। सवाल: यानी आज किसी कलाकार के पास अपनी पहचान बनाने के लिए फिल्मों के अलावा भी कई रास्ते हैं? जवाब: बिल्कुल। आज रियलिटी शो से निकलने वाले बहुत से कलाकार व्यस्त हैं। वे पैसे कमा रहे हैं, अपना घर बसा रहे हैं और अपने तरीके से जिंदगी जी रहे हैं। अगर वे किसी दफ्तर में जाकर नौकरी करते, उससे ज्यादा कमाई कई कलाकार कर रहे हैं।
Harleen Sethi Interview | Parineeti Chopra, Ranveer Singh, Alia Bhatt

26 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने फन सेगमेंट में अपनी पसंद और निजी अनुभवों से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आंख बंद करके सिर्फ अपने मां-बाप पर भरोसा करती हैं। को-स्टार्स में अनूप सोनी को सबसे भरोसेमंद और सुमित व्यास को सबसे फनी बताया। हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा जताई और आलिया भट्ट व रणवीर सिंह के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने अपने यादगार फैन मोमेंट का किस्सा भी साझा किया, जब लंदन की एक फैन ने उनके डांस वीडियो देखकर अपनी दिवाली खास बनाने की बात कही। सवाल: नेटफलिक्स की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ करने के बाद क्या आप लोगों को ज्यादा ऑब्जर्व करने लगी हैं? जवाब: मैं पहले भी लोगों को बहुत ज्यादा ऑब्जर्व नहीं करती थी और अब भी कम ही करती हूं। लेकिन इस किरदार ने एक बात जरूर समझाई कि हर किसी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार जो लोग आपके बहुत करीब दिखाई देते हैं, जरूरी नहीं कि वे हमेशा आपका भला ही चाहें। लंदन की फैन का किस्सा सुनाकर बोलीं- कला किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। सवाल: ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके लिए सच्ची दोस्ती की पहचान है? जवाब: मेरे लिए दोस्त वही है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ दे। जब आप कमरे में नहीं हैं और आपकी बात हो रही है, तब आपका दोस्त आपके बारे में क्या कहता है, यही असली पहचान है। सवाल: क्या कोई ऐसा इंसान है जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं? जवाब: मेरे मां-बाप। उनसे ऊपर कुछ नहीं है। सवाल: आपका सबसे यादगार फैन मोमेंट कौन सा है? जवाब: कुछ साल पहले लंदन से एक लड़की का मैसेज आया था। उसने बताया कि दिवाली के दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और उसका पति परिवार के साथ डिनर पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। उसने मेरे डांस वीडियो चलाए और पूरी रात उन्हें देखकर डांस करती रही। उसने मुझे लिखा कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली मनाई। ऐसी कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि कला की समाज में कितनी अहमियत है। अगर आपका काम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है या किसी का नजरिया बदल सकता है, तो उससे बड़ी बात क्या होगी? सवाल: सबसे ज्यादा भरोसा किस को-स्टार पर है? जवाब: अनूप सोनी। सवाल: अनूप सोनी पर इतना भरोसा क्यों? जवाब: शायद इसलिए भी कि हमने उन्हें लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में लोगों को सावधान करते देखा है। उनका एक अलग भरोसे वाला व्यक्तित्व है। वैसे वह जेनुइनली बहुत अच्छे इंसान हैं। सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है? जवाब: यह सवाल मैं किसी और से नहीं पूछूंगी। अपना ही नाम ले लेती हूं। सवाल: सबसे ज्यादा फूडी कौन है? जवाब: परिणीति। सवाल: सबसे ज्यादा फनी कौन है? जवाब: सुमित व्यास। सवाल: सबसे ज्यादा रहस्यमयी कौन है? जवाब: ताहिर राज भसीन। सवाल: रोड ट्रिप पर किसके साथ जाना चाहेंगी? जवाब: जेनिफर विंगेट के साथ। हम अच्छे दोस्त हैं। हमने पहाड़ों में साथ साइकिलिंग भी की है। सवाल: दोबारा किस को-स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? जवाब: सुमित व्यास के साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। उनका पोकर फेस बहुत मजेदार है। उसमें रहस्य भी है और कॉमेडी भी। वैसे मैं जेनिफर विंगेट, ध्रुव चौधरी, अनूप सर और बाकी सभी कलाकारों के साथ भी दोबारा काम करना चाहूंगी। सवाल: किस कलाकार के साथ अभी तक काम नहीं किया, लेकिन करना चाहती हैं? जवाब: आलिया भट्ट। मैं उनकी अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हूं कि वह किरदार में कैसे उतरती हैं और सीन कैसे करती हैं। मेल को-स्टार में रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगी। वह शानदार परफॉर्मर हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया। सवाल: आपके फोन में ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाहर आ जाए तो लोगों को आप पर शक हो सकता है? जवाब: ऐसी तो बहुत सारी चीजें होंगी। सवाल: आखिरी बार किससे झूठ बोला? जवाब: खुद से। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब: एक कलाकार के तौर पर कई बार आपको खुद को एक अलग मानसिक स्थिति में रखना पड़ता है। कभी-कभी खुद से भी कुछ बातें माननी पड़ती हैं, ताकि आप अपने किरदार पर विश्वास कर सकें। हरलीन ने बताया- दोस्ती की असली पहचान गैरमौजूदगी में किसी का साथ देना है। सवाल: आपका सेलिब्रिटी क्रश कौन रहा है? जवाब: मेरे लिए किसी कलाकार की खूबसूरती से ज्यादा उसकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। जब कोई कलाकार शानदार काम करता है, तो मैं उसकी फैन हो जाती हूं। हाल ही में मैंने दक्षिण भारत की एक फिल्म देखी, जिसमें दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर मैं खुद उस कलाकार की फैन बन जाती हूं। सवाल: परिणीति का फोन 10 मिनट के लिए मिल जाए तो सबसे पहले क्या देखेंगी? जवाब: उनकी बेटी की फोटो। मैंने उनसे दो बार फोटो दिखाने को कहा है, लेकिन अभी तक देख नहीं पाई हूं। सवाल: ताहिर का फोन या जेनिफर का फोन, किसका अनलॉक करेंगी? जवाब: जेनिफर का। सवाल: आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात है, जो फैंस नहीं जानते? जवाब: मुझे लोगों का प्यार और उनके द्वारा मिलने वाली सराहना बहुत पसंद है। जितना प्यार मिलता है, उतना ही ज्यादा मन करता है कि मैं खुद को आगे बढ़ाऊं, नए प्रयोग करूं और बेहतर काम करूं। लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसे हमेशा बनाए रखिएगा। —————————— हरलीन सेठी का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई है। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘बैड कॉप’ और ‘डॉक्टर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब वह ‘शक’ में नजर आ रही हैं। अपने किरदारों से हरलीन ने साबित किया है कि वह खुद को सिर्फ नायिका की पारंपरिक छवि तक सीमित
Harleen Sethi Interview | Parineeti Chopra, Ranveer Singh, Alia Bhatt

10 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने फन सेगमेंट में अपनी पसंद और निजी अनुभवों से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आंख बंद करके सिर्फ अपने मां-बाप पर भरोसा करती हैं। को-स्टार्स में अनूप सोनी को सबसे भरोसेमंद और सुमित व्यास को सबसे फनी बताया। हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा जताई और आलिया भट्ट व रणवीर सिंह के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने अपने यादगार फैन मोमेंट का किस्सा भी साझा किया, जब लंदन की एक फैन ने उनके डांस वीडियो देखकर अपनी दिवाली खास बनाने की बात कही। सवाल: नेटफलिक्स की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ करने के बाद क्या आप लोगों को ज्यादा ऑब्जर्व करने लगी हैं? जवाब: मैं पहले भी लोगों को बहुत ज्यादा ऑब्जर्व नहीं करती थी और अब भी कम ही करती हूं। लेकिन इस किरदार ने एक बात जरूर समझाई कि हर किसी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार जो लोग आपके बहुत करीब दिखाई देते हैं, जरूरी नहीं कि वे हमेशा आपका भला ही चाहें। लंदन की फैन का किस्सा सुनाकर बोलीं- कला किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। सवाल: ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके लिए सच्ची दोस्ती की पहचान है? जवाब: मेरे लिए दोस्त वही है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ दे। जब आप कमरे में नहीं हैं और आपकी बात हो रही है, तब आपका दोस्त आपके बारे में क्या कहता है, यही असली पहचान है। सवाल: क्या कोई ऐसा इंसान है जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं? जवाब: मेरे मां-बाप। उनसे ऊपर कुछ नहीं है। सवाल: आपका सबसे यादगार फैन मोमेंट कौन सा है? जवाब: कुछ साल पहले लंदन से एक लड़की का मैसेज आया था। उसने बताया कि दिवाली के दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और उसका पति परिवार के साथ डिनर पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। उसने मेरे डांस वीडियो चलाए और पूरी रात उन्हें देखकर डांस करती रही। उसने मुझे लिखा कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली मनाई। ऐसी कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि कला की समाज में कितनी अहमियत है। अगर आपका काम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है या किसी का नजरिया बदल सकता है, तो उससे बड़ी बात क्या होगी? सवाल: सबसे ज्यादा भरोसा किस को-स्टार पर है? जवाब: अनूप सोनी। सवाल: अनूप सोनी पर इतना भरोसा क्यों? जवाब: शायद इसलिए भी कि हमने उन्हें लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में लोगों को सावधान करते देखा है। उनका एक अलग भरोसे वाला व्यक्तित्व है। वैसे वह जेनुइनली बहुत अच्छे इंसान हैं। सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है? जवाब: यह सवाल मैं किसी और से नहीं पूछूंगी। अपना ही नाम ले लेती हूं। सवाल: सबसे ज्यादा फूडी कौन है? जवाब: परिणीति। सवाल: सबसे ज्यादा फनी कौन है? जवाब: सुमित व्यास। सवाल: सबसे ज्यादा रहस्यमयी कौन है? जवाब: ताहिर राज भसीन। सवाल: रोड ट्रिप पर किसके साथ जाना चाहेंगी? जवाब: जेनिफर विंगेट के साथ। हम अच्छे दोस्त हैं। हमने पहाड़ों में साथ साइकिलिंग भी की है। सवाल: दोबारा किस को-स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? जवाब: सुमित व्यास के साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। उनका पोकर फेस बहुत मजेदार है। उसमें रहस्य भी है और कॉमेडी भी। वैसे मैं जेनिफर विंगेट, ध्रुव चौधरी, अनूप सर और बाकी सभी कलाकारों के साथ भी दोबारा काम करना चाहूंगी। सवाल: किस कलाकार के साथ अभी तक काम नहीं किया, लेकिन करना चाहती हैं? जवाब: आलिया भट्ट। मैं उनकी अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हूं कि वह किरदार में कैसे उतरती हैं और सीन कैसे करती हैं। मेल को-स्टार में रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगी। वह शानदार परफॉर्मर हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया। सवाल: आपके फोन में ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाहर आ जाए तो लोगों को आप पर शक हो सकता है? जवाब: ऐसी तो बहुत सारी चीजें होंगी। सवाल: आखिरी बार किससे झूठ बोला? जवाब: खुद से। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब: एक कलाकार के तौर पर कई बार आपको खुद को एक अलग मानसिक स्थिति में रखना पड़ता है। कभी-कभी खुद से भी कुछ बातें माननी पड़ती हैं, ताकि आप अपने किरदार पर विश्वास कर सकें। हरलीन ने बताया- दोस्ती की असली पहचान गैरमौजूदगी में किसी का साथ देना है। सवाल: आपका सेलिब्रिटी क्रश कौन रहा है? जवाब: मेरे लिए किसी कलाकार की खूबसूरती से ज्यादा उसकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। जब कोई कलाकार शानदार काम करता है, तो मैं उसकी फैन हो जाती हूं। हाल ही में मैंने दक्षिण भारत की एक फिल्म देखी, जिसमें दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर मैं खुद उस कलाकार की फैन बन जाती हूं। सवाल: परिणीति का फोन 10 मिनट के लिए मिल जाए तो सबसे पहले क्या देखेंगी? जवाब: उनकी बेटी की फोटो। मैंने उनसे दो बार फोटो दिखाने को कहा है, लेकिन अभी तक देख नहीं पाई हूं। सवाल: ताहिर का फोन या जेनिफर का फोन, किसका अनलॉक करेंगी? जवाब: जेनिफर का। सवाल: आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात है, जो फैंस नहीं जानते? जवाब: मुझे लोगों का प्यार और उनके द्वारा मिलने वाली सराहना बहुत पसंद है। जितना प्यार मिलता है, उतना ही ज्यादा मन करता है कि मैं खुद को आगे बढ़ाऊं, नए प्रयोग करूं और बेहतर काम करूं। लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसे हमेशा बनाए रखिएगा। —————————— हरलीन सेठी का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई है। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘बैड कॉप’ और ‘डॉक्टर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब वह ‘शक’ में नजर आ रही हैं। अपने किरदारों से हरलीन ने साबित किया है कि वह खुद को सिर्फ नायिका की पारंपरिक छवि तक सीमित









