नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी प्रसारक NRK से यह दावा किया। स्टोरे ने कहा कि विमान उड़ान भरने ही वाला था, तभी वह लगभग ड्रोन की चपेट में आ गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि जानकारी का स्रोत क्या था या ड्रोन विमान के कितने करीब आया। जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे। मोल्दोवा सरकार के मुताबिक, मंगलवार को ड्रोन अलर्ट के चलते देश का एयरस्पेस बंद कर दिया गया था, जिससे उनके विमान की उड़ान में देरी हुई। बाद में मोल्दोवा की जमीन पर एक रूसी ड्रोन के गिरने की पुष्टि के बाद विमान को उड़ान की मंजूरी दी गई। यूक्रेन सरकार ने अभी तक ड्रोन के विमान के करीब आने की घटना की पुष्टि नहीं की है। खबर अपडेट हो रही है…
नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी टीवी से बातचीत में यह दावा किया। स्टोरे के मुताबिक, जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरने ही वाला था, तभी ड्रोन उसके करीब आ गया। हालांकि, उन्होंने ड्रोन की दूरी और जानकारी के स्रोत का खुलासा नहीं किया। जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे। ड्रोन गिरने के बाद जेलेंस्की के विमान ने भरी उड़ान जेलेंस्की का विमान चिशिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ड्रोन अलर्ट के बाद मोल्दोवा ने एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे विमान की उड़ान में देरी हुई। बाद में अधिकारियों ने रूसी ड्रोन के मोल्दोवा में गिरने की पुष्टि की, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी गई। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किमी दूर गिरकर फट गया। खबर अपडेट हो रही है…
UP Flight Training Schools Grounded for Delhi BRICS Summit

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली में होने वाले BRICS समिट के दौरान उत्तर प्रदेश से काम करने वाले फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTOs) को उड़ान भरने की इजाजत नहीं होगी। DGCA ने ट्रेनिंग सेंटर्स को भेजे एक मैसेज में कहा है कि ये पाबंदियां 11 सितंबर की सुबह 7 बजे से 13 सितंबर की रात 11 बजे तक लागू रहेंगी। इस आदेश के तहत हल्के/माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, हैंग ग्लाइडर, हेलीकॉप्टर वगैरह समेत किसी भी एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने या शुरू करने की परमिशन नहीं होगी। उत्तर प्रदेश के अलावा यह पाबंदी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मौजूद ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी लागू होगी। BRICS समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली है। इस साल की थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” है। दिल्ली में सजावट और सुरक्षा, 4 तस्वीरें… रेल भवन में की गई सजावट। कई स्पॉट्स पर दिल्ली पुलिस के अस्थायी बंकर बने हैं। VVIP मूवमेंट के इलाके में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। बैरिकेड्स पर ब्रिक्स के लोगो का पोस्टर लगाता एक व्यक्ति। स्ट्रीट वेंडर्स को स्टॉल न लगाने का निर्देश नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) का दावा है कि ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली के कई इलाकों में स्ट्रीट वेंडर्स से अपना काम रोकने के लिए कहा जा रहा है। संगठन ने अधिकारियों से अपील की है कि वे यह पक्का करें कि सुरक्षा इंतजामों की वजह से वेंडर्स की रोजी-रोटी पर असर न पड़े। NASVI के मुताबिक, इंडिया गेट, मदनगीर, भीकाजी कामा प्लेस, वसंत विहार, साकेत और आरके पुरम जैसे इलाकों में वेंडर्स ने बताया है कि पुलिस वालों ने उनसे अपने स्टॉल न लगाने या अपना काम न करने के लिए कहा है। एक्सपर्ट की राय- साझा सिद्धांतों पर अमल हुआ तो भारत को मिलेंगे ब्रिक्स के 10 नए बाजार ब्रिक्स में क्या फैसला होगा: 11 देशों में सीमा पार डिजिटल सेवा सुगम बनाने के सिद्धांत मंजूर होेंगे। ऐसे में, बेंगलुरु की कोई छोटी कंपनी ब्राजील के कारोबारी का सॉफ्टवेयर संभाल सकेगी। गुरुग्राम का फिनटेक स्टार्टअप यूएई में सेवाएं दे पाएगा। भारत की स्थिति क्या है: 2024 में दूसरे देशों में 269 अरब डॉलर (~24 लाख करोड़) की डिजिटल सेवाएं दीं। भारत का ग्लोबल शेयर 5.8% था। अमेरिका, ब्रिटेन, आयरलैंड और जर्मनी के बाद पांचवें स्थान पर है। चीन छठे स्थान पर है। नए सिद्धांत अहम क्यों हैं: ब्रिक्स में बड़ा बाजार मिलेगा। 11 ब्रिक्स देशों की दुनिया में डिजिटल सेवा निर्यात में हिस्सेदारी 14% है। इसमें अकेले भारत की हिस्सेदारी 48% है। सर्विस सुगम होने का सबसे ज्यादा फायदा भारत को संभव है। आम लोगों को क्या लाभ: छोटे कारोबार और पेशेवरों के लिए संभावनाएं बनेंगी। भारत में बैठ विदेशी ग्राहक से कमाई करने वालों का दायरा बढ़ सकता है। क्या नौकरियां भी बढ़ेंगी: कंपनियों को नए बाजार मिले तो सॉफ्टवेयर, प्रबंधन, एआई, साइबर सुरक्षा, अनुसंधान, वित्तीय तकनीक और पेशेवर सेवाओं की मांग बढ़ सकती है। क्या ईयू जैसा बाजार बनेगा: नहीं। यूरोपीय संघ (ईयू) में सदस्यों के बीच व्यापक कानूनी और संस्थागत ढांचा है। ब्रिक्स में भारत, चीन, रूस, ब्राजील जैसे बिल्कुल अलग राजनीतिक, कानूनी व आर्थिक मॉडल वाले देश हैं। भारत-चीन की होड़ बढ़ेगी: दोनों देशों में डेटा और डिजिटल मंचों से जुड़े नियम अलग हैं। भारत ऐसा ढांचा नहीं चाहेगा जिसमें किसी देश के डिजिटल मानक ब्रिक्स के साझा मानक बनें। काजिम रिजवी (डिजिटल और आईटी एक्सपर्ट) के मुताबिक ये सभी राय दिए गए है। BRIC से BRICS तक ऐसे बढ़ा समूह BRICS की शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत और चीन के BRIC गठबंधन के तौर पर हुई थी। इन देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक 2006 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी। इसके बाद 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में BRIC का पहला शिखर सम्मेलन हुआ। दक्षिण अफ्रीका के 2011 में शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया। जनवरी 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE को पूर्ण सदस्य बनाया गया। इसके बाद जनवरी 2025 में इंडोनेशिया भी पूर्ण सदस्य बना। अब BRICS में 11 पूर्ण सदस्य देश हैं। इसके साथ साझेदार देशों की संख्या भी बढ़ रही है। यह समूह वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… ब्रिक्स देश डिजिटल करेंसी से कारोबार की तैयारी में: छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत; बिना कुछ गिरवी रखे ब्रिक्स देशों में कारोबार कर पाएंगे भारत ब्रिक्स समिट के दौरान डिजिटल करेंसी को आपस में जोड़ने वाले एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। चीन और रूस,भारत के साथ मिलकर इसका ट्रायल करेंगे। इसका मकसद ब्रिक्स देशों के बीच कारोबार में अमेरिकी डॉलर जैसी किसी तीसरी करेंसी पर निर्भरता कम करना है। यानी देश आपस में सीधे अपनी-अपनी करेंसी में पेमेंट कर सकें। हालांकि कोई नई साझा करेंसी शुरू नहीं की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
भारत ने नेपाल के लिए 8वीं राहत खेप भेजी:35 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंची; बाढ़ में अब तक 1367 शव बरामद

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद भारत ने 35 टन राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप भेजी। भारतीय वायुसेना का विमान बुधवार को काठमांडू पहुंचा। इसके साथ भारत अब तक 130 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेज चुका है। खेप में टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप, दवाएं और रेस्क्यू उपकरण शामिल हैं। भारत ने राहत अभियान 26 अगस्त को शुरू किया था। नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 1367 शव बरामद हुए हैं। 102 शवों की पहचान हो चुकी है। पहचान के लिए DNA सैंपल जुटाए जा रहे हैं और भारत समेत कई देशों के फोरेंसिक विशेषज्ञ मदद कर रहे हैं। नेपाल त्रासदी से जुड़ी तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Priyanshu Painyuli on Uttarakhand Culture & Film Jagar

‘मिर्जापुर’ में रॉबिन का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रियांशु पेन्युली इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वह अब एक्टिंग के साथ फिल्में लिखने, बनाने और डायरेक्ट करने पर भी काम कर रहे हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘जागर’ उत्तराखंड की लोक संस्कृत . प्रियांशु चाहते हैं कि फिल्म सबसे पहले उन्हीं गांवों के लोगों को दिखाई जाए, जिन्होंने शूटिंग में उनका साथ दिया। ‘ये भी ठीक है’ डायलॉग से मिली पहचान, हॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करने के फर्क, रिजेक्शन, युवाओं के संघर्ष और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कई बातें बताईं। प्रियांशु से हुई बातचीत में क्या-क्या सामने आया, पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: उत्तराखंड आपका घर है। यहां आने और ‘जागर’ बनाने का विचार कैसे आया? जवाब: उत्तराखंड मेरे लिए सिर्फ कोई दौरा नहीं है, यह एक तरह से मेरा घर है। मैं हर साल तीन-चार बार यहां आता हूं। मेरे पिता, मां और भाई यहीं हैं। हमारा मूल जिला टिहरी गढ़वाल है। हालांकि मैंने देहरादून में पढ़ाई नहीं की। मेरे पिता आर्मी में थे, इसलिए मेरा जन्म दिल्ली में हुआ और उसके बाद नॉर्थ-ईस्ट और बैंगलोर में रहा। धीरे-धीरे मैंने देहरादून और उत्तराखंड को समझना शुरू किया। जब मैंने पहाड़ों और गांवों को करीब से देखा तो महसूस हुआ कि यहां इतनी तरह की कहानियां हैं, जो अभी बाहर की दुनिया तक नहीं पहुंची हैं। मैंने फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ राइटिंग और डायरेक्शन में भी मेरी काफी दिलचस्पी है। मैं पहले शॉर्ट फिल्में बनाता रहा हूं। इसी क्रम में मेरी पहली फीचर फिल्म ‘जागर’ बनी। सवाल:‘जागर’ किस तरह की कहानी है? जवाब: ‘जागर’ हमारे यहां देवी-देवताओं को जगाने के लिए होने वाली पूजा की परंपरा पर आधारित है, लेकिन यह कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है। यह एक लड़की की कहानी है। जब वह जागर, गांव और पहाड़ों को अनुभव करती है तो कहीं न कहीं अपनी जिंदगी को भी रिफ्लेक्ट करती है। वह जिन सवालों के जवाब तलाश रही होती है, उन्हें वहां जाकर समझ पाती है। फिल्म पूरी हो चुकी है। हमने इसे इंडिपेंडेंटली प्रोड्यूस किया है। मेरी पत्नी वंदना और मैं इसके को-प्रोड्यूसर हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती इसे लोगों तक पहुंचाने की है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ के रॉबिन ने आपकी जिंदगी कितनी बदली? जवाब: रॉबिन के साथ जुड़ाव होना स्वाभाविक था। जब आप किसी शो में दो सीजन लगातार करते हैं और लोग आपके किरदार को इतना पसंद करते हैं तो एक कनेक्शन बन जाता है। मैं सीजन-2 में आया था। उस समय तक मिर्जापुर का पहला सीजन बहुत बड़ा हिट हो चुका था। कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू भैया, स्वीटी सभी किरदारों की अपनी फैन फॉलोइंग थी। सवाल: रॉबिन का ‘ये भी ठीक है’ डायलॉग कैसे आया? जवाब: मुझे लगा कि इतने कलरफुल कैरेक्टर का एक तकियाकलाम होना चाहिए। मेरे दिमाग में लाइन आई- ‘ये भी ठीक है।’ मैंने वह लाइन डाल दी और बाद में वह मीम बन गई। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई चीज इस तरह वायरल होगी। मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं। मुझे ज्यादा अच्छा तब लगता है जब लोग मुझे मेरे काम के लिए पहचानें। लोग मेरे साथ फोटो सिर्फ इसलिए न खिंचाएं कि मैं फेमस हूं। वे तब फोटो खिंचाएं जब उन्हें मेरा रॉबिन या कोई दूसरा किरदार पसंद आया हो। रॉबिन के साथ ऐसा ही हुआ। अमेरिका से लेकर यूके तक, जहां-जहां मिर्जापुर देखा गया, वहां लोगों ने मुझे ‘रॉबिन भैया’ कहकर बुलाया। अब ‘ये भी ठीक है’ मेरे साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है। सवाल: हॉलीवुड की कोई ऐसी चीज जिसे आप भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में देखना चाहते हैं? जवाब: मैंने एक्सट्रैक्शन में काम किया, जो रुसो ब्रदर्स की फिल्म है। वहां मैंने देखा की क्रू के बीच बराबरी का एहसास है। हमारे यहां कई बार क्रू में हायरार्की के हिसाब से खाने-पीने तक में फर्क दिखाई देता है। मुझे लगता है कि यह बदलना चाहिए। लाइटिंग वाला हो या स्पॉट बॉय, वे कई बार हमसे ज्यादा मेहनत कर रहे होते हैं। हॉलीवुड में खाना लगता है तो सबके लिए एक ही स्तर का खाना होता है। डायरेक्टर और एक्टर के लिए अलग और लाइटिंग वाले के लिए कुछ और ऐसा नहीं। मुझे लगता है कि यह बदलाव भारत में भी आना चाहिए। सवाल: आज के युवाओं को करियर और सफलता को लेकर क्या सलाह देंगे? जवाब: मैं हमेशा युवाओं से यही कहता हूं कि एक रात की सफलता को मत देखिए। आप एक्टिंग में हों, म्यूजिक में हों, पत्रकारिता में हों, मीडिया, आईटी, टेक या एआई में हों हर जगह लंबी रेस के बारे में सोचिए। यह मत सोचिए कि जल्दी से ज्यादा पैसा कैसे कमाया जाए या जल्दी वायरल कैसे हुआ जाए। आज आप वायरल होंगे, कल कोई दूसरा वायरल हो जाएगा। आपका असली कॉम्पिटिशन खुद से है। सवाल: रिजेक्शन मिलने के बाद खुद को मोटिवेट कैसे रखते हैं? जवाब: रिजेक्शन तो बहुत मिले हैं। कई बार हमें सेलेक्ट किया गया, लेकिन कोई और आ गया। कई बार फिल्म बनने वाली थी और रुक गई। अगर हर रिजेक्शन के बाद मैं बैठ जाता तो शायद आज यहां नहीं होता। मैं हर रिजेक्शन को अपने अंदर की आग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि चलो, एक बार रिजेक्ट किया है, अब अगली बार करके दिखाएंगे। सवाल: आने वाले समय में किन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे? जवाब: एक बहुत अलग किरदार आने वाला है। उसका नाम मैं बता सकता हूं क्योंकि वह अनाउंस हो चुका है…‘पान पर्दा जर्दा’। यह गुरमीत सर का शो है, जो मिर्जापुर के डायरेक्टर हैं। इसमें मिर्जापुर की टेक्निकल और क्रिएटिव टीम के कई लोग हैं। यह जियो का शो है। इसमें मेरे साथ तान्या मानिकतला, मोना सिंह, सुशांत सर, अनुरीता झा, मानुष शर्मा और तन्वी आजमी जैसे कलाकार हैं। कहानी भोपाल की पृष्ठभूमि पर है। मैं ज्यादा कहानी नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि इसमें एक अलग दुनिया दिखाई देगी। इसमें रोमियो-जूलियट जैसी लव स्टोरी भी है, अफीम की दुनिया भी है और काफी मसाला है। सवाल: इस शो में आपका लुक भी काफी अलग है? जवाब: बिल्कुल। अभी आप मुझे जिस तरह देख रहे हैं, शो में
Tara Sutaria Angry At Paparazzi

18 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गईं। वीडियो में तारा एक पैपराजी का कैमरा हटाती नजर आ रही हैं, जो कथित तौर पर उनके काफी करीब आ गया था। वीडियो में तारा मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना है और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं। स्टोर के बाहर पैपराजी की भीड़ नजर आती है, जबकि उनकी टीम के सदस्य छतरियों से उन्हें कवर करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर तारा के काफी करीब आता दिखाई देता है। तारा उसका कैमरा एक तरफ कर देती हैं और बिना रुके स्टोर की ओर बढ़ जाती हैं। कुछ पैपराजी तारा को रुककर पोज देने के लिए कहते हैं। हालांकि वो चली जाती हैं। तारा ने कार का दरवाजा जोर से बंद किया था इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। तारा सुतारिया जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं, वहां पहले से ही पैपराजी की भारी भीड़ जमा थी। कैमरे और फ्लैशलाइट्स को देखते ही तारा के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए और उन्होंने कार का दरवाजा बहुत जोर से बंद किया। दरवाजा बंद करने के बाद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारते रहे और उनसे पोज देने की बात कही, लेकिन तारा ने पैपराजी की तरफ मुड़कर देखा तक नहीं और सीधे बिल्डिंग के एंट्री गेट की तरफ बढ़ गईं। बता दें कि तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया। 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘मरजावां’, ‘तड़प’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘अपूर्वा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में तारा यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई दीं। यह एक्ट्रेस भी पैपराजी पर भड़की थीं आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था। इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें… मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें… नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Tara Sutaria Angry At Paparazzi

1 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गईं। वीडियो में तारा एक पैपराजी का कैमरा हटाती नजर आ रही हैं, जो कथित तौर पर उनके काफी करीब आ गया था। वीडियो में तारा मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना है और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं। स्टोर के बाहर पैपराजी की भीड़ नजर आती है, जबकि उनकी टीम के सदस्य छतरियों से उन्हें कवर करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर तारा के काफी करीब आता दिखाई देता है। तारा उसका कैमरा एक तरफ कर देती हैं और बिना रुके स्टोर की ओर बढ़ जाती हैं। कुछ पैपराजी तारा को रुककर पोज देने के लिए कहते हैं। हालांकि वो चली जाती हैं। तारा ने कार का दरवाजा जोर से बंद किया था इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। तारा सुतारिया जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं, वहां पहले से ही पैपराजी की भारी भीड़ जमा थी। कैमरे और फ्लैशलाइट्स को देखते ही तारा के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए और उन्होंने कार का दरवाजा बहुत जोर से बंद किया। दरवाजा बंद करने के बाद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारते रहे और उनसे पोज देने की बात कही, लेकिन तारा ने पैपराजी की तरफ मुड़कर देखा तक नहीं और सीधे बिल्डिंग के एंट्री गेट की तरफ बढ़ गईं। बता दें कि तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया। 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘मरजावां’, ‘तड़प’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘अपूर्वा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में तारा यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई दीं। यह एक्ट्रेस भी पैपराजी पर भड़की थीं आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था। इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें… मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, “फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।” यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें… नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
ऋषि कपूर ने बाल कलाकार को डांटा था:7 साल के पुष्कर जोग रो पड़े थे, फिर नाना पाटेकर ने ऋषि को फटकार लगाई थी

मराठी एक्टर पुष्कर जोग ने हाल ही में बताया कि 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ की शूटिंग के दौरान एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें डांट दिया था। उस समय पुष्कर की उम्र सिर्फ 7 साल थी। वह पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और घटना के बाद रोने लगे थे। पुष्कर ने बताया कि इसके बाद नाना पाटेकर ने उनका बचाव किया। उन्होंने ऋषि कपूर को बच्चे से इस तरह बात करने पर फटकार लगाई थी। पुष्कर ने यह बात हाल ही में ‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताई। पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे पुष्कर जोग ने कहा, ऋषि कपूर सर ने उस समय मुझे डांटा था। मैं सिर्फ 7 साल का बच्चा था। मुझे कुछ नहीं पता था। मैं पहली बार 100-150 लोगों वाले हिंदी फिल्म के सेट पर गया था।” उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने बिना ऑडिशन के उन्हें यह फिल्म दिलाई थी। नाना ने कहा था, “मेरा पुणे का बच्चा है, वो ही यह रोल करेगा।” पुष्कर ने कहा कि सेट पर सभी लोग ऋषि कपूर से डरे रहते थे। उन्होंने बताया, “मैं शूटिंग के लिए पहुंचा। पहले दिन मैंने देखा कि ऋषि कपूर सर बहुत रिजर्व रहते थे और ज्यादा बात नहीं करते थे। उनका एक अलग रुतबा था। सभी उनसे डरते थे। वह बहुत सीधे और सख्त थे। मैं भी डर गया था, क्योंकि वह काफी सख्त और डरावने लगते थे।” रिहर्सल के दौरान सिर पर गिरा दीं फूलों की पंखुड़ियां पुष्कर ने बताया कि यह घटना एक गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस गाने में ऋषि कपूर, कोरियोग्राफर फराह खान और एक्ट्रेस पूजा भट्ट काम कर रहे थे। फराह खान ने उन्हें पहले ही अच्छे से काम करने के लिए कहा था, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर ऋषि कपूर नाराज हो सकते थे। पुष्कर ने उनसे कहा था कि वह अच्छा काम करेंगे। सीक्वेंस में पुष्कर एक गैरेज में काम करते हैं। ऋषि कपूर और पूजा भट्ट नई कार से वहां पहुंचते हैं। रिहर्सल शॉट के दौरान पुष्कर ने गलती से उन्हें दी गईं सभी फूलों की पंखुड़ियां ऋषि कपूर के सिर पर गिरा दीं। पुष्कर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्हें किस बात पर गुस्सा आया, लेकिन कट के बाद उन्होंने मुझ पर गुस्सा किया। मैं वहीं रोने लगा। उन्होंने कहा, ‘तुम लोग इसे सेट पर किसे लेकर आए हो? यह कौन है? इसे यहां लाने से पहले कम से कम कुछ सिखा तो देते।”’ फराह खान ने संभाला, मां भी डर गई थीं पुष्कर के रोने के बाद फराह खान ने उन्हें शांत कराया और वैन में ले गईं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी सेट पर थीं और वह भी डर गई थीं। पुष्कर ने कहा, “उन्हें अक्सर गुस्सा आता था, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्यों। मैंने यह बात नाना सर को बताई, क्योंकि मैं उनके करीब था। उन्होंने पूरी बात सुनी और कहा कि वह कुछ करेंगे।” नाना पाटेकर अगले दिन ऋषि कपूर से भिड़े पुष्कर के मुताबिक, अगले दिन नाना पाटेकर की शूटिंग नहीं थी। इसके बावजूद वह ऋषि कपूर को फटकारने के लिए सेट पर आए। पुष्कर ने बताया, “उन्होंने ऋषि कपूर सर को खूब सुनाया और उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आप चाहे जो भी हों, क्या आपको नहीं पता कि बच्चे से कैसे पेश आते हैं? वह 7 साल का बच्चा है। उसे टेक और रिहर्सल के बारे में कैसे पता होगा? आप उस पर क्यों चिल्ला रहे हैं?’” पुष्कर ने कहा कि नाना पाटेकर में ऋषि कपूर के सामने यह बात कहने की हिम्मत और दयालुता थी। उन्होंने आगे कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, लेकिन मेरे पास उनके साथ जुड़ी यह अप्रिय याद है। हम सभी आज भी उनसे प्यार और सम्मान करते हैं।” ‘हम दोनों’ में ये कलाकार थे 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ में ऋषि कपूर, नाना पाटेकर, पूजा भट्ट, आलोक नाथ और मोहन जोशी ने काम किया था। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म दो सौतेले भाइयों की कहानी थी, जिन्हें अपनी विरासत के लिए साथ आना पड़ता है। इस दौरान उन्हें अपने लालची रिश्तेदारों की ओर से हत्या की कोशिशों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन शफी इनामदार ने किया था। इसे रवि मल्होत्रा, टीनू पांडे और शब्बुद्दीन चौधरी ने आर एम फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। कौन है पुष्कर जोग? पुष्कर जोग मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डांसर भी हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। पुष्कर ने करीब 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग शुरू की थी। बचपन में उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। आगे चलकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और डेंटिस्ट्री की डिग्री हासिल की। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। साल 2007 में फिल्म ‘जबरदस्त’ से पुष्कर ने बतौर लीड एक्टर मराठी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म की सफलता से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘सत्या’, ‘ती आणि ती’, ‘अदृश्य’, ‘सासूचा स्वयंवर’ और ‘बापमाणूस’ जैसी फिल्मों में काम किया। पुष्कर ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने मराठी फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में निर्देशन और प्रोडक्शन का काम भी किया। इससे फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड कलाकार के तौर पर बनी। हिंदी सिनेमा में भी पुष्कर ने काम किया। वह संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘ईएमआई: लिया है तो चुकाना पड़ेगा’ में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने ‘हफ! इट्स टू मच’, ‘डोंट वरी बी हैप्पी’ और ‘गुडबड्डी गड़बड़ी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर भी पुष्कर ने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2018 में उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी’ के पहले सीजन में हिस्सा लिया। वह इस शो के फर्स्ट रनर-अप रहे। पुष्कर ने ‘माझा अराउंड द वर्ल्ड’ नाम का ट्रैवल शो होस्ट और प्रोड्यूस भी किया।

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा:2 सैनिकों की मौत, एक अधिकारी गंभीर; हादसे की वजह अभी साफ नहीं

बांग्लादेश के चटगांव में बुधवार को सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान चीन में बना टाइप 59 टैंक फट गया। हादसे में टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) के मुताबिक, सैनिक टैंक से फायरिंग कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया जा रहा है। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। हादसे के दौरान की तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट हो रही है…