Friday, 23 Oct 2026 | 10:16 AM

Trending :

Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit

Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit
  • Hindi News
  • Career
  • Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit | SBI Former Chief Piramal News

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL) 1. पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क और पीएम मोदी ने मुलाकात की

  • 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क और पीएम मोदी से मुलाकात की।
  • इस वार्ता में दोनों प्रमुखों ने डिप्लोमेट रिलेशन, रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात की।
  • इसके साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की।
  • पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और व्यापार, रक्षा तथा नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाना है।
  • टस्क के साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की (Andrzej Domański) और व्यापार प्रतिनिधियों का एक बड़ा दल आया है।
  • पोलैंड के प्रधानमंत्री 16 साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। इससे पहले 2010 में अपने पहले कार्यकाल में वह भारत आए थे।
  • टस्क के साथ करीब 100 पोलिश कंपनियों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद टस्क 23 अक्टूबर को बेंगलुरु जाएंगे।
  • वहां वे इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और स्पेस सेक्टर से जुड़े इंस्ट्रलिस्ट से मुलाकात करेंगे।
  • पोलैंड मध्य यूरोप में स्थित एक प्रमुख देश है, जिसकी राजधानी वारसॉ है।
टस्क के साथ करीब 100 पोलिश कंपनियों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया।

डिफेंस (DEFENCE)

2. रक्षा मंत्रालय ने BEL के साथ 770 करोड़ की डील की

  • 21 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ करीब 770 करोड़ रुपए की डील की।
  • रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ये डील साइन हुई। इसके तहत इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) खरीदे जाएंगे।
  • LLLR-I रडार फाइटर जेट के साथ बेहद छोटे ड्रोन का भी पता लगाकर उनकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकेंगे।
  • ये रडार हवाई लक्ष्यों की पहचान कर यह भी तय कर सकेंगे कि किस खतरे पर पहले ध्यान देना जरूरी है।
  • इससे दुश्मन के ड्रोन से निपटने में सेना को मदद मिलेगी। साथ ही देश की हवाई सुरक्षा मजबूत होगी और भारत में रक्षा उपकरण बनाने को बढ़ावा मिलेगा।
  • इससे घरेलू रक्षा उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को भी अवसर मिलने की उम्मीद है।
ये डील भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए की गई है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

3. दिनेश कुमार पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के डायरेक्टर बने

  • 22 अक्टूबर को दिनेश कुमार खारा के पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के डायरेक्टर अपॉइंट होने की जानकारी मिली।
  • दिनेश अभी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के ऑपरेटिंग एडवाइजर और कई कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।
  • दिनेश 4 दशक से बैंकिंग से जुड़े हैं। उन्होंने कॉर्पोरेट और इंटरनेशनल बैंकिंग, ट्रेजरी, रिस्क, टेक्नोलॉजी और कंप्लायंस में सीनियर भूमिकाएं निभाई हैं।
  • दिनेश 2020 से अगस्त 2024 तक SBI के चेयरमैन रहे। उन्होंने SBI के पांच एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक के SBI में मर्जर में अहम भूमिका निभाई।
  • दिनेश ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, YONO प्लेटफॉर्म और सहयोगी बैंकों के SBI में विलय से जुड़े कामों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिरामल फाइनेंस लिमिटेड

  • पिरामल फाइनेंस लिमिटेड (Piramal Finance Limited) भारत की एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।
  • ये होम लोन, पर्सनल लोन जैसे किफायती लोन देने के लिए जाना जाता है।
  • इसे पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) और फिर पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल पांच साल का होगा।

4. वायुसेना को मिलेगा ₹2,563 करोड़ का कम्युनिकेशन सैटेलाइट

  • 21 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ GSAT-7C संचार उपग्रह के लिए 2,563 करोड़ रुपए का करार किया।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इंडियन एयरफोर्स को पहले 3 HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान को सौंपे गए।
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना और नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 4,106 करोड़ रुपए के दो रक्षा करार किए।
  • इनमें वायुसेना के लिए संचार उपग्रह और नौसेना के लिए पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो की खरीद शामिल है।
  • इस सैटेलाइट से वायुसेना के विमानों और अन्य संसाधनों के बीच सुरक्षित और बेहतर संचार व्यवस्था मजबूत होगी।
  • पहले HTT-40 की डिलीवरी 18 सितंबर को बेंगलुरु में हुई थी। IAF इन्हें हैदराबाद के पास एयरफोर्स अकादमी में नए पायलटों की ट्रेनिंग के लिए तैनात करेगी।
  • पहले 25-30 विमानों का बेड़ा तैयार किया जाएगा। साथ ही, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि नए पायलटों को ट्रेनिंग दी जा सके।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी ट्रेड समिट को लीड किया

  • 22 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट के 100 स्टार्ट-अप्स के प्रतिनिधिमंडल को लीड किया।
  • गोयल बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचे हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पॉलिसीमेकर्स और बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत की।
  • जर्मनी में गोयल फेडरल इकोनॉमिक अफेयर्स और एनर्जी मिनिस्टर समेत अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।
  • इस बैठक में एडवांस्ड इंजीनियरिंग, ग्रीन मोबिलिटी और क्लीन टेक्नोलॉजी में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर बात होगी।
  • इसका उद्देशय भारतीय स्टार्ट-अप्स को यूरोपीय बाजारों से जोड़ना, निवेश के अवसर बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।
  • इस तरह के डायलॉग से भारतीय उद्यमियों को विदेशी निवेशकों, कंपनियों और संभावित व्यावसायिक साझेदारों के साथ कनेक्शन बनाने का मौका मिलेगा।
  • इसके बाद गोयल 24 से 27 अक्टूबर तक नीदरलैंड के हेग में द्विपक्षीय बैठकों और व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • इन कार्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मैन्युफैक्चरिं, ग्रीन मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी, और फार्मास्यूटिकल्स और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा होगी।

निधन (DEATH)

6. सेंगोल बनाने वाले थिरु वुम्मिडी एथिराज का निधन

  • 21 अक्टूबर को नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को बनाने वाले ज्वैलर्स थिरु वुम्मिडी एथिराज का चेन्नई में निधन हो गया। वे 99 साल के थे।
  • एथिराज ने ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ये सेंगोल 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था।
  • आजादी के बाद सेंगोल प्रयागराज के इलाहाबाद म्यूजियम की नेहरू गैलरी में रखा गया था। वहां इसकी पहचान नेहरू को उपहार में मिली सुनहरी छड़ी के रूप में दर्ज थी।
  • 2018 तक एथिराज का परिवार भी सेंगोल से अनजान रहा। उन्हें एक आर्टिकल से इसके बारे में जानकरी मिली।
14 अगस्त 1947 की रात को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर तमिलनाडु के तिरुवावदुथुरै अधीनम (शैवाचार्य) के प्रतिनिधियों ने पंडित नेहरू को सेंगोल सौंपा था।

आज का इतिहास

  • 1623 में हिंदी साहित्य के महान कवि तुलसीदास का निधन हुआ।
  • 1764 में बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम अंग्रेजों से पराजित हुआ।
  • 1943 में सुभाष चंद्र बोस द्वारा महिलाओं की रेजिमेंट के रूप में ‘झांसी की रानी ब्रिगेड’ की स्थापना की। जिसने सिंगापुर में ट्रेनिंग शुरू की।

—————————

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर:एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपना पहला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ाया, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में लद्दाख के दो ज्वालामुखी लिस्टेड

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Trump G7 Zelensky Snub | White House Clash VIDEO

June 16, 2026/
8:48 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने जब हैलो कहा तो डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें इग्नोर किया।...

टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:कहा- मेहनत से आप आगे बढ़ सकते, अभी खेलते और जीतते रहना है

March 10, 2026/
1:56 pm

T-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। एक...

अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी

September 6, 2026/
5:00 pm

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कनाडा के रवैये की आलोचना की...

चार बार का चैंपियन जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया; आखिरी मिनट में मार्टिनेली के गोल से जीता ब्राजील

June 30, 2026/
7:18 am

फुटबॉल वर्ल्ड कप में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जब पराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन...

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Wankhede Stadium. (Picture Credit: AP)

March 29, 2026/
8:44 pm

आखरी अपडेट:मार्च 29, 2026, 20:44 IST एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, सस्मित पात्रा ने कहा कि वह...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी

April 17, 2026/
5:59 pm

यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई...

राजनीति

Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit

Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit
  • Hindi News
  • Career
  • Piyush Goyal Leads Germany Trade Summit | SBI Former Chief Piramal News

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL) 1. पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क और पीएम मोदी ने मुलाकात की

  • 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क और पीएम मोदी से मुलाकात की।
  • इस वार्ता में दोनों प्रमुखों ने डिप्लोमेट रिलेशन, रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात की।
  • इसके साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की।
  • पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और व्यापार, रक्षा तथा नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाना है।
  • टस्क के साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की (Andrzej Domański) और व्यापार प्रतिनिधियों का एक बड़ा दल आया है।
  • पोलैंड के प्रधानमंत्री 16 साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। इससे पहले 2010 में अपने पहले कार्यकाल में वह भारत आए थे।
  • टस्क के साथ करीब 100 पोलिश कंपनियों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद टस्क 23 अक्टूबर को बेंगलुरु जाएंगे।
  • वहां वे इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और स्पेस सेक्टर से जुड़े इंस्ट्रलिस्ट से मुलाकात करेंगे।
  • पोलैंड मध्य यूरोप में स्थित एक प्रमुख देश है, जिसकी राजधानी वारसॉ है।
टस्क के साथ करीब 100 पोलिश कंपनियों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया।

टस्क के साथ करीब 100 पोलिश कंपनियों का कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया।

डिफेंस (DEFENCE)

2. रक्षा मंत्रालय ने BEL के साथ 770 करोड़ की डील की

  • 21 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ करीब 770 करोड़ रुपए की डील की।
  • रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ये डील साइन हुई। इसके तहत इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) खरीदे जाएंगे।
  • LLLR-I रडार फाइटर जेट के साथ बेहद छोटे ड्रोन का भी पता लगाकर उनकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकेंगे।
  • ये रडार हवाई लक्ष्यों की पहचान कर यह भी तय कर सकेंगे कि किस खतरे पर पहले ध्यान देना जरूरी है।
  • इससे दुश्मन के ड्रोन से निपटने में सेना को मदद मिलेगी। साथ ही देश की हवाई सुरक्षा मजबूत होगी और भारत में रक्षा उपकरण बनाने को बढ़ावा मिलेगा।
  • इससे घरेलू रक्षा उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को भी अवसर मिलने की उम्मीद है।
ये डील भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए की गई है।

ये डील भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए की गई है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

3. दिनेश कुमार पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के डायरेक्टर बने

  • 22 अक्टूबर को दिनेश कुमार खारा के पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के डायरेक्टर अपॉइंट होने की जानकारी मिली।
  • दिनेश अभी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के ऑपरेटिंग एडवाइजर और कई कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।
  • दिनेश 4 दशक से बैंकिंग से जुड़े हैं। उन्होंने कॉर्पोरेट और इंटरनेशनल बैंकिंग, ट्रेजरी, रिस्क, टेक्नोलॉजी और कंप्लायंस में सीनियर भूमिकाएं निभाई हैं।
  • दिनेश 2020 से अगस्त 2024 तक SBI के चेयरमैन रहे। उन्होंने SBI के पांच एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक के SBI में मर्जर में अहम भूमिका निभाई।
  • दिनेश ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, YONO प्लेटफॉर्म और सहयोगी बैंकों के SBI में विलय से जुड़े कामों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिरामल फाइनेंस लिमिटेड

  • पिरामल फाइनेंस लिमिटेड (Piramal Finance Limited) भारत की एक प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।
  • ये होम लोन, पर्सनल लोन जैसे किफायती लोन देने के लिए जाना जाता है।
  • इसे पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) और फिर पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल पांच साल का होगा।

दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल पांच साल का होगा।

4. वायुसेना को मिलेगा ₹2,563 करोड़ का कम्युनिकेशन सैटेलाइट

  • 21 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ GSAT-7C संचार उपग्रह के लिए 2,563 करोड़ रुपए का करार किया।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इंडियन एयरफोर्स को पहले 3 HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान को सौंपे गए।
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना और नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 4,106 करोड़ रुपए के दो रक्षा करार किए।
  • इनमें वायुसेना के लिए संचार उपग्रह और नौसेना के लिए पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो की खरीद शामिल है।
  • इस सैटेलाइट से वायुसेना के विमानों और अन्य संसाधनों के बीच सुरक्षित और बेहतर संचार व्यवस्था मजबूत होगी।
  • पहले HTT-40 की डिलीवरी 18 सितंबर को बेंगलुरु में हुई थी। IAF इन्हें हैदराबाद के पास एयरफोर्स अकादमी में नए पायलटों की ट्रेनिंग के लिए तैनात करेगी।
  • पहले 25-30 विमानों का बेड़ा तैयार किया जाएगा। साथ ही, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि नए पायलटों को ट्रेनिंग दी जा सके।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी ट्रेड समिट को लीड किया

  • 22 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट के 100 स्टार्ट-अप्स के प्रतिनिधिमंडल को लीड किया।
  • गोयल बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचे हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पॉलिसीमेकर्स और बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत की।
  • जर्मनी में गोयल फेडरल इकोनॉमिक अफेयर्स और एनर्जी मिनिस्टर समेत अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग करेंगे।
  • इस बैठक में एडवांस्ड इंजीनियरिंग, ग्रीन मोबिलिटी और क्लीन टेक्नोलॉजी में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर बात होगी।
  • इसका उद्देशय भारतीय स्टार्ट-अप्स को यूरोपीय बाजारों से जोड़ना, निवेश के अवसर बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।
  • इस तरह के डायलॉग से भारतीय उद्यमियों को विदेशी निवेशकों, कंपनियों और संभावित व्यावसायिक साझेदारों के साथ कनेक्शन बनाने का मौका मिलेगा।
  • इसके बाद गोयल 24 से 27 अक्टूबर तक नीदरलैंड के हेग में द्विपक्षीय बैठकों और व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • इन कार्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मैन्युफैक्चरिं, ग्रीन मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी, और फार्मास्यूटिकल्स और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा होगी।

निधन (DEATH)

6. सेंगोल बनाने वाले थिरु वुम्मिडी एथिराज का निधन

  • 21 अक्टूबर को नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को बनाने वाले ज्वैलर्स थिरु वुम्मिडी एथिराज का चेन्नई में निधन हो गया। वे 99 साल के थे।
  • एथिराज ने ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ये सेंगोल 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था।
  • आजादी के बाद सेंगोल प्रयागराज के इलाहाबाद म्यूजियम की नेहरू गैलरी में रखा गया था। वहां इसकी पहचान नेहरू को उपहार में मिली सुनहरी छड़ी के रूप में दर्ज थी।
  • 2018 तक एथिराज का परिवार भी सेंगोल से अनजान रहा। उन्हें एक आर्टिकल से इसके बारे में जानकरी मिली।
14 अगस्त 1947 की रात को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर तमिलनाडु के तिरुवावदुथुरै अधीनम (शैवाचार्य) के प्रतिनिधियों ने पंडित नेहरू को सेंगोल सौंपा था।

14 अगस्त 1947 की रात को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर तमिलनाडु के तिरुवावदुथुरै अधीनम (शैवाचार्य) के प्रतिनिधियों ने पंडित नेहरू को सेंगोल सौंपा था।

आज का इतिहास

  • 1623 में हिंदी साहित्य के महान कवि तुलसीदास का निधन हुआ।
  • 1764 में बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम अंग्रेजों से पराजित हुआ।
  • 1943 में सुभाष चंद्र बोस द्वारा महिलाओं की रेजिमेंट के रूप में ‘झांसी की रानी ब्रिगेड’ की स्थापना की। जिसने सिंगापुर में ट्रेनिंग शुरू की।

—————————

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर:एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपना पहला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ाया, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में लद्दाख के दो ज्वालामुखी लिस्टेड

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket