Saturday, 20 Jun 2026 | 11:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gold Down ₹2055, Silver ₹7497; Apple Products Pricey Amid PF Rate Hike

Gold Down ₹2055, Silver ₹7497; Apple Products Pricey Amid PF Rate Hike

Hindi News Business Gold Down ₹2055, Silver ₹7497; Apple Products Pricey Amid PF Rate Hike नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर PF से जुड़ी रही। देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के PF अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। PTI के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को आज 18 जून को मंजूरी दी है। वहीं, सोने-चांदी के दाम में 18 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 7,497 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,055 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. EPF पर लगातार तीसरे साल 8.25% ब्याज मिलेगा: सरकार ने मंजूरी दी, इसी महीने PF अकाउंट में पैसा आ सकता है देश के 7 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों के PF अकाउंट में जमा पैसे पर इस बार भी 8.25% की दर से ब्याज मिलेगा। PTI के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस ब्याज दर को आज 18 जून को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि ब्याज का यह पैसा इसी महीने आपके खाते में आ सकता है। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को अपनी बचत पर पहले जितना ही फायदा मिलता रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹7,497 गिरकर ₹2.40 लाख पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹1.46 लाख नीचे आई; सोने की कीमत आज ₹2,055 कम हुई सोने-चांदी के दाम में 18 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 7,497 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,055 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दुनियाभर में रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति देश छोड़ेंगे: यूएई-सिंगापुर पहली पसंद; अमेरिकी सबसे ज्यादा माइग्रेट हो रहे, वेल्थ हब में भारत का स्कोर 56.5 हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, इस साल रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों का रुख करने (माइग्रेट) वाले हैं। पिछले साल करीब 1.42 लाख करोड़पतियों ने देश छोड़ा था। 2024 में यह आंकड़ा 1.34 लाख, जबकि 2013 में 51 हजार था। अमीर परिवार अब सिर्फ टैक्स छूट नहीं, बल्कि स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर निवेश के लिए भी दूसरे देश जा रहे हैं। यूएई 85.3 स्कोर के साथ सबसे पसंदीदा ‘वेल्थ हब’ है। भारत का स्कोर 56.5 है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ऑटो चेक क्लियरिंग में फ्रॉड; केमिकल से मिटा रहे नाम: तेज क्लियरिंग सिस्टम में बड़ी खामी, रंग और लिखावट का बदलाव पकड़ना मुश्किल अमेरिका में पुराने जमाने का एक स्कैम नए और खतरनाक रूप में लौट आया है। जालसाज केमिकल से चेक पर लिखा नाम और रकम मिटाकर उसे अपने नाम कर ले रहे हैं। इससे चेक फ्रॉड के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। एफबीआई और यूएस पोस्टल सर्विस ने चेतावनी जारी कर लोगों से कागजी चेक की जगह डिजिटल पेमेंट अपनाने की अपील की है। जालसाज एसीटोन या ब्लीच जैसे आम घरेलू केमिकल से चेक पर लिखी जानकारी मिटाकर उसे दोबारा अपने नाम पर जारी कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. आईफोन समेत एपल के प्रोडक्ट्स महंगे होंगे: टिम कुक बोले- चिप की कमी से लागत बढ़ी, कीमतें बढ़ाना मजबूरी; अन्य कंपनियां बढ़ा चुकीं दाम टेक कंपनी एपल जल्द ही आईफोन और अपने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। कंपनी के CEO टिम कुक ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दुनियाभर में चल रही मेमोरी और स्टोरेज चिप की कमी के कारण कंपोनेंट्स की लागत बहुत बढ़ गई है।’ उन्होंने कहा कि, एपल अभी तक उन कंपनियों में से एक थी, जिसने मेमोरी संकट के बावजूद लॉन्चिंग के बाद अपने स्मार्टफोन की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। अब तक कंपनी बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठा रही थी, लेकिन सप्लायर्स की तरफ से बढ़ते दबाव के कारण कीमतें बढ़ाना मजबूरी हो गया है।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा मोटर्स की गाड़ियां 1-जुलाई से महंगी होंगी: कॉमर्शियल वाहनों के दाम 2.5% तक बढ़ेंगे; इस साल कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी की तरफ से कीमतों में की गई यह दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने बताया कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और अन्य इनपुट कॉस्ट के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। कीमतों में यह इजाफा अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ईरान डील पर अमेरिका में सवाल:ट्रम्प जंग से क्यों पीछे हटे; रिपब्लिकन नेताओं ने समझौते को सरेंडर बताया

ईरान डील पर अमेरिका में सवाल:ट्रम्प जंग से क्यों पीछे हटे; रिपब्लिकन नेताओं ने समझौते को सरेंडर बताया

अमेरिकी उपराष्ट्रति जेडी वेंस ने इजराइल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुई डील की आलोचना करने वालों को हकीकत समझना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर वे नेतन्याहू सरकार में होते तो दुनिया में अपने सबसे ताकतवर सहयोगी अमेरिका पर सवाल नहीं उठाते। वेंस ने कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रम्प ही ऐसे राष्ट्र प्रमुख हैं जो इजराइल के लिए सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने ट्रम्प की आलोचना करने वाले इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर और वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच की आलोचना की। उन्होंने नाम लेकर उनसे पूछा कि आपके पास ऑप्शन क्या है? इजराइल सिर्फ 90 लाख की आबादी वाला देश है। हर समस्या का हल लोगों को मार कर नहीं किया जा सकता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका पीस डील लागू: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। 2. अमेरिका-ईरान प्रतिनिधि आज स्विट्जरलैंड में मिलेंगे: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक वार्ता शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होगी। 3. इजराइल बोला- लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे: इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अपनी तैनाती का नया नक्शा जारी किया है और साफ किया है कि फिलहाल वहां से सैनिक नहीं हटाए जाएंगे। 4. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तेज: पीस डील पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तेज हो गई है। सऊदी अरब के झंडे वाले तीन बड़े तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। 5. लेबनान में इजराइली हमलों में 3 लोगों की मौत: पीस डील लागू होने के बाद भी इजराइल ने साउथ लेबनान में हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 2 मार्च से अब तक इन हमलों में 3,900 लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Iran US War Ceasefire Deal LIVE Update; Donald Trump Mojtaba Khamenei

Iran US War Ceasefire Deal LIVE Update; Donald Trump Mojtaba Khamenei

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ हुए समझौते की आलोचना कर रहे इजराइली नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस डील का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में वेंस ने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार का हिस्सा होते, तो दुनिया में अपने सबसे बड़े और ताकतवर सहयोगी अमेरिका पर इस तरह सवाल नहीं उठाते। वेंस ने कहा, “इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रम्प ही ऐसे नेता हैं जो इजराइल के प्रति सबसे ज्यादा सहानुभूति रखते हैं।” उन्होंने इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर और वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ सैन्य कार्रवाई से हर समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सकता। वेंस ने सवाल उठाया, “आपके पास दूसरा विकल्प क्या है? इजराइल सिर्फ 90 लाख आबादी वाला देश है। हर समस्या का हल लोगों को मारकर नहीं निकाला जा सकता।” पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका पीस डील लागू: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। 2. अमेरिका-ईरान प्रतिनिधि आज स्विट्जरलैंड में मिलेंगे: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक वार्ता शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होगी। 3. इजराइल बोला- लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे: इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अपनी तैनाती का नया नक्शा जारी किया है और साफ किया है कि फिलहाल वहां से सैनिक नहीं हटाए जाएंगे। 4. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तेज: पीस डील पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तेज हो गई है। सऊदी अरब के झंडे वाले तीन बड़े तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। 5. लेबनान में इजराइली हमलों में 3 लोगों की मौत: पीस डील लागू होने के बाद भी इजराइल ने साउथ लेबनान में हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 2 मार्च से अब तक इन हमलों में 3,900 लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 22 मिनट पहले कॉपी लिंक स्विट्जरलैंड ने वेंस की यात्रा रद्द होने की पुष्टि की स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में होने वाली बातचीत अब नहीं होगी। यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ घंटे पहले ही व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। वेंस को ईरानी वार्ताकारों से मुलाकात कर अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को लागू करने के तौर-तरीकों पर बातचीत शुरू करनी थी। अब बातचीत रद्द होने और वेंस की यात्रा टलने से यह साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत फिलहाल आगे नहीं बढ़ पाएगी। 40 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के साथ समझौते के 14 पॉइंट की पूरी डिटेल अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार देर रात डिजिटल हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही यह समझौता लागू हो गया। इस डील से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को रिपोर्टरों के साथ हुई एक कॉन्फ्रेंस कॉल में 14 पॉइंट्स वाली डील की पूरी जानकारी दी है। 800 शब्दों वाले डेढ़ पन्ने के इस दस्तावेज में होर्मुज को सिर्फ 60 दिनों के लिए मुफ्त खोले जाने की बात कही गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 58 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान समझौते के बाद अगले 60 दिनों में इन 5 बातों पर नजर रहेगी 04:32 AM19 जून 2026 कॉपी लिंक रिपोर्ट: वेंस के स्विट्जलैंड दौरा टलने की वजह लेबनान एक्सियोस के पत्रकार बराक रविद ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टलने के पीछे लेबनान को लेकर ईरान की मांगें वजह हो सकती हैं। यह देरी ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान तीन महीने से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए हुए अंतरिम समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद अगले दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। इस समझौते में सभी मोर्चों पर लड़ाई खत्म करने की बात कही गई है। इसमें लेबनान में जारी जंग भी शामिल है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच अभी इस बात पर मतभेद हैं कि समझौते की इस शर्त को कैसे समझा जाए और जमीन पर कैसे लागू किया जाए। गुरुवार को वेंस ने इजराइल सरकार के कुछ मंत्रियों की कड़ी आलोचना की थी। वेंस का बयान दिखाता है कि ईरान समझौते और लेबनान में इजराइली कार्रवाई को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव बढ़ रहा है। 04:17 AM19 जून 2026 कॉपी लिंक पीस डील से ट्रम्प की पार्टी के नेताओं में नाराजगी बढ़ी CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेताओं को पहली बार ट्रम्प और ईरान के बीच हुए समझौते की पूरी जानकारी मिली तो कुछ नेता हैरान रह गए। उन्होंने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने से भी इनकार कर दिया। अब कई रिपब्लिकन सीनेटर इस समझौते पर खुलकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रम्प को ईरान को लेकर अपनी रणनीति बदलनी चाहिए। कुछ रिपब्लिकन नेता इस समझौते की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इनमें वे नेता भी शामिल हैं जिन्हें अब दोबारा चुनाव नहीं लड़ना है। लुइसियाना के रिपब्लिकन सीनेटर बिल कैसिडी ने कहा, “इस समझौते के बाद ईरान ज्यादा मजबूत हो गया है और अमेरिका कमजोर हुआ है।” 04:03 AM19 जून 2026 कॉपी लिंक अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के 14 पॉइंट्स 03:45 AM19 जून 2026 कॉपी लिंक नाकाबंदी हटने के बाद होर्मुज से फिर गुजरने लगे तेल टैंकर, कीमतों में गिरावट अमेरिका की तरफ से गुरुवार को ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने के बाद तेल टैंकरों ने फिर से होर्मुज से गुजरना शुरू कर दिया है।

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup - Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया IPL 19 के फाइनल में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। ——————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup - Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क41 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया IPL 19 के फाइनल में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। ——————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Top 7 Beautiful Airports | Navi Mumbai, Guwahati Included; Current Affairs June 19

Top 7 Beautiful Airports | Navi Mumbai, Guwahati Included; Current Affairs June 19

Hindi News Career Top 7 Beautiful Airports | Navi Mumbai, Guwahati Included; Current Affairs June 19 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के MoU पर साइन किया 18 जून को देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने से जुड़े MoU पर साइन किया। ट्रम्प के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर कर समझौते पर अपनी मंजूरी दी। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। अब अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। इस समझौते के तहत ईरान में युद्ध खत्म हुआ और लेबनान में भी संघर्ष खत्म होगा। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने समेत 16 मुद्दों पर सहमति बनी। इस शांति समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में जेनेवा में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. हॉकी प्लेयर मनप्रीत सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाले प्लेयर बने 17 जून को हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (कैप) खेलने वाले प्लेयर बने। मनप्रीत ने बुधवार को नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में जर्मनी के खिलाफ FIH प्रो लीग मैच में अपना 413वां इंटरनेशनल मैच खेला। इस रिकॉर्ड के बाद मनप्रीत ने पूर्व कैप्टन दिलीप तिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मनप्रीत भारतीय मेंस हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। 2014 में मनप्रीत एशियन हॉकी फेडरेशन जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। मनप्रीत ने 2016 में समर ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मनप्रीत 2017 में भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे। 2019 में मनप्रीत को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान FIH मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी बने। 2021 में मनप्रीत को हॉकी में योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। मनप्रीत की कप्तानी में 2021 के टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। मनप्रीत ने 2013 में भारत को सुल्तान ऑफ जोहोर कप का खिताब दिलाया था। नेशनल (NATIONAL) 3. नागपुर में एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का उद्धघाटन 19 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के नागपुर में यंत्र इंडिया लिमिटेड की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस की आधारशिला रखेंगे। एल्युमीनियम एक्सट्रूजन एक मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है, जिसका इस्तेमाल हल्के वजन वाले मजबूत पार्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। ये प्रोजेक्ट भारत के रक्षा एवं एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण होगा और इसकी कैपिसिटी 10,000 टन होगी। एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का उपयोग मिलिट्री व्हीकल, मिसाइल सिस्टम, एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर और नेवल प्लेटफॉर्म में किया जाएगा। इन मटीरियल का देश में ही प्रोडक्शन होने से डिफेंस सिक्योरिटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और इससे सप्लाई-चेन भी बढ़ेगी। इस प्रेस से भारत में डिफेंस, मिसाइल, एविएशन और स्पेस प्रोग्राम के लिए जरूरी स्वदेशी एल्युमीनियम कॉमपोनेन्टस बनाए जा सकेंगे। एल्युमीनियम एक्सट्रूजन एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रोसेस में गर्म एल्युमीनियम बिलेट को अत्यधिक दबाव के साथ एक विशेष डाई (Die) से गुजारा जाता है, जिससे इच्छित आकार के प्रोफाइल तैयार किए जाते हैं। इनका उपयोग रक्षा, एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर्स में उपयोग किए जाते हैं। नागपुर में साल की शुरुआत में ही राजनाथ सिंह ने नागपुर में मीडियम-कैलिबर गोला-बारूद बनाने वाली एक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया था। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत के 2 शामिल 18 जून को अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार प्री वर्साय 2026 ने दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपॉर्ट्स की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भारत के दो एयरपोर्ट्स ने भी जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट्स का सिलेक्शन सिर्फ उसकी खूबसूरती देखकर नहीं बल्कि इनोवेशन, यात्री अनुभव, पर्यावरणीय समझ और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है। इस लिस्ट में दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स ने पारंपरिक तरीके से आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है। दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की इस लिस्ट में चीन के ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका के सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और अमेरिका का ही पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। प्रिक्स वर्साय एक अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला और डिजाइन पुरस्कार है, जिसे यूनेस्को देता है। ये पुरस्कार एयरपोर्ट, होटल, संग्रहालय, कैंपस और अन्य आधुनिक संरचनाओं को उनकी वास्तुकला के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में इनोवेशन , सस्टेनेबिलिटी और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर सम्मानित करता है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट नवी मुंबई एयरपोर्ट के डिजाइन में भारतीय संस्कृति के प्रतीक कमल की झलक दिखाई देती है। हरे-भरे खुले क्षेत्र, प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक सुविधाओं के साथ ये एयरपोर्ट भारतीय वास्तुकला की नई पहचान है। गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट गुवाहाटी गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2 पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बांस से प्रेरित इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी खासियत है। स्थानीय कला, लोककथाएं और स्थानीय शिल्प कौशल शामिल है। 5. भारत यूके के बीच CETA लागू होगा 18 जून को भारत और यूके ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) 15 जुलाई 2026 से लागू होगा। भारतीय एक्सपोर्ट के 99% हिस्से पर बिना किसी ड्यूटी के पहुंच मिलेगी और दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार मजबूत होगा। इस समझौते पर बात जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और इस एग्रीमेंट को मंजूरी जुलाई 2025 में मिली। समझौते से दोनों देशों के बीच ट्रेड, इंवेस्टमेंट, सर्विस और प्रोफेशनल्स की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। इस एग्रीमेंट के लागू होने से भारत के लगभग 99% एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स यूके बाजार में ड्यूटी फ्री हो सकेंगे। इसके साथ ही यूके के भारत

Farrhana Bhatt Struggle Success Story; Bigg Boss 19 | Mumbai Casting Couch

Farrhana Bhatt Struggle Success Story; Bigg Boss 19 | Mumbai Casting Couch

2 मिनट पहले कॉपी लिंक फरहाना भट्ट पीस एक्टिविस्ट भी हैं और अक्सर सामाजिक समस्याओं को उजागर करती हैं। बचपन में रिश्तेदार ताने देते थे कि यह परिवार की इज्जत खराब कर देगी। पिकनिक पर ले जाने से पहले सिर पर दुपट्टा रखने की शर्त रखी जाती थी और उन्हें तिरस्कार झेलना पड़ता था। लेकिन फरहाना भट्ट ने हार मानने के बजाय खुद को साबित किया। आठवीं कक्षा से उन्होंने अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना शुरू कर दिया। मॉडलिंग की, पत्रकारिता में हाथ आजमाया और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। करियर की शुरुआत में मुंबई में एक कथित कास्टिंग स्कैम का सामना किया, जहां कॉन्ट्रैक्ट में कलाकारों को डायरेक्टर के फार्महाउस पर रहने जैसी संदिग्ध शर्तें थीं। बिग बॉस में जाने से पहले जिन डिजाइनरों ने कपड़े देने से इनकार किया था, शो के बाद वही लोग लाखों रुपए के ऑफर लेकर पहुंचे। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं फरहाना भट्ट के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। फरहाना की परवरिश मां और नाना ने की है। चार महीने की थीं, तभी पिता छोड़कर चले गए फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को कश्मीर में हुआ था। जब वह महज चार महीने की थीं, तभी उनके पिता उन्हें और उनकी मां को छोड़कर चले गए। इसके बाद उनकी परवरिश मां और नाना ने की। टेलीइंडिया से बातचीत में फरहाना ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने संघर्ष देखा। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच उनकी मां ने अकेले उन्हें बड़ा किया। इसी वजह से कम उम्र में उन्होंने जिम्मेदारियां समझीं और आगे चलकर अपनी पढ़ाई व जरूरतों का खर्च खुद उठाने लगीं। आठवीं क्लास से खुद उठा रही थीं पढ़ाई का खर्च एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्होंने आठवीं कक्षा से अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना शुरू कर दिया था। इसी वजह से उन्होंने कश्मीर की पहली ई-कॉमर्स कंपनी के लिए मॉडलिंग शुरू की। उस समय उन्हें करीब 1500 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। उनकी मां को इसकी जानकारी थी, लेकिन परिवार के बाकी लोगों को नहीं। फरहाना का कहना है कि जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे। टीवी पर विज्ञापन आते ही घर में मच गया बवाल फरहाना ने बताया कि शुरुआत में वह चोरी-छिपे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करती थीं। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब उनका एक विज्ञापन टीवी पर प्रसारित हुआ। इसके बाद घर में हंगामा मच गया। रिश्तेदारों ने सवाल उठाया कि घर की लड़की टीवी पर कैसे दिखाई दे सकती है। कुछ लोगों का कहना था कि इससे परिवार की बदनामी होगी और दूसरी लड़कियों की शादी पर असर पड़ेगा। हालांकि फरहाना अपने फैसले पर अड़ी रहीं। फरहाना भट्ट ताइक्वांडो में महारत हासिल कर चुकी हैं और पांच बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। पिकनिक पर ले जाने से पहले सिर ढंकने की शर्त रखते थे फरहाना ने बताया कि बचपन में उन्हें परिवार के कई कार्यक्रमों और पिकनिक में शामिल नहीं किया जाता था। अगर ले जाया जाता था तो उनकी मां से कहा जाता था कि फरहाना सिर पर दुपट्टा रखें, तभी उन्हें साथ ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता था जैसा किसी सौतेले बच्चे के साथ भी नहीं किया जाता। रिश्तेदार चाहते थे कि वह हर बात मानने वाली लड़की बनें, लेकिन उनका स्वभाव अलग था। रिश्तेदार कहते थे- इसे इसके पिता के पास छोड़ दो फरहाना ने बताया कि कुछ रिश्तेदार उनकी मां से कहते थे, “इसे इसके पिता के पास छोड़ दो, यह हमारी इज्जत खराब कर देगी।” उन्होंने बताया कि लोग उनके वीडियो बनाने और मॉडलिंग करने पर ताने मारते थे। कुछ लोगों ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि “किसी दिन इसे गाड़ी के नीचे कर देंगे।” फरहाना कहती हैं कि ऐसी बातें उन्हें तोड़ती थीं, लेकिन बाद में यही उनकी ताकत बन गईं। ‘मैं उनकी आंखों का कांटा थी, कठपुतली नहीं’ फरहाना ने कहा कि बचपन से वह सवाल पूछने वाली और अपने फैसले खुद लेने वाली लड़की थीं। यही वजह थी कि परिवार के कुछ लोगों को वह पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उनकी आंखों का कांटा थी। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं किसी की कठपुतली नहीं बनी।” फरहाना का मानना है कि अगर उन्हें बचपन में इतना विरोध और तिरस्कार नहीं मिला होता, तो शायद उनके अंदर खुद को साबित करने की इतनी आग नहीं होती। फरहाना ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘लैला मजनू’ में जसमीत का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली की फिल्म मिली, लेकिन पैसे के लिए की थी फरहाना ने बताया कि जब उन्हें ‘लैला मजनू’ में काम करने का मौका मिला तो वह स्टार बनने के बारे में नहीं सोच रही थीं। उन्होंने फिल्म इसलिए की क्योंकि इसके लिए उन्हें अच्छी रकम मिल रही थी। उन्हें लगा था कि फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी, लेकिन कश्मीर में वह काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी उनकी मां को बधाई देने घर आने लगे। लोगों को गर्व होने लगा कि उन्होंने इम्तियाज अली और साजिद अली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है। फरहाना ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अनुपम खेर की अकादमी से एक्टिंग सीखी। पत्रकारिता छोड़ एक्टिंग को चुना फरहाना बचपन से पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने कश्मीर के कई बड़े न्यूज चैनलों और अखबारों में इंटर्नशिप की। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह 9 से 5 की नौकरी नहीं कर सकतीं। उन्हें लगा कि अभिनय ही ऐसा काम है जिसे वह पूरी जिंदगी कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही करियर बनाने का फैसला किया। फरहाना ने 2016 में सनी कौशल के साथ फिल्म ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सिविल सर्विस छोड़ने का मन बनाया, ज्योतिषी ने बदल दी सोच एक समय फरहाना ने एक्टिंग छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का फैसला कर लिया था। इसी दौरान दिल्ली में उनकी मुलाकात एक ज्योतिषी से हुई। फरहाना के मुताबिक, ज्योतिषी ने उनकी जन्मतिथि देखकर कहा, “तुम्हारा नाम सिविल सर्विस में नहीं लिखा है। तुम्हें शोबिज में ही सफलता मिलेगी।” उन्होंने बताया कि जनवरी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड और आयरलैंड का मुकाबला आज:दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार; हारने पर सेमीफाइनल की डगर मुश्किल होगी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड और आयरलैंड का मुकाबला आज:दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार; हारने पर सेमीफाइनल की डगर मुश्किल होगी

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला साउथम्पटन में रात 11 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप-B में शामिल दोनों टीमें ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं। इन सभी मैचों में इन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलेगी। हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का सफर मुश्किल हो जाएगा। पॉइंट्स टेबल और पिछला मैच ग्रुप-बी में इंग्लैंड अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है। इसके बाद 2-2 पॉइंट्स के साथ स्कॉटलैंड दूसरे, वेस्टइंडीज तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड आखिरी दो पायदान पर हैं। बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड छठे स्थान पर है। आयरलैंड से अब तक नहीं हारी न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 4 बार आमने-सामने आई हैं। इन सभी मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। हालांकि न्यूजीलैंड को पिछले मैच में ही श्रीलंका ने पहली बार वर्ल्ड कप में हराया था। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स सूजी बेट्स से न्यूजीलैंड को बड़ी पारी की उम्मीद न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग में सूजी बेट्स ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 183 मैचों में 4720 रन बनाए हैं। नाबाद 124 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 156 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 128 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट है। कप्तान गैबी लेविस आयरलैंड की टॉप रन स्कोरर आयरलैंड के लिए कप्तान गैबी लेविस ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 116 मैचों में 116.66 की स्ट्राइक रेट से 3059 रन बनाए हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 119 रन है। टीम के लिए गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 132 मैचों में 6.2 की इकोनॉमी से 96 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट है। पिच और मौसम साउथम्पटन की द रोज बाउल पिच बैट और बॉल के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलेगी। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी थोड़ी ग्रिप मिलेगी। मैच के दौरान तापमान करीब 16°C से 18°C रहेगा। बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: इसाबेल गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग। आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डेलजेल, गैबी लेविस (कप्तान), ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल, अर्लिन केली, कारा मरे, एमी मैगुइरे।

Shah Rukhs Generosity Aids Marathi Film; Kala Hiran Maker Threatened, Sunny Deols B

Shah Rukhs Generosity Aids Marathi Film; Kala Hiran Maker Threatened, Sunny Deols B

Hindi News Entertainment Bollywood Brief: Shah Rukhs Generosity Aids Marathi Film; Kala Hiran Maker Threatened, Sunny Deols B 21 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें कथित आतंकवादी शहजाद भट्टी की तरफ से एक धमकी भरा फोन आया है। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी ईमेल के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के डीजीपी यूआर साहू को दी है। जानी के मुताबिक, यह धमकी उनकी आने वाली फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ से जुड़ी हुई है। यह फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही विवाद बना हुआ है। अभिनेता सलमान खान ने अपने पर्सनालिटी राइट्स के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। इस मामले पर कोर्ट में 19 जून को सुनवाई होनी है। शाहरुख खान की मदद से मराठी फिल्म ने की रिकॉर्ड कमाई मराठी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ के निर्देशक प्रविण तरडे ने फिल्म की बड़ी सफलता का श्रेय अभिनेता शाहरुख खान की दरियादिली को दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। तरडे ने बताया कि सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने के लिए डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से संपर्क किया था। निर्देशक के मुताबिक, उन्होंने इस काम के लिए 12 लाख रुपए का बजट रखा था, लेकिन अंतिम खर्च 42 लाख रुपए आया। तरडे के पास रेड चिलीज को भुगतान करने के लिए इतने पैसे नहीं थे, लेकिन शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ने उनकी मदद की जिससे फिल्म समय पर रिलीज हो सकी। सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर जारी अभिनेता आमिर खान और सनी देओल विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक नई कहानी ‘बंटवारा 1947’ लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया, जिसमें देश के बंटवारे के समय के दृश्यों को दिखाया गया है। एक मिनट पांच सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आमिर खान के वॉयसओवर से होती है। आमिर बताते हैं कि कैसे 200 साल के संघर्ष के बाद भारत को आजादी तो मिली, लेकिन देश को विभाजन का दर्द भी झेलना पड़ा। टीजर में दंगों के बीच शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल के किरदारों की झलक दिखाई गई है। वीडियो के अंत में सनी देओल दंगाइयों का सामना करते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म में सनी के बेटे करण देओल भी शामिल हैं। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात अमेरिका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच रात 12:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-D में शामिल दोनों टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता था। इनके 3-3 पॉइंट्स हैं। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचेगी। दूसरा मुकाबला 3:30 बजे से स्कॉटलैंड और मोरक्को के बीच बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच बार की चैंपियन ब्राजील और हैती फिलाडेल्फिया स्टेडियम में सुबह 6 बजे से भिड़ेंगे। दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 8:30 बजे से तुर्की और पराग्वे के बीच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 19 जून को खेले जाएंगे। मैच-29: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बराबरी का मुकाबला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में शामिल है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अमेरिका को अपने कप्तान और स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक और इन-फॉर्म स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रायन और मिडफील्डर जैक्सन इरविन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: टर्नर, डेस्ट, रिचर्ड्स, रॉबिन्सन, स्केली, एडम्स, मैकेनी, रेयना, वीह, बालोगुन, पुलिसिक। ऑस्ट्रेलिया: रायन, गेरिया, सूटर, बर्गस, बोस, लेकी, इरविन, मेटकाफ, इरनकुंडा, माबिल, ह्रुस्टिक। मैच-30: 1998 वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराया था मोरक्को और स्कॉटलैंड ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप में टकराएंगी। इससे पहले 1998 के वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। स्कॉटलैंड की टीम का दारोमदार मिडफील्डर स्कॉट मैकटॉमिने और जॉन मैक्गिन पर होगा। वहीं मोरक्को की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार विंगर ब्राहिम डियाज और पीएसजी के स्टार डिफेंडर अशरफ हकीमी के खेल पर रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्कॉटलैंड: गन, हेनली, हेंड्री, पोर्टियस, रॉलस्टन, मैकटॉमिने, गिलमोर, रॉबर्टसन, मैक्गिन, क्रिस्टी, शैंकलैंड। मोरक्को: बूनू, हकीमी, अगुएर्ड, डियोप, माजराउई, अमराबात, औनाही, साइबारी, डियाज, अल काबी, एजलजौली। मैच-31: हैती के खिलाफ जीत की राह पर लौटेगा ब्राजील? ब्राजील और हैती ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार ब्राजील ने जीत दर्ज की है। आखिरी बार दोनों टीमें 2016 के कोपा अमेरिका कप में भिड़ी थीं, जहां ब्राजील ने हैती को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ब्राजील को रियल मैड्रिड के स्टार विंगर विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और फॉरवर्ड माथियस कुन्हा से आक्रामक खेल की उम्मीद होगी। वहीं हैती की पूरी उम्मीदें उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड और मिडफील्डर जीन-रिकनर बेलगार्डे पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रिएल, एलेक्स सैंड्रो, गुइमारेस, फैबिन्हो, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, माथियस कुन्हा। हैती: प्लेसाइड, एक्सपीरियंस, अदे, डेलक्रिक्स, आर्कस, बेलगार्डे, जैक्स, प्रोविडेंस, कैसिमिर, डीडसन, इसिडोर। मैच-32: तुर्की और पराग्वे के लिए करो या मरो की सिचुएशन तुर्की और पराग्वे ग्रुप-D में शामिल हैं। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर ग्रुप में आखिरी दो पायदान पर हैं। इनके लिए यह मैच करो या मरो का होगा। तुर्की और पराग्वे के बीच सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। तुर्की को कप्तान हाकान चालहानोग्लू और युवा आर्डा गुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं पराग्वे की नजरें स्टार विंगर मिगुएल अल्मिरोन और जूनियर अलोंसो के अनुभव पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बारदाकची, कादियोग्लू, चालहानोग्लू, ओजकैन, यिल्माज, गुलर, यिल्दिज, अकटुरकोग्लू। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, गोमेज़, अलोंसो, आल्डरेटे, सोसा, कुबास, अल्मिरोन, डी. गोमेज, एनसिसो, सानाब्रिया।