Saturday, 07 Nov 2026 | 11:50 PM

Trending :

बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप

बीजेपी पर फिर भड़के नसीरुद्दीन शाह:अपशब्द कहते हुए झूठी पार्टी बताया; छात्रों को धमकाने और हॉस्टल खाली कराने का लगाया आरोप

नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बीजेपी पर निशाना साधा। अभिनेता ने आरोप लगाया कि चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों का मुद्दा भी उठाया। नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में कहा कि संस्थान के छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। इसके बदले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए, निगरानी में रखा गया और धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। अभिनेता ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह अपने पक्ष में प्रचार को बढ़ावा दे रही है और असहमत लोगों को डराने या उनकी सोच बदलने की कोशिश कर रही है। क्या है पूरा मामला? कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के छात्र 25 दिनों से धरना दे रहे हैं। वे कैंपस में हुई हिंसा, सुरक्षा में कमी और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने क्लास का भी बहिष्कार किया है। यह विरोध 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प के बाद शुरू हुआ था। छात्र कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने, हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और अपने खिलाफ जारी नोटिस वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वे संस्थान के कुलपति संतोष अजमेरा का इस्तीफा भी चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं न देना गलत है। वहीं, संस्थान ने 16 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 13 नवंबर तक पढ़ाई रोक दी थी। साथ ही छात्रों को 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया था। छात्रों ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, प्रशासन का आरोप है कि कुछ छात्र कोर्स पूरा होने के बाद भी हॉस्टल में रह रहे थे और जूनियर छात्रों को क्लास में जाने से रोक रहे थे। प्रशासन ने 15 अक्टूबर को छह छात्रों को निलंबित भी किया था। इन पर शिक्षकों और सुरक्षा कर्मचारियों से मारपीट समेत अनुशासन तोड़ने के आरोप हैं। छात्र संघ ने इन आरोपों को खारिज किया है और प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन का समर्थन किया था गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह ने इससे पहले जुलाई के महीने में उन्होंने जंतर-मंतर पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के छात्र आंदोलन का समर्थन किया था। जुलाई 2026 में नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रोटेस्ट के बीच बच्चों के साथ हुई मारपीट के बाद उन्होंने कड़े शब्दों में सरकार की निंदा की थी। शाह ने एक वीडियो में कहा था, आदाब, नमस्कार। मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आप सब से। पहली बात तो यह है कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाम और बेरहम बने। अभिनय के दो अलग-अलग कोर्स राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पूना फिल्म इंस्टीट्यूट में पूरे करने के बावजूद मैंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा है, वह उन बच्चों से, उन तालिब-ए-इल्म से जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है। आगे नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन्हें हजार-हजार, हर सांस के साथ दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं। इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं। यह देखकर कि हमारे इन बच्चों के साथ किस तरह जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमरीका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। आखिर में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर। इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है, बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ते रहें। मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और उजागर हो गई है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें, हम सब आपके साथ हैं। और इस मुल्क की हुकूमत को मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं, सब याद रखा जाएगा।

FWICE Security Advisory Mumbai | Tiger Shroff Shooting Set Safety

FWICE Security Advisory Mumbai | Tiger Shroff Shooting Set Safety

8 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउस से शूटिंग सेट पर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की अपील की है। फेडरेशन ने कहा है कि सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की जाए। साथ ही स्टूडियो और शूटिंग लोकेशन पर एंट्री कंट्रोल भी मजबूत किया जाए। FWICE ने साफ किया कि क्रू की जांच को केवल कागजी प्रक्रिया न समझा जाए। इसे सुरक्षा व्यवस्था का जरूरी हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इसका मकसद एक्टर्स, डायरेक्टर्स, टेक्नीशियंस और दूसरे कर्मचारियों को संभावित खतरे से बचाना है। क्रू की पहचान और दस्तावेजों की जांच जरूरी FWICE ने प्रोडक्शन हाउस से ऐसे लोगों को काम पर रखने में सावधानी बरतने को कहा है, जिनकी पहचान और पेशेवर रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं हुई है। फेडरेशन ने क्रू मेंबर्स का सही रिकॉर्ड रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी अलग से बैकग्राउंड जांच कराने की सलाह भी दी है। फेडरेशन के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़ी एसोसिएशन अपने सदस्यों का रिकॉर्ड रखती हैं। उनके जरिए लोगों के दस्तावेज और पेशेवर योग्यता की जानकारी जुटाई जा सकती है। हालांकि, किसी एसोसिएशन का सदस्य होना पूरी बैकग्राउंड जांच का विकल्प नहीं है। जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन हाउस को अलग से जांच करनी होगी। FWICE ने यह भी कहा है कि शूटिंग के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधि या संभावित खतरे की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया जाए। एक्टर्स के साथ टेक्नीशियंस और वर्कर्स की सुरक्षा पर भी जोर FWICE ने कहा है कि शूटिंग सेट की सुरक्षा केवल एक्टर्स या चर्चित हस्तियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, टेक्नीशियंस, आर्टिस्ट और दूसरे वर्कर्स की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। फेडरेशन ने प्रोड्यूसर्स, फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री की अलग-अलग एसोसिएशनों से मिलकर काम करने की अपील की है। इसके तहत लोगों की भर्ती से लेकर शूटिंग लोकेशन पर एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था तक हर स्तर पर सावधानी बरतने को कहा गया है। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फुटबॉल ग्राउंड के बाहर निकलते हुए फायरिंग हो गई। दो हमलावरों ने 5-7 राउंड फायरिंग की। टाइगर जख्मी हुए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। ड्राइवर के जख्मी होने पर टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर आए और सीधे अस्पताल पहुंचे। हमले के 24 घंटे के अंदर ही सभी आरोपी गिरफ्तार हुए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन की भी रेकी की थी। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले फरवरी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी फायरिंग की खबर आई थी। वहीं, अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Saif Ali Khan Jamming With Guitar

Saif Ali Khan Jamming With Guitar

3 मिनट पहले कॉपी लिंक सैफ अली खान ने हाल ही में बालकनी में इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया। वह कुछ म्यूजिशियन के साथ फ्यूजन करते नजर आए। सैफ ने एक पीला इलेक्ट्रिक गिटार पकड़ा हुआ था, जिसके चारों ओर एम्पलीफायर और दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स थे। वीडियो पर करीना कपूर खान ने रोमांटिक कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “दुनिया का सबसे कूल पति कौन है? क्या मैं कह सकती हूं, मेरा?” वीडियो शेयर करने के साथ सैफ ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, “ग्रूव मिल गया, टेम्पो खो गया, फिर भी बहुत मजा आया।” सैफ का म्यूजिक से जुड़ाव सैफ पहले भी कई मौकों पर म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखा चुके हैं। उन्होंने गिटार बजाने का हुनर भी दिखाया था। सैफ रॉक बैंड्स के साथ परफॉर्म कर चुके हैं। इनमें परिक्रमा भी शामिल है। मई 2025 में करीना ने सैफ और अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की घर पर जामिंग करते तस्वीरें शेयर की थीं। करीना गन्स एन रोजेज के कॉन्सर्ट में नहीं जा सकी थीं। इसके बाद उन्होंने घर पर ही अपने म्यूजिशियन ढूंढ लिए। उन्होंने पिता-पुत्र की तस्वीरों के साथ लिखा था, “शायद मैं गन्स एन रोजेज मिस कर गई, लेकिन मेरे पास अपने बैंड के लोग हैं।” सैफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सैफ की पहली पोस्ट पटौदी लाइब्रेरी को समर्पित थी। पोस्ट में वह लाइब्रेरी के अंदर पोज देते और पढ़ते नजर आए थे। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीता था घी सैफ हाल ही में अमिताभ बच्चन के टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आए थे। वह अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म ‘हाइवॉन’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। सैफ ने शो में अमिताभ बच्चन के सामने 10वें सवाल का सही जवाब देकर दो साल तक मुफ्त गोवर्धन घी की सप्लाई जीतने का इनाम हासिल किया था। इनाम के बारे में जानकर उनकी खुशी का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद फैन्स ने उन्हें प्यार से “घी लीजेंड” कहना शुरू कर दिया। हाल ही में सैफ और करीना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी साथ नजर आए। वहां सैफ ने मजाक में बताया था कि उन्हें अब तक दो साल की घी सप्लाई नहीं मिली है। ………….. यह खबर भी पढ़ें… सैफ अली खान@56; डायरेक्टर को न्यूड होने को कहा: बीच सड़क शख्स को दांतों से काटा, नवाब खानदान से होकर भी सरकारी बसों में सफर किया 90 का दशक था। मुंबई की सड़क पर दो गाड़ियां अचानक आमने-सामने आ गईं। एक कार में एक युवा एक्टर अपनी पार्टनर और दोस्त के साथ बैठा था। तभी दूसरी कार के ड्राइवर ने अचानक गलत मोड़ ले लिया। एक्टर ने उसे गुस्से में इशारा किया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों गाड़ियों के लोग सड़क पर उतर आए। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं। स्मिता के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने उनसे आध्यात्मिक उपचार के लिए संपर्क किया था। दरअसल, स्मिता ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “सुशांत जब हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तब मैं उन्हें हीलिंग देने भी गई थी। उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।” उन्होंने बताया, “रिया ने मुझे फोन किया था। मैंने उसके साथ ‘सोनाली केबल’ में काम किया था। हमने पहले इन चीजों पर बात की थी। मैंने रिया से कहा था कि मैं सुशांत से मिलने आऊंगी।” आश्रम आने की योजना नहीं हो सकी स्मिता ने बताया कि वह सुशांत को अपने आश्रम ले जाने की योजना बना रही थीं। सुशांत भी वहां एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, “उस समय वह शायद दवाइयां ले रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और खुश नजर आए।” स्मिता ने आगे कहा, “मैं उन्हें आश्रम लाने वाली थी। वह भी वहां की एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे।” उन्होंने बताया, “उस रात रिया ने मुझे मैसेज किया- ‘स्मिता, वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं।’ इसके बाद यह मुलाकात नहीं हो सकी। मुझे अफसोस है कि वह नहीं आ पाए।” स्मिता ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने सुशांत को गले लगाया था। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें कसकर गले लगाया था। एक्टर के तौर पर मैं उन्हें हमेशा पसंद करती थी।” सुशांत की मौत के बाद खुद से किए सवाल स्मिता ने कहा कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर उन्हें लगा कि वह उनकी मदद कर सकती थीं। उन्होंने कहा, “जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो मैंने सोचा- वह मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने दोबारा मुझसे संपर्क क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी।” रिया के समर्थन में बोलीं स्मिता इंटरव्यू में स्मिता ने सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर हुई जांच और आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “उस समय रिया ही सुशांत के साथ थी और उनकी मदद करना चाहती थी। इस बेचारी लड़की को इन सब मामलों में घसीट लिया गया।” स्मिता ने कहा, “जब मैंने रिया के साथ काम किया था, तब वह बहुत प्यारी लड़की थी।” सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी। उनकी मौत के बाद, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई आरोप लगे। मामले में कई जांचें भी हुईं। इसके बाद, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। रिपोर्ट में कहा गया कि रिया और उनके परिवार की तरफ से साजिश या क्रिमिनल इन्वॉल्वमेंट का कोई सबूत नहीं मिला। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री स्मिता जयकर पिछले 35 साल से ज्यादा समय से आध्यात्म और हीलिंग से जुड़ी हुई हैं। अभिनय में आने से पहले ही उनकी रुचि इन विषयों में थी। वह चक्र हीलिंग, रेकी और प्राणिक हीलिंग जैसी 36 से ज्यादा उपचार विधियों में सर्टिफाइड हैं। स्मिता अब तक कॉर्पोरेट कर्मचारियों, छात्रों और दूसरे लोगों के लिए 5,000 से ज्यादा वर्कशॉप और सेमिनार कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने आध्यात्मिक विषयों पर दो किताबें लिखी हैं और TEDx पर भी अपनी बात रख चुकी हैं।

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं। स्मिता के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने उनसे आध्यात्मिक उपचार के लिए संपर्क किया था। दरअसल, स्मिता ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “सुशांत जब हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तब मैं उन्हें हीलिंग देने भी गई थी। उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।” उन्होंने बताया, “रिया ने मुझे फोन किया था। मैंने उसके साथ ‘सोनाली केबल’ में काम किया था। हमने पहले इन चीजों पर बात की थी। मैंने रिया से कहा था कि मैं सुशांत से मिलने आऊंगी।” आश्रम आने की योजना नहीं हो सकी स्मिता ने बताया कि वह सुशांत को अपने आश्रम ले जाने की योजना बना रही थीं। सुशांत भी वहां एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, “उस समय वह शायद दवाइयां ले रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और खुश नजर आए।” स्मिता ने आगे कहा, “मैं उन्हें आश्रम लाने वाली थी। वह भी वहां की एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे।” उन्होंने बताया, “उस रात रिया ने मुझे मैसेज किया- ‘स्मिता, वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं।’ इसके बाद यह मुलाकात नहीं हो सकी। मुझे अफसोस है कि वह नहीं आ पाए।” स्मिता ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने सुशांत को गले लगाया था। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें कसकर गले लगाया था। एक्टर के तौर पर मैं उन्हें हमेशा पसंद करती थी।” सुशांत की मौत के बाद खुद से किए सवाल स्मिता ने कहा कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर उन्हें लगा कि वह उनकी मदद कर सकती थीं। उन्होंने कहा, “जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो मैंने सोचा- वह मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने दोबारा मुझसे संपर्क क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी।” रिया के समर्थन में बोलीं स्मिता इंटरव्यू में स्मिता ने सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर हुई जांच और आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “उस समय रिया ही सुशांत के साथ थी और उनकी मदद करना चाहती थी। इस बेचारी लड़की को इन सब मामलों में घसीट लिया गया।” स्मिता ने कहा, “जब मैंने रिया के साथ काम किया था, तब वह बहुत प्यारी लड़की थी।” सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी। उनकी मौत के बाद, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई आरोप लगे। मामले में कई जांचें भी हुईं। इसके बाद, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। रिपोर्ट में कहा गया कि रिया और उनके परिवार की तरफ से साजिश या क्रिमिनल इन्वॉल्वमेंट का कोई सबूत नहीं मिला। स्मिता जयकर आध्यात्म और हीलिंग से जुड़ी हैं एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री स्मिता जयकर पिछले 35 साल से ज्यादा समय से आध्यात्म और हीलिंग से जुड़ी हुई हैं। अभिनय में आने से पहले ही उनकी रुचि इन विषयों में थी। वह चक्र हीलिंग, रेकी और प्राणिक हीलिंग जैसी 36 से ज्यादा उपचार विधियों में सर्टिफाइड हैं। स्मिता अब तक कॉर्पोरेट कर्मचारियों, छात्रों और दूसरे लोगों के लिए 5,000 से ज्यादा वर्कशॉप और सेमिनार कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने आध्यात्मिक विषयों पर दो किताबें लिखी हैं और TEDx पर भी अपनी बात रख चुकी हैं।

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी- सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप:मंत्री कैड़ा-प्रीतम भरतवाण ने उतारे जूते, यूट्यूबर ने नहीं; कुमाऊं महोत्सव में कल आएंगी मैथिली ठाकुर

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट पर मंच का अपमान करने का आरोप लगा है। सौरव जोशी और उनकी पत्नी को इस महोत्सव में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। देर रात उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मंच का सम्मान करते हुए अपने जूते उतार दिए, लेकिन सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने जूते नहीं उतारे। इस घटना के बाद से उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर सौरव जोशी ट्रोल हो रहे हैं। लोग लगातार स्क्रीनशॉट लेकर पोस्ट कर सौरव जोशी पर सवाल उठा रहे हैं। कल इस महोत्सव में मैथिली ठाकुर परफॉर्म करेंगी। तस्वीरें देखिए- 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. सौरव जोशी पर मंच का अपमान करने का आरोप- हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव (सीजन-4) के पहले दिन व्लॉगर सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। देर रात जब उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतार दिए, जबकि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट जूते पहने हुए मंच पर पहुंचे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सौरव जोशी को ट्रोल किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम के स्क्रीनशॉट साझा कर सवाल उठा रहे हैं। 2. लोकगीतों और जागर से सजी पहली शाम- कुमाऊं द्वार महोत्सव का उद्घाटन 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन कलाकारों को मंच देने और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिशाएं संस्था ने दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद संगीता सोनल ने ‘ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली’ गीत प्रस्तुत किया। गायक अमित बाबू गोस्वामी और किरन चोपड़ा ने भी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, ‘खिड़की मां भैरोली’ गीत से चर्चित सोरघाटी के गायक कैलाश कुमार ने दर्शकों का मनोरंजन किया। 3. प्रीतम भरतवाण के जागर पर झूमे दर्शक- महोत्सव की पहली शाम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण रहे। उन्होंने अपने लोकगीतों और जागर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में ‘सरुली मेरो जिया लगी रे’, ‘तेरी रौंथ्याली मुखुड़ी मां’ और ‘बिंदुली’ जैसे गीत शामिल रहे। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने महोत्सव के आयोजन को उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी ने भी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 4. आज लोकगीत और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं- महोत्सव के दूसरे दिन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से लोकगायन और उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक प्रस्तुति सोरघाटी की हलजात्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा लोकगायक सुरेश राजन, न्योली गायिका आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, रामदाई का होटल फेम गायक सत्येंद्र गंगोला, भगवती दनपुरिया और बाल कलाकार रितु लोहिया व नैतिक कुमार प्रस्तुतियां देंगे। जानकी रावत की डांस परफॉर्मेंस भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। 5. 25 अक्टूबर को मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति- महोत्सव के अगले प्रमुख आकर्षण 25 अक्टूबर को देखने को मिलेंगे। इस दिन प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:देहरादून से केदारनाथ जा रहे थे मुंबई के श्रद्धालु; तकनीकी खराबी के बाद स्टेडियम में उतारा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक निजी हेलिकॉप्टर की शनिवार सुबह नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत मुंबई के 6 श्रद्धालु सवार थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break

Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break

5 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी। अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, “अभी और आराम चाहिए… खुद को ढाल रहा हूं… सोच रहा हूं और हैरान हूं… इंसानी शरीर और इसकी अनोखी प्रकृति।” वहीं, उन्होंने एक्स पर भी लिखा, “चलो।” अमिताभ ने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और स्वस्थ होने के लिए समय लेने की सलाह दी गई है। अमिताभ हाल ही में 84 साल के हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। अमिताभ ने एक्स पर चार दिन की चुप्पी के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “माफी चाहता हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और स्वस्थ होने का समय लेने की सलाह दी गई है। इसलिए मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूं।” कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्या हुआ कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने बताया था कि शो की शूटिंग के समय उनका पैर फिसल गया था। गिरने से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें खड़े होने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने सेट के बीच खड़े होकर बोलने के बजाय बैठकर अपना शुरुआती मोनोलॉग दिया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि चोट सीरियस नहीं थी। कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में अमिताभ ने चोट लगने की जानकारी दी। काम जारी रखे हुए हैं अमिताभ 84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल है। इसमें वह अमर अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break

Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break

15 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी। अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, “अभी और आराम चाहिए… खुद को ढाल रहा हूं… सोच रहा हूं और हैरान हूं… इंसानी शरीर और इसकी अनोखी प्रकृति।” वहीं, उन्होंने एक्स पर भी लिखा, “चलो।” अमिताभ ने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और स्वस्थ होने के लिए समय लेने की सलाह दी गई है। अमिताभ हाल ही में 84 साल के हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। अमिताभ ने एक्स पर चार दिन की चुप्पी के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “माफी चाहता हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और स्वस्थ होने का समय लेने की सलाह दी गई है। इसलिए मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूं।” कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्या हुआ कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने बताया था कि शो की शूटिंग के समय उनका पैर फिसल गया था। गिरने से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें खड़े होने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने सेट के बीच खड़े होकर बोलने के बजाय बैठकर अपना शुरुआती मोनोलॉग दिया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि चोट सीरियस नहीं थी। कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में अमिताभ ने चोट लगने की जानकारी दी। काम जारी रखे हुए हैं अमिताभ 84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल है। इसमें वह अमर अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे। ………….. यह खबर भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी: दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का मेल; 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग मुंबई में अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। इसमें अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने और दिलजीत पर आत्मघाती हमले की बात कही गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

S Jaishankar Azerbaijan Visit | Air India Nagshastra-2 Current Affairs

S Jaishankar Azerbaijan Visit | Air India Nagshastra-2 Current Affairs

Hindi News Career S Jaishankar Azerbaijan Visit | Air India Nagshastra 2 Current Affairs 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. विदेश मंत्री एस जयशंकर अजरबैजान की यात्रा पर पहुंचे 23 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर पूर्वी यूरोप में बसे अजरबैजान की राजधानी बाकू की यात्रा पर पहुंचे। ये आठ सालों बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की अजरबैजान यात्रा है। जयशंकर इस यात्रा के दौरान अपने समकक्ष जेहुन बायरामोव से मुलाकात की और आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने बाकू इंटरनेशनल बुक फेयर का भी दौरा किया। दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य एशिया और काकेशस क्षेत्र में भारत की कूटनीतिक उपस्थिति को मजबूत करना है। भारतीय कंपनी ONGC अजरबैजान के अजेरी-चिराग-गुनाशली तेल-गैस क्षेत्र और बाकू-तिबिलिसी-जेहान पाइपलाइन में निवेश किया है। 2025 में भारत और अजरबैजान का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 40 करोड़ डालर के आसपास रहा, जिसमें कच्चे तेल का आयात प्रमुख था। बाकू कैस्पियन सागर के तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है। एस जयशंकर (बाएं) ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव (दाएं) से भी मुलाकात की। नेशनल (NATIONAL) 2. इंडियन आर्मी को ‘नागशास्त्र-2’ लोइटर म्यूनिशन मिले 23 अक्टूबर को भारतीय सेना को स्वदेशी ‘नागशास्त्र-2’ (Nagastra-2) एंटी-टैंक लोइटर म्यूनिशन (Loiter Munitions) की पहली खेप सौंपी गई। लोइटरिंग म्यूनिशन एक ऐसा हथियार है, जो टारगेट वाले क्षेत्र के ऊपर कुछ समय तक उड़ान भर सकता है और टारगेट को पहचान या सिलेक्ट करके हमला कर सकता है। लोइटरिंग म्यूनिशन को अक्सर कामिकाजे ड्रोन भी कहा जाता है। ये एक स्वदेशी एंटी टैंक है, जिसे भारतीय रक्षा कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज ने बनाया है। नागशास्त्र-2 एक उन्नत लोइटरिंग ड्रोन है जो दुश्मन के टैंकों और बख्तरबंद वाहनों पर सटीक हमला करने में सक्षम है। ये सिस्टम ‘आत्मघाती ड्रोन’ की तरह काम करता है और लक्ष्य को पहचानकर खुद टकराकर उसे नष्ट कर सकता है। ये बहुत ज्यादा ऊंचाई वाले बॉर्डर एरिया जैसे LAC और LOC में भी आसानी से काम कर सकता है। इसका उपयोग दुश्मन के रडार, तोपों और सैन्य बंकरों को नष्ट करने के लिए भी किया जा सकता है। नागास्त्र-2 को टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है। नागास्त्र-2 की उड़ान लिमत लगभग 90 मिनट है और इसका कुल पैकेज वजन 25 किलोग्राम से कम है। इसमें दिन और रात दोनों समय काम करने वाले हाई क्लास ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर लगे हुए हैं। अपॉइटमेंट (APPOINTMENT) 3. सुनील कुमार ONGC के अगले चेयरमैन बने 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने सुनील कुमार को ONGC यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन का अगला चेयरमैन अपॉइंट किया। सुनील 7 दिसंबर को पद संभालेंगे और वे अरुण सिंह की जगह लेंगे। वे 3 साल तक इस पद पर रहेंगे। सुनील ONGC के इतिहास में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से सीधे चेयरमैन बनने वाले पहले ऑफिसर होंगे। 1991 में ONGC असम के शिवसागर-नजीरा क्षेत्र में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) के तौर पर अपॉइंट हुए। सुनील ने इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और मैनेजमेंट की स्नातकोत्तर योग्यता भी प्राप्त की है। ONGC एक महारत्न कंपनी है और ये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसका हेडक्वाटर्र नई दिल्ली में है। इसका पूरा नाम ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन है। 2025 में ONGC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) और एसेट मैनेजर के तौर पर मेहसाणा एसेट, गुजरात की जिम्मेदारी संभाली। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पंकज आडवाणी ने 29वां विश्व बिलियर्ड्स खिताब 23 अक्टूबर को भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में पंकज ने इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को हराकर ये जीत दर्ज की। पंकज आडवाणी दुनिया के इकलौते प्लेयर हैं, जिन्होंने स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों फॉर्मेट में ग्लोबल खिताब जीते हैं। 2014 के बाद पंकज का ये पहला वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब है। इस प्रतियोगिता में यह उनका 21वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब है। पंकज को 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2009 में 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये प्रतियोगिता इंटरनेशनल बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन (IBSF) करवाता है और ये प्रतियोगिता बर्मिंघम स्नूकर क्लब में आयोजित की गई थी। मिसलिनीयस 5. UN से ‘लॉस एंड डेमेज फंड’ पाने वाला नेपाल पहला देश 22 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने नेपाल को लॉस एंड डेमेज फंड अलॉट किया। नेपाल UN के लॉस एंड डेमेज फंड से सहायता पाने दुनिया का पहला देश बन गया है। नेपाल को इस कोष से कुल $21.6 मिलियन (लगभग ₹200 करोड़) का फंड दिया गया है। इसमें से $20 मिलियन सीधे आपदा राहत और पुनर्निर्माण के लिए दिया गया है और $1.6 मिलियन एडमिनिस्ट्रेशन के खर्चों के लिए दिया गया है। ये फंड नेपाल के भोटे कोशी और लंगतांग में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही के नुकसान से निपटने के लिए दिया गया है। COP27 (2022) के अनुसार इस कोष का मुख्य उद्देश्य क्लाइमेट चेंज की वजह से होने वाले नुकसान में मदद करने के लिए विकासशील देश देते हैं। यह पूरी वित्तीय सहायता किसी ऋण या कर्ज के रूप में नहीं, बल्कि एक गैर-वापसी योग्य अनुदान (Grant) के रूप में दी जा रही है। 6. तमिलनाडु राज्य ने वर्षा जल संचयन (RWH) अनिवार्य किया 22 अक्टूबर को तमिलनाडु राज्य ने सरकारी और निजी भवनों में जल संचयन यानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। यह योजना नगर प्रशासन एंव जल आपूर्ती विभाग की तरफ से जारी की गई है, जिसमें स्थानीय निकाय ने सभी मकानों के निरीक्षण का आदेश भी दिया है। उत्तर-पूर्वी मानसून से पहले भूजल के स्तर को सुधारने और तटीय क्षेत्रों के भूजल में आने वाले खारे पानी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। तमिलनाडु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अंतर्गत इस योजना को चलाया जाएगा। राज्य में जल सुरक्षा तय करना और वर्षा जल की हर बूंद का सही इस्तेमाल करना इस नीति का उद्देश्य है। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कारवाई भी

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा। वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलेंगे। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिलजीत ने अपने अंदाज में उन लोगों पर निशाना साधा, जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे। 3 पाइंट् में पढ़ें क्या बोले दिलजीत…. परमिशन को लेकर क्यों हुआ विवाद दिल्ली पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा संबंधी इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं के कारण अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस के साथ बैठक कर अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना पेश की, जिसके बाद अनुमति मिल गई। सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे कॉन्सर्ट में करीब 1,500 से 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर तक नो-कार जोन बनाने की योजना बताई गई है। प्रवेश और निकास के रास्तों, पार्किंग तथा पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि अंतिम व्यवस्था में बदलाव संभव है।