आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड:सेल्फी लेने करीब पहुंच गया था शख्स, एक्ट्रेस दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं

आलिया भट्ट शुक्रवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट के बाद बाहर निकलते समय भीड़ के बीच एक फैन उनकी तरफ सेल्फी लेने के लिए बढ़ने लगा और एक्ट्रेस के करीब आने की कोशिश की। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फैन को तेजी से साइड कर दिया। हालांकि इस दौरान आलिया का ध्यान फैन की साइड नहीं था और वो दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं। डोंट बी शाय आलिया भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म में प्यार और जिंदगी के फैसलों के बीच की कहानी दिखाई गई है। जो 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट ने बॉडीगार्ड को फैन से बदसलूकी करने से रोका था 2024 में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक फैन एयरपोर्ट पर आलिया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता नजर आया। इसी दौरान उनके बॉडीगार्ड ने फैन की शर्ट पकड़कर उसे पीछे खींच दिया। यह देखकर आलिया नाराज हो गईं और बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि किसी को टच न करें। इसके बाद आलिया ने खुद उस फैन को अपने पास बुलाया और उसके साथ फोटो क्लिक कराई। आलिया ने बताया, शाहीन कैसे करती थीं रेजबेट डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च पर आलिया ने बहन शाहीन का बचपन का किस्सा सुनाया। कार्यक्रम के होस्ट ने आलिया, शाहीन और डायरेक्टर सृति मुखर्जी से ‘ऑरा फार्मिंग’, ‘ब्रेडक्रम्बिंग’, ‘साइड क्वेस्ट’, ‘ब्रेनरॉट’ और ‘रेजबेट’ जैसे जेन जी टर्म्स के मतलब पूछे। आलिया ने ‘रेजबेट’ का मतलब बताते हुए कहा, “जब मैं बच्ची थी, तब शाहीन मेरे साथ यही करती थीं। वह मुझसे कहती थीं कि मैं पार्ले-जी के साथ फ्री आई हूं।” उन्होंने कहा, “वह कहती थीं कि मैं असल में अपनी मां और पापा की बच्ची नहीं हूं। मैं चार साल की थी, जब शाहीन मुझे रेजबेट करती थीं।” फिल्म डोंट बी शाय में चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में आलिया ने कहा, “14 साल पहले मैंने एक एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। आज 14 साल बाद मैं चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को पेश कर रही हूं।” उन्होंने आगे कहा, “इस समय मैं उनसे कहीं ज्यादा नर्वस हूं। मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हैं।” प्रोड्यूसर बनने पर बोलीं आलिया आलिया से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर भी काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा महसूस किया।” उन्होंने कहा, “मुझे एक्ट्रेस बनना और कैमरे के सामने रहना पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर बनने से एक अलग तरह की संतुष्टि मिलती है। इससे मुझे खुशी का एक और लेवल मिलता है।” आलिया ने बताया कि फिल्म की दुनिया और कहानी को शुरू से तैयार करने में टीम शामिल रही। सृति उनके पास एक आइडिया लेकर आई थीं और फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी। आलिया ने कहा, “हमने कहा कि हां, इसे साथ में करते हैं। इसे तैयार करने में दो साल लगे। इसके बाद हम इसे अमेजन के अपने प्यारे पार्टनर्स के पास लेकर गए।” उन्होंने आगे बताया, “शुक्रवार को हमने उन्हें मटेरियल भेजा था। शनिवार सुबह निखिल ने मैसेज किया- आलिया, बात करते हैं।”
ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की:होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था

सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी है। गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशनों में आग लग गई और कुछ लोग घायल हुए। ईरान जंग के चलते होर्मुज बंद होने के बाद सऊदी इसी पाइपलाइन से रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पाइपलाइन पर गुरुवार को कई हमले हुए थे। इसके बाद इसे एहतियात के तौर पर बंद किया गया। मंत्रालय की टीमें पाइपलाइन को सुरक्षित करने और नुकसान का पता लगाने में जुटी हैं। ड्रोन हमले से पंपिंग स्टेशनों में लगी आग अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में पाइपलाइन के पास बने पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया। पंपिंग स्टेशन पाइपलाइन में तेल को आगे भेजने में मदद करते हैं। शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में एक पंपिंग स्टेशन पर आग से काफी नुकसान दिखाई दिया। एक दूसरी तस्वीर में स्टेशन से काला धुआं निकलता दिखा। अभी यह साफ नहीं है कि पाइपलाइन को सीधे कितना नुकसान हुआ है। यह भी पता नहीं है कि पाइपलाइन फिर से कब शुरू होगी। सऊदी का दावा- इराक से आए थे ड्रोन सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद और मदीना इलाकों में पाइपलाइन पर कई ड्रोन से हमला किया गया। सऊदी के मुताबिक, ये ड्रोन इराक से आए थे। सऊदी ने कहा कि इराक के प्रधानमंत्री के कहने पर उसने अभी जवाबी हमला नहीं करने का फैसला किया है। सऊदी चाहता है कि इराक पहले अपनी जमीन से होने वाले ऐसे हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई करे। इराक ने भी हमले की निंदा की है। इराकी सरकार ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी और अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरे देशों पर हमला करने के लिए नहीं होने देगी। खबर अपडेट हो रही है…
ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की:होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था

सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी है। गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशनों में आग लग गई और कुछ लोग घायल हुए। ईरान जंग के चलते होर्मुज बंद होने के बाद सऊदी इसी पाइपलाइन से रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पाइपलाइन पर गुरुवार को कई हमले हुए थे। इसके बाद इसे एहतियात के तौर पर बंद किया गया। मंत्रालय की टीमें पाइपलाइन को सुरक्षित करने और नुकसान का पता लगाने में जुटी हैं। ड्रोन हमले से पंपिंग स्टेशनों में लगी आग अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में पाइपलाइन के पास बने पंपिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया। पंपिंग स्टेशन पाइपलाइन में तेल को आगे भेजने में मदद करते हैं। शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट तस्वीर में एक पंपिंग स्टेशन पर आग से काफी नुकसान दिखाई दिया। एक दूसरी तस्वीर में स्टेशन से काला धुआं निकलता दिखा। अभी यह साफ नहीं है कि पाइपलाइन को सीधे कितना नुकसान हुआ है। यह भी पता नहीं है कि पाइपलाइन फिर से कब शुरू होगी। सऊदी का दावा- इराक से आए थे ड्रोन सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद और मदीना इलाकों में पाइपलाइन पर कई ड्रोन से हमला किया गया। सऊदी के मुताबिक, ये ड्रोन इराक से आए थे। सऊदी ने कहा कि इराक के प्रधानमंत्री के कहने पर उसने अभी जवाबी हमला नहीं करने का फैसला किया है। सऊदी चाहता है कि इराक पहले अपनी जमीन से होने वाले ऐसे हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई करे। इराक ने भी हमले की निंदा की है। इराकी सरकार ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी और अपनी जमीन या हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरे देशों पर हमला करने के लिए नहीं होने देगी। खबर अपडेट हो रही है…
BRICS 2026 New Delhi Summit

Hindi News Career BRICS 2026 New Delhi Summit | India France Space Technology Partnership 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. BRICS समिट आज से नई दिल्ली में शुरू होगी 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स (BRICS) 2026 समिट शुरू होगी। इससे पहले कल पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारत मंडप्पम में मुलाकात की। भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की थी। इस बार ब्रिक्स की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेसिलेंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सन्सटेनिबलिटी’ है। साल 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सभी 11 मुख्य सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं ब्रिक्स में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भाग ले रहे हैं। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ब्रिक्स के भागीदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल किताब की रूसी भाषा में अनुवाद की एक प्रति भेंट की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. भारत-मलेशिया नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ शुरू 11 सितंबर को भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS मैसूर (INS Mysore) मलेशिया के लुमुत बंदरगाह पहुंचा। INS मैसूर की ये यात्रा भारत और मलेशिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण से जुड़ी है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है। इसमें दोनों नौसेनाएं समुद्री संचालन, संचार और सामरिक अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर काम करेंगी। ये अभ्यास भारत की एक्स ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों से भी जुड़ा है। भारत और मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग में नौसैनिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। INS मैसूर भारतीय नौसेना का एक निर्देशित मिसाइल विनाशक युद्धपोत है इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण है। 3. भारत और फ्रांस के बीच स्पेस से जुड़े 3 MoU हुए 11 सितंबर को भारत और फ्रांस ने स्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए 3 MoU पर साइन किए। इनकी घोषणा पेरिस में हुए इंटरनेशनल स्पेस समिट के दौरान की गई। ये MoU भारत की ISRO और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस (CNES) के बीच हुआ है। इन MoU का मुख्य उद्देश्य सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, स्पेस रिसर्च और जॉइंट प्रोग्रामों पर केंद्रित है। भारत की प्रस्तावित 52-सैटेलाइट स्पेस सर्विलांस कंसल्टेशन में इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। इस कंसल्टेशन के तहत सैटेलाइट्स को 2027–2030 के बीच इसे पूरा किया जाएगा। ये समझौते भारत की स्वदेशी और रणनीतिक अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेंगे। भारत और फ्रांस का अंतरिक्ष सहयोग पांच दशकों से ज्यादा पुराना है और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नए MoU कमर्शियल स्पेस टेक्नोलॉजी एक्टिविटीज और साइंटिफिक डेटा शेयरिंग को बढ़ावा देना है। फ्रांस यूरोप में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक और हाई टेक्नोलॉजी पार्टनर है। निधन (DEATH) 4. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन 11 सितंबर को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता भगत चुन्नी लाल का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। भगत चुन्नी लाल जालंधर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने 1997, 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। चुन्नी लाल 2011 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने और 2012 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली SAD-BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। चुन्नी लाल के पास स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्रम तथा वन एवं वन्यजीव जैसे विभाग रहे। चुन्नी लाल ने 2017 में चुनावी राजनीति से संन्यास लिया था। मिसलीनियस 5. TRAI ने 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट के फैसले को रद्द किया 10 सितंबर को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा टीवी विज्ञापनों पर 12 मिनट की सीमा का नियम रद्द किया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 2012 के टीवी विज्ञापन नियमों को निरस्त किया। ट्राई द्वारा निरस्त किए गए नियम के तहत प्रति घंटे टीवी पर अधिकतम 12 मिनट के विज्ञापन की सीमा को अब हटा दिया गया है। 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। मंत्रालय का मानना है कि टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। हालांकि अब टीवी चैनल बढ़ गए हैं 2006 में इनकी संख्या 62 थी जो अब बढ़कर 900 हो गई है। उस समय, टीवी चैनलों को प्रसारित करने के मुख्य माध्यम केबल टीवी की प्रसारण क्षमता सीमित थी और उपभोक्ताओं के पास बहुत कम विकल्प थे। केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं। ट्राई (TRAI) भारत में दूरसंचार और प्रसारण (Broadcasting) सेवाओं का नियामक निकाय है। आज का इतिहास 1931 में महात्मा गांधी सेकेंड गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे। 1959 में सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान ‘लूना-2’ चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। यह चंद्रमा पर पहुँचने वाली पहली मानव निर्मित वस्तु थी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… 11 सितंबर के करेंट अफेयर्स:शी जिनपिंग BRICS में हिस्सा लेने भारत आएंगे, पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Punjabi Sarabjit Kaur Case; Lahore HC Notice Nasir Hussain

सरबजीत कौर पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ। फाइल फोटो पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नासिर की पहली पत्नी सायमा हुसैन की याचिका पर जारी हुआ है। कोर्ट ने नासिर को 16 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। . सायमा हुसैन ने वकील अली चंगेजी संधू के जरिए याचिका दायर की है। इसमें नासिर पर पहली पत्नी की अनुमति के बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें सायमा हुसैन और उसके भाई मुहम्मद नदीम ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। सायमा ने आरोप लगाया कि सरबजीत ने नासिर के साथ मिलकर उसके घर पर कब्जा कर लिया और उन्हें चार बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। सायमा ने बच्चों के गुजारा भत्ते और रहने की व्यवस्था की मांग की है। वकील अली चंगेजी संधू सायमा हुसैन के अलावा सरबजीत कौर के भारतीय पति करनैल सिंह और पाकिस्तान के पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री महेंद्र पाल सिंह की ओर से भी पैरवी कर रहे हैं। सरबजीत कौर को पाकिस्तान से निर्वासित किए जाने से जुड़ी याचिका भी लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है। नासिर हुसैन की पत्नी सायमा हुसैन अपने वकील अली चंगेजी संधू के साथ। याचिका में सायमा ने ये बातें कही…4 पॉइंट सरबजीत ने घर पर कब्जा किया: 7 सितंबर को सायमा हुसैन ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें उसने कहा कि भारत से यात्रा वीजा पर पाकिस्तान आई सरबजीत कौर ने उनके घर पर जबरन कब्जा कर लिया। सायमा के मुताबिक, उन्हें और उनके चार छोटे बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया गया। हमारे कपड़े भी फेंक दिए गए और परिवार के खाने का सहारा भी छीन लिया गया। बिना अनुमति दूसरी शादी की: सायमा के एडवोकेट अली चंगेजी संधू के अनुसार, पाकिस्तान के कानून के तहत दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी की लिखित अनुमति और संबंधित कानूनी प्रक्रिया का प्रावधान है। नासिर हुसैन ने सायमा की सहमति के बिना सरबजीत कौर से निकाह किया। पति ने 10 महीने से संपर्क नहीं किया: याचिका में सायमा ने कहा कि है करीब 10 महीने से नासिर ने उससे और बच्चों से संपर्क नहीं किया है। उनका आरोप है कि इस दौरान न तो बच्चों के पालन-पोषण के लिए कोई राशि दी गई और न ही उनका हक-मेहर अदा किया गया। सायमा का कहना है कि चार नाबालिग बच्चों की जिम्मेदारी उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है। वह अदालत के जरिए बच्चों के लिए गुजारा भत्ता और रहने की व्यवस्था चाहती हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हूं: याचिका में सायमा ने कहा- नासिर हुसैन और सरबजीत नामक महिला दिन-रात एक साथ रहकर मोबाइल वीडियो पर अश्लील वीडियो देखते है। दोनों आपत्तिजनक हालत में रहते हैं। ऐसी महिला के साथ रहना बिल्कुल संभव नहीं है, क्योंकि इसका बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। आगे चलकर उनके शादी-ब्याह और रिश्तों में भी रुकावट आएगी। इसलिए वे एक घर में साथ नहीं रह सकते और उन्हें सिर्फ उनका जायज हक दिया जाए। मुस्लिम पति नासिर हुसैन के साथ खुश नजर आती सरबजीत कौर। फाइल फोटो दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी की अनुमति जरूरी वकील अली चंगेजी संधू के मुताबिक, पाकिस्तान के मुस्लिम फैमिली लॉज ऑर्डिनेंस 1961 की धारा 6 के तहत दूसरी शादी के लिए तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। इसके लिए आर्बिट्रेशन काउंसिल से अनुमति लेने के साथ पहली पत्नी की अनुमति भी जरूरी है। बिना जरूरी अनुमति दूसरी शादी करने पर एक साल तक की सजा और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। ********** सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया
BRICS Summit New Delhi | Modi, Putin & Jinping Meet After 10 Years

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक BRICS समिट शनिवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। भारत में होने वाले BRICS समिट में 10 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता इससे पहले 2016 में गोवा में हुए BRICS समिट में एक साथ शामिल हुए थे। समिट में BRICS के 11 सदस्य देशों के अलावा 10 पार्टनर देशों के नेता भी शामिल होंगे। BRICS की ताकत को सिर्फ सदस्य देशों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी आबादी और अर्थव्यवस्था से भी समझा जा सकता है। 11 सदस्य देशों में दुनिया की करीब 49.5% आबादी रहती है। यानी दुनिया के लगभग हर दो में से एक व्यक्ति BRICS देशों में रहता है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो PPP यानी खरीदने की क्षमता के आधार पर BRICS देशों की कुल अर्थव्यवस्था दुनिया की करीब 39% है। यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था के मुकाबले करीब 3 गुना है। गोवा में ब्रिक्स समिट से पहले 15 अक्टूबर 2016 को चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारतीय अंदाज के कपड़ों में नजर आए थे। PM मोदी 4 वर्ल्ड लीडर्स से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। सुबह 10 बजे- हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली। सुबह 10:30 बजे- मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम। सुबर 11 बजे- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद। सुबह 11:30 बजे- वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग। शाम 6 से 7 बजे*- भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। जिनपिंग का गलवान हिंसा के बाद पहला भारत दौरा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात 2020 के गलवान संघर्ष के बाद भारत में पहली आमने-सामने की बैठक होगी। गलवान के बाद करीब 4 साल तक LAC पर दोनों देशों के बीच तनाव रहा। अब भारत और चीन LAC से लेकर कारोबार तक 6 बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। इनमें सीमा विवाद सबसे अहम मुद्दा है। दोनों देश सीमा विवाद पर एक विशेषज्ञ समूह बनाने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा सीमा पर 2 अतिरिक्त सैन्य संपर्क केंद्र और पूर्वी व मध्य सेक्टर में 2 सैन्य हॉटलाइन बनाने पर भी सहमति बनी है। अब इन फैसलों को दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिलनी है। दूसरा बड़ा मुद्दा दोनों देशों के बीच कारोबार है। 2025-26 में भारत ने चीन से करीब 11.4 लाख करोड़ रुपए का सामान आयात किया। इससे भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 8.6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 11 अक्टूबर, 2019 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ‘कृष्णाज बटर बॉल’ पर। यह जिनपिंग की आखिरी भारत यात्रा थी। पश्चिमी देशों के लिए BRICS की बढ़ती चुनौती BRICS देश अब आपस में कारोबार करते समय डॉलर का इस्तेमाल कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे एक-दूसरे की अपनी-अपनी करेंसी में लेन-देन बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही, अलग-अलग देशों के ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने पर भी काम हो रहा है। हालांकि, अभी BRICS का अपना कोई एक पेमेंट सिस्टम या एक साझा करेंसी नहीं है। इस साल भारत की अध्यक्षता में होने वाले BRICS समिट में भी अपनी करेंसी में कारोबार और आसान ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दिया जाएगा। भारत चाहता है कि BRICS देशों के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और उनकी डिजिटल करेंसी को आपस में जोड़ा जाए। इससे एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजना आसान हो सकता है और हर बार डॉलर की जरूरत कम हो सकती है। ब्रिक्स तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का संगठन BRICS 11 देशों का ऐसा समूह है, जिसमें दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE, सऊदी अरब और इंडोनेशिया शामिल हैं। BRICS का मकसद सदस्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सहयोग बढ़ाना है। शुरुआत में इसमें 4 देश थे और इसे BRIC कहा जाता था। BRIC नाम 2001 में गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने दिया था। बाद में दूसरे देश जुड़ते गए और इसका नाम BRICS हो गया। भारत 2026 में BRICS समिट की अध्यक्षता कर रहा है। एक बैंक की रिपोर्ट से निकला BRICS का नाम BRICS की शुरुआत किसी सरकार ने नहीं, बल्कि एक बैंक की रिपोर्ट से हुई थी। 2001 में अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने अपनी रिपोर्ट में BRIC शब्द इस्तेमाल किया। उन्होंने ब्राजील, रूस, भारत और चीन को तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बताया था। तब BRIC कोई संगठन नहीं था। लेकिन बाद में ये चारों देश एक साथ आने लगे। 2006 में BRIC समूह बना और 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में इसकी पहली आधिकारिक बैठक हुई। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने के बाद BRIC का नाम BRICS हो गया। पिछले साल ईरान, मिस्र और इथियोपिया भी इसके पूर्ण सदस्य बने। इसके साथ BRICS का दायरा और बढ़ गया। आज BRICS दुनिया के बड़े आर्थिक मंचों में शामिल है। इसके सदस्य देशों की ग्लोबल GDP में हिस्सेदारी 27% से ज्यादा है, जबकि यूरोपियन यूनियन की करीब 14% है। पाकिस्तान के चाहने के बावजूद BRICS में नहीं मिली एंट्री BRICS के विस्तार के बाद कई देशों ने इसमें शामिल होने की कोशिश की। इनमें पाकिस्तान और तुर्किये भी थे। पाकिस्तान ने 2023 में सदस्यता के लिए आधिकारिक आवेदन किया था। उसे चीन और रूस का समर्थन भी मिला, लेकिन अब तक BRICS में उसकी एंट्री नहीं हो पाई है। तुर्किये ने भी सदस्यता की कोशिश की, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। इससे सवाल उठा कि दोनों देशों की एंट्री क्यों अटकी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत पाकिस्तान और तुर्की को BRICS में शामिल करने के पक्ष में नहीं था। नए सदस्य को शामिल करने के लिए सभी मौजूदा सदस्यों की सहमति जरूरी होती है। यानी किसी एक देश की आपत्ति से सदस्यता रुक सकती है। हालांकि, भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की सदस्यता रोकने की बात नहीं कही है। ——————- यह खबर
बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

नीना गुप्ता ने हाल ही में बॉडी शेमिंग और शादी को लेकर किए जाने वाले सवालों पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया। CNN-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि जब लोग पूछते थे कि उनकी शादी क्यों नहीं हुई, तो वह इस पर क्या जवाब देती थीं। इस पर नीना ने कहा, “मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खा रही ना, अपने बाप का खा रही हूं। तुम्हें क्या प्रॉब्लम है, शादी करी कि नहीं?” एक अन्य सवाल में जब पूछा गया कि कोई यह कहे कि आप पिछली बार से ज्यादा मोटी हो गई हैं, तो वह क्या जवाब देंगी। इस पर नीना ने कहा, “प्रेग्नेंट हूं।” नीना ने बताया कि वह वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों से काफी परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने थोड़ी मोटी साड़ी पहनी थी। साड़ी की वजह से शरीर के एक हिस्से पर थोड़ा बल्क नजर आ गया। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नीना गुप्ता 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। नीना ने बताया कि मैंने कहा, अब कोई पूछे तो कह देना, “मैं प्रेग्नेंट हूं।” जब उन्हें बताया गया कि हाल ही में 74 साल की एक महिला के जुड़वां बच्चे हुए हैं, जिस पर नीना ने हंसते हुए कहा, “मेरा चांस है अभी।” नीना गुप्ता को लुक को लेकर ट्रोल किया गया था नीना गुप्ता को पिछले साल एयरपोर्ट पर शॉर्ट्स पहनने और अपना वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने बेहद करारा जवाब दिया था। दरअसल, वीडियो में नीना ब्लैक आउटफिट और शॉर्ट्स में नजर आई थीं। उन्होंने कैमरे पर बताया था कि लंबे इंतजार के दौरान वह घर का बना खाना साथ रखती हैं। इसके लिए वह रोटी रोल और टिफिन में आलू, मिर्च, पनीर और प्याज जैसी चीजें पैक कर लेती हैं। जिसके बाद वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, “बहुत अच्छा …लेकिन एक रिक्वेस्ट है, अपने पैर मत दिखाइए। ये अच्छे टोन में नहीं हैं। हमने कभी दादी-मम्मी को इस तरह पैर दिखाते नहीं देखा। उम्र के साथ ग्रेसफुल रहना ही सही है।” वहीं, यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हए एक दूसरी यूजर ने लिखा था, “ये कितना शर्मनाक कमेंट है। खासकर किसी औरत की तरफ से। आप खुद बॉडी शेमिंग करके औरतों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।” जिसके बाद इस कमेंट पर नीना गुप्ता ने जवाब देते कहा था, “चिंता मत करो। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, असल में वो जलते हैं कि उनके पास इतनी अच्छी बॉडी नहीं है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करो।” नीना गुप्ता की निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अमलान घोष से शादी की थी। हालांकि, यह शादी एक साल के भीतर ही दोनों की आपसी सहमति से खत्म हो गई। इसके बाद नीना गुप्ता की सगाई पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित से भी हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। 1980 के दशक के आखिर में नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन 1989 में उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ। विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने मसाबा की परवरिश सिंगल मदर के तौर पर करने का फैसला लिया। 2008 में उन्होंने अमेरिका में एक निजी समारोह में नई दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। सीरीज ‘चुंबक’ में दिखीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ कल रिलीज हो गई है। सीरीज की कहानी एक शहरी भारतीय मोहल्ले में रहने वाले पांच परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, सुमीत राघवन, संदीपा धर, डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर नजर आ रहे हैं। ‘चुंबक’ को हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे लोकप्रिय शोज बना चुका है। सीरीज की कहानी और निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है। इसे जमनादास (JD) मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है।
Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

34 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभाकर अभिनेता भगवान दास पटेल इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं रहा। थिएटर में छह साल बिताने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए। मुझसे फ्रेंडशिप करोगे, प्रेम रतन धन पायो, थार, रंगबाज और फोटोग्राफ जैसी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रहे भगवान दास ने दैनिक भास्कर से बातचीत में फिल्म की शूटिंग के दिलचस्प किस्सों, करियर के संघर्ष और सफलता के बाद मिल रही लोगों की दुआओं पर बात की। भगवान दास पटेल हनुमान अंश में गोपाल का किरदार निभाया है। सवाल: ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार आपको कैसे मिला? जवाब: मुझे एक जानने वाले ने फिल्म के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि फिल्म नीम करौली बाबा पर बन रही है और गोपाल का किरदार है। पैसे ज्यादा नहीं थे, लेकिन किरदार अच्छा था। मैं निर्देशक विशाल सर से मिलने गया। वहां हनुमान जी की एक तस्वीर लगी थी, जिसमें नीम करौली बाबा ध्यान में बैठे थे। उस तस्वीर ने मेरा ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कहानी सुनाई और मैंने एक-दो दिन बाद ऑडिशन दिया। मेरा एक ही ऑडिशन हुआ और मेरा चयन हो गया। सवाल: फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसे आप आज भी याद करते हैं? जवाब: शूटिंग के दौरान हम लोग हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ते थे और गणेश जी की पूजा करते थे। कई मुश्किलें आती थीं, लेकिन किसी न किसी तरह सब ठीक हो जाता था। एक बार का किस्सा बहुत खास है। जब हम बजरंगबली की मूर्ति स्थापित करने वाला सीन शूट कर रहे थे, तभी एक काले मुंह वाला बंदर बरगद के पेड़ पर आकर बैठ गया। वह काफी देर तक देखता रहा कि मूर्ति कैसे स्थापित हो रही है। हमने उसे केले दिए, वह केले भी खाता रहा और शूटिंग भी देखता रहा। बाद में जब झोपड़ी बनाई जा रही थी, तब भी वह वहीं था। हमें लगा जैसे वह पूरी शूटिंग की निगरानी कर रहा हो। गांव वालों ने भी कहा कि उन्होंने करीब 13-14 साल बाद वहां ऐसा बंदर देखा है। सवाल: फिल्म में कौन-सा सीन आपको सबसे ज्यादा भावुक करता है? जवाब: ट्रेन वाला सीन मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म में महाराज जी ट्रेन रोक देते हैं। अंग्रेज अधिकारी आते हैं और कहते हैं कि इनके पास टिकट नहीं है। फिर किसी तरह टिकट सामने आ जाती है। महाराज जी कहते हैं कि किसी साधु-संत को ट्रेन में बैठने से कभी मत रोको। इस पूरे सीन में गोपाल का महाराज जी के प्रति जुड़ाव बहुत गहरा है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह भगवान का ही स्वरूप हैं। उस सीन को करते हुए मैं अंदर से बहुत भावुक हो गया था। सवाल: महाराज जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता पहले से तय थे? जवाब : नहीं। पहले किसी दूसरे अभिनेता के साथ एक दिन शूट हो चुका था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद नए अभिनेता की तलाश शुरू हुई। उसी दौरान शोभिनव, जो निर्देशन टीम में थे, उनके साथ मेरी रीडिंग हुई। मैंने उन्हें पहली बार ठीक से तब देखा। उनका चेहरा बाबा के किरदार के लिए बिल्कुल सही लगा। हमने कई सीन की रिहर्सल की और उन्होंने बहुत जल्दी किरदार पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वह लखनऊ में थिएटर कर चुके हैं। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई भी की है। मुझे लगा कि शायद यह किरदार उन्हीं के लिए था। सवाल: शूटिंग के दौरान कभी लगा कि फिल्म पूरी नहीं हो पाएगी? जवाब: कई बार मुश्किलें आईं। कलाकारों के आने-जाने में दिक्कत हुई, जनरेटर और दूसरी व्यवस्थाओं की परेशानी हुई, बारिश की वजह से शूटिंग रुकी। करीब 24-25 दिन हम चित्रकूट में रहे। लेकिन विशाल सर (विशाल चतुर्वेदी-डायरेक्टर) बहुत स्पष्ट और आत्मविश्वासी थे। उन्हें पता था कि फिल्म पूरी करनी है। इसलिए किसी न किसी तरह शूट आगे बढ़ता रहा। सवाल: फिल्म की सफलता के बाद आपकी जिंदगी कितनी बदली है? जवाब: बहुत ज्यादा। ऐसा जीवन मैंने पहले कभी नहीं देखा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार फोन और संदेश आ रहे हैं। लोग इतनी अच्छी दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं कि कई बार मैं भावुक हो जाता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि बहुत से लोग मुझे जानते तक नहीं, फिर भी मेरे लिए दुआ कर रहे हैं। मैं कोशिश करता हूं कि जितने लोगों को जवाब दे सकता हूं, उन्हें धन्यवाद दूं। सवाल: आपके करियर की शुरुआत कैसे हुई? जवाब: बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। उस समय मोबाइल नहीं था, रेडियो सुनता था। कलाकारों के इंटरव्यू आते थे, मैं उनकी बातें डायरी में लिखता था। मुंबई के कई स्कूलों के पते भी जुटाता था और कलाकारों को चिट्ठियां लिखता था कि मुझे मौका दें। किसी का जवाब नहीं आया, लेकिन सपना बना रहा। 12वीं के बाद मैंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के बारे में पता किया। उसके लिए थिएटर के अनुभव की जरूरत थी। मेरे गुरु अरुण पांडे जी ने मुझे रंगमंडल से जोड़ा। इसके बाद करीब छह साल थिएटर किया। दो बार NSD की कोशिश की, लेकिन चयन नहीं हुआ। बाद में लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रवेश मिल गया। सवाल: मुंबई आने के बाद पहला काम कैसे मिला? जवाब: मुंबई आने के करीब डेढ़ महीने बाद मुझे टीवी सीरियल ‘देवी’ में बुंदेली भाषा के संवाद और बोली पर काम मिला। मेरे सीनियर राम मेहर झांगड़ा ने मुझे मिलवाया था। मैं कलाकारों को बुंदेली के शब्द और बोलने का तरीका बताता था। बाद में उसी सीरियल में छोटा-सा किरदार भी किया। सवाल: इसके बाद किन फिल्मों में काम किया? जवाब: मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में ऑटो ड्राइवर का किरदार किया। फिर प्रेम रतन धन पायो में रामलीला के सीन में कैकेयी का किरदार निभाया। इसके बाद शादिस्तान और थार जैसी फिल्मों में काम किया। रंगबाज में गज्जू का किरदार किया। फोटोग्राफ में कुल्फी वाले का छोटा-सा किरदार था। उस किरदार की तैयारी के लिए मैं करीब 10-15 दिन जुहू
बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

नीना गुप्ता ने हाल ही में बॉडी शेमिंग और शादी को लेकर किए जाने वाले सवालों पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया। CNN-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि जब लोग पूछते थे कि उनकी शादी क्यों नहीं हुई, तो वह इस पर क्या जवाब देती थीं। इस पर नीना ने कहा, “मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खा रही ना, अपने बाप का खा रही हूं। तुम्हें क्या प्रॉब्लम है, शादी करी कि नहीं?” एक अन्य सवाल में जब पूछा गया कि कोई यह कहे कि आप पिछली बार से ज्यादा मोटी हो गई हैं, तो वह क्या जवाब देंगी। इस पर नीना ने कहा, “प्रेग्नेंट हूं।” नीना ने बताया कि वह वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों से काफी परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने थोड़ी मोटी साड़ी पहनी थी। साड़ी की वजह से शरीर के एक हिस्से पर थोड़ा बल्क नजर आ गया। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नीना गुप्ता 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। नीना ने बताया कि मैंने कहा, अब कोई पूछे तो कह देना, “मैं प्रेग्नेंट हूं।” जब उन्हें बताया गया कि हाल ही में 74 साल की एक महिला के जुड़वां बच्चे हुए हैं, जिस पर नीना ने हंसते हुए कहा, “मेरा चांस है अभी।” नीना गुप्ता को लुक को लेकर ट्रोल किया गया था नीना गुप्ता को पिछले साल एयरपोर्ट पर शॉर्ट्स पहनने और अपना वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने बेहद करारा जवाब दिया था। दरअसल, वीडियो में नीना ब्लैक आउटफिट और शॉर्ट्स में नजर आई थीं। उन्होंने कैमरे पर बताया था कि लंबे इंतजार के दौरान वह घर का बना खाना साथ रखती हैं। इसके लिए वह रोटी रोल और टिफिन में आलू, मिर्च, पनीर और प्याज जैसी चीजें पैक कर लेती हैं। जिसके बाद वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, “बहुत अच्छा …लेकिन एक रिक्वेस्ट है, अपने पैर मत दिखाइए। ये अच्छे टोन में नहीं हैं। हमने कभी दादी-मम्मी को इस तरह पैर दिखाते नहीं देखा। उम्र के साथ ग्रेसफुल रहना ही सही है।” वहीं, यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हए एक दूसरी यूजर ने लिखा था, “ये कितना शर्मनाक कमेंट है। खासकर किसी औरत की तरफ से। आप खुद बॉडी शेमिंग करके औरतों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।” जिसके बाद इस कमेंट पर नीना गुप्ता ने जवाब देते कहा था, “चिंता मत करो। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, असल में वो जलते हैं कि उनके पास इतनी अच्छी बॉडी नहीं है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करो।” नीना गुप्ता की निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अमलान घोष से शादी की थी। हालांकि, यह शादी एक साल के भीतर ही दोनों की आपसी सहमति से खत्म हो गई। इसके बाद नीना गुप्ता की सगाई पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित से भी हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। 1980 के दशक के आखिर में नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन 1989 में उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म हुआ। विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने मसाबा की परवरिश सिंगल मदर के तौर पर करने का फैसला लिया। 2008 में उन्होंने अमेरिका में एक निजी समारोह में नई दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। सीरीज ‘चुंबक’ में दिखीं नीना गुप्ता नीना गुप्ता की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘चुंबक’ कल रिलीज हो गई है। सीरीज की कहानी एक शहरी भारतीय मोहल्ले में रहने वाले पांच परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, सुमीत राघवन, संदीपा धर, डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर नजर आ रहे हैं। ‘चुंबक’ को हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे लोकप्रिय शोज बना चुका है। सीरीज की कहानी और निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है। इसे जमनादास (JD) मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है।
Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभाकर अभिनेता भगवान दास पटेल इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं रहा। थिएटर में छह साल बिताने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए। मुझसे फ्रेंडशिप करोगे, प्रेम रतन धन पायो, थार, रंगबाज और फोटोग्राफ जैसी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रहे भगवान दास ने दैनिक भास्कर से बातचीत में फिल्म की शूटिंग के दिलचस्प किस्सों, करियर के संघर्ष और सफलता के बाद मिल रही लोगों की दुआओं पर बात की। भगवान दास पटेल हनुमान अंश में गोपाल का किरदार निभाया है। सवाल: ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार आपको कैसे मिला? जवाब: मुझे एक जानने वाले ने फिल्म के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि फिल्म नीम करौली बाबा पर बन रही है और गोपाल का किरदार है। पैसे ज्यादा नहीं थे, लेकिन किरदार अच्छा था। मैं निर्देशक विशाल सर से मिलने गया। वहां हनुमान जी की एक तस्वीर लगी थी, जिसमें नीम करौली बाबा ध्यान में बैठे थे। उस तस्वीर ने मेरा ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने कहानी सुनाई और मैंने एक-दो दिन बाद ऑडिशन दिया। मेरा एक ही ऑडिशन हुआ और मेरा चयन हो गया। सवाल: फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसे आप आज भी याद करते हैं? जवाब: शूटिंग के दौरान हम लोग हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ते थे और गणेश जी की पूजा करते थे। कई मुश्किलें आती थीं, लेकिन किसी न किसी तरह सब ठीक हो जाता था। एक बार का किस्सा बहुत खास है। जब हम बजरंगबली की मूर्ति स्थापित करने वाला सीन शूट कर रहे थे, तभी एक काले मुंह वाला बंदर बरगद के पेड़ पर आकर बैठ गया। वह काफी देर तक देखता रहा कि मूर्ति कैसे स्थापित हो रही है। हमने उसे केले दिए, वह केले भी खाता रहा और शूटिंग भी देखता रहा। बाद में जब झोपड़ी बनाई जा रही थी, तब भी वह वहीं था। हमें लगा जैसे वह पूरी शूटिंग की निगरानी कर रहा हो। गांव वालों ने भी कहा कि उन्होंने करीब 13-14 साल बाद वहां ऐसा बंदर देखा है। सवाल: फिल्म में कौन-सा सीन आपको सबसे ज्यादा भावुक करता है? जवाब: ट्रेन वाला सीन मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म में महाराज जी ट्रेन रोक देते हैं। अंग्रेज अधिकारी आते हैं और कहते हैं कि इनके पास टिकट नहीं है। फिर किसी तरह टिकट सामने आ जाती है। महाराज जी कहते हैं कि किसी साधु-संत को ट्रेन में बैठने से कभी मत रोको। इस पूरे सीन में गोपाल का महाराज जी के प्रति जुड़ाव बहुत गहरा है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह भगवान का ही स्वरूप हैं। उस सीन को करते हुए मैं अंदर से बहुत भावुक हो गया था। सवाल: महाराज जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता पहले से तय थे? जवाब : नहीं। पहले किसी दूसरे अभिनेता के साथ एक दिन शूट हो चुका था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद नए अभिनेता की तलाश शुरू हुई। उसी दौरान शोभिनव, जो निर्देशन टीम में थे, उनके साथ मेरी रीडिंग हुई। मैंने उन्हें पहली बार ठीक से तब देखा। उनका चेहरा बाबा के किरदार के लिए बिल्कुल सही लगा। हमने कई सीन की रिहर्सल की और उन्होंने बहुत जल्दी किरदार पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वह लखनऊ में थिएटर कर चुके हैं। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई भी की है। मुझे लगा कि शायद यह किरदार उन्हीं के लिए था। सवाल: शूटिंग के दौरान कभी लगा कि फिल्म पूरी नहीं हो पाएगी? जवाब: कई बार मुश्किलें आईं। कलाकारों के आने-जाने में दिक्कत हुई, जनरेटर और दूसरी व्यवस्थाओं की परेशानी हुई, बारिश की वजह से शूटिंग रुकी। करीब 24-25 दिन हम चित्रकूट में रहे। लेकिन विशाल सर (विशाल चतुर्वेदी-डायरेक्टर) बहुत स्पष्ट और आत्मविश्वासी थे। उन्हें पता था कि फिल्म पूरी करनी है। इसलिए किसी न किसी तरह शूट आगे बढ़ता रहा। सवाल: फिल्म की सफलता के बाद आपकी जिंदगी कितनी बदली है? जवाब: बहुत ज्यादा। ऐसा जीवन मैंने पहले कभी नहीं देखा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार फोन और संदेश आ रहे हैं। लोग इतनी अच्छी दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं कि कई बार मैं भावुक हो जाता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि बहुत से लोग मुझे जानते तक नहीं, फिर भी मेरे लिए दुआ कर रहे हैं। मैं कोशिश करता हूं कि जितने लोगों को जवाब दे सकता हूं, उन्हें धन्यवाद दूं। सवाल: आपके करियर की शुरुआत कैसे हुई? जवाब: बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। उस समय मोबाइल नहीं था, रेडियो सुनता था। कलाकारों के इंटरव्यू आते थे, मैं उनकी बातें डायरी में लिखता था। मुंबई के कई स्कूलों के पते भी जुटाता था और कलाकारों को चिट्ठियां लिखता था कि मुझे मौका दें। किसी का जवाब नहीं आया, लेकिन सपना बना रहा। 12वीं के बाद मैंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के बारे में पता किया। उसके लिए थिएटर के अनुभव की जरूरत थी। मेरे गुरु अरुण पांडे जी ने मुझे रंगमंडल से जोड़ा। इसके बाद करीब छह साल थिएटर किया। दो बार NSD की कोशिश की, लेकिन चयन नहीं हुआ। बाद में लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रवेश मिल गया। सवाल: मुंबई आने के बाद पहला काम कैसे मिला? जवाब: मुंबई आने के करीब डेढ़ महीने बाद मुझे टीवी सीरियल ‘देवी’ में बुंदेली भाषा के संवाद और बोली पर काम मिला। मेरे सीनियर राम मेहर झांगड़ा ने मुझे मिलवाया था। मैं कलाकारों को बुंदेली के शब्द और बोलने का तरीका बताता था। बाद में उसी सीरियल में छोटा-सा किरदार भी किया। सवाल: इसके बाद किन फिल्मों में काम किया? जवाब: मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में ऑटो ड्राइवर का किरदार किया। फिर प्रेम रतन धन पायो में रामलीला के सीन में कैकेयी का किरदार निभाया। इसके बाद शादिस्तान और थार जैसी फिल्मों में काम किया। रंगबाज में गज्जू का किरदार किया। फोटोग्राफ में कुल्फी वाले का छोटा-सा किरदार था। उस किरदार की तैयारी के लिए मैं करीब 10-15 दिन जुहू








