Wednesday, 18 Nov 2026 | 01:04 PM

Trending :

Supreme Court Stays Central Secretariat Library Shifting

Supreme Court Stays Central Secretariat Library Shifting

Hindi News Career Supreme Court Stays Central Secretariat Library Shifting | Delhi News 14 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी देश की सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी सरकारी लाइब्रेरी है। 1969 में शास्त्री भवन में स्थापित की गई ये लाइब्रेरी अब तक 5500 स्क्वायर मीटर में 4 मंजिल में संचालित की जा रही है और इसे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तोड़ा जाना है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस पर सुनवाई करते हुए 20 नवंबर तक किताबें दूसरी जगह शिफ्ट करने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट- किताबों की इज्जत करें सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘किताबों की कुछ तो इज्जत करें।’ अगर ये नहीं चाहिए तो किसी ऐसे देश को दे दें जो इसकी कद्र कर सके। साथ ही कोर्ट ने कहा- सरकार जल्दबाजी में दिख रही है। किताबें हमारी विरासत हैं इनकी प्रवाह नहीं की जा रही। इससे पहले 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया था और जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने इस पर केंद्र से जगह का लेआउट प्लान और पूरा ब्योरा हलफनामे में देने को कहा था। बता दें कि लाइब्रेरी में 1702 की दुर्लभ किताबें, सरकारी रिकॉर्ड और गजेटियर भी शामिल हैं। इस लाइब्रेरी में हर दिन सरकारी अधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र आते हैं। 2023 में संस्कृति मंत्रालय ने नई जगह की मांग की थी सेंट्रल विस्टा नई दिल्ली में रायसीना हिल से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके का एक बड़ा पुनर्विकास प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के तहत, शास्त्री भवन जिसमें 4 मंजिला सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी है, उसे तोड़कर उस जगह कर्तव्य भवन 4 और 5 बनाए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2019 में की गई थी और सरकार को पहले से ही पता था कि प्रशासनिक केंद्र में किन संस्थाओं को जगह दी जाएगी। अब सवाल ये है कि इतनी पुरानी लाइब्रेरी कैसे कहीं और शिफ्ट होगी? कैसे बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी इसे 1901 के इंपीरियल लाइब्रेरी एक्ट के तहत मान्यता मिली थी। इस एक्ट में कहा गया था कि ‘इसका मकसद एक रेफरेंस लाइब्रेरी बनाना है, जो स्टूडेंट्स के लिए पढ़ने की जगह हो और भारत के भविष्य के इतिहासकारों के लिए भंडार हो। इसमें भारत के बारे में किसी भी समय लिखी गई हर किताब को देखा और पढ़ा जा सके’। ब्रिटिश भारत के पहले इतिहासकार ने शुरुआत की एफ. डब्ल्यू . फॉरेस्टरवे ब्रिटिश भारत के पहले इतिहासकार, शिक्षक और अभिलेखपाल थे। उन्हें कोलकाता इंपीरियल डिपार्टमेंट का पहला क्यूरेटर अपॉइन्ट किया गया था। फॉरेस्टर ने ‘प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट, 1867’ के तहत मिले लगभग एक हजार वॉल्यूम (किताबों के सेट) को इकट्ठा किया, जो कलकत्ता की राइटर्स बिल्डिंग में पड़े हुए थे। इस कलेक्शन और उसी बिल्डिंग में मौजूद दूसरे सचिवालय पुस्तकालयों के अलग-अलग कलेक्शन को मिलाकर ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ नाम दिया गया, जिसका उद्घाटन 11 मई 1891 को हुआ था। ईस्ट इंडिया कॉलेज, फोर्ट विलियम कॉलेज की किताबें शामिल इस लाइब्रेरी कलेक्शन में ईस्ट इंडिया कॉलेज, फोर्ट विलियम कॉलेज और लंदन में ईस्ट इंडिया कंपनी बोर्ड के लाइब्रेरी की किताबें कलेक्शन का हिस्सा रही हैं। हालांकि जब इंपीरियल लाइब्रेरी एक्ट के तहत एक नई इंपीरियल लाइब्रेरी बनाई गई, तो पुराने इंपीरियल रिकॉर्ड्स ऑफिस का पूरा कलेक्शन नई लाइब्रेरी में नहीं भेजा गया, बल्कि कलेक्शन का एक हिस्सा ‘इंपीरियल सचिवालय पुस्तकालय’ के पास ही रखा गया था। जिससे ये इंपीरियल लाइब्रेरी से अलग पहचाना जा सके और ये राइटर्स बिल्डिंग में ही काम करता रहा। 1912 में राजधानी बदली और लाइब्रेरी का पता भी 1912 में राजधानी के दिल्ली शिफ्ट होने के साथ ही ‘इंपीरियल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी’ को भी दिल्ली लाया गया और इसे सिविल लाइन्स, दिल्ली की पुरानी सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में रखा गया। 1913 में इसके कलेक्शन का कुछ हिस्सा शिमला सेक्रेटेरिएट भेज दिया गया। 10 फरवरी 1931 को नई दिल्ली में नए सेक्रेटेरिएट के उद्घाटन के साथ, इंपीरियल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को नॉर्थ ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया और शिमला में चल रही सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को भी इंपीरियल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी में मिला दिया गया। 300 स्क्वायर मीटर के दो कमरों का ऑफर, नामंजूर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तोड़ा जा रहा है। सीपीडब्ल्यूडी ने सभी मंत्रालयों को 30 सितंबर तक भवन खाली करने को समय दिया था। हालांकि, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय और सीपीडब्ल्यूडी अब तक इस लाइब्रेरी के लिए नई जगह नहीं ढूंढ पाए हैं। लाइब्रेरी के लिए कर्तव्य भवन-2 में 300 स्क्वायर मीटर की दो कमरों की जगह ऑफर की गई थी, जिसे लाइब्रेरी प्रशासन ने इनकार कर दिया। ये लाइब्रेरी CSL भारतीय राज्य के लिए एक वर्किंग आर्काइव (कामकाजी संग्रह) के तौर पर काम करती है, जो इसकी संस्थागत यादों और पिछली सरकारों के कामों और फैसलों का रिकॉर्ड रखता है। यह सरकार के अपने रिकॉर्ड रूम जैसा है। इतनी बड़ी आर्काइव को बगैर किसी सुरक्षा के यूंही छोड़ना चिंताजनक बात है। किताबों को सुरक्षित रखना बड़ा संघर्ष रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल आर्काइव्स एनेक्सी को गिराने और नेशनल म्यूजियम के कलेक्शन को दूसरी जगह ले जाने पर लोगों के बीच बातचीत हुई और विशेषज्ञों की राय ली गई। इससे पता चलता है कि नेशनल म्यूजियम का कलेक्शन ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’ में ले जाया जा रहा है, जो नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतों में बन रहा है। लेकिन इसकी सही इन्वेंट्री और कैटलॉगिंग, संरक्षण की सुविधाएं, नाजुक और दुर्लभ चीजों के लिए क्लाइमेट-कंट्रोल्ड स्टोरेज, डिजिटाइजेशन, ट्रेंड स्टाफ और लोगों की पहुंच की जरूरत होगी। अस्थाई बदलाव स्थायी क्यों हो सकता है? CSL की क्षेत्रीय भाषाओं का सेक्शन, ‘तुलसी सदन लाइब्रेरी’ मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए 2011 में अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। इसके सामान को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के परिसर में रख दिया गया और ये लाइब्रेरी आज भी बंद है। बिना किसी फाइनल जगह के लाखों दुर्लभ दस्तावेजों को अस्थायी स्टोरेज में ले जाने से उनके खराब होने या खोने का खतरा बढ़ जाता है। जब कोई कलेक्शन स्टोरेज में रखा होता है, तो अधिकारियों और रिसर्च करने वालों की रिकॉर्ड्स तक पहुंच भी नहीं हो पाती है। कौन करता है इसकि सुरक्षा का काम लाइब्रेरी का मंत्रालय

Rajnath Singh Japan Visit & MS Dhoni IPL Retirement News

Rajnath Singh Japan Visit & MS Dhoni IPL Retirement News

Hindi News Career Rajnath Singh Japan Visit & MS Dhoni IPL Retirement News | Current Affairs 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. पीएम मोदी क्वाड बैठक में शामिल होंगे 17 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी मनीला में चल रही क्वाड देशों की बैठक में शामिल हुए। क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की पीएम साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है। चारों देशों के नेता इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। बैठक में जरूरी खनिजों की सप्लाई और समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठक में एनर्जी सप्लाई बनाए रखने के लिए समुद्री व्यापारिक रास्तों को खुला और सुरक्षित रखने का मुद्दा उठ सकता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया और ‘पानी प्यारे’ की उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे 18 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की जापान यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्री सिंह भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2+2) के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे। टोक्यो में होने वाली इस 2+2 मंत्री-स्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। साथ ही जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइज़ुमी और तोशिमित्सु मोतेगी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री अपने जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। 2+2 में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री एक साथ बैठक करते हैं। यानी प्रत्येक देश की ओर से दो-दो मंत्री शामिल होते हैं। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना पर चर्चा होगी। ये भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता का चौथा एडिशन है। संन्यास (RETIERMENT) 3. महेंद्र सिंह धोनी का IPL से संन्यास 17 नवंबर को महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास लिया। धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016-17 में CSK पर बैन लगा था, इसके बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले। CSK ने 5 IPL जीते। धोनी ने 221 मैच में कप्तानी की और 131 मैच जीते। 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेला। 2007 में T20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की और भारत को पहला खिताब दिलाया। 2007 में ही धोनी भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने और 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तानी संभाली। 2009 में क्रिकेट में योगदान के लिए धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला। 2018 में खेलों में विशिष्ट सेवा के लिए धोनी को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. देवेश चतुर्वेदी नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने 16 नवंबर को रिटायर्ड IAS देवेश चतुर्वेदी ने नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) के चेयरमैन बनने की जानकारी मिली। देवेश 1989 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं। साथ ही कमोडोर (सेवानिवृत्त) पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने बोर्ड के सदस्य के तौर पर कार्यभार संभाला। उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के पद पर काम किया। अगस्त 2024 में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव थे और फरवरी 2026 में रिटायर हुए। नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड की स्थापना नेशनल स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट 2025 के तहत हुई है। ये युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है। ये बोर्ड देश के राष्ट्रीय खेल निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना। देवेश IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 5. CSIR और बेलारूस NASB ने MoU साइन किया 17 नवंबर को औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और बेलारूस की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (NASB) ने नई दिल्ली में MoU साइन किया। ये MoU CSIR की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी और NASB के प्रेसिडियम के उपाध्यक्ष डॉ. ए. वी. ट्रुखानोव के बीच हुई एक बैठक के दौरान किया गया। ये MoU भारत और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय वैज्ञानिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि ये MoU द्विपक्षीय वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ाने, जॉइंट रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पहलों को सुविधाजनक बनाने और दोनों देशों की रिसर्च को मजबूत करने के लिए किया गया है। दोनों संस्थान इस महीने की 27 तारीख से रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन प्रपोजल के लिए ‘दूसरी जॉइंट कॉल’ शुरू कर सकते हैं। इसके तहत, दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिन पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। —————————- ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 17 नवंबर:भारत वनडे वर्ल्ड कप 2031 की मेजबानी करेगा, कार्टूनिस्ट पी.वी. कृष्णन का निधन आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔