- Hindi News
- Career
- NCERT Class 10 New Books Launch & Teacher Training Update | Education
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के शुरू होने से कई महीने पहले ही कक्षा 10 की अपनी नई किताबें मार्केट में लाने की तैयारी कर ली है।
इस पहल का मकसद नए सेशन के शुरू होते ही किताबों के लिए होने वाली दिक्क्तों को खत्म करना है। किताबों को जारी करने के साथ ही NCERT की योजना 60 लाख टीचर्स को रिवाइज्ड सिलेबस के लिए ट्रेनिंग देने की है।
दिसंबर के आखिरी तक सभी किताबें उपलब्ध
कक्षा 10 की सभी भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू की किताबें नवंबर के आखिरी सप्ताह तक तैयार होने की उम्मीद है। फिजिकल एजुकेशन, वोकेशनल एजुकेशन और आर्ट एजुकेशन से जुड़ी अन्य किताबें दिसंबर के आखिर तक कंप्लीट होंगी।
ये अपडेट की गई किताबें ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023’ के अनुरूप हैं, जिसमें सेकंडरी स्टेज के लिए दस सब्जेक्ट को शामिल किया गया है।

10वीं NCERT में शामिल विषय
इन सब्जेक्ट में 3 भाषाएं (जिनमें से कम से कम दो भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए) इसके अलावा मैथ्स, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, साइंस, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन एंड वेल बीइंग, आर्ट एजुकेशन, वोकेशनल एजुकेशन और एक इंटरडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट शामिल है।
NCERT इंटरडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट में कक्षा 9वी के लिए इंडिविजुअल्स इन सोसायटी और कक्षा 10वीं के लिए एनवायरोमेंटल एजुकेशन के लिए किताबें तैयार कर रहा है।
NCERT नई किताबों के प्रकाशन के अलावा सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी रीइमैजिन्ड निष्ठा शिक्षक-प्रशिक्षण पहल को और बेहतर बना रहा है। इसके अंतर्गत 60,000 टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग कक्षा में पढ़ाने के तरीकों और एसेसमेंट में किए गए बदलावों पर आधारित होगी।

रीइमैजिन्ड निष्ठा शिक्षक-प्रशिक्षण पहल
यह पहल भारत में टीचर्स की क्षमता बढ़ाने और टीचिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए की गई है। इसका संबंध केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण पहल NISHTHA से है। इसके अंगर्तत ट्रेनिंग प्राप्त टीचर्स भविष्य में हरियाणा के टीचर्स को ट्रेंड करेंगे।
—————————————————————
ये खबर भी पढ़ें
CAT 2026 में पहली बार फेस रिकग्निशन:29 नवंबर को एग्जाम, UPSC में पिछले साल से लागू, JEE में इस साल से शूरू

CAT 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के चेहरे की पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन AI के माध्यम से किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें









































