Friday, 20 Nov 2026 | 02:08 AM

Trending :

UPTET Exam Date 2027 Schedule & OTR Registration Details

UPTET Exam Date 2027 Schedule & OTR Registration Details

Hindi News Career UPTET Exam Date 2027 Schedule & OTR Registration Details | Uttar Pradesh 2 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET एग्जाम डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल भी आ गया है। इस बार उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR की प्रोसेस पूरी करनी होगी। UPTET-2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इस एग्जाम के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। 27 दिसंबर 2026 तक आवेदन में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। दोनों लेवल का एग्जाम शेड्यूल जारी UPTET-2026 के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल की शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राइमरी लेवल की एग्जाम कक्षा 1 से 5 तक के लिए होगी। जबकि अपर प्राइमरी लेवल की एग्जाम कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने दोनों लेवल की एग्जाम के लिए शेडयूल जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाकर अपडेट देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती और पदोन्नति के लिए टीईटी पास होना जरूरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत टीजीटी (TGT) और एलटी (LT) ग्रेड भर्ती के लिए भी टीईटी को जरूरी माना गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन टीचर के लिए ‘स्पेशल TET’ आयोजित करने का कदम उठाया है, जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है। OMR शीट की गलती से 60,000 आवेदन रिजेक्ट : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त को UPTET 2026 का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे 60 हजार उम्मीदवार बेहद निराश थे जिनका रिजल्ट OMR शीट में हुई गलती की वजह से रिजेक्ट हो गया। आयोग के अनुसार रोल नंबर, क्वेश्चन पेपर बुकलेट की संख्या या अन्य जरूरी कॉलम में सर्कल गलत भरने, ऊपर-नीचे हो जाने या किसी कॉलम के छूट जाने के कारण कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने इन OMR शीट को जांचने से रिजेक्ट कर दिया। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ———————————————————————— ये खबर भी पढ़ें NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी:60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगा तैयारी का मौका राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के शुरू होने से कई महीने पहले ही कक्षा 10 की अपनी नई किताबें मार्केट में लाने की तैयारी कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NEET UG Exam Reforms | Nandan Nilekani Panel Report & Recommendations

NEET UG Exam Reforms | Nandan Nilekani Panel Report & Recommendations

Hindi News Career NEET UG Exam Reforms | Nandan Nilekani Panel Report & Recommendations 2 मिनट पहले कॉपी लिंक NEET UG एग्जाम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। कई राज्यों ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स के सामने NEET परीक्षा में कई खास बदलावों के सुझाव रखे हैं। नंदन नीलकेणी की टीम को जो सुझाव मिले हैं, उसमें साल में एक बार से ज्यादा एग्जाम कराने और एडमिशन में 12वीं के मार्क्स को वेटेज देना शामिल है। एग्जाम को पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर बेस्ड (CBT) किया जाए। इसके साथ ही हर जिले में कम से कम एक एग्जाम सेंटर बनें। इसका मकसद NEET UG पर छात्रों की निर्भरता और मेंटल प्रेशर को कम करना है। नीलकेणि की कमेटी में 5 लोग शामिल नंदन नीलेकणि इंफोसिस के को फाउंडर हैं। वे आधार परियोजना के पूर्व अध्यक्ष और परीक्षा सुधार के लिए गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी हैं। उनकी कमेटी में 5 लोग शामिल हैं। इनमें इसरों के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स स्पेशलिस्ट अमृत लाल मीणा हैं। पेपर लीक विवाद के बाद हुआ गठन निलकेणी की कमेटी का गठन जुलाई 2026 में NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद किया गया था। इस कमेटी को शुरुआत में अक्टूबर 2026 तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसका कार्यकाल बढ़ाकर जनवरी 2027 तक कर दिया है। नंदन निलकेणी की कमेटी को स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, टीचर्स और अन्य संस्थानों से 50 हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। इन सुझावों पर कमेटी का कार्य फिलहाल जारी है। नंदन नीलेकणि की कमेटी सिर्फ NEET ही नहीं, बल्कि NTA समेत देश की प्रमुख परीक्षाओं की सुरक्षा, डिजाइन, संचालन और गवर्नेंस में सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांग रही है। अन्य संगठनों ने भी दिए अपने सुझाव संगठन का नाम प्रमुख सुझाव एबीवीपी NEET को दो बार आयोजित करना, साल में दो बार परीक्षा और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) NTA को तकनीकी व सुरक्षा पदों पर स्थायी नियुक्तियां देना एजुकेशन एक्सपर्ट एग्जाम सेंटर की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की कॉन्फिडेंशियल रखना और ऑडिट छात्र संगठन आंसर-की, नॉर्मलाइजेशन और टाई-ब्रेकिंग प्रोसेस में पारदर्शिता जुलाई 2026 में नरेंद्र मोदी ने किया कमेटी का गठन NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2026 को नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया था। —————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें NCERT 10वीं किताबें अगले साल के लिए अभी से जारी:60 हजार टीचर्स को ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगा तैयारी का मौका राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के शुरू होने से कई महीने पहले ही कक्षा 10 की अपनी नई किताबें मार्केट में लाने की तैयारी कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Manu Bhaker Joins ISSF Athlete Committee

Manu Bhaker Joins ISSF Athlete Committee

Hindi News Career Manu Bhaker Joins ISSF Athlete Committee | Pizza Hut Co founder Death 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. भारतीय सेना के सीनियर ऑफिसर्स की वर्दी बदली 18 नवंबर को भारतीय सेना ने सीनियर ऑफिसर्स की वर्दी एक बार फिर बदल दी है। अब 2023 से पहले वाली पुरानी वर्दी दोबारा शुरू होगी। ये आदेश 1 दिसंबर से लागू होगा इसके मुताबिक गोरखा राइफल्स के जनरल फिर अपनी पहचान वाली हैट पहन सकेंगे। स्पेशल फोर्सेज के सीनियर अफसर मैरून बेरेट और बख्तरबंद रेजिमेंट के अफसर ब्लैक बेरेट पहन सकेंगे। अब सीनियर अफसर अधिकृत वर्दी के साथ अपनी पारंपरिक रेजिमेंट या कोर से जुड़े चिन्ह भी लगा सकेंगे। यह बदलाव ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अफसरों पर लागू होगा। बता दें कि 2023 में सेना ने वरिष्ठ नेतृत्व के लिए एक जैसी पहचान बनाने के लिए वर्दी के कई सामान एक जैसे कर दिए थे। साथ ही अफसरों की मूल रेजिमेंट और सर्विस की पहचान दिखाने वाले चिन्ह भी हटा दिए गए थे। हाल ही में ब्लैक कैट कमांडो की मशहूर काली वर्दी भी बदली जा रही है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने अपने VIP सुरक्षा में लगे कमांडो के लिए नई ब्रीदेबल यानी सांस लेने वाली यूनिफॉर्म बनाने की सिफारिश की है। अप्रैल में विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात कमांडो करीब 44 डिग्री तापमान में बेहोश हो गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. मनु भाकर ISSF एथलीट कमेटी में शामिल 18 नवंबर को भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की एथलीट कमेटी में चुना गया। भाकर 2026 से 2030 तक इस कमेटी में शामिल रहेंगी। ये इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल लेवल पर शूटिंग स्पोर्ट को ऑपरेट करती है। मनु के साथ पिस्टल कैटेगरी में जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज भी चुने गए। इसमें 22 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे और इनमें मनु के अलावा 5 प्लेयर्स का सीधा चुनाव हुआ। भारत की ओलिंपिक विजेता शूटर मनु भाकर को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की एथलीट कमेटी में चुना गया। भाकर 2026 से 2030 तक इस कमेटी में शामिल रहेंगी। ये इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल लेवल पर शूटिंग स्पोर्ट को ऑपरेट करती है राइफल, पिस्टल और शॉटगन की तीनों श्रेणियों से दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 590 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन वोटिंग की। ये कमेटी प्रतियोगिताओं के नियमों में सुधार के सुझाव देना और एथलीट कमेटी में स्पोर्ट्स से जुड़े मामलों में खिलाड़ियों की आवाज को सामने रखा जाता है। ये चुनाव काहिरा (मिस्र) और दोहा (कतर) में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल शूटर्स ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए चुना। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज जीता था, मनु भाकर भारत के इतिहास में एक ही ओलिंपिक वर्जन में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पहली बार तमिल गाना 69वें ग्रैमी नॉमिनेशन में शामिल हुआ 18 नवंबर को तमिल गाने ‘वरुवाय’ को 69वें ग्रैमी अवार्ड्स में ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। साथ ही ये गाना 2027 के पुरुस्कारों में शामिल भारत का एकमात्र नॉमिनेशन है। भारतीय-अमेरिकी संगीतकार देवन एकांबरम ने ये गाना बनाया है और नियो-जैज और कर्नाटक शास्त्रीय गायिका सुभिक्षा रंगराजन (सुशा) ने इसे अपनी आवाज दी है। ये नॉमिनेशन ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस’ कैटेगरी में हुआ है और देवन, सुशा दोनों के लिए ही ये पहला ग्रैमी नॉमिनेशन है। ‘वरुवाय’ (Varuvaaiy) तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की एक भक्ति कविता है। ये कविता भगवान कृष्ण को समर्पित है और ईश्वर से मानव चेतना में उतरने और बुराई को खत्म करने को बताती है। देवन ने 1999 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने ए.आर. रहमान की फिल्म ‘काधलर धिनम’ (Kadhalar Dhinam) के लोकप्रिय गीत ‘ओ मारिया’ (Oh Maria) से प्लेबैक सिगंर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। ‘वरुवाय’ तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारतीयार की एक भक्ति कविता है। निधन (DEATH) 4. पिज्जा हट के को-फाउंडर का निधन 18 नवंबर को पिज्जा हट के को-फाउंडर डैन कार्नी के निधन की जानकारी सामने आई। डैन 95 साल के थे उन्होंने अपने छोटे भाई फ्रैंक कार्नी के साथ मिलकर साल 1958 में पिज्जा हट की स्थापना की थी। डैन कार्नी ने अमेरिका के विचिटा (Wichita), कंसास में अपना पहला पिज्जा रेस्टोरेंट खोला था साल 1959 में कंपनी ने पहली फ्रेंचाइजी शुरू की और 1977 में पेप्सिको ने लगभग 30 करोड़ डॉलर में पिज्जा हट का अधिग्रहण किया। डैन कार्नी बिजनेस के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया। वे सेरेब्रल पाल्सी रिसर्च फाउंडेशन ऑफ कंसास (CPRF) के बोर्ड के लगभग 50 वर्षों तक अध्यक्ष रहे। पिज्जा हट का बिजनेस शुरू करने के लिए दोनों भाइयों ने अपनी मां से 600 डॉलर का कर्ज लिया था। अवॉर्ड्स (AWARDS) 5. मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 हुआ 17 नवंबर को मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 हुआ। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और ‘द रॉयल फाउंडेशन’ ने की थी। इसे ‘पर्यावरण का नोबेल’ भी कहा जाता है। ये अर्थशॉट प्राइज का छठा संस्करण है। 2026 में 169 देशों से लगभग 7,000 नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से 15 फाइनलिस्ट चुने गए। इसमें से प्रत्येक विजेता को अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान के लिए लिए 10 लाख पाउंड (लगभग 11–12 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली। इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की जीत रही। कंपनी को ‘क्लीन अवर एयर’ कैटेगरी में पुरस्कार मिला। कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाती है। इसका मकसद शहरों में चलने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। महिंद्रा के मुताबिक, कंपनी अब तक 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेच चुकी है। ये वाहन कुल 9 अरब किलोमीटर