सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उन्होंने फैंस से पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट साझा करने का वादा किया। सलमान ने चैनल के लॉन्च का ऐलान एक मजेदार टीजर के साथ किया। इसमें वह अंग्रेजी अल्फाबेट बोलते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” खबर लिखे जाने तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 16 हजार पार हो गई थी। सलमान के ऑफिशियल चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।” फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे फैंस को उनके काम, रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से बाहर की पसंद के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो के साथ यह उनका लंबे समय से चला आ रहा जुड़ाव है। सलमान की कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। वह अगली बार ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की बदली हुई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ SVC63 में भी काम करेंगे। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है। फिल्म में नयनतारा भी हैं। यह फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी हैं अपने यूट्यूब चैनल सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं। इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं। कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है। हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर लगातार वीडियो नहीं डालते। फराह खान: फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का यूट्यूब चैनल इन दिनों काफी चर्चा में रहता है। उनके चैनल @farahkhank पर वह बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं और कई मजेदार सवाल पूछती हैं। इन वीडियो में सितारों के घर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत भी दर्शकों को पसंद आती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर 32 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। अक्षय कुमार: एक्टर का अपना यूट्यूब चैनल @akshaykumar है। इस चैनल पर करीब 12.4 लाख सब्सक्राइबर्स और 77 वीडियो हैं। यहां फिल्मों के प्रचार, ब्रांड से जुड़े वीडियो और उनके होस्टिंग शो के क्लिप देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इस चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया है। आलिया भट्ट: 26 जून 2019 को आलिया भट्ट ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसके जरिए वह फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाना चाहती थीं। उनके वीडियो में फिल्मों की शूटिंग, मेकअप, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 26 लाख सब्सक्राइबर हैं। कृति सेनन: एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल @kritisanon नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, फिटनेस, स्किन की देखभाल और शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं। इन वीडियो के जरिए फैंस को उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस ने 25 जुलाई 2024 को अपना यूट्यूब चैनल @officialparineetichopra शुरू किया था। उनके चैनल पर करीब 2.79 लाख सब्सक्राइबर और 41 वीडियो हैं।
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

नाना पाटेकर की मौत के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने शुक्रवार को कहा कि #MeToo आंदोलन के बाद उनकी जिंदगी नर्क बन गई। नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा में कार्डियक अटैक से निधन हुआ। दत्ता ने 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था। दत्ता ने अक्टूबर 2018 में फिर ये आरोप लगाए थे। इसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन शुरू हुआ। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में दत्ता ने कहा कि #MeToo आंदोलन के बाद उन्हें जान का खतरा रहा। उन्होंने कहा कि गुंडे हर जगह उनका पीछा करते थे। दत्ता ने कहा, “लोग नहीं जानते कि #MeToo आंदोलन के बाद मैं किस हालत में रही हूं। मैं हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती थी और बिना डर दुनिया घूमती थी।” उन्होंने कहा, “मुझे कभी सुरक्षा की चिंता नहीं रही। कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होती थी।” दत्ता ने बताया, “#MeToo के बाद मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्हें मैं इंस्टाग्राम पर भी नहीं बता सकती। आपका चेहरा शर्म से झुक जाएगा।” उन्होंने कहा, “लोग नहीं जानते कि मेरे साथ क्या-क्या हुआ है। 2024 में किसी ने मेरी कार के ब्रेक काट दिए थे। #MeToo आंदोलन के बाद गुंडे हर जगह मेरा पीछा करते थे।” नाना के निधन पर बाद में प्रतिक्रिया देने की बात कही थी नाना पाटेकर के निधन के बाद गुरुवार को दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें खबर मिल गई है। दत्ता ने कहा था कि वह प्रतिक्रिया देंगी, लेकिन पहले यह समझना चाहती हैं कि उन्हें किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए। दत्ता ने कहा था, “अब मुझे चिंता है कि शाम को मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ ‘ईविल डेड’ (‘बुरी आत्मा’) में होगी।” तनुश्री बोलीं- मौत से अपराध खत्म नहीं हो जाते नए वीडियो में दत्ता ने उन्हें नेगेटिव मैसेज भेजने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत उसके अपराधों को खत्म नहीं करती। दत्ता ने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकती कि लोग इतने मूर्ख कैसे हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ दुनिया के अलग-अलग लोगों का अनुभव अलग हो सकता है।” उन्होंने कहा, “लेकिन उस व्यक्ति के साथ मेरा अनुभव मुझे पता है। मैं मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती थी, इसलिए मैंने अपनी प्रतिक्रिया रोककर रखी।” दत्ता ने कहा कि वह कुछ दिनों बाद अपनी प्रतिक्रिया देना चाहती थीं। उन्होंने पूछा, “किसी की मौत हो गई, इसका मतलब यह नहीं कि उसके जीवन के सभी अपराध मिट जाएंगे।” उन्होंने कहा, “जिन लोगों को उसने परेशान किया और शिकार बनाया, क्या उनका हिसाब भी बंद हो जाता है?” तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 घंटे से ज्यादा लंबे वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी। तनुश्री बोलीं- पाटेकर ने कभी माफी नहीं मांगी दत्ता ने बताया कि कुछ लोग उनसे पाटेकर को माफ करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाटेकर ने उनसे कभी माफी नहीं मांगी। दत्ता ने कहा, “भगवान भी बिना माफी मांगे किसी को माफ नहीं करते।” उन्होंने कहा, “पहले आपको माफी मांगनी होगी। आपको अपना अपराध स्वीकार करना होगा कि मैंने यह अपराध किया है।” दत्ता ने कहा, “आपको मानना होगा कि मैंने किसी की जिंदगी बर्बाद की है। मैंने लोगों के साथ मिलकर किसी के साथ बहुत गलत किया और उसकी जिंदगी मुश्किल बना दी।” उन्होंने कहा, “इसलिए जब मैं कहती हूं कि बुराई मर चुकी है, तो मेरा मतलब यही होता है। मेरे लिए यही सच्चाई थी।” दत्ता ने कहा, “इस व्यक्ति ने मौत के बाद भी मुझे परेशान किया।” सोशल मीडिया यूजर्स से खुद को उनकी जगह रखने को कहा दत्ता ने उन “बेकार यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया लोगों” को भी जवाब दिया, जो व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए उनके बारे में कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने उनसे खुद को उनकी जगह रखकर देखने को कहा। दत्ता ने कहा, “आप चार दिन भी नहीं झेल पाएंगे।” उन्होंने कहा, “2018 के बाद मेरे लिए हालात बहुत खराब थे। मेरी जान पर हमले हुए। इंटरव्यू में मैंने अपने साथ हुई घटनाओं का सिर्फ एक हिस्सा बताया है।” दत्ता ने कहा, “2018 से मेरी जिंदगी का हर दिन संघर्ष और तकलीफ में बीता है। खासकर 2020 के बाद हर दिन मैंने इस व्यक्ति की वजह से संघर्ष किया और परेशानी झेली।” उन्होंने कहा, “उसने सिर्फ मुझे परेशान नहीं किया। उसके साथ एक बड़ा समूह भी था। नाना पाटेकर… आज शैतान मर गया है।” दत्ता ने कहा, “वह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा राक्षस था। उसने मेरी जिंदगी नर्क बना दी।” AICWA ने तनुश्री की टिप्पणियों की आलोचना की ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। तनुश्री की भाषा पर आपत्ति जताते हुए एसोसिएशन ने उनके बयान को असंवेदनशील और अनुचित बताया। संगठन के एक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि फिल्म जगत में दुख के माहौल के बीच इस तरह की टिप्पणी करना सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश है। एसोसिएशन ने कहा कि पुराने कानूनी या व्यक्तिगत विवाद किसी दिवंगत व्यक्ति के प्रति बुनियादी सम्मान की मर्यादा तोड़ने का औचित्य नहीं हो सकते। क्या था पूरा मामला? तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। मार्च 2008 में मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही थी। तनुश्री दत्ता का आरोप था कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने डांस स्टेप सिखाने के बहाने उनके करीब आने और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाने की कोरियोग्राफी में ऐसे अंतरंग स्टेप्स जोड़े गए, जिनसे वह असहज हो गई थीं। विरोध करते हुए तनुश्री ने शूटिंग बीच में छोड़ दी। उनके मुताबिक, इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो के बाहर उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने पुलिस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से भी शिकायत की थी। सितंबर 2018 में तनुश्री ने एक टीवी इंटरव्यू में इस घटना का दोबारा जिक्र किया। इसके बाद यह
Drishyam 3 Box Office Collection

17 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ (205.69 करोड़) और ‘दृश्यम 2’ (239.67 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में यह केवल साल 2020 की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (279.59 करोड़) से पीछे है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 7 दिनों में 383 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देश फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 89 करोड़ रुपए जुटाए हैं। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपए की कमाई हुई। हालांकि, वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को कलेक्शन घटकर 21 करोड़ रुपए पर आ गया, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी हुई है। ‘दृश्यम 2’ को पछाड़ा, फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म 245.50 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ अब इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं, साल 2015 में रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म ‘दृश्यम’ ने महज 67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 7वें दिन गुरुवार को फिल्म ने भारत में 13 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 4 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े हैं। साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था। अजय देवगन की टॉप फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंची लीड एक्टर के तौर पर अजय देवगन के करियर में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तान्हाजी’ (279.59 करोड़) है। ‘दृश्यम 3’ अब 245.50 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। फिल्म ने ‘गोलमाल अगेन’ (205.69 करोड़), ‘टोटल धमाल’ (155.67 करोड़), ‘शैतान’ (145.64 करोड़) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (140.60 करोड़) को पछाड़ दिया है। हालांकि, फिल्म ‘आरआरआर’ ने 782.20 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन उसमें अजय देवगन का एक्सटेंडेड रोल था। ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘दृश्यम 3’ को करीब 34 करोड़ रुपए की और जरूरत है। सोलो रिलीज का मिलेगा फायदा, ‘उडता तीर’ की टली रिलीज ‘दृश्यम 3’ के लिए दूसरा हफ्ता भी कमाई के लिहाज से काफी मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि सिनेमाघरों में इसके सामने कोई नई हिंदी फिल्म नहीं है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘उडता तीर’ 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी है। इससे ‘दृश्यम 3’ को सोलो रन का पूरा फायदा मिलेगा। फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? 2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है। अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार मनोज मुंतशिर ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। मनोज ने दावा किया कि ऐसे लोगों की फंडिंग सरहद पार से आती है। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के वैचारिक विचारों से सहमत हैं, लेकिन सरकार के आदमी नहीं हैं। मनोज मुंतशिर ने अपने करीब 8 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत युवाओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि युवा बिना तथ्यों को समझे वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन नेतृत्व दे रहा है और उनके आंदोलन का उद्देश्य क्या है। अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप मनोज ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं। मनोज के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की चुनावी हार के बाद सत्ता में वापसी के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उन राज्यों की समस्याओं पर बात नहीं करते, जहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अपने समर्थकों और फंडर्स को नाराज नहीं करने के लिए किया जाता है। ध्रुव राठी पर भी साधा निशाना मनोज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राठी भारत की उपलब्धियों और सफलताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते। मनोज ने कहा कि मंगलयान से लेकर सैन्य उपलब्धियों तक, देश की तारीफ के मौकों पर उनकी टाइमलाइन पर उत्साह नहीं दिखता। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों की फंडिंग सरहद पार से आती है और आरोप लगाया कि वे भारत के खिलाफ नफरत फैलाते हैं। युवाओं से बोले- अपनी समझ से फैसला लें मनोज मुंतशिर ने युवाओं से कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि कोई व्यक्ति किस पार्टी को वोट देता है या किस नेता का समर्थन करता है। उन्होंने युवाओं की सोच और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके इस विद्रोह का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण या अन्ना हजारे जैसे लोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ बेहद बेहद झूठे, चालबाज और अवसरवादी लोग कर रहे हैं। यह तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। क्या आप भी ऐसा ही बनना चाहते हैं? क्या आप उनके जैसे बनना चाहते हैं? उन्होंने यह भी साफ किया कि वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं और न ही सरकार से उनका कोई संबंध है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सत्य, सेना और सनातन में विश्वास के कारण उनकी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी से मेल खाती है। चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर सवाल वीडियो में मनोज मुंतशिर ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने तर्क दिया कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के प्रभाव में काम करता है, तो फिर कई राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर क्यों है? उन्होंने तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन जगहों पर बीजेपी सत्ता में नहीं है। उनका तर्क था कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में होता, तो बीजेपी इन सभी राज्यों में चुनाव जीतती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण भी दिया। मनोज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 80 में से 36 सीटें मिलीं, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर 43 सीटें जीतीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर चुनाव आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा था, तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को नुकसान कैसे हुआ। बंगाल का उदाहरण देकर कही अपनी बात मनोज मुंतशिर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2016 में राज्य में केवल तीन विधानसभा सीटें जीती थीं और इसके बाद पार्टी का प्रदर्शन लगातार बढ़ा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उदाहरण बताते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल को चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है, लोगों से संपर्क करना पड़ता है और उन्हें अपनी नीतियों के बारे में समझाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता कभी किसी पार्टी को सत्ता देती है और कभी उससे सत्ता छीन लेती है। उनके मुताबिक, इसे लोकतंत्र की सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखना चाहिए। वीडियो के अंत में देशभक्ति का संदेश वीडियो के अंत में मनोज मुंतशिर ने युवाओं से देशहित को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी व्यक्ति या विचार को आंख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह युवाओं को देशविरोधी नहीं मानते, बल्कि उन्हें देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाला मानते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और विरोध का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। मनोज मुंतशिर ने अपने वीडियो का समापन “जय हिंद, जय भारत, जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ किया।
Manoj Muntashir vs Abhijeet Deepke Controversy

8 मिनट पहले कॉपी लिंक मनोज मुंतशिर शुक्ला को हाल ही में उनके करियर का दूसरा नेशनल अवॉर्ड फिल्म ‘मैदान’ के सुपरहिट गाने ‘जाने दो’ के लिए मिला है। नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार मनोज मुंतशिर ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। मनोज मुंतशिर ने अपने करीब 8 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत युवाओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि युवा बिना तथ्यों को समझे वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन नेतृत्व दे रहा है और उनके आंदोलन का उद्देश्य क्या है। मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और यूट्यूब पर अपना वीडियो शेयर किया। अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप मनोज ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं। मनोज के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की चुनावी हार के बाद सत्ता में वापसी के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उन राज्यों की समस्याओं पर बात नहीं करते, जहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अपने समर्थकों और फंडर्स को नाराज नहीं करने के लिए किया जाता है। अभिजीत दीपके ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक हैं। ध्रुव राठी पर भी साधा निशाना मनोज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राठी भारत की उपलब्धियों और सफलताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते। मनोज ने कहा कि मंगलयान से लेकर सैन्य उपलब्धियों तक, देश की तारीफ के मौकों पर उनकी टाइमलाइन पर उत्साह नहीं दिखता। युवाओं से बोले- अपनी समझ से फैसला लें मनोज मुंतशिर ने युवाओं से कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि कोई व्यक्ति किस पार्टी को वोट देता है या किस नेता का समर्थन करता है। उन्होंने युवाओं की सोच और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके इस विद्रोह का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण या अन्ना हजारे जैसे लोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ बेहद बेहद झूठे, चालबाज और अवसरवादी लोग कर रहे हैं। यह तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। क्या आप भी ऐसा ही बनना चाहते हैं? क्या आप उनके जैसे बनना चाहते हैं? उन्होंने यह भी साफ किया कि वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं और न ही सरकार से उनका कोई संबंध है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सत्य, सेना और सनातन में विश्वास के कारण उनकी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी से मेल खाती है। चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर सवाल वीडियो में मनोज मुंतशिर ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने तर्क दिया कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के प्रभाव में काम करता है, तो फिर कई राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर क्यों है? उन्होंने तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन जगहों पर बीजेपी सत्ता में नहीं है। उनका तर्क था कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में होता, तो बीजेपी इन सभी राज्यों में चुनाव जीतती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण भी दिया। मनोज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 80 में से 36 सीटें मिलीं, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर 43 सीटें जीतीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर चुनाव आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा था, तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को नुकसान कैसे हुआ। बंगाल का उदाहरण देकर कही अपनी बात मनोज मुंतशिर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2016 में राज्य में केवल तीन विधानसभा सीटें जीती थीं और इसके बाद पार्टी का प्रदर्शन लगातार बढ़ा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उदाहरण बताते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल को चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है, लोगों से संपर्क करना पड़ता है और उन्हें अपनी नीतियों के बारे में समझाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता कभी किसी पार्टी को सत्ता देती है और कभी उससे सत्ता छीन लेती है। उनके मुताबिक, इसे लोकतंत्र की सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखना चाहिए। वीडियो के अंत में देशभक्ति का संदेश वीडियो के अंत में मनोज मुंतशिर ने युवाओं से देशहित को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी व्यक्ति या विचार को आंख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह युवाओं को देशविरोधी नहीं मानते, बल्कि उन्हें देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाला मानते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और विरोध का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। मुंतशिर ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही बताया था इससे पहले मनोज मुंतशिर ने जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को ‘देशद्रोही’ करार देते हुए कहा था कि वे वहां नहीं जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए पीड़ित छात्रों और युवाओं का समर्थन भी किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… ………….. यह खबर भी पढ़ें… CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि रोकथाम के लिए उतनी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जितनी जरूरी हो। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने की बात कही। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा
Nana Patekar Posthumous Film Releases

3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 8 अक्टूबर को हुए निधन हो गया है, लेकिन दर्शक आने वाले दिनों में उन्हें कई बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, बायोग्राफिकल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स में मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’, ‘ईथा’, ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’, ‘कुक्कू की कुंडली’ और ‘वेदांत’ शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए दर्शकों को उनके अभिनय का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। 1. ‘शक्ति शालिनी’: तांत्रिक के रोल में दिखेंगे, दिसंबर में रिलीज की तैयारी मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नाना पाटेकर एक अहम किरदार निभा रहे हैं। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नाना पाटेकर एक तांत्रिक के रूप में नजर आएंगे। फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नाना पाटेकर का लुक। यह एक आम महिला ‘शक्ति’ की कहानी है जो एक प्रतिशोधी आत्मा ‘शालिनी’ की रक्षक बनती है। नाना पाटेकर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और वे इसका फाइनल कट देखकर डबिंग करना चाहते थे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है। 2. ‘ईथा’: लावणी कलाकार विठाबाई पर बनी बायोपिक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ईथा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित है। इस बायोग्राफिकल ड्रामा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म महाराष्ट्र की लोक कला परंपरा से जुड़ी एक महान शख्सियत के सफर को दर्शाती है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। 3. ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’: 1966 के मर्डर केस पर क्राइम ड्रामा अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’ में नाना पाटेकर ने ‘फादर बेनेडिक्ट’ नामक कैथोलिक पादरी का किरदार निभाया है। यह फिल्म केरल के 1966 के चर्चित मदाथरुवी हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें एक महिला मारियाकुट्टी की हत्या और एक पादरी पर लगे आरोपों की कहानी है। फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और नेहा महाजन भी शामिल हैं। फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। सह-निर्माता सुभाष काले ने बताया कि निधन से ठीक पहले नाना पाटेकर को एक लाइन की डबिंग के लिए मुंबई आना था। 4. ‘कुक्कू की कुंडली’: भुवन बाम और वामिका गब्बी के साथ दिखेंगे नाना पाटेकर की बिना रिलीज हुई फिल्मों की सूची में शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ‘कुक्कू की कुंडली’ भी शामिल है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नाना पाटेकर के साथ डिजिटल स्टार भुवन बाम और अभिनेत्री वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कुंडली से जुड़ी उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जोड़े और उनके परिवारों के बीच विवाद पैदा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर का एक हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलेगा। 5. ‘वेदांत’: विक्रांत मैसी के साथ आएंगे नजर उनकी पांचवीं फिल्म ‘वेदांत’ है, जिसका निर्देशन राजेश्वर पांडे राज ने किया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की कहानी, नाना पाटेकर के किरदार और इसकी रिलीज डेट से जुड़ी ज्यादा जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं। इन 5 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के जरिए नाना पाटेकर की मौजूदगी उनके जाने के बाद भी बड़े पर्दे पर बनी रहेगी। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर के निधन मामले में FIR:अप्राकृतिक मौत का केस; देर रात हुआ अंतिम संस्कार गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Nana Patekar Posthumous Film Releases

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 8 अक्टूबर को हुए निधन हो गया है, लेकिन दर्शक आने वाले दिनों में उन्हें कई बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, बायोग्राफिकल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स में मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’, ‘ईथा’, ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’, ‘कुक्कू की कुंडली’ और ‘वेदांत’ शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए दर्शकों को उनके अभिनय का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। 1. ‘शक्ति शालिनी’: तांत्रिक के रोल में दिखेंगे, दिसंबर में रिलीज की तैयारी मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नाना पाटेकर एक अहम किरदार निभा रहे हैं। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नाना पाटेकर एक तांत्रिक के रूप में नजर आएंगे। फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नाना पाटेकर का लुक। यह एक आम महिला ‘शक्ति’ की कहानी है जो एक प्रतिशोधी आत्मा ‘शालिनी’ की रक्षक बनती है। नाना पाटेकर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और वे इसका फाइनल कट देखकर डबिंग करना चाहते थे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है। 2. ‘ईथा’: लावणी कलाकार विठाबाई पर बनी बायोपिक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ईथा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित है। इस बायोग्राफिकल ड्रामा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म महाराष्ट्र की लोक कला परंपरा से जुड़ी एक महान शख्सियत के सफर को दर्शाती है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। 3. ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’: 1966 के मर्डर केस पर क्राइम ड्रामा अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा ‘द कंफेशन ऑफ मैरी’ में नाना पाटेकर ने ‘फादर बेनेडिक्ट’ नामक कैथोलिक पादरी का किरदार निभाया है। यह फिल्म केरल के 1966 के चर्चित मदाथरुवी हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें एक महिला मारियाकुट्टी की हत्या और एक पादरी पर लगे आरोपों की कहानी है। फिल्म में आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोडे, जॉय सेनगुप्ता और नेहा महाजन भी शामिल हैं। फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। सह-निर्माता सुभाष काले ने बताया कि निधन से ठीक पहले नाना पाटेकर को एक लाइन की डबिंग के लिए मुंबई आना था। 4. ‘कुक्कू की कुंडली’: भुवन बाम और वामिका गब्बी के साथ दिखेंगे नाना पाटेकर की बिना रिलीज हुई फिल्मों की सूची में शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ‘कुक्कू की कुंडली’ भी शामिल है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नाना पाटेकर के साथ डिजिटल स्टार भुवन बाम और अभिनेत्री वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कुंडली से जुड़ी उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जोड़े और उनके परिवारों के बीच विवाद पैदा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर का एक हल्का-फुल्का और पारिवारिक अंदाज देखने को मिलेगा। 5. ‘वेदांत’: विक्रांत मैसी के साथ आएंगे नजर उनकी पांचवीं फिल्म ‘वेदांत’ है, जिसका निर्देशन राजेश्वर पांडे राज ने किया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ विक्रांत मैसी, संदीपा धर और मुकेश तिवारी नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की कहानी, नाना पाटेकर के किरदार और इसकी रिलीज डेट से जुड़ी ज्यादा जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं। इन 5 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के जरिए नाना पाटेकर की मौजूदगी उनके जाने के बाद भी बड़े पर्दे पर बनी रहेगी। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर के निधन मामले में FIR:अप्राकृतिक मौत का केस; देर रात हुआ अंतिम संस्कार गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Katrina Kaif Statement on Post-Delivery Trolling

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के कार्यक्रम में ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। उन्होंने ट्रोलिंग से अपनी सेल्फ-वर्थ को बचाकर रखने की सलाह दी है। यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की सालगिरह के कार्यक्रम के दौरान कटरीना ने कहा कि दूसरों की बातों पर ध्यान देने से खुद के फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है। 43 साल की कटरीना ने कहा कि जिंदगी के हर दौर में खुद को स्वीकार करना जरूरी है। दूसरों की सुनते रहेंगे तो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कटरीना कैफ का यह बयान उनके पोस्टपार्टम लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के एक महीने बाद आया है। हाल ही में मां बनीं कटरीना को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में उनके बढ़े हुए वजन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ के उत्सव में शामिल हुई थीं। ‘ऑनलाइन चल रही बातों को हावी ना होने दें’ कटरीना कैफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है। ऐसे में ऑनलाइन चल रही बातों को अपने आत्मसम्मान पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप हर इंसान की राय के हिसाब से चलने लगेंगे, तो अपने लिए फैसले लेने की क्षमता खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दुनिया आपका जश्न मनाती है और कई बार आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बनना पड़ता है। ‘दूसरों की सुनने से आगे बढ़ना मुश्किल होगा’ कटरीना ने आगे बताया कि लगातार दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से इंसान खुद को आगे बढ़ाने में असमर्थ महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वे हर आलोचना या टिप्पणी को अपने फैसलों पर हावी होने देतीं, तो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पातीं। उनके मुताबिक, आत्मविश्वास और खुद को देखने का जरिया हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुछ दिन बहुत अच्छे होते हैं और कुछ दिनों में खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ था और वह 43 साल की हैं। जिंदगी के हर पड़ाव को स्वीकारना जरूरी कटरीना कैफ ने इस बात पर जोर दिया कि इंसान को मौजूदा वक्त में अपनी असल पहचान के साथ रहना चाहिए। व्यक्तिगत सुधार और बदलाव एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सलाह दी कि खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने की बजाय जिंदगी के उतार-चढ़ाव को सामान्य तरीके से स्वीकार करना चाहिए। अपनी भावनाओं और हालातों में आने वाले बदलावों को समझना ही खुद के साथ सहज होना सिखाता है। कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को ट्रोलर्स पर जमकर भड़के थे। सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि कटरीना को ट्रोल किया गया। उन्हें भी ‘बूढ़ा हो गया’ कहा गया है। इसके बाद सलमान ने बीच शो में अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए। सलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए। नवंबर 2025 में दिया बेटे को जन्म कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, ‘हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बहुत सारे प्यार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025। कटरीना और विक्की।’ अब तक कपल ने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है। दो सालों से फिल्मों से दूर हैं कटरीना कैफ कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया है। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इसके बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस साल भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। शादी के 4 साल बाद बनीं मां कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जिसके बाद दोनों चंद मुलाकातों के बाद रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के सवई माधौपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में शादी की है। ये खबर भी पढ़ें मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग साल 2026 में भी महिलाओं के शरीर को लेकर बनी पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस से मां बनने के बाद भी पहले जैसी बॉडी और ग्लैमरस लुक की उम्मीद की जाती है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Katrina Kaif Statement on Post-Delivery Trolling

12 मिनट पहले कॉपी लिंक यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के कार्यक्रम में ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। उन्होंने ट्रोलिंग से अपनी सेल्फ-वर्थ को बचाकर रखने की सलाह दी है। यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की सालगिरह के कार्यक्रम के दौरान कटरीना ने कहा कि दूसरों की बातों पर ध्यान देने से खुद के फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है। 43 साल की कटरीना ने कहा कि जिंदगी के हर दौर में खुद को स्वीकार करना जरूरी है। दूसरों की सुनते रहेंगे तो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कटरीना कैफ का यह बयान उनके पोस्टपार्टम लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के एक महीने बाद आया है। हाल ही में मां बनीं कटरीना को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में उनके बढ़े हुए वजन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। गणेश चतुर्थी के दिन कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ के उत्सव में शामिल हुई थीं। ‘ऑनलाइन चल रही बातों को हावी ना होने दें’ कटरीना कैफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है। ऐसे में ऑनलाइन चल रही बातों को अपने आत्मसम्मान पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप हर इंसान की राय के हिसाब से चलने लगेंगे, तो अपने लिए फैसले लेने की क्षमता खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दुनिया आपका जश्न मनाती है और कई बार आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बनना पड़ता है। ‘दूसरों की सुनने से आगे बढ़ना मुश्किल होगा’ कटरीना ने आगे बताया कि लगातार दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से इंसान खुद को आगे बढ़ाने में असमर्थ महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वे हर आलोचना या टिप्पणी को अपने फैसलों पर हावी होने देतीं, तो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पातीं। उनके मुताबिक, आत्मविश्वास और खुद को देखने का जरिया हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुछ दिन बहुत अच्छे होते हैं और कुछ दिनों में खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ था और वह 43 साल की हैं। जिंदगी के हर पड़ाव को स्वीकारना जरूरी कटरीना कैफ ने इस बात पर जोर दिया कि इंसान को मौजूदा वक्त में अपनी असल पहचान के साथ रहना चाहिए। व्यक्तिगत सुधार और बदलाव एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सलाह दी कि खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने की बजाय जिंदगी के उतार-चढ़ाव को सामान्य तरीके से स्वीकार करना चाहिए। अपनी भावनाओं और हालातों में आने वाले बदलावों को समझना ही खुद के साथ सहज होना सिखाता है। कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को ट्रोलर्स पर जमकर भड़के थे। सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि कटरीना को ट्रोल किया गया। उन्हें भी ‘बूढ़ा हो गया’ कहा गया है। इसके बाद सलमान ने बीच शो में अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए। सलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए। नवंबर 2025 में दिया बेटे को जन्म कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, ‘हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बहुत सारे प्यार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025। कटरीना और विक्की।’ अब तक कपल ने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है। दो सालों से फिल्मों से दूर हैं कटरीना कैफ कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया है। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इसके बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस साल भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। शादी के 4 साल बाद बनीं मां कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जिसके बाद दोनों चंद मुलाकातों के बाद रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के सवई माधौपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में शादी की है। ये खबर भी पढ़ें मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग साल 2026 में भी महिलाओं के शरीर को लेकर बनी पुरानी सोच पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस से मां बनने के बाद भी पहले जैसी बॉडी और ग्लैमरस लुक की उम्मीद की जाती है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

गोवा पुलिस ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ (UD) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था, जिसके चलते पुलिस केस दर्ज करना जरूरी था। वहीं, पुणे के फार्महाउस में देर रात हुए अंतिम संस्कार को लेकर बेटे मल्हार पाटेकर ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि गोवा से पार्थिव शरीर लाने में देरी होने और सुबह ही निधन हो जाने के कारण परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, गोवा पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है और पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। पणजी में दर्ज केस की रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को डोना पाउला स्थित ओशन पार्क से मणिपाल अस्पताल, बांबोलिम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। अस्पताल ने कहा- मृत लाया गया था, कार्डियक अरेस्ट की आशंका मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसी वजह से नियमानुसार पुलिस केस दर्ज कराना पड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया। डॉक्टर के मुताबिक प्राथमिक तौर पर यह कार्डियक अरेस्ट का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर पहले से दिल की बीमारी के मरीज थे और उनका इलाज चल रहा था। बेटे मल्हार ने बताई देर रात अंतिम संस्कार की वजह समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बेटे मल्हार पाटेकर ने देर रात अंतिम संस्कार करने की वजह बताई। आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन मल्हार ने कहा कि परिवार गोवा में था और पार्थिव शरीर को पुणे स्थित गांव के फार्महाउस लाने में समय लग गया। चूंकि निधन सुबह जल्दी हो गया था और काफी समय बीत चुका था, इसलिए परिवार ने गुरुवार को ही इसे संपन्न करने का निर्णय लिया। पिता का विजन और ‘नाम फाउंडेशन’ का काम रहेगा जारी मल्हार पाटेकर ने कहा कि नाना साहब जैसे इंसान अपनी उपलब्धियों के जरिए हमेशा अमर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा में ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए चल रहे सामाजिक काम बंद नहीं होंगे। इस संबंध में उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात हुई है और यह काम सीईओ गणेश थोरात की देखरेख में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।









