Monday, 19 Oct 2026 | 05:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के पुलिस नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

सोमवार को चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने यह मामला रखा गया। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने याचिका का अध्ययन करने के लिए समय मांगा।

इसके बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख तय की। 43 साल के इमरान खान ने पुलिस और FRRO के इस नोटिस को गैर-कानूनी और मनमाना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

2 साल की उम्र से भारत में रह रहे हैं, कोई केस दर्ज नहीं

अदालत में सुनवाई के दौरान इमरान खान के सीनियर वकील वेंकटेश धोंड ने जल्द सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि पुलिस ने इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है।

वकील ने बताया कि इमरान 2 साल की उम्र से ही भारत में रह रहे हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या मामला पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इमरान किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि रास्ते में थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया था।

OCI स्टेटस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस

मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए।

इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था।

नोटिस के बीच राज ठाकरे से मिले आमिर खान

इसी बीच इमरान खान के मामा आमिर खान ने रविवार को मुंबई स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि आमिर खान और राज ठाकरे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

आमिर खान ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान

इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।

इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है।

उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं।

उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था।

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे।

इमरान ने पुलिस वैन से हिरासत की तस्वीर भी शेयर की थी।

किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है।

किरीट सोमैया महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से 13वीं और 16वीं लोकसभा के सांसद (MP) रह चुके हैं।

नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है।

इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं।

इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय

इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया।

किरण राव की पोस्ट।

किरण राव की पोस्ट।

सबा आजाद की पोस्ट।

सबा आजाद की पोस्ट।

दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है।

अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की।

…………..

ये खबर भी पढ़ें…

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Palakkad reported a voter turnout of 79.22% this assembly elections.

May 4, 2026/
4:47 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 16:47 IST मतगणना अभी भी जारी है, इन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे इन चार मुख्यमंत्रियों...

फ्रांस में 100 से ज्यादा स्कूलों में चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल:3 साल की बच्ची का 'मॉनिटर' ने रेप किया; केस की खुली सुनवाई शुरू

May 27, 2026/
1:30 pm

फ्रांस इस समय एक बड़े चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल से जूझ रहा है। पेरिस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों और डे-केयर...

Kareena Kapoor Reacts To Pregnancy Rumors

August 23, 2026/
9:39 am

24 मिनट पहले कॉपी लिंक करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करीना...

authorimg

February 10, 2026/
11:14 pm

नई दिल्‍ली. रोहिणी सेक्टर-32 की उस सुनसान सड़क पर सोमवार की रात मौत बिछी हुई थी, लेकिन बिरजू को इसका अंदाजा...

टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का पहला रिएक्शन:स्क्वाड को ‘ऑल द बेस्ट’ कहा; सूर्यवंशी के लिए लिखा- आपने यह मौका कमाया

June 6, 2026/
5:28 pm

भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है।...

New Zealand vs South Africa Live Score, 5th T20I: Follow latest updates from the 5th match of the series from Christchurch's Hagley Oval. (X)

March 25, 2026/
3:30 pm

आखरी अपडेट:मार्च 25, 2026, 15:30 IST रात में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराए गए गांधी की हालत कड़ी...

अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

September 2, 2026/
5:00 am

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए डायरेक्टर फराह खान की पहली...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: थोल थिरुमावलवन नहीं लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, क्यों लिया ये फैसला?

April 5, 2026/
12:07 pm

तमिल की राजनीति में एक मोड़ अहम आया है. विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसी) के राष्ट्रपति थोल थिरुमावलवन ने 2026 के...

US Scientist Death Missing Mystery; Nuclear Space

April 16, 2026/
2:21 pm

वॉशिंगटन डीसी53 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में न्यूक्लियर और स्पेस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों की मौत और गुमशुदगी के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के पुलिस नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

सोमवार को चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच के सामने यह मामला रखा गया। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने याचिका का अध्ययन करने के लिए समय मांगा।

इसके बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख तय की। 43 साल के इमरान खान ने पुलिस और FRRO के इस नोटिस को गैर-कानूनी और मनमाना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

2 साल की उम्र से भारत में रह रहे हैं, कोई केस दर्ज नहीं

अदालत में सुनवाई के दौरान इमरान खान के सीनियर वकील वेंकटेश धोंड ने जल्द सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि पुलिस ने इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा है।

वकील ने बताया कि इमरान 2 साल की उम्र से ही भारत में रह रहे हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या मामला पेंडिंग नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इमरान किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि रास्ते में थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया था।

OCI स्टेटस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस

मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने शनिवार को उन्हें दूसरा नोटिस भी भेजा। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए।

इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पहले नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया था।

नोटिस के बीच राज ठाकरे से मिले आमिर खान

इसी बीच इमरान खान के मामा आमिर खान ने रविवार को मुंबई स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि आमिर खान और राज ठाकरे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

आमिर खान ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

आमिर खान ने राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।

10 अक्टूबर को प्रदर्शन में पहुंचे थे इमरान

इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। अगस्त क्रांति मैदान से पहले बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।

इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इमरान ने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया से पता चला कि मामले में उनका नाम FIR में दर्ज है।

उनकी लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के CCTV फुटेज देने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं।

उनके वकील ने बताया कि इमरान उस दिन नाना चौक से गुजर रहे थे। रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था।

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान ने कहा था कि वह एक शहरवासी के तौर पर वहां की पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे।

इमरान ने पुलिस वैन से हिरासत की तस्वीर भी शेयर की थी।

इमरान ने पुलिस वैन से हिरासत की तस्वीर भी शेयर की थी।

किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है।

किरीट सोमैया महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से 13वीं और 16वीं लोकसभा के सांसद (MP) रह चुके हैं।

किरीट सोमैया महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से 13वीं और 16वीं लोकसभा के सांसद (MP) रह चुके हैं।

नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है।

इमरान की कमबैक फिल्म की रिलीज पर असर

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की कमबैक फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की रिलीज और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। फिल्म को दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की योजना थी। इमरान दिवाली के बाद इसका प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

इमरान आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे। करीब 11 साल बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी करने वाले हैं।

इमरान को लेकर फिल्मी हस्तियों की अलग-अलग राय

इमरान को नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर किरण राव ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी कार्रवाई को गलत बताया।

किरण राव की पोस्ट।

किरण राव की पोस्ट।

सबा आजाद की पोस्ट।

सबा आजाद की पोस्ट।

दूसरी ओर, अभिनेता रजा मुराद ने कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है।

अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी FRRO और सरकार के कदम की तारीफ की। उन्होंने इमरान को 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे में देश से बाहर करने की मांग की।

…………..

ये खबर भी पढ़ें…

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

इमरान खान को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिला है। इस विवाद के बीच कई दूसरे सितारों की नागरिकता भी चर्चा में आई है। अक्षय कुमार ने कुछ साल पहले कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता ली। अदनान सामी ने भी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket