Sunday, 21 Jun 2026 | 03:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Dale Steyn on SA20 Success

Dale Steyn on SA20 Success

स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) अपने सफल 4 सीजन पूरे कर चुकी है और अब पांचवें सीजन की ओर बढ़ रही है। पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अनुसार, इस लीग की सबसे बड़ी उपलब्धि मैदान पर जुटने वाली दर्शकों की भीड़ है। कोरोना महामारी के बाद देश में लोकल स्पोर्ट्स को जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई इस लीग ने की। दर्शकों के उत्साह से खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी लगातार निखरा है। डेल स्टेन ने SA20 के पांचवें सीजन से पहले एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान लीग की सफलता पर बात की। कोविड के बाद साउथ अफ्रीका में खेल की वापसी उन्होंने कहा, कोविड के दौरान साउथ अफ्रीका से खेल पूरी तरह दूर हो गया था। उस समय खिलाड़ियों को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती थी। इससे लोकल स्पोर्ट्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे समय में ग्रीम स्मिथ और SA20 लीग ने देश में खेल की वापसी कराई। यह कदम फैंस को उनका पसंदीदा खेल लौटाने जैसा था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। दर्शकों ने दोनों हाथों से मौके को लपका डेल स्टेन ने कहा, साउथ अफ्रीका के क्रिकेट फैंस एक अच्छे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तरस रहे थे। SA20 ने उन्हें बेहतरीन क्रिकेट डिलीवर किया और फैंस ने इसे दोनों हाथों से लपका। अब दर्शक हर सीजन में अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आमतौर पर नई लीगों को लेकर यह डर रहता है कि वे सिर्फ एक सीजन की सफलता (वन हिट वंडर) बनकर रह जाएं, लेकिन SA20 के साथ ऐसा नहीं हुआ। स्टेन ने बताया कि इस लीग में दर्शक हर सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, अलग-अलग शहरों के फैंस के बीच भी आगे निकलने की होड़ मची है। खचाखच भरे स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिली ऊर्जा डेल स्टेन के अनुसार, जब दर्शक बड़ी संख्या में मैदान पर आते हैं, तो खिलाड़ी भी उसी तरह प्रतिक्रिया देते हैं। खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलना पसंद करते हैं और वहां उनका प्रदर्शन निखरता है। दर्शकों के शानदार समर्थन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कुछ मौकों पर खिताबी जीत हासिल की है। सनराइजर्स के फैंस बेहतरीन रहे और खिलाड़ियों ने भी मैदान पर शानदार रिस्पॉन्स दिया। कुल मिलाकर, दर्शकों के बेहतरीन रिस्पॉन्स से इस लीग में शानदार क्रिकेट देखने को मिला है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार खिताब जीता सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने जनवरी में खेले गए फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। टीम 2023, 2024 और 2026 में चैंपियन बनी। वहीं, 2025 में MI केप टाउन ने टाइटल जीता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Dale Steyn on SA20 Success

Dale Steyn on SA20 Success

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग (SA20) अपने सफल 4 सीजन पूरे कर चुकी है और अब पांचवें सीजन की ओर बढ़ रही है। पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अनुसार, इस लीग की सबसे बड़ी उपलब्धि मैदान पर जुटने वाली दर्शकों की भीड़ है। कोरोना महामारी के बाद देश में लोकल स्पोर्ट्स को जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई इस लीग ने की। दर्शकों के उत्साह से खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी लगातार निखरा है। डेल स्टेन ने SA20 के पांचवें सीजन से पहले एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान लीग की सफलता पर बात की। कोविड के बाद साउथ अफ्रीका में खेल की वापसी उन्होंने कहा, कोविड के दौरान साउथ अफ्रीका से खेल पूरी तरह दूर हो गया था। उस समय खिलाड़ियों को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती थी। इससे लोकल स्पोर्ट्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे समय में ग्रीम स्मिथ और SA20 लीग ने देश में खेल की वापसी कराई। यह कदम फैंस को उनका पसंदीदा खेल लौटाने जैसा था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। दर्शकों ने दोनों हाथों से मौके को लपका डेल स्टेन ने कहा, साउथ अफ्रीका के क्रिकेट फैंस एक अच्छे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तरस रहे थे। SA20 ने उन्हें बेहतरीन क्रिकेट डिलीवर किया और फैंस ने इसे दोनों हाथों से लपका। अब दर्शक हर सीजन में अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आमतौर पर नई लीगों को लेकर यह डर रहता है कि वे सिर्फ एक सीजन की सफलता (वन हिट वंडर) बनकर रह जाएं, लेकिन SA20 के साथ ऐसा नहीं हुआ। स्टेन ने बताया कि इस लीग में दर्शक हर सीजन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, अलग-अलग शहरों के फैंस के बीच भी आगे निकलने की होड़ मची है। खचाखच भरे स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिली ऊर्जा डेल स्टेन के अनुसार, जब दर्शक बड़ी संख्या में मैदान पर आते हैं, तो खिलाड़ी भी उसी तरह प्रतिक्रिया देते हैं। खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलना पसंद करते हैं और वहां उनका प्रदर्शन निखरता है। दर्शकों के शानदार समर्थन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कुछ मौकों पर खिताबी जीत हासिल की है। सनराइजर्स के फैंस बेहतरीन रहे और खिलाड़ियों ने भी मैदान पर शानदार रिस्पॉन्स दिया। कुल मिलाकर, दर्शकों के बेहतरीन रिस्पॉन्स से इस लीग में शानदार क्रिकेट देखने को मिला है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार खिताब जीता सनराइजर्स ईस्टर्न केप SA20 की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने जनवरी में खेले गए फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। टीम 2023, 2024 और 2026 में चैंपियन बनी। वहीं, 2025 में MI केप टाउन ने टाइटल जीता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए और 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन का मानना है कि विराट कोहली अगले चार साल तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और क्रिकेट के लिए उनकी भूख अब भी वैसी ही है। राजेश मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि RCB और विराट कोहली एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राजेश के मुताबिक, हमने बिना कोहली के टीम की कल्पना भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कोहली किसी न किसी रूप में फ्रेंचाइजी से जुड़े रह सकते हैं। वे फिट हैं और IPL 2026 में आपने उनकी ऊर्जा, रन बनाने की क्षमता और रवैया देखा ही है। कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन IPL 2026 में कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा 16 मैचों में 675 रन बनाए। उन्होंने 165.84 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके IPL करियर के किसी एक सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा। इसके साथ ही कोहली ने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया। फाइनल में कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। खेल के प्रति प्यार अब भी बरकरार पिछले महीने विराट कोहली ने कहा था कि वह मैदान पर अपना दिल और जान लगा देते हैं क्योंकि एक दिन उनका करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं और दबाव वाली परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। कोहली के मुताबिक, खेल सिर्फ प्रदर्शन नहीं सिखाता बल्कि इंसान का चरित्र भी बनाता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर खेल के प्रति वही प्यार है और बल्ले के बीचोंबीच गेंद लगने की खुशी अब भी वैसी ही महसूस होती है। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य आगे भी खेलते रहना और भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते RCB पॉडकास्ट में कोहली ने कहा था कि उनका नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर वह टीम के माहौल में योगदान दे सकते हैं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो वह खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में अपनी कीमत साबित करने के दबाव में नहीं खेलना चाहते। कोहली के मुताबिक, वह अपनी तैयारी और मेहनत के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं। मैदान पर वह टीम के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार रहते हैं, चाहे बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या विकेटों के बीच दौड़ना। कोहली ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। वह सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें क्रिकेट से प्यार है।

पहले टेस्ट में सीएम डीके शिवकुमार की बड़ी जीत, कांग्रेस ने कर्नाटक की 7 एमएलसी सीटों में से 5 पर जीत हासिल की | भारत समाचार

ENG vs NZ Live Score: Follow latest updates from Day 2 of the 2nd Test. (AP Photo)

आखरी अपडेट:18 जून, 2026, 20:38 IST मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें शुरू में उम्मीद थी कि सीटें निर्विरोध भरी जाएंगी, लेकिन भाजपा और जद (एस) ने प्रतिस्पर्धा का विकल्प चुना। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नतीजे पार्टी और उसकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए जबरदस्त समर्थन दर्शाते हैं। (फ़ाइल) कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली चुनावी परीक्षा में, डीके शिवकुमार ने एक बड़ी जीत हासिल की, क्योंकि गुरुवार को हुए मतदान में कांग्रेस ने सात विधान परिषद सीटों में से पांच पर जीत हासिल की। नतीजे बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) विधायकों द्वारा स्पष्ट रूप से क्रॉस-वोटिंग के रूप में चिह्नित किए गए। जहां 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस और तीन निर्दलियों को मिलाकर 138 वोट मिले, वहीं पार्टी के उम्मीदवारों को सामूहिक रूप से 151 वोट मिले, जो उसके खेमे के बाहर के विधायकों के समर्थन का संकेत है। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग, जिसने सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, दो सीटें जीतने में सफल रहा, जबकि जद (एस) के एकमात्र उम्मीदवार गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा। क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को मदद मिलती है कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नतीजे पार्टी और उसकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए जबरदस्त समर्थन दर्शाते हैं। सुरजेवाला ने कहा, “विधान परिषद चुनाव के पहले दौर में कांग्रेस के सभी पांच उम्मीदवारों ने भारी जीत हासिल की। ​​कांग्रेस के पास 135 वोट थे, लेकिन उसे 151 वोट मिले। बीजेपी सात वोटों से पिछड़ गई, जबकि जनता दल ने 18 के बजाय 14 वोट हासिल किए।” उन्होंने दावा किया कि नतीजों से पता चलता है कि पार्टी लाइन से हटकर विधायकों ने कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी योजनाओं का समर्थन किया है, जिसके तहत लाभार्थियों को सालाना लगभग 56,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा, ”भाजपा और जद(एस) इन गारंटी को खत्म करना चाहते थे, लेकिन उनके अपने विधायकों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।” ‘विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर हमारे लिए वोट किया’: शिवकुमार मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें शुरू में उम्मीद थी कि सीटें निर्विरोध भरी जाएंगी, लेकिन भाजपा और जद (एस) ने प्रतिस्पर्धा का विकल्प चुना। शिवकुमार ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेतृत्व ने देश भर में पार्टी के लिए काम करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया है। विधायकों ने बहुत बड़ा जनादेश दिया है। कई विधायकों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सरकार और उसकी नीतियों के पक्ष में मतदान किया है।” उन्होंने कहा, “मैं उन सभी विधायकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया। हम एकजुट होकर खड़े रहे और ये नतीजे कांग्रेस पार्टी की एकता का प्रतिबिंब हैं।” इस नतीजे से पार्टी के भीतर शिवकुमार की स्थिति मजबूत हुई है, खासकर सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद इस महीने मुख्यमंत्री बनने के बाद। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में -सौरभ वर्मावरिष्ठ उपसंपादक सौरभ वर्मा मुख्य उप-संपादक के रूप में News18.com के लिए सामान्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दैनिक समाचारों को कवर करते हैं। वह राजनीति पर गहरी नजर रखते हैं। आप उन्हें ट्विटर –twitter.com/saurbhkverma19 पर फ़ॉलो कर सकते हैं न्यूज़ इंडिया पहले टेस्ट में सीएम डीके शिवकुमार की बड़ी जीत, कांग्रेस ने कर्नाटक की 7 एमएलसी सीटों में से 5 पर जीत हासिल की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक विधान परिषद चुनाव(टी)डीके शिवकुमार की जीत(टी)कर्नाटक में कांग्रेस की जीत(टी)कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग(टी)बीजेपी जेडीएस विधायक(टी)पांच गारंटी योजनाएं(टी)कर्नाटक राजनीतिक समाचार(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी

राज कचौरी रेसिपी: भूल जाएंगे बाजार की चाट-पकौड़ी, जब घर में बनेगी राज कचौरी; नोट करें सबसे आसान तरीका

तस्वीर का विवरण

कचौरी के लिए: 1 कप सूजी, 2 बड़ी मैदा, 1 चुटकी सोडा, स्वादानुसार नमक, गुनगुना पानी, तलने के लिए तेल छवि: फ्रीपिक स्टफिंग के लिए: 1 छोटा मोटा आलू, ½ कप कच्चे मसाले वाले चने और मूंग, ½ कप दही, 2 बड़े मसाले इमली के दाने, 2 बड़े मसाले हरे चिप्स, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, सेव और अनार के दाने छवि: फ्रीपिक सबसे पहले पोएशियन में सूजी, मैदा, नमक और सोडा सोडा मिलाप लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथ लें। आटे को पकड़कर करीब 20 मिनट के लिए रुकें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। छवि: फ्रीपिक अब किसानों की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें सोलो बेल लें। आटे में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कचौरियों को तलें। जब कचौरी सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो उसे स्वादिष्ट ठंडा होने दें। छवि: एआई अवांछित हुई कचौरी के ऊपर का प्रभाव सा छेद करें। इसमें पहले कटे हुए आलू, फिर मसाले चने और मूंग डाले। इसके बाद ऊपर से फेंटा हुआ दही मिला। अब इमली की छड़ी और हरी मठ की छड़ी। छवि: एआई इसके अलावा जीरा पाउडर, लाल मिर्च, चाट मसाला मसाला और ढेर सारी साड़ी सेव और अनार के डेनियल सजावट। इसे तुरंत बनाएं, क्योंकि यह असली मजा है, इसका कुरकुरा पार्ट और स्वादिष्ट-मीठी नकली के साथ आता है। छवि: एआई कचौरी को ज्यादा मोटा न बेलें, वह अच्छी तरह फूलेगी। दही को पहले से ठंडा करके रखें, इससे स्वाद और बढ़ जाता है। कचौरी को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे वह ज्यादा कुरकुरी जाएगी। छवि: एआई घर पर बनी ये कुरकुरी राज कचौरी का स्वाद इतना लाजवाब है कि आप बाजार की चाट-पकौड़ी भी भूल जाएंगे। एक बार इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें। छवि: फ्रीपिक

Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates

Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates

Hindi News Entertainment Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates | Bollywood News 15 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म इंडस्ट्री में ‘धुरंधर’ नाम की चर्चा के बीच अब एक और नई फिल्म का एलान हुआ है। फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के एक और ‘धुरंधर’ आकाशादित्य लामा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘दुल्हनिया ले आएगी’ है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म होगी, जिसमें महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और खुशाली कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद प्रियदर्शन ने खुद सोशल मीडिया पर आकाशादित्य लामा और उनकी टीम को बधाई दी है। फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक की घोषणा आने वाले महीनों में की जा सकती है। प्रियदर्शन ने अपने ‘धुरंधर’ पर जताया भरोसा प्रियदर्शन और आकाशादित्य लामा का पुराना क्रिएटिव जुड़ाव रहा है। लामा ने प्रियदर्शन के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उनके निर्देशन की बारीकियों को सीखा है। सोशल मीडिया पर प्रियदर्शन ने लिखा, ‘आकाशादित्य लामा और दुल्हनिया ले आएगी की पूरी टीम को बधाई। आकाशादित्य ने मेरे साथ काम किया है और उन्हें इस अनोखे फैमिली एंटरटेनर को आगे बढ़ाते देखना वाकई बहुत अच्छा है। मैं पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।’ प्रियदर्शन के इस भरोसे से फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में दिखेंगे अनुभवी कलाकार इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत है। इसमें महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस खुशाली कुमार भी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी, जो फिल्म की कहानी में एक नया और युवा एंगल लेकर आएंगी। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि इन सभी कलाकारों की जुगलबंदी दर्शकों को पसंद आएगी। कैसी होगी फिल्म की कहानी मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल और शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा होगी। इसमें रिश्तों, त्योहारों, शादी के जश्न और अचानक पैदा होने वाली मजेदार परिस्थितियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जिसमें हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates

Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates

Hindi News Entertainment Dulhaniya Le Aayegi Film | Akashaditya Lama Directs, Priyadarshan Congratulates | Bollywood News 46 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म इंडस्ट्री में ‘धुरंधर’ नाम की चर्चा के बीच अब एक और नई फिल्म का एलान हुआ है। फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के एक और ‘धुरंधर’ आकाशादित्य लामा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘दुल्हनिया ले आएगी’ है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म होगी, जिसमें महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और खुशाली कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस नए प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद प्रियदर्शन ने खुद सोशल मीडिया पर आकाशादित्य लामा और उनकी टीम को बधाई दी है। फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक की घोषणा आने वाले महीनों में की जा सकती है। प्रियदर्शन ने अपने ‘धुरंधर’ पर जताया भरोसा प्रियदर्शन और आकाशादित्य लामा का पुराना क्रिएटिव जुड़ाव रहा है। लामा ने प्रियदर्शन के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उनके निर्देशन की बारीकियों को सीखा है। सोशल मीडिया पर प्रियदर्शन ने लिखा, ‘आकाशादित्य लामा और दुल्हनिया ले आएगी की पूरी टीम को बधाई। आकाशादित्य ने मेरे साथ काम किया है और उन्हें इस अनोखे फैमिली एंटरटेनर को आगे बढ़ाते देखना वाकई बहुत अच्छा है। मैं पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।’ प्रियदर्शन के इस भरोसे से फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में दिखेंगे अनुभवी कलाकार इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत है। इसमें महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस खुशाली कुमार भी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी, जो फिल्म की कहानी में एक नया और युवा एंगल लेकर आएंगी। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि इन सभी कलाकारों की जुगलबंदी दर्शकों को पसंद आएगी। कैसी होगी फिल्म की कहानी मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल और शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा होगी। इसमें रिश्तों, त्योहारों, शादी के जश्न और अचानक पैदा होने वाली मजेदार परिस्थितियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जिसमें हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Akshay Kumar Visits Vaishno Devi Temple Before Welcome to the Jungle Release

Akshay Kumar Visits Vaishno Devi Temple Before Welcome to the Jungle Release

14 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। गुरुवार को अक्षय कुमार ने त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेता को देखते ही वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अक्षय कुमार पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने नजर आए। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय कई बार अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। नए गाने ‘दीवाने हैं’ के साथ प्रमोशन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, फिल्म का संगीत काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार को ही मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘दीवाने हैं’ जारी किया है। अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस गाने को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जंगल में केओस है, केओस में सेलिब्रेशन है और इस सेलिब्रेशन में सारे दीवाने हैं।’ 34 स्टार्स से सजी है फिल्म अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का सफर साल 2023 से शुरू हुआ था, लेकिन शूटिंग के दौरान आई कई दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया गया। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टार कास्ट है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 34 बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें इवेंट में अक्षय कुमार को कहा गया फ्लॉप एक्टर:मजाकिया अंदाज में दिया जवाब; रिटायरमेंट पर कहा- मरने से 5 मिनट पहले तक काम करना चाहिए एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। मुंबई में गुरुवार को हुए इस इवेंट में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी रिटायर नहीं होना चाहते, क्योंकि घर बैठने पर उन्हें बिजली का काम या कुत्ता घुमाने जैसे घरेलू काम करने पड़ेंगे। उन्होंने सलाह दी कि इंसान को मरने से 5 मिनट पहले रिटायर होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Manpreet Singh Breaks Hockey Record

Manpreet Singh Breaks Hockey Record

Hindi News Sports Manpreet Singh Breaks Hockey Record | India Beats Germany 3 1 In Rotterdam; Learns Fitness From Kohl स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक मनप्रीत को 413 नंबर की जर्सी देते हुए इंडियन कोच क्रेग फुल्टन। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भारत के लिए सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की (412 मैच) को पीछे छोड़ा। 33 साल के मनप्रीत के नाम 413 मैच हो गए हैं। इस उपलब्धि के बाद हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। भारत ने नीदरलैंड के रॉटरडैम में खेले गए FIH हॉकी प्रो लीग वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया। मैच के सातवें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 13वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने बढ़त दोगुनी कर दी। 35वें मिनट में नीलकांता शर्मा ने तीसरा गोल दागा। जर्मनी के लिए 45वें मिनट में राफेल हार्टकोफ ने एकमात्र गोल किया। कोहली से सीखी फिटनेस मनप्रीत ने कहा कि इतने मैच खेलने के पीछे का राज फिटनेस है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को फिटनेस का आदर्श बताते हुए कहा कि हर खिलाड़ी उनसे सीखता है कि लंबे समय तक खुद को कैसे फिट रखा जाए। मनप्रीत ने कहा, विराट फिटनेस के मामले में सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। मैंने भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैदान पर उनका आक्रामक रवैया, फोकस और 100 प्रतिशत देने की आदत इंस्पायर करती है। जर्मनी के खिलाफ मानप्रीत सिंह। 41 साल ओलिंपिक मेडल दिलाया मनप्रीत ने 2011 में 19 साल की उम्र में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलिंपिक में कप्तानी करते हुए भारत को 41 साल बाद ओलिंपिक मेडल दिलाया था। उनके करियर में 2014 और 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक, 2017 और 2025 एशिया कप खिताब, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और टोक्यो 2020 तथा पेरिस 2024 ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मिथापुर, जालंधर के रहने वाले मनप्रीत को 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। दुनिया के 5वें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर 413 इंटरनेशनल मैचों के साथ मनप्रीत मेंस हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन (481), नीदरलैंड्स के ट्यून डी नूयर (453), ऑस्ट्रेलिया के एडी ऑकेन्डेन (451) और ग्रेट ब्रिटेन के बैरी मिडलटन (432) हैं। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अहमद (410) और नीदरलैंड्स के जेरोन डेल्मी (401) को भी पीछे छोड़ दिया है। 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में मनप्रीत इकलौते एक्टिव खिलाड़ी हैं। ओलिंपिक गोल्ड पर नजर मनप्रीत ने कहा कि दो ओलिंपिक ब्रॉन्ज जीतने के बावजूद उनका सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। उनका लक्ष्य हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल और 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में गोल्ड जीतना है। मनप्रीत ने अपने करियर का सबसे बड़ा पल टोक्यो ओलिंपिक का ब्रॉन्ज बताया। वहीं 2012 लंदन ओलिंपिक को सबसे निराशाजनक अनुभव कहा, जहां भारत एक भी मैच नहीं जीत सका था और 12वें स्थान पर रहा था। भारत 8वें स्थान पर पहुंचा इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में 7 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया। भारत और जर्मनी के बीच अगला मुकाबला आज रात 11 बजे से खेला जाएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…