टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; 5 राउंड गोलियां चलीं, ड्राइवर समेत 2 घायल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। रविवार शाम करीब 7 बजे फुटबॉल क्लब से निकलते समय उन पर फायरिंग हुई थी। घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रविवार देर रात टाइगर के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। टाइगर के घर से सामने आई तस्वीरों में उनके कंधे और सीने पर ड्रेसिंग और दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखी। उनकी मां आयशा श्रॉफ भी इस दौरान मौजूद थीं।
Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

1 घंटे पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है। उन्हें प्यार से ‘सनी’ बुलाया जाता था, जो उनका स्क्रीन नेम बन गया। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कल्ट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने करियर की शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे। इसी दौर में उन्हें एक फिल्म डायरेक्ट करने का मौका मिला। अनुराग इस कहानी को लेकर हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर के पास पहुंच गए। कहानी सुनते ही एक्टर की आंखों में काम करने की चमक लौट आई। उन्होंने कहा, “बेटा, बहुत समय हो गया है मेरे मुंह पर मेकअप नहीं लगा। बहुत अच्छी कहानी है तुम्हारी, करते हैं।” दिग्गज एक्टर के साथ काम करना अनुराग के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था, लेकिन तभी कहानी में एक ट्विस्ट आया। एक्टर के बेटे को पता चला कि फिल्म के आखिर में उसके पिता के किरदार की मौत हो जाती है। उसने तुरंत अपने पिता को फिल्म करने से मना कर दिया। अनुराग ने जब इसकी वजह पूछी, तो बेटे ने बेझिझक कहा, “Deols don’t die यानी देओल्स नहीं मरते।” यह एक्टर थे धर्मेंद्र और उन्हें फिल्म करने से रोकने वाले उनके बेटे थे सनी देओल। आज सनी देओल के 69वें जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही अनसुने किस्से… बचपन में धर्मेंद्र के को-एक्टर को गोली मारने निकले साल था 1961 और सनी देओल महज 4 साल के थे। एक दिन उनके घर पर ऐसा शख्स पहुंचा, जिसे देखकर नन्हे सनी को गुस्सा आ गया। उन्होंने एयर गन उठाई और पूरे घर में घूमने लगे। जब मां प्रकाश कौर ने पूछा कि आखिर वह कर क्या रहे हैं, तो सनी गुस्से में बोले, “मैं इसे गोली मारूंगा। इसने फिल्म में मेरे पापा को मारा था।” दरअसल, सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र की 1961 में आई फिल्म ‘शोला और शबनम’ देखी थी। फिल्म में अभिनेता एम. राजन ने धर्मेंद्र के किरदार के साथ मारपीट की थी। नन्हे सनी के मन में यह बात बैठ गई कि इस शख्स ने उनके पापा को मारा है। उन्हें यह समझ नहीं आया कि पर्दे पर दिखने वाली लड़ाई सिर्फ एक्टिंग थी। संयोग से कुछ समय बाद एम. राजन असल जिंदगी में धर्मेंद्र से मिलने मुंबई के खार स्थित उनके घर पहुंचे। उन्हें देखते ही सनी को फिल्म वाला वही सीन याद आ गया। सनी देओल की तौलिये वाली तस्वीर उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। ड्राइवर की गोदी में बैठकर कार चलाते थे सनी देओल बचपन से ही काफी शरारती थे। उन्हें गाड़ियां चलाने का इतना शौक था कि महज 12-13 साल की उम्र में ही उन्होंने चोरी-छिपे कार चलानी शुरू कर दी थी। शुरुआत में वे ड्राइवर की गोदी में बैठकर भी कार चलाते थे। सनी ने ‘आप की अदालत’ जैसे कई इंटरव्यू में यह बताया कि जब घर के सभी लोग सो जाते थे, तो वे चुपके से गाड़ी की चाबी उठाते और गाड़ी लेकर निकल जाते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार गाड़ियों को टक्कर भी मार दी थी। मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि वह अपनी कार में तलवारें, धातु की छड़ें और हॉकी स्टिक रखते थे। सनी-बॉबी की बचपन की तस्वीरें। सनी देओल के पैर में रॉड घुस गई थी दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए मशहूर सनी की असल जिंदगी में भी कई बार लड़ाइयां हुईं। सनी की एक लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि वह अकेले कई लोगों से भिड़ गए थे और उन पर रॉड से हमला हुआ था। सनी ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बताया था कि एक लड़ाई में उनके पैर में रॉड घुस गई थी। यह लड़ाई ईगो की वजह से शुरू हुई थी। उस वक्त वह अकेले लड़ रहे थे, जबकि उनके साथ आए लोग डर के मारे कार में ही बैठे रहे। सनी ने कहा था कि भगवान की कृपा थी कि उन्हें सिर पर कोई गंभीर चोट नहीं लगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी इस तरह की लड़ाइयों में नहीं पड़ना चाहिए। बचपन में सनी दूसरों के घरों के कांच के शीशे तोड़ने की शरारत कर रहे थे, तब धर्मेंद्र ने उन्हें देख लिया था और एक जोरदार थप्पड़ मारा था। अपनी गलती होने पर सनी ने माफी भी मांगी थी सनी देओल ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर स्कूल के दिनों का एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह दोस्तों के साथ कार में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक खूबसूरत लड़की दिखी। सनी ने उसे देखकर कुछ कह दिया। हालांकि, उनका इरादा बदतमीजी करने का नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ मस्ती करने का था। इसके बाद सनी अपने दोस्त के घर पहुंचे। तभी पीछे से एक कार आई और उनके पास आकर रुक गई। कार से एक लड़का उतरा और सनी से सवाल करने लगा। सनी ने उससे पूछा, ‘तू कौन है?’ इस पर लड़के ने जवाब दिया कि वह उसी लड़की का भाई है, जिसे सनी ने रास्ते में देखकर कुछ कहा था। सनी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उस लड़के से कहा, ‘मैं गलत हूं। अगर तू मुझे मारना चाहता है, तो मार ले। मैंने तेरी बहन से कुछ कहा है, तो मेरी गलती है।’ सनी ने कहा कि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने उसे मानने में देर नहीं की। उनके मुताबिक, वह हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। अगर गलती अपनी है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। सनी देओल की शानदार मस्कुलर बॉडी के पीछे हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन की प्रेरणा रही है। उन्होंने स्टैलोन के जिम में भी ट्रेनिंग ली थी। क्रिकेट मैच में हुई लड़ाई, पुलिस सनी को अपने साथ ले गई फिल्मों में आने से पहले सनी देओल का गुस्सा एक बार क्रिकेट मैच के दौरान फूट पड़ा था। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर सनी ने इस किस्से के बारे में बताया था। दरअसल, सनी 20 साल के आसपास थे। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था। एक दिन वे अपने दोस्तों के साथ भारत और न्यूजीलैंड का क्रिकेट
Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

17 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है। उन्हें प्यार से ‘सनी’ बुलाया जाता था, जो उनका स्क्रीन नेम बन गया। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कल्ट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने करियर की शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे। इसी दौर में उन्हें एक फिल्म डायरेक्ट करने का मौका मिला। अनुराग इस कहानी को लेकर हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर के पास पहुंच गए। कहानी सुनते ही एक्टर की आंखों में काम करने की चमक लौट आई। उन्होंने कहा, “बेटा, बहुत समय हो गया है मेरे मुंह पर मेकअप नहीं लगा। बहुत अच्छी कहानी है तुम्हारी, करते हैं।” दिग्गज एक्टर के साथ काम करना अनुराग के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था, लेकिन तभी कहानी में एक ट्विस्ट आया। एक्टर के बेटे को पता चला कि फिल्म के आखिर में उसके पिता के किरदार की मौत हो जाती है। उसने तुरंत अपने पिता को फिल्म करने से मना कर दिया। अनुराग ने जब इसकी वजह पूछी, तो बेटे ने बेझिझक कहा, “Deols don’t die यानी देओल्स नहीं मरते।” यह एक्टर थे धर्मेंद्र और उन्हें फिल्म करने से रोकने वाले उनके बेटे थे सनी देओल। आज सनी देओल के 69वें जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही अनसुने किस्से… बचपन में धर्मेंद्र के को-एक्टर को गोली मारने निकले साल था 1961 और सनी देओल महज 4 साल के थे। एक दिन उनके घर पर ऐसा शख्स पहुंचा, जिसे देखकर नन्हे सनी को गुस्सा आ गया। उन्होंने एयर गन उठाई और पूरे घर में घूमने लगे। जब मां प्रकाश कौर ने पूछा कि आखिर वह कर क्या रहे हैं, तो सनी गुस्से में बोले, “मैं इसे गोली मारूंगा। इसने फिल्म में मेरे पापा को मारा था।” दरअसल, सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र की 1961 में आई फिल्म ‘शोला और शबनम’ देखी थी। फिल्म में अभिनेता एम. राजन ने धर्मेंद्र के किरदार के साथ मारपीट की थी। नन्हे सनी के मन में यह बात बैठ गई कि इस शख्स ने उनके पापा को मारा है। उन्हें यह समझ नहीं आया कि पर्दे पर दिखने वाली लड़ाई सिर्फ एक्टिंग थी। संयोग से कुछ समय बाद एम. राजन असल जिंदगी में धर्मेंद्र से मिलने मुंबई के खार स्थित उनके घर पहुंचे। उन्हें देखते ही सनी को फिल्म वाला वही सीन याद आ गया। सनी देओल की तौलिये वाली तस्वीर उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। ड्राइवर की गोदी में बैठकर कार चलाते थे सनी देओल बचपन से ही काफी शरारती थे। उन्हें गाड़ियां चलाने का इतना शौक था कि महज 12-13 साल की उम्र में ही उन्होंने चोरी-छिपे कार चलानी शुरू कर दी थी। शुरुआत में वे ड्राइवर की गोदी में बैठकर भी कार चलाते थे। सनी ने ‘आप की अदालत’ जैसे कई इंटरव्यू में यह बताया कि जब घर के सभी लोग सो जाते थे, तो वे चुपके से गाड़ी की चाबी उठाते और गाड़ी लेकर निकल जाते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार गाड़ियों को टक्कर भी मार दी थी। मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि वह अपनी कार में तलवारें, धातु की छड़ें और हॉकी स्टिक रखते थे। सनी-बॉबी की बचपन की तस्वीरें। सनी देओल के पैर में रॉड घुस गई थी दमदार डायलॉग और एक्शन के लिए मशहूर सनी की असल जिंदगी में भी कई बार लड़ाइयां हुईं। सनी की एक लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि वह अकेले कई लोगों से भिड़ गए थे और उन पर रॉड से हमला हुआ था। सनी ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बताया था कि एक लड़ाई में उनके पैर में रॉड घुस गई थी। यह लड़ाई ईगो की वजह से शुरू हुई थी। उस वक्त वह अकेले लड़ रहे थे, जबकि उनके साथ आए लोग डर के मारे कार में ही बैठे रहे। सनी ने कहा था कि भगवान की कृपा थी कि उन्हें सिर पर कोई गंभीर चोट नहीं लगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी इस तरह की लड़ाइयों में नहीं पड़ना चाहिए। बचपन में सनी दूसरों के घरों के कांच के शीशे तोड़ने की शरारत कर रहे थे, तब धर्मेंद्र ने उन्हें देख लिया था और एक जोरदार थप्पड़ मारा था। अपनी गलती होने पर सनी ने माफी भी मांगी थी सनी देओल ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर स्कूल के दिनों का एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह दोस्तों के साथ कार में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक खूबसूरत लड़की दिखी। सनी ने उसे देखकर कुछ कह दिया। हालांकि, उनका इरादा बदतमीजी करने का नहीं था, बल्कि दोस्तों के साथ मस्ती करने का था। इसके बाद सनी अपने दोस्त के घर पहुंचे। तभी पीछे से एक कार आई और उनके पास आकर रुक गई। कार से एक लड़का उतरा और सनी से सवाल करने लगा। सनी ने उससे पूछा, ‘तू कौन है?’ इस पर लड़के ने जवाब दिया कि वह उसी लड़की का भाई है, जिसे सनी ने रास्ते में देखकर कुछ कहा था। सनी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उस लड़के से कहा, ‘मैं गलत हूं। अगर तू मुझे मारना चाहता है, तो मार ले। मैंने तेरी बहन से कुछ कहा है, तो मेरी गलती है।’ सनी ने कहा कि जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने उसे मानने में देर नहीं की। उनके मुताबिक, वह हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। अगर गलती अपनी है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। सनी देओल की शानदार मस्कुलर बॉडी के पीछे हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन की प्रेरणा रही है। उन्होंने स्टैलोन के जिम में भी ट्रेनिंग ली थी। क्रिकेट मैच में हुई लड़ाई, पुलिस सनी को अपने साथ ले गई फिल्मों में आने से पहले सनी देओल का गुस्सा एक बार क्रिकेट मैच के दौरान फूट पड़ा था। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर सनी ने इस किस्से के बारे में बताया था। दरअसल, सनी 20 साल के आसपास थे। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था। एक दिन वे अपने दोस्तों के साथ भारत और न्यूजीलैंड का क्रिकेट
Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

नकुल को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किया गया था। इनसेट में नकुल ढुल की फाइल फोटो। हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद रविवार देर शाम चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि काश, वे शो में अपना और ज्यादा योगदान दे पाते। . नकुल ने शो से बाहर किए जाने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें स्थिति खराब होने के कारण नहीं, बल्कि घर के बाकी सदस्यों के कहने पर बाहर निकाला गया था। उन्होंने आखिर में लिखा, “अब इस मुद्दे को खत्म करो और आगे बढ़ो।” वहीं, सोशल मीडिया पर नकुल ढुल की बिग बॉस 20 में दोबारा एंट्री होने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, नकुल ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रविवार रात को नकुल ढुल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। गुल्लू के हाथापाई के बाद निकाले गए थे बिग बॉस 20 में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ को 12 अक्टूबर 2026 को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किए जाने की खबर सामने आई। नकुल ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ‘वीकेंड का वार’ में एंट्री की थी, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। नॉमिनेशन टास्क के बाद नकुल ने सिंगर काजी तौकीर से स्काउट के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान काजी ने गुल्लू से नकुल को समझाने के लिए कहा, जिससे विवाद बढ़ गया। बहस के बीच नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। एक्ट्रेस माही विज समेत कुछ घरवालों ने नकुल के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। इसके बाद बिग बॉस ने शारीरिक हिंसा को शो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें बाहर करने का फैसला सुनाया। ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. सोशल मीडिया पर 14 लाख फॉलोअर्स : नकुल हरियाणा के झज्जर के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में खुद इसकी जानकारी दी। वे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। व्यंग्य, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। घर में एंट्री के बाद साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में उन्होंने खुद को 11वीं-12वीं के बच्चों को पढ़ाने वाला बताया, जबकि हकीकत में वे पढ़ाते नहीं हैं। इसी व्यंग्यात्मक और मजाकिया अंदाज की वजह से इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से पहचानने लगे। बिगबॉस में एंट्री के साथ पुराना वीडियो वायरल : नकुल की एंट्री के साथ ही उनका एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया। इसमें वे रात के समय किसी लड़की के पीछे चलने और अचानक दौड़कर आगे निकल जाने की बात कहते दिखते हैं। उनका तर्क था कि इससे पुरुषों को समझ आएगा कि डर क्या होता है। एक अन्य क्लिप में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। यूजर्स का कहना है कि ऐसी बातें महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजाक बना देती हैं। महिला आयोग ने लिया था संज्ञान, चल रही जांच : इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। यूजर्स ने हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी इसके बाद महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करने, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच और वीडियो हटवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही हरियाणा DGP से 5 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। वर्तमान में इस मामले में पुलिस की ओर से जांच चल रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें)




